स्मार्टफोन के प्रयोग से डिजिटल साक्षरता को मिलेगा बढ़ावा:प्रो.डॉ.रणजीत कुमार पांडेय
शाहगंज। जौनपुर विद्यार्थियों को तकनीकी रूप से सशक्त बनाने के उद्देश्य से, उत्तर प्रदेश सरकार के विवेकानंद युवा सशक्तिकरण योजना के तहत, गांधी स्मारक पी.जी.कॉलेज समोधपुर, जौनपुर में बुधवार को स्मार्टफोन वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती वंदना से हुआ । कुल 66 छात्र- छात्राओं को स्मार्टफोन वितरित किया गया ।मुख्य अतिथि प्रबंधक हृदय प्रसाद सिंह ‘रानू ने कहा कि ‘स्मार्टफोन वितरण कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों को आधुनिक शिक्षा और कनेक्टिविटी के लिए आवश्यक उपकरण प्रदान करना था, जिससे तकनीकी शिक्षा में छात्र दक्ष होंगे।
रानू ने कहा कि स्मार्टफोन युवाओं को तकनीकी क्षेत्र में सशक्त बनाएगा।अध्यक्षता करते हुए प्राचार्य प्रो. डॉ.रणजीत कुमार पाण्डेय ने कहा कि यह कार्यक्रम सरकार के डिजिटल साक्षरता और युवाओं के बीच तकनीकी पहुंच बढ़ाने के संकल्प का प्रतिनिधित्व करता है। उन्होंने छात्र-छात्राओं से आह्वान किया कि स्मार्टफोन का उपयोग सकारात्मक दिशा में करें।
तकनीकी उपकरणों का सही अर्थों में उपयोग ही विकसित भारत का निर्माण करेगा।कार्यक्रम का समापन डॉ. अवधेश कुमार मिश्रा द्वारा मुख्य अतिथि, उपस्थित विद्वतजनों एवं सभी विद्यार्थियों को धन्यवाद ज्ञापित कर किया गया। संचालन विष्णु कांत त्रिपाठी ने किया। इस अवसर पर प्रो.अरविंद सिंह,प्रो. राकेश कुमार यादव, प्रो. लक्ष्मण सिंह, डॉ. अवधेश कुमार मिश्रा, डॉ. नीलमणि सिंह, डॉ. लालमणि प्रजापति, डॉ. आलोक प्रताप सिंह ‘विसेन’, डॉ पंकज सिंह,डॉ. अविनाश वर्मा,डॉ. वंदना तिवारी, डॉ. नीलू सिंह, जितेंद्र सिंह, विकास कुमार यादव, नीलम सिंह, जितेंद्र कुमार, सत्यप्रकाश सिंह, डॉ. संदीप कुमार सिंह, बिंद प्रताप सिंह आदि उपस्थित रहे।
Team trials for All India University Games completed.
जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल यूनिवर्सिटी में क्वां–की–डो का ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स के टीम की ट्रायल संपन्न हुई, जिसमे टी०डी० कॉलेज से अश्विनी सिंह और अजय कुमार ने तथा राज कॉलेज से ऋतुराज प्रताप पाल , तनु यादव, शिखा मौर्या, और सुधा यादव ने प्रतिभाग किया अश्विनी सिंह ( अंडर 83 kg भार वर्ग ) तथा ऋतुराज प्रताप पाल( एबोव 83 kg भार वर्ग ) ने ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स के लिए बनी टीम में जगह बनाया । खेल सचिव डा० ओ०पी० सिंह खेल विभाग के हेड राजनीस सिंह और रेफरी अब्दुल मलिक और प्रदीप कुमार प्रजापति, आशुतोष सिंह, आनंद कुमार,अंश पंडित और के देख रेख में टूर्नामेंट संपन्न हुआ।
बरजी खुंशापुर निवासी अशोक यादव बने S युवजन सभा के जिलाध्यक्ष
जौनपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देशानुसार एवं प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल की अनुमति से समाजवादी युवजन सभा के प्रदेश अध्यक्ष अरविन्द गिरी ने जौनपुर से अशोक यादव नायक पुत्र गिरजाशंकर यादव निवासी बरजी खुंशापुर, बक्शा को युवजन सभा के जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है। इस मौके पर अशोक नायक ने कहा कि राष्ट्रीय नेतृत्व ने जिम्मेदारी देकर एक गांव के किसान के बेटे पर जो विश्वास जताया है, पूरी निष्ठा से उस भरोसे पर उतरने का प्रयास करूंगा।
आपने इतनी बड़ी जिम्मेदारी इन मुश्किल समय में जिस भरोसे व उम्मीद के साथ मेरे कंधों पर डालकर यूथ विंग की कमान सौंपी है, हम उस भरोसे व उम्मीद पर मजबूती के साथ पूरी निष्ठा व ईमानदारी के साथ पूर्ण करने का प्रयास करूंगा। नौजवानों को एक नई ताकत देकर सबके सहयोग से दल व अपने नेता के हाथों को मजबूत बनाने का कार्य करूंगा। इस मौके पर बधाई देते हुए समाजवादी कुटिया के संस्थापक ऋषि यादव ने कहा कि शिवशंकर जी बहुत ही ईमानदार और मेहनती व्यक्ति है। इससे पार्टी को बहुत मजबूती मिलेगी। पदाधिकारी नामित होने पर प्रदेश के साथ जिले एवं गाँव वालों में भी खुशी की लहर है। इस मौके पर नितिन सैफई, उमेश दिलेर, सतीश मौर्य, धर्मेन्द्र, गोलू, शुभम, मैन बहादुर नाविक, विकास प्रधान, अभिषेक राजू सभासद आदि ने बधाई दी है।
जौनपुरशिवशंकर को बनाया गया समाजवादी युवजन सभा का प्रदेश उपाध्यक्ष
जौनपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देशानुसार एवं प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल की अनुमति से समाजवादी युवजन सभा के प्रदेश अध्यक्ष अरविंद गिरी ने उत्तर प्रदेश की राज्य कार्यकारिणी में शिवशंकर यादव मंगल पुत्र बुधिराम यादव निवासी ग्राम प्यारेपुर जौनपुर को प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है। इस मौके पर शिवशंकर यादव कहा कि जो भी जिम्मेदारी मुझे राष्ट्रीय नेतृत्व से मिली है, उसे मैं सत्यनिष्ठा व ईमानदारी से निर्वहन करूंगा। समाजवादी पार्टी को बूथ स्तर से मजबूत करने काम करूँगा।
इस मौके पर उनको बधाई देते हुए समाजवादी कुटिया के संस्थापक ऋषि यादव ने कहा कि शिवशंकर जी बहुत ही ईमानदार और मेहनती व्यक्ति हैं। इससे पार्टी को बहुत मजबूती मिलेगी। पदाधिकारी नामित होने पर प्रदेश के साथ जिले एवं गाँव वालों में भी खुशी की लहर है। इस मौके पर नन्हकू यादव पूर्व जिला पंचायत सदस्य, प्यारेलाल लाल निषाद, विकास यादव, शैलेश यादव, अरुण यादव, संदीप आर्मी, विपिन, राहुल यादव, संतोष निषाद, संजय चौहान, अशोक निषाद आदि ने बधाई दी है।
अपनों के साथ खड़ा होना ये हमारा धर्म सीखता:- दानिश आज़ाद
खेतासराय (जौनपुर) विकास खण्ड शाहगंज सोंधी के सभागार में मंगलवार की दोपहर अल्पसंख्यक कल्याण मुस्लिम वक्फ एवं हज राज्यमंत्री उत्तरप्रदेश सरकार दानिश आज़ाद ने पीएम आवास योजना के 62 लाभार्थियों को आवास की चाभी वितरित किया। जानकारी के अनुसार सुनिश्चित कार्यक्रम के तहत अपने लाव-लश्कर के साथ पहुंचे अल्पसंख्यक मंत्री बतौर मुख्य अतिथि ने सभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि हमारा धर्म ये सिखाता है की जो हमारे साथ खड़ा है हमें उसके साथ खड़ा होना ही होगा। प्रदेश की योगी सरकार अल्पसंख्यकों की आधारभूत सुविधाओं के लिए ठोस कार्य कर रही है। उनके विकास के लिए तत्पर्य है। अल्पसंख्यक समाज की शिक्षा स्वास्थ्य रोजगार पर सरकार पूरा ध्यान दे रही है। अल्पसंख्यको के सर्वांगीण विकास के लिए योगी सरकार हर सम्भव प्रयास कर रही है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा नेता विजय सिंह विद्यर्थी एवं संचालन कमलाकांत मौर्य ने किया। कार्यक्रम से पूर्व ब्लाक के कर्मचारियों व जन प्रतिनिधियों ने मंत्री ने पुष्प गुच्छ देकर व मालाओं से स्वागत जोरदार स्वागत किया। इस अवसर पर बीजेपी अल्पसंख्य प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष हैदर अब्बास, उपजिलाधिकारी शैलेन्द्र सिंह, खण्ड विकास अधिकारी जितेन्द्र प्रताप सिंह, एडीओ पंचायत रमेश यादव, ग्राम प्रधान कृपाशंकर राजभर, बाबर सिद्दीकी,मन्नू नेता उमेश यादव सचिव उमेश यादव, मीना रानी, सेराज अहमद, मो0 अफ़ज़ल, रिंकू सिंह आदि लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत मे ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि अजय कुमार सिंह ने आगंतुकों के प्रति आभार प्रकट किया।
परिश्रम का कोई विकल्प नहीं है और निरंतर अभ्यास ही सफलता की कुंजी है
आपका मूल्य इससे निर्धारित नहीं होता है कि आप क्या हैं बल्कि इससे निर्धारित होता है कि आपमें खुद को क्या बनाने की क्षमता है,पोस्टमास्टर जनरल कृष्ण कुमार यादव
विद्यार्थियों में अध्ययन के प्रति समर्पण के साथ-साथ रचनात्मकता का होना भी जरुरी – पोस्टमास्टर जनरल कृष्ण कुमार यादव पोस्टमास्टर जनरल कृष्ण कुमार यादव ने संत अतुलानंद कॉन्वेंट स्कूल के विद्यार्थियों से किया संवाद, सफलता का दिया मन्त्र आधुनिक दौर में विद्यार्थियों में अध्ययन के प्रति समर्पण के साथ-साथ रचनात्मकता होना भी बहुत जरूरी है। यह रचनात्मकता ही हमें जिज्ञासु बनाती है और संवेदनशीलता को बरकरार रखती है। परिश्रम का कोई विकल्प नहीं है और निरंतर अभ्यास ही सफलता की कुंजी है।
हमारी इच्छाशक्ति जितनी मजबूत होगी, उतनी ही तेजी से हम मंजिल की तरफ बढ़ेंगे। उक्त उद्गार वाराणसी परिक्षेत्र के पोस्टमास्टर जनरल श्री कृष्ण कुमार यादव ने संत अतुलानंद कॉन्वेंट स्कूल, कोइराजपुर, वाराणसी के इंद्रधनुष सभागार में विद्यार्थियों से संवाद करते हुए व्यक्त किये। इस अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि पोस्टमास्टर जनरल ने स्वामी अतुलानंद रचना परिषद के सचिव इंजी. राहुल सिंह, संत अतुलानंद कॉन्वेंट स्कूल की निदेशक श्रीमती वंदना सिंह और प्रधानाचार्य डॉ. नीलम सिंह के साथ मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित भी किया और उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम का आरम्भ माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण और विद्यार्थियों द्वारा विद्यालय कुल गीत व सरस्वती वंदना से हुआ।
अतुलानंद कॉन्वेंट स्कूल वाराणसी में विद्यार्थियों से संवाद,करते ,पोस्टमास्टर जनरल कृष्ण कुमार यादव
पोस्टमास्टर जनरल श्री कृष्ण कुमार यादव ने विद्यार्थियों से रूबरू होते हुए कहा कि आत्मविश्वास, धैर्य, टाइम मैनेजमेंट, मौलिक चिंतन और सकारात्मक अभिवृत्ति बोर्ड परीक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं तक की तैयारी में काफी मायने रखती हैं। रिजल्ट की चिंता में समय गंवाने की बजाय निरंतर मेहनत पर ध्यान दें। भगवान् श्री कृष्ण ने भी गीता में इसीलिए कर्म के भाव को ही अपनाने पर जोर दिया। विद्यार्थी जीवन में सोशल मीडिया से दूर रहना ही बेहतर है। इसकी बजाय अपनी नियमित दिनचर्या में उचित समय प्रबंधन के साथ अभिरुचियों के विकास, योग, व्यायाम इत्यादि पर जोर देकर तनाव मुक्त रहा जा सकता है।
पोस्टमास्टर जनरल श्री कृष्ण कुमार यादव ने वर्तमान दौर में बच्चों के मन में चल रहे अंतर्द्वंद्वों और सपनों को बाहर लाने की बात कही। हर बच्चा अपने आप में अद्वितीय और विलक्षण होता है, ऐसे में अभिभावकों को भी उनकी दूसरों से तुलना की बजाय उनकी रूचि और क्षमता के अनुसार ही प्रोत्साहित करना चाहिए। आपका मूल्य इससे निर्धारित नहीं होता है कि आप क्या हैं बल्कि इससे निर्धारित होता है कि आपमें खुद को क्या बनाने की क्षमता है। जीवन के किसी मोड़ पर निराश होकर या परीक्षा में असफल होने पर अवसादग्रस्त होकर आत्महत्या कर लेने जैसी घटनाएं किसी समस्या का समाधान नहीं है।
सिविल सर्विसेज में अपने अनुभवों को साझा करते हुए पोस्टमास्टर जनरल श्री कृष्ण कुमार यादव ने कहा कि बाहर से बड़ी आकर्षक दिखने वाली इन सेवाओं में उतनी ही बड़ी जिम्मेदारियाँ और चुनौतियाँ भी है,ये चुनौतियां ही फील्ड में किसी अधिकारी की कार्यक्षमता और लोकप्रियता को निर्धारित करती हैं। एक प्रशासनिक अधिकारी से सामाजिक समस्याओं और अपने परिवेश के प्रति ज्यादा संवेदनशीलता की आशा की जाती है।
स्वामी अतुलानंद रचना परिषद के सचिव इंजी. राहुल सिंह ने आगामी बोर्ड परीक्षाओं हेतु विद्यार्थियों को सकारात्मक रहते हुए बिना किसी मानसिक तनाव के समय का सदुपयोग करते हुए अध्ययन में जुट जाने को कहा। प्रधानाचार्य डॉ. नीलम सिंह ने आभार ज्ञापन करते हुए सभी विद्यार्थियों को शुभकामनायें दीं। कार्यक्रम के अंत में पोस्टमास्टर जनरल श्री कृष्ण कुमार यादव को स्मृति चिन्ह भेंट किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों के साथ स्कूल के तमाम अध्यापकगण, स्टाफ, अभिभावकगण भी उपस्थित रहे।
जौनपुर । सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के लोहता गांव निवासी सपा के युवा नेता आनंद गुप्ता को समाजवादी लोहिया वाहिनी का जिला अध्यक्ष और मछलीशहर विधानसभा के भूसौला महापुर गांव निवासी प्रमोद यादव को प्रदेश महासचिव बनाया गया है । यह न्यूक्ति समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व सीएम अखिलेश यादव के निर्देश पर किया गया। समाजवादी लोहिया वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष राम करन निर्मल ने आनंद गुप्ता उर्फ पंकज को पार्टी के प्रति समर्पित निष्ठा और सक्रियता को देखते हुए समाजवादी लोहिनी वाहिनी जौनपुर का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया ।
वही इलाहाबाद विश्वविद्यालय के छात्र नेता विभिन्न सामाजिक आंदोलन में सक्रिय भूमिका निभाने वाले युवा नेता प्रमोद यादव को समाजवादी लोहिया वाहिनी का प्रदेश महासचिव बनाया गया है। समाजवादी पार्टी की नियुक्ति की। इस मौके पर महासचिव प्रमोद यादव व जिलाध्यक्ष आनंद गुप्ता ने कहा कि सामाजिक न्याय की लड़ाई को मजबूत करने के लिए जन-जन के बीच जाकर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के विचारों को जनता तक पहुंचाने का काम करेंगे दोनों लोगों के मनोनयन की खबर मिलते ही सफाईयों में खुशी की लहर दौड़ गई। जिसमें लोगों ने मिलकर बधाई दी है।
शाहगंज महोत्सव में भोजपुरी अभिनेता पवन सिंह बिखेरेंगे जलवा
मशहूर भोजपुरी स्टार पवन सिंह सहित दिग्गज कलाकार शाहगंज महोत्सव में बिखरेंगे जलवा
501 दिव्यांगों को दी जाएगी ट्राई साइकिल ,शादी के पवित्र बंधन में बंधेंगे 701 जोड़े
शाहगंज। रामलीला मैदान में 17,18 फरवरी को आयोजित होने वाले शाहगंज महोत्सव की तैयारियों को लेकर मंगलवार को विधायक रमेश सिंह ने डाक बंगले में अधिकारियों- कर्मचारियों के साथ बैठक करके आवश्यक दिशा निर्देश दिए। आयोजित प्रेस वार्ता में पत्रकारों को उन्होंने बताया कि शाहगंज महोत्सव भव्य ,ऐतिहासिक और अयोध्या की तर्ज पर आयोजित होगा।उन्होंने कहा कि कन्यादान सबसे बड़ा दान है। इससे बढ़कर दूसरा कोई दान दुनिया में नहीं हो सकता। क्षेत्र की बहन -बेटियों का कन्यादान करने का अवसर हमारे लिए ही नहीं बल्कि समस्त क्षेत्र वासियों के लिए सौभाग्य का विषय है।
विधायक ने बताया कि संध्या पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में मशहूर भोजपुरी फिल्म स्टार पवन सिंह, अनुपमा यादव,डिंपल सिंह व आस्था सिंह आदि कलाकार अपनी शानदार प्रस्तुति से जलवा बिखरेंगे।श्री सिंह ने कहा कि 501 दिव्यांगों को ट्राई साइकिल और मोटराइज्ड साइकिल एवं अन्य उपकरण वितरित किए जाएंगे ।आयोजित होने वाले इस महोत्सव में 701 जोड़ों का सामूहिक विवाह कराया जाएगा।
उन्होंने विधानसभा क्षेत्र के अलावा जनपद के लोगों से भी कार्यक्रम में शामिल होकर सकुशल संपन्न कराने की अपील की है। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में सीएम योगी आदित्यनाथ,निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ संजय निषाद, अपना दल एस के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष आशीष पटेल सहित पूरे मंत्रिमंडल को आमंत्रित किया गया है।कार्यक्रम में उपद्रवी,असामाजिक अथवा अराजक तत्वों का प्रवेश न हो, शांतिपूर्ण तरीके से सफल बनाने के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं ।
राष्ट्रीय एकीकरण शिविर में प्रतिभाग करने वाले स्वयंसेवकों का महाविद्यालय में हुआ भव्य स्वागत
जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय जौनपुर राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम के अंतर्गत कुलपति प्रोफेसर वंदना सिंह, कार्यक्रम समन्वयक डॉ राज बहादुर यादव, महाविद्यालय के प्रबंधक डॉ विजय प्रताप सिंह एवं प्राचार्य डॉ अल्केश्वरी सिंह के मार्गदर्शन में चितकारा विश्वविद्यालय राजपुरा पंजाब में आयोजित सात दिवसीय राष्ट्रीय एकीकरण शिविर में बयालसी पी.जी .कॉलेज जलालपुर जौनपुर के स्वयंसेवकों का प्रशिक्षण के उपरांत वापस आने पर भव्य स्वागत किया गया ।
राष्ट्रीय एकीकरण प्रशिक्षण शिविर मे स्वयंसेवकों को राष्ट्र की एकता, अखंडता ,प्रभुता ,देश प्रेम ,देश सेवा एवं अपनी सांस्कृतिक विरासत को अक्षुण्ण बनाए रखने के लिए रखने के लिए युवाओं को प्रेरित एवं जागरूक करने के लिए प्रशिक्षण आयोजित किया गया था । पायल विश्वकर्मा, वेद प्रकाश सिंह एवं विकास महाविद्यालय की ओर से इस प्रशिक्षण में प्रतिभाग किये। यह महाविद्यालय परिवार के लिए बहुत बड़ी उपलब्धि और गौरव शाली पल है। इस अवसर पर महाविद्यालय के पूर्व प्राचार्य डॉ अखिलेश चन्द्र सेठ ,डॉ संजय नारायण सिंह ,पूर्व वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी डॉ प्रवीण कुमार ,कार्यक्रम अधिकारी डॉ जगत नारायण सिंह , सोमारु राम , कृष्ण कुमार सिंह, श्री हिमांशु कुमार ,डॉ सुनील कुमार मौर्य, श्री प्रमेय कुमार सिंह , भूपेंद्र प्रताप सिंह, विनय कुमार सिंह, श्री संतोष कुमार सोनकर ,सोमारू दादा, विनय कुमार शर्मा ,बफाती अली,श्री मनोज कुमार यादव ,युधिष्ठिर कुमार आदि लोग उपस्थित रहे।
जौनपुर:वीर बहादुर सिंह पूर्वान्चल विश्वविद्यालय, स्थित संगोष्ठी भवन में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में समीक्षा/कार्यशाला का आयोजन किया गया। समीक्षा/कार्यशाला में विकास योजनाओं से सम्बन्धित जिला स्तरीय अधिकारियो ने अपने-अपने विभाग की योजनाओं के सम्बन्ध में पी०पी०टी० के माध्यम से संक्षिप्त में उपस्थित प्रधानों एवं कर्मचारियों को जानकारी प्रदान किया।
जिला उद्यान अधिकारी सीमा सिंह राणा के द्वारा पर ड्रॉप मोर क्रॉप के सम्बंध में जानकारी दी गई और अधिक से अधिक किसानों को लाभ लेने के लिए प्रेरित किया गया। मिनी और ड्रिप स्प्रिंकलर, पोर्टबेल स्प्रिंकलर के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि इस सुविधा का लाभ उठाकर किसान भाई पानी की बचत करें। उन्होंने जानकारी दी कि किसान पीएमएफएमई योजना के तहत मशरूम, डेयरी शहद की यूनिट लगा कर रोजगार प्राप्त कर सकते है।
एकीकृत बागवानी विकास योजना के तहत गेंदे, अमरूद, केले की बाग लगाकर लाभ के सकते हैं। उन्होंने बताया कि पॉलीहाउस लगाने पर 50 प्रतिशत की सब्सिडी दी जा रही है जिसे लगाकर किसान बिना मौसम के सब्जी की खेती सकते है और अपनी आमदनी दोगुनी कर सकते है। उन्होंने परम्परागत खेती से हटकर वैज्ञानिक तरीके से खेती करने पर भी जोर दिया। डिप्टी आरएमओ नृपुंजय पाठक ने बताया कि किसान ज्वार और बाजरा की खेती अधिक करे। सभी किसानों से कहा कि थोड़ा बहुत मोटे अनाज की खेती अवश्य करें। उन्होंने किसानो को अपने गेहूं सरकारी केन्द्र पर ही बेचने के लिए कहा और सभी ग्राम प्रधानों से भी किसानों को प्रोत्साहित करने के लिए कहा। उन्होंने बताया कि किसान मित्र एप के माध्यम से स्वयं पंजीकरण कर सकते है।
जिला पूर्ति अधिकारी संतोष विक्रम शाही के द्वारा अपने अपने विभागों से संचालित योजनाओं की जानकारी दी गई। परियोजना निदेशक जयकेश त्रिपाठी के द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना के सम्बंध में पात्रता व शर्तो के सम्बंध में विस्तार से जानकारी प्रदान की गई। समीक्षा बैठक में समस्त जिला स्तरीय अधिकारी, समस्त खण्ड विकास अधिकारी, समस्त सहायक विकास अधिकारी, समस्त प्रधान, समस्त तकनीकी सहायक मनरेगा, समस्त डी०एम०एम०/ बी०एम०एम० (एन०आर०एल०एम०) सहित समस्त ग्राम पंचायत सचिव उपस्थित रहें।
dm द्वारा निर्देशित किया गया कि विद्यालयों में कायाकल्प का कार्य 20 दिन में खत्म कर दिया जाए। जिन विद्यालयों में चहारदीवारी अभी नहीं बनी है शीघ्र ही बना लिया जाए, यदि किसी भी विद्यालय में सीमांकन का विवाद है तो संबंधित उप जिलाधिकारी, बीएसए और एबीएसए आपस में समन्वय करते हुए विवाद को खत्म कराये। विद्यालयों में शौचालय, पेयजल, साफ-सफाई का विशेष ध्यान दिया जाए। ग्राम पंचायत में साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखा जाए। विद्यालयो में स्मार्ट क्लासेस संचालित होती रहे। जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि यदि विद्यालयों में शिक्षक अनुपस्थित है, तो इसकी सूचना शिकायत प्रकोष्ठ, जिलाधिकारी के सीयूजी नंबर, बेसिक शिक्षा अधिकारी को सूचित करें, उन पर कठोर कार्यवाही की जाएगी।
जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर छोटी-छोटी बीमारियों का इलाज किया जाए। सभी सीएचओ अनिवार्य रूप से निर्धारित समयावधि में उपस्थित रहे। सभी प्रकार की आवश्यक दवाई उपलब्ध रहे। सामुदायिक शौचालय निर्धारित समय अवधि में अनिवार्य रूप से खुले, अगर निरीक्षण के दौरान बंद होने की शिकायत पाई गई तो सम्बंधित सेक्रेटरी और ग्राम प्रधान पर कार्यवाही की जाएगी। सामुदायिक शौचालय साफ सुथरा रहे। जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि पंचायत भवन पर शासकीय सुविधा उपलब्ध कराया गया है। उन्होंने बताया कि पंचायत भवनों पर पंचायत सहायकों की नियुक्ति की गई है जिनके द्वारा पंचायत भवन पर ही प्रार्थना पत्र का रजिस्ट्रेशन कराया जाता है। जिलाधिकारी ने कहा कि कई पंचायत सहायक बहुत अच्छा कार्य कर रहे हैं और अन्य लोग भी उनसे प्रेरणा ले। सभी आंगनबाड़ी केंद्र समय से खोलने और बच्चों को शासन के निर्देश क्रम में एक्टिविटी कराये जाये।
जिलाधिकारी ने मुख्य विकास अधिकारी को निर्देशित किया कि आंगनबाड़ी केंद्रों के कायाकल्प करने की योजना बनाई जाए। जिलाधिकारी ने सभी लोगों को निर्देशित किया कि आगे भी इस तरह की बैठक कर कार्यों की समीक्षा भी की जाएगी अच्छा प्रदर्शन करने वालो को प्रोत्साहित एवं खराब प्रदर्शन करने वालो को दंडित किया जाएगा। जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि स्वच्छता बहुत ही जरूरी है 16 तारीख से जनपद में वृहद रूप से साफ-सफाई का कार्य कराया जाएगा, जिसके लिए आज से ही तैयारी कर ले। नालियों में एंटी लारवा का छिड़काव भी कराया जाएगा।
उन्होंने सभी उपस्थित लोगों को निर्देशित किया कि पूर्ण मनोयोग और सकारात्मक सोच के साथ कार्य करते हुए जनपद के विकास में अपना योगदान दें।जिलाधिकारी के द्वारा निर्देशित किया गया कि मतदान बूथों पर सभी प्रकार की आवश्यक तैयारियां पूर्ण कर ली जाए। बिजली व्यवस्था सुनिश्चित कर ली जाए, रैम्प ठीक करा लिया जाए।उन्होंने यह भी निर्देशित किया गया कि जल जीवन मिशन के तहत जो भी सड़के टूटी हैं उन्हें अभियान चलाकर 20 दिन के भीतर समतलीकरण करने का कार्य किया जाए।