Home Blog Page 310

JCI JAUNPUR का प्रथम शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न

0
JCI JAUNPUR का प्रथम शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न
JCI JAUNPUR का प्रथम शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न

JCI JAUNPUR shapath grahan samaaroh 2024 ” जेसीआई जौनपुर युवा का पहला शपथ ग्रहण समारोह जेसीआई चेतना की अध्यक्ष मीरा अग्रहरी की अध्यक्षता में नगर के एक होटल में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत गणेश वंदना एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। तत्पश्चात मीरा अग्रहरी ने स्वागत भाषण प्रस्तुत किया। इसके उपरांत शिखर माहेश्वरी ने संस्थापक अध्यक्ष आकाश केशरवानी का परिचय दिया व मीरा अग्रहरी ने आकाश केशरवानी को अध्यक्ष पद की शपथ दिलाई। आकाश केशरवानी ने अपना स्वीकृति उद्बोधन दिया और बताया कि आज जो बीज बोया गया है वह एक दिन विशाल वृक्ष बनेगा। मंडल उपाध्यक्ष शिवम सिंह ने नए सदस्यों को JCI JAUNPUR सदस्यता की शपथ दिलाई। उपस्थित सभी सदस्यों व अथितियों ने अध्यक्ष आकाश केशरवानी को माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया। तत्पश्चात आकाश केशरवानी ने अपनी कार्यकारिणी को शपथ दिलाई। मुख्य अतिथि हड्डी एवं जोड़ रोग विशेषज्ञ डॉ. आलोक यादव ने कहा कि अध्यक्ष आकाश केशरवानी के नेतृत्व में JCI JAUNPUR युवा टीम समाज में अपनी अलग पहचान बनाएगी।

JCI JAUNPUR का प्रथम शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न
JCI JAUNPUR का प्रथम शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न

मुख्य वक्ता पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अनिल सिंह ने कहा कि आप सभी युवा टीम पर एक बड़ी जिम्मेदारी है और सभी का जोश देखकर लग रहा है कि युवा टीम समाज को एक नई दिशा दिखायेगी। विशिष्ट अतिथि पूर्व मंडलाध्यक्ष आलोक सेठ ने कहा कि युवा के शुभारंभ का सारा श्रेय संस्थापक गौरव सेठ को देता हूं जिनके अथक प्रयास से यह संभव हो पाया है। साथ ही पूरी टीम को बधाई देते हुए कहा कि आप सभी पर बड़ी जिम्मेदारी है। मुझे पूर्ण विश्वास है कि आप इसे बखूबी निभाएंगे। इस अवसर पर कार्यक्रम सह संयोजक शनि सेठ,डॉ. नैंसी गुप्ता, सचिव नयन श्रीवास्तव ‘मोहित’, कोषाध्यक्ष श्वेता शॉ, अध्याय की प्रथम महिला सौम्या केशरी, लेडी जेसी चेयरर्सन आंचल जायसवाल, जितेंद्र सेठ, रितुल पाठक, मानस गुप्ता, अमन ज्योति अस्थाना,अवनीश रश्मि केशरवानी,आबिष इमाम, अभिषेक सलोनी अग्रहरी, राहुल प्रजापति, अमन साहू, स्वतंत्र मौर्य, नितेश आकांक्षा साहू, सत्यम साहू,अभिषेक मौर्य, खुशबू, अभिषेक बैंकर, शिवेंद्र दीक्षा गुप्ता, सर्वेश सिंह, श्रेयश जायसवाल, मृणालिनी शिवाजी, शुभम साहू, समाजसेवी सोमेश्वर केशरवानी, जागेश्वर केशरवानी, सुरेश अग्रहरी, संजय गुप्ता, कृष्ण कुमार जायसवाल, सर्वेश जायसवाल, प्रकाश सेठ, संतोष अग्रहरी, मेघना रस्तोगी, नीतू गुप्ता, चारु शर्मा, कल्पना केशरवानी, मधु गुप्ता, रीता कश्यप,अजय गुप्ता, डॉ. मदन मोहन वर्मा, सुरेन्द्र अग्रहरी,अजय गुप्ता, मधुसूदन बैंकर आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम संयोजक गौतम सेठ ने सभी आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया।

यह भी पढ़े : लू एवं गर्म हवा से बचाव के लिए आपदा प्रबंधन  जौनपुर ने जारी की एडवाइजरी

यह भी पढ़े : BJP भ्रम में न रहे,काशी में इस बार लड़ाई चौचक होगी,अजय राय

लू एवं गर्म हवा से बचाव के लिए आपदा प्रबंधन  जौनपुर ने जारी की एडवाइजरी

0
जौनपुर के मानीकला गांव में चुनाव प्रचार के गैंस गुब्बारे में लगी आग,दो झुलसे   
जौनपुर के मानीकला गांव में चुनाव प्रचार के गैंस गुब्बारे में लगी आग,दो झुलसे   

लू एवं गर्म हवा से बचाव के लिए आपदा प्रबंधन प्राधिकरण जौनपुर ने  एडवाइजरी जारी किया है।

जौनपुर :अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) राम अक्षयबर चौहान ने अवगत कराया है कि जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण जौनपुर द्वारा लू एवं गर्म हवा से बचाव हेतु एडवाइजरी जारी किया है। लू से जन-हानि भी हो सकती है। इसके असर को कम करने के लिए और लू से होने वाली मौतों की रोकथाम के लिए निम्नलिखित सावधानियों बरतें कड़ी धूप में बाहर न निकलें, खास कर दोपहर 12.00 बजे से 3.00 बजे तक के बीच में, जितनी बार हो सके पानी पियें, प्यास न लगे तो भी पानी पियें, हल्के रंग के ढीले-ढाले सूती कपड़े पहनें। धूप से बचने के लिए गमछा, टोपी, छाता, धूप का चश्मा, जूते और चप्पल का इस्तेमाल करें। यात्रा करते समय अपने साथ पानी रखें। अगर आपका काम बाहर का है तो टोपी, गमछा या छाते का इस्तेमाल जरूर करे और गीलें कपड़े को अपने चेहरें,सिर और गरदन पर रखें,अगर आपकी तबियत ठीक न लगे या चक्कर आये तो तुरन्त डॉक्टर से सम्पर्क करें। घर में बना पेय पदार्थ जैसे कि लस्सी, नमक चीनी का घोल, नीबू पानी छांछ,आम का पना इत्यादि का सेवन करें। जानवरों को छांव में रखें और उन्हें खूब पानी पीने को दें। अपने घर को ठंडा रखें, पर्दे,शटर आदि का इस्तेमाल करें। रात में खिड़कियाँ खुली रखें। शराब, चाय, कॉफी जैसे पेय पदार्थों का इस्तेमाल न करें।

गंगा के मैदानी इलाकों में जल संकट भारत के लिए खतरा-डॉ.सुशील कुमार

0
गंगा के मैदानी इलाकों में जल संकट भारत के लिए खतरा-डॉ.सुशील कुमार
गंगा के मैदानी इलाकों में जल संकट भारत के लिए खतरा-डॉ.सुशील कुमार

नदियों के अध्ययन में उपयोगी है रिमोट सेंसिंग तकनीक :डा.अतुल सिंह

जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय स्थित रज्जू भैया संस्थान के अर्थ एंड प्लेनेटरी साइंसेज विभाग में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय भारत सरकार द्वारा प्रायोजित कार्यशाला के पांचवें दिन जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय के विशेषज्ञ डा. सुशील कुमार ने जल संरक्षण एवं जल स्रोतों का पता लगाने हेतु रिमोट सेंसिंग तकनीक की उपयोगिता पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि वर्तमान परिदृश्य में जल संरक्षण अत्यंत महत्वपूर्ण विषय है क्योंकि अगर गंगा के मैदानी इलाकों में जल संकट बढ़ रहा है तो यह संपूर्ण भारतवर्ष के लिए बहुत बड़े खतरे का सूचक है। इसलिए नदियों, तालाबों व अन्य प्राकृतिक जल स्रोतों को बचाना नितांत आवश्यक है। विश्व की 17 प्रतिशत जनसंख्या भारत में रहती है जो विश्व के कुल भूभाग का 2.5 प्रतिशत है। बढ़ती आबादी के इस दौर में नये जल संसाधन तलाशने होंगे और नए स्रोतों के संदर्भ में शोध करने की जरूरत है, रिमोट सेंसिंग तकनीकी का उपयोग इस दिशा में सकारात्मक परिणाम ला सकता है।

गंगा के मैदानी इलाकों में जल संकट भारत के लिए खतरा-डॉ.सुशील कुमार


पूर्वोत्तर पर्वतीय विश्वविद्यालय के डा.अतुल कुमार सिंह ने नदी विज्ञान के क्षेत्र में रिमोट सेंसिंग तकनीकी के उपयोग पर व्याख्यान दिया। उन्होंने कहा कि भारत की नदियों के बनने का क्रम कहीं न कहीं हिमालय की उत्पत्ति से संबंधित है तथा हिमालय पर्वतमाला में होने वाली प्रत्येक भूगर्भीय घटनाओं से नदियों की प्रकृति प्रभावित होती है। नदियों में विपथन की अपनी प्रकृति होती है जो स्वाभाविक है तथा हम इसे रोक नहीं सकते । इसलिए नदी परिक्षेत्र में होने वाले प्रत्येक निर्माण एवं अन्य विकास योजनाओं से पहले नदी का पूर्व में विपथन एवं पथ विस्थापन की सटीक जानकारी होना आवश्यक है। इसलिए नदियों के अध्ययन में रिमोट सेंसिंग की उपयोगिता और भी बढ़ जाती है। उन्होंने घाघरा नदी के पथ विस्थापन एवं उसके कारणों पर विस्तार से चर्चा की । उन्होंने कहा की गंगा अपनी प्रकृति से अनुरूप व्यवहार करती रहती है जो बड़ी बाढ़ का कारण बनता है हम इसे रोक तो नहीं सकते परन्तु यदि नदियों की प्रकृति की वैज्ञानिक समझ के अनुसार विकास कार्य हो तो प्रत्येक वर्ष लाखों लोग विस्थापित होने से बच जाएंगे एवं बाढ़ आने पर त्रासदी का रूप नहीं लेगी। तकनीकी सत्रों का संचालन कार्यशाला के संयोजक डा. श्याम कन्हैया ने किया। इस अवसर पर अर्थ एंड प्लेनेटरी साइंसेज के विभागाध्यक्ष डॉ नीरज अवस्थी,डा. शशिकांत यादव, डा. सौरभ सिंह, डा. श्रवण कुमार एवं सभी प्रतिभागियों सहित विभाग के विद्यार्थियों की उपस्थिति रही।

गंगा के मैदानी इलाकों में जल संकट भारत के लिए खतरा-डॉ.सुशील कुमार

 यह भी पढ़े :BJP भ्रम में न रहे,काशी में इस बार लड़ाई चौचक होगी,अजय राय

चैत्र नवरात्रि:खेतासराय नगर में निकला कलश भव्य शोभा यात्रा

0
चैत्र नवरात्रिखेतासराय नगर में निकला कलश भव्य शोभा यात्रा
चैत्र नवरात्रि:खेतासराय नगर में निकला कलश भव्य शोभा यात्रा

  इस चैत्र नवरात्रि में नौ दिवसीय संगीतमय कथा का हुआ शुभारंभ

खेतासराय (जौनपुर) विश्व बंधुत्व व चराचर जीव के कल्याणार्थ नगर में मंगलवार की दोपहर चैत्र नवरात्रि के पहले दिन व्रती महिलाओं ने सिर पर कलश रखकर शोभा यात्रा निकाला गया। जो कस्बा स्थित रामलीला मैदान गोलाबाजार से शुरु होकर समूचा नगर भ्रमण के पश्चात यहीं आकर सम्पन्न हुआ। इस दौरान डी.जे. की धुन पर मधुर गीत बज रहा था। जिस पर श्रद्धालु थिरक रहे थे तो वहीं शोभा यात्रा में श्री रामचन्द्र जी व लक्ष्मण जी की झांकी साथ-साथ चल रही थी।

बतादें कि CHAITRA NAVRATRI के प्रथम दिन व्रती महिलाओं ने अपने घर पूजा-अर्चना के बाद संगीतमय कथा से पूर्व नगर में शोभा यात्रा निकाला गया। जहाँ महिलाएं, युवतियां एकत्र होकर अपने सिर पर 108 कलश पात्र में पवित्र गंगा जल, आमपत्र व कुश भरे कलश को सिर पर रखकर शोभा यात्रा के साथ भ्रमण किया। शोभायात्रा गोलाबाजार से निकलकर मुख्य होते हुए चौराहा पहुँचा जहाँ से जौनपुर मार्ग व खुटहन मार्ग से होते हुए पुरानी बाजार रोड पहुँचा वहीं कन्या विद्यालय होते हुए पूजन स्थल पर सम्पन्न हो गया।

चैत्र नवरात्रि:खेतासराय नगर में निकला कलश भव्य शोभा यात्रा

इस दौरान शोभा यात्रा में डी.जे. की मधुर ध्वनि में भक्ति गीत बज रहे थे तो वहीं श्रद्धालु गीतों पर थिरक रहे थे। ऐसा प्रतीत हो रहा था मानो समूचा नगर भक्ति भाव में डूब गया हो। इस अवसर के साथ ही संगीतमय कथा का आगाज़ हो गया है। जिसमें श्रीमद्भागवत के लिए कथावाचक पंडित अखिलेश मिश्र एवं श्रीराम कथावाचक डॉ. अजय तिवारी होंगे। जो सांय से अर्ध रात्रि तक प्रवचन कहेंगे। इस दौरान मुख्य रूप से भृगनाथ जायसवाल, व्यापार मण्डल के नगर अध्यक्ष संजय विश्वकर्मा, जगदम्बा प्रसाद पांडेय, सोनू बिन्द, उपेंद्र मिश्रा, बृजनाथ जायसवाल, पप्पू पटवा, रतन बरनवाल, रूपेश गुप्ता, मंजय गुप्ता समेत आदि लोग शामिल रहे। शोभायात्रा में प्रभारी निरीक्षक दीपेंद्र सिंह के साथ पुलिस टीम व पीएसी की जवान मौजूद रहे।

चैत्र नवरात्रि के प्रथम दिन बसौली मंदिर के चौखट पर श्रद्धालुओं ने टेका मत्था

0
चैत्र नवरात्रि के प्रथम दिन बसौली मंदिर के चौखट पर श्रद्धालुओं ने टेका मत्था
चैत्र नवरात्रि के प्रथम दिन बसौली मंदिर के चौखट पर श्रद्धालुओं ने टेका मत्था

चैत्र नवरात्रि के प्रथम दिन देवी धाम बसौली मंदिर के चौखट पर श्रद्धालुओं ने टेका मत्था

CHAITRA NAVRATRI 2024चैत्र नवरात्रि सुईथाकला l जौनपुर के सीमांत क्षेत्र के पश्चिमांचल में स्थित सुदूर तक आम जनमानस की श्रद्धा ,भक्ति और आस्था का केंद्र देवी धाम बसौली के शीतला माता के मंदिर में माता रानी के भक्तों ने चैत्र नवरात्रि के प्रथम दिन चौखट पर मत्था टेककर दर्शन एवं पूजा -अर्चना करके आशीर्वाद लिया। यह शक्तिपीठ बड़ी किंवदन्तियों और रहस्यों से भरा हुआ है। मंदिर परिसर में जगह-जगह पूजा सामग्री की दुकानें सजी हुई थीं। प्रथम दिन श्रद्धालुओं के हृदय में शक्ति स्वरूपिणी मां शीतला के प्रति एक विशेष उल्लास और चेहरों पर भक्ति भाव की झलक स्पष्ट रूप से दिखी।मंदिर के पुजारी पं.रमेश तिवारी ने बताया कि नवरात्रि के पहले दिन घट स्थापना के साथ ही नवरात्रि का प्रारंभ हो जाता है। पहला दिन मां शैलपुत्रि का होता है।

हिमालय के घर में जन्म लेने के कारण माँ को शैलपुत्री भी कहा जाता है। शास्त्रों में उल्लेख है कि मां शैलपुत्री चंद्रमा की प्रतीक हैं इनकी आराधना करने से चंद्र दोष से मुक्ति मिलती है । उन्होंने बताया कि चैत्र नवरात्रि में मां की भक्ति और पूजा पाठ करने से समस्त संकटों और दुखों से छुटकारा मिलता है। चैत्र नवरात्रि महीने के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि 8 अप्रैल को देर रात 11:55 बजे शुरू होगी जो 9 अप्रैल की रात्रि 9:44 पर समाप्त होगी। मां के चरणों में पूर्ण रूप से समर्पित जो भी भक्त अपनी मनोकामना को लेकर इनकी शरण में आता है उनकी मनोकामनाएं मां की कृपा से पूर्ण होती हैं। अधिवक्ता एवं समाजसेवी उच्च न्यायालय धर्मेंद्र कुमार सिंह पिंटू ने बताया कि देवी धाम बसौली शक्तिपीठ के प्रति लोगों की आस्था जुडी हुई है। कोई भी नया काम शुरू करने से पहले लोग यहां कढ़ाई चढ़ाते हैं। 9 दिन तक लोगों की आस्था, भक्ति ,श्रद्धा और विश्वास का संगम लगा रहता है । बृहद मेला का आयोजन यहां की विशेष पहचान है। मां के चरणों में नतमस्तक होने से समस्त प्रकार की बाधाएं समाप्त होती हैं।

यह भी पढ़े : BJP भ्रम में न रहे,काशी में इस बार लड़ाई चौचक होगी,अजय राय

नवरात्रि में महिलाओं का मिला साथ मेरे लिए देवी का आशीर्वाद है :अशोक सिंह

0

नवरात्रि के पहले दिन महिलाओं का मिला साथ मेरे लिए देवी का आशीर्वाद है :अशोक सिंह

जौनपुर। समाज विकास क्रांति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और जौनपुर लोकसभा से प्रत्याशी अशोक सिंह ने जीत दर्ज करने के लिए शहर के साथ-साथ ग्रामीण अंचल में भी लोगों को अपनी विचारधारा से प्रभावित करना शुरू कर दिया है। यही कारण है कि गांव के पुरुष और महिलाएं अशोक सिंह के साथ जुड़ने का काम कर रही है। नवरात्र के प्रथम दिन मंगलवार को ही दर्जनों की संख्या में बदलापुर, मल्हनी और सदर विधानसभा क्षेत्र की महिलाओं ने अशोक सिंह की पार्टी समाज विकास क्रांति से जुड़कर पार्टी के साथ कदम से कदम मिलाकर चलने का निर्णय लिया। महिलाओं ने कहा कि हमने कांग्रेस ,भाजपा, सपा, बसपा सबको देख लिया है सबने हमें छलने का काम किया है , अब हम सब समाज विकास क्रांति पार्टी का साथ देंगे और अशोक सिंह को ही संसद भेजने का काम करेंगे। वहीं अशोक सिंह ने कहा कि नवरात्रि के पहले ही दिन माताओं बहनों का आशीर्वाद मिला है मैं भी इनके उम्मीदों पर खरा उतरने का काम करूंगा।

BJP भ्रम में न रहे,काशी में इस बार लड़ाई चौचक होगी,अजय राय

0

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने भारतीय जनता पार्टी को दी नसीहत बोले BJP भ्रम में न रहे काशी मे लड़ाई इस बार चौचक होने वाली है।

लखनऊ : यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय का BJP में शामिल होने की खबर झूठी निकली आज दोपहर तक सोशल मीडिया में चल रही अजय राय की खबर पर खुद अजय राय ने विराम लगा दिया वायरल न्यूज़ पर अजय राय को बताया जा रहा था कि कांग्रेस छोड़ ग़ाज़ीपुर से bjp के टिकट पर लोक सभा का चुनाव लड़ेंगे की तैयारी कर रहे है,

अभी ढाई बजे खबर मिली कि वाराणसी से कांग्रेस के सांसद प्रत्याशी और उत्तर प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष अजय राय के भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने के कयास को लेकर अजय राय ने विराम लगा दिया है। उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल से भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने की अटकलो पर विराम लगाते हुए कहा है कि भाजपा भ्रम में न रहे वाकाशी में इस बार लड़ाई चौकस और चौचक होगी । भारतीय जनता पार्टी डरी हुई है।

साहू कल्याण समिति के सदस्य शिव कुमार साहू के चचेरे भाई का निधन

0

साहू समाज में शोक की लहर

जौनपुर। साहू कल्याण समिति जौनपुर के सम्मानित सदस्य लाइन बाजार निवासी शिवकुमार साहू के चचेरे भाई संजय कुमार साहू (पुत्र सूरज बली साहू) का आज आकस्मिक निधन हो गया, उनके निधन से साहू समाज में शोक की लहर दौड़ गई। साहू कल्याण समिति के अध्यक्ष अनिल कुमार गुप्ता, साहू धर्मशाला के अध्यक्ष अरविन्द बैंकर, उपाध्यक्ष सतीश गुप्ता, महामंत्री राजेश गुप्ता पत्रकार, मंत्री सुधीर साहू बोलबम, कोषाध्यक्ष अशोक साहू, जय प्रकाश गुप्ता साहित तमाम सदस्यों ने उनके आकस्मिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। बतादें कि 45 वर्षीय स्व० संजय साहू, साहू समाज धर्मशाला समिति के सम्मानित सदस्य राजबली साहू के भतीजे थे। स्व० संजय 2 पुत्र व 1 पुत्री साहित भरा पूरा परिवार छोड़ गए हैं। उनका अंतिम संस्कार आज शाम रामघाट पर होगा।

भारत विकास परिषद शौर्य ने किया भारतीय नववर्ष का अभिनन्दन

0


jAUNPUR NEWS जौनपुर। भारत विकास परिषद शौर्य के संस्थापक अध्यक्ष डॉ. सन्दीप पाण्डेय के नेतृत्व में नव दुर्गा शिव मन्दिर सद्भावना पुल के पास स्थित विसर्जन घाट पर सभी सदस्यों के साथ सामूहिक रूप से विक्रम् संवत 2081 भारतीय नववर्ष का स्वागत भगवान सूर्य की प्रथम किरण को अर्घ्य देकर किया गया। सभी सदस्यों द्वारा पात्र में जल एवं पुष्प लेकर भगवान सूर्य को अर्पित किया गया। संस्थाध्यक्ष डॉ. सन्दीप पाण्डेय ने बताय कि चैत्र मास शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से भारतीय नववर्ष का प्रारम्भ होता है इसलिये भारत विकास परिषद शौर्य के नये कार्यकाल की शुरूआत भी आज ही के दिन से होती है। उन्होंने आये हुए सभी सदस्यों को नववर्ष की बधाई दी और ईश्वर से प्रार्थना किया कि आने वाला यह वर्ष सभी के जीवन में खुशी व समृ​द्धि लेकर आये। मार्गदर्शक मण्डल सदस्य डा. रामनारायण सिंह तथा डा. शैलेश सिंह ने सभी को नववर्ष की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इस वर्ष भी डॉ. सन्दीप के नेतृत्व में संगठन निश्चित ही नये कीर्तिमान स्थापित करेगा। संस्था सचिव डा. आनन्द प्रकाश, उपाध्यक्ष अमित पाण्डेय व जनार्दन पाण्डेय ने क्रमश: अपने उद्बोधन में आने वाले कार्यक्रमों के विषय में बताया। इस अवसर पर नीरज श्रीवास्तव, अतुल जायसवाल, अवधेश गिरि, डा. शिल्पी सिंह, राजेश कुमार, प्रमोद सैनी, डा. प्रभाकर सिंह, जयशंकर सिंह, प्रमोद शुक्ल, डा. आशुतोष, डा. अनिल कुमार सिंह, समशेर बहादुर पाल, सुनील सिंह, अमरेश पाठक, प्रशान्त सिंह लकी, आनन्द अस्थाना, आशुतोष राय, दया निगम आदि उपस्थित रहे। अन्त में कार्यक्रम संयोजक पंकज सिंह ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।

अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मण्डल जौनपुर का होली मिलन वृद्धा आश्रम में 

0
अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मण्डल जौनपुर का होली मिलन वृद्धा आश्रम में 
अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मण्डल जौनपुर का होली मिलन वृद्धा आश्रम में 

जौनपुर। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मण्डल जौनपुर का होली मिलन समारोह समाज व अपने परिवार द्वारा ठुकराये गये लोगों के बीच नगर के सुक्खीपुर स्थित वृद्धाश्रम पर मनाया गया जहां तमाम कवियों ने काव्य पाठ के माध्यम से होली के महत्व को बताने व माता—पिता के प्रत्येक व्यक्ति के जीवन में उपयोगिता का वर्णन कवियों ने किया। इस मौके पर प्रख्यात कवि डा. संजय सागर ने पढ़ा मुझे इस दुनिया में लाया, मुझे बोलना—चलना सिखाया, ए मात तुझे वन्दन। वहीं हास्य कवि डा. प्रमोद वाचस्पति ने पढ़ा— सीता के लिये सलमा कोई गैर नहीं है, होली और ईद में कुछ बैर नहीं है। आपस में गले मिलकर सब लोग यही कहें, कटुता के मगरमच्छ तेरी खैर नहीं है। वहीं होली के लोक गीत व भोजपुरी गीतों से गायकों ने समां बांध दिया। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार इन गीतों पर वृद्धाश्रम में आश्रित वृद्ध माता—पिता थिरकने से अपने आपको रोक नहीं पाये। सभी लोग एक—दूसरे को अबीर—गुलाल लगाकर गले मिलकर शुभकामना दिया। वहीं व्यापार मण्डल के तमाम पदाधिकारियों ने कार्यक्रम में मौजूद सभी समाजसेवी संगठन के संचालकों व आमजन के ऊपर पुष्पवर्षा करके होली खेली।


इस दौरान जिलाध्यक्ष श्रवण जायसवाल व नगर अध्यक्ष अनवारूल हक गुड्डू ने संयुक्त रूप से कहा कि जनपद जौनपुर आपसी भाईचारे के लिये जाना जाता है। इसकी गंगाजमुनी तहजीब को बचाने के लिये व्यापार मण्डल हर सम्भव प्रयास करता रहेगा। वहीं कार्यक्रम संयोजकनगर महामंत्री अमरनाथ मोदनवाल व युवा जिलाध्यक्ष संजीव साहू ने संयुक्त रूप से कार्यक्रम में पधारे सभी आगंतुकों का आभार प्रकट किया। उक्त अवसर पर सभी कवियों व गायकों एवं वृद्धा आश्रम के संचालक रवि चौबे व ओमकार गुप्ता को इस अच्छे व पुनीत कार्य के लिये व्यापार मण्डल के पदाधिकारियों ने स्मृति चिन्ह व अंगवस्त्रम भेंट करके सम्मानित किया।


इस अवसर पर अमर बहादुर सेठ, पूर्व ब्लाक प्रमुख सुरेन्द्र सिंह, दिनेश यादव फौजी, रानू जायसवाल एडवोकेट, सुजीत जायसवाल टोनी, राजन अग्रहरि, पवन जायसवाल, अजीत सोनी, दिनेश अग्रहरि, सुबाष गुप्ता, विजय मौर्या, नीरज मौर्या, अजय गुप्ता, शहजादे खान, शकील अहमद, सोहन लाल स्वर्णकार सहित तमाम पदाधिकारी, समाजसेवी आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन सलमान शेख ने किया।