Jaunpur Accident जनपद जौनपुर में भीषण सड़क दुर्घटना घट गई जिसमे पांच मजदूरों की मौत हो गई मामला बीती रात्रि समय लगभग लगभग ग्यारह बजे सिकरारा क्षेत्र के समाधगंज बाजार के पास जौनपुर-प्रयागराज हाईवे पर मकान ढालने वाले लगभग 07 मजदूर ट्रैक्टर ट्राली पर सवार थे जिसे प्रयागराज की तरफ से आ रही रोडवेज बस से टक्कर हो जाने के कारण ट्रैक्टर ट्राली असंतुलित होकर पलट गई टैक्टर ट्राली पर सवार 05 लोगों की मृत्यु हो गई तथा 02 लोग गंभीर रुप से घायल हो गए। घटना की सूचना पर थाना सिकरारा पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर घायलों को इलाज हेतु सीएचसी मछलीशहर भेजा गया। व मृतकों के शव को कब्जे में लेकर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।
जौनपुर को मिली 100 बेड का क्रिटिकल केयर ब्लॉक की सौगात
JAUNPUR NEWS जौनपुर : राजकोट गुजरात से माननीय प्रधानमंत्री जी द्वारा प्रदेश के 15 क्रिटिकल केयर ब्लॉक का शिलान्यास किया गया। जनपद के उमानाथ सिंह स्वशासी चिकित्सा महाविद्यालय में उक्त ब्लॉक का निर्माण होना है। प्रधानमंत्री जी के कार्यक्रम का सीधा प्रसारण चिकित्सा महाविद्यालय के प्रांगण में किया गया।कार्यक्रम में राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार युवा कल्याण एवं खेल विभाग गिरीश चंद्र यादव ,एमएलसी बृजेश सिंह प्रिंस, मुख्य विकास अधिकारी साई तेजा सीलम, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ० लक्ष्मी सिंह, प्राचार्य मेडिकल कालेज डॉ० शिवकुमार, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ० राजीव कुमार, जिला मलेरिया अधिकारी डॉ० बी पी सिंह, डी पी एम, एन एच एम, सहित लगभग 200 आमजन ने प्रतिभाग किया।
पंडित राम शिरोमणि औद्योगिक संस्थान में 131 युवाओ को मिला रोजगार
JAUNPUR NEWS जौनपुर :मुंगरा बादशाहपुर ब्लॉक के पंडित राम शिरोमणि औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में शनिवार को विकास खंड स्तरीय रोजगार मेला का आयोजन किया गया। जिसमें लगभग 238 से अधिक युवाओं ने प्रतिभाग किया। साक्षात्कार में लगभग 131 सफल प्रतियोगियों का चयन मौके पर उपस्थित कंपनियों द्वारा ऑफर लेटर प्रदान कर किया गया। मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि मनीष तिवारी ने कहा कि प्रधानमंत्री के विजन कौशल विकास मिशन द्वारा विकास खंड स्तर पर आयोजित रोजगार मेला से बेरोजगारों को अत्यधिक लाभ मिल रहा है। आज के युवा को इस रोजगार मेला की अत्यधिक आवश्यकता है।
जिला कार्यक्रम प्रबंधक रोजगार मेला प्रभारी प्रभात पाण्डेय ने बताया कि दीन दयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल्य योजना, आईटीआई, जिला सेवायोजन विभाग व कौशल विकास मिशन के संयुक्त तत्वाधान में विकास खंड विकाश स्तरीय निःशुल्क रोजगार मेला का आयोजन कराया जा रहा है। जो कि 4 मार्च 2024 तक सभी ब्लाक में क्रमशः लगाया जाएगा। रामनगर ब्लॉक में आयोजित रोजगार मेला में विभिन्न क्षेत्रों की 12 कंपनियों ने साक्षात्कार करके लगभग 131 अभ्यर्थियों का चयन किया गया इस अवसर पर जिला कौशल प्रबंधक अनूप पाण्डेय समेत सभी कम्पनियों के पदाधिकारी उपस्थित रहे। अगला रोजगार मेला 26 फरवरी 2024 दिन सोमवार को विकास खंड सुजानगंज जौनपुर परिसर में आयोजित होगा।
रामपुर के गोतस्कर जौनपुर में गिरफ्तार-कन्टेनर समेत असलहा बरामद
Rampur’s cattle smuggler arrested in Jaunpur – arms along with container recovered
JAUNPUR CRIME: रामपुर के गोतस्कर जौनपुर पुलिस की गिरफ्त में जलालपुर थाने की पुलिस ने एक बड़े कन्टेनर में 30 गोवंश को तस्करी के लिए ले जा रहे दो गोतस्कर को कंटेनर ट्रक समेत गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताविक पुलिस अधीक्षक द्वारा अपराध और अपराधियों एवं वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के विरूद्ध अभियान चलाया जा रहा था आदेश पालने के क्रम में प्रभारी निरीक्षक जलालपुर राजेश यादव पुलिस टीम के साथ वाहन चेकिंग कर रहे थे तभी मुखबिरी से सूचना मिली कि हौज टोल प्लाजा से 30 ऱाशि गोवंश एक वाहन बडा कन्टेनर ट्रक नं0 UP21CN3982 पशुओ को बध के लिए लेजा रहे है तभी पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए वाहन समेत गोतस्करो को पकड़ लिया L उनके पास से एक अवैध तमंचा जिंदा कारतूस बरामद हुआ l
यह भी पढ़े : जौनपुर पुलिस के 8 इंस्पेक्टर हुए स्थानांतरित ,रोहित मिश्रा बदलापुर के बने नए एसओ
गिरफ्तार किए गए रामपुर के गोतस्कर में एक का नाम .ताहिर पुत्र नवाव हुसैन ग्राम मिर्जापुर थाना मिलकखानम जिला रामपुर उत्तर प्रदेश का निवासी है उसकी उम्र करीब 45 वर्ष है दूसरे अभियुक्त का नाम नासिर पुत्र बब्बन ग्राम इन्डरा थाना भोट यह भी रामपुर जिले का निवासी है जलालपुर पुलिस ने गिरफ्तारी के पश्चात् पूछताछ के उपरान्त इस कार्य मे लिप्त अन्य व्यक्तियो के विरुद्ध भी आवश्यक विधिक कार्यवाही करने की तैयारी कर रही है गोतस्करो के विरुद्ध गैगेस्टर की कार्यवाही भी की जाएगी ।
जौनपुर पुलिस के 8 इंस्पेक्टर हुए स्थानांतरित ,रोहित मिश्रा बदलापुर के बने नए एसओ
The jurisdiction of 3 inspectors and 5 sub-inspectors of Jaunpur police has been changed, Rohit Mishra has been made the police station chief of Badlapur.
जौनपुर पुलिस के तीन निरीक्षक और पांच उप निरीक्षको का कार्यक्षेत्र रविवार को बदल दिया गया है , रोहित मिश्र को बदलापुर का थाना अध्यक्ष बनाया गया है। जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण बनाये रखने के लिए जौनपुर पुलिस स्थापना समिति के सदस्यों के साथ हुए विचार-विमर्श के उपरान्त जौनपुर जनपद में तैनात विभिन थानों के निरीक्षक उप निरीक्षकों को जनहित /समायोजन के दृष्टिगत तत्कालिक प्रभाव से स्थानांतरित कर दिया गया है।
निरीक्षक महेश पाल सिंह वाचक पुलिस अधीक्षक को प्रभारी निरीक्षक सुजान गंज बनाया गया है, वही बदलापुर थाने के प्रभारी अध्यक्ष रहे अशेषनाथ सिंह को अब मछली शहर का नया प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है।
निरीक्षक घनानन्द त्रिपाठी प्रभारी शिकायत प्रकोष्ठ अब एसपी के वाचक का कार्यभार संभालेंगे।
उप निरीक्षक रोहित मिश्रा थाना अध्यक्ष सुजानगंज को अब बदलापुर का नया एसएचओ बनाया गया है। उप निरीक्षक चंदन कुमार रॉय थाना अध्यक्ष गौराबादशाहपुर को चन्दवक थाने की जिम्मेदारी दी गई है।
उप निरीक्षक बृजेश कुमार गुप्ता प्रभारी आई जीआरएस सेल को गौराबादशाहपुर का SO बनाया गया है। उ0नि0 महेश कुमार सिंह थाना अध्यक्ष चन्दवक को प्रभारी शिकायत प्रकोष्ठ बनाया गया है। उप निरीक्ष यजुवेन्द्र कुमार सिंह थाना अध्यक्ष मछली शहर को प्रभारी आईजीआरएस बनाया गया है।
यूपी के कासगंज हादसे में मरने वालो में,13 महिला 01पुरुष 09 बच्चे शामिल थे
Among those who died in UP’s Kasganj accident, 13 women, 1 man and 09 children are included.
Kasganj Road Accident यूपी के कासगंज में मरने वालो में महिला पुरुष बच्चे शामिल है उत्तर प्रदेश के कासम गंज में शनिवार की सुबह दर्दनाक हादसा हो गया सड़क किनारे ट्रैक्टर -ट्राली तालाब में पलटने से 23 लोगो की मृत्यु हो गई ट्राली में कुल लगभग 30 श्रद्धालु सवार थे मरने वालो में 13 महिलाएं,1 पुरुष व 09 बच्चे शामिल है 07 की हालत गंभीर है जिनको बेहतर इलाज के लिए अलीगढ मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है शेष लोगो का इलाज के बाद छुट्टी हो गई बताया जाता है कि जिस बच्चे का मुंडन होना था वह गायब था ऐ सभी एटा जिले के जैथरा गांव के रहने वाले थे पूर्णमासी गंगा स्नान को जा रहे थे शनिवार दोपहर रेस्क्यू ऑपरेशन पूरा करने के बाद भी जिला प्रशासन घायलों के बेहतर इलाज के लिए लगा रहा
बताया जा रहा है कि ट्राली पर सवार गंगा स्नान के लिए ट्रैक्टर – ट्राली से जा रहे लोग मुंडन संस्कार में इतने खुश थे की कपलिंग टूटने की वजह से सड़क किनारे तालाब में ट्राली पलटने से 23 की मौत के बाद गांव में मातम और चीत्कार मची है जिले और राजधानी लखनऊ के अधिकारी गांव में मदद के लिए छावनी बनाए बैठे है सीएम ने भी संवेदना ब्यक्त करते हुए सीएम योगी ने यूपी के कासगंज हादसे को सज्ञान में लेते हुए सीएम योगी ने मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की और हादसे में मृतकों के परिजनों को 2 – 2 लाख रुपये और गंभीर रूप से घायलों को 50 हज़ार रुपये सहायता राशि एवं सभी घायलों का समुचित निशुल्क उपचार कराने के भी निर्देश दिए शनिवार देर शाम पोस्टमार्टम के बाद श्रद्धालुओ का शव गांव पहुंचते ही चीख पुकार होने लगा पूरा गांव निः शब्द अवस्था में रो रहा था देर शाम दुर्घटना में मारे गए सभी 23 लोगो के शव का अंतिम संस्कार परिजनों ने कर दिया
यूपी के कासगंज सड़क हादसे में शनिवार देर रात जिला प्रशासन ने सभी मृतकों की शिनाख्त कर सभी मृतकों के बारे में जानकारी दी कासगंज हादसे में अब तक 23 की हुई मौत, जिनमें 13 महिलाएं, 1 पुरुष व 09 बच्चों की हुई मौत। कासगंज सड़क हादसे में इन 23 लोगों की मौत की हो चुकी है पुष्टि.जिनके नाम पते इस प्रकार है .
1 – शकुंतला देवी पत्नी वीरपाल उम्र 70 वर्ष, निवासी कसा, थाना जैथरा, जनपद एटा।
2 – उसमा पत्नी शिवम उम्र 24 वर्ष, निवासी कसा, थाना जैथरा, जनपद एटा।
3 – मीरा पत्नी दिग्विजय सिंह चौहान उम्र 65 वर्ष, निवासी कसा, थाना जैथरा, जनपद एटा।
4 – सपना पत्नी गौरव उम्र 22 वर्ष, निवासी कसा, थाना जैथरा, जनपद एटा।
5 – पुष्पा पत्नी सत्येंद्र उम्र 45 वर्ष, निवासी कसा, थाना जैथरा, जनपद एटा।
6 – शिवम पुत्र मुकेश उम्र 30 वर्ष, निवासी कसा, थाना जैथरा, जनपद एटा।
7 – देवांशी पुत्री शिवम उम्र 6 वर्ष, निवासी कसा, थाना जैथरा, जनपद एटा।
8 – दीक्षा पुत्री रजनेश उम्र 19 वर्ष, निवासी कसा, थाना जैथरा, जनपद एटा।
9 – गायत्री पत्नी रजनीश उम्र 52 वर्ष, निवासी कसा, थाना जैथरा, जनपद एटा।
10 – श्यामलता पत्नी रणवीर उम्र 40 वर्ष, निवासी कसा, थाना जैथरा, जनपद एटा।
11 – सुनैना पुत्री हरीश उम्र 10 वर्ष, निवासी खिरिया बनार, थाना जैथरा, जनपद एटा।
12 – गुड्डी पत्नी खुन्नी लाल 75 वर्ष, निवासी खिरिया बनार, थाना जैथरा, जनपद एटा।
13 – सिद्धू पुत्र गौरव उम्र डेढ़ वर्ष, निवासी कसा, थाना जैथरा, जनपद एटा।
14 – कुलदीप पुत्र मुकेश उम्र 7 वर्ष, निवासी कसा, थाना जैथरा, जनपद एटा।
15 – संध्या पुत्री मुकुट उम्र 5 वर्ष, निवासी कसा, थाना जैथरा, जनपद एटा।
16 – शिवानी पत्नी राजेश उम्र 25 वर्ष, निवासी कसा, थाना जैथरा, जनपद एटा।
17 – मीरा पत्नी राजपाल उम्र 55 वर्ष, निवासी कसा, थाना जैथरा, जनपद एटा।
18 – कार्तिक पुत्र राजेश 4 वर्ष, निवासी कसा, थाना जैथरा, जनपद एटा।
19 – पायल पुत्री राजेश दो महीने की, निवासी कसा, थाना जैथरा, जनपद एटा।
20 – लड्डू पुत्र मुकुट 3 वर्ष, निवासी रोरी, थाना जैथरा, जनपद एटा।
21 – अंजली पत्नी मुकुट 24 वर्ष, निवासी रोरी, थाना जैथरा, जनपद एटा।
22- रोहिल पुत्र राहुल, उम्र 6 वर्ष, निवासी रोरी, थाना जैथरा, जनपद एटा।
23 – जगता पत्नी संजीव उम्र 25 वर्ष, निवासी कसा, थाना जैथरा, जनपद एटा।
मंत्री -चौधरी लक्ष्मी नारायण -यूपी सरकार
बच्चों का गंभीर हालत में अलीगढ़ इलाज चल रहा है जिन दोनो की हालत गंभीर बनी हुई है, 7 से 8 लोगों का कासगंज जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।
प्रधानमंत्री टी.बी.मुक्त भारत अभियान सुरु
jaunpur news : सरजू प्रसाद शैक्षिक सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था जज कॉलोनी जौनपुर में प्रधानमंत्री टी.बी. मुक्त भारत अभियान के तहत गोद लिए टी.बी. मरीजों को पोषक सामग्री का वितरण किया गया। पौष्टिक आहार किट का वितरण करते हुए टीवी हॉस्पिटल के एस टी एस नवीन सिंह ने कहा कि टीवी बीमारी को वर्ष 2025 तक देश से खत्म किए जाने का अभियान चलाया जा रहा है जिसमें सामुदायिक जन भागीदारी की महत्वपूर्ण भूमिका है इसी क्रम में संस्था द्वारा अत्यंत सराहनीय प्रयास किया जा रहा है।
मरीजों का अच्छा फॉलो अप भी किया गया है जिसके चलते लगभग सभी गोद लिए मरीज पूरी तरह से स्वस्थ हो गए हैं। संस्था नि- क्षय 2.0 पोर्टल पर नि -क्षय मित्र के रूप में पंजीकृत है।इन मरीजों को आगे भी फॉलो अप और अच्छे खान-पान और देखरेख की आवश्यकता है। टीवी रोग का अब पूर्णतया इलाज सरकारी अस्पताल में निशुल्क है। उक्त अवसर पर नंदलाल गौड़ रमेश कुमार प्रधान अध्यापक प्रमोद कुमार प्रजापति सुबाष सरोज ठाकुर प्रसाद राय अनिल गुप्ता धर्मेंद्र कुमार श्रीवास्तव अतुल सागर कुमार श्रीवास्तव इत्यादि का सहयोग रहा। कार्यक्रम संयोजक पूर्व अध्यक्ष चाइल्ड वेलफेयर कमेटी संजय उपाध्याय ने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया
आज़मगढ़ साहित्य महोत्सव में,डिजिटल युग में साहित्य पर हुई परिचर्चा
- डिजिटल युग में साहित्य देशज से भूमंडलीकरण की ओर प्रवृत्त – पोस्टमास्टर जनरल कृष्ण कुमार यादव
आज़मगढ़ साहित्य महोत्सव में पोस्टमास्टर जनरल कृष्ण कुमार यादव ने दिया व्याख़्यान, डिजिटल युग में साहित्य पर की परिचर्चा डिजिटल युग में साहित्य देशज से भूमंडलीकरण की ओर बढ़ रहा है। साहित्य, कला, संस्कृति सहित जीवन के विभिन्न पहलुओं में डिजिटल युग ने महत्वपूर्ण बदलाव लाए हैं। साहित्यकार, प्रकाशक, संपादक से लेकर पाठक तक सभी के लिए डिजिटल साहित्य ने संभावनाओं के लिए नए द्वार खोले हैं। उक्त उद्गार वाराणसी परिक्षेत्र के पोस्टमास्टर जनरल एवं ख्यात ब्लॉगर व साहित्यकार श्री कृष्ण कुमार यादव ने आज़मगढ़ साहित्य महोत्सव में ‘डिजिटल युग में साहित्य पर परिचर्चा’ सत्र को संबोधित करते हुए व्यक्त किये।
श्री हरिऔध कला केंद्र, आज़मगढ़ में आयोजित तीन दिवसीय ‘आज़मगढ़ साहित्य महोत्सव’ (23-25 फरवरी) के दूसरे दिन आयोजित सत्र को संबोधित करते हुए पोस्टमास्टर जनरल श्री कृष्ण कुमार यादव ने कहा कि, हिन्दी और अन्य भाषाओं में साहित्य के विकास के लिए केवल सूचना प्रौद्योगिकी, आधुनिक तकनीकी एवं नवाचारी विचारों को मूर्त रूप देना ही काफ़ी नहीं है, बल्कि निरंतर विकासमान डिजिटल प्रौद्योगिकी के साथ इनके अनवरत उन्नयन एवं संवर्द्धन की गति को बढ़ाने की भी आवश्यकता है। वैश्वीकरण के दौर में वेबसाइट्स, ई-बुक्स, ई-पत्रिका, वेब-पत्रिका, ब्लॉग, सोशल मीडिया, पॉड कॉस्टिंग, चैट जीपीटी, मशीन लर्निंग, कृत्रिम मेधा ने साहित्य को नये क्षितिज प्रदान किए हैं।
साहित्य मनुष्य की सोच को व्यापक बनाता है, ऐसे में जरूरी है कि ज्यादा से ज्यादा साहित्य को डिजिटल बनाया जाए ताकि वह सर्वसुलभ हो सके। श्री यादव ने कहा कि, लिखे हुए साहित्य की प्रासंगिकता सदैव बनी रहेगी। इंटरनेट की आभासी दुनिया असंभावित संभावनाओं की ओर ले जा रही है, पर मात्र गूगल कंटेंट के भरोसे न रहकर अपनी स्मृति और मौलिकता का लोप होने से बचाना होगा।
श्री यादव ने कहा कि, डिजिटल मीडिया से लेकर सोशल मीडिया ने साहित्य में लोकतंत्र और संवाद को बढ़ावा दिया है, पर इसकी आड़ में पनपते फेक न्यूज और गलत तथ्यों से भी सतर्क रहने की जरूरत है। साहित्य समाज के लिए सदैव रोशनी का कार्य करता है, ऐसे में डिजिटल युग में साहित्यकारों और बुद्धिजीवियों की भूमिका और भी बढ़ जाती है।
श्री कृष्ण कुमार यादव ने कहा कि आज़मगढ़ रचनात्मक रूप से सदैव उर्वर रहा है। देश ही नहीं विदेशों में भी यहां के लोग अपनी प्रतिभा का परचम फहरा रहे हैं। ऐसे में डिजिटल सहित्य के माध्यम से आज़मगढ़ की विभूतियों, प्रमुख स्थानों, रचना कर्म और उपलब्धियों के बारे में विस्तृत चर्चा करते हुए नई पीढ़ियों को भी जोड़ा जा सकता है। उन्होंने राहुल सांकृत्यायन का जिक्र करते हुए कहा कि जिस दौर में इंटरनेट नहीं था, बौद्ध साहित्य की खोज में उन्होंने पूरी दुनिया का चक्कर लगाया और ज्ञान के भंडार को संरक्षित किया।
आज़मगढ़ के अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) श्री भगत आज़ाद ने आभार ज्ञापन किया। उन्होंने कहा कि आज़मगढ़ के साहित्यिक अवदान को डिजिटलीकरण करने के लिए भी पहल की जा रही है। इस अवसर पर श्री जगदीश बर्नवाल कुंद, डॉ. प्रवेश सिंह, श्री घनश्याम यादव, डॉ. जयप्रकाश यादव ने भी विचार रखे। डॉ गीता सिंह, डॉ अखिलेश चन्द्र सहित तमाम साहित्यकार, बुद्धिजीवी उपस्थित रहे।
पट्टी नरेंद्रपुर के सेंट जेवियर्स वर्ल्ड स्कूल वार्षिकोत्सव के मुख्य अतिथि होंगे MLC बृजेश सिंह प्रिंसू

JAUNPUR NEWS शाहगंज। सदस्य विधान परिषद बृजेश सिंह प्रिंसू सेंट जेवियर्स वर्ल्ड स्कूल पट्टी नरेंद्रपुर के वार्षिकोत्सव के मुख्य अतिथि होंगे।प्रबंध निदेशक संजय सिंह ने बताया कि 25 फरवरी रविवार को अपराहन 2 बजे से वार्षिकोत्सव कार्यक्रम धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया जायेगा। विशिष्ट अतिथि के रूप में अभिनेता एवं आईएएस अभिषेक सिंह व प्रयागराज व दिल्ली पश्चिम सीबीएससी के मार्गदर्शक,करियर काउंसलर व वरिष्ठ प्रधानाचार्य चंदन सिंह होंगे।आधुनिक शिक्षा की दिशा में अग्रसर होकर छात्र छात्राएं शिक्षा के क्षेत्र में नवाचार के बारे में जागरूक एवं प्रेरित होंगे।प्रबंध निदेशक ने अभिभावकों एवं क्षेत्र के नागरिकों से कार्यक्रम में गरिमामयी उपस्थिति से कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।
JAUNPUR CRIME: बोलेरो का चोर अब भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है ?
JAUNPUR CRIME NEWS खुटहन ( जौनपुर)। खुटहन थाना क्षेत्र के स्थानीय बाजार खुटहन में, प्रयागराज रोड़ पर थाने से महज 300 मीटर की दूरी पर स्थित स्वराज ट्रैक्टर एजेंसी को शातिर चोरों ने अपना निशाना बनाया, बता दें कि 10 फरवरी की सुबह लगभग 5 बजे हौसला बुलंद शातिर चोरों ने स्वराज ट्रैक्टर एजेंसी पर खड़ी बोलेरो के दरवाजे का लॉक तोड़कर उठा ले गए, सुबह जब एजेंसी मालिक व कर्मचारियों ने देखा कि बोलोरो नही है तो आस पास व अन्य लोगों से पूछताछ किये लेकिन कोई जनकारी नही मिली,
जिसके बाद स्थानीय पुलिस को सूचित किया गया, ईधर पुलिस अपने तरीके से सूचना मिलने के बाद जांच पड़ताल में जुटी हुई है, खुटहन पुलिस ने 12 दिन बाद, 22 फरवरी को मुकदमा दर्ज कर जल्द की चोरों को पकड़ लेने का दावा किया है। एजेंसी मालिक प्रेमचंद यादव व सतिराम यादव ने बताया कि पुलिस ने जल्द ही चोरों को पकड़ लेने का आश्वासन दिया है।TAFTISH OF CRIME










