Home Blog Page 335

JAUNPUR:डिबेट के विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र देकर किया गया सम्मानित

0
JAUNPURडिबेट के विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र देकर किया गया सम्मानित
JAUNPUR:डिबेट के विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र देकर किया गया सम्मानित

जौनपुर : भारतीय खाद्य संरक्षा एवं मानक प्राधिकरण नई दिल्ली के अनुपालन में ‘‘ईट राईट क्रिएटिवटी चैलेन्ज (फेज-4)’’ के अन्तर्गत जनपद स्तर पर आम जनमानस को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के लिए  खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा शनिवार को  प्रातः 08ः00 बजे ‘‘कलेक्ट्रेट कैम्पस से रैली निकालकर रोडवेज, टी.डी. कॉलेज, लाइन बाजार होते हुए कलेक्ट्रेट कैम्पस में समापन’ रूट चार्ट के अनुसार प्रभातफेरी कार्यक्रम का आयोजन किया गया।अपर जिलाधिकारी (भू-राजस्व) गणेश प्रसाद द्वारा प्रभातफेरी को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया।

प्रभात फेरी में विभागीय अधिकारीगण, पुलिस विभाग के कांस्टेबल, होमगार्ड्स सहित कुल-322 लोगों ने प्रतिभाग किया साथ ही आम जनमानस को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने हेतु खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा 02 मार्च  को सुरक्षित खाद्य पदार्थों से सम्बन्धित कुल-04 प्रतियोगिता कार्यक्रम, पेंटिंग पोस्टर प्रतियोगिता, डिबेट प्रतियोगिता, स्लोगन प्रतियोगिता एवं स्पीच प्रतियोगिता आयोजित किये गये, जिसमें जनपद कुल-14 विद्यालयों से कुल-264 विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। उक्त चारो प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रत्येक विद्यार्थियों को क्रमशः रू0 1000, रू0 800 एवं रू0 700 के नकद पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया। इस प्रकार कुल-12 विद्यार्थियों को कुल रू0 10000 नकद पुरस्कार का वितरण किया गया। उपरोक्त कार्यक्रम में सम्मिलित विजेता प्रतिभागियों को नकद पुरस्कार प्रशस्ति पत्र प्रदान करते हुए कार्यक्रम का समापन किया गया।

लचर कानून ब्यवस्था के खिलाफ,जौनपुर कांग्रेस कमेटी ने राज्यपाल के नाम दिया ज्ञापन

0


Jaunpur Congress Committee has given a memorandum to the Governor against the poor law and order situation.

जौनपुर के कांग्रेस अध्यक्ष फैसल हसन तबरेज़ की अगुवाई में जिले भर के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने यूपी के राज्यपाल आनंदीबेन पटेल को शनिवार को एक पत्रक डीएम को सौपा है। डीएम को सौंपे गए पत्र में लिखा है कि जिला एवं शहर कार्यकर्ता आपसे यह मॉग करते हैं कि यूपी में कानून व्यवस्था पूरी तरीके से लचर है इसका सबसे बडा उदाहरण है कि कही पेड़ से लटकती नाबालिक बहनों के शव, कभी ईटो से कुचलकर अन्जाम दिया जा रहा है।

कही भाजपाइयों द्वारा आई०आई०टी० BHU कैम्पस में गैंग रेप का दुस्हास तो कहीं न्याय न मिलने पर महिला जज को आत्महत्या के लिए मजबूर होना पड रहा है यह उस प्रदेश का हाल जिसका गुणगान करते मोदी मिडिया थकता ही नहीं हाल ही में रामपुर में अम्बेडकर स्मारक की माँग पर दसवी की परीक्षा देकर लौटते दलित छात्र की हत्या यूपी के जर्जर कानून व्यवस्था का सबसे वीभत्स उदाहरण है। मोदी मिडिया द्वारा कही गयी झूठी छवि से बाहर निकल कर अब सचाई देखने का वक्त आ गया है। उत्तर प्रदेश में डबल इंजन सरकार जंगल राज की गारण्टी हो गयी है।

काग्रेस के कार्यकर्ता यह माँग करते हैं कि यूपी के तमाम घटनाओं में जो अन्याय हो रहा है उन्हें न्याय की हम माँग करते हैं ज्ञापन सौंपने वालो में कांग्रेस जिला अध्यक्ष फैसल हसन तवरेज, जिला अध्यक्ष महिला कांग्रेस रेखा सिंह, नगर अध्यक्ष विशाल सिंह हुकुम समेत तमाम कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

ACCEDINT: हाईस्कूल का एग्जाम दे रहे छात्र की सड़क दुर्घटना में मौत

0
JANPUR ACCIDENT
JANPUR ACCIDENT

अज्ञात वाहन की चपेट में आने से हुआ ACCIDENT

  • दो अन्य घायल, बारात से वापिस लौटते समय हुआ हादसा

JAUNPUR ACCIDENT (जौनपुर):- खेतासराय-जौनपुर मुख्य मार्ग पर स्थित कलवारी पोखरा के शुक्रवार की रात अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक चालक युवक की दर्दनाक मौत हो गई वही बाइक पर सवार दो अन्य साथी गम्भीर रूप घायल हो गए। एक बाइक से तीनों क्षेत्र स्थित एक गाँव से गई बारात में शामिल होकर वापिस घर जा रहे थे। तभी उक्त पोखरे के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार युनुसपुर गाँव निवासी रजनीश गौड़ पुत्र सुरेन्द्र गौड़ (रिंकू) एक बाइक से अपने साथी रिंकज यादव पुत्र विनोद यादव निवासी मनेछा, विवेक यादव पुत्र प्रदीप यादव (कंचन) निवासी शेखपुर मन्सूर अली के साथ क्षेत्र के रुदौली गाँव निवासी संतलाल यादव के बेटे की बारात में शामिल होने के लिए गए थे। बताया जाता है कि बारात जाने के लिए बाइक संतलाल के घर खड़ी करके चार पहिया वाहन से बारात में शामिल हुए।

ACCEDINT: हाईस्कूल का एग्जाम दे रहे छात्र की सड़क दुर्घटना में मौत

उसी रात बारात से वापिस लौटने के पाश्चत बाइक लेकर तीनों एक साथ बाइक से घर जा रहे थे। अभी कलवारी पोखरा के समीप पहुँचे ही थे कि अचानक एक अज्ञात वाहन की चपेट में आ गए। जिससे तीनों गम्भीर रूप से घायल हो गए। सूचना के बाद मौक़े पर पहुँची एम्बुलेंस द्वारा तीनों को जिला अस्पताल भेज दिया गया। जहाँ चिकित्सकों ने बाइक चालक रजनीश गौड़ को मृत घोषित कर दिया। मृतक रजनीश दसवीं का छात्र था। वह अभी बोर्ड का एग्जाम दे ही रहा था। उधर घटना की जानकारी परिजनों को होने पर कोहराम मच गया। मौके पर पहुँची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराना चाही तो परिजनों ने कानूनी कार्यवाही न करने को कहते हुए बताया कि हम किसी प्रकार की कार्यवाही नहीं चाहते है। पुलिस वापिस लौट आयी और परिजनों ने बादशाही तालाब पर दाह संस्कार कर दिया।

JAUNPUR:उज्ज्वला योजना को पलीता लगा रहे है,गैस एजेंसी संचालक  

0
JAUNPUR:उज्ज्वला योजना को पलीता लगा रहे है,गैस एजेंसी संचालक  
JAUNPUR:उज्ज्वला योजना को पलीता लगा रहे है,गैस एजेंसी संचालक  

गैस एजेंसियों पर दम तोड़ रही है सरकार की महत्वकांक्षी उज्ज्वला योजना

JAUNPUR NEWS खेतासराय (जौनपुर) क्षेत्र के सबरहद स्थित एक इण्डेन गैंस सर्विस पर भारत सरकार की जन कल्याणकारी योजना को जमकर पलीता लगाने में गैस सर्विस संचालक कोई कोर कसर नहीं छोड़ रहे है। जहाँ उज्ज्वला योजना के ग्राहकों का जमकर शोषण करते है। गैंस कनेक्शन के नाम पर धडल्ले से धनउगाही करते है। जानकारी के अनुसार प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना द्वितीय के तहत छुटे हुए पात्र लाभार्थियों को निःशुल्क गैंस कनेक्शन वितरित करने का शासनादेश है। लेकिन सबरहद स्थित इण्डेन गैंस सर्विस पर सरकार का यह नियम लागू नहीं होता है। वहाँ पर नियम कानून को ताख पर रखकर पात्र लाभार्थियों से उज्ज्वला योजना कनेक्शन के नाम पर भारी भरकम रकम वसूली जा रही है। इतना ही नहीं पैसा न देने पर गैंस का पासबुक व आरसी पेपर रोक लिया जाता है।

जिससे ग्राहक महीनों एजेंसी का चक्कर काटते रहते हैं। थकहार जाने के बाद मजबूर होकर पैसा देने के बाद किसी तरह पासबुक व आरसी पेपर मिल पाता है। उक्त योजना के तहत एजेंसी संचालकों लाभार्थियों के घर सिलेंडर पहुँचाकर ऑनलाइन इंस्टाल करना होता है लेकिन इस एजेंसी पर नियम विपरीत है। ग्राहक खुद सिलेंडर लेकर जाते हैं। पाराकमाल गाँव निवासी बलराजी, राजेन्द्र, नंदलाल, कमलावती, उसरहटा गाँव निवासी सुषमा देवी, नीलम, रफीपुर गाँव निवासी पारस, मजडीहाँ गाँव निवासी निर्मला देवी, मनोरमा आदि ग्राहकों ने आरोप लगाते हुए कहा कि उज्ज्वला योजना के तहत कनेक्शन देने के नाम पर पांच सौ से सात सौ रुपये तक की वसूली की जाती है। पैसा न देने पर दौड़ाया जाता है और गैंस सिलेंडर न देने की धमकी भी दी जाती है। उक्त इण्डेन गैंस एजेंसी पर ग्राहकों का शोषण होता है। कई बार उच्चाधिकारियों से शिकायत करने के बाद भी कोई सुधार नहीं हुआ है। इस तरह मनमाने ढंग से गैंस एजेंसी पर उपभोक्ताओं से धनउगाही एवं शोषण होने से लोगों में आक्रोश व्याप्त है।

बसपा सांसद श्याम सिंह यादव ने भंडारे में ग्रहण किया प्रसाद

0
बसपा सांसद श्याम सिंह यादव ने भंडारे में ग्रहण किया प्रसाद

पंचदिवसीय श्री नवचंडी यज्ञ की पूर्णाहुति

शाहगंज। पटैला बाजार के निकट धिरौली नानकर गांव में सैकड़ो कोस के क्षेत्र के लोगों के लिए आस्था और श्रद्धा का केंद्र बाबा बान दईत के मंदिर पर युवा सपा नेता ,वरिष्ठ दंत चिकित्सक, बाबा द्वारिका दास हरि महाविद्यालय एवं एसएस कॉलेज आफ फार्मेसी सारी जहांगीर पट्टी के प्रबंधक डा. सूर्यभान यादव के सौजन्य से प्रचलित पंचदिवसीय श्री नवचंडी यज्ञ की पूर्णाहुति यज्ञ आचार्य वशिष्ठ नारायण चतुर्वेदी द्वारा विधि विधान से शुक्रवार को की गई। पूर्णाहुति के पश्चात कन्याओं ने प्रसाद ग्रहण किया।मंदिर पर बृहद भंडारे का आयोजन हुआ जिसमें सुदूर क्षेत्र के हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।

बसपा सांसद श्याम सिंह यादव ने मंदिर में दर्शन करके पूजा अर्चना किया और मत्था टेक कर आशीर्वाद लिया।इस अवसर पर आचार्य अश्वमेध पांडेय,आचार्य धर्मेंद्र पांडेय, शिवकुमार त्रिपाठी, वैदिक,दिनेश पाठक ,राकेश मिश्रा, सपा के जिलाध्यक्ष राकेश मौर्य,गांधी स्मारक पीजी कॉलेज समोधपुर इतिहास के विभागाध्यक्ष प्रो.डॉ.राकेश कुमार यादव,अशोक जायसवाल ,सपा के प्रदेश सचिव राजेश विश्वकर्मा, पीडीए के प्रदेश अध्यक्ष देवशरण यादव, राजन यादव पूर्व प्रदेश सचिव ,शिवजीत यादव पूर्व जिलाध्यक्ष लोहिया वाहिनी ,अखंड प्रताप यादव पूर्व जिला महासचिव ,राजनाथ यादव पूर्व जिला उपाध्यक्ष,हीरालाल विश्वकर्मा निवर्तमान जिला उपाध्यक्ष, सोचन राम विश्वकर्मा,भारत यादव, प्राचार्य डॉ कुंवर सिंह यादव, लवकुश मौर्य ,चक्रपाणि तिवारी , मनोज कुमार यादव, राम आशीष यादव, जंत्री यादव ,बाबा राजनाथ सहित क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने भी दर्शन करके प्रसाद ग्रहण किया।

जौनपुर पहुंचे नितिन गडकरी,10 हजार करोड़ के प्रोजेक्ट का किया शिलान्यास    

0
जौनपुर पहुंचे नितिन गडकरी,10 हजार करोड़ के प्रोजेक्ट का किया शिलान्यास    
जौनपुर पहुंचे नितिन गडकरी,10 हजार करोड़ के प्रोजेक्ट का किया शिलान्यास    

NITIN GADKARI JAUNPUR जौनपुर लोक सभा चुनाव से ठीक पहले जौनपुर पहुंचे नितिन गडकरी जनपद के आस पास के क्षेत्रों के सामाजिक एवं आर्थिक विकास के लिए राष्ट्रीय राजमार्गों के निर्माण, सुदृढ़ीकरण एवं उन्नयन के कार्यों का शिलान्यास मंत्री सड़क परिवहन एवं राजमार्ग भारत सरकार नितिन गडकरी के कर कमलों द्वारा बी0आर0पी0 इंटर कालेज के मैदान में सम्पन हुआ शुक्रवार को मिर्जापुर को विकास की सौगात देने के बाद जौनपुर को दस हजार करोड़ की लागत के दस परियोजनाओं का शिलान्यास किया लगभग रु.10000 करोड़ की लागत से 10 राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं के शिलान्यास में रू. 1895 करोड़ की लागत से 28 किमी लंबे राष्ट्रीय राजमार्ग-135 ए गोमती नदी पर पुल सहित एन.एच.-31 के टोल प्लाजा से पूर्वांचल विश्वविद्यालय तक जौनपुर शहर के पूर्व दिशा में बाईपास का निर्माण, रू. 1512 करोड़ की लागत से 31 किमी लंबे राष्ट्रीय राजमार्ग l

जौनपुर पहुंचे नितिन गडकरी,10 हजार करोड़ के प्रोजेक्ट का किया शिलान्यास    

135ए खेतासराय-शाहगंज ग्रीनफील्ड बाईपास सहित पूर्वांचल विश्वविद्यालय से शाहगंज तक 4 लेन निर्माण, रू. 1653 करोड़ की लागत से 45 किमी लंबे राष्ट्रीय राजमार्ग 135ए शाहगंज-कलान-मालीपुर-अकबरपुर खण्ड का 4 लेन चौड़ीकरण एवं अकबरपुर बाईपास का निर्माण, रू. 438 करोड़ की लागत से 7 किमी लंबे राष्ट्रीय राजमार्ग 135ए मड़ियाहॅू शहर के पश्चिम में नये 4 लेन ग्रीनफील्ड बाईपास का निर्माण, रू. 99 करोड़ की लागत से 5 किमी लंबे राष्ट्रीय राजमार्ग 128ए जौनपुर शहर में लता मंगेशकर तिराहे से प्रसाद इस्टीट्यूशन तक 4 अण्डरपास सहित 4 लेन निर्माण, रू. 1000 करोड़ की लागत से 19 किमी लंबे राष्ट्रीय राजमार्ग 31 पूर्वांचल विश्वविद्यालय से जौनपुर-प्रयागराज मार्ग तक जौनपुर शहर के पश्चिम में बाईपास का निर्माण, रू. 1386 करोड़ की लागत से 19 किमी लम्बाई आजमगढ़ बाईपास (पैकेज-4) का निर्माण, रू. 863 करोड़ की लागत से 17 किमी लंबे राष्ट्रीय राजमार्ग 319डी प्रयागराज से फूलपुर तक 4 लेन सड़क एवं फूलपुर बाईपास का निर्माण, रू. 1013 करोड़ की लागत से 23 किमी लंबे राष्ट्रीय राजमार्ग 319डी मुंगराबादशाहपुर बाईपास सहित फूलपुर-मुंगराबादशाहपुर तक 4-लेन का निर्माण, रू. 18 करोड़ की लागत से 11 किमी लंबे राष्ट्रीय राजमार्ग 319डी फूलपुर-मुंगराबादशाहपुर मौजूदा सड़क खण्ड के रख-रखाव का शिलान्यास किया गया।

जौनपुर पहुंचे नितिन गडकरी,10 हजार करोड़ के प्रोजेक्ट का किया शिलान्यास    

इस दौरान खेल एवं युवा कल्याण राज्यमंत्री के अनुरोध पर उन्होंने पालीटेक्निक चौराहे से सिटी स्टेशन रोड पर बने ओवर ब्रिज की ओर सर्विस रोड बनाने एवं मा0 राज्यसभा सांसद के अनुरोध पर मुंगराबादशाहपुर में नगर के अन्दर की सड़को के सुदृढीकरण करने की मांग पर कार्य पूर्ण कराने की घोषणा की।

कैबिनेट मंत्री ने अपने सम्बोधन में कहा कि उक्त परियोजनाओं के पूर्ण होने के उपरान्त जौनपुर में आवागमन सुगम हो जायेगी और जाम की समस्या से निजात मिल जाएगी। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में सामाजिक एवं आर्थिक विकास, यातायात में समय की बचत, ईधन की बचत, उचित सड़क सुरक्षा, वाहनों की परिचालन क्षमता में वृद्धि, पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए बेहतर कनेक्टिविटी, रोजगार के अवसर में वृद्धि, शहर में जाम से निजात, क्षेत्र के सांस्कृतिक एवं धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने कहा कि इस परियोजना से किसान, व्यापारी, आमजनमानस सभी को लाभ होगा। उन्होंने कहा कि आज किसान न सिर्फ अन्नदाता है अपितु ऊर्जा दाता बनने की ओर अग्रसर है, आज भारत में चौमुखी विकास हो रहा है, देश में बायो इथेनॉल का उत्पादन हो रहा है। उन्होंने अपने सम्बोधन में कहा कि हमारा उद्देश्य है कि हम विश्व की शीर्ष अर्थव्यवस्था की पंक्ति में शामिल हो।

गिरीश चन्द्र यादव द्वारा द्वारा कैबिनेट मंत्री सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री भारत सरकार नितिन गडकरी को अंगवस्त्रम तथा स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया। गिरीश चंद्र यादव जी ने कहा कि इस परियोजना से लोगो को जाम से निजात मिलेगी, देश की अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि कनेक्टिविटी सहित हर क्षेत्र में देश का तेजी से विकास हो रहा है, देश में गुणवत्तापरक सड़कों को निर्माण कराया जा रहा है, इससे देश की अर्थव्यवस्था भी तेजी से मजबूत हुई ह और देश में आवास, शिक्षा, प्राथमिक विद्यालय, शौचालय जैसे मूलभूत सुविधाओं से संतृप्त किया जा रहा है। राज्यसभा सांसद सीमा द्विवेदी ने अपने उद्बोधन में कहा कि केन्द्रीय मंत्री ने देश को सड़को को बेहतर कनेक्टिविटी के माध्यम से जोड़ने का काम किया है।

जौनपुर पहुंचे नितिन गडकरी,10 हजार करोड़ के प्रोजेक्ट का किया शिलान्यास    

PM के नेतृत्व में देश में गुणवत्तापरक सड़कों का निर्माण हो रहा है, जिसका लाभ सभी को मिल रहा है एमएलसी ब्रजेश सिंह (प्रिन्सू), विधायक बदलापुर श्री रमेश चंद्र मिश्रा, विधायक शाहगंज रमेश सिंह ने भी अपना उद्बोधन दिया। मंच पर उपस्थित राज्यमंत्री खेल एवं युवा कल्याण विभाग गिरीश चंद्र यादव, परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह, राज्यसभा सांसद श्रीमती सीमा द्विवेदी, एमएलसी बृजेश सिंह (प्रिंसू), विधायक बदलापुर रमेश चंद्र मिश्रा, शाहगंज विधायक , विधायक मड़ियाहॅू डा0 आर.के. पटेल, नगर पालिका अध्यक्ष मनोरमा मौर्य, भाजपा जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह, मुख्य विकास अधिकारी साईं तेजा सीलम, सहित जिलास्तरीय अधिकारीगण उपस्थित रहे।

JAUNPUR:तीन मार्च को कौशल विकास प्रशिक्षण केंद्र में निःशुल्क नेत्र शिविर

0
जौनपुर के मानीकला गांव में चुनाव प्रचार के गैंस गुब्बारे में लगी आग,दो झुलसे   
जौनपुर के मानीकला गांव में चुनाव प्रचार के गैंस गुब्बारे में लगी आग,दो झुलसे   

JAUNPUR NEWS जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के कौशल विकास प्रशिक्षण केंद्र में दिशा ऑख अस्पताल की तरफ से निःशुल्क नेत्र जॉंच शिविर का आयोजन तीन मार्च रविवार को किया गया है। यह शिविर 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक  चलेगा। विश्वविद्यालय कौशल विकास प्रशिक्षण केंद्र के समन्वयक प्रो. राजकुमार ने कहा कि विश्वविद्यालय के शिक्षक, कर्मचारी और विद्यार्थी अपने नेत्र का निःशुल्क परीक्षण करा सकते हैं। साथ ही ऑख से संबंधित बीमारियों के बारे में मुफ्त सलाह भी ले सकते हैं।

यह शिविर विश्वविद्यालय परिवार के सभी सदस्यों और उनके परिवार के लोगों को लाभ पहुंचाने के लिए किया जा रहा है।जो भी परिवार आंख संबंधी समस्या से परेशान हो वह अपना परीक्षण कौशल विकास प्रशिक्षण केंद्र में रविवार को आकर करा सकता है।  

 यह भी पढ़े : केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी,दिनेश लाल यादव कल जौनपुर में,शिलान्यास करेंगे 

 यह भी पढ़े : Jaunpur news 149 नवनियुक्त आंगनवाड़ी

कुबा मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल द्वारा निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का किया गया आयोजन

0
कुबा मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल द्वारा निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का किया गया आयोजन
कुबा मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल द्वारा निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का किया गया आयोजन

शाहगंज जौनपुर क्षेत्र के बड़ा गांव बाजार के अब्दुल गौस मैदान स्थित बृहस्पतिवार की प्रातः स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। यह आयोजन कुबा मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल जौनपुर रोड (V Mart के सामने) शाहगंज एवं सर सैयद हॉस्पिटल इराकियाना शाहगंज के सौजन्य से हुआ जिसमें लगभग आधा दर्जन चिकित्सकों ने अपनी सेवा दी। स्वास्थ्य शिविर में लगभग 250 लोगों ने सेवा का लाभ उठाया।

यह भी पढ़े :  केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी,दिनेश लाल यादव कल जौनपुर में,शिलान्यास करेंगे 


निशुल्क स्वास्थ्य शिविर एवं दवा वितरण का आयोजन मैं मुख्य रूप से डॉक्टर नशरा फातिमा एमबीबीएस डीजीओ स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ , डॉक्टर अजफर जमाल एमबीबीएस एमएस डीएनबी सर्जन, डॉक्टर मोहम्मद आरिफ एमबीबीएस जनरल फिजिशियन ,डॉक्टर मोनिस अंसारी एमबीबीएस भूतपूर्व रेजिडेंट रामा मेडिकल कॉलेज बाल रोग विभाग , डॉक्टर फारूक अरशद एमबीबीएस डीएमआरई रेडियोलॉजिस्ट उपस्थित रहे। शिविर के दौरान मोहम्मद वारिस हाशमी, समीम हैदर, हसन मेहंदी, आले हसन खान, अल मेहंदी मानव सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष इफ्तिखार हुसैन, सचिव हुसैन हैदर, व शाहिद हुसैन, उपस्थित रहे

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी,दिनेश लाल यादव कल जौनपुर में,शिलान्यास करेंगे 

0
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी,दिनेश लाल यादव कल जौनपुर में,शिलान्यास करेंगे 
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी,दिनेश लाल यादव कल जौनपुर में,शिलान्यास करेंगे 

Union Minister Nitin Gadkari, Dinesh Lal Yadav will lay the foundation stone in Jaunpur tomorrow

जौनपुर:सड़क परिवहन व  राजमार्ग केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी  भारत सरकार आजमगढ़ के सांसद ,दिनेश लाल यादव निरहुआ शुक्रवार को बीआरपी इण्टर कॉलेज परिषर में दोपहर दो बजे करीब 10000 करोड़ रुपये की लागत से 10 राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे। इन परियोजनाओं का गोमती नदी पर पुल सहित एन.एच.-31 के टोल प्लाजा से पूर्वांचल विश्वविद्यालय तक जौनपुर शहर के पूर्व दिशा में बाईपास का निर्माण l

पूर्वांचल विश्वविद्यालय से जौनपुर-प्रयागराज मार्ग तक जौनपुर शहर के पश्चिम में बाईपास का निर्माण,राष्ट्रीय राजमार्ग-135ए,,खेतासराय-शाहगंज ग्रीनफील्ड बाईपास सहित पूर्वांचल विश्वविद्यालय से शाहगंज तक 4 लेन निर्माण,राष्ट्रीय राजमार्ग-1357, कुल लम्बाई-31 , शाहगंज-कलान-मालीपुर-अकबरपुर खण्ड का 4 लेन चौड़ीकरण एवं अकबरपुर बाईपास का निर्माण, राष्ट्रीय राजमार्ग-135ए, कुल लम्बाई-45 ,मड़ियाहूँ शहर के पश्चिम में नये 4 लेन l

ग्रीनफील्ड बाईपास का निर्माण,राष्ट्रीय राजमार्ग-135ए,,जौनपुर शहर में लता मंगेशकर तिराहे से प्रसाद इंस्टीट्यूशन तक 4 अण्डरपास सहित 4 लेन निर्माण,राष्ट्रीय राजमार्ग-128ए, राष्ट्रीय राजमार्ग-31,आजमगढ़ बाईपास (पैकेज-4) का निर्माण, प्रयागराज से फूलपुर तक 4 लेन सड़क एवं फूलपुर बाईपास का निर्माण,राष्ट्रीय राजमार्ग, मुंगराबादशाहपुर बाईपास सहित फूलपुर-मुंगराबादशाहपुर तक 4 लेन निर्माण,राष्ट्रीय राजमार्ग-की, फूलपुर-मुंगराबादशाहपुर मौजूदा सड़क खण्ड का रखरखाव,राष्ट्रीय राजमार्ग-319 डी, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी शिलान्यास करेंगे

सुबह 10 बजे से कार्यक्रम समाप्ति तक शहर के अन्दर सभी बड़े वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा

शुक्रवार को कैबिनेट मंत्री, सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय, भारत सरकार व  केंद्रीय मंत्री जितेन्द्र सिंह के आगमन व भ्रमण कार्यक्रम के यातायातकल प्रबंधन एवं सुरक्षा को देखते हुए सुबह 10 बजे से कार्यक्रम की समाप्ति तक शहर के अन्दर सभी बड़े वाहनों का प्रवेश पुर्णतया वर्जित रहेगा, बीआरपी ग्राउंड में वीआईपी कार्यक्रम के दौरान अर्थात जनसभा के दौरान जनसभा में स्थित बाई ओर खाली मैदान में वीआईपी वाहनों की पार्किंग की जाएगी साथ ही कार्यक्रम में शामिल होने वाले लोगों के वाहनों की पार्किंग जेसिस तिराहे पर स्थित प्राइवेट बस अड्डे वाली जमीन पर पार्किंग कराई जाएगी साथ ही वाजिदपुर की तरफ से आने वालेवाहनों की की पार्किंग टीडी कॉलेज के ग्राउंड में करवाई जाएगी l 

यह भी पढ़े : राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर विश्वविद्यालय में स्वदेशी तकनीक पर हुई संगोष्ठी  

इस कार्यक्रम में  मेनका संजय गांधी सांसद, लोकसभा लोकसभा जितिन प्रसाद लोक निर्माण मंत्री, उत्तर प्रदेश प्रो० रीता बहुगुणा जोशी सांसद, लोकसभा, भोलानाथ (बी.पी. सरोज) सांसद, लोकसभा, दिनेश लाल यादव “निरहुआ” सांसद,  गिरीश चन्द्र यादव खेल एवं युवा कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार), उत्तर प्रदेश, रितेश पांडेय  विधान सभा जौनपुर के सांसद  श्याम सिंह यादव। संगीता आजाद सांसद, लोकसभा, केसरी देवी पटेल सांसद, रमेश चन्द्र मिश्र.विधायक बदलापुर  रमेश सिंह. राजेश कुमार गौतम. प्रवीण पटेल. श्री शैलेन्द्र प्रताप सिंह। हरिओम  पांडे. जगदीश नारायण. ब्रिजेश कुमार सिंह ‘प्रिंसु’ डॉ. आर, के, पटेल। डॉ. रागिनी.  पंकज पटेल. रमाकान्त यादव।  राकेश पांडे. राम अवल राजभर। विक्रांत सिंह उर्फ ​​रिशु. दुर्गा प्रसाद यादव समेत तमाम नेता मौजूद रहेंगे 

JAUNPUR:गायब बेटे की परिजनों की तलाश

0
JAUNPUR:गायब बेटे की परिजनों की तलाश
JAUNPUR:गायब बेटे की परिजनों की तलाश

भाई ने पुलिस को दिया लिखित सूचना

TAFTISH OF CRIME JAUNPUR खेतासराय (जौनपुर) स्थानीय थाना क्षेत्र के एक गाँव निवासी किशोर घर से कही जाने के लिए कहकर निकला  अभी तक घर नहीं पहुँचा। जिसकी तलाश परिजनों ने आस-पास क्षेत्र सहित अपने सगे- सम्बन्धियों में काफी खोजबीन की लेकिन कही सुराग नहीं लग सका। थकाहारा परिजन ने पुलिस को लिखित सूचना देकर बेटे की खोजबीन करने की गुहार लगाई है।

जानकारी के अनुसार क्षेत्र के सफीपुर गाँव निवासी अमन यादव (18 वर्ष) पुत्र जानकी प्रसाद यादव 28 फरवरी को क्षेत्र के पहलमापुर जाने के लिए घर से कहकर निकला। जो आज तक घर नहीं पहुँचा। उस दिन देर शाम तक घर वापिस नहीं लौटा तो परिजनों ने खोजबीन करना शुरू कर दिया। इतना ही नहीं आस-पास के क्षेत्र सहित अपने सगे-सम्बन्धियों के यहाँ भी पता किये लेकिन कही सुराग नहीं लग सका। अंत में गुरुवार को गायब अमन का भाई आदर्श ने पुलिस को लिखित सूचना देकर न्याय की गुहार लगाई है। पुलिस सूचना के आधार पर गुमशुदगी दर्ज कर खोजबीन करने में जुट गई है।