Home Blog Page 323

गाँवों की सड़के हो रही है चकाचक,मंत्री गिरीशचन्द्र यादव

0
गाँवों की सड़के हो रही है चकाचक,मंत्री गिरीशचन्द्र यादव
गाँवों की सड़के हो रही है चकाचक,गिरीशचन्द्र यादव

3176.36 लाख की लागत से बनाने वाली सड़क का मंत्री ने किया शिलान्यास

  • पूजा-अर्चना कर शिलापट्ट का ककया अनावरण

खेतासराय (जौनपुर) भाजपा सरकार में विकास गाँव-गाँव तक हो रहा है। गाँवों की सड़के चकाचक हो रही है। जनता ने अपनी सेवा के लिए चुन कर भेजा है। उनकी सेवा के सदैव तत्पर हूँ। सदर विधान में सभा में तेज़ी से विकास हो रहा है। विकास के क्रम में सबसे ज्यादा सडकों का जाल बिझाया हूँ। इतना अन्य सरकारों में सड़क का कार्य नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि दर्जनों को गाँवों को जोड़ने वाली सड़क बनने से राहगीरों को सहूलियत मिलेगी। सड़क निर्माण कार्य पूरी तरह से गुणवत्तायुक्त होगी। इसमें किसी भी प्रकार की कोताही क्षम्य नहीं होगी। उक्त सभी बातें राज्यमंत्री खेल एवं युवा कल्याण मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीशचन्द्र यादव ने शनिवार की सुबह कस्बा के डोभी पर सड़क शिलान्यास कार्यक्रम में कहा।

गाँवों की सड़के हो रही है चकाचक,मंत्री गिरीशचन्द्र यादव

राज्य सड़क निधि से (5054) योजना के अन्तर्गत 3176.36 लाख की लागत से 19.760 किलोमीटर बनने वाली गाँवों की सड़के का शिलान्यास किया। जो क्षेत्र के डोभी, पोरईखुर्द, जमदहा, अब्बोपुर, जैगहा, लखमापुर, मानीकला, मेहरावा को जोड़ने का कार्य करेगी। शिलान्यास से पूर्व मंत्री का भाजपा कार्यकर्त्ताओं द्वारा माला पहनाकर भव्य स्वागत किया गया। इसके बाद विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर शिलापट्ट का अनावरण किया। इस मौके पर कपूर चन्द्र जायसवाल, मंत्री प्रतिनिधि अजय कुमार सिंह, गजेंद्र पांडे, मण्डल अध्यक्ष धर्मेंद्र मिश्रा, मनीष धर्मरक्षक, शांतिभूषण मिश्रा, अनूप गुप्ता,जगदीश यादव, सत्यम जायसवाल, सचिन सोनी, आकाश सोनी, वंश श्रीवास्तव, सूरज सोनी, सोनू बिन्द, मोहित बिन्द आदि लोग मौजूद रहे।

JAUNPUR: 32 करोड़ खर्च होंगे मानिकला से मेहरावा मार्ग के चौडीकरण में

0
JAUNPUR: 32 करोड़ खर्च होंगे मानिकला से मेहरावा मार्ग के चौडीकरण में

32 करोड़ खर्च होंगे डोभी -अब्बोपुर मानिकला से मेहरावा मार्ग के चौडीकरण व सुदृढ़ीकरण में -गिरीश चंद्र यादव

JAUNPUR NEWS जौनपुर। सदर विधानसभा क्षेत्र में विकास की कड़ी में एक और बड़ी परियोजना खेल एवं युवा कल्याण मंत्री गिरीश चन्द्र यादव के अथक प्रयास से प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति हुयी। उत्तर प्रदेश शासन का एक पत्र 15 मार्च को प्रमुख अभियंता (विकास ) एवं विभागाध्यक्ष लोक निर्माण विभाग उत्तर प्रदेश को आया जिसमे शासन द्वारा वित्तीय वर्ष 2023-2024 के अन्तर्गत राज्य सड़क निधि से जनपद जौनपुर में डोभी -पोरयीखुर्द -जमदहा अब्बोपुर -जैगहा -लखमापुर -मानिकला से होते हुए मेहरावा मार्ग तक चौडीकरण एवं सुदृढ़ीकरण का कार्य हेतु कुल लागत रुपया 31,76, 36,000 (रूपये इकतिस करोड़ छियत्तर लाख छत्तीस हजार मात्र की प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति के साथ चालू वित्तीय वर्ष के अनर्गत राज्य सड़क निधि से कुल रूपये 6,35,27,000/- (छः करोड़ पैतिस लाख सत्ताइस हजार रुपये मात्र ) की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की गयी है।

खेल मत्री ने बताया कि इस सड़क मार्ग कि लम्बाई लगभग 20 किलोमीटर है इस सड़क परियोजना से बहुत से गांव लाभान्वित होंगे, इस सड़क निर्माण के लिए हम काफ़ी दिन से प्रयासरत थे कई बार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी महाराज और लोक निर्माण मन्त्री जितिन प्रसाद से मिला, हमारे क्षेत्र कि जनता के लिए ये बहुत बड़ी सौगात है हमारे विधानसभा क्षेत्र में इस बड़ी परियोजना कि वित्तीय स्वीकृति प्रदान करने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ महाराज एवं लोक निर्माण मन्त्री जितिन प्रशाद बहुत बहुत आभार प्रगट करता हु। आशय कि जानकारी खेल मन्त्री के मिडिया प्रभारी मनीष श्रीवास्तव ने दी

JAUNPUR NEWS

लोक सभा चुनाव 2024 की अधिसूचना जारी, जौनपुर में 25 मई को मतदान होगा

0
लोक सभा चुनाव 2024 की अधिसूचना जारी, जौनपुर में 25 मई को मतदान होगा
लोक सभा चुनाव 2024 की अधिसूचना जारी, जौनपुर में 25 मई को मतदान होगा

जौनपुर : लोक सभा चुनाव 20 24 की अधिसूचना आज चुनाव आयोग ने जारी कर दी Notification released for Lok Sabha elections 2024 जौनपुर में 25 मई को मतदान होगा 4 जून को मतगणना जौनपुर में 25 मई को मतदान होगा 4 जून को मतगणना  छठवे चक्र के चुनाव पर भारत निर्वाचन आयोग द्वारा लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 के लिए  कार्यक्रम जारी कर दिया  गया है जिसमें जनपद में निर्वाचन की अधिसूचना नामांकन कक्ष लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र 73-जौनपुर संसदीय निर्वाचन क्षेत्र न्यायालय जिला मजिस्ट्रेट,74-मछलीशहर (अ0जा0) संसदीय निर्वाचन क्षेत्र न्यायालय अपर जिलाधिकारी (भू-राजस्व) जौनपुर कोर्ट नं0 14 किया जायेगा।

मतदान केन्द्र, स्थल एवं मतदाताओं की संख्या -73-जौनपुर में 1141 मतदान केन्द्र, 1955 मतदान स्थल एवं 23 जनवरी  को अन्तिम प्रकाशित मतदाता पुरुष 1015545, महिला मतदाता 942923, थर्ड जेण्डर 86, कुल 1958554, सर्विस मतदाता 1747 है। शनिवार को जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार माँदड़ ने कलेक्ट्रेट सभागार में प्रेसवार्ता  करते हुए बताया  कि  74-मछलीशहर (अ.जा.) में मतदान केन्द्र 1187, मतदान स्थल 1944, पुरूष मतदाता 1006760, महिला मतदाता 917026, थर्ड जेण्डर 86, कुल 1923872, सर्विस मतदाता 2933 है। इस प्रकार जनपद में कुल मतदान केन्द्र  2328, कुल मतदान स्थल 3899, कुल पुरूष मतदाता 2022305, कुल महिला मतदाता 1859949, थर्ड जेण्डर 172, कुल मतदाता 3882426, सर्विस मतदाता 4680 है।जनपद में वृद्ध एवं दिव्यांग मतदाता – जनपद में 85 वर्ष से अधिक आयु के कुल 18193 वृद्ध मतदाता तथा 28825 दिव्यांग मतदाता है जिन्हें पोस्टल बैलट से मतदान कराये जाने हेतु प्रारूप-12 घ के वितरण का कार्य प्रारम्भ कर दिया गया है।

जिलाधिकारी ने सभी मतदाताओं से अपील किया है कि बिना किसी प्रलोभन के अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करें।

लोक सभा चुनाव 2024 की अधिसूचना जारी, जौनपुर में 25 मई को मतदान होगा

 भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्वाचन की घोषणा के पश्चात ही निर्देशानुसार आदर्श आचार संहिता हेतु शहरी/ग्रामीण क्षेत्रों हेतु तहसील के राजस्वकर्मी एवं नगरपालिका परिषद के कर्मियों की टीम गठित कर कार्यवाही प्रारम्भ करा दी गई है। घोषणा के दिनांक से 72 घंटे के अन्दर शहरी/ग्रामीण क्षेत्रों में राजनैतिक दलों के बैनर, पोस्टर, वाल राइटिंग इत्यादि के हटाने का कार्य पूर्ण करा लिया जायेगा।उन्होंने अवगत कराया कि निर्वाचन लड़ने वाले अभ्यर्थियों को नाम निर्देशन पत्र प्रारूप-2क एवं प्रारूप-26 में शपथपत्र देना होगा। प्रारूप-26 में अंकित सभी कालम भरना अनिवार्य है जो लागू न हो उसमें ’’शून्य’’ या ’’लागू नहीं’’ अंकित किया जाय। सामान्य अभ्यर्थी हेतु नामांकन के साथ रू0 25000 तथा अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति रू0 12500 जमानत धनराशि जमा करना होगा। निर्वाचन लड़ने वाले अभ्यर्थियों को निर्वाचन से संबंधित समस्त व्यय हेतु एक पृथक बैंक खाता खोलना अनिवार्य है।

वीवीपैट- आयोग के निर्देशानुसार जनपद के समस्त मतदेय स्थलों पर ईवीएम एवं  वीवीपैट का प्रयोग किया जायेगा। ईवीएम एवं वीवीपैट से मतदान के सम्बन्ध में जागरूकता हेतु जनपद स्तर एवं एआरओ स्तर पर 10 जनवरी  से डिमान्स्ट्ेशन स्थापित कर समस्त को जानकारी प्रदान की गई है। उक्त के अतिरिक्त 25 जनवरी  से 25 फरवरी  तक एलईडी युक्त वाहनों से जनपद के समस्त मतदान क्षेत्रों के एरियाओं में प्रचार-प्रसार कराकर जागरूक किया गया।

नोटा- निर्वाचन में नोटा के प्रयोग हेतु बैलट पेपर में अन्तिम क्रमांक पर नोटा प्रदर्शित किया जायेगा। व्यय अनुवीक्षण टीम- आदर्श आचार संहिता के अनुपालन के क्रम में जनपद में अवस्थित विधान निर्वाचन क्षेत्रों में विधानसभावार फ्लाइंग स्क्वाड, स्थायी निगरानी हेतु 03 शिफ्ट में 03-03 टीमे तथा 09 लेखा टीम, 09 वीडियो अवलोकन टीम, 09 वीडियो निगरानी टीम का गठन किया गया है जो क्रियाशील हो गई है तथा जब्ती के निस्तारण हेतु 03 सदस्यीय समिति का गठन किया गया है।

निर्वाचन लड़ने वाले उम्मीदवारों के लिये व्यय की अधिकतम सीमा रू0 95 लाख नियत है जोनल /सेक्टर मजिस्ट्रेट- जनपद में शान्तिपूर्ण निर्वाचन कराने हेतु कुल 31 जोनल मजिस्ट्रेट तथा 261 सेक्टर मजिस्ट्रेट नियुक्त कर प्रशिक्षित कर दिये गये है। सभी सेक्टर मजिस्ट्ेट मतदेय स्थल पर सुनिश्चित न्यूनतम सुविधा व रूट का सत्यापन कर रहे है।पैम्फलेट, पोस्टर, बैनर के सम्बन्ध में सामान्य निर्देश-जनपद में अवस्थित प्रेस स्वामियों द्वारा यदि कोई बैनर,पोस्टर,पैम्फलेट,होर्डिग इत्यादि का प्रिन्ट किया जाता है तो वह अपने फर्म का नाम एवं मोबाइल नम्बर अंकित अवश्य किया जायेगा एवं प्रारूप-क एवं ख में सूचना देगा।

मीडिया सर्टिफिकेशन एण्ड मॉनिटरिंग कमेटी  (MCMC)  जनपद स्तर पर एमसीएमसी का गठन कर दिया गया है जिसमें जिलाधिकारी-अध्यक्ष तथा जिला सूचना अधिकारी, अपर जिला सूचना अधिकारी, जिला सूचना-विज्ञान अधिकारी एवं उप जिलाधिकारी, सदर एवं आरिफ हुसैनी जर्नलिस्ट सदस्य नामित किये गये है।

मतदान समाप्त होने के निर्धारित समय से 48 घंटे पूर्व की अवधि के दौरान जनपद के दायरे में प्रचार सार्वजनिक बैठक करने और यातायात साधनों द्वारा मतदान केन्द्र के लिये मतदाताओं को लाना और ले जाना वर्जित है। रात्रि 10.00 बजे से प्रातः 6.00 बजे की अवधि में कोई अभियान  ¼Campaign) नहीं किया जा सकता है। डिस्ट्रिक्ट काल सेन्टर- जनपद में काल सेन्टर स्थापित किया गया है जिसका टोल फ्री नम्बर 1800-180-1950 है। उक्त के अतिरिक्त कंट्रोल रूम भी स्थापित किया गया है जिसका नम्बर-05452-261950 है।VSP ( Voter Service Portal)  मतदाता सूची में अपना नाम खोजने के लिये  https://electoralsearch.eci.gov.in/ पर उपलब्ध आप्सन पर क्लिक करें और पाएं मतदाता सूची में अपना नाम और अपने बूथ की सम्पूर्ण जानकारी। PLAY STORE में जाकर  voterhelpline  App download करें। इस एप से मतदाता सूची में मतदाता अपना नाम, अपने मतदेय स्थल के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकता है तथा नाम सम्मिलित,विलोपित एवं संशोधित करने हेतु आवेदन पत्र प्रस्तुत कर सकता है।

                                                   !!मैं हूॅं ना!!


 वेबसाइट https://voters.eci.gov.in या  https://ceouttarpradesh.nic.in  मतदाता अपना नाम दर्ज कर सकते है और अपना नाम चेक कर सकते है। सी-विजिल-निर्वाचन से संबंधित शिकायत करने तथा नियत समय के अन्तर्गत निस्तारण हेतु सी-विजिल एप का प्रयोग किया जा सकता है। सुविधा पोर्टल https://suvidha.eci.gov.in/ प्रत्याशियों द्वारा आनलाइन नामनिर्देशन,राजनैतिक दलों के प्रचार प्रसार, रैली, जुलूस इत्यादि सम्बन्धी अनुमति प्राप्त करने हेतु सुविधा पोर्टल  https://suvidha.eci.gov.in/  पर किया जा सकता है।मतदान हेतु विकल्प-मतदाताओं की सुविधा हेतु मतदाता पहचान पत्र का उपयोग किया जायेगा। यदि किसी के पास पहचान पत्र उपलब्ध नहीं है तो आयोग के निर्देशानुसार मतदाता पर्ची के साथ अतिरिक्त 11 अन्य विकल्प में से कोई एक पहचानपत्र लाना अनिवार्य होगा।

आधार कार्ड, मनरेगा जाब कार्ड, बैंकों/डाकघरों द्वारा जारी किए गए फोटोयुक्त पासबुक, श्रम मंत्रालय की योजना के अन्तर्गत जारी स्वास्थ्य बीमा स्मार्ट कार्ड,  ड्राइविंग लाइसेन्स, पैन कार्ड, एनपीआर के अंतर्गत आरजीआई द्वारा जारी किए गए स्मार्ट कार्ड, भारतीय पासपोर्ट, फोटोयुक्त पेंशन दस्तावेज, केन्द्र/ राज्य सरकार/लोक उपक्रम/पब्लिक लिमिटेड कंपनियों द्वारा अपने कर्मचारियों को जारी किए गए फोटोयुक्त सेवा पहचान पत्र, सांसदों/ विधायकों/विधान परिषद् सदस्यों को जारी किए गए सरकारी पहचान पत्र और यूनिक डिसएबिलिटी आईडी(यूडीआईडी) कार्ड, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय, भारत सरकार मतदान के 05 दिवस पूर्व मतदाता पर्ची का वितरण कर दिया जायेगा। स्वीप-मतदाताओं को जागरूक करने के लिये जनपद में कुल 2807 चुनाव पाठशाला  210 इण्टर कालेजों तथा 183 डिग्री कालेजों में साक्षरता निर्वाचन क्लब एवं मतदाता जागरूकता फोरम 40 के माध्यम से मतदाता जागरूकता कार्यक्रम चलाया जा रहा है। ’’वोट करेगा जौनपुर’’ के नाम से फेस बुक भी चलाई जा रही है।  

JAUNPUR:पूरे विश्व मे मोदी के नेतृत्व को सम्मान मिल रहा है,कृपा शंकर

0
JAUNPURपूरे विश्व मे मोदी के नेतृत्व को सम्मान मिल रहा है,कृपा शंकर
JAUNPUR:पूरे विश्व मे मोदी के नेतृत्व को सम्मान मिल रहा है,कृपा शंकर

JAUNPUR NEWS शाहगंज :जौनपुर जिले के विकास के लिए केंद्र व राज्य सरकार ने योजनाओं की जो शुरुआत की है उसे और आगे ले जाना है मौका मिला तो देश में जौनपुर के विकास को ऊंचाई पर ले जाने का काम होगा, जिसे देखने के लिए लोग आएंगे। उक्त बातें शनिवार को नगर के आजमगढ़ मार्ग स्थित एक होटल में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी कृपा शंकर सिंह ने कहा।

उन्होंने कहा कि आज पूरे विश्व में मोदी के नेतृत्व को सम्मान मिल रहा है। दूसरे देशों के नेता मोदी के सामने नतमस्तक होते हैं और मोदी जनता को सम्मान देते हैं। प्रदेश की योगी सरकार में गुंडे आज बिल में छुपे हुए हैं। डबल इंजन की सरकार नित नए मुकाम बना रही है। आयोजन में विधायक रमेश सिंह लोकसभा संयोजक जितेंद्र सिंह व पूर्व पालिका अध्यक्ष ओमप्रकाश जायसवाल ने अपने विचार रखें। अंत में जिला अध्यक्ष पुष्पराज सिंह ने आगंतुकों प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यकर्ता सम्मेलन में सपा नेता व पूर्व नगर पालिका उपाध्यक्ष श्याम जी गुप्ता, सभासद छेदीलाल वर्मा, अमरनाथ गौतम, आशिक अली, सेराज अहमद को जिलाध्यक्ष, लोकसभा प्रत्याशी और क्षेत्रीय विधायक ने पार्टी की सदस्यता दिलाई।

कार्यक्रम में प्रदेश प्रवक्ता ओम प्रकाश सिंह, जितेन्द्र सिंह, सुशील मिश्रा, ब्लॉक प्रमुख बृजेश यादव, प्रमुख प्रतिनिधि अजय सिंह, उमेश तिवारी, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष ओम प्रकाश जायसवाल,अरगपुर कला नरेश राजेश सिंह, भाजपा मंडल सोशल मीडिया प्रभारी चंदन कुमार जायसवाल ,पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष गीता जायसवाल, सुरेश धुरिया, रीता जायसवाल, विजय लक्ष्मी गुप्ता,विक्रम सिंह ,रामलीला समिति के अध्यक्ष संदीप जायसवाल, भाजपा मंडल मोर्चा नगर उपाध्यक्ष प्रदीप जायसवाल, भाजपा मंडल अध्यक्ष चिंताहरण शर्मा (चंदन), राजमती सरोज, नीलम अग्रहरि, धीरज पाटिल, वेद प्रकाश जयसवाल, देवी प्रसाद मंटू चौरसिया ,कालीचरण जायसवाल ,उमेश जायसवाल, संदीप साहू ,महेश लालवानी मनोज पांडे ,राजू अग्रहरि रामपलट किराना ,भाजपा पिछड़ा मोर्चा मंडल अध्यक्ष ओम चौरसिया ,उपाध्यक्ष सिकंदर साहू ,राम पलट सेठ, राज कपूर ,योगेश ,वीरेंद्र कुमार, मिथिलेशनाग, वंशराज राजभर, आशीष जायसवाल ,सरिता राजभर ,मिथिलेश मौर्य ,विजय जायसवाल ,सियाराम मौर्य ,प्रगेस ,मंगला मोदनवाल, वेद प्रकाश विश्वकर्मा ,अनुपम चौहान, शिवकुमार प्रजापति ,डॉ राजेश गुप्ता ,शशांक शेखर शिन्हा ,अभिषेक सिंग गौतम,आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

जौनपुर में तीन थाने की पुलिस के साथ बदमाश की मुठभेड़,पैर में लगी गोली

0

जौनपुर: शाहगंज, सरपतहाँ व थाना खुटहन की संयुक्त टीम ने शातिर चोर पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, कब्जे से बिना नम्बर की मोटरसाइकिल 315 बोर का कट्टा बरामद हुआ है।पुलिस के अनुसार जिले में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक नगर बृजेश गौतम के आदेश एवं क्षेत्राधिकारी शाहगंज अजीत सिंह चौहान के कुशल पर्यवेक्षण में तारकेश्वर राय थानाध्यक्ष शाहगंज व त्रिवेणी सिंह थानाध्यक्ष सरपतहाँ पुलिस बल के साथ संयुक्त टीम बनाकर चेकिंग कर रहे थे तभी सुल्तानपुर की तरफ से आती हुई एक बिना नम्बर प्लेट मो0सा0 दिखाई दी जिसे रोकने का इशारा पुलिस ने किया सामने पुलिस चैकिंग देख बाइक सवार व्यक्तियों ने खुटहन रोड पर मोटर साइकिल मोड कर भागने लगें,तभी वायरलेस से सूचना पास की गयी , सूचना पर अरविन्द कुमार सिंह थानाध्यक्ष खुटहन द्वारा सामने से आकर भागते हुये बदमाशों का घेराव किया गया तो बदमाशों ने हडबडी में मोटर साइकिल निजामपुर मार्ग पर मोड दी अचानक मोडने पर गाडी डिस्बैलेंस हो गयी। बदमाश अपने को घीरता देखकर पुलिस टीम पर फायर कर दियाजिसमें थानाध्यक्ष शाहगंज बाल बाल बच गए ।

आत्मरक्षार्थ पुलिस टीम द्वारा किये गये जबाबी फायर से एक बदमाश के पैर में गोली लग गयी, जिससे बदमाश घायल होकर गिर पड़ा तथा अन्य बदमाश अंधेरे का लाभ लेकर भागने में सफल रहा। घायल बदमाश को बाद प्राथमिक उपचार जिला चिकित्सालय जौनपुर के लिए रेफर कर दिया गया। घायल बदमाश से नाम पता पूछा गया तो अपना नाम रविन्द्र वर्मा पुत्र सभापति वर्मा निवासी मकदूमपुर थाना खुटहन जनपद-जौनपुर बताया गया, जिसके कब्जे से एक तमंचा .315 बोर , एक खोखा .315 बोर व एक अदद कारतूस .315 बोर तथा एक मो0सा0 बिना नम्बर प्लेट बरामद हुयी । बदमाशों के विरुद्ध सुसंगत धाराओ में मुकदमा पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है। गिरफ्तार अभियुक्त . रविन्द्र वर्मा पुत्र सभापति वर्मा निवासी मकदूमपुर थाना खुटहन का निवासी है।

राष्ट्रीय अविष्कार अभियान कार्यक्रम: छात्रों ने किया एक्सपोजर विजिट

0
राष्ट्रीय अविष्कार अभियान कार्यक्रम छात्रों ने किया एक्सपोजर विजिट
राष्ट्रीय अविष्कार अभियान कार्यक्रम: छात्रों ने किया एक्सपोजर विजिट

खेतासराय (जौनपुर) राष्ट्रीय अविष्कार अभियान के तहत शैक्षिक भ्रमण (एक्सपोजर विजिट) के तहत विकासखंड शाहगंज सोंधी वे खंड शिक्षा अधिकारी अमरदीप जायसवाल के नेतृत्व में 100 छात्र-छात्राओं ने कृषि विज्ञान केंद्र बक्सा, शाही किला जौनपुर,आईटीआई सिद्दिकीपुर,वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय का भ्रमण किया। भ्रमण के दौरान छात्र-छात्राओं को चीजों को बारीकी से बताया गया और उसके बार से विस्तार वर्णन किया गया। भ्रमण को छात्र-छात्राओं में उत्साह देखने को मिला। इस अवसर पर एआईपी अखिलेश यादव, धर्मेंद्र कुमार सिंह, नोडल संकुल वीरेंद्र कुमार, ओमप्रकाश, अशोक कुमार, बुधिराम समेत आदि लोग मौजूद रहे।

JAUNPUR:लापता छात्र का शव श्मशान घाट के नाले में मिला,मचा हड़कंप

0
JAUNPURलापता छात्र का शव श्मशान घाट के नाले में मिला,मचा हड़कंप
JAUNPUR:लापता छात्र का शव श्मशान घाट के नाले में मिला,मचा हड़कंप

परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

JAUNPUR CRIME खेतासराय (जौनपुर) स्थानीय थाना क्षेत्र के मनीकला गाँव निवासी कक्षा-5 के छात्र का शव समीपवर्ती दूसरे गाँव के श्मशान घाट के नाले में जलकुम्भी में मिलने से सनसनी फ़ैल गई। पुलिस ने नामजद आरोपियों की निशानदेही पर छात्र के शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। छात्र की माँ ने तीन नामजद आरोपियों पर हत्या का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। जानकारी के अनुसार सूरज बिंद (14 वर्ष) पुत्र ओमप्रकाश बिन्द उर्फ भोनू गाँव के प्राथमिक विद्यालय के कक्षा-5 का छात्र था। 12 मार्च को शाम घर से गाँव निवासी कुलदीप बिन्द की बारात जाने के लिए घर कह कर निकला था। लेकिन दूसरे दिन नहीं लौटा तो पता चला की वह बारात नहीं गया था। तभी से परिजन सूरज बिन्द की खोजबीन कर रहे थे। पुलिस को भी छात्र के गुमशुदगी की सूचना दी गई थीं । पुलिस गाँव में छात्र के साथ देखे गए संदिग्ध आरोपियों से पूछताछ कर रही थी।

उन्हीं संदिग्ध युवकों की निशानदेही पर शुक्रवार को सूरज बिन्द का शव क्षेत्र के फरीदपुर गाँव के श्मशान घाट के पास नाले में मिट्टी के नीचे दबा कर ऊपर से जलकुम्भी रखकर ढका मिला। शव मिलने से कोहराम मच गया। माँ गुडडी देवी का रो-रो कर बुरा हाल है। पिता ओमप्रकाश बिन्द उर्फ भोनु रोजी-रोटी के सिलसिले में मुंबई गए हुए थे। चार भाई बहनों में सूरज सबसे बड़ा था। मृतक सूरज की नंदिनी तथा सीता दो छोटी बहनें व सबसे छोटा भाई आर्यन है। इस सम्बंध में थानाध्यक्ष दीपेन्द्र सिंह ने बताया मृतक छात्र सूरज बिन्द की बॉडी आरोपियों की निशानदेही पर रिकवर कर लिया गया है। मृतक छात्र की माता की तहरीर पर तीन नामजद आरोपियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। अग्रिम विधिक कारवाई पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद की जाएगी।

JAUNPUR :JAUNPUR:हरिहरपुर गांव मे शाट सर्किट से लगी आग,सामान जलकर खाक

JAUNPUR:लोहे की पाइप में बिजली उतरने से युवक की मौत

0
JAUNPURलोहे की पाइप में बिजली उतरने से युवक की मौत
JAUNPUR:लोहे की पाइप में बिजली उतरने से युवक की मौत

JAUNPUR NEWS जौनपुर (खुटहन)  शुक्रवार की सुबह 10 बजे के लगभग टेंट की पाइप निकाल रहा युवक बिजली की चपेट में आकर झुलस गया मौजूद लोग बेहोशी की हालत में बदलापुर स्थित स्वास्थ्य केंद्र ले गए जहाँ देखते ही चिकित्सकों ने मौत की पुष्टि कर दी कृष्णापुर गाँव निवासी रंजित निषाद रामनगर निवासी रविन्द्र अग्रहरि के घर भण्डार कार्यक्रम में टेंट लगाने गया था लोहे की पाइप जैसे ही निकाल कर लगाने चला उपर से गुजर रही हाईवोल्टेज से जा टकराया जब तक लोग कुछ समझ पाते बिजली के तेज झटके ने उसे दुर फेक दिया बेहोशी की हालत में उसे अस्पताल ले जाया गया जहाँ डाक्टरों उसे मृत घोषित कर दिया शव लेकर स्वजन घर पहुचे तो पुरे गाँव में सन्नाटा पसर गया युवा पुत्र के माता पिता का रो रोकर बुरा हाल है l


समाचार – बेसिक शिक्षा 


 जनपद स्तरीय विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता प्रदर्शनी में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यालयों के बच्चों को को मुख्य विकास अधिकारी साईं तेजा सीलम, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ0 गोरखनाथ पटेल तथा परियोजना कार्यालय के समग्र शिक्षा के निपुण सेल से आए आसना शुक्ल, अंकित तथा रोहित की उपस्थिति में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यालयों के 10 छात्र छात्राओं सम्मनित किया गया। प्रथम आराध्या, जलालपुर को रु0 10000, अमन, खुटहन रु0 7500, अपराजिता, डोभी रु0 5000, अनन्या, मुगंराबादशाहपुर रु0 2500, रिया, महराजगंज रु0 2500, अर्पिता यादव, मुगंराबादशाहपुर रु0 2500, शिवम, केराकत रु0 2500, अंशिका, धर्मापुर रु0 2500, संजना, केराकत रु0 2500, कशिश रानी, रामनगर रु0 2500 और निपुण मोमेंटो एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।


इसके बाद परियोजना के निपुण सेल से आए सदस्यों के बैठक की गई, जिसमें जनपद की डाटा एवं शिक्षक संदर्शिका आधारित शिक्षण कार्य, 100 प्रतिशत बच्चों की उपस्थिति, गुणवक्ता संकुल शिक्षकों बैठक, खण्ड शिक्षा अधिकारी के साथ साप्ताहिक बैठक, विद्यालयवार शैक्षिक प्रगति की जाय पर विस्तार से चर्चा हुई।

JAUNPUR:लोहे की पाइप में बिजली उतरने से युवक की मौत

मुख्य विकास अधिकारी द्वारा बताया गया हमारे टास्क फोर्स बैठक दाता आधारित, गुणवत्ता युक्त सपोर्टिव सुपरविजन, निपुण लक्ष्य एप से एसेसमेंट के विद्यालय में 70 प्रतिशत बच्चे उपस्थिति हो सायंकाल 1 घण्टे सह शैक्षिक अकादमिक तथा खेल कूद के कार्य कराए जा रहे जिससे बच्चों उपस्थिति में निरन्तर वृद्धि हो रही है। परियोजना के निपुण सेल से आए सभी सदस्यों के साथ जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के सभागार में डाटा आधारित बैठक की गई, जिसमें निर्देश दिया गया कि किसी भी डाटा आधारित पेंडेंसी को एक सप्ताह में 100 प्रतिशत पूर्ण कर लिया जाय। शिक्षकों एवं बच्चों की उपस्थिति के अन्तराल को आपसी संवाद कर निरन्तरता स्थापित किया जाय। विद्यालय स्तर पर निपुण लक्ष्य एप आंकलन सप्ताह वार किया जाय, जो बच्चे निपुण नही हो उन्हें कैसे निपुण किया जाय पर गुणवत्ता युक्त उपचारात्मक शिक्षण कर निपुण किया जाय पर बल दिया जाय। अब सत्र 2024-25 जो स्कूल के प्रधानाध्यापक बताएंगे उन्ही विद्यालयों का निपुण लक्ष्य एप से एसेसमेंट किया जाएगा। सप्ताहवार खण्ड शिक्षा अधिकारी और एआरपी की बैठक डाटा ली जाय और अगली रणनीति तय कर विद्यालयों में शिक्षण कार्य कराया जाय।

JAUNPUR NEWS

JANPUR:मैं जनता का सेवक उनकी सेवा करना मेरा पहला कर्तव्य,डॉ संतोष मिश्रा राजा 

0
मैं जनता का सेवक उनकी सेवा करना मेरा पहला कर्तव्य,डॉ संतोष मिश्रा राजा
मैं जनता का सेवक उनकी सेवा करना मेरा पहला कर्तव्य,डॉ संतोष मिश्रा राजा

JAUNPUR NEWS जौनपुर। समाजसेवी डॉ संतोष मिश्रा  राजा ने चुनाव की दृष्टिगत दर्जनों गांव के लोगों से मुलाकात कर मांगा आशीर्वाद। मिश्रा के दर्जनों गांव के भ्रमण से विपक्षी खेमों में हलचल सी मंच गई है। सूत्रों की माने तो राजा संतोष मिश्रा बसपा लोकसभा 73 के प्रत्याशी हो सकते हैं। ब्राह्मण मतदाता लोकसभा जौनपुर में ढाई लाख के ऊपर है और संतोष ब्राह्मणों व अन्य जातियों को अपने तरफ करने में कामयाब होंगे।

ब्राह्मणों में उनकी छवि बेहद लोकप्रिय है।इसके साथ ही  ब्राह्मण सभा के प्रदेश अध्यक्ष भी हैं। यह लोगों के दुख सुख में सदैव सम्मिलित होते रहे हैं और यथाशक्ति लोगों का मदद करते रहते हैं।इसलिए जौनपुर की जनता को ऐसे प्रत्याशी तलाश है जो उनके सुख-दुख व क्षेत्र के विकास करने में मिल का पत्थर साबित होगा । मिश्रा का मानना है कि हमारे पास सब कुछ है मुझे किसी प्रकार से धन की लालसा नहीं है मैं तो जनता का सेवक और उनकी सेवा करना मेरा पहला कर्तव्य है।आप सब की सेवा के सदैव खंडा रहूंगा। अगर जनता जनार्दन का आशीर्वाद और सहयोग रहा तो जौनपुर को एक नई शिखर पर पहुंचने का प्रयास करूंगा।

यह भी पढ़े : jaunpur News:प्रतिभागियों ने ऐतिहासिक स्थलों की फोटोग्राफी को सीखा

JAUNPUR NEWS

बयालसी पीजी कॉलेज जलालपुर राष्ट्रीय सेवा योजना के शिविर का हुआ समापन

0
बयालसी पीजी कॉलेज जलालपुर राष्ट्रीय सेवा योजना के शिविर का हुआ समापन
बयालसी पीजी कॉलेज जलालपुर राष्ट्रीय सेवा योजना के शिविर का हुआ समापन

जौनपुर। बयालसी पीजी कॉलेज जलालपुर के राष्ट्रीय सेवा योजना  सात दिवसीय विशेष शिविर के समापन अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शुभारंभ महाविद्यालय के मुख्य अतिथि  प्रबंधक डॉ विजय प्रताप सिंह ने  मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारंभ  किया। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती की वंदना से किया गया। मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना का उद्देश्य छात्रों में अनुशासन का विकास करना अनुशासन से ही छात्र एक सही एवं योग्य विद्यार्थी पढ़ सकते हैं शिविर जीवन के द्वारा विद्यार्थियों में अपने कार्यों के प्रति संकल्प दृढ़ निश्चय समुदाय में रहकर अपना अमूल्य सहयोग करना सबसे बड़ी  सीख है ।

सभी आगंतुकों का हार्दिक  विशिष्ट अतिथि  प्रमोद कुमार प्रजापति ने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना के द्वारा बच्चों को समाज के साथ मिलकर कार्य करने की प्रेरणा मिलती है राष्ट्रीय सेवा योजना के द्वारा बच्चों में देश सेवा समाज सेवा का भाव जागृत कर उन्हें उपयोगी नगरी बनाया जा सकता है। विशिष्ट अतिथि श्री सुभाष चंद्र जी ने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना के द्वारा अपने अंदर देश प्रेम ,समाज सेवा और अनुशासन आदि गुणों को विकसित कर सकते हैं। अपने अध्यक्षीय से संबोधन में प्राथमिक विद्यालय बीबनमऊ के प्रिंसिपल श्री रविंद्र कुमार ने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना जैसे कार्यक्रमों के द्वारा बच्चों में बच्चों में ,युवाओं में, ग्राम वसियों में अपने कर्तव्य ,उत्तरदायित्व की प्रति जागरूक कर उन्हें उनकी जिम्मेदारी का एहसास कराया जा सकता है।कार्यक्रम का संचालन एवं धन्यवाद ज्ञापन कार्यक्रम अधिकारी सोमारू राम ने किया। डॉ राकेश कुमार  , किशन कुमार, मनीष कुमार दुबे ,राकेश कुमार पाल, मनीष कुमार प्रजापति, सौरभ कुमार प्रजापति ,अभिषेक अजय कुमार, विशाल मौर्य, अखिलेश कुमार सिंह,संतोष कुमार ,विनय सिंह ,रामजीत कश्यप उपस्थित थे।