INSTAGRAM पर अभद्र टिप्पणी करने वाला युवक गिरफ्तार
Young man arrested for making indecent comments on Instagram
JAUNPUR CRIME जौनपुर : सरायख्वाजा थाने की पुलिस ने INSTAGRAM पर अभद्र टिप्पणी करने वाले एक युवक को मंगलवार को गिरफ्तार किया है अजय पाल शर्मा पुलिस अधीक्षक के द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम व अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाएं जा रहे अभियान में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी सदर के पर्वेक्षण में थाना सरायख्वाजा पर पंजीकृत मु0अ0स0-98/2024 धारा-505(2) भा0द0वि0 व 67 आई0टी0 एक्ट थाना सरायख्वाजा जौनपुर से सम्बन्धित अभियुक्त.राजेश कुमार गौतम उर्फ राजन जैसवार पुत्र त्रिभुवन जैसवार निवासी नसरुद्दीनपुर थाना सरायख्वाजा जनपद जौनपुर को l
मल्हनी बाजार वैष्णों माता मन्दिर के पास से नि0अ0 शेष कुमार शुक्ला द्वारा गिरफ्तार किया गया अभियुक्त राजेश कुमार गौतम उर्फ राजन जैसवार पुत्र त्रिभुवन जैसवार निवासी नसरुद्दीनपुर थाना सरायख्वाजा जनपदजौनपुर उम्र करीब 24 वर्ष गिरफ्तारी व सहयोगार्थ टीम .नि0अ0 शेष कुमार शुक्ला थाना सरायख्वाजा जनपद जौनपुर.हे0का0 अनुज प्रताप सिंह थाना सरायख्वाजा हे0का0 अनिल सिंह शामिल रहे l
JAUNPUR:डा.सन्दीप पाण्डेय को मिला सर्वश्रेष्ठ अध्यक्ष का सम्मान
JAUNPUR NEWS जौनपुर। भारत विकास परिषद काशी प्रान्त द्वारा आयोजित काशी हिन्दू विश्वविद्यालय के केएन उडप्पा सभागार में वर्ष भर किये गये कार्यों के लिये प्रान्तीय आभार के कार्यक्रम में नवगठित शाखा भारत विकास परिषद शौर्य के संस्थापक अध्यक्ष डा. सन्दीप पाण्डेय को सर्वश्रेष्ठ अध्यक्ष का पुरस्कार मिला। इसके अतिरिक्त शौर्य शाखा को श्रेष्ठ शाखा का सम्मान मिला। वर्ष भर किये गये कार्यक्रमों में स्वामी विवेकानन्द जयन्ती, रक्तदान तथा भारत को जानो कार्यक्रम को सर्वश्रेष्ठ कार्यक्रम का पुरस्कार मिला।
JAUNPURडा.सन्दीप पाण्डेय को मिला सर्वश्रेष्ठ अध्यक्ष का सम्मान
इसके अतिरिक्त पदाधिकारियों में डा.आनन्द प्रकाश, ज्योति श्रीवास्तव, रंजीत सिंह सोनू भी सम्मानित किये गये। प्रान्त की सभी शाखाओं की उपस्थिति में डा. सन्दीप पाण्डेय को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सम्पर्क ब्रह्मानन्द पेशवानी, क्षेत्रीय महासचिव नवीन श्रीवास्तव, क्षेत्रीय संगठन सचिव प्रमोद राम त्रिपाठी, प्रान्तीय अध्यक्ष प्रवीण पटेल तथा प्रान्तीय महासचिव रवि जायसवाल द्वारा यह पुरस्कार दिये गये। सभी पदाधिकारियों ने मात्र 6 महीने में शौर्य द्वारा किये गये कार्यक्रमों की अत्यधिक सराहना की। इस कार्यक्रम में जिला समन्वयक नीरज श्रीवास्तव, राजेश कुमार, प्रशान्त सिंह लकी, आनन्द अस्थाना, सुजीत यादव, प्रमोद सैनी आदि उपस्थित रहे। अन्त में डा. सन्दीप पाण्डेय ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।
पूर्व विधायक नदीम जावेद के घर शोक-संवेदना व्यक्त करने पहुँचे,अजय राय
खेतासराय (जौनपुर) जौनपुर के पूर्व विधायक नदीम जावेद की मां के निधन के उपरांत परिवारजनों को शोक संवेदना व्यक्त करने मंगलवार को पहुंचे कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय बोले विश्व का सबसे बड़ा भ्रष्टाचार चुनावी बॉण्ड है। भाजपा ने जो भ्रष्टाचार किया है। वह अब सही चीजें साबित हो रही है। सर्वोच्च न्यायालय को मैं धन्यवाद देना चाहता हूं कि उन्होंने सही समय पर सही और ठोस निर्णय लिया है। सर्वोच्च न्यायालय के बार-बार कहने के बावजूद एसबीआई अलग-अलग डाटा दें रहा परंतु सर्वोच्च न्यायालय के दबाव के बाद सरकार को झुकना पड़ा। उक्त बातें उत्तर-प्रदेश कांग्रेस कमेटी केअध्यक्ष अजय राय ने जौनपुर के पाराकमाल में मीडियाकर्मियों से बातचीत के दौरान कही। वे जौनपुर के पूर्व विधायक नदीम जावेद की मां निधन के उपरांत परिवारजनों को शोक संवेदना व्यक्त करने पहुंचे थे।
उन्होंने मीडियाकर्मियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी की भ्रष्टाचारी नीति जगज़ाहिर है। उन्होंने कहा कि जौनपुर में भाजपा का घोषित प्रत्याशी इसका उदाहरण है,जिसके ऊपर भ्रष्टाचार का गम्भीर आरोप हैं हज़ारों करोड़ रुपए के गबन के आरोप में जाँच जिस पर चल रही हो उसे जौनपुर से प्रत्याशी बनाकर सदन में भेजने की तैयारी कर रही। जिसे जौनपुर की जनता कभी पूरा नहीं होने देगी। अमेठी में राहुल गांधी जी के चुनाव लड़ने के सवाल पर कहा कि न सिर्फ अमेठी की बल्कि समूची उत्तर प्रदेश की जनता चाहती है कि राहुल गांधी जी अमेठी से चुनाव लड़ें उन्होंने कहा कि अमेठी की वर्तमान सांसद स्मृति ईरानी की कथनी और करनी में अंतर है। उन्होंने पूरे पाँच साल सिर्फ भाषणबाजी की, जनता से जुड़ी मूलभूत सुविधाओं से उनका कोई लेना-देना नहीं है।
उन्होंने वादा किया था कि मोदी जी की सरकार बनने पर 13 रूपए किलो चीनी दी जाएगी आज चीनी का रेट क्या है जनता को बखूबी पता है। उन्होंने आगे कहा कि इस बार नफ़रत हारेगी और मुहब्बत जीतेगी इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी इस मौके पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव सत्यवीर सिंह,पंकज सोनकर,जिला अध्यक्ष फैसल हसन तबरेज, विशाल सिंह हुकुम, शिखर द्विवेदी,अनुराग राय,राकेश सिंह डब्बू,नीरज राय,जयमंगल यादव,प्रमोद सिंह,शेर बहादुर सिंह, होज़ैफा खान, वामिक रियाज़, गौरव सिंह सनी, राकेश मिश्रा,सद्दाम शमसाद, शशांक सोनकर, अंकुल मौर्या, जुल्फी खान, मुफ्ती मेंहदी आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
पूर्वांचल विश्वविद्यालय जौनपुर के 100 छात्र दूसरे राउंड में
डेक्कन,ओसियन टेक्नोलॉजी कंपनी प्लेसमेंट के लिए आईं,पूर्वांचल विश्वविद्यालय के 100 विद्यार्थी दूसरे राउंड में पहुंचे
जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय जौनपुर के सेंट्रल एंड ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट सेल ने डेक्कन हेल्थकेयर और ओसियन टेक्नोलॉजी के साथ प्लेसमेंट ड्राइव किया जा रहा है। विश्वविद्यालय में चल रहे प्लेसमेंट की प्रक्रिया में बी.फार्मा.और इंजीनियरिंग विभाग के प्लेसमेंट के लिए डेक्कन हेल्थकेयर एवम ओसियन टेक्नोलॉजी कंपनी सोमवार को आई हुई है इस अवसर पर कुलपति प्रो वंदना सिंह ने कहा आगे इसी क्रम में छात्रों के हित के लिए आगे भी कंपनी आती रहेंगी और हमारे छात्रों को अवसर देती रहेंगी । उन्होंने छात्रों के हौसले को बढ़ावा दिया और उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी।ओसियन टेक्नोलॉजी द्वारा इस प्लेसमेंट की प्रक्रिया को चार भागों में बांटा गया। प्लेसमेंट प्रक्रिया को शुरू करने से पहले उन्होंने सभी छात्रों के साथ प्री प्लेसमेंट वार्ता की जिसमे उन्होंने बच्चो को अपनी कंपनी और वहा के कार्यों के बारे में बताया, फिर उन्होंने प्लेसमेंट प्रक्रिया की पहली राउंड एप्टीट्यूड टेस्ट का कराया।इसमे 180 छात्रों में से 100 छात्रों ने पास करके दूसरे राउंड के लिए आगे आए जिसमें सामूहिक चर्चा कराई गई। इसका परिणाम अगले दिन घोषित किया जायेगा। इस पूरे कार्यक्रम के दौरान प्रो.बीबी तिवारी, प्रो प्रदीप कुमार,डॉ.अमरेंद्र सिंह, डॉ.दीपप्रकाश सिंह,डॉ.आलोक दास डॉ.अनुराग सिंह उपस्थित रहे। संचालन और धन्यवाद ज्ञापन गरिमा पांडे और अनुष्का सिंह ने किया। इस कार्यक्रम में सेंट्रल ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट सेल के श्याम त्रिपाठी, मुख्य सदस्य यतनदीप दुबे,विकास यादव, नवनीत मौर्य, सरिता सिंह,अनुषा वर्मा, प्रकृति गुप्ता, श्रेय मिश्र, रिचा यादव,आकाश कुमार, राहुल राज, शुभम कुमार आदि छात्र उपस्थित रहे।
JAUNPUR NEWS107 बच्चे शैक्षिक भ्रमण के लिए हुए रवाना
जौनपुर से प्रतापगढ़ शैक्षिक भ्रमण पर 107 बच्चो को बस लेकर हुई रवाना ,सुंद मनमोहक दृश्य देख बच्चे हुए भाव विभोर
JAUNPUR NEWS सुईथाकला। कंपोजिट विद्यालय रामनगर एवं इंग्लिश मीडियम सदरुद्दीनपुर के कुल 107 बच्चे संयुक्त रूप से प्रतापगढ़ जनपद अंतर्गत कुंडा तहसील के मनगढ़ के लिए रविवार को शैक्षणिक भ्रमण को रवाना हुए। प्रधानाध्यापक देवेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि बच्चों ने अत्यंत मनमोहक ,सुंदर और रमणीक कृपालु जी महाराज की तपोस्थली एवं आश्रम का दर्शन किया। प्रधानाध्यापक ने बताया कि शैक्षणिक भ्रमण का उद्देश्य बच्चों में छिपी हुई प्रतिभा को निखारना और उभारना है।
इससे छात्र-छात्राओं में बहुमुखी प्रतिभा का विकास होता है उनका सामाजिक धार्मिक राजनीतिक ऐतिहासिक और आध्यात्मिक क्षेत्र का विकास होता है। बौद्धिक विकास के अलावा दबी हुई मानसिकता सार्वभौमिक विचारधारा में परिवर्तित हो जाती है।दिव्य और मनोरम स्थल का भ्रमण करके बच्चे भाव विभोर हो उठे। इस अवसर पर प्रधानाध्यापिका अनुपमा अग्रहरि, संतोष कुमार यादव, मुन्नीलाल नाविक ,बेचन राम,अजय कुमार, बबिता, पूनम मौर्या, अनिल कुमार ,अमरनाथ, निर्मला गरिमा ,घनश्याम आदि लोग शामिल रहे।
जूनियर हाई स्कूल के बच्चों को सारनाथ में कराया गया एक्सपोजर विजिट
करंजाकला ब्लॉक के जूनियर हाई स्कूल के बच्चों को सारनाथ में कराया गया एक्सपोजर विजिट
JAUNPUR NEWS जौनपुर : विकासखंड करंजाकला जूनियर हाई स्कूल के बच्चों की एक्सपोजर विजिट सारनाथ वाराणसी में करायी गयी। कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत आदरणीय खंड शिक्षा अधिकारी श्री श्रवण कुमार यादव द्वारा हरी झंडी दिखाकर बस को रवाना किया गया। इस विजिट में कुल 56 बच्चे और 11 शिक्षक शिक्षकाएं प्रतिभाग किए। सर्वप्रथम बच्चों को बौद्ध म्यूजियम दिखाया गया। तत्पश्चात लंच के उपरांत सभी बच्चे वाराणसी डियर पार्क गए, वहां विभिन्न प्रकार के पशु -पक्षी का अवलोकन करने के पश्चात बौद्ध स्तूप,बौद्ध बिहार और गार्डन आदि तमाम चीजों को देखे और शिक्षक- शिक्षिकाओं द्वारा बच्चों को प्रत्येक चीजों का एक्सपोजर दिया गया।
शाम को सभी सकुशल अपने घर गये। इस एक्सपोजर विजिट में ए आर पी जगदीश यादव, ए आर पी संदीप कुमार चौधरी, सहायक अध्यापिका आराधना चौहान, पूनम जायसवाल, वीरेंद्र यादव, निरंजन यादव सहित अन्य साथी शिक्षक उपस्थित रहे।
SHAHGANJ vaahan cheking जौनपुर : शाहगंज मजिस्ट्रेट ने आज सोमवार को सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया जिलाधिकारी ने तेज बहादुर सिंह वन दरोगा को लोकसभा चुनाव में शाहगंज विधानसभा का मजिस्ट्रेट नियुक्त किया है। डीएम के निर्देश पर विधानसभा मजिस्ट्रेट के नेतृत्व में पुलिस बल के साथ विभिन्न क्षेत्रों, चौराहों और अन्य स्थानों पर आने जाने वाली गाड़ियों का सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। मजिस्ट्रेट ने बताया कि लोकसभा चुनाव में आदर्श आचार संहिता के अनुपालन के क्रम में वाहनों की तलाशी ली जा रही है ।
चुनाव को शुचिता पूर्ण, निष्पक्ष एवं पारदर्शिता पूर्ण तरीके से कराने, चुनाव को प्रभावित करने से संबंधित अनाधिकृत सामग्री के प्रयोग को रोकने के लिए यह अभियान चलाया जा रहा है।विभिन्न प्रकार के प्रलोभन से ऊपर उठकर उम्मीदवारों की छवि, ईमानदारी ,व्यक्तित्व और विकासवादी विचारधारा पर मतदान हो इसके लिए वाहनों पर नजर रखी जा रही है। चुनाव आयोग की गाइड लाइन के विपरीत रुपयो और शराब आदि चुनावी माहौल को खराब न करें इसके लिए पूरी चौकसी बरती जा रही है। साथ ही साथ हेलमेट न पहनने वाले मोटरसाइकिल चालकों को यातायात के नियमों के पालन और हेलमेट पहनने के लिए जागरूक किया गया। सूरापुर बॉर्डर, सरायमोहिउद्दीनपुर, गुड़बड़ी चौराहा ,पट्टी नरेंद्रपुर, बसौली आदि प्रमुख चौराहों और स्थानों पर गाड़ियों की तलाशी ली गई। इस अवसर पर उप निरीक्षक रामप्रीत,अंगद सिंह दीवान, अशोक यादव आदि लोगों ने सहयोग किया।
जौनपुर के पियुष ने ऑल इंडिया में प्रथम रैंक हासिल किया है
Piyush of Jaunpur has secured first rank in All India.
गेट प्रवेश परीक्षा में आल इंडिया प्रथम रैंक हासिल कर जौनपुर के पियुष कुमार ने जनपद का नाम गौरवान्वित किया जिस कारण उनके परिजन, मित्र एवं रिस्तेदारो में खुशी की लहर नज़र आयीं। शहर कोतवाली थाना अंतर्गत सिपाह निवासी पत्रकार अरूण कुमार एडवोकेट के अनुज पुत्र पियुष कुमार यादव ने गेट प्रवेश परीक्षा में ऑल इंडिया प्रथम रैंक हासिल किया है। पियुष कुमार यादव अपने बड़े भाई आयुष कुमार यादव की ही तरह शुरू से होनहार रहे।
क्षात्र जीवन में दोनों एलकेजी से ही हमेशा 92ः के ऊपर का मार्क हासिल करते रहे। जहां जौनपुर के पियुष ने अपने परिश्रम के बलबूते आल इंडिया लेवल पर पूर्णांक 100 नंबर में से 91.07 नंबर हासिल करके अपने परिवार के साथ-साथ जनपद प्रदेश का भी नाम पूरे देश में रोशन किया है। जिस कारण उन्हें बधाई देने वालों का तांता लगा रहा।
VBSPU के 4 विद्यार्थियों ने गेट में प्राप्त की सफलता,कुलपति ने दी बधाई
पूर्वांचल विश्वविद्यालय के चार विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय स्तर गेट में प्राप्त की सफलता,VBSPU की कुलपति ने दी बधाई
जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय [VBSPU ] परिसर जौनपुर के चार विद्यार्थियों ने आईआईटी द्वारा संपन्न कराए जाने वाली राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट (गेट) में सफलता प्राप्त किया है। विदित हो की इस बार गेट की परीक्षा को भारतीय विज्ञान संस्थान बेंगलुरु द्वारा संपन्न कराया गया था। पूर्वांचल विश्वविद्यालय के चार छात्रों ने इस प्रतिष्ठित परीक्षा में सफलता प्राप्त किया है।
VBSPU वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय परिसर स्थित प्रो. राजेंद्र सिंह (रज्जू भैया) भौतिकीय विज्ञान अध्ययन एवं शोध संस्थान के भौतिकी विभाग के छात्र अतुल यादव तथा भू एवं ग्रहीय अध्ययन विभाग कि छात्रा सोनल यादव ने गेट की परीक्षा को उत्तीर्ण किया और विश्वविद्यालय के उमानाथ सिंह अभियांत्रिकी एवं तकनीकी संस्थान के बी.टेक. मैकेनिकल विभाग के छात्र अमन कुमार एवं बी. टेक कंप्यूटर विज्ञान विभाग के छात्र शैलेंद्र प्रताप सिंह ने इस परीक्षा को उत्तीर्ण किया। विद्यार्थियों की सफलता पर विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो.वंदना सिंह ने छात्रों को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है । इस अवसर पर रज्जू भैया संस्थान के निदेशक प्रो. प्रमोद कुमार यादव, प्रो. देवराज सिंह, प्रो मिथिलेश सिंह, प्रो संदीप सिंह, प्रो सौरभ पाल सहित अन्य प्राध्यापकों ने बधाई दी है।
कायस्थों की पीड़ा परवान चढ़ेगी तो भाजपा को नुकसानडॉ इन्द्रसेन
जहा कायस्थ होता है सत्ता वही होती है,कायस्थों की पीड़ा परवान चढ़ेगी तो भाजपा को नुकसान उठाना पड़ सकता है:डॉ इन्द्रसेन श्रीवास्तव
लखनऊ़ । अखिल भारतीय कायस्थ महासभा,उत्तर प़देश की बैठक कायस्थ पाठशाला के लखनऊ सभागार में बैठक हुई बैठक की अध्यक्षता करते हुये महासभा के प्रदेश अध्यक्ष डा इन्दसेन श्रीवास्तव ने कहा कि लोकसभा 2024 का चुनाव देश को नयी दिशा देगा. जिसमे हर पाटी के लिए यह चुनाव अहम हो गया है,देश के समस्त छोटे बड़े दल सत्ता की भागीदारी के लिए ऐड़ी छोटी का जोर लगा रहे है।हमारा समाज दलो के दलदल से दूर भाजपा के साथ खड़ा नज़र आ रहा है।
परन्तु भाजपा ने प्रदेश में अभी तक हमारे समाज से किसी को प्रत्यासी नही बनाया है जो दुर्भाग्यपूर्ण है।कायस्थ प्रदेश के 18 संसदीय छेत्रों में भाजपा को जिताने का काम करता है। अब तक घोषित 51 छेत्रों में प्रतिनिधित्व ना पाने से समाज आक्रोशित है।मैं आज मीडिया के माध्यम से नेतृत्व को अवगत कराना चाहता हूं कि इसे संज्ञान में ले अन्यथा बनारस,बरेली,लखनऊ, प्रयागराज, फूलपुर, जौनपुर, गोरखपुर की लोकसभा की सीटों का परिणाम प्रभावित हो सकता है।ये सही बात हो सकती है कि हम जीत नही सकते पर इसमें कोई शक नही होना चाहिए कि यदि कायस्थों की पीड़ा परवान चढ़ेगी तो भाजपा को नुकसान उठाना पड़ सकता है।
ये दुनिया जानती है कि जहा कायस्थ होता है सत्ता वही होती है।आज मैं आप सब के माध्यम से कहना चाहता हूँ कि फूलपुर और प्रयागराज से कायस्थ प्रत्याशी ही उतारे।हम नेतृत्व को अस्वाथ करना चाहता हूं कि भाजपा के 400 पार का सपना कायस्थ समाज पूरा करेगा।बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष सुशील कुमार श्रीवास्तव, नकुल सक्सेना,लखनऊ अध्यक्ष मोहित प्रकाश श्रीवास्तव,आमोद श्रीवास्तव, प्रत्युष श्रीवास्तव, प्रभाकर निगम,विनोद कुमार श्रीवास्तव, धीरज निगम ने विचार व्यक्त किया।