Home Blog Page 320

लोकसभा चुनाव 2024 में,दिव्यांगता वाले दिव्यां कर सकेंगे घर से वोट  

0
लोकसभा चुनाव 2024 में,दिव्यांगता वाले दिव्यां कर सकेंगे घर से वोट  
लोकसभा चुनाव 2024 में,दिव्यांगता वाले दिव्यां कर सकेंगे घर से वोट  

Lok Sabha Elections 2024 जौनपुर : इस बार के लोकसभा चुनाव में 40 प्रतिशत से अधिक  दिव्यांगता वाले दिव्यांजन घर से वोट कर सकेंगे 85 वर्ष की उम्र पार कर चुके मतदाता और 40 प्रतिशत से अधिक दिव्यांगता वाले दिव्यांजन कर सकेंगे घर से वोट जिला निर्वाचन अधिकारी  के निर्देशन में शनिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में अपर जिलाधिकारी (वि0रा0) उप जिला निर्वाचन अधिकारी राम अक्षयबर चौहान की अध्यक्षता में दिव्यांग मतदाताओं हेतु गठित कमेटी व समाजसेवी संस्थाओ के साथ मीटिंग हुई।

Persons with more than 40 percent disability will be able to vote from home.

जिसमें दिव्यांग मतदाताओं को निर्वाचन सम्बंधित सुविधा प्रदान किये जाने हेतु विचार विमर्श और मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए समाज सेवी संस्थाओ से भी मतदाता जागरूकता कार्यक्रम चलाने पर चर्चा हुई।इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी राम अक्षयबर चौहान ने कहा कि मतदान के दिन मतदाताओं को कोई दिक्कत नहीं हो, इसके लिए तमाम तरह के उपाय किये जा रहे हैं। दिव्यांगों और वृद्ध मतदाताओं के लिए विशेष व्यवस्था की जा रही है।

लोकसभा चुनाव में दिव्यांगों तथा वृद्ध जनों के लिए वोट डालते समय व्हील चेयर का इंतजाम किया जाएगा।उन्होंने अवगत कराना है कि जिन मतदाताओं की आयु 85 वर्ष से अधिक हो गई है या जो 40 प्रतिशत से अधिक दिव्यांग हैं तथा अपना वोट बूथ पर जाकर नहीं डाल सकते तो निर्वाचन आयोग ने उनके लिए घर से वोट डालने की सुविधा उपलब्ध कराई है इसके लिए बीएलओ द्वारा फॉर्म 12 क् भरवाया जा रहा है। ध्यान रहे जिनका यह फॉर्म भरा जाएगा उन्ही को घर से वोट डलवाने की सुविधा उपलब्ध होगी। उन्होंने जिला दिव्यांगजन अधिकारी को निर्देशित किया कि 18 वर्ष से अधिक उम्र के जिन दिव्यांगजन का नाम वोटर लिस्ट में नहीं है उनका नाम वोटर हेल्पलाइन ऐप या वोटर पोर्टल के माध्यम से आनलाइन फार्म 6 भरवाकर आवेदन कराये, तथा सभी दिव्यांगजन मतदाताओं को जागरूक व प्रेरित कराये कि वे 25 मई को अपना मतदान अवश्य करें। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डा गोरखनाथ पटेल ने कहा कि जनपद में युद्ध स्तर पर मतदाता जागरूकता अभियान चल रहे हैं, कोई भी मतदाता छूट न जाये इस बात पर विशेष ध्यान देने के लिए सभी विभागों के साथ ही समाज सेवी संस्थाओ का सहयोग भी अपेक्षित है।

जिससे जनपद के लोकसभा चुनाव मतदान प्रतिशत में बढ़ोत्तरी हो। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी ने उपस्थित सभी लोगों को मतदान करने की शपथ भी दिलाई।इस अवसर पर सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी बृजेश चतुर्वेदी, जिला स्वीप कोआर्डिनेटर सैय्यद मोहम्मद मुस्तफा, ईएलसी कोआर्डिनेटर रमेश चन्द्र यादव, ईओ नगर पालिका परिषद पवन कुमार, जिला दिव्यांगजन अधिकारी दिव्या शुक्ला, अपर जिला सूचना अधिकारी शशि सिंह, लायन्स क्लब रायल अध्यक्ष अजय गुप्ता, रोटरी क्लब से रविकान्त जायसवाल, जेसीआई चेतना से मीरा व वंशिका सिंह, जेसीआई क्लब अध्यक्ष आशुतोष जायसवाल, रचना विशेष विधालय से संतोष सिंह,लायन्स क्षितिज अध्यक्ष धर्मेन्द्र कुमार लायन्स मेन कोषाध्यक्ष संजीव मौर्य, राजेश किशोर श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे।

यह भी पढ़े : राजनीति नहीं सेवा निति के भाव से समाज की सेवा करता हूं,पंकज मिश्रा

राजनीति नहीं सेवा निति के भाव से समाज की सेवा करता हूं,पंकज मिश्रा

0

Pankaj Mishra, I serve the society in the spirit of service policy, not politics.

जौनपुर। तूफान की पहचान उनके कामों से होती है ।जब कोई इंसान राजनीति नहीं सेवा निति के भाव से समाज के लिए काम करता है। तो लोग उसे अपने सर आंखों पर बैठाते हैं इन दोनों पूर्वांचल में ऐसा ही हो रहा एक चेहरा उभर कर लोगों के सामने आया जिसने मदद करने वालों से उसकी कभी जात धर्म संप्रदाय नहीं पूछा अगर किसी ने अपना दुख दर्द बयां किया और उसके दर्द में सच्चाई हो तो जनसेवक पंकज मिश्रा उनकी मदद करके उनकी जरूरत को पूरा करते हैं ।

सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने वाले युवा नेता पंकज मिश्रा इन दोनों लोगों की जुबान पर है। यह हम नहीं कह रहे हैं बल्कि जिन जिन लोगों की उन्होंने मदद की वह इस बात को खुद बयां करते हैं ।जब इंसान के ऊपर मुसीबत आती है तो उनके सामने अगर कोई मदद करने के लिए आगे बढ़ता है तो उसे फरिश्ते का नाम दिया जाता है ऐसे ही फरिश्ता है पंकज मिश्रा।इन दोनों राजनीति नहीं सेवा नीति की भावना से प्रेरित होकर लोगों की लगातार सेवा कर रहे हैं ।जौनपुर जिले के मुंगरा बादशाहपुर क्षेत्र के सपा नेता पंकज मिश्रा है जो लगातार अपने कामों से सुर्खियों में बने हैं ।उनका मानना है की राजनीति में आने के बाद कोई जात धर्म नहीं होता है सभी लोग उनके लिए समान है बस जरूरतमंद की सेवा करना ही मेरा कर्तव्य है लेकिन कुछ चंद नेता राजनीति में मुकाम हासिल करने के बाद जनता के दुख दर्द को भूल जाते हैं और समाज सेवा करने की बजाय स्वर सेवा में लग जाते हैं। जो कि ऐसा नहीं होना चाहिए जरूरतमंद जनता की सेवा हमेशा करनी चाहिए जो जनता सिर पर ताज सजातीं है। उसमें इतनी शक्ति होती है की समय आने पर सिर से ताज उतार भी देती है ।क्योंकि जनता के एक वोट की कीमत प्रत्याशी के भाग्य बदल जाता है। मिश्रा ने बताया कि लोकसभा 73 से सपा से टिकट की दावेदारी पेश की है यदि शीर्ष नेतृत्व व जनता का आशीर्वाद रहा तो आप लोगों के बीच में आपका बेटा टिकट भी पाएगा और आप लोग के आशीर्वाद से विजय श्री भी मिलेगी।

JAUNPUR:क्रिकेट टुर्नामेंट में निरंकारी युवकों ने दर्शायी भाईचारे की भावना

0
JAUNPUR: क्रिकेट टुर्नामेंट में निरंकारी युवकों ने दर्शायी भाईचारे की भावना
JAUNPUR: क्रिकेट टुर्नामेंट में निरंकारी युवकों ने दर्शायी भाईचारे की भावना

JAUNPUR NEWS जौनपुर :सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज एवं निरंकारी राजपिता रमित जी की असीम अनुकंपा से 24वें निरंकारी बाबा गुरबचन सिंह मेमोरियल क्रिकेट टुर्नामेंट का सफलतापूर्वक समापन संत निरंकारी आध्यात्मिक स्थल, समालखा ग्राउंड में हुआ, जिसका शुभारम्भ दिनांक 25 फरवरी को हुआ था। इस प्रतियोगिता में देश के लगभग सभी राज्यों से 48 टीमें चयनित हुई जिसमें जौनपुर की  टीमे भी शामिल हुई युवा प्रतिभागियों ने अत्यंत उत्साहपूर्वक भाग लिया। सभी प्रतिभागियों ने खेलों के माध्यम द्वारा अनुभव एवं महत्वपूर्ण शिक्षाओं को ग्रहण किया।

यह जानकारी स्थानीय मीडिया सहायक उदय नारायण जायसवाल ने देते हुए बताया कि क्रिकेट टुर्नामेंट के सेमी फाइनल चरण में श्रीगंगानगर (राजस्थान), हिसार (हरियाणा), आगरा (उत्तर प्रदेश) एवं फाज़िलका (पंजाब) से चार राज्यों की टीमें चयनित हुई। आज दिनांक 21 मार्च, 2024 को अंतिम चरण (फाइनल राउॅड) की प्रतियोगिता श्रीगंगानगर एवं फाज़िलका के बीच हुई; जिसमें श्रीगंगानगर टीम ने विजेता ट्रॉफी प्राप्त की। इस क्रिकेट टुर्नामेंट में मैन आफ द सिरिज़ का खिताब खिलाड़ी दीपक राजपूत (आगरा) को मिला। भ्रातृभाव अथवा जीवन के श्रेष्ठ गुणों का सुंदर स्वरूप इस क्रिकेट टुर्नामेंट के मैदान में दृश्यमान हुआ।

संपूर्ण क्रिकेट टुर्नामेंट का आयोजन सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज के निर्देशानुसार आदरणीय श्री जोगिन्दर सुखीजा (सचिव, संत निरंकारी मण्डल) के नेतृत्व में किया गया। उन्होंने बताया कि सभी खिलाड़ियों में किसी प्रकार की कोई प्रतिस्पर्धा, द्वेष एवं एक दूसरे को हतोत्साहित करने की संकीर्ण भावना नहीं दिखी अपितु उनमें केवल आपसी सौहार्द्र एवं प्रेम ही देखने को मिला। सभी खिलाड़ियों ने खेलों में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया जिसके लिए उन्हें सर्टिफिकेट देकर सम्मानित भी किया गया। सायंकाल के समय सभी युवाओं के लिए प्रतिदिन सत्संग कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसका उद्देश्य उन्हें शारिरिक रूप से स्वस्थ रखने के साथ-साथ उनमें आध्यात्मिक जागृति एवं मानसिक शांति को प्रदान करना था।

टुर्नामेंट के समापन पर मुख्य अतिथि संत निरंकारी मण्डल के मेम्बर इंचार्ज आदरणीय श्री राकेश मुटरेजा द्वारा विजेता टीम को ट्राॅफी देकर सम्मानित किया गया। खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करते हुए उन्होंने कहा कि प्रत्येक खिलाड़ी खेल के महत्व को समझें न कि हार जीत की भावना में रहे। भक्ति की अवस्था ही हमारे जीवन को सहज बनाती है। हम परमात्मा का शुकराना करते हुए अपने लक्ष्य की ओर जब केन्द्रित होते है तभी वास्तविक रूप में हम परिवार, समाज और दुनियां में एक सामंजस्य स्थापित कर पाते है।

इस प्रतियोगिता में सभी खिलाड़ियों ने अपनी सकारात्मक युवा ऊर्जा के साथ-साथ अनुशासन, मर्यादा एवं सहनशीलता का सुंदर परिचय प्रदर्शित किया जिसकी वर्तमान समय में नितांत आवश्यकता भी है। आज जहां हर ओर एक मनुष्य दूसरे मनुष्य को केवल पीड़ा ही पहुंचा रहा है और उसका अहित करने में लगा हुआ है; ऐसे समय में सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज की दी गयी सिखलाईयों से प्रेरणा लेते हुए इस टुर्नामेंट में खिलाड़ियों द्वारा प्रेम एवं मिलवर्तन का एक ऐसा अदभुत उदाहरण प्रदर्शित किया गया जो निश्चित रूप में प्रशंसनीय एवं सराहनीय है। इन खेलों का मूल उद्देश्य सभी में एकत्व, विश्वबन्धुत्व एवं आपसी भाईचारे की सुंदर भावना को स्थापित करना है जो इस क्रिकेट टुर्नामेंट में सभी खिलाड़ियों द्वारा भली भांति प्रदर्शित किया गया। JAUNPUR NEWS

JAUNPUR NEWS JAUNPUR एसपी ने पुलिस बल के साथ खेतासराय में किया फ्लैग मार्च

खेतासराय पुलिस का दावा:अवैध कच्ची शराब बनाते समय दो गिरफ्तार

0
खेतासराय पुलिस का दावाअवैध कच्ची शराब बनाते समय दो गिरफ्तार
खेतासराय पुलिस का दावाअवैध कच्ची शराब बनाते समय दो गिरफ्तार

05 ड्रम में 250 लीटर कच्ची शराब,दो भट्टी व बनाने वाला उपकरण बरामद

खेतासराय (जौनपुर) खेतासराय पुलिस का दावा अवैध कच्ची शराब बनाते समय दो गिरफ्तार आगामी लोकसभा चुनाव, त्योहार को देखते हुए खेतासराय पुलिस टीम द्वारा चलाएं जा रहे अभियान के क्रम में शुक्रवार को पुलिस मुखबीर की सूचना पर अवैध कच्ची शराब बनाते समय दो युवक को गिरफ्तार करने का दावा की है और मौक़े बरामद ड्रम में लगभग 250 लीटर कच्ची शराब को नष्ट कर दिया। गिरफ्तार दोनों युवक झारखण्ड रांची के बताएं जा रहे है। प्रभारी निरीक्षक दीपेंद्र सिंह ने बताया कि शुक्रवार की सुबह खास मुखबीर के जरिएं सूचना मिली कि क्षेत्र सोंगर ईट भट्ठे पर अवैध कच्ची शराब बनाया जा रहा है। सूचना पाकर हरक्क्त में आयी पुलिस टीम मौके पर पहुँच गयी और मुखबीर की निशानदेही पर अवैध कच्ची शराब बनाते दो युवक को गिरफ्तार कर लिया गया।

और मौक़े पर पाँच ड्रम में 250 लीटर अवैध शराब नष्ट कर दिया गया तथा दो भट्ठी और बनाने वाला उपकरण बरामद किया गया। उक्त प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि गिरफ्तार युवक पूछताछ में अपना नाम अनिल उरांव पुत्र सोमरा उराव निवासी बीजू पाड़ा थाना चानहो जिला रांची, झारखण्ड, कुन्दन उराव पुत्र सका उराव निवासी चोरयां थाना चानहो जिला रांची, झारखण्ड बताया। गिरफ्तार दोनों युवकों को थाने लाकर आबकारी अधिनियम सहित सम्बंधित धाराओं अभियोग दर्ज कर चालान न्यायालय भेज दिया। पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक दीपेंद्र सिंह, उपनिरीक्षक मुन्नीलाल कन्नौजिया, हेड कांस्टेबल मुकेश कुमार, संजय कुमार चौधरी, अंकुश कुमार सिंह, मन्टू प्रसाद, ईश्वर कुमार शामिल रहे।

यह भी पढ़े ” चुनाव और त्योहार में खलल डालने वालों काअंजाम बुरा होगा:एसपीअजय पाल  

चुनाव और त्योहार में खलल डालने वालों काअंजाम बुरा होगा:एसपीअजय पाल  

0
चुनाव और त्योहार में खलल डालने वालों काअंजाम बुरा होगा:एसपीअजय पाल  
चुनाव और त्योहार में खलल डालने वालों काअंजाम बुरा होगा:एसपीअजय पाल  

शाहगंज: जौनपुर पुलिस अधीक्षक डाॅ.अजय पाल शर्मा शुक्रवार की दोपहर कोतवाली पहुंचे। जहां मातहतों के साथ नगर में पैदल मार्च करके लोगों को आगामी त्योहारों और लोकसभा चुनाव में सुरक्षा के प्रति आश्वस्त किया। एसपी ने कहा कि अराजकतत्वों पर पूरी निगाह रखी जा रही है। किसी भी त्योहार या चुनाव में खलल डालने वालों का अंजाम बुरा होगा। कोतवाली से डाक खाना तिरहा होते हुए जेसीज चौक तक मातहतों के साथ पुलिस अधीक्षक ने पैदल मार्च किया। मीडिया से मुखातिब एसपी ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव, होली पर्व और रमजान को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद है।

आमजन बेख़ौफ़ होकर त्योहार मनाए और चुनाव में किसी भी तरह के लोभ में न पड़ें। किसी भी तरह से किसी पर दबाव बनाने या लालच देने की सूचना तत्काल संबंधित अधिकारी को दें। अराजकता फैलाने वाला कोई भी हो उसे किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। एसपी डाॅ. अजय पाल शर्मा ने कहा कि जुमा की नमाज पर सुरक्षा व्यवस्था की जांच के लिए जिलेभर में पुलिस की टीम लगी हुई है।अराजकतत्वों पर पैनी नजर रखी जा रही है। ग्रामीण इलाकों में चल रहे आपसी विवादों को भी पुलिस गम्भीरता से लेकर उसके निस्तारण कराने के लिए गंभीर है। कहा जिले की जनता बेखौफ होकर आपसी भाईचारा के साथ त्योहार मनाएं। लोकसभा चुनाव में बिना किसी दबाव या लालच के अपने पसंदीदा प्रत्याशी को वोट देकर लोकतंत्र को मजबूत करने में योगदान करें। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी शैलेन्द्र कुमार, क्षेत्राधिकारी अजित सिंह चौहान, कोतवाली प्रभारी तारकेश्वर राय समेत पुलिसबल रहे।

JAUNPUR एसपी ने पुलिस बल के साथ खेतासराय में किया फ्लैग मार्च

0
JAUNPUR एसपी ने पुलिस बल के साथ खेतासराय में किया फ्लैग मार्च
JAUNPUR एसपी ने पुलिस बल के साथ खेतासराय में किया फ्लैग मार्च

JAUNPUR NEWS खेतासराय (जौनपुर) रमज़ान,आगामी त्योहार होली व चुनाव को देखते हुए पुलिस अधीक्षक डा.अजय पाल ने शुक्रवार को कस्बा खेतासराय में पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च किया।उन्होंने इस दौरान होलिका दहन स्थान, सुरक्षा का जायज़ा लिया और लोगों से शांति व्यवस्था बनाएं एवं सहयोग का अपील किया। फ्लैग मार्च में सर्किल के दो थाने की पुलिस शामिल रही। एसपी के नेतृत्व में क्षेत्राधिकारी शाहगंज व सर्किल के खुटहन,सरायख्वाजा पुलिस टीम खेतासराय चौराहे से निकलकर दुर्गा मन्दिर समीप स्थित होलिका दहन स्थान का जायज़ा लिया।

इसके पाश्चत पुरानी बाजार रोड होते हुए आदर्श कन्या इण्टर कॉलेज पहुँचे। वहाँ से मुख्य मार्ग होते हुए चौराहा पहुँचे। इस दौरान आमजन से त्योहारों को शांतिपूर्ण व सौहार्दपूर्ण ढंग से मनाए जाने की अपील किया। इस दौरान क्षेत्राधिकारी शाहगंज अजीत सिंह चौहान, प्रभारी निरीक्षक खेतासराय दीपेंद्र सिंह, प्रभारी निरीक्षक खुटहन सकलदीप सिंह, वरिष्ठ भाजपा नेता जगदम्बा प्रसाद पाण्डेय, पूर्व सभासद बृजेश पाण्डेय, रूपेश गुप्ता, अनिल प्रजापति समेत आदि लोग मौजूद रहे।

यह भी पढ़े :JAUNPUR न्यायालय में लगाए जाएंगे प्रिंटर,28 मार्च को कोटेशन खोले जाएंगे 

शाहगंज की महिला ने लेखपाल कानूनगो पर लगाया गंभीर आरोप 

0
शाहगंज की महिला ने लेखपाल कानूनगो पर लगाया गंभीर आरोप 
शाहगंज की महिला ने लेखपाल कानूनगो पर लगाया गंभीर आरोप 

जौनपुर के शाहगंज की महिला ने जिलाधिकारी कार्यालय में लगाई फरियाद

TAFTISH OF CRIME JAUNPUR जौनपुर। यूपी सरकार भ्रष्टाचार मुक्त का नारा दे रही है। ऐसे में शाहगंज की महिला शाहपंजा मोहल्ला निवासी सविता ने जिलाधिकारी जौनपुर को प्रार्थना पत्र देकर शाहगंज तहसील में कार्यरत लेखपाल एवं कानूनगो के ऊपर गंभीर आरोप  लगायें है। उक्त महिला ने लिखित रूप से जिलाधिकारी जौनपुर कार्यालय में शाहगंज तहसील के लेखपाल ऋतुराज एवं कानूनगो संजय राय के उपर गम्भीर आरोप लगाये हैं। पीड़िता सविता ने लेखपाल एवं कानूनगो के ऊपर धन शोषण एवं मानसिक शोषण का आरोप लगाया।

उन्होंने लिखित रुप से शिकायत में कहा कि  लेखपाल द्वारा 90 हजार रुपए हमसे प्रोसेस फीस के तौर पर लिए गए। ज्ञात हो कि पीड़िता का  निर्माणाधीन मकान शाहगंज नगर के पुराना मछरहट्टा में है। जिसका बेगैर नोटिस एवं। हमारी जानकारी के लेखपाल ऋतुराज एवं कानूनगो संजय राय जेसीबी लेकर गये और मकान का बड़ा हिस्सा ध्वस्त कर दिए। उक्त प्रकरण पर पीड़िता ने तत्काल उप जिलाधिकारी शाहगंज से संपर्क किया। जिस पर उप जिलाधिकारी ने घटना की जानकारी होने से अनभिज्ञता जाहिर की थी।

वही लेखपाल ऋतुराज ने बताया कि सभी आरोप गलत है। जबकि पीड़िता का आरोप है कि हमारा नक्शा पास है। एवं नाली के अंदर चार फीट जगह छोड़कर मैं अपना मकान निर्माण कर रही थी एवं हमारा पड़ोसी भू माफिया है। जिसके इशारे पर यह कदम राजस्व अधिकारियों ने उठाया। जिलाधिकारी के समक्ष उपरोक्त प्रकरण में सम्मिलित सभी लोगों के ऊपर विधिक कार्रवाई की मांग की एवं इंसाफ के लिए भटकती महिला सविता अभी भी दर दर भटकने को मजबूर है।

यह भी पढ़े “TAFTISH OF CRIME:धारदार हथियार से हमला करने वाला युवक गिरफ्तार

यह भी पढ़े “खेतासराय रेलवे ट्रैक पर महिला शव मिलने से फैली सनसनी

TAFTISH OF CRIME:धारदार हथियार से हमला करने वाला युवक गिरफ्तार

0
TAFTISH OF CRIME:धारदार हथियार से हमला करने वाला युवक गिरफ्तार
TAFTISH OF CRIME:धारदार हथियार से हमला करने वाला युवक गिरफ्तार

अभियुक्त के निशानदेही पर पुलिस ने बरामद किया चाकू

TAFTISH OF CRME NEWS खेतासराय (जौनपुर) शौच कर रहे युवक पर धारदार हथियार से हमला करने वाले युवक पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। तथा गिरफ्तार युवक के निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त चाकू को बरामद कर लिया है। पुलिस थाने लाकर आर्म्स एक्ट सहित सम्बंधित धाराओं में चालान न्यायालय भेज दिया। विदित हो कि क्षेत्र महरौड़ा गाँव निवासी पतिराम बिन्द पुत्र सालट बिन्द गुरुवार की सुबह शौच करने गए थे। जहाँ उसी का गाँव का एक युवक चाकू से हमला कर घायल कर दिया था।

पीड़ित के तहरीर पर आरोपी लालाजी बिन्द पुत्र लहुरी बिन्द निवासी गाँव महरौडा के विरुद्ध मामला पंजीकृत कर आरोपी युवक की तलाश करने में जुट गई है। प्रभारी निरीक्षक दीपेंद्र सिंह ने बताया कि मुखबीर की सूचना व निशादेही पर क्षेत्र के कलापुर मोड़ से उक्त आरोपी अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया तथा उसके निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त चाकू को भी बरामद कर लिया गया। जिसको थाने लाकर आर्म्स एक्ट सहित सम्बन्धित धाराओं में चालान न्यायालय भेज दिया गया। पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक दीपेंद्र सिंह, उपनिरीक्षक आशुतोष कुमार गुप्ता शामिल रहे।

यह भी पढ़े : TAFTISH OF CRIME खेतासराय रेलवे ट्रैक पर महिला शव मिलने से फैली सनसनी

खेतासराय रेलवे ट्रैक पर महिला शव मिलने से फैली सनसनी

0
खेतासराय रेलवे ट्रैक पर महिला शव मिलने से फैली सनसनी
खेतासराय रेलवे ट्रैक पर महिला शव मिलने से फैली सनसनी

खेतासराय (जौनपुर) स्थानीय रेलवे स्टेशन के पास गुरुवार की सुबह रेलवे ट्रैक के बीच एक महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पहचान कराई। पहचान होने पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार आजमगढ़ के दीदारगंज थाना क्षेत्र के लाडपुर बक्सू गांव निवासी 45 वर्षीय निर्मला पत्नी फूलचंद यादव बुधवार को सायं चार बजे सरसों काटने घर से निकली थी। देर रात तक घर न लौटने पर परिजनों ने दीदारगंज थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। अगले दिन सुबह खेतासराय स्टेशन के दक्षिण तारगहना जाने वाले मार्ग के पास रेलवे ट्रैक के बीच महिला का शव मिला। जानकारी होने पर परिजनों ने मौके पर पहुंच कर शव की पहचान की। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने महिला के ट्रेन से कटकर आत्महत्या की आशंका जताई है। प्रभारी निरीक्षक दीपेन्द्र सिंह के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष का केक काटकर मनाया गया जन्मदिन

0

Birthday celebrated by cutting cake of Block President of Teachers Association

शाहगंज जौनपुर। शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष डॉ रणंजय सिंह का जन्मदिन,सुईथाकला।उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ सुईथाकला के ब्लॉक अध्यक्ष डॉ रणंजय सिंह का जन्मदिन ब्लॉक प्रमुख कार्यालय में केक काटकर बड़े ही धूमधाम से मनाया गया।ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि डॉ उमेश चंद्र तिवारी गुरुजी ने शिक्षकों और जनप्रतिनिधियों के साथ केक काटकर हर्षोल्लास के साथ जन्मदिन मनाया।

उपस्थित लोगों ने ब्लॉक अध्यक्ष के दीर्घायु ,स्वस्थ ,समृद्धशाली और खुशहाल जीवन के लिए ईश्वर से मंगल कामना की। इस अवसर पर शिक्षक संघ के वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष सतीश सिंह, पत्रकार प्रणय तिवारी ,पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ के जिला मंत्री दुष्यंत मिश्रा, ब्लॉक अध्यक्ष संघ सुधाकर सिंह ,पारसनाथ यादव, ब्लॉक मंत्री उमेश चंद्र यादव अरविंद यादव ,सहित तमाम शिक्षकों जनप्रतिनिधियों और गणमान्य नागरिकों ने हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी है ।