Home Blog Page 322

गांधी स्मारक पीजी कॉलेज समोधपुर राष्ट्रीय सेवा योजना का समापन

0
गांधी स्मारक पीजी कॉलेज समोधपुर राष्ट्रीय सेवा योजना का समापन
गांधी स्मारक पीजी कॉलेज समोधपुर राष्ट्रीय सेवा योजना का समापन

सुइथाकला : गांधी स्मारक पीजी कॉलेज समोधपुर में प्रबंधक हृदय प्रसाद सिंह रानू के संरक्षकत्व और प्राचार्य प्रोफेसर रणजीत कुमार पांडेय की अध्यक्षता में राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय विशेष शिविर का समापन हुआ। इस स्वयंसेवक-स्वयंसेविकाओं ने रंगोली इत्यादि बनाया तथा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए । शिवांगी, सोनम गुप्ता,नन्दिनी,चांदनी,सन्तप्रकाश, रविशंकर, ममता शर्मा,नेहा रावत, अंजली आदि ने प्रासंगिक विषयों पर व्याख्यान दिया तथा गीत कविता प्रस्तुत किया । कार्यक्रम में भारतेंदु हरिश्चंद्र रचित ‘अंधेर नगरी’ नाटक प्रस्तुत करके सामाजिक सन्देश दिया ।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि प्राचार्य प्रोफेसर रणजीत कुमार पांडे ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को अपनी जिम्मेदारियां का ध्यान रखते हुए अपना कार्य पूरी लगन के साथ और समय पर करना चाहिए । प्रोफेसर पांडे ने राष्ट्रीय सेवा योजना के प्रेरक व्यक्तित्व स्वामी विवेकानंद के कथन ‘सभी शक्तियां आपके भीतर हैं आप कुछ भी और सब कुछ कर सकते हैं’ को आत्मसात करने का आह्वान किया ।


विशिष्ट अतिथि गांधी स्मारक इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉक्टर अजय प्रताप सिंह ने कहा राष्ट्रीय सेवा योजना के शिविर के दौरान विभिन्न जरूरी विषयों पर रैली भी निकाली जाती है इससे आमजन में भी जागरूकता आती है ।लोकसभा चुनाव 2024 को देखते हुए मतदाता जागरूकता आदि रैलियां महत्वपूर्ण हो जाती हैं । राजनीतिक विज्ञान के विभागाध्यक्ष प्रोफेसर अरविंद कुमार सिंह ने कहा कि विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास में राष्ट्रीय सेवा योजना की भूमिका अहम है । वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना के पूर्व समन्वयक प्रोफेसर राकेश कुमार यादव ने राष्ट्रीय सेवा योजना की ऐतिहासिक उपलब्धियां को बताया ।प्रोफेसर यादव ने कहा स्वयंसेविकाओं तथा स्वयंसेविकों से कहा कि शिविर से मिले अनुभव का प्रयोग हमें अपने दैनिक जीवन में भी करना चाहिए तथा सामाजिक प्रगति में अपना योगदान देना चाहिए । कार्यक्रम का संचालन रसायन विभागाध्यक्ष डॉक्टर अविनाश वर्मा ने किया । धन्यवाद ज्ञापित करते हुए मुख्य कार्यक्रम अधिकारी डॉक्टर इंद्र बहादुर सिंह ने शिविर के सात दिवसीय अनुभव को साझा किया।उन्होंने शिविरार्थियों को प्रतिभा का धनी बताया।इसके साथ उनके उज्जवल भविष्य की भी कामना की।कार्यक्रम में प्राध्यापक डॉ पंकज सिंह, डॉ नीलमणि सिंह, डॉ अवधेश कुमार मिश्रा, डॉ नीलू सिंह, जितेंद्र सिंह, विकास कुमार यादव, नीलम सिंह, जितेंद्र कुमार, शोधार्थी विपिन कुमार यादव तथा स्वयंसेवक-स्वयंसेविकाएं उपस्थित रहे

शाहगंज नपा अध्यक्ष ने सात स्थानों पर किया गया कार्यो का लोकार्पण

0
शाहगंज नपा अध्यक्ष ने सात स्थानों पर किया गया कार्यो का लोकार्पण
शाहगंज नपा अध्यक्ष ने सात स्थानों पर किया गया कार्यो का लोकार्पण

शाहगंज : नगर पालिका परिषद द्वारा विभिन्न वार्डों में इण्टर लाकिंग नाली सीसी रोड नाला निर्माण कार्य का मंगलवार को लोकार्पण किया गया। नगर पालिका अध्यक्ष रचना सिंह ने सात वार्डों में लोकार्पण किया।अधिशासी अधिकारी प्रदीप गिरी, अध्यक्ष प्रतिनिधि विरेन्द्र सिंह बंटी एवं विभिन्न वार्डों में सभासद मौजूद रहे। चुनाव आचार संहिता लागू होने से पूर्व विकास कार्यों की रफ्तार बरकरार रखने हेतु एक करोड़ इकतीस लाख से ज्यादा कार्यों को लोकार्पित किया। इस दौरान अध्यक्ष ने कहा कि विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जा रहा है।

नगर के प्रत्येक वार्ड चमक उठे यही प्रयास है।आने वाले दिनों में रुके कार्यों को भी पूरा कराया जायेगा। वहीं अध्यक्ष प्रतिनिधि विरेन्द्र सिंह बंटी ने कहा कि पांच वर्ष में सौ करोड़ रुपए से ज्यादा बजट नगर में खर्च हो इस हेतु प्राणप्रण से जुटा हूं। इस दौरान अधिशासी अधिकारी प्रदीप गिरि, पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि वीरेंद्र सिंह बंटी, वरिष्ठ भाजपा नेता वेचन सिंह, अरशद खान, जसीम खान, सभासद छेदी लाल वर्मा, कृष्णकांत सोनी, धमेंद्र कुमार, फैजान अहमद, अर्पित जायसवाल, गणेश चौहान, श्रेयांस मोदनवाल, राम मिलन मोदनवाल आदि मौजूद रहे।

JAUNPUR: खुटहन में नील गायों की दौड़ से टुट रही खडी फसले

0
JAUNPUR खुटहन में नील गायों की दौड़ से टुट रही खडी फसले
JAUNPUR: खुटहन में नील गायों की दौड़ से टुट रही खडी फसले

JAUNPUR NEWS जौनपुर (खुटहन ) खेतों में गेहूँ सरसों की फसल जहाँ एक तरफ पक कर तैयार हो रही है वही किसानों की मुसिबते घटने का नाम नहीं ले रहीं हैं छुट्टा पशुओं से किसी तरह रात दिन जागकर कृषक खेतों की रखवाली करता चला आया जब फसल तैयार हुई तो नीलगाय मुसिबत बन गए क्षेत्र के खलसापट्टी,पनौली, नगवा, लवायन आदि गाँव में किसानों को भारी नुकसान झेलना पड रहा है दर्जनों की संख्या में नीलगाय खेतों में दौड लगाकर चलते हैं जिससे गेहूँ सरसों की फसल टुट टुट कर गिर जा रहीं हैं l


समाचार – रोटरी क्लब 

जौनपुर । रोटरी क्लब जौनपुर द्वारा मानवता के लिए कार्य कर मिसाल पैदा किया है। मानव सेवा को समर्पित जनपद की ख्याति प्राप्त संस्था रोटरी ने जौनपुर निवासी मुंबई में कार्यरत ड्राइवर की पत्नी रेनू के हाथों की कोहनी की सर्जरी रोटेरियन के सहयोग द्वारा हुआ। इस कोहनी सर्जरी को करने वाले जौनपुर के विख्यात अस्थि एवं ज्वाइंट रिप्लेसमेंट विशेषज्ञ डॉ रोबिन सिंह जी कृष्णा ट्रॉमा एवं जॉइंट रिप्लेसमेंट सेंटर ने किया। मरीज का नाम है रेनू जिसका हाथ की कोहनी की हड्डी पूरी तरह से पूरी तरह से खराब हो गया था। डॉक्टर को दिखाने पर इसका इलाज का खर्च करने में परिवार वाले असमर्थ थे। इस परिवार की हालात को देखते हुए वह रोटरी मुंबई खार एवं रोटरी क्लब जौनपुर के संयुक्त सहयोग किया। मरीज के हाथ की कोहनी की हड्डी का सफल ऑपरेशन कराया। रोटरी क्लब के सहयोग से सारा खर्च व डा.रोबिन के सहयोग पाकर मरीज के परिवार वाले दुआ एवं हृदय से आभार प्रकट किया।

रोटरी पोलियो उन्मूलन, शिक्षा के क्षेत्र में, पर्यावरण के क्षेत्रा में, माताओं और बच्चों के स्वास्थ्य को बचाना, स्वच्छ जल, स्वच्छता प्रदान करना इत्यादी अनेको कार्य कर रोटरी इंटरनेशनल व रोटरी इंडिया समाज के लोगों का भविष्य सुधारने एवं स्वास्थ्य निदान में कार्य कर रही है। जौनपुर की संस्था हमेशा की तरह अपने खर्चे से लोगों की मदद कर समाज को देने का कार्य किया है चाहे वह डेड बॉडी चिल्लर हो,चाहे राम घाट पर सेट लगाना हो, बच्चों एवं वरिष्ठ लोगों के लिए रोटरी पार्क व हासरौली स्थित जलाशय का रखरखाव व अन्य कार्य शामिल है। कोहनी सर्जरी के प्रोजेक्ट में रोटेरियन डॉ.रॉबिन सिंह, डॉ. क्षितिज शर्मा, सुजीत अग्रहरि (अध्यक्ष), अमित पांडे, ननीव सिंह, श्याम वर्मा, डॉ. एए जाफरी, डॉ. ब्रिजेश,कृष्ण कुमार मिश्रा, अनिल गुप्ता, मनीष चंद्रा, आशीष गुप्ता, रविकांत जायसवाल, शिवांशु श्रीवास्तव शामिल है।

लेखपाल संघ शाहगंज के अध्यक्ष बने विकास सिंह ,लोगो ने दी बधाई 

0
लेखपाल संघ शाहगंज के अध्यक्ष बने विकास सिंह ,लोगो ने दी बधाई 

JAUNPUR NEWS शाहगंज। उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ की शाहगंज इकाई का चुनाव मंगलवार को संपन्न हुआ। तहसील परिसर स्थित सभागार में आयोजित चुनावी में लेखपाल विकास सिंह को अध्यक्ष चुना गया। विवेक सिंह मंत्री पद पर निर्वाचित हुए। चुनाव के बाद निर्वाचित पदाधिकारियों को सभी ने बधाई दी।

शाहगंज इकाई का चुनाव बदलापुर इकाई के तहसील अध्यक्ष व चुनाव अधिकारी लालचंद पाण्डेय की देखरेख में हुआ। प्रक्रिया के दौरान जिला कोषाध्यक्ष घनश्याम पटेल भी उप चुनाव अधिकारी की हैसियत से मौजूद रहे। अध्यक्ष पद के प्रत्याशी विकास सिंह ने मतदान में प्रतिद्वंदी दूधनाथ को मात दी। इसके अलावा अमरजीत बिंद वरिष्ठ उपाध्यक्ष, सत्येंद्र यादव कनिष्ठ उपाध्यक्ष, विवेक सिंह मंत्री, ऋतुराज चौधरी उप मंत्री, ज्योति तिवारी कोषाध्यक्ष और रविकांत ऑडिटर पद पर निर्वाचित हुए। सभी निर्वाचित पदाधिकारियों को चुनाव अधिकारी ने माला पहनाकर बधाई दी। इस मौके पर जिलाध्यक्ष संजय कुमार ने नव निर्वाचित पदाधिकारियों को उनके कर्तव्यों की जानकारी दी और बेहतर कार्यकाल के लिए विश्वास जताया।इस मौके पर रमेश चंद्र त्रिपाठी, जनार्दन यादव, सनंदन भट्ट, विकास केसरवानी, पवन सिंह, रति यादव, आलोक गुप्ता आदि लेखपाल मौजूद रहे।

विधायक सांसद को पुरानी पेंशन,शिक्षकों को वंचित सरकार का दोहरा चरित्र

0
विधायक सांसद को पुरानी पेंशन,शिक्षकों को वंचित सरकार का दोहरा चरित्र
विधायक सांसद को पुरानी पेंशन,शिक्षकों को वंचित सरकार का दोहरा चरित्र

JAUNPUR NEWS जौनपुर। विधायक सांसद को पुरानी पेंशन शिक्षकों और कर्मचारियों को वंचित करना सरकार का दोहरा चरित्र उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के बैनर तले जिला अध्यक्ष प्रमोद कुमार सिंह के नेतृत्व में शिक्षकों ने विभिन्न मांगों को लेकर जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पर मंगलवार को दो दिवसीय धरना प्रदर्शन किया। ज्ञापन में कार्यवाही करने के लिए 10 मार्च तक का अल्टीमेटम दिया गया था जिस पर कोई संतोषजनक समाधान नहीं हुआ। इससे समस्त शिक्षकों एवं कर्मचारियों में नाराजगी व्याप्त है।एनपीएस हेतु दिसंबर में प्राप्त त्रैमासिक अनुदान के अंशदान कटौती एवं राज्यांश विवरण न होने के कारण शिक्षकों एवं कर्मचारियों में बेहद रोष और आक्रोश व्याप्त है।प्रदेश उपाध्यक्ष नरसिंह बहादुर सिंह ने उपस्थित शिक्षकों, कर्मचारियों और पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए इसे सरकार और अधिकारियों की उदासीनता करार दिया ।प्रदेश उपाध्यक्ष ने कहा कि सरकार और प्रशासन शिक्षकों ,अधिकारियों कर्मचारियों के हितों को लेकर गंभीर नहीं है । श्री सिंह ने कहा कि सरकार और प्रशासन की संवेदनहीनता के चलते शिक्षकों और कर्मचारियों को तमाम कठिनाइयों और समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।उन्होंने बताया कि न्यायालय के आदेश के बावजूद तदर्थ शिक्षकों के खाते में अभी तक वेतन का भुगतान नहीं हुआ।मृतक आश्रितों की नियुक्ति को लेकर जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा बैठक न करने पर भी उन्होंने सवाल खड़े कर दिए ।

उन्होंने सरकार को आगाह किया है कि 31 मार्च तक माँग पूरी नहीं हुई तो व्यापक स्तर पर प्रदेश व्यापी आंदोलन किया जाएगा।उन्होंने कहा कि यदि सरकार बातों को गंभीरता से नहीं लेगी तो लोकसभा चुनाव में ईंट का जवाब पत्थर से दिया जाएगा।प्रांतीय उपाध्यक्ष ने कहा कि एक तरफ सरकार ने शिक्षकों और कर्मचारियों की बुढ़ापे की लाठी को छीन कर सब की कमर तोड़ने का काम किया दूसरी तरफ अन्याय,अत्याचार और उत्पीड़न चरम सीमा के पार है ।उन्होंने कहा कि विधायकों और सांसदों को पुरानी पेंशन योजना का लाभ देना, शिक्षकों व कर्मचारियों को पुरानी पेंशन के लाभ से वंचित करना सरकार का दोहरा चरित्र है । उन्होंने सरकार को शिक्षकों और कर्मचारियों के हितों की विरोधी बताया।प्रदेश मंत्री अजय प्रकाश सिंह ने कहा कि मौजूदा सरकार में सरकारी कर्मचारी और शिक्षक त्रस्त हैं ।उन्होंने कहा कि सरकार अपने जनप्रतिनिधियों को पुरानी पेंशन देकर और शिक्षकों व कर्मचारी को हाँसिये पर रखकर असंतोष का भाव उत्पन्न कर रही है ।संचालन जिला मंत्री दिनेश चक्रवर्ती ने किया।मौके पर पूर्व जिला अध्यक्ष सुधाकर सिंह, जयप्रकाश सिंह संगठन मंत्री ,राम प्रकाश सिंह रामू, रणंजय सिंह, राम प्रकाश विश्वकर्मा ,सुरेश कुमार यादव ,चंद्रप्रकाश दुबे सहित तमाम शिक्षक और कर्मचारी उपस्थित रहे।

Jaunpur Mahotsav के तीसरे दिन बच्चो का सांस्कृतिक कार्यक्रम पर कब्ज़ा  

0
JAUNPUR MAHOTSAV
JAUNPUR MAHOTSAV

JAUNPUR MAHOTSAV KE TEESARE DIN : जौनपुर महोत्सव में तीसरे दिन बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा हमारा आगंन, हमारे बच्चे कार्यक्रम का आयोजन हुआ। परिषदीय विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया तथा कई परिषदीय विद्यालयों के बच्चों के प्रेरणादायी सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग द्वारा दिव्यांगजनों को 15 ट्राईसाईकिल व 100 दिव्यांगो को किट मुख्य अतिथि मा. राज्यमंत्री (स्वतन्त्र प्रभार) खेल एवं युवा कल्याण गिरीश चन्द्र यादव के हाथो वितरित किया गया। दिव्यांगजन के चेहरे ट्राई साइकिल व किट पाकर खिल उठे। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डा. गोरखनाथ पटेल व जिला दिव्यांगजन अधिकारी दिव्या शुक्ला ने अतिथियों का स्वागत किया।

Jaunpur Mahotsav के तीसरे दिन बच्चो का सांस्कृतिक कार्यक्रम पर कब्ज़ा  

jaunapur mahotsav ke teesare din जनपद स्तरीय विज्ञान एंव माडल प्रदर्शनीय में आज विकास खण्ड शाहगंज, सुईथाकला, रामपुर, खुटहन, महाराजगंज, करंजाकला, रामनगर आदि ब्लाक के परिषदीय विद्यालयों के शिक्षको व छात्र छात्राएं द्वारा आकर्षक टीएलएम प्रदर्शित किया गया जो कि सभी को खूब आकर्षित किया। राज्य मंत्री ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले बच्चों व टीएलएम प्रदर्शित करने वालों की सराहना की और दिव्यांगजन को समाज की मुख्य धारा से जोड़ने के लिए सरकार की योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया।

Jaunpur Mahotsav के तीसरे दिन बच्चो का सांस्कृतिक कार्यक्रम पर कब्ज़ा  

इस अवसर पर निपुण लक्ष्य पूर्ण करने वाले विधालयों, शिक्षक संकुल, व बच्चों को सम्मानित किया गया। संचालन नुपुर श्रीवास्तव, राम दुलार यादव व प्रीति श्रीवास्तव ने किया। इस अवसर पर नगर पालिका परिषद् अध्यक्ष मनोरमा मौर्य, अतिरिक्त उप जिलाधिकारी प्राजक्ता त्रिपाठी, जिला सूचना अधिकारी मनोकामना राय, सहित उक्त ब्लाको के शिक्षक छात्र-छात्राएं व अन्य लोग उपस्थित रहे।

तानाशाही के विरुद्ध भारत पर बुद्धिजीवी हुए लामबंद 

0
तानाशाही के विरुद्ध भारत पर जौनपुर में बुद्धिजीवी हुए लामबंद
तानाशाही के विरुद्ध भारत पर जौनपुर में बुद्धिजीवी हुए लामबंद

JAUNPUR NEWS जौनपुर :तानाशाही के विरुद्ध भारत” विषय पर जनपद के कलेक्ट्रेट कचहरी के आप स्थित एक मैरिज हॉल में जिले के तमाम समाजसेवी, प्रमुख शिक्षाविद, कानूनविद,अधिवक्ता,सैनिक बुद्धिजीवी, कर्मचारी,व पत्रकार उपस्थित हुए पूर्वांचल विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति प्रोफेसर डीडी दुबे ने कहा कि वर्तमान मोदी सरकार द्वारा की जा रही तानाशाही के विरोध में भारतीय जनमानस को एकजुट करना है इसी संदर्भ में यह बैठक का आयोजन किया गया है।

डॉ.अनुराग मिश्रा ने कहा कि लोकतंत्र, संविधान व आजादी बचाओ जन आंदोलन को देश के प्रमुख शिक्षाविद, कानूनविद,अधिवक्ता, सैनिक बुद्धिजीवी, कर्मचारी, छात्र और नौजवान साथियों को मिलाकर एक जागरूक जनमंच तैयार किया जा रहा है और यह प्लेटफॉर्म ‘Taanaashaahee Ke viruddh bhaarat’ तानाशाही के विरुद्ध भारत की सोच रखने वालों को साथ लेकर लोकतंत्र, संविधान व आजादी बचाओ जन-आंदोलन चलाने जा रहा है जयप्रकाश सिंह कामरेड ने कहा कि जन आंदोलन का एक पर्चा आज जारी किया जा रहा है, जिसे जन-जन तक पहुंचाने का कार्य किया जाएगा जिला मुख्यालय की प्रमुख चौराहों तथा ग्रामीण अंचल के बाजारों व गांवों में जागरूक जनमंच नुक्कड़ सभाएं करेगा तथा पर्चे वितरित करेगा और लोगों को इस मुहिम से जोड़ने का कार्य करेगा।

यह भी पढ़े : JAUNPUR BJP नेता प्रमोद यादव हत्या कांड के आरोपी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार

India against dictatorship जन आंदोलन की औपचारिक घोषणा आज प्रेस वार्ता के जरिए की गई जिसमें प्रमुख रुप से पूर्वांचल विश्वविद्यालय जौनपुर के पूर्व कुलपति प्रोफेसर धरणीधर दुबे,सेवानिवृत सैन्य अधिकारी मेजर सभाजीत दुबे, वरिष्ठ नेता जयप्रकाश कामरेड, वरिष्ठ अधिवक्ता संतोष कुमार श्रीवास्तव,बार एसोसिएशन के पूर्व महामंत्री आनंद मिश्र एडवोकेट,विवेक रंजन यादव “बबलू” प्रदेश सचिव समाजवादी पार्टी उत्तर प्रदेश,समाजसेवी विजय सिंह बागी, डॉ. जीएस त्रिपाठी नेयाज ताहिर शेखू एडवोकेट,पूर्व नगर अध्यक्ष कांग्रेस शौकत अली “मुन्ना राजा” सद्र मरकजी शीरत कमेटी जौनपुर,मनीष देव मंगल”सभासद उर्दू बाजार,निसार अहमद जी,समाजसेवी प्रदीप मिश्र,पूर्वांचल प्रांत प्रभारी आम आदमी पार्टी जौनपुर, समाजसेवी व पत्रकार अतुल कुमार तिवारी,

यह भी पढ़े : सोनभद्र से अयोध्या जा रही बस जौनपुर में दुर्घटना ग्रस्त,20 घायल,1की मौत

हफीज शाह पूर्व सद्र मरकजी शीरत कमेटी जौनपुर,जफर मसूद पूर्व सद्र मरकजी शीरत कमेटी,एच. एन. तिवारी समाजसेवी,डॉ विजय प्रताप तिवारी प्रदेश अध्यक्ष अनुदानित महाविद्यालय विश्वविद्यालय अनुमोदित शिक्षक संघ,उत्तर प्रदेश,बबलू गुप्ता समाजसेवी,अनीता मिश्रा जिलाध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ आम आदमी पार्टी,बंटी अग्रहरि समाजसेवी,हर्षवर्धन श्रीवास्तव अधिवक्ता ईत्यादि प्रमुख चेहरे इस आंदोलन के साथ जुड़े हैं।

JAUNPUR BJP नेता प्रमोद यादव हत्या कांड के आरोपी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार

0

JAUNPUR BJP leader Pramod Yadav accused of murder case arrested in police encounter

JSUNPUR BJP LEA DER PRAMOD YADAV जौनपुर :बोधापुर गांव निवासी भारतीय जनता पार्टी के किसान मोर्चा के पूर्व जिला अध्यक्ष प्रमोद यादव को गोली मार कर हत्या करने वाले बदमाश पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार।

बीती रात मड़ियाहूं बक्सा की संयुक्त पुलिस ने सात मार्च को हुई हत्या में वांछित तीन अभियुक्त पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार किए गए एक शूटर के पैर में लगी गोली। कब्जे से एक देशी पिस्टल जिन्दा कारतूस मोबाइल स्कार्पियो बरामद हुए है।

पुलिस के मुताविक 7 मार्च jaunpur bjp भाजपा नेता प्रमोद यादव हत्या काण्ड के आरोपियों की बीती रात एक मुखबिर से सूचना पर गोली कांड में वांछित अभियुक्त गुलजारगंज से कठार मलसिल तिराहा होते हुए मडियाहूं की तरफ जाने वाले है। मुखबिर की उक्त सूचना पर थानाध्यक्ष सिकरारा ने थानाध्यक्ष बक्शा एंव प्रभारी निरीक्षक मडियाहूं को सूचना से अवगत कराते हुए गुलजारगंज बाजार के बाहर पुलिस ने कठार रोड पर द्वारा वाहनो का सघन चेकिंग अभियान प्रारम्भ किया गया इतने में एक स्कार्पियों ब्लैक कलर वाहन सं0 UP62CS7474 की आते हुए दिखाई दी। उक्त वाहन को रूकने का इशारा करने पर उक्त अभियुक्त द्वारा अपनी गाडी को न रोकते हुए पुलिस वालो के ऊपर जान से मारने की नीयत से फायर करते हुए भागने लगा।

जिनका जब पुलिस ने पीछा किया तब तक आगे से थाना मडियाहूं एंव थाना बक्शा की पुलिस बल के आ जाने से अभियुक्तगण घिर गये तथा अन्धाधुन्ध फायरिंग करते हुए भागने का प्रयास करने लगे । अभियुक्तों की फायरिंग के दौरान एक गोली थानाध्यक्ष सिकरारा के बुलेट प्रूफ जैकेट में आकर लगी। पुलिस द्वारा आत्मरक्षार्थ की गयी फायरिंग में एक अभियुक्त सचिन यादव उर्फ देवा पुत्र महेन्द्र यादव निवासी ग्राम देवापार थाना मडियाहूं जौनपुर के पैर में गोली लगी जिससे वह घायल होकर गिर गया। तथा शेष दो अभियुक्त अन्धेरे का लाभ उठाकर भाग गये। घेराबंदी के दौरान मुकदमें से संबंधित सहयोगी वांछित अन्य दो अभियुक्त.विजय यादव पुत्र मेवालाल यादव निवासी ग्राम बोधापुर थाना सिकरारा, चन्द्रशेखर यादव पुत्र रामदुलार यादव निवासी ग्राम प्रेमराजपुर को गिरफ्तार किया गया। घायल अभियुक्त की तलाशी के दौरान पुलिस को उसके पास से एक देशी पिस्टल.32 बोर ,चार जिन्दा कारतूस .32 बोर .एक खोखा कारतूस .32 बोर.तीन मोबाइल ,एक स्कार्पियो बरंग काला वाहन सं0 UP62CS7474 बरामद हुआ।

जिसके सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 059/2024 धारा 307 भादवि व 3/25 आयुद्ध अधि0 पंजीकृत किया गया। पूछताछ के दौरान ज्ञात हुआ कि उक्त अभियुक्त थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 55/2024 धारा 302/120बी/34 भादवि का वांछित अभियुक्त है। अभियुक्त के विरूद्ध अग्रेतर विधिक एंव विवेचनात्मक कार्यवाही की जा रही गिरफ्तार अभियुक्तो का नाम व पता-सचिन यादव उर्फ देवा पुत्र महेन्द्र यादव निवासी ग्राम देवापार घायल,.विजय यादव पुत्र मेवालाल यादव निवासी ग्राम बोधापुर थाना सिकरार, चन्द्रशेखर यादव पुत्र रामदुलार यादव निवासी प्रेमराजपुर को विधक कार्यवाही करते हुए पुलिस ने जेल भेज दिया।

JauNpur:सीमेंट से भरा ट्रैक्टर पलटा,लगी आग, ड्राइवर ने कूद कर बचाई जान

0
JauNpur:सीमेंट से भरा ट्रैक्टर पलटा,लगी आग, ड्राइवर ने कूद कर बचाई जान
Tractor accident jaunpur

Tractor filled with cement overturned, caught fire, driver saved his life by jumping IN JAUNPUR

JAUNPUR NEWS जौनपुर। मडियाहू कोतवाली थाना क्षेत्र सीरिया गांव स्थित बसुही नदी पुलिया के पास सीमेंट लदा ट्रैक्टर पलट जाने के बाद ट्रैक्टर में आग लग गई। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड के जवानों ने किसी तरह आप पर काबू पाया है सुबह जैसे ही मडियाहू कोतवाली क्षेत्र के सीरियां गांव स्थित बसुही नदी पुल से थोड़ा आगे ढलान पर ट्रैक्टर पहुंचा ड्राइवर का ट्रैक्टर से नियंत्रण खो बैठा और ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर थोड़ी दूर पर जाकर पलट गया और देखते ही देखते ट्रैक्टर धूधू कर जलने लगा।

JauNpur:सीमेंट से भरा ट्रैक्टर पलटा,लगी आग, ड्राइवर ने कूद कर बचाई जान
Tractor accident jaunpur

प्राप्त जानकारी के मुताविक रामपुर थाना क्षेत्र के सिधवन गांव स्थित बोखारा सीमेंट फैक्ट्री से UP 62-BQ-2362 ट्रैक्टर पर परफेक्ट सीमेंट लादकर ड्राइवर तारा दुबे लेकर सदर जौनपुर के लिए सुबह करीब 5:00 बजे निकाला था। करीब 6:00 बजे वह मडियाहू कोतवाली क्षेत्र के सीरियां गांव स्थित बसुही नदी पुल से थोड़ा आगे ढलान पर पहुंचा, ड्राइवर तारा दुबे का ट्रैक्टर से नियंत्रण खो बैठा और ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर थोड़ी दूर पर जाकर पलट गया और देखते ही देखते ट्रैक्टर धूधू कर जलने लगा। ट्रैक्टर पलटने से ड्राइवर तारा दुबे को मामूली चोटे आई लेकिन वह बाल बाल बच गया। आसपास के लोगों ने सूचना फायर ब्रिगेड मड़ियाहू को दिया इसके बाद फायर ब्रिगेड के रवि प्रकाश अपने दल बल के साथ मौके पर पहुंचकर घंटो मशक्कत के बाद किसी तरह आग पर काबू पाया।

बताया जाता है कि ट्रैक्टर पर परफेक्ट नमक सीमेंट लदा हुआ था जो सड़क पर बिखर गया। जिस बुखारा फैक्ट्री से सीमेंट लादकर ट्रैक्टर ड्राइवर चला था बताया जाता है की उस फैक्ट्री में परफेक्ट सीमेंट बनता ही नहीं है। वह बुखारा सीमेंट के नाम से सीमेंट बनाने का काम करता है लेकिन उस फैक्ट्री से परफेक्ट सीमेंट कैसे लादकर ट्रैक्टर ड्राइवर जौनपुर के सदर बाजार में जा रहा था यह ड्राइवर ही बता सकता है।

jaunpur news: सोनभद्र से अयोध्या जा रही बस जौनपुर में दुर्घटना ग्रस्त,20 घायल,1की मौत

सोनभद्र से अयोध्या जा रही बस जौनपुर में दुर्घटना ग्रस्त,20 घायल,1की मौत

0
सोनभद्र से अयोध्या जा रही बस जौनपुर में दुर्घटना ग्रस्त,20 घायल,1की मौत
सोनभद्र से अयोध्या जा रही बस जौनपुर में दुर्घटना ग्रस्त,20 घायल,1की मौत

सोनभद्र से अयोध्या भगवान राम का दर्शन करने जा रहे बीजेपी कार्यकर्ताओं से भरी बस का जौनपुर में एक्सीडेंट 20 घायल चार गंभीर एक की मौत:

Bus full of BJP workers going from Sonbhadra to Ayodhya meets with accident in Jaunpur, 20 injured, 1 dead

JAUNPUR ACCIDENT जौनपुर। सोनभद्र से अयोध्या धाम दर्शन के लिए जा रही बीजेपी कार्यकर्ताओं से भरी बस जौनपुर से 18 किलो मीटर पहले दुर्घटना ग्रस्त हो गई जिसमें 15 से 20 लोगो की घायल होने की सूचना है एक कि मौत है,4 श्रद्धालुओ की स्थिति गंभीर है बेहतर इलाज के लिए कुछ श्रद्धालु जौनपुर जिला चिकित्सालय में भर्ती है तो कुछ वाराणसी के अस्पताल में ।

जानकारी के मुताविक मंगलवार की सुबह पांच बजे वाराणसी लखनऊ हाइवे पर जौनपुर जिले में जलालपुर थाना क्षेत्र के रेहटी गांव के पास एक ट्रक को वोवरटेक करते समय अचानक बस ट्रक से टकरा गई जबतक ड्राइवर कुछ समझ पाता तबतक दोनों की टक्कर इतनी तेज हुई की बस में बैठे 40 श्रद्धालुओ में से एक की मौके पर ही मौत हो गई 20 लोगो को हल्की चोटे आई है चार की हालत गंभीर है जौनपुर में दुर्घटना ग्रस्त बस जनपद सोनभद्र से अयोध्या धाम के लिए 11 मार्च को बस विंढमगंज से चल कर अयोध्या भगवान राम का दर्शन करने श्रद्धालुओं से भरी बस अयोध्या धाम जा रही थी l

आज सुबह करीब 5:00 बजे जौनपुर से 18 किलो मीटर पहले जलालपुर के रेहटी के पास अचानक ट्रक और बस में भिड़ंत होने से चीख पुकार मच गई मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस प्रसाशन और ग्रामीणों की मदद से घायलों को उमानाथ सिंह चिकित्सालय जौनपुर ले जाया गया जहां पर घायलों का इलाज चल रहा है। बस में सवार लोगो ने बताया कि यह बस सोनभद्र से अयोध्या धाम दर्शन के लिए जा रही थी उनमे ज्यादातर बीजेपी के कार्यकर्ता थे जिनके परिवार वाले भी उस बस में शामिल रहे बस किसी स्थानीय भाजपा नेता द्वारा भेजो जा रही थी ।

जिला अस्पताल के डॉक्टर बीके सोनकर ने बताया कि सोनभद्र से बस आयोध्या जा रही थी जिसमे कुल 40 से 41 लोग सवार थे जलालपुर के पास ट्रक से टक्कर हो गई जिसमें चार लोग गंभीर रूप से घायल है 15 से 20 लोग घायल है जिनको हल्की चोट लगी है एक ब्यक्ति की मौत हो चुकी है बस एक्सीडेंट में मारे गए ब्यक्ति और घायलों के नाम और पता अधिकारीक रूप से समाचार लिखे जाने तक पुलिस द्वारा नही किया गया है।

यह भी पढ़े।VBSPU जौनपुर-UPRTOU प्रयागराज,अब शिक्षा के क्षेत्र में मिलकर कार्य करेंगे