Home Blog Page 334

अतुल्य वेलफेयर ट्रस्ट के किन्नर समिति ने लगाया निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर

0
अतुल्य वेलफेयर ट्रस्ट के किन्नर समिति ने लगाया निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर
अतुल्य वेलफेयर ट्रस्ट के किन्नर समिति ने लगाया निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर

रोगी को सही समय पर इलाज होना अत्यंत जरूरी:- विधायक रमेश सिंह

  • शिविर में 325 मरीजों का हुआ उपचार, दी गई दवाइयां

खेतासराय (जौनपुर) स्थानीय कस्बा के बारां मोड़ स्थित प्राथमिक विद्यालय परिसर में रविवार को अतुल्य वेलफेयर ट्रस्ट के किन्नर समिति द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें दर्जनों डॉक्टरों ने क्षेत्र के आस-पास क्षेत्रों से भारी संख्या में आएं मरीजों का जांच-परीक्षण कर उपचार कर दवाइयां वितरित की गई। निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का शुभारंभ मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए शाहगंज विधायक रमेश सिंह ने फीता काट एवं दीप प्रज्ज्वलन कर किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि आज के समय किसी बीमार मनुष्य को सही समय पर जाँच और उपचार होना अत्यंत आवश्यक है। अतुल्य वेलफेयर ट्रस्ट और उसमें किन्नर समिति के लोगों द्वारा लगाया गया निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आम जनमानस के लिए बहुत उपयोगी है। इस संस्था और संस्था के लोगों द्वारा समाज के हित बहुत ही सराहनीय कार्य किया जा रहा है।

अतुल्य वेलफेयर ट्रस्ट के किन्नर समिति ने लगाया निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर

उन्होंने आगे कहा कि ऐसे शिविर के माध्यम से पैसे के अभाव जो लोग इलाज नहीं करा पाते है वह आसानी से करा सकते है। शिविर में अतुल्य वेलफेयर ट्रस्ट की अध्यक्ष उर्वशी सिंह ने कहा कि समाज में बहुत सारी संस्थाएं काम कर रही है लेकिन मेरी और संस्था के सदस्यों का धेय गाँव या ऐसा समाज को मुख्य धारा में लाना है जो समाज से पूरी से अंतिम पायदान पर है उनको वह सुविधा प्रदान करना है। वही स्वास्थ्य शिविर की संयोजिका बिट्टू किन्नर ने कहा कि हम सब गाँव-गाँव में इस तरह का कैम्प लगाकर समाज सेवा करने काम कर रहे है। इस बाद शाहगंज क्षेत्र में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जाएगा। हमारी संस्था लगातार समाज सेवा के लिए काम कर रही है। स्वास्थ्य, शिक्षा सहित विभिन्न क्षेत्रों में काम किया जा रहा है। स्वास्थ्य शिविर में ऑर्थोपेडिक सर्जन डा. रॉबिन सिंह, स्त्री रोग विशेषज्ञ डा. शैली निगम, बाल रोग (हृदय) रोग विशेषज्ञ डा. सलिल श्रीवास्तव, डेंटलिस्ट डा. सौरभ कांत श्रीवास्तव, नाक, कान, गला, थायरॉइड विशेषज्ञ डा. बृजेश कन्नौजिया,

नाक, कान, गला एवं स्त्री रोग विशेषज्ञ डा. एकता कन्नौजिया, चर्मरोग एवं गुप्त रोग विशेषज्ञ डा. देवेंद्र प्रताप सिंह, होम्योपैथिक विशेषज्ञ डा. पी.के. सिंह, टी.वी. श्वास रोग विशेषज्ञ डा. राजीव रतन यादव ने शिविर में मरीजों का जाँच कर उपचार किया गया। शिविर में क्षेत्र के दूर-दराज से पहुँचे मरीजों का भारी भीड़ एकत्र थी। कैम्प में कुल 325 मरीजों का निःशुल्क उपचार कर दवाइयां वितरित कर मरीजों को आवश्यक सलाह भी दिया गया। इस दौरान मुख्य रूप शमा गुरु, डॉली जोशी, मण्डल महामंत्री भाजपा खेतासराय मनीष धर्मरक्षक, प्रदीप जायसवाल, सूरज सोनी, अंशू विश्वकर्मा, अनुप गुप्ता, अरविंद प्रजापति, जगदीश यादव, धीरज पाटिल आदि लोग उपस्थित रहे।

सेंट जेवियर्स वर्ल्ड स्कूल पट्टी नरेंद्रपुर में कार्यशाला का आयोजन

0
सेंट जेवियर्स वर्ल्ड स्कूल पट्टी नरेंद्रपुर में कार्यशाला का आयोजन

जौनपुर शाहगंज। नर्सरी से कक्षा पाँचवीं तक पढ़ने वाले बच्चों के अभिभावकों के लिए सेंट जेवियर्स वर्ल्ड स्कूल पट्टी नरेंद्रपुर में रविवार को कार्यशाला का आयोजन किया गया।कार्यशाला में अभिभावकों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। प्रबंध निदेशक संजय सिंह ने अपने स्वागत भाषण में अभिभवकों के सहयोग का आह्वान करते हुए कहा कि विद्यालय की बुनियाद से लेकर आजतक मेरा प्रयास रहा है कि बच्चों का 360° के मानक पर सर्वांगीण विकास हो।बच्चों का शारीरिक एवं बौद्धिक विकास को अपने प्रधानाचार्य श्री सी के सिंह के हाथों में सुपुर्द कर दिया है जिनके लगभग 30 वर्षों का अनुभव और बतौर सी बी एस सी के प्रशिक्षक होने का लाभ हमारे बच्चे, शिक्षक और अभिभावक सभी उठा सकें। उन्होंने शिक्षकों से बच्चों के उज्जवल और बेहतर भविष्य के लिए ईमानदारी, समर्पण और पुत्रवत स्नेह करते हुए किताबी ज्ञान के साथ-साथ नैतिकता के ज्ञान पर बल दिया। उन्होंने शिक्षकों और अभिभावकों से बच्चों में संस्कारों, शिष्टाचार और सदाचार की भावनाओं के समावेश पर जोर दिया।


कार्यशाला का शुभारंभ प्रधानाचार्य सी के सिंह ने अभिभावकों द्वारा बच्चों के ओर से आने वाली व्यवहारिक कठिनाईयों की चर्चा के साथ किया। सामना करने के लिये भावनात्मक तौर पर हम सब को क्या करना चाहिये और क्या नहीं, इसपर भी प्रकाश डाला। मनोवैज्ञानिक ढंग से बच्चों में होने वाले तनावों के कारण और निवारण पर भी चर्चा हुई। राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के परिप्रेक्ष्य में कैसे हम अपने बच्चों को एक माली की भांति कैसे सँवार सकते हैं – इस पर अपने व्याख्यान में प्रधानाचार्य ने जीवन कौशल में उपयोग में आने वाले चिंतन कौशल के सारे स्तम्भों के बारे में विस्तार से चर्चा के साथ साथ सामाजिक और भावनात्मक कौशल को कैसे प्रगाढ़ बनाते हुए उनकी परवरिश करें को मुख्य स्थान दिया गया।अंत में उन्होंने कहा कि हम बच्चों को रोकें, टोंके और ठोकें नहीं वरन उनकी ख्वाहिशों को भी स्थान दें। इस कार्यशाला के आयोजन में समन्यवक अज़रा सदाकत का योगदान सराहनीय रहा।संचालन विद्यालय की शिक्षिका सुधा सिंह ने किया। मौके पर समस्त अभिभावकों के साथ साथ विद्यालय के शिक्षक शिक्षिका मौजूद रहे।

JAUNPUR:राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ

0
JAUNPUR:राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ
JAUNPUR:राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ

JAUNPUR NEWS जौनपुर । गांधी स्मारक पीजी कॉलेज समोधपुर जौनपुर में प्रबंधक हृदय प्रसाद सिंह रानू के संरक्षकत्व में प्राचार्य प्रो.डॉ रणजीत कुमार पांडेय की अध्यक्षता में रविवार को राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ हुआ । मुख्य अतिथि रसायन विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ अविनाश वर्मा ने स्वयंसेवकों-स्वयंसेविकाओं को हरी झंडी दिखाकर शिविर स्थल के लिए रवाना किया।कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती वंदना एवं स्वागत गीत से हुआ। डॉ.अविनाश वर्मा ने स्वयंसेवक और स्वयंसेविकाओं को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय सेवा योजना की संकल्पनाओं और उद्देश्यों पर विस्तार से प्रकाश डाला ।

उन्होंने कहा कि राष्ट्र और समाज की निस्वार्थ सेवा ही राष्ट्रीय सेवा योजना का उद्देश्य है ।उन्होंने बताया कि परोपकार की भावना से युक्त होकर समाज,दीन दुखियों पीड़ितों और जरूरतमंदों की सेवा ही एन एस एस का मूल मंत्र है। स्वयंसेवकों ने श्री सर्वेश्वरी समूह संस्थान शाखा समोधपुर में सफाई अभियान चलाकर स्वच्छता के प्रति जागरूकता का संदेश दिया।आभार एवं धन्यवाद ज्ञापन जितेंद्र सिंह और संचालन कार्यक्रम अधिकारी डॉ इंद्र बहादुर सिंह ने किया । स्वयंसेवकों और स्वयंसेविकाओं ने बौद्धिक एवं सांस्कृतिक सत्र में विभिन्न मनमोहन सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शानदार प्रस्तुति दी। पर्यावरण संरक्षण और हिंदी भाषा पर बच्चों ने अपने विचार प्रस्तुत किये।

KASHI VISHWANATH MANDIR PRASAD,251रूपये में घर बैठे पाएं  

0
KASHI VISHWANATH MANDIR PRASAD,
KASHI VISHWANATH MANDIR PRASAD

डाक विभाग की पहल KASHI VISHWANATH MANDIR PRASAD,महाशिवरात्रि में घर बैठे स्पीड पोस्ट से

  • देश के किसी भी भाग में मात्र ₹ 251 में घर बैठे पाएं श्री काशी विश्वनाथ मंदिर का प्रसाद -पोस्टमास्टर जनरल कृष्ण कुमार यादव

KASHI VISHWANATH MANDIR PRASAD: श्री काशी विश्वनाथ मंदिर के नव्य-दिव्य स्वरूप में आने के बाद बाबा भोलेनाथ के दर्शन के लिए भक्त खूब उमड़ रहे हैं। श्री काशी विश्वनाथ का प्रसाद पाकर लोग अपने को धन्य समझते हैं। महाशिवरात्रि में भी देश भर से शिव भक्तों की इच्छा यहाँ दर्शन करने और फिर प्रसाद लेकर अपनी को तृप्त करने की होती है। अक्सर लोगों की इच्छा होती है कि काश घर बैठे ही उन्हें बाबा भोलेनाथ का प्रसाद मिल सके। ऐसे लोगों को निराश होने की जरुरत नहीं है। वे घर बैठे डाक विभाग के माध्यम से स्पीड पोस्ट द्वारा श्री काशी विश्वनाथ मंदिर का प्रसाद प्राप्त कर सकते हैं। उक्त जानकारी वाराणसी परिक्षेत्र के पोस्टमास्टर जनरल श्री कृष्ण कुमार यादव ने दी।

KASHI VISHWANATH MANDIR PRASAD के संबंध में जानकारी देते हुए वाराणसी परिक्षेत्र के पोस्टमास्टर जनरल श्री कृष्ण कुमार यादव ने बताया कि डाक विभाग और श्री काशी विश्वनाथ मंदिर ट्रस्ट के बीच हुये एक एग्रीमेण्ट के तहत नए स्वरूप में श्री काशी विश्वनाथ मंदिर का प्रसाद देश भर में स्पीड पोस्ट सेवा द्वारा लोगों को उपलब्ध कराया जा रहा है। इसके तहत अपने नजदीकी डाकघर से मात्र ₹ 251 रूपये का ई-मनीआर्डर प्रवर अधीक्षक डाकघर, वाराणसी (पूर्वी) मंडल-221001 के नाम भेजना होता है। ई-मनीऑर्डर प्राप्त होते ही डाक विभाग द्वारा तत्काल दिए गए पते पर स्पीड पोस्ट द्वारा प्रसाद भेज दिया जाता है। डिब्बा बंद प्रसाद टेंपर प्रूफ इनवेलप में होता है। इससे किसी भी तरह की छेड़छाड़ नहीं की जा सकती है। इसके अलावा इसे मात्र ₹ 201 में वाराणसी सिटी डाकघर के काउंटर से भी प्राप्त किया जा सकता है।

श्री काशी विश्वनाथ प्रसाद में शामिल वस्तुएं-

पोस्टमास्टर जनरल श्री कृष्ण कुमार यादव ने बताया कि प्रसाद में श्री काशी विश्वनाथ ज्योतिर्लिङ्ग की छवि, महामृत्युंजय यंत्र, श्री शिव चालीसा, 108 दाने की रुद्राक्ष की माला, बेलपत्र, माता अन्नपूर्णा से भिक्षाटन करते भोले बाबा की छवि अंकित सिक्का, भभूति, रक्षा सूत्र, रुद्राक्ष मनका, मेवा, मिश्री का पैकेट इत्यादि शामिल हैं। सूखा होने के कारण यह प्रसाद लम्बे समय तक उपयोग में बना रहता है।

वरिष्ठ डाक अधीक्षक श्री राम निवास ने बताया कि, डाक विभाग ने इस बात के भी प्रबंध किए हैं कि, भक्तों को मोबाइल नंबर पर स्पीड पोस्ट का विवरण एसएमएस के माध्यम से मिलेगा। इसके लिए भक्तों को ई-मनीऑर्डर में अपना पूरा पता, पिन कोड और मोबाइल नंबर लिखना अनिवार्य होगा।

KASHI VISHWANATH MANDIR PRASAD NEWS

यह भी पढ़े : RO-ARO:उत्तर प्रदेश में पुलिस भर्ती के बाद,समीक्षा अधिकारी की परीक्षा रद्द 

JAUNPUR:समर बहादुर सिंह को हार्ट अटैक,इलाज चल रहा है

0
JAUNPUR:समर बहादुर सिंह को हार्ट अटैक,इलाज चल रहा है
JAUNPUR:समर बहादुर सिंह को हार्ट अटैक,इलाज चल रहा है

जौनपुर (खुटहन)  शुक्रवार की रात लवायन गाँव निवासी समाजसेवी समर बहादुर सिंह (लालू) को हार्ट अटैक का दौरा पड़ गया हालत बिगडती देख स्वजन आनन फानन में जिले के एक नीजी चिकित्सालय ले गए जहाँ उनका उपचार चल रहा है सिंह अच्छे कलाकार के साथ गायक व बासुरी वादक भी है मृदुभाषी मिलनसार व उम्रदराज होने के नाते क्षेत्र के लोग उन्हें बहुत आदर व सम्मान देते हैं बिगडते हालात से ग्रामीण चिंतित है फोन पर वार्ता कर उनके पुत्र कुवर राना सिंह ने बताया कि हालत सामान्य है उपचार चल रहा है l

RO-ARO:उत्तर प्रदेश में पुलिस भर्ती के बाद,समीक्षा अधिकारी की परीक्षा रद्द 

0
RO-AROउत्तर प्रदेश में पुलिस भर्ती के बाद,समीक्षा अधिकारी की परीक्षा रद्द 
RO-AROउत्तर प्रदेश में पुलिस भर्ती के बाद,समीक्षा अधिकारी की परीक्षा रद्द 

Review officer exam canceled after police recruitment in Uttar Pradesh

युवाओं के हित में मुख्यमंत्री का निर्देश,आगामी 06 माह में दोबारा होगी RO-ARO प्रारंभिक परीक्षा

  • युवाओं के दोषियों को ऐसी सजा दिलाएंगे जो बनेगी नजीर,एसटीएफ करेगी प्रकरण की गहन जांच, दोषियों के खिलाफ होगी कठोरतम कार्रवाई CM

RO-ARO EXAM CANECELD 2024 लखनऊ: उत्तर प्रदेश में पुलिस भर्ती के बाद समीक्षा अधिकारी -सहायक समीक्षा अधिकारी की परीक्षा रद्द की गई। 11 फरवरी को आयोजित समीक्षा अधिकारी सहायक समीक्षा अधिकारी (प्रारम्भिक) परीक्षा, 2023 की शनिवार को समीक्षा की गई। इस परीक्षा में कथित रूप से प्रश्न पत्र के कतिपय प्रश्नों के सोशल मीडिया पर वायरल होने के शिकायतें प्राप्त हुई थीं, जिसके संबंध में शासन द्वारा सर्व साधारण को परीक्षा को प्रभावित करने से संबंधित तथ्यों के साक्ष्य उपलब्ध कराए जाने की विज्ञप्ति निर्गत की गयी थी।

परीक्षा की शुचिता के लिए मुख्यमंत्री का बड़ा निर्णय,समीक्षा अधिकारी सहायक समीक्षा अधिकारी प्रारंभिक परीक्षा निरस्त

तत्क्रम में शासन को उपलब्ध कराए गये साक्ष्यों तथा आयोग द्वारा उपलब्ध रिपोर्ट के परिप्रेक्ष्य में मुख्यमंत्री द्वारा यह निर्देश दिया गया है कि लोक सेवा आयोग द्वारा 11 फरवरी को आयोजित समीक्षा अधिकारी सहायक समीक्षा अधिकारी (प्रारम्भिक) परीक्षा 2023 की दोनों सत्रों की परीक्षाओं को निरस्त कर दिया जाए। इसकी परीक्षा आगामी 06 माह में पुनः कराई जाए।

उक्त के अतिरिक्त मुख्यमंत्री जी ने यह भी निर्देश दिए हैं कि इस प्रकार के आपराधिक कृत्य में सम्मिलित व्यक्तियों को चिन्हित कर उनके खिलाफ कड़ी वैधानिक व दण्डात्मक कार्यवाही करने हेतु यह प्रकरण राज्य की एसटीएफ को संदर्भित कर दिया जाए। एस.टी.एफ. शीघ्रातिशीघ्र इसकी विवेचना संपन्न करेगी तथा इस कृत्य में लिप्त सभी उत्तरदायी व्यक्तियों के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी।

ग्राम प्रधान की अनदेखी,मजबूर हुए ग्रामीण,चंदे से शुरू कराया मरम्मत कार्य   

0
ग्राम प्रधान की अनदेखी,मजबूर हुए ग्रामीण,चंदे से शुरू कराया मरम्मत कार्य   
ग्राम प्रधान की अनदेखी,मजबूर हुए ग्रामीण,चंदे से शुरू कराया मरम्मत कार्य   

सुईथाकला जौनपुर। विकासखंड क्षेत्र के मदारीपुर  भेला गांव में  भेला-उधरनपुर  संपर्क मार्ग अत्यंत जर्जर हो चुका है।खड़ंजा उखड़ने से मार्ग जानलेवा गड्ढों में तब्दील हो गया है।अधिवक्ता उच्च न्यायालय एवं समाजसेवी धर्मेंद्र कुमार सिंह पिंटू,हरिश्चंद्र तिवारी,इंद्रसेन तिवारी गुड्डू, सतीश तिवारी,दीपेंद्र प्रताप सिंह सोनू आदि लोगों ने ग्राम प्रधान रेखा सिंह पर  विकास कार्यों के प्रति उदासीनता का आरोप लगाया है। उपरोक्त लोगों का आरोप है कि इस  पूरवे से  ग्राम प्रधान को वोट नहीं मिला है इसलिए खड़ंजे की मरम्मत में भेदभाव और अनदेखी  बरती जा रही है। गौरतलब है कि इस मार्ग से हजारों आम नागरिकों एवं ग्रामीणों सहित छात्र-छात्राओं का आवागमन होता है। खड़ंजा जानलेवा गड्ढों में तब्दील होने से  लोगों  के दुर्घटना से चोटिल होने और जान को खतरा बना हुआ है। 

उक्त लोगों का कहना है कि विधायक रमेश सिंह के आश्वासन के बावजूद खड़ंजे की मरम्मत ग्राम प्रधान नहीं करवा रही हैं जिससे मजबूर ग्रामीणों ने चंदे से ही खड़ंजे की मरम्मत शुरू करवा दिया। उपरोक्त प्रकरण के संबंध में ग्राम प्रधान रेखा सिंह से जानकारी ली गई तो उन्होंने बताया कि इस खड़ंजे का निर्माण कार्य या मरम्मत का कार्य कार्य योजना में शामिल नहीं है। खड़ंजे के मरम्मत कार्य को कार्य योजना में सम्मिलित करके कार्य कराया जाएगा ।जल जीवन मिशन द्वारा खड़ंजे को क्षतिग्रस्त किया गया है।उसकी मरम्मत की जिम्मेदारी संबंधित अधिकारियों कर्मचारियों की है। लगाए गए आरोप निराधार और बेबुनियाद हैं।

JAUNPUR:डिबेट के विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र देकर किया गया सम्मानित

0
JAUNPURडिबेट के विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र देकर किया गया सम्मानित
JAUNPUR:डिबेट के विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र देकर किया गया सम्मानित

जौनपुर : भारतीय खाद्य संरक्षा एवं मानक प्राधिकरण नई दिल्ली के अनुपालन में ‘‘ईट राईट क्रिएटिवटी चैलेन्ज (फेज-4)’’ के अन्तर्गत जनपद स्तर पर आम जनमानस को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के लिए  खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा शनिवार को  प्रातः 08ः00 बजे ‘‘कलेक्ट्रेट कैम्पस से रैली निकालकर रोडवेज, टी.डी. कॉलेज, लाइन बाजार होते हुए कलेक्ट्रेट कैम्पस में समापन’ रूट चार्ट के अनुसार प्रभातफेरी कार्यक्रम का आयोजन किया गया।अपर जिलाधिकारी (भू-राजस्व) गणेश प्रसाद द्वारा प्रभातफेरी को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया।

प्रभात फेरी में विभागीय अधिकारीगण, पुलिस विभाग के कांस्टेबल, होमगार्ड्स सहित कुल-322 लोगों ने प्रतिभाग किया साथ ही आम जनमानस को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने हेतु खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा 02 मार्च  को सुरक्षित खाद्य पदार्थों से सम्बन्धित कुल-04 प्रतियोगिता कार्यक्रम, पेंटिंग पोस्टर प्रतियोगिता, डिबेट प्रतियोगिता, स्लोगन प्रतियोगिता एवं स्पीच प्रतियोगिता आयोजित किये गये, जिसमें जनपद कुल-14 विद्यालयों से कुल-264 विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। उक्त चारो प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रत्येक विद्यार्थियों को क्रमशः रू0 1000, रू0 800 एवं रू0 700 के नकद पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया। इस प्रकार कुल-12 विद्यार्थियों को कुल रू0 10000 नकद पुरस्कार का वितरण किया गया। उपरोक्त कार्यक्रम में सम्मिलित विजेता प्रतिभागियों को नकद पुरस्कार प्रशस्ति पत्र प्रदान करते हुए कार्यक्रम का समापन किया गया।

लचर कानून ब्यवस्था के खिलाफ,जौनपुर कांग्रेस कमेटी ने राज्यपाल के नाम दिया ज्ञापन

0


Jaunpur Congress Committee has given a memorandum to the Governor against the poor law and order situation.

जौनपुर के कांग्रेस अध्यक्ष फैसल हसन तबरेज़ की अगुवाई में जिले भर के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने यूपी के राज्यपाल आनंदीबेन पटेल को शनिवार को एक पत्रक डीएम को सौपा है। डीएम को सौंपे गए पत्र में लिखा है कि जिला एवं शहर कार्यकर्ता आपसे यह मॉग करते हैं कि यूपी में कानून व्यवस्था पूरी तरीके से लचर है इसका सबसे बडा उदाहरण है कि कही पेड़ से लटकती नाबालिक बहनों के शव, कभी ईटो से कुचलकर अन्जाम दिया जा रहा है।

कही भाजपाइयों द्वारा आई०आई०टी० BHU कैम्पस में गैंग रेप का दुस्हास तो कहीं न्याय न मिलने पर महिला जज को आत्महत्या के लिए मजबूर होना पड रहा है यह उस प्रदेश का हाल जिसका गुणगान करते मोदी मिडिया थकता ही नहीं हाल ही में रामपुर में अम्बेडकर स्मारक की माँग पर दसवी की परीक्षा देकर लौटते दलित छात्र की हत्या यूपी के जर्जर कानून व्यवस्था का सबसे वीभत्स उदाहरण है। मोदी मिडिया द्वारा कही गयी झूठी छवि से बाहर निकल कर अब सचाई देखने का वक्त आ गया है। उत्तर प्रदेश में डबल इंजन सरकार जंगल राज की गारण्टी हो गयी है।

काग्रेस के कार्यकर्ता यह माँग करते हैं कि यूपी के तमाम घटनाओं में जो अन्याय हो रहा है उन्हें न्याय की हम माँग करते हैं ज्ञापन सौंपने वालो में कांग्रेस जिला अध्यक्ष फैसल हसन तवरेज, जिला अध्यक्ष महिला कांग्रेस रेखा सिंह, नगर अध्यक्ष विशाल सिंह हुकुम समेत तमाम कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

ACCEDINT: हाईस्कूल का एग्जाम दे रहे छात्र की सड़क दुर्घटना में मौत

0
JANPUR ACCIDENT
JANPUR ACCIDENT

अज्ञात वाहन की चपेट में आने से हुआ ACCIDENT

  • दो अन्य घायल, बारात से वापिस लौटते समय हुआ हादसा

JAUNPUR ACCIDENT (जौनपुर):- खेतासराय-जौनपुर मुख्य मार्ग पर स्थित कलवारी पोखरा के शुक्रवार की रात अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक चालक युवक की दर्दनाक मौत हो गई वही बाइक पर सवार दो अन्य साथी गम्भीर रूप घायल हो गए। एक बाइक से तीनों क्षेत्र स्थित एक गाँव से गई बारात में शामिल होकर वापिस घर जा रहे थे। तभी उक्त पोखरे के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार युनुसपुर गाँव निवासी रजनीश गौड़ पुत्र सुरेन्द्र गौड़ (रिंकू) एक बाइक से अपने साथी रिंकज यादव पुत्र विनोद यादव निवासी मनेछा, विवेक यादव पुत्र प्रदीप यादव (कंचन) निवासी शेखपुर मन्सूर अली के साथ क्षेत्र के रुदौली गाँव निवासी संतलाल यादव के बेटे की बारात में शामिल होने के लिए गए थे। बताया जाता है कि बारात जाने के लिए बाइक संतलाल के घर खड़ी करके चार पहिया वाहन से बारात में शामिल हुए।

ACCEDINT: हाईस्कूल का एग्जाम दे रहे छात्र की सड़क दुर्घटना में मौत

उसी रात बारात से वापिस लौटने के पाश्चत बाइक लेकर तीनों एक साथ बाइक से घर जा रहे थे। अभी कलवारी पोखरा के समीप पहुँचे ही थे कि अचानक एक अज्ञात वाहन की चपेट में आ गए। जिससे तीनों गम्भीर रूप से घायल हो गए। सूचना के बाद मौक़े पर पहुँची एम्बुलेंस द्वारा तीनों को जिला अस्पताल भेज दिया गया। जहाँ चिकित्सकों ने बाइक चालक रजनीश गौड़ को मृत घोषित कर दिया। मृतक रजनीश दसवीं का छात्र था। वह अभी बोर्ड का एग्जाम दे ही रहा था। उधर घटना की जानकारी परिजनों को होने पर कोहराम मच गया। मौके पर पहुँची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराना चाही तो परिजनों ने कानूनी कार्यवाही न करने को कहते हुए बताया कि हम किसी प्रकार की कार्यवाही नहीं चाहते है। पुलिस वापिस लौट आयी और परिजनों ने बादशाही तालाब पर दाह संस्कार कर दिया।