Home Blog Page 311

ईट भट्ठे पर कैंप लगाकर मजदूरों के बच्चों का किया गया नामांकन

0
ईट भट्ठे पर कैंप लगाकर मजदूरों के बच्चों का किया गया नामांकन
ईट भट्ठे पर कैंप लगाकर मजदूरों के बच्चों का किया गया नामांकन

JAUNPUR NEWS जौनपुर । बेसिक शिक्षा में नया सत्र शुरू होने पर नामांकन ईट भट्ठे पर कैंप लगाकर चलाया जा रहा है। विकास खण्ड मुफ्तीगंज के ओझैनिया गांव में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डा. गोरखनाथ पटेल व खंड शिक्षा अधिकारी मुफ्तीगंज नीरज श्रीवास्तव ईट भट्ठे पर काम करने वाले मजदूरों के बच्चों को शिक्षा से जोड़ने के लिए ईट भट्ठे पर कैंप लगाकर व हरिजन बस्ती में घर-घर जाकर नामांकन किया गया। ईट भट्ठे पर कुल 24 बच्चों का नामांकन व हरिजन बस्ती में 05 बच्चों का नामांकन किया गया । नामांकित बच्चों को माला पहनाकर व शैक्षिक सामग्री देकर स्वागत किया गया। इस अवसर पर अभिभावकों को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डा. गोरखनाथ पटेल ने बच्चों को प्रतिदिन विद्यालय भेजने के लिए प्रेरित किया। इस नामांकन अभियान में अंग्रेजी मीडियम प्राथमिक विद्यालय की प्रधानाध्यापिका ममता गुप्ता, ग्राम प्रधान सुरेंद्र यादव आदि उपस्थित रहे।

यह भी पढ़े : JAUNPUR :आयुष यादव पुत्र बाला लखन्दर ,अपने तीन साथियों के साथ गिरफ्तार

JAUNPUR :आयुष यादव पुत्र बाला लखन्दर ,अपने तीन साथियों के साथ गिरफ्तार

0

तमंचे के साथ तीन वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

JAUNPUR CRIME जौनपुर 08 अप्रैल 2024। सरायख्वाजा थाना अंतर्गत वाहन चेकिंग के दौरान तीन शातिर अपराधी को एक तमंचा व जिंदा कारतूस, मोटरसाइकिल के साथ पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार मुखबिर के द्वारा मिली सुचना पर सरायख्वाजा थानाध्यक्ष राजेश कुमार मिश्रा व उप निरीक्षक गिरीश मिश्र ने पुलिस टीम के साथ हे0का0 राबिन यादव, हे0का0 मनीष सिंह का0 कृष्ण कुमार का० बिपिन यादव, का० रविशंकर शाह व का० मिथिलेश ने बैजारामपुर में संदिग्ध वाहन चेकिंग के दौरान तीन शातिर अपराधी को एक तमंचा व जिंदा कारतूस, मोटरसाइकिल के साथ पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

आयुष (26) वर्ष पुत्र बालालखेन्द्र निवासी सिटी स्टेशन लाईन बाजार थाना , राजन यादव 20 (वर्ष)पुत्र महावीर यादव निवासी अलहदिया थाना तेजीबाजार, आशीष उर्फ अंगद 23( वर्ष) पुत्र कृपाशंकर निवासी खुसहपुर थाना बक्शा जौनपुर के कब्जे से एक देशी तमंचा 315 बोर व एक जिन्दा कारतुस दो मोटर साइकिल बरामद हुई जिसे गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई हेतु न्यायालय भेज दिया गया

वाराणसी में मोदी के खिलाफ जौनपुर का नेता लड़ेगा चुनाव

0

वाराणसी में मोदी के खिलाफ चुनाव लड़ेगा जौनपुर का नेता
समाज विकास क्रान्ति पार्टी ने बनाया है अपना प्रत्याशी

जौनपुर। चुनावी सरगर्मियां तेज है, सभी दल अपने अपने प्रत्याशी मैदान में उतार रहे है । पूर्वांचल के सीटों की बात करे तो वाराणसी से मोदी के सामने समाज विकास क्रांति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक सिंह ने जौनपुर के बरसठी क्षेत्र के रहने वाले राज कपूर सिंह को अपना प्रत्याशी बनाया है।


जौनपुर संसदीय क्षेत्र में जनसंपर्क करने के दौरान मीडिया से रूबरू होते हुए अशोक सिंह ने कहा की जैसे भगवान राम ने हनुमान को भेज कर रावण की लंका लगा दी थी वैसे उनके प्रत्याशी, मोदी की लंका को तहस नहस कर देंगे। वहीं दूसरी तरफ वाराणसी से सटे जौनपुर लोकसभा से खुद अशोक सिंह चुनावी मैदान में है और भाजपा प्रत्याशी के लिए सिर दर्द बने हुए है। अशोक सिंह का कहना है की जौनपुर में उनके चुनाव लडने से पूर्वांचल की कई सीटों पर सीधा प्रभाव पड़ेगा। जौनपुर में भाजपा प्रत्याशी को शिकस्त तो मिलेगी ही साथ ही मछलीशहर और वाराणसी में भी भाजपा प्रत्याशी को टक्कर मिलेगी। बता दे की चुनाव में भाजपा को कड़ी टक्कर देने के लिए अशोक सिंह अपने पार्टी के लिए चुनाव प्रचार करने के साथ – साथ चिलचिलाती धूप में भी गांव – गांव, घर- घर जा कर लोगों से मिलने का काम कर रहे है।

जिला चिकित्सालय जौनपुर के वरिष्ठ सर्जन डॉ.सैफ खान बने ब्लड के प्रभारी

0
जिला चिकित्सालय जौनपुर के वरिष्ठ सर्जन डॉ.सैफ खान बने ब्लड के प्रभारी
जिला चिकित्सालय जौनपुर के वरिष्ठ सर्जन डॉ.सैफ खान बने ब्लड के प्रभारी

जिला चिकित्सालय नर्स की शिकायत आखिर सत्य पाई गई

TAFTISH OF CRIME JAUNPUR NEWS जौनपुर। शहीद उमानाथ सिंह जिला चिकित्सालय की नर्स पर अभद्र टिप्पणी करने के आरोप से घिरे डॉ. शायन दास को ब्लड बैंक के प्रभारी पद से हटा दिया गया। यह कार्रवाई तीन सदस्यीय जांच कमेटी की आख्या के आधार पर की गई। कार्रवाई जिला पुरुष अस्पताल के सीएमएस डॉ. केके राय ने की है। अब नए ब्लड बैंक प्रभारी के रूप में वरिष्ठ सर्जन डॉ. सैफ खान को जिम्मेदारी दी गई है। ब्लड बैंक के प्रभारी डॉ.शायन दास पर एक स्टाफ नर्स ने अभद्र टिप्पणी करने का आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत की थी। उसने विभागीय अधिकारियों को भी शिकायती पत्र दिया था। ऐसे में सीएमएस ने जांच के लिए तीन डॉक्टरों की टीम गठित की। इसमें डॉ.नरेंद्र बहादुर सिंह,डा.एकेअग्रवाल व डा. नविता पांडेय रहीं। टीम ने जांच के दौरान पाया कि डॉ.श्यानदास अपनी भाषा का सही ढंग से प्रयोग नहीं किए। टीम ने सीएमएस को आख्या भेजी। इस पर सीएमएस ने डा.श्यानदास को ब्लड बैंक प्रभारी पद से हटा दिया। सीएमएस ने कहा कि अब डा. शायन दास साधारण डॉक्टर की तरह कार्य देखेंगे। इसके अलावा पैथालाजी,आरटीपीसीआर का कार्य देखेंगे। डा. सैफ खान को ब्लड बैंक का प्रभारी नियुक्त किया गया है।

यह भी पढ़े : अशोक सिंह ने मृतक पत्रकार के परिजनों को दी सांत्वना

उपजिलाधिकारी शैलेन्द्र कुमार ने वार्षिकोत्सव कार्यक्रम का किया शुभारंभ

0
उपजिलाधिकारी शैलेन्द्र कुमार ने वार्षिकोत्सव कार्यक्रम का किया शुभारंभ
उपजिलाधिकारी शैलेन्द्र कुमार ने वार्षिकोत्सव कार्यक्रम का किया शुभारंभ

सुइथाकला जौनपुर। प्राथमिक विद्यालय सदरुद्वीनपुर मे शनिवार को वार्षिकोत्सव में मुख्य अतिथि उपजिलाधिकारी शाहगंज शैलेन्द्र कुमार ने मां सरस्वती के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर दीप प्रज्जवलित करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया।प्रधानाध्यापिका अनुपमा अग्रहरि ने मुख्य अतिथि को मोमेंटो भेंट करके स्वागत किया। अपने संबोधन में उपजिलाधिकारी ने कहा कि बच्चों को गुणवत्ता परक शिक्षा प्रदान करना शिक्षकों का परम कर्तव्य है।बच्चो को गुणवत्ता परक शिक्षा के साथ -साथ उन्हे नियमित विद्यालय आने के लिए शिक्षक प्रेरित करें। किताबी ज्ञान के साथ-साथ बच्चों को संस्कारित करना शिक्षकों की नैतिक जिम्मेदारी है ।उन्होने उपस्थिति सभी शिक्षको व अभिभावकों से अपील किया कि आगामी लोकसभा चुनाव मे बढ़ चढ़ कर ज्यादा से ज्यादा लोग मतदान करें।उप जिलाधिकारी ने मेधावी छात्र छात्राओं को पुरस्कृत करके सम्मानित किया ।

कार्यक्रम की अध्यक्षता खंड शिक्षा अधिकारी राजेश कुमार वैश्य ने किया । उन्होने सभी शिक्षको से कहा कि छात्र छात्राओं का नामांकन ज्यादा से ज्यादा कराएं । उन्होंने कहा कि गुरु छात्र-छात्राओं के भविष्य को उज्जवल करता है। शिक्षक संघ के वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष सतीश सिंह ने नागरिकता के निर्माण में शिक्षकों की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया उन्होंने कहा कि बच्चों के शैक्षिक विकास में गुरु का स्थान सर्वोच्च होता है । कक्षा में अध्ययन के अलावा सांस्कृतिक कार्यक्रमों में हिस्सा लेने से बच्चों का बहुमुखी विकास होता है। श्री वैश्य ने कहा कि परिषदीय विद्यालयों के प्रति अभिभावकों एवं आम जनमानस का विश्वास बढ़ा है । विद्यालय के नन्हे मुन्हे बच्चों ने विविध सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शानदार एवं मनमोहक प्रस्तुति देकर श्रोताओं को भाव विभोर कर दिया। स्वागत भाषण, आभार एवं धन्यवाद ज्ञापन शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष डॉ रणंजय सिंह व संचालन अनुपमा अग्रहरि ने किया।इस मौके पर अजय मिश्र,पंकज सिंह,उमेश यादव,प्रधान छोटेलाल विन्द ,दुष्यंत मिश्र ,संजय सिंह ,मनोज सिंह समेत अन्य लोग उपस्थित रहे।

अशोक सिंह ने मृतक पत्रकार के परिजनों को दी सांत्वना

0
अशोक सिंह ने मृतक पत्रकार के परिजनों को दी सांत्वना
अशोक सिंह ने मृतक पत्रकार के परिजनों को दी सांत्वना

अशोक सिंह ने मृतक पत्रकार के परिजनों को दी सांत्वना

SHAHGANJ जौनपुर। जौनपुर लोकसभा के प्रत्याशी और समाज विकास क्रांति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक सिंह ने शाहगंज के रहने वाले तहलका 24×7 के संपादक रहे रवि शंकर वर्मा के परिजनों से मिलकर शोक व्यक्त किया। फरवरी महीने की 18 तारीख को रवि शंकर वर्मा की असमय मौत से उनके परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट गया। रवि शंकर अपने पीछे अपनी पत्नी, दो बेटियां और एक आठ साल के बेटे को छोड़ गए। क्षेत्र में चुनाव प्रचार के दौरान जैसे ही अशोक सिंह को पत्रकार रवि के परिवार के बारे में जानकारी हुई वैसे ही उन्होंने उनके किराए के मकान पर पहुंच कर बेटे और बेटियों से मुलाकात की और शोक व्यक्त किया। इस दौरान पत्रकारों से बातचीत के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक सिंह ने कहा कि मैं हमेशा जरूरतमंदों के लिए खड़ा रहता हूं। पत्रकार के पिता ने कहा कि ईश्वर अशोक सिंह जैसा दिल सभी को दे। वह उसरहटा स्थित एक होटल पर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे थे। उन्होंने भाजपा प्रत्याशी को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि भ्रष्टाचार की वजह से कांग्रेस ने उनसे किनारे कस लिया था। महाराष्ट्र की तरह जौनपुर की जनता से भी कृपाशंकर सिंह को निराशा मिलेगी। उन्होंने बताया कि यूपी में अभी तक 26 प्रत्याशियों की घोषणा हो चुकी है। उन्होंने कहा कि पूरे भारत में लगभग 150 सीट पर पार्टी चुनाव लड़ेगी। कहा कि वाराणसी में पार्टी प्रत्याशी राजकपूर सिंह पीएम नरेंद्र मोदी के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं और इससे हलचल मच गई है। कहा कि सरकार की राशन वितरण योजना ने लोगों को अपंग बना दिया है। पीएम मोदी को लोकसभा चुनाव में जनता सबक सिखाएगी। उन्होंने कहा कि मेरी पार्टी के चुनाव लड़ने से बीजेपी डर गई है।

वाराणसी में पहली बार हुआ बिगेस्ट ब्यूटी एक्सपो का दो दिवसीय आयोजन

0
वाराणसी में पहली बार हुआ बिगेस्ट ब्यूटी एक्सपो का दो दिवसीय आयोजन
वाराणसी में पहली बार हुआ बिगेस्ट ब्यूटी एक्सपो का दो दिवसीय आयोजन

वाराणसी में बार हुआ बिगेस्ट ब्यूटी एक्सपो का दो दिवसीय आयोजन

वाराणसी : दिल्ली मुंबई जैसे मेट्रो शहरों में होने वाले ब्यूटी एक्सपो का आयोजन वाराणसी में पहली बार ट्रेड फैसेलिटीज सेंटर बड़ा लालपुर में आयोजित हुआ जिसमें दर्जनों से अधिक मेकअप आर्टिस्ट ने हिस्सा लिया मेकअप आर्टिस्ट की मुख्य केंद्र बिंदु मिस शिवांगी एवं मिस वंदना शुक्ला रही मिस वंदना द्वारा किए गए मेकप परफॉर्मेंस इतना ज्यादा लोगों द्वारा पसंद किया गया कि कार्यक्रम के समापन होते ही लोगों में उनके साथ सेल्फी लेने की भीड़ उमड़ पड़ी ,

वाराणसी में पहली बार हुआ बिगेस्ट ब्यूटी एक्सपो का दो दिवसीय आयोजन
वाराणसी में पहली बार हुआ बिगेस्ट ब्यूटी एक्सपो का दो दिवसीय आयोजन

सेल्फी लेते समय राघवेंद्र नामक व्यक्ति का पैर सीढियों से फीसल गया जिसके कारण उसके पैर में हल्की चोट भी आ गई। सेल्फी लेने के बाद सबके चेहरे पर खुशी की लहर दिख रही थी बाद में मिस वंदना द्वारा बताया गया कि अब प्रत्येक वर्ष ऐसे ही ब्यूटी एक्सपो का आयोजन आपके वाराणसी शहर में किया जाएगा।

डॉ.सुर्यभान यादव को पूर्व CMअखिलेश यादव ने लोकसभा तैयारी का दिया जोर

0
डॉ.सुर्यभान यादव को पूर्व CMअखिलेश यादव ने लोकसभा तैयारी का दिया जोर
डॉ.सुर्यभान यादव को पूर्व CMअखिलेश यादव ने लोकसभा तैयारी का दिया जोर

JAUNPUR LOKSABHA ELECTION 2024 जौनपुर। विगत दिनों समाजवादी पार्टी के प्रदेश कार्यालय में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव जी से 73 जौनपुर लोकसभा क्षेत्र के तमाम वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्तागण डा.सूर्यभान यादव के नेतृत्व मे मुलाकात कर लोकसभा जौनपुर के वर्तमान चुनावी परिदृश्य पर चर्चा किये जिसमें शीर्ष नेतृत्व द्वारा ये बातें खुलकर सामने आयीं कि भाजपा के बेस वोट बैंक में जो प्रत्याशी सेंधमारी करेगा वह प्रचंड वोटों से चुनाव जीत सकता है, हालांकि जनचर्चाओं के मुताबिक डा.सूर्यभान यादव शिक्षित एवं पेशे से डाक्टर हैं तथा समाज में सांकृतिक,सामाजिक, धार्मिक स्तर पर कार्य करने हेतु बेहद मुखर माने जाते हैं।

इसी प्रतिष्ठा के बल पर 2017 के विधानसभा चुनाव में निषाद पार्टी जैसी नवोदित पार्टी के बावजूद सर्व समाज से 27000 मत प्राप्त करके दमदार उपस्थिति दर्ज कराई थी तथा जनता का आशीर्वाद प्राप्त किया था डा० सूर्यभान यादव जी को स्वजातीय मतदाता ,अति पिछड़ा के मौर्य, निषाद, पाल, प्रजपति में विशेष प्रभाव के साथ दलित तथा सवर्ण मतदाताओं में भी मज़बूत पकड़ के साथ-साथ अपसंख्यक वर्ग में भी गहरी पैठ के लिए जाना जाता है। इसी वजह से राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय अखिलेश यादव से डॉ.सुर्यभान यादव मिलने के बाद युवाओं के दिल के धडकन गरीब-मजदूरों के मसीहा, क्षेत्र में राजनीति के गोविंदा नाम से मशहूर डा. सूर्य भान यादव के ऊपर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व द्वारा 73 जौनपुर लोकसभा क्षेत्र के लिए युवा, निर्विवाद चेहरे के रूप में दांव लगाने की अटकलें तेज हो गई है ,सूत्रों के हवाले से खबर है कि डा. सूर्य भान यादव जी टिकट के दौड़ में सबसे आगे बढ़ते दिखाई पड़ रहें हैं तथा जनता अभी से ही उनके जीत के आंकड़े की कठबैठी करती दिखने लगी है।

Loksabha election :SVKP के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने जारी की दूसरी सूची, मछलीशहर से नरेंद्र कुमार गौतम बनाए गए प्रत्याशी

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मछली शहर का CMO लक्ष्मी सिंह ने किया निरीक्षण

0
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मछली शहर का CMO लक्ष्मी सिंह ने किया निरीक्षण
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मछली शहर का CMO लक्ष्मी सिंह ने किया निरीक्षण

जौनपुर : मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ0 लक्ष्मी सिंह ने जनपद के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मछली शहर का भ्रमण किया। भ्रमण के दौरान उन्होंने टीकाकरण एवं संचारी रोग नियंत्रण अभियान की प्रगति का स्थलीय निरीक्षण भी किया। इस दौरान उन्होने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर सरायबीका का भी निरीक्षण किया। हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर पर साफ सफाई अच्छी थी एवं सभी दवाओं की पर्याप्त उपलब्धता भी थी। उन्होंने पास की मुसहर बस्ती का भ्रमण किया जहां टीकाकरण से इनकार के परिवार थे। ऐसे परिवारों को मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने टीकाकरण हेतु प्रेरित किया। मुख्य चिकित्साधिकारी ने सरायविका, घीसुआ खुर्द में संचारी रोग अभियान की भौतिक प्रगति के विषय में जानकारी लिया। उपरोक्त ग्रामों में साफ सफाई, झाड़ी की कटाई, नाली की सफाई का कार्य संतोष जनक नहीं था। इस संबंध में उन्होंने निर्देशित किया कि सभी ब्लॉक स्तरीय अधिकारी जैसे प्रभारी चिकित्सा अधिकारी, खंड विकास अधिकारी अभियान का लगातार अनुसरण करें एवं ग्राम विकास अधिकारी, सचिव तथा सफाई कर्मी इत्यादि को माइक्रो प्लान के अनुरूप समस्त गतिविधियां कराए जाने हेतु निर्देशित करें जिससे कि संचारी अभियान के दौरान जनपद की रैंकिंग अच्छी रहे तथा सभी विभाग अपने दिए गए दायित्वों गतिविधियों का शत प्रतिशत संपादन कराएं। इसी क्रम में आज सायं मुख्य चिकित्सा अधिकारी सभा कक्ष में संचारी रोग नियंत्रण अभियान की साप्ताहिक समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में स्वास्थ्य विभाग के अतिरिक्त पंचायती राज विभाग, कृषि विभाग, शिक्षा विभाग, पशुपालन विभाग, नगर विकास विभाग, सहित समस्त सहयोगी विभागों ने भाग लिया। बैठक में विभाग वार एक सप्ताह के अभियान के प्रगति पर समीक्षा किया गया तथा अभियान को सफल बनाने के लिए प्राप्त कमियों में सुधार कर कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया।

JNP NEWS : SVKP के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने जारी की दूसरी सूची, मछलीशहर से नरेंद्र कुमार गौतम बनाए गए प्रत्याशी

BJP सरकार में जंगल राज:विधायक डॉ.रागिनी सोनकर

0
BJP सरकार में जंगल राजविधायक डॉ.रागिनी सोनकर
BJP सरकार में जंगल राज:विधायक डॉ.रागिनी सोनकर

JAUNPUR POLITICS जौनपुर। BJP सरकार सरकार पर जमकर बरसी मछलीशहर विधायक डा.रागिनी सोनकर अपने क्षेत्र में जनसंपर्क को विशेष महत्व देती हैं। उनका संपर्क लोगों के बीच आपसी संवाद के साथ अपनापन को प्रदर्शित करता है। वह विधानसभा के करौंदी,अमारा, पल्टूपुर, पिलौरा, बेलवां, गौहर, कतवार,जरौना आदि क्षेत्रों में लगातार जाकर जनता से रूबरू हो रही हैं। साथ ही तुरंत अधिकारियों से बात कर उनकी समस्याओं का समाधान कर रही हैं। उन्होंने जनता को समझाते हुए कहा कि अगर भाजपा सत्ता में आई तो हो सकता है यह अंतिम आम चुनाव हो, इसलिए पीडीए के लोग सतर्क होकर मतदान करें। जनसंपर्क के दौरान उन्होंने कहा कि प्रदेश की सरकार में कानून व्यवस्था की स्थिति बिगड़ गई है। प्रदेश में जंगलराज कायम है।

BJP सरकार में सुरक्षा व्यवस्था के बीच किस तरह से लोगों की प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से हत्याएं हो रही है यह किसी से छिपा नहीं है। उन्होंने कहा कि यह लोकसभा चुनाव सभी पीडीए के लोगों के लिए अग्निपरीक्षा है, अगर इसमें चूकें तो भविष्य में जनकल्याणकारी योजनाओं से भी आप चूक जाएंगे। अगर BJP की सरकार तीसरी बार बनी तो देश का संविधान बदल जाएगा। आरक्षण और नौकरी दूर की कौड़ी हो जाएगी। सभी क्षेत्र प्राइवेट सेक्टर को चला जाएगा। सरकार निरंकुश होकर अपना काम करेगी और देश से लोकतंत्र खत्म हो जाएगा। विधायक डॉ.रागिनी सोनकर ने कहा कि उनके क्षेत्र में विकास हो, साथ ही सभी वर्गों को समान अवसर मिले, इसके लिए वह तेज गर्मी और धूप में जनता के बीच हैं। उन्होंने कहा कि स्थानीय स्तर पर शिक्षा, स्वास्थ्य,पर्यावरण और अन्य क्षेत्रों में योजनाएं मैंने खुद बनाई हैं,ताकि लोगों को उसका लाभ दिलाकर उन्हें रोजगारयुक्त बनाऊं। उन्होंने कहा कि जनसंपर्क कार्यक्रम से से सही जानकारी मिलती है और जनता अपनी बातें खुल कर रख सकते हैं।

यह भी पढ़े : SVKP के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने जारी की दूसरी सूची, मछलीशहर से नरेंद्र कुमार गौतम बनाए गए प्रत्याशी