Home Blog Page 309

अग्रहरि समाज शाहगंज का होली मिलन समारोह संपन

0
अग्रहरि समाज शाहगंज का होली मिलन समारोह संपन
अग्रहरि समाज शाहगंज का होली मिलन समारोह संपन

SHAHGANJ NEWS अग्रहरि समाज शाहगंज का होली मिलन, दायित्व ग्रहण समारोह मंगलवार रात संपन हुआ । कार्यक्रम में अग्रहरि समाज,अग्रहरि मातृशक्ति और अग्रहरि युवा मंच की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को शपथ दिलाई गई सभी ने अबीर गुलाल लगाकर एक दूसरे को होली की शुभकामनाएं दीं समाज के बच्चों ने सांस्कृतिक और रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर लोगों का दिल जीत लिया ।

अग्रहरि समाज शाहगंज होली महोत्सव में मुख्य अतिथि के रूप में अग्रहरि समाज के राष्ट्रीय महामंत्री अशोक अग्रहरि,व संजय अग्रहरी- वाराणसी,मनोज अग्रहरि, अमित अग्रहरि-जौनपुर से मौजूद रहे । उन्होंने नव निर्वाचित अध्यक्ष शीमप्रकाश गुप्ता सिंपू, महामंत्री अजेंद्र अग्रहरि, कोषाध्यक्ष मनीष अग्रहरि, मातृशक्ति अध्यक्ष संगीता अग्रहरि और युवा मंच के अध्यक्ष कार्तिक अग्रहरि समेत पूरी कार्यकारिणी को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई । मुख्य अतिथि ने कहा कि अग्रहरि समाज के विकास और स्वजातीय लोगों के उत्थान का उद्देश्य पूरा करने के लिए सभी को एकजुट होना पड़ेगा

कार्यक्रम में मौजूद विशिष्ट अतिथि राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अरविन्द अग्रहरि, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य  ने नव निर्वाचित कार्यकारिणी को बधाई दी और उनके दायित्वों से परिचित कराया । कार्यक्रम में अग्रहरि समाज शाहगंज की बच्चियों ने होली गीतों और भक्ति गीतों पर नृत्य प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया । सेल्फी कंपटीशन भी आयोजित हुआ जिसके विजेता आयुष अग्रहरि रहे । इस मौके पर नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि वीरेंद्र सिंह बंटी, प्रदीप जायसवाल, अनिल मोदनवाल, रविकांत जायसवाल, राजकपूर अग्रहरि, बजरंग प्रसाद अग्रहरी, महावीर प्रसाद अग्रहरी उमाशंकर अग्रहरि, राजकुमार अग्रहरि, विनोद अग्रहरि, उमेश चंद्र अग्रहरी गिरधारी लाल अग्रहरि, अश्वनी अग्रहरिसंतोष अग्रहरि, पवन अग्रहरि, सुनील अग्रहरि टप्पू, अंकित अग्रहरि शशांक विजय अग्रहरि अजयअग्रहरि,दीपक अग्रहरिआदि मौजूद रहे ।

यह भी पढ़े :जौनपुर के सरकारी स्कूल में छोटे बच्चों से वोट मांगना शर्मनाक :अशोक सिंह

यह भी पढ़े : जौनपुरी मक्का का संवर्धन करेगा वैज्ञानिकों की तकनीकी

जौनपुरी मक्का का संवर्धन करेगा वैज्ञानिकों की तकनीकी

0
जौनपुरी मक्का का संवर्धन करेगा वैज्ञानिकों की तकनीकी
जौनपुरी मक्का का संवर्धन करेगा वैज्ञानिकों की तकनीकी

जौनपुर। वैज्ञानिकों की तकनीकी मदद से एफपीओ करेगा जौनपुरी मक्का का संवर्धन भारतीय मक्का अनुसंधान संस्थान के सहयोग से जनपद का एक कृषक उत्पादक संगठन जौनपुरी मक्का से संबंधित परियोजना पर काम शुरू कर रहा है। इस संदर्भ में यमदग्निपुरम कृषक उत्पादक कंपनी लिमिटेड और आईआईएमआर के बीच करार हुआ है। इसके तहत मक्का की स्थानीय प्रजाति के संरक्षण, विकास, उत्पादन,मूल्य संवर्धन, खाद्य प्रसंस्करण और मक्का उत्पादों को विकसित करने और स्वास्थ्यप्रद खाद्य पदार्थों के उत्पादन में इसके प्रयोग के क्षेत्रों पर केंद्रित कार्य होंगे।

समझौते के तहत भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) से सम्बद्ध लुधियाना स्थित भारतीय मक्का अनुसंधान संस्थान (आईआईएमआर) इस परियोजना में अपने शोध और विशेषज्ञता का पूरा सहयोग देगा। एफपीओ और आईआईएमआर के बीच लुधियाना (पंजाब) में इससे संबंधित एमओयू साइन किए गए हैं। इस अवसर पर एफपीओ के सीईओ सी. एस. सिंह, आईआईएमआर के वैज्ञानिक डॉ. ए. के. सिंह एवं डॉ. रोमेन शर्मा के साथ आईसीएआर के निदेशक डॉ. एच. एस. जाट भी उपस्थित रहे। एफपीओ को खाद्य उद्योग के लिए स्वास्थ्यप्रद उत्पादों की नई श्रृंखला विकसित करने के लिए उत्पाद फॉर्मूलेशन और प्रौद्योगिकी का सहयोग मिलेगा।

 गौरतलब है कि हमारे देश में स्वास्थ्यवर्धक, जैविक एवं प्राकृतिक खाद्य उत्पादों की भारी मांग है। अजैविक और रसायन आधारित अस्वास्थ्यकर खाद्यान्नों के सेवन से कैंसर, मधुमेह, रक्तचाप, हृदय रोग जैसी विभिन्न बीमारियों से पीड़ित लोगों की संख्या में हो रही चिंताजनक वृद्धि को ध्यान में रखते हुए कृषि क्षेत्र से जुड़े लोगों पर भी इस दिशा में गंभीर प्रयास करने का नैतिक दायित्व है। घरेलू बाजार में गुणवत्ता विहीन स्थानीय उत्पादों और स्थापित विदेशी ब्रांडों द्वारा वसूल की जाने वाली अत्याधिक कीमतों को देखते हुए‌ उच्च गुणवत्ता वाले स्वास्थ्यप्रद खाद्य पदार्थों को प्रतिस्पर्धी मूल्य पर उपलब्ध कराना परियोजना का प्रमुख लक्ष्य है। खास बात यह भी है कि श्री अन्न (मिलेट्स) की सूची में शामिल मक्का की लुप्त हो रही जौनपुर की देशी प्रजाति को कृषि वैज्ञानिक अधिक पौष्टिक मानते हैं।

यह भी पढ़े ; जौनपुर के सरकारी स्कूल में छोटे बच्चों से वोट मांगना शर्मनाक :अशोक सिंह 

शाहगंज सोंधी ब्लॉक मुख्यालय पर,बी.सी.सखी ने किया प्रदर्शन

0
शाहगंज सोंधी ब्लॉक मुख्यालय पर,बी.सी.सखी ने किया प्रदर्शन
शाहगंज सोंधी ब्लॉक मुख्यालय पर,बी.सी.सखी ने किया प्रदर्शन

खेतासराय (जौनपुर) शाहगंज सोंधी बी.सी. सखी को एसबीआई बैंक से नहीं जोड़े जाने पर ठप्प हुआ कार्य विशिष्ट करसपोडेन्ट महिला उत्थान समिति के तत्वावधान में बी.सी. सखियों ने बुधवार को ब्लॉक अध्यक्ष निशा कुमारी के नेतृत्व ब्लॉक मुख्यालय पर अपनी मांगों को लेकर जोरदार प्रदर्शन करते हुए कहा कि बी.सी. सखियों को आदेश के बाद भी एसबीआई बैंक से नहीं जोड़ा जा रहा है। जिससे कार्य ठप्प हो गया। इस समस्या को लेकर बी.सी. सखी की ब्लॉक अध्यक्ष निशा कुमारी के आव्हान पर बुधवार को ब्लॉक क्षेत्र की बी.सी. सखी एकत्र होकर चर्चा किया।

जिसमें बी.सी. सखी को एसबीआई बैंक से न जोड़ने में लापरवाही के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन कर रही बी.सी. सखियों ने बताया कि तीन माह पूर्व सभी बी.सी. सखी को एसबीआई बैंक से जोड़ने का आदेश होने के बाद भी बी.सी. सखियों को नहीं जोड़ा जा रहा है। जिससे कार्य ठप्प हो चुका है। इसके साथ-ही साथ बताया कि हमारा प्रतिनिधि मण्डल द्वारा अवगत कराया गया था कि मशीन एवं सामान आदि को कही से खरीद सकते है। किन्तु अधिकारियों द्वारा लगातार केवल मनिपाल से ही मशीन खरीदने का दबाव बनाया जा रहा है। ऐसे अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। मुख्यमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन सौंपने के लिए विकास खण्ड अधिकारी शाहगंज सोंधी ब्लॉक मुख्यालय को सौंपना चाहा तो बीडीओ नहीं मिलें। इस दौरान किरन भारती, किरन विश्वकर्मा, कु. सुमन, सुचित्रा राजभर, ज्योति, उर्मिला, सीता, गीता, मीरा, सुधा, मंजू, गुलाबी देवी, रेखा, सीमा, सुमन, ममता आदि लोग उपस्थित रही।

jaunpur जौनपुर के सरकारी स्कूल में छोटे बच्चों से वोट मांगना शर्मनाक :अशोक सिंह

जौनपुर के सरकारी स्कूल में छोटे बच्चों से वोट मांगना शर्मनाक :अशोक सिंह

0

वायरल वीडियो पर SVKP के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने साधा निशाना

जौनपुर। समाज विकास क्रांति पार्टी (SVKP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक सिंह ने बुधवार को कई विधानसभाओं का दौरा किया। एक नुक्कड़सभा को सम्बोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक सिंह ने भारतीय जनता पार्टी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भाजपा या तो पार्टियों को तोड़ने का काम कर रही है या फिर बड़े नेताओं को फर्जी मुकदमे में फंसाकर उन्हें टॉर्चर करने का काम कर रही है।

जौनपुर के सरकारी स्कूल में छोटे बच्चों से वोट मांगना शर्मनाक :अशोक सिंह
जौनपुर के सरकारी स्कूल में छोटे बच्चों से वोट मांगना शर्मनाक :अशोक सिंह

सोशल मीडिया पर शाहगंज विधायक रमेश सिंह और जौनपुर लोकसभा से प्रत्याशी कृपाशंकर सिंह द्वारा एक सरकारी स्कूल में बच्चों से वोट की अपील करने पर उन्होंने कहा कि भाजपा का स्तर एकदम गिर चुका है। ये लोग अब इस हद तक उतर आए हैं कि सरकारी स्कूलों में जाकर बीजेपी का प्रचार कर रहे हैं और इन लोगों पर निर्वाचन आयोग कोई कार्रवाई नहीं करता है। उन्होंने कहा कि अबकी बार 400 पार का नारा देने वाली बीजेपी इस बार यूपी में 20 सीट से ऊपर नहीं जाएगी। 2024 की सरकार हमारी पार्टी के समर्थन से बनने जा रही है। इसके लिए हम सब लोग मिलकर लोकसभा चुनाव में कड़ी मेहनत कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि जो नेता दूसरी पार्टियों में भ्रष्ट हैं उनको बीजेपी अपनी वाशिंग मशीन में डालकर स्वच्छ बना दे रही है। भ्रष्टाचार के मुद्दे पर बीजेपी सिर्फ और सिर्फ जनता को ठगने का काम कर रही है। बेरोजगारी के नाम पर युवाओं के साथ छलावा किया जा रहा है। कल कारखाने धीरे-धीरे बंद पड़ते जा रहे हैं। यूपी का युवा अन्य प्रदेशों में रोजगार के लिए पलायन कर रहा है। अबकी लोकसभा चुनाव में बीजेपी का सफाया तय है।

पूर्वांचल यूनिवर्सिटी जौनपुर में बनने वाले मतगणना स्थल का DM ने किया निरीक्षण

0
पूर्वांचल यूनिवर्सिटी जौनपुर में बनने वाले मतगणना स्थल का DM ने किया निरीक्षण
पूर्वांचल यूनिवर्सिटी जौनपुर में बनने वाले मतगणना स्थल का DM ने किया निरीक्षण

JAUNPUR NEWS : जौनपुर लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 को सकुशल, शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराये जाने के  पूर्वांचल यूनिवर्सिटी जौनपुर में बनने वाले मतगणना स्थल, का DM जिला निर्वाचन अधिकारी रविंद्र कुमार माँदड़ के द्वारा वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल स्थल, पार्टी रवानगी स्थल, स्ट्रांग रूम आदि का निरीक्षण कर की गई तैयारियों का जायजा लिया गया। उन्होंने स्ट्रांग रूम और उसकी सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में विस्तार से जानकारी लेते हुए निर्देशित किया कि शीघ्र अतिशीघ्र शत-प्रतिशत तैयारियां पूर्ण कर ली जाए। उन्होंने निर्देश दिया कि स्ट्रांग रूम से संबंधित सभी कक्षों को सुव्यवस्थित कर लिया जाए। इसके साथ ही परिसर की नियमित साफ-सफाई और प्रकाश व्यवस्था और बैरिकेडिंग व्यवस्था सुनिश्चित की जाए और खिड़की दरवाजे सहित सभी प्रकार की व्यवस्था सुदृढ़ की जाए।

उन्होंने अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) शैलेंद्र प्रसाद सिंह को निर्देशित किया कि रूट प्लान तैयार करते हुए वाहन पार्किंग की व्यवस्था भी सुनिश्चित की जाए। निर्वाचन ड्यूटी में तैनात कार्मिकों के लिए पेयजल सहित सभी मूलभूत व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाए और उन्हें किसी भी प्रकार की समस्या न हो। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी साईं तेजा सीलम, उप जिला निर्वाचन अधिकारी राम अक्षयवर चौहान, मुख्य राजस्व अधिकारी गणेश प्रसाद सिंह,उप जिलाधिकारी सदर पवन सिंह सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

आम आदमी पार्टी सांसद संजय सिंह के ससुराल जौनपुर में मनाया गया जश्न

0
आम आदमी पार्टी सांसद संजय सिंह के ससुराल जौनपुर में मनाया गया जश्न
आम आदमी पार्टी सांसद संजय सिंह के ससुराल जौनपुर में मनाया गया जश्न

राज्यसभा सांसद संजय सिंह को सुप्रीम कोर्ट से मिली जमानत तो कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न

[जौनपुर ] आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह को सुप्रीम कोर्ट ने जमानत दे दी. जिसके बाद आम आदमी पार्टी में खुशी की लहर जाग उठी। उक्त सूचना मिलने के बाद आम आदमी पार्टी जौनपुर द्वारा पार्टी कार्यालय पर जनपद के केंद्रीय कार्यालय लाइन बाजार पर मिठाई वितरण का कार्यक्रम किया गया। जिसमें सभी कार्यकर्ता एक–दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी प्रकट किए एवं इसके पश्चात सांसद संजय सिंह के ससुराल जो जनपद के हुसेनाबाद कॉलोनी में स्थित है वहां पर भी उनके पत्नी के मैके पर भी केक काटकर खुशी प्रकट किया गया तथा जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में भी आप पार्टी कार्यकर्ताओं ने मिठाई वितरण कर मनाया जश्न। उक्त कार्यक्रम में प्रमुख रूप से पूर्वांचल प्रांत प्रभारी डॉ. अनुराग मिश्रा, समाजसेवी शत्रुघ्न सिंह (सोनू), जिला उपाध्यक्ष विजय सिंह (बागी), जिला मीडिया प्रभारी अतुल कुमार तिवारी, जिला सचिव शैलेंद्र यादव, जिला कोषाध्यक्ष डॉ दिवाकर मौर्य, समाजसेवी प्रदीप मिश्रा, व्यापार प्रकोष्ठ प्रदेश सचिव बंटी अग्रहरि, यूथ विंग प्रदेश उपाध्यक्ष आशुतोष मौर्या, जिला उपाध्यक्ष इसरार अहमद, जिला महासचिव विनोद प्रजापति, शिक्षक प्रकोष्ठ जिला उपाध्यक्ष विनय यादव , विशाल यादव, शिवजी मिश्रा, सुनिल शर्मा, मुमताज अहमद, अमित गौतम, मनीष प्रजापति ईत्यादि कार्यकर्ताओं ने कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया।

डॉ अनुराग मिश्र ने कहा कि आज का दिन हम सभी कार्यकर्ताओं के लिए बहुत ही खुशी का दिन है क्योंकि आज सत्य की जीत हुई और देश की सुप्रीम अदालत से राज्यसभा सांसद संजय सिंह को जमानत मिली है । सत्य परेशान हो सकता है लेकिन पराजित नहीं।वास्तव में यह शराब घोटाला आम आदमी पार्टी का नहीं भारतीय जनता पार्टी का है क्योंकि इलेक्टोरल बांड के माध्यम से शराब घोटाले के मुख्य आरोपी शरथ चंद्र रेड्डी के द्वारा जो 59.5करोड़ बीजेपी को दी गई, उसके बाद उसकी रिहाई हो गई, क्योंकि मनी ट्रेल भारतीय जनता पार्टी के दफ्तर में मिली है इसीलिए कायदे से ईडी को बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को गिरफ्तार करना चाहिए, और उनसे पूछताछ करनी चाहिए। सत्य परेशान हो सकता है लेकिन पराजित नहीं। देश के हर नौवजवानों की जुबान पर एक ही नारा है कि भ्रष्टाचार का एक ही काल, केजरीवाल- केजरीवाल। केजरीवाल और उनकी पूरी पार्टी कट्टर ईमानदार कार्यकर्ताओं की पार्टी है केजरीवाल पर भ्रष्टाचार के झूठे आरोप लगाने वाले लोग खुद बेनकाब हो जाएंगे।सांसद संजय सिंह के साले समाजसेवी शत्रुघ्न सिंह सोनू ने कहा कि आज 2 अप्रैल को मेरे बेटे का जन्मदिन था और आज के दिन हमारे जीजा जी को न्यायालय से जमानत मिला है यह हम सभी के लिए बहुत ही खुशी का दिन बन गया है और इसके लिए हम न्यायालय को बहुत-बहुत धन्यवाद करते हैं।
उक्त कार्यक्रम कि सूचना पार्टी के जिला मीडिया प्रभारी अतुल कुमार तिवारी ने दिया।

जौनपुर के नदीम जावेद बने यूपी कांग्रेस के स्टार प्रचारक

0
जौनपुर के नदीम जावेद बने यूपी कांग्रेस के स्टार प्रचारक
जौनपुर के नदीम जावेद बने यूपी कांग्रेस के स्टार प्रचारक

खेतासराय (जौनपुर) जौनपुर के नदीम जावेद बने यूपी कांग्रेस के स्टार प्रचारक उत्तर प्रदेश में 80 लोकसभा सीट पर राजनीतिक दलों ने अपनी तैयारी तेज़ कर दी है । 19 अप्रैल को प्रथम चरण संपादित हो रहे चुनाव से पहले बीजेपी के साथ ही कांग्रेस ने भी अपने स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है । कांग्रेस की कम्पैनिंग लिस्ट में इन दिग्गजों के साथ अल्पसंख्यक विभाग के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष, जौनपुर के पूर्व विधायक नदीम जावेद का नाम शामिल है । ख़बर मिलते ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई ।

ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी की तरफ़ से रविवार को उत्तर प्रदेश के स्टार प्रचारकों की सूची जारी हुई है जिसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष मलिकार्जुन खड़गे, सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, प्रदेश अध्यक्ष अजय रॉय,सचिन पायलट, राजीव शुक्ला, के साथ नदीम जावेद का नाम भी इन दिग्गजों में शामिल किया गया है । इसके अलावा प्रमोद तिवारी, इमरान प्रतापगढ़ी, पीएल पुनिया, निर्मल खत्री, इमरान मसूद समेत कुल 40 लोग स्टार प्रचारक बनाए गए है ।
खेतासराय इलाके के पाराकमाल गांव के मूल निवासी नदीम को स्टार प्रचारक बनाएं जाने की सूचना पर कार्यकर्ताओं में खुशी व्याप्त हो गई । जिलाध्यक्ष फैसल हसन तबरेज़, यूथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष सत्यवीर सिंह, प्रवक्ता हम्माम वहीद, राहिल अब्दुल्लाह, परवेज़ आलम भुट्टो, विशाल सिंह हुकुम, जयमंगल यादव, वामिक़ रियाज़, बेलाल जावेद, अदनान खान समेत अन्य कार्यकर्ताओ ने बधाई दिया है ।

सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में एलेक्ट्रोलर जाँच के लिए एसआईटी का हो गठन

खेतासराय काँग्रेस का स्टार प्रचारक बनाए जाने पर नदीम जावेद ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर बीजेपी पर निशाना साधा है । उन्होंने कहा कि चुनाव में हेराफेरी करने के लिए विपक्षी दलों के खाता सीज कर लोकतंत्र का गला घोंटा जा रहा है । केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग कर बीजेपी बड़ा घोटाला कर रही है । एलेक्ट्रोलर बांड की जाँच के लिए सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में एसआईटी का गठन किया जाना चाहिए । विपक्षी दलों को आर्थिक रूप से परेशान कर मोदी और अमितशाह सत्ता हथियाना चाहते है । स्टार प्रचारक बनाए जाने पर नदीम ने शीर्ष नेतृत्व को धन्यवाद दिया है ।

पुलिस कार्यवाई पर गैंगस्टर की पत्नी ने लगाया गम्भीर आरोप

0
पुलिस कार्यवाई पर गैंगस्टर की पत्नी ने लगाया गम्भीर आरोप
पुलिस कार्यवाई पर गैंगस्टर की पत्नी ने लगाया गम्भीर आरोप


[ शाहगंज जौनपुर ] थाना खेतासराय अंतर्गत ग्राम रानी मऊ मे गैंगस्टर की पत्नी ने आरोप लगाया कि बीते रविवार को करीब 2 से 3 बजे स्थानीय खेतासराय पुलिस द्वारा गैंगस्टर के सीज मकान का ताला तोड़कर उसमे रखे बक्से को तोड़कर उसमे रखे जेवरात को पुलिस ने पीछे के दरवाजे से सारा समान उठा ले गई और गंदी गंदी गालियाँ देते हुए सी सी टीवी कैमरे को तोड़ डाला और जबकि सी सी टी वी कैमरे की तोड़ने और सीज दरवाजे को पुलिस के द्वारा तोड़े जाने का सीसी टीवी फुटेज मे रिकार्ड हो गया है, बताते चलें कि ग्राम रानी मऊ निवासी अब्दुल सलाम पुत्र. मुस्लिम को कुछ माह पूर्व थाना खेतासराय पुलिस ने मुठभेड़ मे एन काउन्टर कर पैर मे गोली मारकर घायल करते हुए गिरफतार किया था जो अभी भी जेल मे है, जिस पर पुलिस रिकार्ड में दर्जनों मुक़दमे उस पर दर्ज है उसका मकान कानूनी कार्रवाई मे सीज कर दिया गया था परिवार वालो सहित उसकी पत्नी के कथनानुसार पुलिस आए दिन उसको परेशान करती है और बार बार धन उगाही करते हैं जिससे सलाम का परिवार भय के साये में जीने को मजबूर है आए दिन परिवार वालो को फर्जी मुकदमे मे फंसाया जाने की धमकी दी जा रही है परिवार के बाकी मर्द रोजी रोजगार के सिलसिले में बाहर रहते हैं सिर्फ परिवार की औरते ही यहा रहती ह

समाज विकास क्रांति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक सिंह ने प्रत्याशियों में भरा जोश

0
समाज विकास क्रांति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक सिंह ने प्रत्याशियों में भरा जोश
समाज विकास क्रांति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक सिंह ने प्रत्याशियों में भरा जोश

गूगल मीट के जरिए हुई समाज विकास क्रांति पार्टी की बैठक


जौनपुर। समाज विकास क्रांति पार्टी (एसवीकेपी) की एक बैठक मंगलवार को गूगल मीट के जरिए हुई। इस मौके पर राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक सिंह ने लोकसभा चुनाव के लिए घोषित 16 उम्मीदवारों से चुनाव की तैयारियों का जायजा लिया। गौरतलब हो कि राष्ट्रीय अध्यक्ष ने दिल्ली, मुंबई और यूपी के कई लोकसभा सीटों पर अपनी पार्टी के प्रत्याशी चुनावी मैदान में उतारे हैं। मंगलवार को गूगल मीट के जरिए प्रत्याशियों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि हमें सत्तारूढ़ पार्टी भाजपा को जड़ से उखाड़ फेंकना है। यह पार्टी 2014 में जनता से महंगाई हटाओ, बेरोजगारी और कालाधन के मुद्दे पर सत्ता में आयी थी लेकिन सत्ता में आने के बाद इस पार्टी के शीर्ष नेताओं ने खुद ही भ्रष्टाचार किए और अपने ही झोली भरने का काम किया। उत्तर प्रदेश की बात करें तो यहां पर कोई वैकेंसी आती है तो उसका पेपर ही लीक करा दिया जाता है। यहां पर बेरोजगारी की समस्या चरम पर है। अबकी बार युवा बीजेपी के साथ बिल्कुल भी जाने वाला नहीं है। पार्टी प्रत्याशियों ने राष्ट्रीय अध्यक्ष को आश्वस्त किया कि वह अपने क्षेत्र में बहुत परिश्रम कर रहे हैं। निश्चित रूप से वह अपनी सीट जरूर जीतेंगे।


बता दें कि समाज विकास क्रांति पार्टी ने पहली लिस्ट में एसवीकेपी ने 16 लोकसभा सीटों से उम्मीदवारों की घोषणा की है। एसवीकेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक सिंह सदर जौनपुर से चुनाव लड़ेंगे। एसवीकेपी की पहली लिस्ट में 5 महिलाएं हैं। दिल्ली के सात सीटों में से चार सीटों पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा की है। इसके अलावा यूपी के चंदौली से सुजीत मिश्रा, गाजीपुर से मनोज मुरारी यादव, लखनऊ ईस्ट से कुमारी ज्योति सिंह, गौतम बुद्धनगर से शिखा मिश्रा, सदर आजमगढ़ से संतोष फूलचंद, गाजियाबाद से पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव और मीडिया प्रभारी राजकपूर सिंह, मिर्जापुर से अरुण गुप्ता, गोरखपुर से जितेन यादव, आसाम के सोनीततपुर से रेखा डरनाल, महाराष्ट्र के दक्षिण मुंबई से तस्लीम वासिम और उत्तर पश्चिम मुंबई से हरिशंकर यादव को लोकसभा का प्रत्याशी बनाया गया है।

जौनपुर के जलालपुर में अवैध खनन माफिया सक्रिय,प्रशासन मौन

0

जौनपुर में दूसरे की जमीन से मिट्टी की खोदाई का आरोप

जौनपुर। जलालपुर थानान्तर्गत पुरेव गांव के केरांव पुरवा में किए जा रहे अवैध मिट्टी खनन की शिकायत पीड़ित ने एसडीएम केराकत से सोमवार को की। आरोप है कि अज्ञात लोगों द्वारा रात में करीब 12 बिस्वा जमीन पर पांच फिट गहराई तक मिट्टी की खुदाई की जा रही है और चोरी से बेची जा रही है। जौनपुर के रेहटी गांव निवासी अकील अहमद ने प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया कि केरांव गांव में करीब चार माह पूर्व उन्होंने तीन बीघा जमीन की रजिस्ट्री कराई थी। जमीन पर बाउंड्री कराने गए तो स्थानीय लोगों ने उन्हें दौड़ा लिया और वहां से भगा दिया। रविवार रात को पता चला कि खेत में अज्ञात लोग जेसीबी मशीन से मिट्टी की खोदाई कर रहे हैं।