jaunpur news : सरजू प्रसाद शैक्षिक सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था जज कॉलोनी जौनपुर में प्रधानमंत्री टी.बी. मुक्त भारत अभियान के तहत गोद लिए टी.बी. मरीजों को पोषक सामग्री का वितरण किया गया। पौष्टिक आहार किट का वितरण करते हुए टीवी हॉस्पिटल के एस टी एस नवीन सिंह ने कहा कि टीवी बीमारी को वर्ष 2025 तक देश से खत्म किए जाने का अभियान चलाया जा रहा है जिसमें सामुदायिक जन भागीदारी की महत्वपूर्ण भूमिका है इसी क्रम में संस्था द्वारा अत्यंत सराहनीय प्रयास किया जा रहा है।
मरीजों का अच्छा फॉलो अप भी किया गया है जिसके चलते लगभग सभी गोद लिए मरीज पूरी तरह से स्वस्थ हो गए हैं। संस्था नि- क्षय 2.0 पोर्टल पर नि -क्षय मित्र के रूप में पंजीकृत है।इन मरीजों को आगे भी फॉलो अप और अच्छे खान-पान और देखरेख की आवश्यकता है। टीवी रोग का अब पूर्णतया इलाज सरकारी अस्पताल में निशुल्क है। उक्त अवसर पर नंदलाल गौड़ रमेश कुमार प्रधान अध्यापक प्रमोद कुमार प्रजापति सुबाष सरोज ठाकुर प्रसाद राय अनिल गुप्ता धर्मेंद्र कुमार श्रीवास्तव अतुल सागर कुमार श्रीवास्तव इत्यादि का सहयोग रहा। कार्यक्रम संयोजक पूर्व अध्यक्ष चाइल्ड वेलफेयर कमेटी संजय उपाध्याय ने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया
आज़मगढ़ साहित्य महोत्सव में,डिजिटल युग में साहित्य पर हुई परिचर्चा
डिजिटल युग में साहित्य देशज से भूमंडलीकरण की ओर प्रवृत्त – पोस्टमास्टर जनरल कृष्ण कुमार यादव
आज़मगढ़ साहित्य महोत्सव में पोस्टमास्टर जनरल कृष्ण कुमार यादव ने दिया व्याख़्यान, डिजिटल युग में साहित्य पर की परिचर्चा डिजिटल युग में साहित्य देशज से भूमंडलीकरण की ओर बढ़ रहा है। साहित्य, कला, संस्कृति सहित जीवन के विभिन्न पहलुओं में डिजिटल युग ने महत्वपूर्ण बदलाव लाए हैं। साहित्यकार, प्रकाशक, संपादक से लेकर पाठक तक सभी के लिए डिजिटल साहित्य ने संभावनाओं के लिए नए द्वार खोले हैं। उक्त उद्गार वाराणसी परिक्षेत्र के पोस्टमास्टर जनरल एवं ख्यात ब्लॉगर व साहित्यकार श्री कृष्ण कुमार यादव ने आज़मगढ़ साहित्य महोत्सव में ‘डिजिटल युग में साहित्य पर परिचर्चा’ सत्र को संबोधित करते हुए व्यक्त किये।
श्री हरिऔध कला केंद्र, आज़मगढ़ में आयोजित तीन दिवसीय ‘आज़मगढ़ साहित्य महोत्सव’ (23-25 फरवरी) के दूसरे दिन आयोजित सत्र को संबोधित करते हुए पोस्टमास्टर जनरल श्री कृष्ण कुमार यादव ने कहा कि, हिन्दी और अन्य भाषाओं में साहित्य के विकास के लिए केवल सूचना प्रौद्योगिकी, आधुनिक तकनीकी एवं नवाचारी विचारों को मूर्त रूप देना ही काफ़ी नहीं है, बल्कि निरंतर विकासमान डिजिटल प्रौद्योगिकी के साथ इनके अनवरत उन्नयन एवं संवर्द्धन की गति को बढ़ाने की भी आवश्यकता है। वैश्वीकरण के दौर में वेबसाइट्स, ई-बुक्स, ई-पत्रिका, वेब-पत्रिका, ब्लॉग, सोशल मीडिया, पॉड कॉस्टिंग, चैट जीपीटी, मशीन लर्निंग, कृत्रिम मेधा ने साहित्य को नये क्षितिज प्रदान किए हैं। साहित्य मनुष्य की सोच को व्यापक बनाता है, ऐसे में जरूरी है कि ज्यादा से ज्यादा साहित्य को डिजिटल बनाया जाए ताकि वह सर्वसुलभ हो सके। श्री यादव ने कहा कि, लिखे हुए साहित्य की प्रासंगिकता सदैव बनी रहेगी। इंटरनेट की आभासी दुनिया असंभावित संभावनाओं की ओर ले जा रही है, पर मात्र गूगल कंटेंट के भरोसे न रहकर अपनी स्मृति और मौलिकता का लोप होने से बचाना होगा।
श्री यादव ने कहा कि, डिजिटल मीडिया से लेकर सोशल मीडिया ने साहित्य में लोकतंत्र और संवाद को बढ़ावा दिया है, पर इसकी आड़ में पनपते फेक न्यूज और गलत तथ्यों से भी सतर्क रहने की जरूरत है। साहित्य समाज के लिए सदैव रोशनी का कार्य करता है, ऐसे में डिजिटल युग में साहित्यकारों और बुद्धिजीवियों की भूमिका और भी बढ़ जाती है।
श्री कृष्ण कुमार यादव ने कहा कि आज़मगढ़ रचनात्मक रूप से सदैव उर्वर रहा है। देश ही नहीं विदेशों में भी यहां के लोग अपनी प्रतिभा का परचम फहरा रहे हैं। ऐसे में डिजिटल सहित्य के माध्यम से आज़मगढ़ की विभूतियों, प्रमुख स्थानों, रचना कर्म और उपलब्धियों के बारे में विस्तृत चर्चा करते हुए नई पीढ़ियों को भी जोड़ा जा सकता है। उन्होंने राहुल सांकृत्यायन का जिक्र करते हुए कहा कि जिस दौर में इंटरनेट नहीं था, बौद्ध साहित्य की खोज में उन्होंने पूरी दुनिया का चक्कर लगाया और ज्ञान के भंडार को संरक्षित किया।
आज़मगढ़ के अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) श्री भगत आज़ाद ने आभार ज्ञापन किया। उन्होंने कहा कि आज़मगढ़ के साहित्यिक अवदान को डिजिटलीकरण करने के लिए भी पहल की जा रही है। इस अवसर पर श्री जगदीश बर्नवाल कुंद, डॉ. प्रवेश सिंह, श्री घनश्याम यादव, डॉ. जयप्रकाश यादव ने भी विचार रखे। डॉ गीता सिंह, डॉ अखिलेश चन्द्र सहित तमाम साहित्यकार, बुद्धिजीवी उपस्थित रहे।
पट्टी नरेंद्रपुर के सेंट जेवियर्स वर्ल्ड स्कूल वार्षिकोत्सव के मुख्य अतिथि होंगे MLC बृजेश सिंह प्रिंसू
JAUNPUR NEWS शाहगंज। सदस्य विधान परिषद बृजेश सिंह प्रिंसू सेंट जेवियर्स वर्ल्ड स्कूल पट्टी नरेंद्रपुर के वार्षिकोत्सव के मुख्य अतिथि होंगे।प्रबंध निदेशक संजय सिंह ने बताया कि 25 फरवरी रविवार को अपराहन 2 बजे से वार्षिकोत्सव कार्यक्रम धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया जायेगा। विशिष्ट अतिथि के रूप में अभिनेता एवं आईएएस अभिषेक सिंह व प्रयागराज व दिल्ली पश्चिम सीबीएससी के मार्गदर्शक,करियर काउंसलर व वरिष्ठ प्रधानाचार्य चंदन सिंह होंगे।आधुनिक शिक्षा की दिशा में अग्रसर होकर छात्र छात्राएं शिक्षा के क्षेत्र में नवाचार के बारे में जागरूक एवं प्रेरित होंगे।प्रबंध निदेशक ने अभिभावकों एवं क्षेत्र के नागरिकों से कार्यक्रम में गरिमामयी उपस्थिति से कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।
JAUNPUR CRIME NEWS खुटहन ( जौनपुर)। खुटहन थाना क्षेत्र के स्थानीय बाजार खुटहन में, प्रयागराज रोड़ पर थाने से महज 300 मीटर की दूरी पर स्थित स्वराज ट्रैक्टर एजेंसी को शातिर चोरों ने अपना निशाना बनाया, बता दें कि 10 फरवरी की सुबह लगभग 5 बजे हौसला बुलंद शातिर चोरों ने स्वराज ट्रैक्टर एजेंसी पर खड़ी बोलेरो के दरवाजे का लॉक तोड़कर उठा ले गए, सुबह जब एजेंसी मालिक व कर्मचारियों ने देखा कि बोलोरो नही है तो आस पास व अन्य लोगों से पूछताछ किये लेकिन कोई जनकारी नही मिली,
जिसके बाद स्थानीय पुलिस को सूचित किया गया, ईधर पुलिस अपने तरीके से सूचना मिलने के बाद जांच पड़ताल में जुटी हुई है, खुटहन पुलिस ने 12 दिन बाद, 22 फरवरी को मुकदमा दर्ज कर जल्द की चोरों को पकड़ लेने का दावा किया है। एजेंसी मालिक प्रेमचंद यादव व सतिराम यादव ने बताया कि पुलिस ने जल्द ही चोरों को पकड़ लेने का आश्वासन दिया है।TAFTISH OF CRIME
शाहगंज विधायक ने 1485.49 लाख रुपये की लागत के कार्य का किया शिलान्यास
सुईथाकला शाहगंज। शाहगंज विधायक ने 1485.49 लाख रुपये की लागत से पट्टी- सरपतहाँ मार्ग के चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण कार्य का किया शिलान्यासराज्य सड़क निधि 5054 अंतर्गत पट्टी- सरपतहाँ मार्ग का 1485.49 लाख रुपये की लागत से चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण कार्य का शिलान्यास कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक रमेश सिंह ने शनिवार को वैदिक मंत्रोच्चार एवं भूमि पूजन करके किया। मुख्य अतिथि का माल्यापर्ण करके स्वागत किया गया।मुख्य अतिथि ने संबोधन में कहा कि शाहगंज विधानसभा क्षेत्र से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का विशेष प्रेम है।
उन्होंने अपने कार्यकाल की उपलब्धियों को गिनाया।उन्होंने शाहगंज महोत्सव को ऐतिहासिक बताया। विधायक ने पट्टी नरेंद्रपुर के विकास में पिछड़ेपन को लेकर सपा सरकार के पूर्व जनप्रतिनिधियों को जमकर कोसा।विधायक ने चौराहे से यूनियन बैंक तक सीसी रोड बनवाने की घोषणा की।उन्होंने कहा कि शाहगंज को विकसित विधान सभा बनाने का सतत प्रयास जारी है। 2024 लोकसभा चुनाव में शाहगंज की जनता सर्वाधिक मतों से लीड लेते हुए जौनपुर से जनप्रतिनिधि को संसद में भेजेगी।
विशिष्ट अतिथि सुईथाकला ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि डॉ उमेश चंद्र तिवारी गुरुजी ने विधायक को लक्ष्योन्मुखी विकासपुरुष बताया।पीएम मोदी और सीएम योगी के सपने को साकार करते हुए उनकी मंशा पर खरा उतर रहे हैं।विशिष्ट अतिथि खुटहन के ब्लॉक प्रमुख बृजेश कुमार यादव ने कहा कि विकास को धरातल पर उतारने के लिए विधायक ने दिल्ली लखनऊ एक कर दिया। उत्तर प्रदेश सरकार माटी कला बोर्ड के सदस्य अजीत प्रजापति ने कहा कि विधायक के नेतृत्व में शाहगंज निरंतर प्रगति कर रहा है जनता समृद्धशाली और खुशहाल है।किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष नरेंद्र उपाध्याय ने कहा कि केंद्र और प्रदेश की सरकार विकास की नई गाथा लिख रही है।बेचन सिंह और आईबी सिंह ने भी अपने विचार प्रकट किये। संचालन वंश बहादुर पाल ने किया।मौके पर बीडीओ गौरवेंद्र सिंह,हृदय नारायण शुक्ला राम सकल वर्मा अध्यक्ष प्रधान संघ सुईथाकला,भीम सिंह,संजय सिंह प्रधान प्रतिनिधि समोधपुर, संजय सिंह भाजपा नेता, सचिव अखिलेश वर्मा,प्रवीण सिंह प्रधान प्रतिनिधि डॉ दिनेश कुमार सिंह राणा प्रताप सिंह रमेश चंद्र गुप्ता( धाकड़) पंचम बिंद,प्रेम यादव,विजय सिंह, मोनू प्रजापति, दिलीप बिंद, राजकुमार बिंद,अनीश शाह, विवेक जितेंद्र सिंह बबलू ,संतोष अग्रहरि आदि रहे।
Construction of 3 railway over bridges in Jaunpur will begin soon, will provide relief from traffic jam
JAUNPUR NEWS : जौनपुर में नईगंज जफराबाद जगदीशपुर रेलवे क्रासिंग के उपर जल्द सुरु होगा ओवर ब्रिज का निर्माण ,जाम से मिलेगी निजात जनपद जौनपुर में प्रस्तावित रेलवे क्रासिंग के ऊपर बनाए जाने वाले ओवर ब्रिज का निर्माण अब जल्द सुरु हो जाएगा शनिवार को जिलाधिकारी रविंद्र कुमार माँदड की अध्यक्षता में देर सायं मीटिंग हाल में जिले के अधिकारियो की बैठक बुलाई गई बैठक में जिले में रेलवे कासिंग के ऊपर ओवर ब्रिज बनाने के संबंध में बैठक की गयी। जिसमे रेलवे कासिंग के ऊपर ओवर ब्रिज बनाने के संबंध में वार्ता की गयी ।
पी०डी०एन०एच०आई० एस०पी० पाठक ने मीटिंग में बताया गया कि जगदीशपुर, जफराबाद, नईगंज कांसिंग पर ओवर ब्रिज पास हो गया है। जल्द से जल्द काम शुरू हो जायेगा। जिससे शहरवासियों को जाम से मुक्ति मिल जायेगी कुत्तुपुर व हौज में भी रेलवे कासिंग है हमेशा बंद रहता है कभी कभी घंटो रेलवे का फाटक बंद होने के कारण सडक पर जाम लग जाता है। जाम से मुक्ति दिलाने हेतु अधिशासी अभियंता लोक निर्माण प्रान्तीय खण्ड जौनपुर को डी०पी०आर० तीन दिवस में बनाने हेतु निर्देशित किया गया है।बैठक में पी०डी०एन०एच०आई० आजमगढ, अधिशासी अभियंता एन०एच०आई० प्रयागराज, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग प्रान्तीय खण्ड जौनपुर आदि उपस्थित रहें।
जौनपुर में सेंट्रल ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट सेल की नई पहल वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में सेंट्रल ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट सेल (सीटीपीसी) द्वारा शनिवार को एक नयी शुरुआत की गई। इसमें विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र सचिन सिंह जो कि लीड सिक्योरिटी इंजीनियर के रुप में अमेजन डब्लिन, आयरलैंड में कार्यरत हैं उनकी आनलाईन मीटिंग कराई गयी। इसमें मुख्य वक्ता के रूप में सचिन सिंह ने कहा कि आपको एक फ्रेशर के रूप में कोई भी कम्पनी नौकरी थाली में आसानी से परोस कर नहीं देती। इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी करने के बाद माक इंटरव्यू व प्रतिदिन अपने व्यवसाय से संबंधित नयी चीजों को निरंतर सीखना सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण है।
उन्होंने कहा कि मैंने छोटी उभरती हुई कंपनी जिसमें तनख्वाह कम थी परन्तु सिखने को बहुत कुछ मिला। उन्होंने बच्चों के कई प्रश्नों के उत्तर जैसे “कि कालेज में क्या अलग करें जिससे कि नौकरी मिले”। इस पर उन्होंने बताया डिसीप्लिन, सॉफ्ट स्किल और कम्युनिकेशन स्कील पर विशेष ध्यान दें। इतने वर्षों बाद विश्वविद्यालय से जुड़ के भावुक हो गए और कहा मुझे गर्व है कि मैं वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय का छात्र रहा हूँ व भविष्य में किसी भी प्रकार कि मदद का भी आश्वासन दिया । प्रो. प्रदीप कुमार कोऑर्डिनेटर , सेंटर ट्रेनिंग प्लेसमेंट सेल ने कहा कि नई शिक्षा नीति के तहत OIA और सेन्ट्रल ट्रेनिंग प्लेसमेंट सेल के तत्वावधान में ये नियम है कि ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन हो ।
Organization of branch conclave in Rashtriya Swayamsevak Sangh, Jaunpur Nagar.
जौनपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ जौनपुर नगर द्वारा उमानाथ सिंह स्टेडियम टी,डी ,कॉलेज मैदान में सामाजिक समरसता और एकता के उद्देश्य से दिव्य, भव्य शाखा संगम कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमे जौनपुर नगर की सभी शाखाओं के स्वयं सेवकों ने अपना अपना पवित्र भगवा ध्वज लगाकर प्रतिभाग किया। मंचस्थ अधिकारियों का परिचय नगर कार्यवाह डॉ राजीव त्रिपाठी ने कराया।
कार्यक्रम में मुख्य वक्ता श्रीमान अजीत जी (विभाग प्राचारक जौनपुर ने शाखा संगम पर प्रकाश डालते हुए कहा कि सभी शाखाएं एक जगह एकत्रित हो एकरूपता और सामाजिक समरसता को दर्शाता है यह कार्यक्रम शक्ति प्रदर्शन का नही अपितु राष्ट्र के प्रति समर्पण का भाव जागृत करता है। हिंदु समाज संगठित हो रहा है जिसका परिणाम हम श्री राम मंदिर निर्माण निर्माण के रुप में देख पा रहे हैं। कार्यक्रम में माननीय ज़िला संघ चालक डॉ सुबास सिंह, नगर संघ चालक माननीय धर्मवीर , नगर सह संघचाल अरुण जी,नगर प्रचारक मंगलेश्वरम , डॉ वेद , रविन्द्र , राजीव , अरुण , अनिल, अमित , अतुल , अजय जी , आनंद , संतोष जी एवं अन्य स्वयं सेवक एवम कार्यकर्त्ता बंधु उपस्थित रहें।
UP Police recruitment exam cancelled, exam will be held again within 6 months, CM Yogi
लखनऊ : उत्तर प्रदेश पुलिस परीक्षा को आज निरस्त कर दिया गया है 17 एवं 18 फरवरी को आयोजित हुई पुलिस भर्ती बोर्ड परीक्षा रद्द हुई परीक्षा में धांधली को लेकर पूरे मामले की अब एसएफटी जांच करेगी।
.@Uppolice आरक्षी नागरिक पुलिस के पदों पर चयन के लिए आयोजित परीक्षा-2023 को निरस्त करने तथा आगामी 06 माह के भीतर ही पुन: परीक्षा कराने के आदेश दिए हैं।
परीक्षाओं की शुचिता से कोई समझौता नहीं किया जा सकता।
युवाओं की मेहनत के साथ खिलवाड़ करने वाले किसी भी दशा में बख्शे नहीं…
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगों आदित्यनाथ ने अपने ट्विटर पर लिखते हुए यह जानकारी दी जिसमे लिखा गया है कि यूपी पुलिस भर्ती मामले में जो भी कुसूरवार पाया जाएगा उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी युवाओं के हित में मुख्यमंत्री ने यह बड़ा निर्णय लिया है अब पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा छः माह के भीतर ही पूर्ण शुचिता के साथ आयोजित होगी । युवाओं की मेहनत और परीक्षा की शुचिता से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी।
JAUNPUR CRIME:चार देशी बम के साथ युवक गिरफ्तार,पुलिस ने भेजा जेल
JAUNPUR CRIME NEWS जौनपुर पुलिस अधीक्षक द्वारा अपराध की रोकथाम व अपराधियों एवं वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान में अपर पुलिस अधीक्षक नगर के मार्गदर्शन एवं क्षेत्राधिकारी शाहगंज के निकट पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष शाहगंज, के नेतृत्व में उ0नि0 मंशाराम गुप्ता मय हमराह कर्मचारीगणो के साथ देखभाल क्षेत्र, चेकिंग सदिग्ध वाहन व्यक्ति,
रात्रि गश्त, रोकथाम जुर्म जरायम से जेसीज चौराहा से अभियुक्त मो0 तारिक पुत्र स्व0 इसराइल निवासी अरनौला थाना दीदारगंज जनपद आजमगढ़ उम्र 35 वर्ष को मुखबीर की सूचना पर समय करीब 04.15 AM पर प्लास्टिक के झोले में चार देशी बम के साथ गिरफ्तार किया गया। बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर अभियुक्त के विरुद्ध थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 57/2024 धारा 4/5 विस्फोटक पदार्थ अधिनियम पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
जौनपुर में 01 मार्च से अवैध रूप से संचालित,ईट भट्ठो के विरूद्व कार्यवाही की जायेगी
Action will be taken against illegally operating brick kilns in Jaunpur from March 01.
जौनपुर में ईट भट्ठा सत्र 2023-24 में ईट भट्ठो के संचालन पर विनियमन शुल्क को गत सत्र 2022-23 मे देय विनियमन शुल्क में 20 प्रतिशत की वृद्वि करते हुए ईट भटठा 2023-24 ऑनलाईन आवेदन पत्र के माध्यम से जमा कराये जाने के निर्देश जारी हुए है । अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) ने अवगत कराया है कि शासन के निर्देश के अन्तर्गत उक्त के क्रम में प्रेस विज्ञप्ति दिनांक 23 नवम्बर 2023 व 05 दिसम्बर 2023 द्वारा अवगत कराया गया था कि जो ईट भट्ठा स्वामी 30 नवम्बर 2023 तक देय विनियमन शुल्क जमा नही करते है, उनके विरूद्व नियमानुसार दण्डात्मक कार्यवाही के साथ-साथ उनसे 01 अक्टूबर 2023 की तिथि से निर्धारित व्याज ऑकलित कराकर विनियमन शुल्क जमा कराया जाएगा।
जिलाधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया है कि जनपद जौनपुर में जो ईट भट्ठा स्वामी वर्तमान समय में (2023-2024) में बिना विनयमन शुल्क के संचालित है, ऐसे समस्त ईट भट्ठा स्वामी 29 फरवरी 2024 तक ऑनलाइन विनियमन शुल्क प्रत्येक दशा में जमा करके ईट भट्ठे का संचालन करें। अन्यथा 01 मार्च 2024 से बिना विनियमन शुल्क जमा किये अवैध रूप से संचालित ईट भट्ठो के विरूद्व नियमानुसार प्रभावी कार्यवाही करायी जायेगी जिसके लिए ईट भट्ठा स्वामी स्वयं उत्तरदायी जिम्मेदार होंगे।