Home Blog Page 317

पूर्व CM अखिलेश यादव के जौनपुर टिकट घोषणा पर,टिकी जनता की निगाहें

0
पूर्व CM अखिलेश यादव के जौनपुर टिकट घोषणा पर,टिकी जनता की निगाहें
पूर्व CM अखिलेश यादव के जौनपुर टिकट घोषणा पर,टिकी जनता की निगाहें

पूर्व CM अखिलेश यादव के साथ बैठक के बाद डॉ सुर्यभान यादव समेत आधा दर्जन नेता टिकट की दौर में

 जौनपुर। समाजवादी पार्टी के मुखिया पूर्व CMअखिलेश यादव ने जौनपुर जिले के पदाधिकारियों  एवं टिकट के दावेदारों के साथ विगत दिनों बैठक की। उसके बाद लखनऊ से लौटे टिकट के दावेदार अपने अपने ढंग से ताल ठोक रहे हैं। लेकिन जिले की  सब की निगाहे  टिकट घोषणा पर टिकी है।

बता दें कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने जिले के पदाधिकारियों और  टिकट के दावेदारों के साथ विगत दिनों बैठक की। जिसमें उन्होंने बैठक में शामिल सभी से  विचार विमर्श किया और कहां की जिसको भी प्रत्याशी बनाकर भेजा जाएगा उसका सभी लोग साथ देंगे। हालांकि ऊर्जा से भरे विधानसभा शाहगंज की राजनीति में गोविंदा कहे जाने वाले युवा नेता डॉ सूर्यभान यादव के चेहरे की लालिमा और तेज देखने लायक थी । जिसे देखकर ऐसा महसूस किया जा रहा था कि डा सूर्यभान यादव भी टिकट के लाइन में प्रमुखता में  हैं।

इनकेअलावा टिकट के दावेदारो मे राजघराने से सपा के वरिष्ठ नेता लालचंद यादव उर्फ़ लाले,पूर्व मंत्री शैलेंद्र यादव ललई पूर्व विधायक लाल बहादुर यादव, मल्हनी के विधायक लकी यादव,प्रदेश सचिव राजन यादव, राजनरायन विन्द, ओमप्रकाश दुबे बाबा, तेज बहादुर मौर्य पप्पू ,आर एस कुशवाहा एवं बाबू सिंह कुशवाहा टिकट की दौङ में है। सब की निगाहें घोषणा पर टिकी हैं । हालांकि सूत्रों की माने तो सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कई लोगों को यह कह दिया कि जाकर तैयारी करें, जिसको प्रत्याशी बनाकर भेजा  जाएगा।  उसका सब सहयोग करेंगे। हालांकि टिकट लेकर इसारे में बहुत कुछ कह दिया । इसी दौरान उन्होंने जौनपुर जिले के पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष कलावती यादव से पूर्व CM अखिलेश यादव ने आशीर्वाद लेने को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया टिकट की दौड़ में पहली लाइन में लालचंद यादव लाले को देखा जाने लगा । सूत्रों की माने तो सूर्यभान यादव की पैरवी प्रदेश के अधिकारियों द्वारा की जा रही । इसलिए वह भी टिकट के दावेदारों में मजबूती से खड़े हैं।

यह भी पढ़े : JAUNPUR पशु वध करते रंगे हांथ युवक धराया ,प्रधान पति हिरासत में

JAUNPUR पशु वध करते रंगे हांथ युवक धराया ,प्रधान पति हिरासत में

0

JAUNPUR Youth caught red handed while slaughtering cattle, head husband in custody

  • गौशाला के रक्षक ही बन गये भक्षक, मुंगरा बादशाहपुर थाना क्षेत्र के गांव बाबू रामपुर का है मामला-

JAUNPUR CRIME जौनपुर। मुंगराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के बाबू रामपुर गांव के गौशाला में पशुवध करते युवक को ग्रामीणों ने धर दबोचा।घटना के बाद मौके पर भारी फोर्स तैनात कर दी गई है। प्रधान पति को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। गौशाला की रक्षा के लिए गांव के ही दो युवक मौके से फरार हो गए।

थाना क्षेत्र के सुजानगंज मुंगराबादशाहपुर बार्डर का गांव बाबूरामपुर में उस समय हचचल मच गई जब गौशाला में तैनात दो युवकों ने गौकशी करके उसे बेचने के फिराक में थे। खरीदारी करने आया युवक ग्रामीणों के हत्थे चढ़ गया जबकि मुख्य आरोपी दो युवक फरार हो गये।इस मामले में प्रधान सीमा सरोज के पति प्रदीप सरोज की संलिप्तता को देखकर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।सुबह ग्रामीण गौशाला की तरफ से गुजर रहे थे तो उसमें तेज तेज आवाज आ रही थी ग्रामीणों को शक हुआ तो अंदर गये तो नजारा देखने के बाद हत्प्रभ हो गये गौशाला में गौकशी की गई थी चारों तरफ खून बिखरा पड़ा था। गौशाला में तैनात दो युवक राम सहल व संत लाल गौतम निवासी बाबूरामपुर भाग खड़े हुए मौके पर मौजूद खरीदारी करने आया अंजय कुमार निवासी फूलपुर प्रयागराज ग्रामीणों के हत्थे चढ़ गया।

गुस्साए लोगों ने अजय कुमार की जमकर पिटाई की और पुलिस को घटना की जानकारी दी थानाध्यक्ष संतोष पाठक को जानकारी मिली तो वह मय फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गये और युवक को हिरासत में ले लिया। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि इस गौकशी में प्रधान पति प्रदीप सरोज की भी संलिप्तता हैं। पुलिस ने आक्रोश को देखते हुए प्रधान पति को हिरासत में ले लिया है। मौके पर एसपी ग्रामीण शैलेन्द्र सिंह,सीओ मछली शहर गिरेन्द्र सिंह, एसडीएम राजेश चौरसिया भी पहुंचे और घटना का जायजा लिया।गांव में सुजानगंज, मुंगराबादशाहपुर, मछली शहर की फोर्स तैनात कर दिया गया है।इस बाबत थानाध्यक्ष संतोष पाठक का कहना है कि इस मामले में प्रधान पति समेत दो लोगों को हिरासत में लिया गया है। गौशाला में तैनात दोनो युवकों को पुलिस सरगर्मी से तलाश कर रही है। सम्पूर्ण मामले की गहनता से जांच कर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

jaunpur taftish of crime

जौनपुर के मतदाताओ को जागरूक करने के लिए युवाओं ने लगाई दौड़

0

रन फॉर वोट “मिनी मैराथन” के माध्यम से जौनपुर के मतदाताओं को वोट करने की अपील

जौनपुर के म्लामतदाताओ को वोट के प्रति जिला प्रशासन इस समय सक्रिय है। धिकारी जिला निर्वाचन अधिकारी रविन्द्र कुमार माँदड़ के निर्देशन में चल रहे स्वीप कार्यक्रम की कड़ी में मतदाता जागरूकता के लिए बुधवार को कुत्तूपुर तिराहा से सिद्दीकपुर खेल स्टेडियम तक रन फार वोट “मिनी मैराथन” का आयोजन किया गया। जिसमे महिला, पुरुष युवाओं ने दौड़ लगाकर मतदाताओं को 25 मई को मतदान करने के लिए जागरूक किया तथा लोगों को वोट के अधिकार के बारे में जानकारी दी।


जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डा0 गोरखनाथ पटेल ने दौड़ने वाले धावकों व उपस्थित लोगों को मतदान करने की शपथ दिलाई उसके बाद हरी झंडी दिखाकर मैराथन का शुभारंभ किया। मैराथन के दौरान दौड़ने वाले धावकों की टी शर्ट पर “25 मई को जौनपुर के म्पमतदाताओं से अपील है कि वोट ज़रुर करें” जागरुकता स्टीकर लगा रहा जो कि लोगों को मतदान हेतु प्रेरित कर रहा था।


इस अवसर पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डा गोरखनाथ पटेल ने कहा कि इस रन फॉर वोट मिनी मैराथन का मुख्य उद्देश्य लोगों को अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिये जागरुक व प्रेरित करना है, साथ ही लोगों को फिट रहने का संदेश भी इस मिनी मैराथन के द्वारा दिया जा रहा है। उन्होंने सभी मतदाताओं से अपील किया कि मतदान ज़रुर करें, विशेषकर जो मतदाता रोज़गार के सिलसिले से या शिक्षा व अन्य कारणों से बाहर दूसरे शहरों में रह रहे हैं वे अपने घर आकर परिवार के साथ लोकतंत्र का महापर्व मनाते हुए 25 मई को अपना वोट कर लोकतंत्र को मज़बूत बनाये।


उप क्रीड़ा अधिकारी चन्दन सिंह ने कहा कि 25 मई को होने वाले लोकसभा चुनाव में हमें बढ़ चढ़कर भागीदारी सुनिश्चित करनी होगी। स्वस्थ्य लोकतंत्र के लिए सभी लोगों को अपने मताधिकार का प्रयोग स्वेच्छा से निर्भीक होकर करना होगा। हमें सारे काम से पहले वोट देना होगा। उन्होंने जनपद के सभी खिलाड़ियों से अपील किया कि मतदान अवश्य करें और समाज के अन्य सभी लोगों को भी मतदान करने के लिए निरन्तर जागरुक व प्रोत्साहित करते रहे।
संचालन सुजीत विश्वकर्मा ने किया। इस अवसर पर जिला स्वीप कोआर्डिनेटर सैय्यद मोहम्मद मुस्तफा, चिकित्साधिकारी डा जमालुद्दीन, डा इन्द्रजीत यादव, लायन्स क्लब मेन अध्यक्ष डा संदीप मौर्य, शिक्षक संघ यूटा अध्यक्ष संजय सिंह, फार्मासिस्ट सत्यलाल यादव, एथलेटिक्स प्रशिक्षक कृष्ण कुमार यादव, शुभम मौर्य, राजेन्द्र सहित महिला पुरुष खिलाड़ी व लक्ष्मी पैरामेडिकल कालेज के छात्र आदि उपस्थित रहे।

जिला कांग्रेस कमेटी जौनपुर के नए पदाधिकारी नियुक्त,जाने उनके नाम 

0
जिला कांग्रेस कमेटी जौनपुर के नए पदाधिकारी नियुक्त,जाने उनके नाम 
जिला कांग्रेस कमेटी जौनपुर के नए पदाधिकारी नियुक्त,जाने उनके नाम 

जिला कांग्रेस कमेटी जौनपुर के नव नियुक्त पदाधिकारियों की सूची जारी,अनिल दुबे आजाद को मीडिया इंचार्ज बनाया गया 

जौनपुर जिला कांग्रेस कमेटी के जिला संगठन के नव नियुक्त पदाधिकारियों की सूची सोमवार को जारी कर दी गई ।कमेटी में कोषाध्यक्ष-ज्ञानेश सिंह व उपाध्यक्ष क्रमश:सुरेंद्र विक्रम सिंह,प्रमोद मिश्रा, राकेश उपाध्याय,विकास तिवारी,महमूद अंसारी,राकेश मिश्रा, राजेश गौतम,हाशिम अली,नीरज राय,देवेंद्र मिश्रा को तथा प्रवक्ता व मीडिया इंचार्ज नियाज अहमद शेख व अनिल दुबे आजाद को बनाया गया है।

साथ ही महासचिव क्रमशः प्रमोद सिंह, राहिल अब्दुल्लाह शेख, हीरालाल पाल,विद्यापति द्विवेदी, गौरव सिंह सनी, राकेश सिंह डब्बू ,विनय तिवारी,उस्मान अली,राजकुमार निषाद,संतोष कुमार गिरी, राजीव सिंह पप्पू,अजय सोनकर, मनीष दुबे को बनाया गया है। सचिव के रूप में बेलाल अहमद राइन,जयप्रकाश तिवारी,निलेश सिंह,ओम प्रकाश गुप्ता, राम सिंह पटेल, कैलाश नाथ पाल, विजय प्रजापति,विकास अस्थान, जनहित लाल बौद्ध, सुरेश कुमार गौड़, प्रेमचंद यादव ,बब्लू गुप्ता,कुंवर शिव बहादुर सिंह,बब्लू कुरैशी,आजम खान ,

नायब हसन रिजवी सोनू ,जयप्रकाश मिश्रा, बालकृष्ण दुबे,शैलेंद्र यादव,नंदलाल सरोज,सत्येंद्र सिंह डब्बू ,संतोष मिश्रा,अफजाल अंसारी,कृष्ण चंद्र निषाद, सुजीत सिंह,संजय विश्वकर्मा,धीरेंद्र कुमार त्रिपाठी, प्रवीण सिंह पिंटू,चांद बाबू,सरदार हरदीप सिंह,शैलेन्द्र कुमार सिंह,मुस्तकीम खान को बनाया गया है।इस सूची के जारी होने के बाद जिला अध्यक्ष फैसल हसन तबरेज ने सभी नव नियुक्त पदाधिकारियों को बधाई दी ।उन्होंने कहा की नई कांग्रेस कमेटी पार्टी को मजबूती प्रदान करेगी।

यह भी पढ़े ; JAUNPUR:डा.सन्दीप पाण्डेय को मिला सर्वश्रेष्ठ अध्यक्ष का सम्मान

पीयू के7 और विद्यार्थी परीक्षा मे उत्तीर्ण,ING के 32 विद्यार्थियों का हुआ प्लेसमेंट

0
पीयू के7 और विद्यार्थी परीक्षा मे उत्तीर्ण,ING के 32 विद्यार्थियों का हुआ प्लेसमेंट
पीयू के7 और विद्यार्थी परीक्षा मे उत्तीर्ण,ING के 32 विद्यार्थियों का हुआ प्लेसमेंट

पीयू के सात और विद्यार्थी गेट परीक्षा में उत्तीर्ण, 32 इंजीनियरिंग के विद्यार्थियों का हुआ प्लेसमेंट

जौनपुर। [ पीयू ] वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय परिसर के सात और विद्यार्थी गेट परीक्षा में उत्तीर्ण हुए। इसमें इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन विभाग के तीन, प्रो. राजेंद्र सिंह (रज्जू भइया) के चार विद्यार्थी शामिल हैं। प्रो. राजेंद्र सिंह (रज्जू भइया) भौतिकीय अध्ययन एवं शोध संस्थान के रसायन विभाग के दो विद्यार्थियों संदीप यादव तथा वरुण पांडेय, सेंटर फॉर रिन्यूएबल एनर्जी में शोध छात्र अनिल शर्मा और अभिषेक दुबे भौतिकी विभाग रज्जू भैया संस्थान से परास्नातक हैं।

इसी क्रम में उमानाथ सिंह अभियांत्रिकी एवं तकनीकी संस्थान के इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन विभाग के बी. टेक. अंतिम वर्ष के छात्र ऋत्विक सिंह चौहान, शिवम् चौधरी एवं आनंद पाल  ने प्रथम प्रयास में ही गेट परीक्षा में अच्छे ग्रेड अर्जित किये है। राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट फॉर इंजीनियरिंग (गेट) होती है। गेट परीक्षा के स्कोर विदेशों में विश्वविद्यालयों द्वारा भी स्वीकार किए जाते हैं। वास्तव में, NUS, सिंगापुर और ऑक्सफोर्ड, यूके जैसे प्रतिष्ठित संस्थान प्रवेश के लिए गेट स्कोर पर विचार करते हैं। इस उपलब्धि पर विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. वंदना सिंह ने सभी विद्यार्थियों को बधाई दी। साथ हीं यह उम्मीद जताई की विज्ञान क्षेत्र में पूर्वांचल विश्वविद्यालय विश्व पटल पर अपनी पहचान स्थापित करेगा। इस अवसर पर प्रो. रवि प्रकाश, रसायन विभागाध्यक्ष डॉ. प्रमोद कुमार डॉ. धीरेंद्र चौधरी समेत कई शिक्षकों ने बधाई दी।

ओसियन टेक्नोलॉजी के द्वारा किया गया प्लेसमेंट ड्राइव

वहीं दूसरी तरफ वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में चल रहे प्लेसमेंट की प्रक्रिया में इंजीनियरिंग के छात्रों के प्लेसमेंट के लिए ओसियन टेक्नोलॉजी कंपनी आई हुई है। प्लेसमेंट प्रक्रिया के तहत कुल 32 विद्यार्थियों का चयन किया गया। कुलपति प्रो. वंदना सिंह ने चयनित विद्यार्थियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। ओसियन टेक्नोलॉजी द्वारा इस प्लेसमेंट की प्रक्रिया को चार भागों में बांटा गया। प्लेसमेंट प्रक्रिया को शुरू करने से पहले उन्होंने सभी छात्रों के साथ प्री प्लेसमेंट वार्ता की। इसमें उन्होंने बच्चों को अपनी कंपनी और वहां के कार्यों के बारे में बताया, फिर उन्होंने प्लेसमेंट प्रक्रिया की पहली राउंड एप्टीट्यूड टेस्ट में उत्तीर्ण छात्रों में से 100 छात्रों को इंटरव्यू के लिये बुलाया गया।

दो राउंड के इन्टरव्यू प्रकिया के बाद 32 छात्रों को चयनित किया गया। इसमें पहले टेक्निकल राउंड के पश्चात एचआर राउंड इंटरव्यू किया गया, जिसमें इलेक्ट्रॉनिक इंजीनियरिंग के 14 छात्र,  इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग के 9 छात्र, कम्प्यूटर साइंस के 3 छात्र,  इन्फर्मेशन टेक्नोलॉजी के 2 छात्र और मास्टर इन कम्प्यूटर अप्लिकेशन के तीन और बीसीए का एक विद्यार्थी चयनित किया गया। इस पूरी चयन प्रक्रिया के दौरान सेंट्रल ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट सेल के निदेशक प्रो प्रदीप कुमार,  डॉ. अमरेंद्र सिंह,  डॉ. दीपप्रकाश सिंह, डॉ. आलोक दास, डॉ. अनुराग सिंह, श्याम त्रिपाठी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में सेंट्रल ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट सेल के मुख्य सदस्य यत्नदीप दुबे, विकास यादव, नवनीत मौर्य,सरिता सिंह, अनुषा वर्मा, प्रकृति गुप्ता, श्रेया मिश्रा , रिचा यादव, आकाश कुमार, राहुल राज , शुभम कुमार आदि छात्र उपस्थित रहे।

यह भी पढ़े ;INSTAGRAMपरअभद्र टिप्पणी करने वाला युवक गिरफ्तार 

रामपुर व्यापार मंडल केअध्यक्ष बने मनीष,महामंत्री हरगेन

0
रामपुर व्यापार मंडल केअध्यक्ष बने मनीष,महामंत्री हरगेन
रामपुर व्यापार मंडल केअध्यक्ष बने मनीष,महामंत्री हरगेन

रामपुर व्यापार मंडल के अध्यक्ष पद पर मनीष जायसवाल तथा महामंत्री पद पर हरगेन विश्वकर्मा चुने गये

  • जल्द से जल्द कार्यकारिणी गठित कर सुचारू रूप से चलाएं संगठन:-इंदु सिंह
  • आदर्श चुनाव आचार संहिता के मद्देनज़र शपथ ग्रहण समारोह बाद में होगा

JAUNPUR NEWS जौनपुर : मड़ियाहूं तहसील अंतर्गत रामपुर बाज़ार में व्यापार मंडल के तहसील अध्यक्ष सरदार सुरेन्द्र सिंह राजू और नगर अध्यक्ष राशिद अली तथा पूर्व अध्यक्ष पीयूष बरनवाल की देखरेख में सर्वसम्मति से युवा व्यवसाई मनीष जायसवाल को अध्यक्ष और हरगेन विश्वकर्मा को महामंत्री चुना गया।

रामपुर व्यापार मंडल केअध्यक्ष बने मनीष,महामंत्री हरगेन

प्रांतीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं जिलाध्यक्ष इंद्रभान सिंह इंदु ने रामपुर इकाई को निर्देश देते हुए कहा कि जल्द से जल्द कार्यकारिणी गठित कर सुचारू रूप से संगठन का काम शुरू करने के निर्देश दिए हैं। लोकसभा चुनाव को देखते हुए आदर्श आचार संहिता का ख्याल रखते हुए शपथ ग्रहण समारोह अभी स्थगित किया जाता है।ज़िला इकाई ने रामपुर व्यापार मंडल के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए अपनी शुभकामनाएं दी है। ज़िलाध्यक्ष इंदु सिंह ने रामपुर इकाई को 15 दिनों के भीतर कार्यकारिणी गठित कर सूची ज़िला इकाई को सौंपने का निर्देश दिया है।उक्त आशय की सूचना ज़िला महामंत्री आरिफ हबीब ने दी है।

यह भी पढ़े : पूर्व विधायक नदीम जावेद के घर शोक-संवेदना व्यक्त करने पहुँचे,अजय राय

INSTAGRAMपरअभद्र टिप्पणी करने वाला युवक गिरफ्तार 

0
INSTAGRAM पर अभद्र टिप्पणी करने वाला युवक गिरफ्तार 
INSTAGRAM पर अभद्र टिप्पणी करने वाला युवक गिरफ्तार 

Young man arrested for making indecent comments on Instagram

JAUNPUR CRIME जौनपुर : सरायख्वाजा थाने की पुलिस ने INSTAGRAM पर अभद्र टिप्पणी करने वाले एक युवक को मंगलवार को गिरफ्तार किया है अजय पाल शर्मा पुलिस अधीक्षक के द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम व अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाएं जा रहे अभियान में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी सदर के पर्वेक्षण में थाना सरायख्वाजा पर पंजीकृत मु0अ0स0-98/2024 धारा-505(2) भा0द0वि0 व 67 आई0टी0 एक्ट थाना सरायख्वाजा जौनपुर से सम्बन्धित अभियुक्त.राजेश कुमार गौतम उर्फ राजन जैसवार पुत्र त्रिभुवन जैसवार निवासी नसरुद्दीनपुर थाना सरायख्वाजा जनपद जौनपुर को l

मल्हनी बाजार वैष्णों माता मन्दिर के पास से नि0अ0 शेष कुमार शुक्ला द्वारा गिरफ्तार किया गया अभियुक्त राजेश कुमार गौतम उर्फ राजन जैसवार पुत्र त्रिभुवन जैसवार निवासी नसरुद्दीनपुर थाना सरायख्वाजा जनपदजौनपुर उम्र करीब 24 वर्ष गिरफ्तारी व सहयोगार्थ टीम .नि0अ0 शेष कुमार शुक्ला थाना सरायख्वाजा जनपद जौनपुर.हे0का0 अनुज प्रताप सिंह थाना सरायख्वाजा हे0का0 अनिल सिंह शामिल रहे l

JAUNPUR:डा.सन्दीप पाण्डेय को मिला सर्वश्रेष्ठ अध्यक्ष का सम्मान

0
JAUNPURडा.सन्दीप पाण्डेय को मिला सर्वश्रेष्ठ अध्यक्ष का सम्मान
JAUNPUR:डा.सन्दीप पाण्डेय को मिला सर्वश्रेष्ठ अध्यक्ष का सम्मान

JAUNPUR NEWS जौनपुर। भारत विकास परिषद काशी प्रान्त द्वारा आयोजित काशी हिन्दू विश्वविद्यालय के केएन उडप्पा सभागार में वर्ष भर किये गये कार्यों के लिये प्रान्तीय आभार के कार्यक्रम में नव​गठित शाखा भारत विकास परिषद शौर्य के संस्थापक अध्यक्ष डा. सन्दीप पाण्डेय को सर्वश्रेष्ठ अध्यक्ष का पुरस्कार मिला। इसके अतिरिक्त शौर्य शाखा को श्रेष्ठ शाखा का सम्मान मिला। वर्ष भर किये गये कार्यक्रमों में स्वामी विवेकानन्द जयन्ती, रक्तदान तथा भारत को जानो कार्यक्रम को सर्वश्रेष्ठ कार्यक्रम का पुरस्कार मिला।

JAUNPUR:डा.सन्दीप पाण्डेय को मिला सर्वश्रेष्ठ अध्यक्ष का सम्मान
JAUNPURडा.सन्दीप पाण्डेय को मिला सर्वश्रेष्ठ अध्यक्ष का सम्मान

इसके ​अतिरिक्त पदाधिकारियों में डा.आनन्द प्रकाश, ज्योति श्रीवास्तव, रंजीत सिंह सोनू भी सम्मानित किये गये। प्रान्त की सभी शाखाओं की उपस्थिति में डा. सन्दीप पाण्डेय को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सम्पर्क ब्रह्मानन्द पेशवानी, क्षेत्रीय महा​सचिव नवीन श्रीवास्तव, क्षेत्रीय संगठन सचिव प्रमोद राम​ त्रिपाठी, प्रान्तीय अध्यक्ष प्रवीण पटेल तथा प्रान्तीय महासचिव रवि जायसवाल द्वारा यह पुरस्कार दिये गये। सभी पदाधिकारियों ने मात्र 6 महीने में शौर्य द्वारा किये गये कार्यक्रमों की अत्यधिक सराहना की। इस कार्यक्रम में जिला समन्वयक नीरज श्रीवास्तव, राजेश कुमार, प्रशान्त सिंह लकी, आनन्द अस्थाना, सुजीत यादव, प्रमोद सैनी आदि उपस्थित रहे। अन्त में डा. सन्दीप पाण्डेय ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।

यह भी पढ़े JAUNPUR NEWS ; पूर्व विधायक नदीम जावेद के घर शोक-संवेदना व्यक्त करने पहुँचे,अजय राय

पूर्व विधायक नदीम जावेद के घर शोक-संवेदना व्यक्त करने पहुँचे,अजय राय

0
पूर्व विधायक नदीम जावेद के घर शोक-संवेदना व्यक्त करने पहुँचे,अजय राय
पूर्व विधायक नदीम जावेद के घर शोक-संवेदना व्यक्त करने पहुँचे,अजय राय

खेतासराय (जौनपुर) जौनपुर के पूर्व विधायक नदीम जावेद की मां के निधन के उपरांत परिवारजनों को शोक संवेदना व्यक्त करने मंगलवार को पहुंचे कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय बोले विश्व का सबसे बड़ा भ्रष्टाचार चुनावी बॉण्ड है। भाजपा ने जो भ्रष्टाचार किया है। वह अब सही चीजें साबित हो रही है। सर्वोच्च न्यायालय को मैं धन्यवाद देना चाहता हूं कि उन्होंने सही समय पर सही और ठोस निर्णय लिया है। सर्वोच्च न्यायालय के बार-बार कहने के बावजूद एसबीआई अलग-अलग डाटा दें रहा परंतु सर्वोच्च न्यायालय के दबाव के बाद सरकार को झुकना पड़ा। उक्त बातें उत्तर-प्रदेश कांग्रेस कमेटी केअध्यक्ष अजय राय ने जौनपुर के पाराकमाल में मीडियाकर्मियों से बातचीत के दौरान कही। वे जौनपुर के पूर्व विधायक नदीम जावेद की मां निधन के उपरांत परिवारजनों को शोक संवेदना व्यक्त करने पहुंचे थे।

उन्होंने मीडियाकर्मियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी की भ्रष्टाचारी नीति जगज़ाहिर है। उन्होंने कहा कि जौनपुर में भाजपा का घोषित प्रत्याशी इसका उदाहरण है,जिसके ऊपर भ्रष्टाचार का गम्भीर आरोप हैं हज़ारों करोड़ रुपए के गबन के आरोप में जाँच जिस पर चल रही हो उसे जौनपुर से प्रत्याशी बनाकर सदन में भेजने की तैयारी कर रही। जिसे जौनपुर की जनता कभी पूरा नहीं होने देगी। अमेठी में राहुल गांधी जी के चुनाव लड़ने के सवाल पर कहा कि न सिर्फ अमेठी की बल्कि समूची उत्तर प्रदेश की जनता चाहती है कि राहुल गांधी जी अमेठी से चुनाव लड़ें उन्होंने कहा कि अमेठी की वर्तमान सांसद स्मृति ईरानी की कथनी और करनी में अंतर है। उन्होंने पूरे पाँच साल सिर्फ भाषणबाजी की, जनता से जुड़ी मूलभूत सुविधाओं से उनका कोई लेना-देना नहीं है।

उन्होंने वादा किया था कि मोदी जी की सरकार बनने पर 13 रूपए किलो चीनी दी जाएगी आज चीनी का रेट क्या है जनता को बखूबी पता है। उन्होंने आगे कहा कि इस बार नफ़रत हारेगी और मुहब्बत जीतेगी इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी इस मौके पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव सत्यवीर सिंह,पंकज सोनकर,जिला अध्यक्ष फैसल हसन तबरेज, विशाल सिंह हुकुम, शिखर द्विवेदी,अनुराग राय,राकेश सिंह डब्बू,नीरज राय,जयमंगल यादव,प्रमोद सिंह,शेर बहादुर सिंह, होज़ैफा खान, वामिक रियाज़, गौरव सिंह सनी, राकेश मिश्रा,सद्दाम शमसाद, शशांक सोनकर, अंकुल मौर्या, जुल्फी खान, मुफ्ती मेंहदी आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

पूर्वांचल विश्वविद्यालय जौनपुर के 100 छात्र दूसरे राउंड में

0
पूर्वांचल विश्वविद्यालय जौनपुर के 100 छात्र दूसरे राउंड में
पूर्वांचल विश्वविद्यालय जौनपुर के 100 छात्र दूसरे राउंड में

डेक्कन,ओसियन टेक्नोलॉजी कंपनी प्लेसमेंट के लिए आईं,पूर्वांचल विश्वविद्यालय के 100 विद्यार्थी दूसरे राउंड में पहुंचे

जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय जौनपुर के सेंट्रल एंड ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट सेल ने डेक्कन हेल्थकेयर और ओसियन टेक्नोलॉजी के साथ प्लेसमेंट ड्राइव किया जा रहा है। विश्वविद्यालय में चल रहे प्लेसमेंट की प्रक्रिया में बी.फार्मा.और इंजीनियरिंग विभाग के प्लेसमेंट के लिए डेक्कन हेल्थकेयर एवम ओसियन टेक्नोलॉजी कंपनी सोमवार को आई हुई है इस अवसर पर कुलपति प्रो वंदना सिंह ने कहा आगे इसी क्रम में छात्रों के हित के लिए आगे भी कंपनी आती रहेंगी और हमारे छात्रों को अवसर देती रहेंगी । उन्होंने छात्रों के हौसले को बढ़ावा दिया और उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी।ओसियन टेक्नोलॉजी द्वारा इस प्लेसमेंट की प्रक्रिया को चार भागों में बांटा गया। प्लेसमेंट प्रक्रिया को शुरू करने से पहले उन्होंने सभी छात्रों के साथ प्री प्लेसमेंट वार्ता की जिसमे उन्होंने बच्चो को अपनी कंपनी और वहा के कार्यों के बारे में बताया, फिर उन्होंने प्लेसमेंट प्रक्रिया की पहली राउंड एप्टीट्यूड टेस्ट का कराया।इसमे 180 छात्रों में से 100 छात्रों ने पास करके दूसरे राउंड के लिए आगे आए जिसमें सामूहिक चर्चा कराई गई। इसका परिणाम अगले दिन घोषित किया जायेगा। इस पूरे कार्यक्रम के दौरान प्रो.बीबी तिवारी, प्रो प्रदीप कुमार,डॉ.अमरेंद्र सिंह, डॉ.दीपप्रकाश सिंह,डॉ.आलोक दास डॉ.अनुराग सिंह उपस्थित रहे। संचालन और धन्यवाद ज्ञापन गरिमा पांडे और अनुष्का सिंह ने किया। इस कार्यक्रम में सेंट्रल ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट सेल के श्याम त्रिपाठी, मुख्य सदस्य यतनदीप दुबे,विकास यादव, नवनीत मौर्य, सरिता सिंह,अनुषा वर्मा, प्रकृति गुप्ता, श्रेय मिश्र, रिचा यादव,आकाश कुमार, राहुल राज, शुभम कुमार आदि छात्र उपस्थित रहे।

यह भी पढ़े : जूनियर हाई स्कूल के बच्चों को सारनाथ में कराया गया एक्सपोजर विजिट