Home Blog Page 334

बज़्मे ताजदारे वफ़ा का 50वां दौर हर्षोल्लास के साथ संपन्न  

0
बज़्मे ताजदारे वफ़ा का 50वां दौर हर्षोल्लास के साथ संपन्न  
बज़्मे ताजदारे वफ़ा का 50वां दौर हर्षोल्लास के साथ संपन्न  

मौला अब्बास का जीवन हमें वफादारी का सबक़ देता है- मौलाना सै. सफदर हुसैन ज़ैदी

JAUNPUR NEWS : मानवता सम्राट हजरत अली अ.स. के छोटे बेटे हजरत अबुल फजलिल अब्बास की शान में होने वाली महफ़िल ‘बज़्मे ताजदारे वफ़ा’ का 50वां दौर पुरानी बाज़ार स्थित मीरु सैय्यद के इमामबाड़े में आयोजित किया गया। जिसमें स्थानीय व बाहरी शायरों ने शामिल होकर हजरत अब्बास की शान में कलाम व कसीदा पेश किया। 

महफिल का आगाज तिलावते कलामे पाक से कारी अल्तमश हुसैन ने किया। मौला की नज़र हुई, और सभी की सेहत सलामती की दुआ कराई गई। 

इस अवसर पर धर्मगुरु मौलाना सै सफदर हुसैन ज़ैदी ने तक़रीर करते हुए कहा कि हज़रत अब्बास का जीवन एक भाई के प्रति अटूट निष्ठा और प्रेम का उदाहरण है। यह एक ऐसे योद्धा रहें जिसने इंसानियत की सलामती के लिए अपना जीवन बलिदान कर दिया। मौला अब्बास का जीवन हमें वफादारी का सबक़ सिखाता है। 

आगे मौलाना सफदर हुसैन ने कहा कि हज़रत अब्बास अलैहिस्सलाम महान व्यक्तित्व के स्वामी थे। वे बहुत बहादुर, साहसी व वफ़ादार और कृपालू थे। वे संसार के सभी स्वतंत्रता प्रेमियों के लिए नमूनाा हैं। हज़रत अब्बास का व्यक्तित्व इतना महान था कि उनको संसार के अनेक धर्मों के मानने वाले बहुत ही श्रद्धा की दृष्टि से देखते हैं। न केवल मुसलमान बल्कि अन्य धर्मों के लोग भी हज़रत अब्बास के प्रति गहरी श्रद्धा रखते हैं।

 पूर्व प्रधानाचार्य सै. मो. हसन नसीम ने बज़्मे ताजदारे वफ़ा के पचास वर्ष के इतिहास के बारे में विस्तार से बताया और कहा कि हज़रत अब्बास अ.स. ने इस्लाम के सिद्धांतों के अनुसार अपने साथियों के प्रति अपने कर्तव्यों का निर्वहन किया, और कुरान की शिक्षाओं और पवित्र पैगंबर की बातों के अनुसार चलने की हिदायत दिया।

 संचालन हसन वास्ती ने किया।शायरो डा माएल चन्दौल्वी, डा अज़हर उतरौलवी मुम्बई, सहर अर्शी बड़ागांवी, मौलाना शहंशाह मिर्जापुरी, शाद सीवानी, शोहरत जौनपुरी, शादाब जौनपुरी, डा मुजतबा आब्दी, शाहिद मीर घरी, नातिक गाज़ीपुरी, हेजाब इमामपुरी, एहतेशाम जौनपुरी, हसन फतेहपुरी, अब्बास काज़मी, मोजिज़, शब्बीर, मुन्तज़िर, वसीम, तालिब, फ़ैज़ी व तल्ख़ जौनपुरी आदि शायरो ने मिसर-ए-तरह पर मौला की शान में कसीदे पढ़े जिसपर उपस्थित लोग झूम उठे। जामिया इमाम जाफर सादिक मदरसा बेगमगंज के छात्रों काशिफ, दाएम, फ़ज़ल, असग़र व ज़मानत ने सामूहिक रुप में कसीदा पढ़ा। जिसे सुनकर लोग मंत्रमुग्ध हो गयें। 

आयोजन समिति के अध्यक्ष सै शौकत अली मुन्तज़िर व सचिव सै हयात हुसैन बब्लू ने आये हुए लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर हाजी सै कबीर ज़ैदी, सै मो मुस्तफा करबलाई, मौलाना मो. रज़ा खान, मौलाना हसन जाफर, मौलाना अम्बर अब्बास, कोषाध्यक्ष आसिफ मेहदी, संयोजक सै हैदर मेहदी लकी, सै अब्बास हैदर, इसरार हुसैन एडवोकेट, सै हसनैन क़मर दीपू, शाहिद हुसैन, प्रधानाचार्य सै अलमदार नज़र, गौहर ज़ैदी, राशिद खान आदि सहित भारी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

यह भी पढ़े : जौनपुर लोक सभा प्रत्याशी घोषित होते ही,मायूस हुए टिकट की कतार मे खङे नेता

RSKD PG COllEGE:राष्ट्रीय सेवा योजना का सात दिवसीय विशेष शिविर प्रारंभ  

0
RSKD PG COllEGEराष्ट्रीय सेवा योजना का सात दिवसीय विशेष शिविर प्रारंभ  
RSKD PG COllEGEराष्ट्रीय सेवा योजना का सात दिवसीय विशेष शिविर प्रारंभ  

RSKD PG COLLEGE JAUNPUR : राजा श्रीकृष्ण दत्त स्नातकोत्तर महाविद्यालय जौनपुर के राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय विशेष शिविर का उद्घाटन महाविद्यालय के चारों इकाइयों के संयुक्त तत्वाधान में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय, जौनपुर के राजनीति विज्ञान विभाग के प्रो0 अनुराग मिश्र एवं विशिष्ट अतिथि महाविद्यालय के शिक्षाशास्त्र विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ० चंद्रामबूज कश्यप गणित विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ० देवमणि दुबे व डॉ० मनोज पाठक द्वारा ने संयुक्त रूप से मां सरस्वती एवं युवाओं के प्रेरणा स्रोत स्वामी विवेकानन्द के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।

RSKD PG COllEGE:राष्ट्रीय सेवा योजना का सात दिवसीय विशेष शिविर प्रारंभ  

तत्पश्चात स्वयंसेविका पूनम पाल द्वारा सरस्वती वंदना एवं शिखा मौर्य द्वारा स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया।अपने संबोधन में मुख्य अतिथि डॉ० अनुराग मिश्र ने बताया की आज का युवा कल का राष्ट्र निर्माता होगा। उन्होंने बताया की यदि आप अपना भविष्य संवारना चाहते है जीवन में कुछ करना चाहते है तो अपने हाथ से मोबाइल को हटाना होगा। मोबाइल का उपयोग आवश्यकतानुसार करना चाहिए। आज आपका सबसे स्वर्णिम युग है, कल ये समय पुनः नही मिलेगा यही अवसर है जहा से आप एक अच्छे नागरिक बन सकते है।

डॉ० कश्यप ने बताया की एक अनुशासित होकर ही एक अच्छा नागरिक बना जा सकता है। राष्ट्रीय सेवा योजना हमे एक अच्छे नागरिक बनने की प्रेरणा प्रदान करता हैं। डॉ० देवमणि दुबे ने ट्रिपल T फॉर्मूला को अपनाने की सलाह दी जिसे अपनाकर आप अपना जीवन सफल बना सकते है।इसके पूर्व स्वयंसेवी शिविर स्थल पर पहुंच कर शिविर स्थल की साफ सफाई की। 

इसके पश्चात कार्यक्रम अधिकारी डॉ० विजय प्रताप तिवारी द्वारा आगामी छः दिनों की रूपरेखा प्रस्तुत की गई। सांस्कृतिक कार्यक्रम के अंतर्गत स्वयंसेवियों ने राष्ट्रीय सेवा योजना पर आधारित कार्यकर्मों का प्रस्तुतीकरण किया। सामुदायिक जीवन के विकास में राष्ट्रीय सेवा योजना की भूमिका को रेखांकित किया।

इस अवसर कर पूर्व वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी डॉ० संतोष कुमार पांडेय, ओमप्रकाश, स्वयं यादव, संतोष शुक्ला, शशिकांत सहित स्वयं सेवक एवं सेविका उपस्थित रहें। कार्यक्रम अधिकारी डाॅ0 मधु पाठक द्वारा अतिथियों का स्वागत एवं धन्यवाद ज्ञापित किया गया। कार्यक्रम का संचालन कार्यक्रम अधिकारी डाॅ0 संतोष कुमार पांडेय द्वारा किया गया।

यह भी पढ़े : जौनपुर लोक सभा प्रत्याशी घोषित होते ही,मायूस हुए टिकट की कतार मे खङे नेता

जौनपुर लोक सभा प्रत्याशी घोषित होते ही,मायूस हुए टिकट की कतार मे खङे नेता

0
जौनपुर लोक सभा प्रत्याशी घोषित होते ही,मायूस हुए टिकट की कतार मे खङे नेता
जौनपुर लोक सभा प्रत्याशी घोषित होते ही,मायूस हुए टिकट की कतार मे खङे नेता

मठाधीशों का परिक्रमा करते रहे जिले के छोटे-बड़े नेता,काम नहीं आया निषाद रथ,न ही किसान रथ

JAUNPUR POLITICS । जौनपुर लोक सभा प्रत्याशी का टिकट शनिवार की शाम को घोषित होते ही टिकट चाहने वाले उद्योगपति ज्ञान प्रकाश सिंह, पूर्व आईएएस अभिषेक सिंह,पूर्व सांसद एवं पूर्व प्रत्याशी डॉ.के.पी.सिंह, डॉ हरेंद्र सिंह, शतरुद्र प्रताप सिंह, डॉ क्षितिज शर्मा तथा दल बदल कर टिकट चाहने वाले कुंवर वीरेंद्र प्रताप सिंह,पूर्व विधायक सुषमा पटेल सहित विभिन्न दावेदारों को मायूसी हाथ लगी।

विदित हो कि उद्योगपति ज्ञान प्रकाश सिंह ने 2020 कोरोना काल से ही लगातार जनपद जौनपुर में लोगों की सेवा करके आम जनमानस के दिलों में अपना महत्वपूर्ण स्थान बना लिया था। राम मंदिर में भारी-भरकम चंदा देना हो या जौनपुर में शांतनु महाराज की राम कथा के माध्यम से माहौल बनाने का भरपूर प्रयास किया। दूसरी तरफ पूर्व आईएएस अभिषेक सिंह ने जनपद में मुंबई से पोर्न स्टार शनि लियोनी समेत विभिन्न सेलिब्रिटी को बुलाकर विभिन्न कार्यक्रम करके लोगों में अपना प्रभाव स्थापित करने का प्रयास किया। युवाओं को प्रेरित करने के लिए विभिन्न स्थानों पर मोटरसाइकिल व स्कूटी वितरित की गई।

साथ ही साथ अयोध्या में लोगों को दर्शन के लिए निषाद रथ चलवाया। किसानो के लिए किसान रथ आदि विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम करके लोगों को अपनी तरफ आकर्षित करने का प्रयास किया। जिले के तमाम नेताओं ने जमीनी स्तर पर काम किया लेकिन उनके हाथ मायूसी ही लगी काफी नेताओं ने जौनपुर से लेकर दिल्ली गुजरात महाराष्ट्र राजस्थान की के मठाधीशों की परिक्रमा की लेकिन सफलता नही मिली। उधर पूर्व गृह राज्य मंत्री कृपाशंकर सिंह की मुलाकात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से होती है सारा खेला वही हो गया और पीएम के संकेत पर उन्हें प्रत्याशी घोषित कर दिया गया।

विभिन्न दावेदारों ने होर्डिंग से पूरे जनपद को पाट दिया। टिकट चाहने वाले दावेदार जौनपुर में ही जोर लगाते रहे, किंतु लेकिन टिकट ले उड़े महाराष्ट्र के पूर्व गृह राज्यमंत्री कृपा शंकर सिंह। जनपद के सहोदरपुर के निवासी तथा महाराष्ट्र में कांग्रेस से अपनी राजनीति की शुरुआत करने वाले कृपा शंकर सिंह का महाराष्ट्र की राजनीति में उत्तर भारतीयों पर काफी प्रभाव है, किंतु जनपद की राजनीति में अभी तक उन्हें कोई विशेष सफलता नहीं मिली थी।उनके भाई श्यामराज सिंह एक बार जिला पंचायत सदस्य रह चुके हैं। दूसरी बार वे जिला पंचायत सदस्य का चुनाव भी हार चुके हैं।

विधानसभा चुनाव 2022 में जनपद जौनपुर में जहां कुल 9 विधानसभा में कल 20 लाख 7554 मत पड़े। सपा गठबंधन को 799481 मत प्राप्त हुए, जो कुल पड़े मतों का 39.82% था। वहीं भाजपा गठबंधन को 696106 मतप्राप्त हुए जो कुल पड़े मतों का 34.67 प्रतिशत था। बसपा को 324464 मत प्राप्त हुए,जो कल पड़े मतों का 16.21%था।

मल्हनी से निर्दल प्रत्याशी के रूप में इस विधानसभा चुनाव में मैदान में उतरे धनंजय सिंह को 79830 मत प्राप्त हुए। इससे सिद्ध होता है की धनंजय सिंह किसी भी दल या निर्दल प्रत्याशी के रूप में मैदान में उतरते हैं तो जनपद का राजनीतिक समीकरण बदल सकता है। लोकसभा चुनाव 2024 में इंडिया गठबंधन एवं बसपा के प्रत्याशियों की घोषणा के बाद ही जौनपुर लोक सभा की राजनीतिक तस्वीर साफ होगी।

अतुल्य वेलफेयर ट्रस्ट के किन्नर समिति ने लगाया निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर

0
अतुल्य वेलफेयर ट्रस्ट के किन्नर समिति ने लगाया निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर
अतुल्य वेलफेयर ट्रस्ट के किन्नर समिति ने लगाया निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर

रोगी को सही समय पर इलाज होना अत्यंत जरूरी:- विधायक रमेश सिंह

  • शिविर में 325 मरीजों का हुआ उपचार, दी गई दवाइयां

खेतासराय (जौनपुर) स्थानीय कस्बा के बारां मोड़ स्थित प्राथमिक विद्यालय परिसर में रविवार को अतुल्य वेलफेयर ट्रस्ट के किन्नर समिति द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें दर्जनों डॉक्टरों ने क्षेत्र के आस-पास क्षेत्रों से भारी संख्या में आएं मरीजों का जांच-परीक्षण कर उपचार कर दवाइयां वितरित की गई। निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का शुभारंभ मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए शाहगंज विधायक रमेश सिंह ने फीता काट एवं दीप प्रज्ज्वलन कर किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि आज के समय किसी बीमार मनुष्य को सही समय पर जाँच और उपचार होना अत्यंत आवश्यक है। अतुल्य वेलफेयर ट्रस्ट और उसमें किन्नर समिति के लोगों द्वारा लगाया गया निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आम जनमानस के लिए बहुत उपयोगी है। इस संस्था और संस्था के लोगों द्वारा समाज के हित बहुत ही सराहनीय कार्य किया जा रहा है।

अतुल्य वेलफेयर ट्रस्ट के किन्नर समिति ने लगाया निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर

उन्होंने आगे कहा कि ऐसे शिविर के माध्यम से पैसे के अभाव जो लोग इलाज नहीं करा पाते है वह आसानी से करा सकते है। शिविर में अतुल्य वेलफेयर ट्रस्ट की अध्यक्ष उर्वशी सिंह ने कहा कि समाज में बहुत सारी संस्थाएं काम कर रही है लेकिन मेरी और संस्था के सदस्यों का धेय गाँव या ऐसा समाज को मुख्य धारा में लाना है जो समाज से पूरी से अंतिम पायदान पर है उनको वह सुविधा प्रदान करना है। वही स्वास्थ्य शिविर की संयोजिका बिट्टू किन्नर ने कहा कि हम सब गाँव-गाँव में इस तरह का कैम्प लगाकर समाज सेवा करने काम कर रहे है। इस बाद शाहगंज क्षेत्र में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जाएगा। हमारी संस्था लगातार समाज सेवा के लिए काम कर रही है। स्वास्थ्य, शिक्षा सहित विभिन्न क्षेत्रों में काम किया जा रहा है। स्वास्थ्य शिविर में ऑर्थोपेडिक सर्जन डा. रॉबिन सिंह, स्त्री रोग विशेषज्ञ डा. शैली निगम, बाल रोग (हृदय) रोग विशेषज्ञ डा. सलिल श्रीवास्तव, डेंटलिस्ट डा. सौरभ कांत श्रीवास्तव, नाक, कान, गला, थायरॉइड विशेषज्ञ डा. बृजेश कन्नौजिया,

नाक, कान, गला एवं स्त्री रोग विशेषज्ञ डा. एकता कन्नौजिया, चर्मरोग एवं गुप्त रोग विशेषज्ञ डा. देवेंद्र प्रताप सिंह, होम्योपैथिक विशेषज्ञ डा. पी.के. सिंह, टी.वी. श्वास रोग विशेषज्ञ डा. राजीव रतन यादव ने शिविर में मरीजों का जाँच कर उपचार किया गया। शिविर में क्षेत्र के दूर-दराज से पहुँचे मरीजों का भारी भीड़ एकत्र थी। कैम्प में कुल 325 मरीजों का निःशुल्क उपचार कर दवाइयां वितरित कर मरीजों को आवश्यक सलाह भी दिया गया। इस दौरान मुख्य रूप शमा गुरु, डॉली जोशी, मण्डल महामंत्री भाजपा खेतासराय मनीष धर्मरक्षक, प्रदीप जायसवाल, सूरज सोनी, अंशू विश्वकर्मा, अनुप गुप्ता, अरविंद प्रजापति, जगदीश यादव, धीरज पाटिल आदि लोग उपस्थित रहे।

सेंट जेवियर्स वर्ल्ड स्कूल पट्टी नरेंद्रपुर में कार्यशाला का आयोजन

0
सेंट जेवियर्स वर्ल्ड स्कूल पट्टी नरेंद्रपुर में कार्यशाला का आयोजन

जौनपुर शाहगंज। नर्सरी से कक्षा पाँचवीं तक पढ़ने वाले बच्चों के अभिभावकों के लिए सेंट जेवियर्स वर्ल्ड स्कूल पट्टी नरेंद्रपुर में रविवार को कार्यशाला का आयोजन किया गया।कार्यशाला में अभिभावकों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। प्रबंध निदेशक संजय सिंह ने अपने स्वागत भाषण में अभिभवकों के सहयोग का आह्वान करते हुए कहा कि विद्यालय की बुनियाद से लेकर आजतक मेरा प्रयास रहा है कि बच्चों का 360° के मानक पर सर्वांगीण विकास हो।बच्चों का शारीरिक एवं बौद्धिक विकास को अपने प्रधानाचार्य श्री सी के सिंह के हाथों में सुपुर्द कर दिया है जिनके लगभग 30 वर्षों का अनुभव और बतौर सी बी एस सी के प्रशिक्षक होने का लाभ हमारे बच्चे, शिक्षक और अभिभावक सभी उठा सकें। उन्होंने शिक्षकों से बच्चों के उज्जवल और बेहतर भविष्य के लिए ईमानदारी, समर्पण और पुत्रवत स्नेह करते हुए किताबी ज्ञान के साथ-साथ नैतिकता के ज्ञान पर बल दिया। उन्होंने शिक्षकों और अभिभावकों से बच्चों में संस्कारों, शिष्टाचार और सदाचार की भावनाओं के समावेश पर जोर दिया।


कार्यशाला का शुभारंभ प्रधानाचार्य सी के सिंह ने अभिभावकों द्वारा बच्चों के ओर से आने वाली व्यवहारिक कठिनाईयों की चर्चा के साथ किया। सामना करने के लिये भावनात्मक तौर पर हम सब को क्या करना चाहिये और क्या नहीं, इसपर भी प्रकाश डाला। मनोवैज्ञानिक ढंग से बच्चों में होने वाले तनावों के कारण और निवारण पर भी चर्चा हुई। राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के परिप्रेक्ष्य में कैसे हम अपने बच्चों को एक माली की भांति कैसे सँवार सकते हैं – इस पर अपने व्याख्यान में प्रधानाचार्य ने जीवन कौशल में उपयोग में आने वाले चिंतन कौशल के सारे स्तम्भों के बारे में विस्तार से चर्चा के साथ साथ सामाजिक और भावनात्मक कौशल को कैसे प्रगाढ़ बनाते हुए उनकी परवरिश करें को मुख्य स्थान दिया गया।अंत में उन्होंने कहा कि हम बच्चों को रोकें, टोंके और ठोकें नहीं वरन उनकी ख्वाहिशों को भी स्थान दें। इस कार्यशाला के आयोजन में समन्यवक अज़रा सदाकत का योगदान सराहनीय रहा।संचालन विद्यालय की शिक्षिका सुधा सिंह ने किया। मौके पर समस्त अभिभावकों के साथ साथ विद्यालय के शिक्षक शिक्षिका मौजूद रहे।

JAUNPUR:राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ

0
JAUNPUR:राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ
JAUNPUR:राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ

JAUNPUR NEWS जौनपुर । गांधी स्मारक पीजी कॉलेज समोधपुर जौनपुर में प्रबंधक हृदय प्रसाद सिंह रानू के संरक्षकत्व में प्राचार्य प्रो.डॉ रणजीत कुमार पांडेय की अध्यक्षता में रविवार को राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ हुआ । मुख्य अतिथि रसायन विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ अविनाश वर्मा ने स्वयंसेवकों-स्वयंसेविकाओं को हरी झंडी दिखाकर शिविर स्थल के लिए रवाना किया।कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती वंदना एवं स्वागत गीत से हुआ। डॉ.अविनाश वर्मा ने स्वयंसेवक और स्वयंसेविकाओं को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय सेवा योजना की संकल्पनाओं और उद्देश्यों पर विस्तार से प्रकाश डाला ।

उन्होंने कहा कि राष्ट्र और समाज की निस्वार्थ सेवा ही राष्ट्रीय सेवा योजना का उद्देश्य है ।उन्होंने बताया कि परोपकार की भावना से युक्त होकर समाज,दीन दुखियों पीड़ितों और जरूरतमंदों की सेवा ही एन एस एस का मूल मंत्र है। स्वयंसेवकों ने श्री सर्वेश्वरी समूह संस्थान शाखा समोधपुर में सफाई अभियान चलाकर स्वच्छता के प्रति जागरूकता का संदेश दिया।आभार एवं धन्यवाद ज्ञापन जितेंद्र सिंह और संचालन कार्यक्रम अधिकारी डॉ इंद्र बहादुर सिंह ने किया । स्वयंसेवकों और स्वयंसेविकाओं ने बौद्धिक एवं सांस्कृतिक सत्र में विभिन्न मनमोहन सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शानदार प्रस्तुति दी। पर्यावरण संरक्षण और हिंदी भाषा पर बच्चों ने अपने विचार प्रस्तुत किये।

KASHI VISHWANATH MANDIR PRASAD,251रूपये में घर बैठे पाएं  

0
KASHI VISHWANATH MANDIR PRASAD,
KASHI VISHWANATH MANDIR PRASAD

डाक विभाग की पहल KASHI VISHWANATH MANDIR PRASAD,महाशिवरात्रि में घर बैठे स्पीड पोस्ट से

  • देश के किसी भी भाग में मात्र ₹ 251 में घर बैठे पाएं श्री काशी विश्वनाथ मंदिर का प्रसाद -पोस्टमास्टर जनरल कृष्ण कुमार यादव

KASHI VISHWANATH MANDIR PRASAD: श्री काशी विश्वनाथ मंदिर के नव्य-दिव्य स्वरूप में आने के बाद बाबा भोलेनाथ के दर्शन के लिए भक्त खूब उमड़ रहे हैं। श्री काशी विश्वनाथ का प्रसाद पाकर लोग अपने को धन्य समझते हैं। महाशिवरात्रि में भी देश भर से शिव भक्तों की इच्छा यहाँ दर्शन करने और फिर प्रसाद लेकर अपनी को तृप्त करने की होती है। अक्सर लोगों की इच्छा होती है कि काश घर बैठे ही उन्हें बाबा भोलेनाथ का प्रसाद मिल सके। ऐसे लोगों को निराश होने की जरुरत नहीं है। वे घर बैठे डाक विभाग के माध्यम से स्पीड पोस्ट द्वारा श्री काशी विश्वनाथ मंदिर का प्रसाद प्राप्त कर सकते हैं। उक्त जानकारी वाराणसी परिक्षेत्र के पोस्टमास्टर जनरल श्री कृष्ण कुमार यादव ने दी।

KASHI VISHWANATH MANDIR PRASAD के संबंध में जानकारी देते हुए वाराणसी परिक्षेत्र के पोस्टमास्टर जनरल श्री कृष्ण कुमार यादव ने बताया कि डाक विभाग और श्री काशी विश्वनाथ मंदिर ट्रस्ट के बीच हुये एक एग्रीमेण्ट के तहत नए स्वरूप में श्री काशी विश्वनाथ मंदिर का प्रसाद देश भर में स्पीड पोस्ट सेवा द्वारा लोगों को उपलब्ध कराया जा रहा है। इसके तहत अपने नजदीकी डाकघर से मात्र ₹ 251 रूपये का ई-मनीआर्डर प्रवर अधीक्षक डाकघर, वाराणसी (पूर्वी) मंडल-221001 के नाम भेजना होता है। ई-मनीऑर्डर प्राप्त होते ही डाक विभाग द्वारा तत्काल दिए गए पते पर स्पीड पोस्ट द्वारा प्रसाद भेज दिया जाता है। डिब्बा बंद प्रसाद टेंपर प्रूफ इनवेलप में होता है। इससे किसी भी तरह की छेड़छाड़ नहीं की जा सकती है। इसके अलावा इसे मात्र ₹ 201 में वाराणसी सिटी डाकघर के काउंटर से भी प्राप्त किया जा सकता है।

श्री काशी विश्वनाथ प्रसाद में शामिल वस्तुएं-

पोस्टमास्टर जनरल श्री कृष्ण कुमार यादव ने बताया कि प्रसाद में श्री काशी विश्वनाथ ज्योतिर्लिङ्ग की छवि, महामृत्युंजय यंत्र, श्री शिव चालीसा, 108 दाने की रुद्राक्ष की माला, बेलपत्र, माता अन्नपूर्णा से भिक्षाटन करते भोले बाबा की छवि अंकित सिक्का, भभूति, रक्षा सूत्र, रुद्राक्ष मनका, मेवा, मिश्री का पैकेट इत्यादि शामिल हैं। सूखा होने के कारण यह प्रसाद लम्बे समय तक उपयोग में बना रहता है।

वरिष्ठ डाक अधीक्षक श्री राम निवास ने बताया कि, डाक विभाग ने इस बात के भी प्रबंध किए हैं कि, भक्तों को मोबाइल नंबर पर स्पीड पोस्ट का विवरण एसएमएस के माध्यम से मिलेगा। इसके लिए भक्तों को ई-मनीऑर्डर में अपना पूरा पता, पिन कोड और मोबाइल नंबर लिखना अनिवार्य होगा।

KASHI VISHWANATH MANDIR PRASAD NEWS

यह भी पढ़े : RO-ARO:उत्तर प्रदेश में पुलिस भर्ती के बाद,समीक्षा अधिकारी की परीक्षा रद्द 

JAUNPUR:समर बहादुर सिंह को हार्ट अटैक,इलाज चल रहा है

0
JAUNPUR:समर बहादुर सिंह को हार्ट अटैक,इलाज चल रहा है
JAUNPUR:समर बहादुर सिंह को हार्ट अटैक,इलाज चल रहा है

जौनपुर (खुटहन)  शुक्रवार की रात लवायन गाँव निवासी समाजसेवी समर बहादुर सिंह (लालू) को हार्ट अटैक का दौरा पड़ गया हालत बिगडती देख स्वजन आनन फानन में जिले के एक नीजी चिकित्सालय ले गए जहाँ उनका उपचार चल रहा है सिंह अच्छे कलाकार के साथ गायक व बासुरी वादक भी है मृदुभाषी मिलनसार व उम्रदराज होने के नाते क्षेत्र के लोग उन्हें बहुत आदर व सम्मान देते हैं बिगडते हालात से ग्रामीण चिंतित है फोन पर वार्ता कर उनके पुत्र कुवर राना सिंह ने बताया कि हालत सामान्य है उपचार चल रहा है l

RO-ARO:उत्तर प्रदेश में पुलिस भर्ती के बाद,समीक्षा अधिकारी की परीक्षा रद्द 

0
RO-AROउत्तर प्रदेश में पुलिस भर्ती के बाद,समीक्षा अधिकारी की परीक्षा रद्द 
RO-AROउत्तर प्रदेश में पुलिस भर्ती के बाद,समीक्षा अधिकारी की परीक्षा रद्द 

Review officer exam canceled after police recruitment in Uttar Pradesh

युवाओं के हित में मुख्यमंत्री का निर्देश,आगामी 06 माह में दोबारा होगी RO-ARO प्रारंभिक परीक्षा

  • युवाओं के दोषियों को ऐसी सजा दिलाएंगे जो बनेगी नजीर,एसटीएफ करेगी प्रकरण की गहन जांच, दोषियों के खिलाफ होगी कठोरतम कार्रवाई CM

RO-ARO EXAM CANECELD 2024 लखनऊ: उत्तर प्रदेश में पुलिस भर्ती के बाद समीक्षा अधिकारी -सहायक समीक्षा अधिकारी की परीक्षा रद्द की गई। 11 फरवरी को आयोजित समीक्षा अधिकारी सहायक समीक्षा अधिकारी (प्रारम्भिक) परीक्षा, 2023 की शनिवार को समीक्षा की गई। इस परीक्षा में कथित रूप से प्रश्न पत्र के कतिपय प्रश्नों के सोशल मीडिया पर वायरल होने के शिकायतें प्राप्त हुई थीं, जिसके संबंध में शासन द्वारा सर्व साधारण को परीक्षा को प्रभावित करने से संबंधित तथ्यों के साक्ष्य उपलब्ध कराए जाने की विज्ञप्ति निर्गत की गयी थी।

परीक्षा की शुचिता के लिए मुख्यमंत्री का बड़ा निर्णय,समीक्षा अधिकारी सहायक समीक्षा अधिकारी प्रारंभिक परीक्षा निरस्त

तत्क्रम में शासन को उपलब्ध कराए गये साक्ष्यों तथा आयोग द्वारा उपलब्ध रिपोर्ट के परिप्रेक्ष्य में मुख्यमंत्री द्वारा यह निर्देश दिया गया है कि लोक सेवा आयोग द्वारा 11 फरवरी को आयोजित समीक्षा अधिकारी सहायक समीक्षा अधिकारी (प्रारम्भिक) परीक्षा 2023 की दोनों सत्रों की परीक्षाओं को निरस्त कर दिया जाए। इसकी परीक्षा आगामी 06 माह में पुनः कराई जाए।

उक्त के अतिरिक्त मुख्यमंत्री जी ने यह भी निर्देश दिए हैं कि इस प्रकार के आपराधिक कृत्य में सम्मिलित व्यक्तियों को चिन्हित कर उनके खिलाफ कड़ी वैधानिक व दण्डात्मक कार्यवाही करने हेतु यह प्रकरण राज्य की एसटीएफ को संदर्भित कर दिया जाए। एस.टी.एफ. शीघ्रातिशीघ्र इसकी विवेचना संपन्न करेगी तथा इस कृत्य में लिप्त सभी उत्तरदायी व्यक्तियों के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी।

ग्राम प्रधान की अनदेखी,मजबूर हुए ग्रामीण,चंदे से शुरू कराया मरम्मत कार्य   

0
ग्राम प्रधान की अनदेखी,मजबूर हुए ग्रामीण,चंदे से शुरू कराया मरम्मत कार्य   
ग्राम प्रधान की अनदेखी,मजबूर हुए ग्रामीण,चंदे से शुरू कराया मरम्मत कार्य   

सुईथाकला जौनपुर। विकासखंड क्षेत्र के मदारीपुर  भेला गांव में  भेला-उधरनपुर  संपर्क मार्ग अत्यंत जर्जर हो चुका है।खड़ंजा उखड़ने से मार्ग जानलेवा गड्ढों में तब्दील हो गया है।अधिवक्ता उच्च न्यायालय एवं समाजसेवी धर्मेंद्र कुमार सिंह पिंटू,हरिश्चंद्र तिवारी,इंद्रसेन तिवारी गुड्डू, सतीश तिवारी,दीपेंद्र प्रताप सिंह सोनू आदि लोगों ने ग्राम प्रधान रेखा सिंह पर  विकास कार्यों के प्रति उदासीनता का आरोप लगाया है। उपरोक्त लोगों का आरोप है कि इस  पूरवे से  ग्राम प्रधान को वोट नहीं मिला है इसलिए खड़ंजे की मरम्मत में भेदभाव और अनदेखी  बरती जा रही है। गौरतलब है कि इस मार्ग से हजारों आम नागरिकों एवं ग्रामीणों सहित छात्र-छात्राओं का आवागमन होता है। खड़ंजा जानलेवा गड्ढों में तब्दील होने से  लोगों  के दुर्घटना से चोटिल होने और जान को खतरा बना हुआ है। 

उक्त लोगों का कहना है कि विधायक रमेश सिंह के आश्वासन के बावजूद खड़ंजे की मरम्मत ग्राम प्रधान नहीं करवा रही हैं जिससे मजबूर ग्रामीणों ने चंदे से ही खड़ंजे की मरम्मत शुरू करवा दिया। उपरोक्त प्रकरण के संबंध में ग्राम प्रधान रेखा सिंह से जानकारी ली गई तो उन्होंने बताया कि इस खड़ंजे का निर्माण कार्य या मरम्मत का कार्य कार्य योजना में शामिल नहीं है। खड़ंजे के मरम्मत कार्य को कार्य योजना में सम्मिलित करके कार्य कराया जाएगा ।जल जीवन मिशन द्वारा खड़ंजे को क्षतिग्रस्त किया गया है।उसकी मरम्मत की जिम्मेदारी संबंधित अधिकारियों कर्मचारियों की है। लगाए गए आरोप निराधार और बेबुनियाद हैं।