Home Blog Page 303

RANGDARI:जौनपुर में महिला से रंगदारी मांगनें के आरोप में 4 पर मुकदमा 

0
जौनपुर में महिला से रंगदारी मांगनें के आरोप में 4 पर मुकदमा
जौनपुर में महिला से रंगदारी मांगनें के आरोप में 4 पर मुकदमा

RANGDARI JAUNPUR :बदलापुर । कोतवाली पुलिस नें ग्राम भैसौली थाना सरपतहा की निवासी नीतू तिवारी पत्नी विजय तिवारी की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ धमका कर गाली गलौज देते हुए रंगदारी मांगनें का केस

दर्ज कर आवश्यक कार्यवाही में जुटी  है। पीड़िता नीतू तिवारी ने आरोप लगाया है कि उनके पड़ोसी से उनका जमीनी विवाद चला आ रहा है । पड़ोसियों ने उनका छप्पर जला दिया था । और मारे पीटे थे। इस सम्बन्ध में वह शिकायती पत्र देने पुलिस अधीक्षक के यहां गयी थी। वहीं पर विपुल सिंह पुत्र सुरेन्द्र सिंह निवासी ग्राम मेंढ़ा थाना खुटहन ,दीपक  पुत्र अज्ञात  प्रिन्स पुत्र अज्ञात निवासी ग्राम कुशहा थाना बदलापुर व धर्मेन्द्र पुत्र अज्ञात निवासी बदलापुर मिल गये। बोले कि हम लोग पत्रकार हैं। दबाव बना कर तुम्हारा जला हुआ मकान बनवा देंगे। कुछ खर्चा लगेगा। पूंछने पर खर्च बीस हजार रुपये की मांग किए  झांसे में आकर पीड़िता ने पांच हजार रुपया दे दिया । दोबारा यह लोग पैसा मांगने लगे तो पीड़िता ने  उन सब से पहले घर बनवानें के बाद भुगतान करने को कहा । बदलापुर चौराहे पर कहे कि हम लोगों का सोशल मीडिया पर एक बहुत बड़ा ग्रुप है । पैसा दे दो काम करा देंगे। आरोप है कि पीड़िता ने जब पैसा देने से मना किया तो 24 मार्च को कहें कि अगर पैसा नहीं दोगी तो तुम्हारे पति को जान से मरवा कर फेंक देंगे । आरोप है कि पीड़िता को कमर में घुसा कट्टा दिखा कर कहे कि यदि यह बात किसी से बताई तो परिणाम गंभीर होगा। इस सम्बन्ध में थानाध्यक्ष रोहित मिश्र ने बताया कि आरोपियों पर RANGDARI सम्बन्धित धारा में केस दर्ज कर आवश्यक कार्यवाही की जाएगी।

JAUNPUR NEWS: राजनीतिक दलों को दिए गए करोड़ों रुपये की जांच के लिए, प्रान्त प्रभारी ने लिखी चिट्ठी

खेतासराय:पेटी तोड़कर नगद रूपये लेकर चोर हुए फरार 

0
खेतासरायपेटी तोड़कर नगद रूपये लेकर चोर हुए फरार 
खेतासरायपेटी तोड़कर नगद रूपये लेकर चोर हुए फरार 

खेतासराय (जौनपुर) स्थानीय थाना क्षेत्र में बीती रात नगर के जोगियाना मोहल्ला में एक घर में रखी पेटी को चोरों ने घर के पीछे ले जा कर उसमे रखा पाँच हज़ार नगदी चुरा लिया। पीड़ित को चोरी की जानकारी सुबह हुई तो उसने घटना की जानकारी खेतासराय पुलिस को दी। जानकारी के अनुसार नगर के जोगियाना निवासी अज्जू पुत्र पाचू के  घर के पीछे उसकी टूटी हुईं पेटी और बिखरे हुए कपड़े जमीन पर फेंके मिले। अज्जू के पुत्र तुफैल ने बताया रात मे ईद के कारण आना-जाना लगा हुआ था तो वह घर के दरवाजा में कुण्डी लगाना भूल गया था। तुफेल के अनुसार पेटी मे रखा पाँच हज़ार रूपया नकदी गायब है। कपड़े बिखरे चोर नहीं ले गए और टूटी पेटी और कपड़े घर के पीछे ज़मीन पर फेंक दिया। तुफैल ने थाने जा कर घटना  से पुलिस को अवगत कराया। इस सम्बंध में प्रभारी निरीक्षक दीपेंद्र सिंह ने बताया की सोशल मीडिया (एक्स) के माध्यम से मामले की जानकारी हुई। तहरीर मिलने पर उचित विधिक कारवाई की जाएगी।

Allahabad High Court के आदेश पर नायब तहसीलदार ने दिलाया कब्जा

0
Allahabad High Court के आदेश पर नायब तहसीलदार ने दिलाया कब्जा
Allahabad High Court के आदेश पर नायब तहसीलदार ने दिलाया कब्जा

Allahabad High Court के आदेश पर नायब तहसीलदार ने आवासीय पट्टे की जमीन पर दिलाया कब्जा

सुईथाकला । Allahabad High Court उच्च न्यायालय प्रयागराज द्वारा पारित आदेश दिनांक 4 अप्रैल 2023 के क्रम में जिलाधिकारी जौनपुर के आदेश पर एसडीएम शाहगंज के आदेश पर नायब तहसीलदार विवेक कुमार ने राजस्व टीम और पुलिस बल के साथ ऊँचगांव में जवाहिर पुत्र रामलाल केआवासीय पट्टे  की जमीन पर कब्जा दिलाया।गौरतलब है कि जवाहिर  के आवासीय पट्टे  की जमीन पर कुछ दबंग लोगों का अवैध कब्जा था। कब्जे को हटवाने के लिए तहसीलदार कार्यालय के जारी पत्रांक के अनुसार डीएम जौनपुर को ऑनलाइन शिकायत करके मामले के बारे में अवगत कराया गया था । पीड़ित ने कब्जा दिलाने के लिए हाई कोर्ट में याचिका दायर की थी इस अवसर पर कानूनगो गिरिजा प्रसाद, सियाराम, चंद्रमा पांडेय  उप निरीक्षक, लेखपाल अभिषेक सिंह, कृष्ण देव आदि मौजूद रहे।

इमरती की तरह सुजानगंज के ‘एटम बम’ को भी मिलेगा GI टैग : अशोक सिंह

0


जौनपुर। जिस तरह से जौनपुर की इमरती को GI टैग मिला है वैसे ही सुजानगंज की मिठाई ‘एटम बम’ को भी विश्व स्तर पर पहचान दिलाने का काम किया जाएगा। ऐसा कहना है समाज विकास क्रांति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और जौनपुर लोकसभा के प्रत्याशी अशोक सिंह का। वह जिले के सुजानगंज में बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करने पहुंचे थे।

इमरती की तरह सुजानगंज के 'एटम बम' को भी मिलेगा GI टैग : अशोक सिंह


बैठक में उन्होंने समाज विकास क्रांति पार्टी के रणनीतियों को घर-घर तक पहुंचाने और भाजपा प्रत्याशी को हराने की योजना पर चर्चा की। इस दौरान उन्होंने सुजानगंज वालों को भरोसा जताया कि यहां की फेमस मिठाई ‘एटम बम’ को भी इमरती की तरह विश्व स्तर पर पहचान मिलनी चाहिए क्योंकि ‘एटम बम’ जैसी मिठाई कहीं और नहीं बनती। उन्होंने कहा कि लोकसभा क्षेत्र के विकास के साथ-साथ सुजानगंज का विकास भी बड़े पैमाने पर किया जाएगा।
केंद्र की मोदी सरकार पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि जनता अब जुमेलबाजी को समझ गई है और इस बार भाजपा की 400 पार के सारे दावे की हवा निकलने वाली है। उन्होंने कहा कि जौनपुर को भी ठगने के लिए कृपाशंकर सिंह को भाजपा ने भेज दिया है लेकिन यहां की जनता उन्हें आईना दिखाने का काम करेगी।

राजनीतिक दलों को दिए गए करोड़ों रुपये की जांच के लिए, प्रान्त प्रभारी ने लिखी चिट्ठी

0

जौनपुर! महामहिम राष्ट्रपति को लिखी चिट्ठी कहा कि हजारों करोड़ का घाटा सहकर भी कंपनियों द्वारा राजनीतिक दलों को दिए गए करोड़ों रुपए की या तो जांच हो या फिर उन्हें भारत रत्न मिले- डॉ० अनुराग मिश्र।

आम आदमी पार्टी के पूर्वांचल प्रांत प्रभारी डॉक्टर अनुराग मिश्रा ने महामहिम राष्ट्रपति को पत्र भेज कर यह गुहार लगाई है कि भारत की ऐसी कंपनियां जो हजारों करोड़ों रुपए के घाटे में चल रहरही हैं बावजूद इसके उनके द्वारा इलेक्टोरल बांड के माध्यम से करोड़ों रुपया केंद्र की सत्तरूढ़ भारतीय जनता पार्टी को चंदे के रूप में दिया गया है, जिसका खुलासा होने के बाद भी भारत की स्वतंत्र जांच एजेंसियां ईडी ,सीबीआई और इनकम टैक्स खामोश बैठी हैं यदि भारत सरकार और उसकी जांच एजेंसियां यह समझती हैं कि इन कंपनियों व इनके मालिकों द्वारा कुछ भी गलत नहीं किया गया है और नियमों के तहत इन्होंने चंदा दिया है तो निश्चित रूप से ऐसी कंपनियां भारत रत्न पाने का हकदार है। वैसे तो भारत में एक से बढ़कर एक दानवीर हुए हैं लेकिन पूरा भारत का इतिहास खंगालने पर भी ऐसी दानवीर नहीं मिलेंगे। महान एकलव्य महायोगी दाधीच दानवीर कर्ण और राजा हरिश्चंद्र ने भी अपना सर्वस्व निछावर कर दिया फिर भी वह वही दान कर सके जो उनके पास था लेकिन इन कंपनियों ने तो पिछले सारे रिकॉर्ड तोड़कर वह सब कुछ भी दान कर दिया, जो इनके पास नहीं था। इतने बड़े कुलसी के बाद सरकार और जांच एजेंसियां चुप नहीं बैठ सकतसकती हैं। यदि सब कुछ नियमों के मुताबिक है तो ऐसे महान लोगों को भारत रत्न देने में क्या परेशानी है?आम आदमी पार्टी का साफ मानना है कि यह पूरा मामला “चंदा दो – धंधा लो” का है जिसकी जांच होनी चाहिए और दोषियों के विरुद्ध कार्यवाही होनी चाहिए। डॉ अनुराग मिश्र ने बताया कि हमारे देश की 33 कंपनी ऐसी है जिनका 7 साल में 1 लाख करोड रुपए का घाटा हुआ, फिर भी इन कंपनियों ने मोदी जी की बीजेपी को 450 करोड रुपए का चंदा दिया है । 06 कंपनियां ऐसी हैं जिन्होंने भारतीय जनता पार्टी को 600 करोड रुपए चंदा दिया है और इसमें एक कंपनी ऐसी भी है जिसने अपने प्रॉफिट से 3 गुना ज्यादा चंदा दिया है। इसमें एक कंपनी ऐसी है जिसने अपने मुनाफे का 93% ज्यादा चंदा दिया है, इनके इस महान कार्य को कैसे बुलाया जा सकता है।

भारतीय एयरटेल के महान योगदान को कैसे भुलाया जा सकता है बेचारी कंपनी को 77000 करोड़ रुपए का घाटा हुआ है और घाटे के बावजूद मुक्त हृदय से 200 करोड रुपए का चंदा बीजेपी को दिया है।

भारत की ही एक कंपनी डीएलएफ है , बेचारी 130 करोड रुपए का घाटा सहकर भी 25 करोड रुपए का चंदा भारतीय जनता पार्टी को देती है। हम उसके इस महान कार्य का सम्मान करते हैं और आशा करते हैं कि आगे भी वह इसी तरह से मुक्त हृदय से दान देती रहेगी।

ऐसी ही एक कंपनी स्टेटिक इंजीनियरिंग इंडिया प्राइवेट लिमिटेड है, यह भी बेचारी 150 करोड रुपए का घाटा सहकर 12 करोड रुपए का चंदा देती है। हमें ऐसे महान समाजसेवियों को भुलाना नहीं चाहिए हमें इन पर गर्व है।

हमारे भारत की एक और महान कंपनी धालीवाल इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड है बेचारी 299 करोड रुपए का घाटा सहती है फिर भी 115 करोड़ का बॉन्ड खरीदती है।

ऐसी ही एक महान कंपनी PRL डेवलपर्स भी है, इस बेचारी कंपनी को 1550 करोड़ रुपए का घाटा हुआ, फिर भी बेचारी कंपनी भारत के विकास में अपना योगदान देने के लिए 20 करोड रुपए का इलेक्टोरल बॉन्ड खरीद लेती है।

यूजिया फार्मा लिमिटेड यह शरद रेड्डी की कंपनी है इनको भी 7 वर्षों में 28 करोड रुपए का घाटा हुआ है। बेचारे फिर भी घटा सहकर भारत के विकास में अपना योगदान देना नहीं भूलते। इन्होंने 15 करोड़ रुपए का इलेक्टोरल बॉन्ड खरीदा और सारे का सारा 15 करोड रुपए का इलेक्ट्रोल बॉन्ड भारतीय जनता पार्टी की भेंट चढ़ा दिया है ।

इसीतरह माइका एनर्जी इंडिया प्राइवेट लिमिटेड को 7 साल में 86 करोड़ रुपए का घाटा हुआ, बेचारी फिर भी 19 करोड़ रूपये का इलेक्टोरल बांड खरीद कर चंदा दे देती है।

पिरामल कैपिटल हाउसिंग प्राइवेट लिमिटेड के योगदान को हम कैसे भूल सकते हैं बेचारी कंपनी को 16376 करोड रुपए का घाटा हुआ है फिर भी बेचारी मोदी जी के विकास से प्रभावित होकर 10 करोड रुपए का इलेक्टोरल बॉन्ड खरीदा और पूरा 10 करोड रुपए बीजेपी को चंदा दिया। इतना बड़ा त्याग करने के बाद भी क्या यह भारत रत्न पाने के हकदार नहीं हैं?

ओरिएंटल साउथ दिल्ली प्राइवेट लिमिटेड कंपनी को ही ले लीजिए इस कंपनी को पिछले 7 वर्षों में 49 करोड रुपए घाटा हुआ फिर भी बेचारी दान और धर्म करने से पीछे नहीं हटी इसने 5 करोड़ रुपए का इलेक्टोरल बॉन्ड खरीदा और पूरे 5 करोड रुपए बीजेपी को दान में दे दिए।

एक कंपनी नंदी प्राइवेट लिमिटेड है, इनको भी 48 करोड रुपए का घाटा हुआ था, लेकिन घाटे की परवाह किए बिना मोदी जी के विकास में इन्होंने भी अपना योगदान दिया।इन्होंने भी 5 करोड रुपए का इलेक्टोरल बॉन्ड खरीदकर पूरा का पूरा 5 करोड रुपए बीजेपी को दिया है। क्या इन तेजस्वी लोगों को सम्मानित नहीं किया जाना चाहिए?

ऐसी ही एक और महान कंपनी कैपिटल रीच ऑपरेटर प्राइवेट लिमिटेड है। इनको 67 करोड रुपए घाटा हुआ है। लेकिन यह भी भला मोदी जी के विकास में अपना सहयोग कैसे न देते बेचारे ने घाटा सहकर भी
4 करोड रुपए का बॉन्ड खरीदा और 4 के 4 करोड रुपए भारतीय जनता पार्टी को दे दिए। हम इनके महान त्याग और समर्पण को कैसे भूल सकते हैं? ऐसी अनेक और कंपनियां है जिन्होंने घाटे में रहते हुए भी देश के विकास में अपना योगदान दिया है हम भारत के लोग इन्हें नमन।

जौनपुर के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ शैलेश कुमार सिंह अवार्ड से सम्मानित

0
जौनपुर के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ शैलेश कुमार सिंह अवार्ड से सम्मानित
जौनपुर के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ शैलेश कुमार सिंह अवार्ड से सम्मानित

जौनपुर के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ शैलेश कुमार सिंह लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित

जौनपुर :होम्योपैथिक मेडिकल एसोसिएशन आफ इंडिया द्वारा बुधवार रात लाइन बाजार स्थित आईएमए भवन में विश्व होम्योपैथी दिवस पर होमियोपैथी चिकित्सा विज्ञान के जनक डॉ सैमुअल हैनिमैन का 269 वा जयंती समारोह मनाया गया।इस अवसर पर जौनपुर के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ शैलेश कुमार सिंह को होम्योपैथिक चिकित्सा क्षेत्र में अमूल्य योगदान देने के लिए लाइफ़ टाइम एचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया गया।यह पुरस्कार होम्योपैथी चिकित्सा में उनके तैंतीस वर्षीय योगदान को देखते हुए दिया गया है । ज्ञातव्य है कि डॉ सिंह देश विदेश की शैक्षणिक कार्यशालाओं में भाग लेने के साथ साथ तत्कालीन राजकीय टी डी होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज में प्रवक्ता पद पर कार्य कर चुके हैं । आइ एम ए सभागार में आयोजित एक भव्य समारोह में माननीय ज़िला न्यायाधीश वाणी रंजन अग्रवाल ने डॉ एस के सिंह को यह सम्मान प्रदान किया। विदित हो इनके पिता स्व श्री शीतला प्रसाद सिंह ने जनपद में होम्योपैथिक की शुरूआत किया था। डॉक्टर सिंह ने मंच से अवार्ड लेते हुए कहा कि यह अवार्ड वह अपने पिता को समर्पित करते हैं जिनके कारण आज वह इस मुकाम पर है इस अवसर पर उनके साथ उनकी पत्नी भी मौजूद रही।

खुटहन के चककुतबी गांव में हो रहें अवैध निर्माण को पुलिस ने रोका

0
खुटहन के चककुतबी गांव में हो रहें अवैध निर्माण को पुलिस ने रोका
खुटहन के चककुतबी गांव में हो रहें अवैध निर्माण को पुलिस ने रोका

खुटहन के चक कुतबी गांव में सामूहिक खाते की भूमि पर हो रहें अवैध निर्माण को पुलिस ने रोका

(जौनपुर) खुटहन थाना क्षेत्र के चक कुतबी गांव में सामूहिक नंबर की जमीन में एक हिस्सेदार के द्वारा अपने हिस्से से दो गुना से अधिक भूभाग में जबरन अवैध निर्माण शुरू कर कब्जा जमाने के प्रयास को एसडीएम के आदेश पर पुलिस ने रोक दिया है। भूमि के अन्य खातेदारों ने सामूहिक रूप से उप जिलाधिकारी शाहगंज को प्रार्थना पत्र देकर निर्माण रुकवाने की मांग किया था। जिसके अनुपालन में मौके पर पहुंची पुलिस नेनिर्माण रोक दिया है।

आरोप है लेखपाल द्वारा उक्त विवादित भुमि का दो बार अलग आख्या देकर प्रशासन को भ्रमित करने का प्रयास किया गया लेखपाल संजय कुमार का गलती स्वीकार करने का एक आडियो भी वायरल हैउक्त गांव में दर्जन भर लोगों के नाम से लगभग डेढ़ बीघा जमीन खाली पड़ी हुई है। जिसमें एक सप्ताह पूर्व गांव के ही केशरी प्रसाद, रामनाथ और प्रेमनाथ तीनों सगे भाइयों ने बगैर पैमाइस कराए निर्माण शुरू करा दिया। अन्य हिस्सेदारों ने यह आरोप लगाते हुए कि निर्माण उनके हिस्से के दो गुने से अधिक भूभाग में किया जा रहा है। जो ग़लत है। इसे तुरंत रोक देने को कहा। आरोप है कि जिससे आक्रोशित तीनों भाई मारपीट पर उतारू होकर जबरन निर्माण करने लगे। अन्य हिस्सेदार दिलीप, संतोष, कृष्ण मूर्ति, सागर, राजेन्द्र, श्रीप्रकाश, ओमप्रकाश, आदि ने एसडीएम शाहगंज को सामूहिक प्रार्थना पत्र दिया। उप जिलाधिकारी के आदेश पर पुलिस ने गुरुवार को गांव में हो रहे अवैध निर्माण को रोक दिया।

शाहगंज की मस्जिदों में अदा की गई ईद की नमाज, सुरक्षा को लेकर मुस्तैद पुलिस

0
शाहगंज की मस्जिदों में अदा की गई ईद की नमाज, सुरक्षा को लेकर मुस्तैद पुलिस
शाहगंज की मस्जिदों में अदा की गई ईद की नमाज, सुरक्षा को लेकर मुस्तैद पुलिस

[ शाहगंज जौनपुर ] शाहगंज में ईद उल फितर का त्योहार जोशो खरोश के साथ मनाया गया । लोगों ने सुबह मस्जिद में ईद की नमाज अदा की । एक दूसरे से गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी । एक दूसरे से मिलने के लिए लोग घरों पर भी गये, जहां सेवईं और पकवानों का दौर चला ।

शाहगंज में गुरुवार को ईद की सुबह पुरानी सब्जी मंडी स्थित बड़ी मस्जिद समेत सभी मस्जिदों में नमाज अदा की गई । बड़ी तादाद में लोगों ने नमाज अदा और मुल्क में अमन चैन की दुआ की । नमाज के बाद सड़कों पर लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा । सभी ने एक दूसरे को गले लगकर मुबारकबाद दी ।

बड़ी मस्जिद स्थित मदरसा बदरूल इस्लाम के इमाम मौलाना सालिम नाजिम ने कहा कि ईद का त्योहार खुशहाली, यकजहती और आपसी भाईचारे का संदेश देने वाला त्योहार है । इस त्योहार के जरिए अमन चैन का पैगाम पूरे देश में पहुंचाया जाता है । उन्होंने सभी को मुबारकबाद देते हुए मुल्क की तरक्की के लिए एकजुट होने की अपील की ।

शाहगंज की मस्जिदों में अदा की गई ईद की नमाज, सुरक्षा को लेकर मुस्तैद पुलिस

नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि वीरेंद्र सिंह बंटी ने भी बड़ी मस्जिद के बाहर नमाज अदा करके निकल रहे नमाजियों से मुलाकात की और उन्हें मुबारकबाद दी । इस मौके पर सीओ शाहगंज अजीत सिंह चौहान और कोतवाली प्रभारी तारकेश्वर राय भी पुलिस बल के साथ मुस्तैद रहे । सुरक्षा की दृष्टि से नगर में पीएसी भी तैनात रही ।

शाहगंज के बड़ागांव ईदगाह में ईद उल फितर की अदा की गई नमाज

0
शाहगंज के बड़ागांव ईदगाह में ईद उल फितर की अदा की गई नमाज
शाहगंज के बड़ागांव ईदगाह में ईद उल फितर की अदा की गई नमाज

जौनपुर : शाहगंज के बड़ागांव में स्थित ईदगाह में ईद उल फितर की नमाज़  प्रातः 7:00 बजे सकुशल अदा की गई ।लोगो ने  हर्ष उल्लास के साथ मनाया ईद का पर्व  एक दूसरे के गले मिलकर दी एक दूसरे को ईद की बधाई। ईद की नमाज मुफ्ती अजीजुल हसन ने अदा कराई इस दौरान अपने खुत्बा में उन्होंने कहा कि खुदा नहीं चाहता कि इंसान इंसान से लड़ाई झगड़ा करें ,सभी लोगों को मिलकर रहना चाहिए।आपस में ऐसा समन्वय बनाएं ताकि समाज में हर तरफ सुख शांति रहे, लोग एक दूसरे की मुसीबत में खड़े रहे, हर जायज काम को किया जाए नाजायज कार्य से दूर रहा जाए झूठ,फरेब,शराब,जीनाकारी,सूदखोरी,देश और समाज के खिलाफ कार्य करना आदि से बचना ही सच्चा धर्म है
तब जाकर के हम एक अच्छे समाज का निर्माण कर सकते हैं,अच्छा समाज होगा तो देश तरक्की करेगा।

इस मौके पर हजारों लोगों ने एक साथ देश में अमन सुख शांति के लिए दुआ मांगी। नमाज़ खत्म होने के बाद लोगों ने गले मिलकर एक दूसरे को ईद की बधाई दी वहीं नमाज के दौरान पुलिस प्रशासन ईदगाह के बाहर मुस्तादी से तैनात रहा जिसमें उप निरीक्षक अनंत प्रजापति अभिषेक सिंह समेत अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे। शाहगंज के बड़ागांव ईदगाह कमेटी ने सकुशल ईद की नमाज संपन्न होने पर पुलिस प्रशासन का शुक्रिया अदा किया । इस मौके पर मुख्य रूप से अमीन अंसारी, मिराज हाशमी,मुन्ना कुरैशी,हाफिज सरफराज,वारिस हाशमी,रईस शाह,निसार कुरैशी,मोहम्मद कलाम शाह, मैनुद्दीन सिद्दीकी, पैगाम मास्टर, समेत हजारों लोग उपस्थित रहे

सीएचसी केराकत के निरीक्षण में भड़की CMO, स्टाफ को लगाई फटकार     

0
सीएचसी केराकत के निरीक्षण में भड़की CMO
सीएचसी केराकत के निरीक्षण में भड़की CMO

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र [सीएचसी ] केराकत के रजिस्टर में अपूर्ण अंकन पर सीएमओ ने स्टाफ को लगाई फटकार 

जौनपुर की मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर लक्ष्मी सिंह ने बुधवार को सीएचसी केराकत का औचक निरीक्षण किया डिलीवरी रूम के निरीक्षण के दौरान उन्होंने  देखा  कि डिलीवरी रजिस्टर में अंकन त्रुटिपूर्ण  थी । वार्ड में जो बच्चा भर्ती था उसका वजन कम था, जबकि रजिस्टर में अधिक दर्शाया गया था। इसके अतिरिक्त मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने मृतक शिशु डिलीवरी केस को गंभीरता पूर्वक देखा।  की-शीट पूर्ण नहीं होने एवं डिलेवरी रजिस्टर में अपूर्ण अंकन होने पर उन्होंने नाराजगी व्यक्त किया तथा संबंधित स्टाफ को कड़ी चेतावनी दिया। उन्होंने सभी रिकॉर्ड्स को पूर्ण तथा अपडेटेड करने का सख्त निर्देश दिया।

सीएचसी केराकत के निरीक्षण में भड़की CMO, स्टाफ को लगाई फटकार     

तत्पश्चात मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने जनपद में चलाए जा रहे संचारी एवं दस्तक अभियान का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान नाली की साफ सफाई, एंटी लारवा छिड़काव एवं कचरा निस्तारण अपेक्षा के अनुरूप पाया गया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक को निर्देशित किया कि संचारी अभियान से संबंधित सभी विभागों से समन्वय स्थापित कर सभी गतिविधियां गुणवत्तापरक ढंग से संपादित कराई जाएं। दस्तक अभियान के लिए उन्होंने निर्देश दिया की आशा एवं आंगनबाड़ी संयुक्त रूप से प्रत्येक परिवार का भ्रमण कर उन्हें जागरूक करें। सभी लाभार्थियों का आभा आईडी आवश्यक रूप से बनवाएं।