Home Blog Page 305

जौनपुर लोकसभा सीट पर क्या बसपा का खेल खराब करेगी भीम आर्मी?

0

जौनपुर लोकसभा सीट पर इस बार क्षेत्रीय पार्टियां भरेंगी दम ।


जौनपुर। पूर्वांचल की हॉट सीट माने जाने वाली सीटों में से एक जौनपुर लोकसभा की सीट भी है। जहां पर तरह तरह के कयासों के बाद बीजेपी ने कृपा शंकर सिंह को टिकट दिया तो जिले के अन्य धुरंधरों के माथे पर लकीरें खींच गई। इसके बाद ज़िला इकाई की बीजेपी टीम कृपा शंकर सिंह के साथ प्रचार प्रसार में जुट गई। इसके बाद समाजवादी पार्टी ने भी बाबू सिंह सिंह कुशवाहा को टिकट देकर मैदान में उतार दिया जिसका समाजवादियों ने जमकर विरोध किया। समाजवादी पार्टी की जिला इकाई के मुताबिक जौनपुर में ही उम्दा प्रत्याशियों के रहते हुए बाहर से प्रत्यासी को क्यों लाया जा रहा है वो भी जिसके उपर एनएचआरएम घोटाले का आरोप लग चुका है। दो योद्धा तो मैदान में थे ही कि, इसी दौरान बसपा सुप्रीमों मायावती ने धोबी पछाड़ चाल चलते हुए धनंजय सिंह की पत्नी श्री कला रेड्डी को टिकट देकर जौनपुर सीट की लड़ाई में जबरदस्त इंट्री मारी है।

वही दूसरी तरफ जनपद के बहुजन समाज पार्टी के पुराने नेता, कार्यकर्ता जौनपुर की सीट को लेकर नाराज है। कुछ बसपा के मूल वोटर इस समय मानमर्दन करने के लिए तैयार बैठे है सूत्रों की माने तो चंद्रशेखर आजाद उर्फ रावण की भीम आर्मी इस बार के चुनाव में बसपा के वोट को डायवर्ड कर सकते है।

चाय चर्चा के दौरान स्थानीय लोगो की बाते सुनने से ये पता चलता है कि, लोकसभा चुनाव 2024 में जौनपुर सीट पर जबरदस्त टक्कर देखने को मिलेगी। एक तरफ बीजेपी लड़ाई में अव्वल मानी जा रही थी लेकिन श्री कला रेड्डी के आने के बाद जौनपुर लोकसभा सीट पर पुनः त्रिकोणीय मुकाबले का शिकार बन गई। श्री कला रेड्डी को टिकट मिलने की वजह से जौनपुर की राजनीति में उथल पुथल मच गया।अब बीजेपी को अपने विकास कार्यों के दम पर चुनाव में पकड़ बनाए रखनी होगी।वही पर बाबू सिंह कुशवाहा को लोग तीसरे नंबर के खिलाड़ी मानने लगे हैं। जबकि पहले दूसरे पर बीजेपी और बसपा की लड़ाई मानी जाने लगी है।

जिससे ये कहा जाने लगा है कि, जौनपुर लोकसभा का चुनाव दिलचस्प मोड़ पर आ गया है।भाजपा ने वहाँ पैराशूट कैंडिडेट दिया है। कृपाशंकर सिंह को लग रहा था कि, जाति और “मोदीजीतकीगारंटी” के दम पर आसानी से सीट निकल जाएगी। रणनीतिकारों को भी लग रहा था कि धनंजय सिंह के जेल जाने की वजह से चुनाव ठंडा पड़ जाएगा। लंबे इंतज़ार के बाद सपा से बाबू सिंह कुशवाहा प्रत्याशी बने। जिन पर एनएचआरएम के दाग़ अभी भी पीछा छोड़ने को तैयार नहीं है। इसी बीच बसपा ने धनंजय सिंह की पत्नी श्री कला रेड्डी को वहाँ से चुनाव मैदान में उतार कर लड़ाई त्रिकोणीय और मज़ेदार बना दिया है।

अब बारी है मतदाताओं की, मतदाताओं को भी पार्टी द्वारा किए गए चुनावी वादो से संबंधित सवाल उनके प्रत्याशियों से किया जाना चाहिए। सवाल में मतदाता ये पूछे कि, जो चुनावी वादा उनकी पार्टी द्वारा किया गया है वो किस प्रकार से तैयार हुआ और उसमे कितनी लागत आएगी। इसके अलावा ये भी पूछे कि, इसमें खर्च होने वाला पैसा कहा से आयेगा। जिस पार्टी के समर्थक सही तरीके से जवाब दे सके उन्हें ही वोट करे अन्यथा सिर्फ़ वादे सुनकर वोट करना अत्यंत नुकसानदायक होता है। इन्ही कमियों की वजह से तमाम पीएम देने वाले उत्तर प्रदेश के लोग आज भी रोजगार के लिए अन्य प्रांतों में भटक रहे हैं जो प्रदेश के राजनेताओ के लिए शर्म की बात है।


हा एक बात और ये हैं कि, मतदान अवश्य करें और पास पड़ोसियों को भी मतदान करने के लिए प्रेरित करे और लोकतंत्र के लिए एक अच्छे नेता का चुनाव कर देश के विकास में अपना योगदान दें।(ए के तिवारी पत्रकार TOC जौनपुर )

पूर्व सांसद धनंजय सिंह पत्नी श्री कला को बसपा से मिला टिकट,चढ़ा चुनावी पारा

0
पूर्व सांसद धनंजय सिंह पत्नी श्री कला को बसपा से मिला टिकट,चढ़ा चुनावी पारा
पूर्व सांसद धनंजय सिंह पत्नी श्री कला को बसपा से मिला टिकट,चढ़ा चुनावी पारा

LOK SABHA ELECTION 2024 JAUNPUR : जौनपुर लोकसभा 73 सीट से पूर्व सांसद धनंजय सिंह की पत्नी श्री काल सिंह धनंजय सिंह को बहुजन समाज पार्टी ने अपना प्रत्याशी बनाया है,मंगलवार को बहुजन समाज पार्टी ने अपनी पांचवी सूची जारी कर दी है l बहुजन समाज पार्टी उत्तर प्रदेश में लोकसभा के उम्मीदवार तय कर दिए हैं 11 उम्मीदवार यूपी के नॉमिनेट किए गए हैं जिसमे मैनपुरी सीट से, शिव प्रसाद यादव परिवर्तित, बदायूं से श्री मुस्लिम खान, बरेली से श्री छोटेलाल गंगवार, सुल्तानपुर से उदय राज वर्मा ,फर्रुखाबाद से श्रीकांत पांडे, बांदा से मयंक त्रिवेदी ,डुमरियागंज से ख्वाजा शमसुद्दीन ,बलिया 72 से लल्लन सिंह यादव ,लोकसभा 73 जौनपुर से पूर्व सांसद धनंजय सिंह की पत्नी श्री काल सिंह, गाजीपुर से डॉक्टर उमेश कुमार सिंह ,वाराणसी से श्री अतर जमाल लारी को बहुजन समाज पार्टी ने अपना उम्मीदवार घोषित किया है l

JAUNPUR POLITICS: बाबू सिंह कुशवाहा के विरोध में जौनपुर के सपा कार्यकर्ताओं ने फूंका पुतला

JAUNPUR:अशोक सिंह की जीत की राह हुई आसान 

0
JAUNPUR अशोक सिंह की जीत की राह हुई आसान 
JAUNPUR अशोक सिंह की जीत की राह हुई आसान 

JAUNPUR POLITICS:जौनपुर।अशोक सिंह की जीत की राह हुई आसान बहुजन समाज पार्टी द्वारा श्रीकला धनंजय सिंह को अपना प्रत्याशी बनाए जाने के बाद समाज विकास क्रांति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक सिंह का कहना है की श्रीकला सिंह के चुनावी मैदान में आने से भाजपा और सपा का ही सीधे- सीधे नुकसान है, ये तीनों लोग आपस में एक दूसरे का ही वोट काटेंगे और ऐसे में समाज विकास क्रांति पार्टी की जीत पूरी तरह से पक्की हो गई है। उन्होंने कहा कि जौनपुर की जनता सभी प्रत्याशियों के बारे में अच्छी तरह से जानती है इस लिए जनता इस बार परिवर्तन करेगी। उन्होंने कहाकि जल्द ही हम अपने प्रत्याशियों की तीसरी सूची जारी करने वाले है, अब तक हमने 26 प्रत्याशियों की सूची जारी कर दिया है और खुद मैं जौनपुर लोकसभा से इन तीनो पार्टियों के प्रत्याशियों हराने के लिए मैदान में उतर चुका हूं।

प्रशिक्षण में अनुपस्थित कार्मिको के विरुद्ध धारा 134 के तहत की गई कार्यवाही

0
प्रशिक्षण में अनुपस्थित कार्मिको के विरुद्ध धारा 134 के तहत की गई कार्यवाही
प्रशिक्षण में अनुपस्थित कार्मिको के विरुद्ध धारा 134 के तहत की गई कार्यवाही

Lok Sabha Elections 2024 Voting Training Jaunpur जौनपुर : जनपद में पीठासीन अधिकारी प्रथम मतदान अधिकारी का प्रथम प्रशिक्षण तिलकधारी सिंह इंटर कॉलेज जौनपुर में पूर्वाहन 10:00 बजे से 1:00 बजे व अपराह्न 2:00 बजे से 5:00 बजे तक प्रथम एवं द्वितीय पाली में 1100 कार्मिक प्रति पाली आयोजित किया गया। जिसका निरीक्षण जिलाधिकारी जिला निर्वाचन अधिकारी रविंद्र कुमार मांदड़ द्वारा किया गया।

                         प्रशिक्षण स्थल तिलकधारी सिंह इंटर कॉलेज जौनपुर में 27 कक्षों में पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से प्रशिक्षित मास्टर ट्रेनरों द्वारा संपन्न कराया गया। प्रथम पाली में कुल 23 व द्वितीय पाली में 20 कार्मिक अनुपस्थित रहे । जिसमें बेसिक शिक्षा विभाग के 13 कार्मिक अल्पसंख्यक कल्याण के 05 कार्मिक, जिला विद्यालय निरीक्षक के 08 कार्मिक पंचायती राज विभाग के 01 कार्मिक जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान के 02 ,यूनानी एवं आयुर्वेदिक चिकित्सालय के 02, चिकित्सा एवम् स्वास्थ्य विभाग के 03 कार्मिक ,विभिन्न बैंकिंग सेवाओं के 04 कार्मिक, कृषि, नलकूप ,सिंचाई विभाग एवं नगर पालिका के एक-एक कर्मचारी अनुपस्थित रहे। अनुपस्थित कार्मिको के विरुद्ध लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 की धारा 134 के तहत विधिक कार्यवाही की गई।

                   प्रशिक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने कार्मिकों को निर्देशित किया कि गंभीरता पूर्वक पूर्ण मनोयोग के साथ प्रशिक्षण प्राप्त करें ताकि मतदान के दिन किसी भी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े । इस दौरान जिलाधिकारी के द्वारा  कार्मिकों से प्रशिक्षण, ईवीएम को संचालित करने का तरीका आदि के संबंध में जानकारी ली। इस अवसर पर साई तेजा सिलम, एडिशनल ज्वाइंट मजिस्ट्रेट इशिता किशोर, अपर जिलाधिकारी (वि. एवम रा.) राम अक्षयबर चौहान, जिला विकास अधिकारी वीके यादव,पीडी जयकेश त्रिपाठी सहित अन्य उपस्थित रहे।

नई दवाओं की खोज में आण्विक गतिशीलता महत्त्वपूर्ण:प्रो राज कुमार मिश्रा

0
नई दवाओं की खोज में आण्विक गतिशीलता महत्त्वपूर्णप्रो राज कुमार मिश्रा
नई दवाओं की खोज में आण्विक गतिशीलता महत्त्वपूर्ण:प्रो राज कुमार मिश्रा

JAUNPUR NEWS जौनपुर। नई दवाओं की खोज में आण्विक गतिशीलता महत्त्वपूर्ण:प्रो राज कुमार मिश्रावीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय परिसर स्थित प्रोफेसर राजेंद्र सिंह (रज्जू भैया) भौतिकीय विज्ञान अध्ययन एवं शोध संस्थान के रसायन विज्ञान विभाग द्वारा आयोजित कंप्यूटेशनल केमिस्ट्री एंड मॉलिक्यूलर डिजाइन विषय पर सा

त दिवसीय कार्यशाला के चतुर्थ दिवस पर आण्विक गतिशीलता (मॉलिक्युलर ड्यानमिक्स) पर व्याख्यान और प्रशिक्षण हुआ।

रसायन विभाग, काशी हिंदू विश्वविद्यालय के प्रो. राज कुमार मिश्रा ने बताया कि नई दवाओं की खोज आण्विक गतिशीलता के अध्ययन से पदार्थों तथा अणुओं के गुणों को समझने में मदद मिलती है। आणविक गतिशीलता दवाओं तथा डीएनए के बीच के परस्पर क्रिया तथा प्रभाव का पता लगाने में महत्वपूर्ण होता है। प्रो.मिश्रा ने प्रतिभागियों को साफ्टवेयर के माध्यम से नई दवाओं की खोज आण्विक गतिशीलता का प्रशिक्षण दिया।दूसरे सत्र में विशेष वक्ता के रूप में रसायन विज्ञान विभाग, इलाहाबाद विश्वविद्यालय के डॉ. विवेक कुमार यादव ने आण्विक गतिशीलता के बारे में विस्तृत रूप से प्रतिभागियों को बताया। डॉ यादव ने प्रतिभागियों को एब इनिशियो तरीके से आण्विक गतिशीलता के अध्ययन के बारे में चर्चा किया।

अतिथियों का स्वागत विभागाध्यक्ष डॉ प्रमोद कुमार ने किया। सत्र की संचालन कार्यशाला संयोजक डॉ नितेश जायसवाल ने किया।  इस अवसर पर डॉ अजीत सिंह, डॉ मिथिलेश यादव, डॉ दिनेश वर्मा, डॉ विजय शंकर तथा सभी प्रतिभागी उपस्थित रहे।

 यह भी पढ़े : मछलीशहर के सांसद बीपी सरोज ने अपने कार्यकाल में की गई उपलब्धियां को बताया

मछलीशहर के सांसद बीपी सरोज ने अपने कार्यकाल में की गई उपलब्धियां को बताया

0

जौनपुर। मछलीशहर के सांसद बीपी सरोज ने अपने कार्यकाल में हुए कार्यो को लेकर मीडिया से हुए रूबरू भाजपा के मछली शहर केंद्रीय चुनाव कार्यालय जगदीशपुर पर क्षेत्रीय उपाध्यक्ष काशी प्रांत अमरनाथ यादव
ने कहा की भाजपा का संकल्प पत्र युवा भारत की युवा आकांक्षाओं का प्रतिबिंब है। संकल्प पत्र के लिए उसे 15 लाख सुझाव मिले हैं। जनता से मिले इन्हीं सुझावों के आधार पर 2024 के संकल्प पत्र को तैयार किया गया है। देश को एक विकसित राष्ट्र बनाने का सपना लेकर इस संकल्प पत्र को तैयार किया गया है पिछले दस सालों में देश लगातार आत्मनिर्भर हो रहा है। आने वाले पांच साल में फ्री राशन की योजना जारी रहेगी। जनऔषधि केंद्रों का विस्तार होगा। पांच लाख का मुफ्त इलाज मिलता रहेगा। 70 साल की आयु के हर बुजुर्ग को आयुष्मान योजना के अंतर्गत लाया जाएगा चाहें फिर वो किसी वर्ग का हो। 3 करोड़ और घर बनाने का संकल्प लिया है। 10 साल में हमने दिव्यांगजनों को कई सुविधाएं दी हैं।

दिव्यांग साथियों को अब पीएम आवास योजना में प्राथमिकता दी जाएगी, उनकी विशेष जरूरतों के अनुसार उन्हें आवास मिल सके, इसके लिए विशेष रूप से काम किया जाएगा। ट्रांसजेंडर साथियों को भी आयुष्मान योजना के दायरे में लाने का निर्णय लिया है।पिछले 10 साल नारी को समर्पित रहे हैं। आने वाले पांच साल नारी की भागेदारी के होंगे। 3 करोड़ बहनों को लखपति दीदी बनाने की गांरटी ली है। गरीबों की थाली पोषण वाली होगी। उज्जवला योजना आगे जारी रहेगी। जन औषधि केंद्रों पर सस्ती दवाएं मिलती रहेंगी। पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना जारी रहेगी। पीएम किसान सम्मान निधि आगे भी जारी रहेगी। देश में डेयरी सहकारिता समिति की संख्या भी बढ़ाई जाएगी।हम दलहन और तिलहन में आत्मर्निभर के लिए किसानों की मदद करेंगे। धरती की मां की रक्षा के लिए प्राकृतिक खेती पर बल दिया जाएगा। नैनो यूरिया के ज्यादा से ज्यादा इस्तेमाल पर जोर दिया जाएगा भाजपा का संकल्प भारत को फूड प्रोसेसिंग हब बनाने का है।
कल्प पत्र के लिए उसे 15 लाख सुझाव मिले हैं। जनता से मिले इन्हीं सुझावों के आधार पर 2024 के संकल्प पत्र को तैयार किया गया है। देश को एक विकसित राष्ट्र बनाने का सपना लेकर इस संकल्प पत्र को तैयार किया गया है पिछले दस सालों में देश लगातार आत्मनिर्भर हो रहा है। अब तक वह कई क्षेत्रों में विदेशों पर निर्भर करता था, लेकिन कोरोना काल में दो वैक्सीन रिकॉर्ड समय में देकर देश ने अपनी क्षमता साबित कर दिया है। मछलीशहर प्रत्याशी सांसद बीपी सरोज ने अपने कार्यकाल में किए गए उपलब्धियां को गिनाते हुए कहा कहा कि पिछले पांच वर्ष मे क्षेत्र मे अभूतपूर्व काम किया है । सडको का निर्माण नेशनल हाइवे का निर्माण हाई मार्क्स लाईट सोलर लाईट व शुद्ध पेयजल के लिए की व्यवस्था क का कार्य क्षेत्र मे किया गया,है ।

मछलीशहर के सांसद ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि जफराबाद रेलवे क्रासिंग पर ओवर ब्रिज की स्वीकृति जलालपुर मे ओवर ब्रिज बाबतपुर मे ओवर ब्रिज व अण्डर पास की स्वीकृति का कार्य जनता के लिए किया गया है । जनहित को ध्यान मे देखते हुए केराकत रेलवे स्टेशन पर 10 ट्रेनो का ठहराव कराया गया है। रोजगार को लेकर सांसद ने कहा लाखो लोगो को रोजगार का अवसर मिला है । इस अवसर पर मछली शहर जिलाध्यक्ष रामविलास पाल, मीडिया प्रभारी संतोष मिश्रा आदि उपस्थित रहे।

BJP संकल्प पत्र:700 से ज्यादा एकलव्य स्कूल का होगा निर्माण,मंत्री गिरीश चन्द्र यादव

0

BJP GYAN यानि गरीब, युवा, अन्नदाता व नारीशक्ति को लेकर आगे बढ़ रही है : गिरीश चंद्र यादव

  • भाजपा के लोग ही नहीं भारत के लोग भी मानने लगे हैं कि हम जो कहते हैं वो करते हैं : पुष्पराज सिंह

BJP संकल्प पत्र 2024 जौनपुर: भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय चुनाव कार्यालय भूपतपट्टी मे जिलाध्यक्ष पुष्पराज और जिला मीडिया प्रभारी आमोद सिंह के उपस्तिथि मे राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार उत्तर प्रदेश सरकार गिरीश चंद्र यादव पत्रकार वार्ता किया गिरीश चंद्र यादव ने पत्रकारों से कहा कि भारतीय जनता पार्टी GYAN यानि गरीब, युवा, अन्नदाता व नारीशक्ति को लेकर आगे बढ़ रही है और 2047 तक विकसित भारत के निर्माण का संकल्प ले रही है। एक व्यक्ति, जो आज भरोसे का पर्याय बन चुका है क्योंकि मोदी की गारंटी ही गारंटी पूरी होने की गारंटी है। आने वाले 5 साल भी सेवा, सुशासन व गरीब कल्याण के होंगे, ये है मोदी की गारंटी।

उन्होंने कहा कि BJP का संकल्प पत्र युवा भारत की युवा आकांक्षाओं का प्रतिबिंब है। आने वाले पांच साल में फ्री राशन की योजना जारी रहेगी। जनऔषधि केंद्रों का विस्तार होगा। पांच लाख का मुफ्त इलाज मिलता रहेगा। 70 साल की आयु के हर बुजुर्ग को आयुष्मान योजना के अंतर्गत लाया जाएगा चाहें फिर वो किसी वर्ग का हो। 3 करोड़ और घर बनाने का संकल्प लिया है। 10 साल में हमने दिव्यांगजनों को कई सुविधाएं दी हैं। दिव्यांग साथियों को अब पीएम आवास योजना में प्राथमिकता दी जाएगी, उनकी विशेष जरूरतों के अनुसार उन्हें आवास मिल सके, इसके लिए विशेष रूप से काम किया जाएगा। ट्रांसजेंडर साथियों को भी आयुष्मान योजना के दायरे में लाने का निर्णय लिया है।पिछले 10 साल नारी को समर्पित रहे हैं। आने वाले पांच साल नारी की भागेदारी के होंगे। 3 करोड़ बहनों को लखपति दीदी बनाने की गांरटी ली है। गरीबों की थाली पोषण वाली होगी। उज्जवला योजना आगे जारी रहेगी। जन औषधि केंद्रों पर सस्ती दवाएं मिलती रहेंगी। पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना जारी रहेगी। पीएम किसान सम्मान निधि आगे भी जारी रहेगी। देश में डेयरी सहकारिता समिति की संख्या भी बढ़ाई जाएगी।हम दलहन और तिलहन में आत्मर्निभर के लिए किसानों की मदद करेंगे। धरती की मां की रक्षा के लिए प्राकृतिक खेती पर बल दिया जाएगा। नैनो यूरिया के ज्यादा से ज्यादा इस्तेमाल पर जोर दिया जाएगा भाजपा का संकल्प भारत को फूड प्रोसेसिंग हब बनाने का है।

उन्होंने कहा कि देश में जनजाति समाज के योगदान को मान्यता देते हुए हमने जनजाति गौरव दिवस मनाने का संकल्प लिया है। डिजिटल जनजाति कला अकादमी की स्थापना की जाएगी। 700 से ज्यादा एकलव्य स्कूलों को बनाया जाएगा। भाजपा विकास और विरासत में भरोसा करती है। दुनिया की सबसे पुरानी भाषा तमिल भाषा की प्रतिष्ठा बढ़ाने के लिए bjp हर कोशिश करेगी। हम सोशल इंफ्रास्ट्रक्चर पर बल दे रहे हैं। BJP सरकार की ज्यादा से ज्यादा योजनाओं को ऑनलाइन बना रहे हैं। देश के कोने-कोने में वंदे भारत का विस्तार होगा। अहमदाबाद-मुंबई बुलेट ट्रेन का काम जोरों पर चल रहा है। आने वाले वक्त में उत्तर, दक्षिण और पूर्वी भारत यानी चारों दिशाओं में एक-एक बुलेट ट्रेन चलाई जाएगी।बीजेपी का फोकस ग्रीन एनर्जी पर है। यह देश को सुरक्षा प्रदान करेगा।

उन्होंने आगे कहा कि पिछले साल 17 लाख से ज्यादा इलेक्ट्रिक व्हीकल बिके। इससे देश में रोजगार की नई संभावनाएं बनेंगी। वो दिन दूर नहीं जब दुनिया के बड़े-बड़े हब भारत में होंगे। स्पेश में भी हम विश्व में बहुत बड़ी ताकत के रूप में उभरेंगे। आज विश्व में युद्ध की स्थिति बनी हुई है। संकट के समय इन क्षेत्रों में रह रहे भारतीयों की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है। bjp का यह संकल्प पत्र ऐसी ही सरकार की गारंटी देता है। भारत मानवता के कल्याण के लिए निरंतर काम करेगा हमारे लिए दल से बड़ा देश है हम बड़े और कड़े निर्णय लेंगे। बीजेपी ने आर्टिकल 370 को हटाया अब हम सीएए को लेकर आए हैं। बीजेपी देशहित में यूसीसी को आवश्यक समझती है। गरीब को अब उसका हक मिल रहा है और हक मारने वाले जेल जा रहे हैं। भ्रष्टाचारियों पर एक्शन होता रहेगा।

उन्होंने आगे कहा कि बीजेपी के संकल्प पत्र पर 4 जून के बाद एक्शन शुरू हो जाएगा। हमने चंद्रयान की सफलता देखी, अब हम गगनयान की यात्रा देखेंगे। 140 करोड़ देशवासियों को हकीकत में बुनने के लिए हम यह संकल्प पत्र लेकर आए हैं। तिरुवल्लुवर कल्चरल केंद्रों का निर्माण करेंगे। आईटी, शिक्षा, स्वास्थ्य, रिटेल और पर्यटन के क्षेत्र में स्वयं सहायता समूहों को ट्रेनिंग देंगे। भाजपा राष्ट्रीय सहकारिता नीति लेकर आएगी, भारत को ग्लोबल न्यूट्रिशन हब बनाएंगे।


हम सभी घरों के लिए सस्ती पाइपलाइन गैस उपलब्धता की दिशा में काम करेंगे। हम बिजली बिल जीरो करने की दिशा में काम करेंगे, पीएम सूर्यघर बिलजी योजना लॉन्च होगी। घर में बिजली मुफ्त, एक्स्ट्रा बिजली से पैसे भी मिलेंगे। मुद्रा योजना की सीमा 10 लाख से बढ़ाकर 20 लाख की गई।

उन्होंने आगे कहा कि 2014 में, जब प्रधानमंत्री मोदी जी संसदीय दल के नेता चुने गए थे, तब उन्होंने कहा था, ‘हमारी सरकार गरीब, गांव, और समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को समर्पित है’। उसी को कार्यरूप देते हुए पिछले 10 वर्षों में प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में देश ने इन सारे आयामों को आगे बढ़ाने का काम किया है। आज पीएम आवास योजना के अंतर्गत 4 करोड़ पक्के घर बन चुके हैं और इस कार्य को आगे भी जारी रखा गया है। आज 50 करोड़ जनधन खातों में से 55.5% जनधन खाते महिलाओं के नाम पर खोले गए हैं। हम डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की विचारधारा को आगे बढ़ाने के लिए काम करते रहेंगे। हमारा घोषणापत्र दर्शाता है कि भाजपा के संस्थापकों ने देश के लिए क्या कल्पना की थी। पीएम मोदी ने आम आदमी की समझ के लिए दृष्टिकोण को सरल बनाया है और इसे ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास’ कहा है।

जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह ने कहा कि भाजपा के लोग ही नहीं भारत के लोग भी ये बात मानने लगे हैं कि हम जो कहते हैं वो हम करते हैं। जिस संकल्प पत्र को हम सामने रखे हैं वो बहुत गहन शोध और सुझावों पर अमल करने के बाद हमने तैयार किया है। मोदी की गारंटी 24 कैरेट सोने जैसी खरी है। मुझे इस बात का हर्ष और संतोष है कि मोदी जी के नेतृत्व में हमने देशवासियों से किया गया हर वादा पूरा किया है। चाहे 2014 का संकल्प पत्र हो या 2019 का घोषणा पत्र हो, मोदी जी के नेतृत्व में हमने अपने हर संकल्प को पूरा किया है। जिस तरह भाजपा ने अनुच्छेद 370, तीन तलाक और राम मंदिर के अपने मुद्दे को पूरा करके दिखाया है उसी तरह तीसरी बार मोदी सरकार अपना वादा पूरा करने में कोई कमी नहीं रखेगी।

उन्होने दावा किया कि संकल्प पत्र के लिए उसे 15 लाख सुझाव मिले हैं। जनता से मिले इन्हीं सुझावों के आधार पर 2024 के संकल्प पत्र को तैयार किया गया है।  देश को एक विकसित राष्ट्र बनाने का सपना लेकर इस संकल्प पत्र को तैयार किया गया है पिछले दस सालों में देश लगातार आत्मनिर्भर हो रहा है। अब तक वह कई क्षेत्रों में विदेशों पर निर्भर करता था, लेकिन कोरोना काल में दो वैक्सीन रिकॉर्ड समय में देकर देश ने अपनी क्षमता साबित कर दिया है। ‘मोदी की गारंटी’ होने का अर्थ है कि पार्टी चुनावों में जनता से जो वादा करती है, उसे अवश्य पूरा किया जाएगा।उक्त अवसर पर जिला सह मीडिया प्रभारी सुशांत चौबे प्रतीक मिश्रा यशवंत साहू उपस्थित रहे।

बाबू सिंह कुशवाहा के विरोध में जौनपुर के सपा कार्यकर्ताओं ने फूंका पुतला

0

सपा कार्यकर्ताओं ने सपा लोकसभा प्रत्याशी बाबू सिंह कुशवाहा का पुतला फूका, जिले के नेताओं को प्रत्याशी बनाने की मांग

  • प्रत्याशी बदले जाने तक जारी रहेगा विरोध प्रदर्शन

जौनपुर । करंजाकला के सफदरगंज बाजार में समाजवादी पार्टी के लोकसभा सदर के प्रत्याशी बाबू सिंह कुशवाहा का सपा कार्यकर्ताओं ने सोमवार को पुतला फूका और उनके विरोध में तक्थिया पोस्टर लेकर नारे लगाए प्रदर्शन किया। प्रत्याशी को बदलने की मांग की और कहा जब तक प्रत्याशी नहीं बदला जाएगा तब तक इस तरह के प्रदर्शन जारी रहेंगे।

बता दें कि जौनपुर लोकसभा सदर का प्रत्याशी समाजवादी पार्टी ने बाबू सिंह कुशवाहा को बनाया है। उनके प्रत्याशी बनते ही सपा नेताओ कार्यकर्ताओं में आक्रोश पैदा हो गया । उनके खिलाफ विरोध पर उतर आए। सोमवार को काफी संख्या में सपा कार्यकर्ताओं ने करंजाकला के सफदरगंज बाजार में तख्तियां बैनर पोस्टर लेकर पहुंचे । बाहरी प्रत्याशी हटाने की मांग करते हुए, जिले के नेताओं को प्रत्याशी बनाने की मांग की ।इस दौरान बाबू सिंह कुशवाहा के विरोध में नारे लगाए और कहां की यह एनएचआरम घोटाले में भी फंसे हैं। ऐसे मे पार्टी प्रत्याशी को बदल दे ।जिले में तमाम नेता कार्यकर्ता हैं उन्हीं में से किसी एक को प्रत्याशी बनाया जाए। इस दौरान सपा कार्यकर्ताओं ने बाबू सिंह कुशवाहा का प्रतिकात्मक पुतला फूक दिया और उनके खिलाफ जमकर नारेबाजी की, सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से मांग की है कि प्रत्याशी को तत्काल बदल दिया जाए। इस दौरान सपा नेता अग्रसेन यादव ने कहा कि जब तक प्रत्याशी नहीं बदला जाता है तब तक यह धरना प्रदर्शन जारी रहेगा , इस अवसर पर जितेंद्र कुमार, अमरेश यादव, पोलू यादव, बृजेश यादव (पूर्व जिला पंचायत प्रत्याशी )धीरज यादव, सोनू यादव, ऋषभ सोनकर, मोनू यादव, राहुल गौतम ,शिवपाल यादव सताई, आशीष कुमार, शुभम ,चंद्रजीत, मयंक प्रजापति, बुझारत राम, सरगम विश्वकर्मा जीतलाल मौजूद रहे।

आम्बेडकर जयंती पर उद्योग व्यापार मण्डल खेतासराय ने अर्पित किया श्रद्धासुमन

0
आम्बेडकर जयंती पर उद्योग व्यापार मण्डल खेतासराय ने अर्पित किया श्रद्धासुमन
आम्बेडकर जयंती पर उद्योग व्यापार मण्डल खेतासराय ने अर्पित किया श्रद्धासुमन

आम्बेडकर जयंती पर उद्योग व्यापार मण्डल खेतासराय ने अर्पित किया श्रद्धासुमन

खेतासराय (जौनपुर) उद्योग व्यापार मण्डल की नगर इकाई खेतासराय के अध्यक्ष संजय विश्वकर्मा के नेतृत्व में बाबा साहेब भीमराव आम्बेडकर के जयंती के अवसर पर नगर के मुख्य चौराहा स्थित बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यापर्ण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि सामाजिक उत्थान के लिए बाबा साहब द्वारा किये गए कार्य आज भी प्रेरणादायक है। हम सब को उनके दिखाई हुए मार्ग पर चलना चाहिये। इस अवसर पर जगदम्बा प्रसाद पाण्डेय, मुनव्वर अली, मनीष (धर्मरक्षक), सुरेश कुमार जायसवाल, गौरव मौर्या, मो. राशिद,अमित कुमार जायसवाल, बांकेलाल यादव, दिव्यम, अमरनाथ विश्वकर्मा, दिलीप व दीपू समेत आदि लोग उपस्थित रहे।

जय माँ विंध्य वासिनी दुर्गा महासमिति खेतासराय ने लगाया निःशुल्क प्याऊ

0
जय माँ विंध्य वासिनी दुर्गा महासमिति खेतासराय ने लगाया निःशुल्क प्याऊ
जय माँ विंध्य वासिनी दुर्गा महासमिति खेतासराय ने लगाया निःशुल्क प्याऊ

जुलूस में शामिल होने लोगों ने बुझाई प्यास

खेतासराय (जौनपुर) जय माँ विंध्यवासिनी दुर्गा महासमिति खेतासराय ने लगाया निःशुल्क प्याऊ बाबा साहेब भीमराव आम्बेडकर जयंती के के अवसर पर नगर में निकलने वाले जुलूस में शामिल होने वालों लोगों का गला तर प्यास बुझाने के लिए कस्बा का प्रसिद्ध जय माँ विंध्यवासिनी दुर्गा महासमिति ने निःशुल्क प्याऊ लगाया। जिससे भीषण गर्मी में लोगों ने अपनी प्यास बुझाई। प्याऊ का शुभारंभ महासमिति के संरक्षक मनीष (धर्मरक्षक) ने राहगीरों को मिठाई खिलाकर पानी पिलाकर किया। इस दौरान उन्होंने कहा की बाबा साहेब की जयंती के अवसर पर हर वर्ष भांति कस वर्ष जुलूस निकाला गया है। जिसमें कस्बा स्थित क्षेत्र के दूर-दराज से लोग झांकी लेकर नगर के जुलूस में सम्मिलित होने के आते है। जिसमें महिलाएं व बच्चे शामिल होते है। इस भीषण गर्मी में नगर भ्रमण के दौरान लोगों को प्यास लग जाती है। उन लोगों के प्यास को बुझाने और गला तर करने के लिए हर वर्ष भांति की निःशुल्क प्याऊ लगाया गया है। इस दौरान सहयोग में अनूप गुप्ता, रामजियावन सोनी, जगदीश यादव, आदर्श श्रीवास्तव, आकाश सोनी, सचिन सोनी, वंश श्रीवास्तव, पप्पू पटवा, शनि गुप्ता, अमित मौर्या, अतुल साहू आदि लगे रहे।