Home Blog Page 304

गंगा समग्र ने किया निषाद राज जयन्ती गोष्ठी का आयोजन

0

गंगा समग्र ने किया निषाद राज जयन्ती गोष्ठी का आयोजन

जौनपुर ।गंगा समग्र द्वारा महाराज निषाद राज जयन्ती पर गोष्ठी समारोह का आयोजन नव दुर्गा मंदिर, विशर्जन घाट पर किया गया‍‌ । इस अवसर पर मुख्य वक्ता माननीय अम्बरीष जी, प्रान्त संगठन मंत्री, काशी प्रान्त, ने बताया कि जब-जब राष्ट्र पर किसी भी संकट का आभाष हुआ तब-तब राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ ने उसकी चिन्ता करते हुए अपने विभिन्न संगठनो के माध्यम से उस संकट के निवारण के लिए आगे आया। जैसा कि विदित हो २१वीं सदी में चारों तरफ जल की बड़ी विकट समस्या है, नदियाँ एवं अन्य जल श्रोत सूख रहे है, ऐसे में गंगा समग्र जो कि राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ का ही एक संगठन है, राष्ट्रीय स्तर पर लोगो के मध्य जल संरक्षण के लिए जन-जागरण का कार्य कर रहा है । महाराज निषाद राज जिनका जन्म वैशाख शुक्ल पंचमी को माना जाता है, जो प्रभु श्री राम के सखा एवं उनके अनन्य भक्त थे और वनगमन के दौरान माता सीता एवं लक्षमण जी सहित गंगा पार भी उतरा । उनकी बस एक ही शर्त थी कि मै तो आपको गंगा पार उतार दूंगा किन्तु आप मुझे भव-सागर से पार लगा देना। ऐसे निश्छल ह्रदय के महाराज निषाद राज आज भी हम सभी के आदर्श और प्रेरणा के श्रोत है। ऐसे में समाज का एक बहुत बड़ा वर्ग जो कि महाराज निषाद राज के वंशज है आज भी माँ गंगा और सभी पवित्र नदियों की सेवा में रत रहते है, निश्चय ही इनके बगैर नदियों की अविरलता और निर्मलता संभव नहीं है। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि स्वामी हरी नारायण जी, प्रान्त सह संरक्षक, गंगा समग्र ने कहा कि महाराज निषाद राज जी की जीवन हम सभी को एक सीख देता है जो निष्छल भाव से प्रकृति की सेवा करता है ऐसे लोगो को स्वयं इश्वर भव-सागर से पार लगा देते है । इस अवसर पर गंगा समग्र जिले के पालक शिव प्रकाश जी ने कहा की प्रभु श्री राम और निषाद राज जी का गंगा किनारे का प्रसंग निश्चय ही हम सभी प्राणियों में सामाजिक समरसता और समानता का एक अनुपम उदाहरण है। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे डॉ कंचन सिंह जी, जिला संरक्षक ने कहा कि नदियों एवं अन्य जल श्रोतो की अविरलता और निर्मलता की परिकल्पना बगैर समाज के जाग्रति हुए बगैर संभव नहीं है । ऐसे में नदियों के किनारे रहने वाले महाराज निषाद राज के वंशजो को आगे आना होगा जिससे भविष्य में आने वाले जल संकट से निपटा जा सकेगा। गंगा समग्र के जिला संयोजक भृगुनाथ पाठक ने समाज के सभी लोगो से आग्रह किया कि इस पुनीत एवं पावन कार्य में अपना पूर्ण सहयोग दे । इस अवसर पर माँ गंगा की भव्य आरती चन्दन जी ने सभी गणमान्य अतिथियों के द्वारा कराया। कार्यक्रम के अंत में कार्यक्रम के संयोजक रहे डॉ कमलेश निषाद ने निषाद समाज से उपस्थित सभी अतिथियों का परिचय कराते हुए मंचस्थ अतिथियों द्वारा अंगवस्त्र एवं माला पहनाकर उनका आभार प्रकट किया । कार्यक्रम का संचालन डॉ अभिषेक श्रीवास्तव, सह प्रान्त संयोजक गंगा समग्र ने किया। आये हुए सभी अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापन अतुल जयसवाल ने किया। कार्यक्रम की पूर्ण व्यवस्था डॉ संजीव मौर्या सह जिला संयोजक, दीपक श्रीवास्तव संचार और मीडिया प्रमुख, और विवेक पाठक ने किया। इस अवसर पर अवनीश उपाध्याय, अमित श्रीवास्तव, नारायण चौरसिया, अतुल सिंह, अवधेश गिरी, रमेश पाण्डेय, चन्द्र प्रकाश पाण्डेय, डॉ अनिल सिंह, डॉ अखिलेश पाण्डेय, मोती लाल समेत सभी कार्यकर्त्ता रहे ।उक्त जानकारी दीपक श्रीवास्तव संचार और मीडिया प्रमुख द्वारा दिया गया।

जौनपुर: श्री मां आद्या शक्ति दक्षिणा काली मन्दि पर हुआ हवन पूजन

0

जौनपुरः नगर के सिटी स्टेशन रेलवे क्रासिंग ओवर ब्रिज के निकट स्थित श्री मां आद्या शक्ति दक्षिणा काली मन्दिर पर चैत नवरात्र के नवमी के दिन बुधवार को पूजारी भगवती सिंह वागीश ने सैकड़ो लोगों का हवन पूजन कराया। इस मौके पर मन्दिर के पुजारी भगवती सिंह वागीश ने बताया कि ‘ॐ क्रीं क्रीं कालिकाएं नमः’ मंत्र का जाप करने से सभी बीमारियां दूर हो जाती है ,हवन से आस-पास का वातावरण शुद्व हो जाता है और प्राणियों में सर्वधन का संचार हो जाता है। घंटा व शंख की ध्वनी से वातावरण अत्यन्त आनन्दमय हो जाता है।

अतः कलयुग में काली उपासना परम शक्ति वर्धक एवं मंगलकारी है। कलयुग में मां दक्षिणा काली की पूजा अर्चना करने से सभी मनोकामनाएं पूर्ण हो जाती है। इस अवसर पर सपा नेताअजय त्रिपाठी,वेद प्रकाश सिंह एडवोकेट, मतिवार सिंह , प्रधानाचार्य बाबा सिंह, दलसिंगर विश्कर्मा, रामपाल विश्वकर्मा, विपिन सिंह,पीयूष श्रीवास्तव,सर्वेश सिंह सोनू,भानु मौर्य, मनीष सोनकर, व वन्देश सिंह उपस्थित रहे।

JAUNPUR: एआई नई दवा को विकसित करने में महत्त्वपूर्ण-डॉ रजनीश

0

JAUNPUR: एआई एवं मशीन लर्निंग नई दवा को विकसित करने में महत्त्वपूर्ण -डॉ रजनीश

JAUNPUR NEWS जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय परिसर स्थित प्रोफेसर राजेंद्र सिंह (रज्जू भैया) भौतिकीय विज्ञान अध्ययन एवं शोध संस्थान के रसायन विज्ञान विभाग द्वारा आयोजित कंप्यूटेशनल केमिस्ट्री एंड मॉलिक्यूलर डिजाइन विषय पर सात दिवसीय कार्यशाला के छठवें दिन एआई एवं मशीन लर्निग आधारित दवा के खोज पर पर व्याख्यान और प्रशिक्षण हुआ।

फार्मेसी विभाग, आईआईटी, बीएचयू के डॉ रजनीश कुमार ने एआई एवं मशीन लर्निग पर आधारित दवाओं के खोज पर पर व्याख्यान और प्रशिक्षण दिया। डॉ रजनीश ने बताया कि ,एआई एवं मशीन लर्निग मदद से पहले से उपलब्ध डाटा का प्रयोग करके नई दवाओं को कम लागत पर विकसित किया जा सकता है। डॉ कुमार ने कंप्यूटर एडेड ड्रग डिस्कवरी के विभिन्न तरीकों के बारे में बताया। उन्होंने ट्यूटोरियल के माध्यम से मॉलिक्युलर रिकॉग्निटशन के बारे में बताया।


डॉ रजनीश ने बताया की नई विकसित दवा का क्लेनिकल ट्रायल करने से पहले एआई की मदद से दवा के ट्रायल में सफल होने की संभावना का पता लगाया जा सकता है। इससे दवा को विकसित करने के खर्च को कम किया जा सकता है। डॉ कुमार ने सार्स कोविड के प्रोटीन पर भी बाइंडिंग एवं डॉकिंग को समझाया। डॉ. कुमार ने वीना और जीनीना सॉफ्टवेयर की मदद से प्रतिभागियों को डॉकिंग करना सिखाया। उन्होंने गूगल क्लाउड कम्प्यूटिंग के कोलेब की मदद से भी डॉकिंग करना सिखाया।

दूसरे सत्र में रसायन विभाग, रज्जू भइया संस्थान के डॉ. अजीत सिंह ने नये अणुओं का तैयार करने व विकसित करने में कंप्यूटेशनल केमेस्ट्री के प्रयोग की भूमिका की चर्चा किया। डॉ सिंह ने कार्बनिक सुपर बेस से कार्बन डाइऑक्साइड को अवशेषित करने में प्रयोग के बारे में बताया साथ ही साथ उत्प्रेरक विकसित करने में कंप्यूटेशनल केमेस्ट्री की चर्चा की। डॉ सिंह ने बताया कि विभिन्न प्रयोग को प्रयोगशाला में करने से पहले हम कंप्यूटर के माध्यम से विभिन्न तरीकों से उनके बारे में अध्ययन कर सटीक परिणाम प्राप्त कर सकते हैं।

इस अवसर पर अतिथियों का स्वागत डॉ मिथिलेश यादव ने किया। सत्र संचालन एवं धन्यवाद ज्ञापन कार्यशाला संयोजक डॉ. नितेश जायसवाल ने किया। इस अवसर पर डॉ आलोक दास व सभी प्रतिभागी उपस्थित रहे।

JAUNPUR: हर मतदाता मेरे परिवार का सदस्य है -अशोक सिंह

0

JAUNPUR NEWS जौनपुर – मैं आपका सेवक हूं, मैं आपको विश्वास दिलाता हूं कि जौनपुर की जनता को कभी भी मुझसे शिकायत का मौका नहीं मिलेगा। मैं 24 घंटे क्षेत्र की जनता के लिए समर्पित रहूंगा। सांसद बनने के बाद जनता का घर ही मेरा घर होगा। हर मतदाता मेरे परिवार का सदस्य है। उक्त बाते‌ आज समाज विकास क्रांती पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक सिंह ने अपने जनसंपर्क के दौरान जौनपुर की जनता से कहा।


आपको बता दें कि समाज विकास क्रांती पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक सिंह जौनपुर लोकसभा सीट पर अपनी किस्मत आजमाने के लिए चुनावी मैदान में उतरकर दिन रात मेहनत कर रहे हैं। मीडिया से बातचीत के दौरान अशोक सिंह ने कहा कि जौनपुर का सांसद बनने के बाद जनपद jaunpur को विकास की नई राह पर ले जाउंगा। मुंबई के तर्ज पर जौनपुर का विकास करूंगा ।जनसंपर्क के दौरान क्षेत्र की जनता राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक सिंह के सादगी से काफी प्रभावित हो रही है।

UPPSC:जौनपुर की सृस्टि का IPS में हुआ चयन, IAS बनने की तैयारी करेंगी  

0
UPPSC:जौनपुर की सृस्टि का IPS में हुआ चयन, IAS बनने की तैयारी करेंगी  
UPPSC:जौनपुर की सृस्टि का IPS में हुआ चयन, IAS बनने की तैयारी करेंगी  

UPPSC की परीक्षा में 95वीं रैंक हासिल करने वाली जौनपुर की बेटी सृस्टि मिश्रा ने महज 22 वर्ष की उम्र में पुलिस अधिकारी बनेंगी

UPPSC RESULT 2024 जौनपुर। पिपरौल गांव निवासी आदर्श मिश्रा की पुत्री सृष्टि मिश्रा ने यूपीएससी परीक्षा 2023 में  महज 22 साल  की उम्र में 95वी रैंक हासिल करके क्षेत्र का राष्ट्रीय स्तर पर मान बढ़ाया है। सृष्टि का चयन आईपीएस के पद पर हुआ है। पिता आदर्श मिश्र ब्राजील में विदेश मंत्रालय के भारतीय दूतावास में अवर सचिव  पद पर सेवाएं दे रहे हैं। भारत (दिल्ली हेड क्वार्टर ),दक्षिण अफ्रीका,लेबनान,कंबोडिया , स्विटजरलैंड जैसे देशों में भी वह सेवा दे चुके हैं।माता एक कुशल गृहिणी हैं।शुरुआती और इंटरमीडिएट की पढ़ाई विदेशों में तथा हाई स्कूल दिल्ली से संपन्न हुई।स्नातक दिल्ली विश्वविद्यालय से किया।इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय में इकोनॉमिक्स से एम.ए. कर रही हैं।दूसरे प्रयास में ही UPPSC में सफलता हासिल करने वाली सृष्टि मिश्रा ने सामान्य अध्ययन के लिए कभी किसी कोचिंग इंस्टिट्यूट में दाखिला नहीं लिया इसके लिए उन्होंने घर पर ही अध्ययन किया।जिन प्रतियोगी छात्र-छात्राओं की मानसिकता बिना कोचिंग इंस्टिट्यूट में प्रवेश लिए यूपीएससी की परीक्षा उत्तीर्ण करना मुश्किल है ऐसे मिथक को इन्होंने तोड़ दिया है।यूपीएससी में वैकल्पिक विषय अर्थशास्त्र का डॉ विभास झा सर से ऑनलाइन कोचिंग  की।जीएस स्कोर मॉक टेस्ट का ऑनलाइन अध्ययन किया।

UPPSC परीक्षा पास Shristi Mishra ने बताया कि आईएएस बनना हमारा लक्ष्य है फिलहाल आईपीएस बन कर राष्ट्र सेवा करना कम नहीं है। आईएएस के लिए हमारा प्रयास जारी है। अपनी सफलता पर उन्होंने कहा कि बहुत अच्छा और गौरवान्वित महसूस कर रही हूं इसमें बाबा ,माता पिता, परिवार के सदस्यों और सभी लोगों का आशीर्वाद शामिल है।हमारा, माता-पिता और स्वजनों का सपना साकार हुआ। उन्होंने कहा कि अपनी  मेहनत और दूसरों के आशीर्वाद पर पूरा भरोसा और विश्वास होना चाहिए। परिश्रम में किसी प्रकार की कमी न हो तो सफलता अवश्य मिलेगी। भाग्य कठिन मेहनत पर निर्भर करता है। उन्होंने अपने पिता को सबसे बड़ा प्रेरणास्रोत और डॉ विभास झा सर को आदर्श शिक्षक बताया। पिताजी ने शुरू से ही हमें सफलता की राह दिखाई कदम कदम पर मार्गदर्शन किया छोटी बहन श्रेया ,मौसी सुनीता पांडेय  की उम्मीदें हकीकत में बदली हैं। सभी शिक्षकों से आज भी जुड़ी हूं जिन्होंने हमेशा हमें आगे बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित किया है।

पिता आदर्श मिश्र ने इस बड़ी उपलब्धि पर खुशी जाहिर किया है।उन्होंने कहा कि इस सफलता को विनम्रता पूर्वक स्वीकार करना है और सेलिब्रेट करना है।आज से ही समाज और राष्ट्र के प्रति उत्तरदायित्व और पद का ईमानदारी,कर्तव्य,निष्ठा ,समर्पण के साथ  जिम्मेदारियों का बखूबी  निर्वहन करने की वास्तविक जीवन की शुरुआत हो रही है। सभी युवाओं के लिए यह एक प्रोत्साहन का सुनहला अवसर है।उन्होंने बताया कि कठिन परिश्रम समर्पण से ही सफलता हासिल हो सकती है। सृस्टि मिश्रा ने कहा कि यदि परिश्रम में किसी प्रकार की कमी न हो तो अवश्य मिलेगी माता बबिता मिश्रा कहती हैं कि निश्चित रूप से यूपीएससी परीक्षा में चयन होगा, ऐसा भरोसा और पूरा विश्वास था जो आज सच साबित हुआ। उन्होंने भविष्य में अच्छा करने,तरक्की और नाम रोशन करने के लिए बधाई दीं। घर पर आकर बधाई देने वालों और फोन पर शुभकामनाएं देने वालों का ताता लगा हुआ है। परिवार के लोगों में जश्न और उत्सव का माहौल है। लोग एक दूसरे को मिठाई खिलाकर अपनी खुशी का इजहार कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर भी लोग बधाई दे रहे हैं ।

यह भी पढ़े : UPPSC:घर पर तैयारी करके ऐश्वर्यम प्रजापति ने लिखा इतिहास,डीएम बनेंगी  

UPPSC:घर पर तैयारी करके ऐश्वर्यम प्रजापति ने लिखा इतिहास,डीएम बनेंगी  

0
UPPSC:घर पर तैयारी करके ऐश्वर्यम प्रजापति ने लिखा इतिहास,डीएम बनेंगी  
UPPSC Topper 2024 Aishwaryam Prajapati

UPPSC में 10वीं रैंक हासिल करने पर दक्ष फाउंडेशन ने ऐश्वर्यम प्रजापति का किया स्वागत

UPPSC TOPPER AISHWARYAM PRAJAPATI 2024:सुल्तानपुर। संघ लोक सेवा आयोग यूपीपीएससी की सिविल सेवा परीक्षा में इस साल भी बेटियों का रुतबा कायम, उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग परीक्षा 2023 में ऐश्वर्यम प्रजापति के ऑल इंडिया में 10 वीं रैंक हासिल करने पर दक्ष फाऊंडेशन सुल्तानपुर(रजि.)के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष सत्येंद्र प्रजापति ने बुधवार को लखनऊ स्थित उनके आवास पर पुष्प गुच्छ भेंट करके स्वागत किया। उन्होंने संगठन की तरफ से पिता राम कोमल प्रजापति और परिजनों से मिलकर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। संस्थापक ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि प्रतिभाएं कहीं भी किसी भी परिस्थिति में हो तो वह उभर करके सामने आ ही जाती हैं। उन्होंने कहा कि प्रतिभाएं किसी भी हालत में दब नहीं सकती। बताया कि प्रजापति समाज का गौरव पूरे देश में बढ़ा है।

UPPSC RESULT 2024 TOP 10 ऐश्वर्यम प्रजापति को प्रजापति समाज ही नहीं बल्कि देश के हर युवा के लिए वह प्रेरणा स्रोत हैं। प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता हासिल करने के लिए संघर्षशील छात्र-छात्राओं के लिए उन्होंने सफलता की मिसाल कायम की। इस सफलता से माता-पिता ही नहीं बल्कि संपूर्ण समाज और प्रदेश का नाम पूरे देश में रोशन हुआ है। अपने विचार प्रकट करते हुए उन्होंने कहा कि धन अभाव के चलते कोचिंग संस्थान में दाखिला लेकर तैयारी न कर पाने वाले छात्र-छात्राओं को विशेष रूप से आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी। गौरतलब है कि ऐश्वर्यम कोचिंग इंस्टिट्यूट में तैयारी करने के बजाए घर पर रहकर तैयारी करके प्रथम प्रयास में ही सफलता का इतिहास लिखने वाली प्रतिभा हैं ।उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री की महिला सशक्तिकरण की दिशा में हर महिलाएं और बेटियां इस उपलब्धि से प्रेरित होकर राष्ट्र को सशक्त करने का काम करेंगी ।तीन बहनों में वह सबसे बड़ी हैं। पिता सहकारिता विभाग में प्रतिष्ठित पद पर आसीन हैं । इस अवसर पर संगठन के पदाधिकारी इं.राहुल प्रजापति,अखिलेश प्रजापति,इं.शत्रुंजय प्रजापति सहित प्रजापति समाज के अन्य लोग मौजूद रहे।

यह भी पढ़े : रामनवमी पर हिन्दू युवा वाहिनी की शोभायात्रा में शामिल हुए जाने माने लोग     

रामनवमी पर हिन्दू युवा वाहिनी की शोभायात्रा में शामिल हुए जाने माने लोग     

0
रामनवमी पर हिन्दू युवा वाहिनी की शोभायात्रा में शामिल हुए जाने माने लोग
रामनवमी पर हिन्दू युवा वाहिनी की शोभायात्रा में शामिल हुए जाने माने लोग

रामनवमी पर भव्य शोभायात्रा में धर्म प्रेमियों का उमडा पड़ा जनसैलाब

खेतासराय (जौनपुर) नगर में बुधवार को रामनवमी पर हिन्दू युवा वाहिनी द्वारा भव्य शोभायात्रा निकाली गयी। जिसमें धर्म प्रेमियों का जन समूह उमड़ पडा। शोभायात्रा की सुरक्षा के लिए भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रही। मण्डल महामंत्री मनीष कुमार गुप्ता (धर्मरक्षक) के देखरेख में भव्य शोभायात्रा नगर के गोलाबाजार रामलीला से कार्यक्रम में अतिथि के रूप में उपस्थित हुए ज्योतिषी डॉ. अवनीश सिंह बघेल द्वारा मर्यादा पुरुषोत्तम श्री रामचन्द्र जी आरती उतार कर शुभारंभ किया गया।

रामनवमी पर हिन्दू युवा वाहिनी की शोभायात्रा में शामिल हुए जाने माने लोग     

जो मेनरोड होते हुए चौराहा, ओरियन्टल बैंक, दुर्गा मन्दिर, पुरानी बाजार- संकटमोचन मन्दिर, काली मन्दिर, डोभी मोड़ होते हुए पुनः गोलाबाजार पहुँचकर शोभायात्रा का समापन हुआ। शोभायात्रा में भगवान श्रीराम के भव्य रथ के साथ रानी लक्ष्मीबाई शिवाजी, महाराणा प्रताप, शिवा जी महाराज, माता चौकी का अद्भुत झांकिया शामिल रही। इस दौरान पूरा नगर जय श्री के नामों से गूंज रहा उठा। इस शोभायात्रा में नगर के एक दर्जन जगहों पर जलपान कराकर श्रीरामचन्द्र जी की आरती उतारी गयी। शोभायात्रा में जगह – जगह महिलाओं में छत से पुष्पवर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया। शोभायात्रा के अंत में शोभायात्रा में शामिल झांकियों में विभिन्न कलाकारों को स्मृतिचिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मुख्य रूप से जगदम्बा प्रसाद पाण्डेय, अमलेंद्र गुप्ता धर्मचंद गुप्ता, गजेंद्र पांडे, शांति भूषण मिश्रा, संजय विश्वकर्मा, पप्पू पटवा, सोनू बिन्द, किशन बिन्द, अनिल प्रजापति, आदर्श श्रीवास्तव, अनूप गुप्ता, जगदीश यादव, सत्यम जायसवाल, अतुल साहू, बृजेश मोदनवाल, श्रेयांश पाठक, संदीप गौड़, राजेश श्रीवास्तव, रामसूरत बिन्द, शिवम जायसवाल, हरेंद्र यादव आदि लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन कृष्णमुरारी मौर्या ने किया। सुरक्षा की दृष्टि से सीओ शाहगंज अजीत सिंह चौहान, प्रभारी निरीक्षक दीपेंद्र सिंह के साथ पुलिस बल मौजूद रही। कार्यक्रम के अंत में उक्त मनीष (धर्मरक्षक) ने सभी के प्रति आभार प्रकट किया।

New Delhi:राशन की लाइन में नहीं रोजगार के इंटरव्यू के लाइन में नजर आएंगे युवा:अशोक सिंह

0
New Delhiराशन की लाइन में नहीं रोजगार के इंटरव्यू के लाइन में नजर आएंगे युवाअशोक सिंह
New Delhi:राशन की लाइन में नहीं रोजगार के इंटरव्यू के लाइन में नजर आएंगे युवा:अशोक सिंह

NEW DELHI नई दिल्ली। समाज विकास क्रांति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और जौनपुर लोकसभा के प्रत्याशी अशोक सिंह ने एक नुक्कड़सभा में उपस्थित युवाओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि केंद्र की मोदी सरकार ने पहले 15 लाख रुपए सबके खाते में भेजने की बात करके सरकार बना ली। अब पाँच किलो राशन देकर सरकार बनाने की सोच रहे हैं। हम युवाओं को आश्वस्त करना चाहते हैं कि हम उन्हें पाँच किलो राशन की लाइन में नहीं लगाना चाहते बल्कि हम उन्हें रोजगार देने का काम करेंगे ताकि वह उस लाइन को छोड़कर इंटरव्यू वाली लाइन में लगे। वह अपने पैरों पर खड़े होंगे तो वह खुद लोगों को पाँच किलो क्या उससे भी अधिक राशन बांटने में सक्षम हो जाएंगे। उन्होंने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार युवाओं को सिर्फ और सिर्फ बरगलाने का काम किया है। कभी अग्निवीर के नाम पर तो कभी परीक्षाओं के पेपर लीक कराकर। यूपी का युवा तो अपने आप को ठगा हुआ महसूस करता है। इसी तरह हर प्रदेश का हाल है। देश में युवाओं की कोई सुनने वाला नहीं है, जो युवाओं के लिए काम करना चाहता है उसे यह सरकार ईडी और सीबीआई का धमकी देकर शांत करा देती है या फिर जेल भेजने का काम करती है।

आम आदमी पार्टी जौनपुर ने INDIA गठबंधन प्रत्याशी को जिताने के लिए जनता से की अपील

0

आप पार्टी के जिला कार्यालय पर सपा–कांग्रेस के जिलाध्यक्ष की मौजूदगी में इंडिया एलाइंस की तरफ से हुआ प्रेस वार्ता

जौनपुर : आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रभारी, सांसद संजय सिंह द्वारा उत्तर प्रदेश के कार्यकर्ताओं को INDIA गठबंधन प्रत्याशियों के समर्थन में प्रचार प्रसार करने को निर्देशित किया गया हैं। जिसके चलते आम आदमी पार्टी जौनपुर के जिला अध्यक्ष सूर्य नारायण सिंह (मुन्ना) ने INDIA गठबंधन प्रत्याशी के समर्थन में मंगलवार को प्रेसवार्ता कर गठबंधन के जौनपुर सदर सीट के प्रत्याशी बाबू सिंह कुशवाहा एवं जौनपुर के मछली शहर लोकसभा सीट से प्रत्यासी प्रिया सरोज को जिताने की जनता से अपील की और भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। इस दौरान इंडिया गठबंधन कि प्रमुख पार्टियां, कांग्रेस पार्टी एवं समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष भी प्रेस वार्ता में मौजूद रहे ।
उक्त कार्यक्रम कि जानकारी आम आदमी पार्टी के जिला मीडिया प्रभारी अतुल कुमार तिवारी ने दिया।


प्रेसवार्ता करते हुए आप पार्टी के जिला अध्यक्ष सूर्य नारायण सिंह मुन्ना ने कहा भाजपा के संकल्प पत्र से महंगाई, बेरोजगारी और किसानों की एमएसपी गायब है । भाजपा के 10 साल के कार्यकाल में महंगाई चरम पर है . 400 का सिलेंडर 1200 का हो गया. आटा, दाल दूध तेल पेट्रोल डीजल के दाम आसमान छू रहे हैं। देश में अघोषित इमरजेंसी लगी है फर्जी मुकदमे लगाकर विपक्ष के नेताओं को जेल में डाला जा रहा है , चुनाव के वक्त दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को जेल में डाल दिया, उनको जेल में डालकर प्रचार करने से रोका गया. भाजपा सरकार ने लोकतंत्र की हत्या की है । जनता जेल का जबाब वोट से देगी ।


समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष राकेश मौर्या ने कहा कि 2024 के चुनाव में गलती से भी भाजपा को वोट न चला जाए अगर भाजपा को वोट दिया तो चुनाव जीतने के बाद भाजपा सरकार संविधान को बदल देगी और देश में खुलेआम तानाशाही का राज होगा इसलिए जनता से अपील करता हू कि भारी मतों से गठबंधन के प्रत्याशी को विजयी बनाएं।


कांग्रेस पार्टी के जिला अध्यक्ष फैसल हसन तबरेज ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के शासनकाल में ईंधन और दवाओं की कीमतें काफी बढ़ गई हैं। “पीएम मोदी के कार्यकाल में, बेरोजगारी 42 वर्षों में सबसे अधिक हो गई। किडनी की बीमारियों, कैंसर और तपेदिक की दवाओं की लागत भी काफी बढ़ गई।”अग्निवीर योजना से युवाओं को धोखा दिया गया था। भाजपा सरकार में नौजवानों को रोजगार मांगने पर लाठियां मिली हैं ।
उक्त कार्यक्रम में प्रमुख रूप से शामिल हुए सपा के जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र यादव, जिला पंचायत सदस्य जितेंद्र यादव, विशाल सिंह, राकेश पांडेय, राकेश कुमार सिंह, आप पार्टी के जिला उपाध्यक्ष अमरनाथ यादव, जिला कोषाध्यक्ष डॉ दिवाकर मौर्य, जिला सचिव शैलेंद्र यादव, जिला मीडिया प्रभारी अतुल कुमार तिवारी, हींच नारायण तिवारी रघुवंश यादव, आशुतोष मौर्या, केपी गुप्ता, श्यामलाल पटेल, जय प्रकाश चौहान, अरूण भास्कर, चंद्रशेखर आज़ाद, विनोद यादव, विशाल यादव, सूरज कन्नौजिया, अरविन्द यादव, ईश्वर चौहान, हौसला गौतम, अमर बहादुर यादव, धर्मेंद्र यादव, कियालाल यादव, अनिल धर इत्यादि कार्यकर्ता शामिल हुए। उक्त प्रेस वार्ता कि सूचना आप पार्टी के जिला मीडिया प्रभारी अतुल कुमार तिवारी ने दिया।

जौनपुर विकास के क्षेत्र में होगा नंबर एक,अशोक सिंह

0

विकास के क्षेत्र में प्रदेश का नंबर 1 जिला होगा जौनपुर :अशोक सिंह


जौनपुर। समाज विकास क्रांति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और जौनपुर लोकसभा के प्रत्याशी अशोक सिंह भले ही पार्टी के कार्य से दिल्ली गए है लेकिन जौनपुर लोकसभा क्षेत्र में चुनाव कैसे जितना है इसकी रणनीति पर ज्यादा जोर दिए है। दिल्ली में मौजूद अशोक सिंह jaunpur के अपने बूथ स्तर के कार्यकर्ताओ के साथ वर्चुअल तरीके से मीटिंग की। कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए अशोक सिंह ने कहा कि वैसे तो हमारी पार्टी का उद्देश्य ही समाज में विकास करना है,इसी लिए हमने पार्टी का नाम समाज विकास क्रांति रखा लेकिन jaunpur हमारी मातृभूमि है । अतः जौनपुर में विकास का इतना काम करना है की पूरे उत्तर प्रदेश में विकास के क्षेत्र में अगर कोई जिला जाना जाए तो वो जौनपुर ही हो। उन्होंने कहा कि jaunpur आज विश्व विख्यात है बावजूद इसके विकास की गति धीमी है,जनता ने भरोसा किया तो उनके भरेसो को साकार करना हमारा संकल्प है। उन्होंने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए घर-घर तक अपनी पार्टी के संकल्प पत्र को पहुंचने को कहा।