Home Blog Page 305

बाबू सिंह कुशवाहा के विरोध में जौनपुर के सपा कार्यकर्ताओं ने फूंका पुतला

0

सपा कार्यकर्ताओं ने सपा लोकसभा प्रत्याशी बाबू सिंह कुशवाहा का पुतला फूका, जिले के नेताओं को प्रत्याशी बनाने की मांग

  • प्रत्याशी बदले जाने तक जारी रहेगा विरोध प्रदर्शन

जौनपुर । करंजाकला के सफदरगंज बाजार में समाजवादी पार्टी के लोकसभा सदर के प्रत्याशी बाबू सिंह कुशवाहा का सपा कार्यकर्ताओं ने सोमवार को पुतला फूका और उनके विरोध में तक्थिया पोस्टर लेकर नारे लगाए प्रदर्शन किया। प्रत्याशी को बदलने की मांग की और कहा जब तक प्रत्याशी नहीं बदला जाएगा तब तक इस तरह के प्रदर्शन जारी रहेंगे।

बता दें कि जौनपुर लोकसभा सदर का प्रत्याशी समाजवादी पार्टी ने बाबू सिंह कुशवाहा को बनाया है। उनके प्रत्याशी बनते ही सपा नेताओ कार्यकर्ताओं में आक्रोश पैदा हो गया । उनके खिलाफ विरोध पर उतर आए। सोमवार को काफी संख्या में सपा कार्यकर्ताओं ने करंजाकला के सफदरगंज बाजार में तख्तियां बैनर पोस्टर लेकर पहुंचे । बाहरी प्रत्याशी हटाने की मांग करते हुए, जिले के नेताओं को प्रत्याशी बनाने की मांग की ।इस दौरान बाबू सिंह कुशवाहा के विरोध में नारे लगाए और कहां की यह एनएचआरम घोटाले में भी फंसे हैं। ऐसे मे पार्टी प्रत्याशी को बदल दे ।जिले में तमाम नेता कार्यकर्ता हैं उन्हीं में से किसी एक को प्रत्याशी बनाया जाए। इस दौरान सपा कार्यकर्ताओं ने बाबू सिंह कुशवाहा का प्रतिकात्मक पुतला फूक दिया और उनके खिलाफ जमकर नारेबाजी की, सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से मांग की है कि प्रत्याशी को तत्काल बदल दिया जाए। इस दौरान सपा नेता अग्रसेन यादव ने कहा कि जब तक प्रत्याशी नहीं बदला जाता है तब तक यह धरना प्रदर्शन जारी रहेगा , इस अवसर पर जितेंद्र कुमार, अमरेश यादव, पोलू यादव, बृजेश यादव (पूर्व जिला पंचायत प्रत्याशी )धीरज यादव, सोनू यादव, ऋषभ सोनकर, मोनू यादव, राहुल गौतम ,शिवपाल यादव सताई, आशीष कुमार, शुभम ,चंद्रजीत, मयंक प्रजापति, बुझारत राम, सरगम विश्वकर्मा जीतलाल मौजूद रहे।

आम्बेडकर जयंती पर उद्योग व्यापार मण्डल खेतासराय ने अर्पित किया श्रद्धासुमन

0
आम्बेडकर जयंती पर उद्योग व्यापार मण्डल खेतासराय ने अर्पित किया श्रद्धासुमन
आम्बेडकर जयंती पर उद्योग व्यापार मण्डल खेतासराय ने अर्पित किया श्रद्धासुमन

आम्बेडकर जयंती पर उद्योग व्यापार मण्डल खेतासराय ने अर्पित किया श्रद्धासुमन

खेतासराय (जौनपुर) उद्योग व्यापार मण्डल की नगर इकाई खेतासराय के अध्यक्ष संजय विश्वकर्मा के नेतृत्व में बाबा साहेब भीमराव आम्बेडकर के जयंती के अवसर पर नगर के मुख्य चौराहा स्थित बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यापर्ण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि सामाजिक उत्थान के लिए बाबा साहब द्वारा किये गए कार्य आज भी प्रेरणादायक है। हम सब को उनके दिखाई हुए मार्ग पर चलना चाहिये। इस अवसर पर जगदम्बा प्रसाद पाण्डेय, मुनव्वर अली, मनीष (धर्मरक्षक), सुरेश कुमार जायसवाल, गौरव मौर्या, मो. राशिद,अमित कुमार जायसवाल, बांकेलाल यादव, दिव्यम, अमरनाथ विश्वकर्मा, दिलीप व दीपू समेत आदि लोग उपस्थित रहे।

जय माँ विंध्य वासिनी दुर्गा महासमिति खेतासराय ने लगाया निःशुल्क प्याऊ

0
जय माँ विंध्य वासिनी दुर्गा महासमिति खेतासराय ने लगाया निःशुल्क प्याऊ
जय माँ विंध्य वासिनी दुर्गा महासमिति खेतासराय ने लगाया निःशुल्क प्याऊ

जुलूस में शामिल होने लोगों ने बुझाई प्यास

खेतासराय (जौनपुर) जय माँ विंध्यवासिनी दुर्गा महासमिति खेतासराय ने लगाया निःशुल्क प्याऊ बाबा साहेब भीमराव आम्बेडकर जयंती के के अवसर पर नगर में निकलने वाले जुलूस में शामिल होने वालों लोगों का गला तर प्यास बुझाने के लिए कस्बा का प्रसिद्ध जय माँ विंध्यवासिनी दुर्गा महासमिति ने निःशुल्क प्याऊ लगाया। जिससे भीषण गर्मी में लोगों ने अपनी प्यास बुझाई। प्याऊ का शुभारंभ महासमिति के संरक्षक मनीष (धर्मरक्षक) ने राहगीरों को मिठाई खिलाकर पानी पिलाकर किया। इस दौरान उन्होंने कहा की बाबा साहेब की जयंती के अवसर पर हर वर्ष भांति कस वर्ष जुलूस निकाला गया है। जिसमें कस्बा स्थित क्षेत्र के दूर-दराज से लोग झांकी लेकर नगर के जुलूस में सम्मिलित होने के आते है। जिसमें महिलाएं व बच्चे शामिल होते है। इस भीषण गर्मी में नगर भ्रमण के दौरान लोगों को प्यास लग जाती है। उन लोगों के प्यास को बुझाने और गला तर करने के लिए हर वर्ष भांति की निःशुल्क प्याऊ लगाया गया है। इस दौरान सहयोग में अनूप गुप्ता, रामजियावन सोनी, जगदीश यादव, आदर्श श्रीवास्तव, आकाश सोनी, सचिन सोनी, वंश श्रीवास्तव, पप्पू पटवा, शनि गुप्ता, अमित मौर्या, अतुल साहू आदि लगे रहे।

B.R AMBEDKAR की जयंती पर खेतासराय के कस्बे में निकला भव्य जुलूस

0
B.R AMBEDKAR की जयंती पर खेतासराय के कस्बे में निकला भव्य जुलूस
B.R AMBEDKAR JAYANTI

B.R AMBEDKAR JAYANTI 2024 खेतासराय (जौनपुर) संविधान के प्रारूप समिति के अध्यक्ष भारत रत्न डाॅ. भीमराव अंबेडकर की 133वीं जयंती धूमधाम से मनायी गयी। जगह-जगह उनकी झांकी निकाल कर उनके पद चिह्नो पर चलने का आह्वान किया गया। क्षेत्र के डोभी, सरवरपुर, मैनुद्दीनपुर, कनवरिया, गोरारी, सोंधी सहित अन्य विभिन्न गाँवों से रविवार को जुलूस निकाला गया। इस दौरान भारी संख्या में महिला-पुरुष तथा बच्चे सम्मलित रहे। जुलूस अपने-अपने गाँवों से निकलकर खेतासराय कस्बा में एक जगह मिलाकर समूचा कस्बा भ्रमण किया। इसी परिपेक्ष्य में नगर में B.R AMBEDKAR से सम्बंधित झांकियों के साथ भव्य जुलूस निकाला गया।

जिसमें लोग नाचते गाते तथा बाबा साहेब के नारे लगाते हुए चल रहे थे। यह जुलूस नगर भ्रमण करते हुए खेतासराय डाकखाने के पास बौद्ध विहार के पास समाप्त हुआ। जुलूस में बाबा साहब का गुणगान करते हुए चल रहे थे और साथ ही पटाखे फोड़कर अपनी खुशी का इज़हार कर रहे थे। वही बाबा साहब B.R AMBEDKAR की मूर्ति पर समर्थकों द्वारा माल्यापर्ण के उपरांत जयकारे लगे एवं समाज की बाबा साहब से प्रेरणा लेने की बात कही गयी। सभा स्थल पर पहुँच कर अपने उद्बोधन में वक्ताओं ने बाबा साहेब के जीवन पर विस्तृत प्रकाश डाला और समाज के लिए प्रेरणा स्रोत बताया। इस अवसर प्रमुख रूप से सोनू गौतम, शेखर गौतम, दीनानाथ राजभर, विवेक कुमार राघव, गौरव दयाल, अंकित कौल, मो. असलम खान, अब्दुल कौसर, सतीश त्रिदेव, सलीम अहमद, गुड्डू यादव, समशाद अहमद व अमीन गौतम आदि लोग मुख्य रूप से मौजूद रहे।

यह भी पढ़े : जौनपुर के पवन यादव बने समाजवादी छात्र सभा के प्रदेश सचिव,छात्रों में ख़ुशी  

जौनपुर के पवन यादव बने समाजवादी छात्र सभा के प्रदेश सचिव,छात्रों में ख़ुशी  

0
जौनपुर के पवन यादव बने समाजवादी छात्र सभा के प्रदेश सचिव,छात्रों में ख़ुशी  
जौनपुर के पवन यादव बने समाजवादी छात्र सभा के प्रदेश सचिव,छात्रों में ख़ुशी  

जौनपुर के पवन यादव लोहिया बने समाजवादी छात्र सभा के प्रदेश सचिव,संगठन में बल प्रदान करेंगे 

JAUNPUR NEWS : जौनपुर के पवन यादव लोहिया को मिली बड़ी जिम्मेदारी समाजवादी पार्टी आलाकमान के निर्देश पर प्रदेश के समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल के संस्तुति पर Pawan Yadav Lohia को समाजवादी छात्र सभा की राज्य कार्यकारणी में प्रदेश सचिव बनाया गया,लोकसभा चुनाव के मद्देनजर लागू धारा 144 को ध्यान में रखते हुए स्वागत कार्यक्रम स्थगित कर जारी प्रेस नोट में  पवन यादव लोहिया ने कहा समाजवादी पार्टी युवाओं की पार्टी है और युवा ही देश का भविष्य है, जो देश की दशा और दिशा तय करता है,युवाओं के साथ खासकर छात्र वर्ग के साथ इस सरकार ने बहुत नाइंसाफी की है, एक ओर जहां अखिलेश जी छात्रों को लैपटॉप बांट रहे थे तो वही ये सरकार छात्र और युवाओं को सिर्फ और सिर्फ वोट देने का साधन मात्र समझती है l

युवाओं के साथ हो रहे इस कृत्य की खबर युवाओं को होने लगी है, जल्दी ही इसका परिणाम लोकसभा चुनाव में देखने को मिलेगा,पवन यादव लोहिया मूल रूप से जनपद जौनपुर के खुशहुपुर बक्शा गांव निवासी श्याम लाल यादव के पुत्र है,जल्द ही समाजवादी विचारधारा और अखिलेश जी की सोच के साथ Samajwadi Chhatra Sabha State Secretary पवन यादव लोहिया छात्रों के बीच जाएंगे और उन्हें उनकी ऊर्जा और क्षमताओं का एहसास दिलाएंगे, और उनसे आग्रह करेंगे की भविष्य निर्माण के साथ साथ देश निर्माण में भी वो रुचि ले और राजनीतिक माध्यमों से भागीदारी भी सुनिश्चित करें।

यह भी पढ़े : मछलीशहर से प्रिया सरोज की जीत संगठन और युवाओ की जीत होगी,आलोक त्रिपाठी लकी 

प्रो.रामनाथ पांडेय स्नातकोत्तर महाविद्यालय मुंगरा में शैक्षिक संगोष्ठी आयोजित 

0
प्रो.रामनाथ पांडेय स्नातकोत्तर महाविद्यालय मुंगरा में शैक्षिक संगोष्ठी आयोजित 
प्रो.रामनाथ पांडेय स्नातकोत्तर महाविद्यालय मुंगरा में शैक्षिक संगोष्ठी आयोजित 

जौनपुर के प्रो.रामनाथ पांडेय स्नातकोत्तर महाविद्यालय मुंगराबादशाहपुर के शैक्षिक संगोष्ठी में जुटे जाने माने वक्ता   

  • विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ संस्कार देना अत्यंत आवश्यक : प्रोफेसर अजय दुबे

JAUNPUR NEWS जौनपुर। प्रो.रामनाथ पांडेय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय,मुंगराबादशाहपुर,जौनपुर में शिक्षक शिक्षा विभाग द्वारा आयोजितशैक्षिक संगोष्ठी  को संबोधित करते हुए मुख्य वक्ता रोवर्स रेंजर्स जिला कमिश्नर तथा वीबीएस पूर्वांचलविश्वविद्यालय जौनपुर शिक्षा संकाय के डीन प्रोफेसर अजय कुमार दुबे ने कहा कि,शिक्षकों को चाहिए कि विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ-साथ उनमें नैतिक गुणों के विकास,भारतीय संस्कृति और संस्कारों की शिक्षा देना भी आवश्यक है। संस्कारों का उद्देश्य मनुष्य की पाशविकता को परिष्कृत करके मानवता में परिवर्तित करना है,प्राचीन काल से ही मनुष्य के जीवन में धर्म का विशेष महत्व रहा है। संस्कारों का उद्देश्य मनुष्य के व्यक्तित्व को इस प्रकार विकसित करना है कि,वह विश्व में मानवता के गुणों के साथ साथ सभी प्राणियों के साथ उचित समन्वय स्थापित कर सके ।

प्रो.रामनाथ पांडेय स्नातकोत्तर महाविद्यालय मुंगरा में शैक्षिक संगोष्ठी आयोजित 

वर्तमान परिवेश में अधिकतर शिक्षक संबंधित पाठ्यक्रम को ही  पूर्ण करने में ही विश्वास कर रहे हैं लेकिन आवश्यकता इस बात की है कि, जहां तक संभव हो अध्यापक, विद्यार्थियों को शिक्षा ,संस्कार, संस्कृति और श्रेष्ठ आचरण के गुणों से परिचित कराते हुए अपने आचरण को इस तरह से बनाएं कि विद्यार्थी उससे प्रेरणा प्राप्त कर सकें और अपने व्यक्तित्व का सर्वांगीण विकास कर सकें ।Prof. Ramnath Pandey Post Graduate Women’s College Mungarabadshahpur Jaunpur के संगोष्ठी में डॉ दीपक मणि त्रिपाठी, डॉ प्रीती त्रिपाठी ने भी अपने व्याख्यान को प्रस्तुत किया। संगोष्ठी की अध्यक्षता डॉ कमलेश पांडेय ने तथाअतिथियों का स्वागत और परिचय बीएड विभागाध्यक्ष डॉ ज्योति पांडेय ने तथा आभार महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ मंजूलता सिंह ने किया।

यह भी पढ़े : मछलीशहर से प्रिया सरोज की जीत संगठन और युवाओ की जीत होगी,आलोक त्रिपाठी लकी

जौनपुर के कवि सम्मेलन में रात भर जमे रहे श्रोता 

0
जौनपुर के कवि सम्मेलन में रात भर जमे रहे श्रोता 
जौनपुर के कवि सम्मेलन में रात भर जमे रहे श्रोता 

जौनपुर के कवि सम्मेलन में साहित्यिक,सामाजिक एवं सांस्कृतिक अपूर्वा भारती संस्था के तत्वावधान में स्व. वीरसेन सिंह “वीर,एडवोकेट की पुण्यस्मृति में इंग्लिश क्लब (जौनपुर क्लब ) के प्रांगण मे अखिल भारतीय कवि सम्मेलन एवं मुशायरे का आयोजन किया गया |कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण,दीप प्रज्वलन और पुष्प अर्चन से हुआ कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समाजसेवी ज्ञान प्रकाश सिंह थे |प्रथम चक्र का संचालन वरिष्ठ साहित्यकार सभाजीत द्विवेदी “प्रखर’ ने किया |विशिष्ट अतिथि दीवानी बार अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष जितेंद्र नाथ उपाध्याय थे|

इस अवसर पर डॉ.आशुतोष उपाध्याय द्वारा रचित काव्य संग्रह “गई जवानी मैं लिखता हूं,नई जवानी तू भी लिख”का अतिथियों और साहित्यकारों ने विमोचन किया | जौनपुर के कवि सम्मेलन में संस्था के अध्यक्ष डॉ.अशोक कुमार सिंह ने कवियों औ अतिथियों श्रोताओ का स्वागत एवं अभिनंदन किया |सभी अतिथियों साहित्यकारो को अंगवस्त्र एवं माल्यार्पण करके संस्था की ओर से सम्मानित किया गया |

जौनपुर के कवि सम्मेलन अखिल भारतीय कवि सम्मेलन एवं मुशायरे का शुभारंभ डॉ. प्रियंका राय की सरस्वती वंदना से हुआ उन्होंने कहा “मैं भारत की आन बान सम्मान की खातिर जिंदा हूं, मुरझाये चेहरों पर मैं मुस्कान की खातिर जिंदा हूं, जीते होंगे लोग यहां धन दौलत शोहरत की खातिर, सच कहती हूं मैं हिंदुस्तान की खातिर जिंदा हूं,,|

“फलक सुल्तानपुरी,ने कहा कि
 “हया की वादियों में शर्म के आंगन में रहती हूं
 मैं उर्दू हूं सदा तहजीब के दामन में रहती हूं”|

धौलपुर (राजस्थान)से पधारे राम बाबू “सिकरवार,ने कहा
” जो वतन के खातिर मिटे उनको सलाम है,
जांबाज सैनिकों को कोटिशःप्रणाम है,
आतंकवादियों को घर में घुसकर मारकर,
दुनियां को बता दिया ये हिंदुस्तान है’|
डॉ संजय सिंह “सागर,ने श्रृंगार गीत पढ़ा |
“मैं वहीं पर थक हुआ तुमको मिल जाऊंगा,
 जिस जगह तुम गए थे हमें छोड़कर,|
राजस्थान(टोंक) से पधारे कवि महेश “डांगरा,ने सरकारी दफ्तरों की व्यवस्था पर गहरी चोट की |
उन्होंने कहा कि,
“दफ्तरों में फाइलें अटकी पड़ी उत्थान की,
 बाबुओं ने ईंट तक छोड़ी नहीं शमशान की,|

प्रीति पांडेय “प्रतापगढ़, ने उत्कृष्ट श्रृंगार गीत पढ़ा
मन की सरहद में घूम लेती हूं
इन हवाओं में झूम लेती हूं
याद जब भी तुम्हारी आती है
 मैं तिरंगे को चूम लेती हूं |

अखिल भारतीय कवि सम्मेलन और मुशायरे के संचालक अमित शुक्ला ररीवां राजस्थान ने पढ़ा कि|
“रोज नई सुंदरी जो बूढ़ों से ब्याह करें
नहीं ऐसा कोई छलछंद होना चाहिए
बाल विवाह जैसी कुप्रथा तो बंद हो गई,
वृद्ध ब्याह भी तो अब बंद होना चाहिए,|
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समाज सेवी ज्ञान प्रकाश सिंह ने कई मार्मिक और भाव प्रधान रचनाएं पढ़ी |सभाजीत द्विवेदी “प्रखर,ने अंत में अध्यक्षीय काव्यपाठ किया |

इस अवसर पर जनपद के जिलाधिकारी रविंद्र कुमार मांदड़,संरक्षक ओंकार नाथ गिरी,फूलचंद तिवारी, संकठा प्रसाद पांडेय,दिनेश शर्मा,ओमप्रकाश दुबे, उमाकांत गिरी, दया नारायन सिंह,जयप्रकाश सिंह,प्रेम प्रकाश मिश्र,राना राकेश सिंह,विजय  प्रकाश मिश्र, सत्येंद्र कुमार पांडेय, विकेश उपाध्याय, रामाशीष पांडेय, डॉ.सरोज उपाध्याय, श्रीमती राधिका सिंह,हरिनाथ शुक्ला, रामसरन प्रजापति,पांचूराम विनोद कुमार राय आदि उपस्थित थे कार्यक्रम संयोजक मंत्री राधेश्याम पांडेय ने सभी ने सभी कवियों,अतिथियों,और श्रोता समूह का आभार व्यक्त किया पूर्व संरक्षक वीर सेन सिंह  “वीर, के निधन पर 2 मिनट मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई| कवि सम्मेलन देर रात तक निर्वाध गति से चलता रहा और सफलता की ऊंचाइयों को स्पर्श किया |

यह भी पढ़े ; भाजपा जुमलेबाजो की सरकार है,राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक सिंह

यह भी पढ़े ; मछलीशहर से प्रिया सरोज की जीत संगठन और युवाओ की जीत होगी,आलोक त्रिपाठी लकी

भाजपा जुमलेबाजो की सरकार है,राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक सिंह

0
भाजपा जुमलेबाजो की सरकार है,राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक सिंह
भाजपा जुमलेबाजो की सरकार है,राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक सिंह

JAUNPUR POLITICS NEWS :जौनपुर में समाज विकास क्रांति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक सिंह ने भारतीय जनता पार्टी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भाजपा जुमलेबाजो की सरकार है और जौनपुर में भाजपा ने जिसे अपना प्रत्याशी बनाया है उसने मुंबई में उत्तर भारतीयों को छलने का काम किया है। उन्होंने कहा कि आज संविधान के जनक डॉ भीमराव आंबेडकर की जयंती है लेकिन मौजूदा सरकार संविधान को बदलना चाहती है, दिल्ली में मुख्यमंत्री केजरीवाल को गिरफ्तार कर लिया जाता है। सरकार तानाशाही पर उतारू हूं। अशोक सिंह ने सपा कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि ये जो इंडिया गठबंधन है इसमें भी सब भ्रष्टाचारी भरे है,जनता सबको देख चुकी है और इस बार जनता परिवर्तन करेगी। उन्होंने कहा कि हमने अब तक 26 प्रत्याशियों की दो सूची जारी है जिसमे अशोक सिंह खुद जौनपुर से प्रत्याशी है। भाजपा प्रत्याशी कृपाशंकर सिंह को आड़े हाथों लेते हुए उन्होंने कहा कि मैंने और कृपाशंकर सिंह दोनो लोगों ने महाराष्ट्र में राजनीति की है,मैं कृपाशंकर सिंह के कारनामों के बारे में जानता हूं। बिना हमारी पार्टी के सहयोग के कोई भी पार्टी सरकार नहीं बना सकती। लेकिन
जौनपुर प्रशासन आचार संहिता का भय दिखाकर हमें डराती व धमकाती है जाता है जबकि दूसरी तरफ एक पार्टी का प्रत्याशी खुलेआम आचार संहिता की धज्जियां उड़ाता है उसे ना तो जेल भेजा जाता है और ना ही प्रशासन रोकता है।

रूप नारायण गुप्ता की 25 वीं पुण्य तिथि पर भंडारी रेलवे स्टेशन के मंदिर पर,भंडारे का हुआ आयोजन

0

रूप नारायण गुप्ता की 25 वीं पुण्य तिथि पर भंडारी रेलवे स्टेशन के मंदिर पर,भंडारे का हुआ आयोजन

जौनपुर। रूप नारायण सेवा समिति ने रूप नारायण गुप्ता कि 25 वीं पुण्य तिथि पर शिव मंदिर भंडारी स्टेशन पर भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमे उनके पुत्रगण हृदय नारायण ,कृष्ण कुमार गुप्ता ,शिव नारायण ने लगभग 400 गरीब परिवार को भोजन कराया।इस मौके पर अटेवा अध्यक्ष मनीष यादव,धर्मापुर ,इंदुप्रकाश यादव जिला महामंत्री अटेवा जौनपुर सुनील ,मुन्ना साहू, बच्चा साहू , शिवम् साहू अभय साहू सहित परिवार के अन्य लोग उपस्थित रहे।

मछलीशहर से प्रिया सरोज की जीत संगठन और युवाओ की जीत होगी,आलोक त्रिपाठी लकी

0

प्रिया सरोज मछलीशहर की जीत संगठन और युवाओ की जीत होगी आलोक त्रिपाठी लकी

जौनपुर। मछ्लीशहर लोक सभा प्रत्याशी प्रिया सरोज को टिकट मिलने पर राज्य कार्यकारिणी सदस्य आलोक त्रिपाठी ने कार्यक्रम कर खिलाया लोगों को मिठाई। त्रिपाठी ने कहा कि युवाओ की भागीदारी सुनिश्चित करने वाले राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्णय सराहनीय है। बता दे कि राष्ट्रीय नेतृत्व ने प्रिया सरोज को मछलीशहर लोकसभा से प्रत्याशी घोषित किया है। हम सभी कार्यकर्ताओं का दायित्व है उन्हें विजयश्री कराकर पार्टी को मजबूत करें।इस कार्यक्रम में विनय यादव ,रत्नेश त्रिपाठी, संदीप तिवारी राजमणि तिवारी सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दीं। और प्रिय सरोज को जिताने का संकल्प लिया।