Home Blog Page 344

UP POliCE EXAM पुलिस भर्ती परीक्षा पास कराने वाले 5 युवक गिरफ्तार,6 मोबाइल बरामद 

0
UP POliCE EXAM पुलिस भर्ती परीक्षा पास कराने वाले 5 युवक गिरफ्तार,6 मोबाइल बरामद 
UP POliCE EXAM पुलिस भर्ती परीक्षा पास कराने वाले 5 युवक गिरफ्तार,6 मोबाइल बरामद 

UP Police Exam: 5 youths who passed police recruitment exam arrested, 6 mobile phones recovered IN JAUNPUR

UP POLICE EXAM 2024 :जौनपुर पुलिस ने यूपी पुलिस आऱक्षी भर्ती परीक्षा पास कराने का झांसा देकर अभ्यर्थियों से पैसे की वसूली करने वाले 05 अभियुक्तों को  गिरफ्तार किया है परीक्षा पास कराने के नाम पर अभ्यर्थियों से 6 से 8 लाख रुपये लेनदेन की किये थे बात। पांचो युवको  के कब्जे से अभ्यर्थियों के 04 प्रवेश पत्र, 06 मोबाइल फोन, 02 चेकबुक व एक क्रास चेक व एक स्कार्पियो गाड़ी किया गया बरामद ।

शनिवार को आयोजित पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा को नकल विहिन कराने के संबंध में तथा परीक्षा में किसी भी प्रकार की धांधली रोकने के लिये तथा प्रतियोगी परीक्षाओं की शुचिता बनाये रखने के लिये जनपद के सर्विलांस,एसओजी,साइबर सेल,अभिसूचना इकाई द्वारा लगातार सूचना संकलित करते हुये सोशल मीडिया सेल द्वारा सतर्क दृष्टि ने आज  जनपदीय पुलिस ने महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त किया है पुलिस के मुताविक  जौनपुर पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुयी कि UP POLICE EXAM ,पुलिस भर्ती परीक्षा में कुछ लोग सक्रिय है जो यूपी  पुलिस भर्ती में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को परीक्षा पास कराने का झाँसा देकर वसूली करने एवं कूटरचित दस्तावेज तैयार कर धनार्जन कर रहा है तथा निर्धारित एडवांस वसूलने की फिराक में है। इस सूचना पर पुलिस टीम द्वारा 05 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है।

UP POLICE EXAM NEWS JAUNPUR गिरफ्तार अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि आलोक यादव निवासी सिंगरामऊ गिरोह का सरगना है। अनुराग सिंह व मनीष सिंह लड़को को परीक्षा पास कराने के लिये उपलब्ध कराते है तथा पैसे का लेनदेन पेटीएम ,चेक व अन्य माध्यम से तथा प्रवेश पत्र, मार्कशीट अन्य कागजात को लड़को से लेकर इकठ्ठा करते है तथा आलोक यादव को उपलब्ध कराते है। बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर अभियुक्त के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है ।

गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम  अनुराग सिंह पुत्र अंश कुमार सिंह निवासी थलोई थाना मछलीशहर है दूसरे का नाम मनीष सिंह पुत्र ज्ञान कुमार सिंह निवासी उपरोक्त,तीसरे मयंक सिंह पुत्र श्याम सुन्दर सिंह निवासी खागोपुर थाना मछलीशहर जौनपुर। (अभ्यर्थी )चौथे .अभिषेक सिंह पुत्र अंश कुमार सिंह निवासी थलोई थाना मछलीशहर । (अभ्यर्थी ) पांचवे गिरफ्तार अभियुक्त का नाम .सुरज कुमार पुत्र भवरनाथ निवासी नोरपुर थाना मछलीशहर का निवासी है फरार अभियुक्त-आलोक यादव पुत्र अज्ञात निवासी सिंगरामऊ ज ( सरगना ) की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम द्वारा दबिश दी जा रही है।

मुंगरा के सम्मान समारोह में युवा नेता को दिलायी गयी भाजपा की सदस्यता

0
मुंगरा के सम्मान समारोह में युवा नेता को दिलायी गयी भाजपा की सदस्यता
मुंगरा के सम्मान समारोह में युवा नेता को दिलायी गयी भाजपा की सदस्यता
  • सांसद सीमा द्विवेदी ने अभय जायसवाल को किया सम्मानित

मुंगराबादशाहपुर जौनपुर। मछलीशहर निवासी युवा नेता एवं समाजसेवी अभय जायसवाल ‘सूरज’ को राज्यसभा सदस्य सीमा द्विवेदी ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण कराते हुये सम्मानित किया। श्री जायसवाल को यह सम्मान स्थानीय कस्बे में स्थित सिटी पब्लिक स्कूल में आयोजित स्वागत समारोह में उप सभापति के पैनल में नामित की गयीं राज्यसभा सदस्य सीमा द्विवेदी के हाथों से मिला।

जायसवाल को भाजपा की सदस्यता ग्रहण कराते हुये सीमा द्विवेदी सहित मंचासीन समस्त अतिथियों ने सम्मानित किया। साथ ही कहा कि ऐसे जुझारू एवं कर्मठी युवाओं से देश की दशा व दिशा बदलती है। वहीं श्री जायसवाल ने कहा कि केन्द्र में लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा की सरकार बनेगी। बता दें कि श्री जायसवाल मछलीशहर के चेयरमैन संजय जायसवाल ‘गुड्डू’ के पुत्र हैं जो समाज में काफी दिनों से सक्रियता भूमिका में हैं। साथ ही नगर पंचायत मछलीशाहर अध्यक्ष के प्रतिनिधि के रूप में भी सेवा दे रहे हैं ।

उक्त कार्यक्रम की अध्यक्षता पंकज सिंह और संचालन रंजीत भोजवाल व राजकुमार जायसवाल ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर सुशील मिश्र, आलोक गुप्ता, लक्ष्मीना मोदनवाल, अनिल साहू, योगेन्द्र सरोज, नागेन्द्र मोदनवाल, संतोष मिश्र, पूर्व चेयरमैन शिवगोविन्द साहू, विनय सिंह, राजीव गुप्ता, संतोष गुप्ता, राजेश यादव, रोहन पाण्डेय सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

JEE MAIN 2024 की परीक्षा निर्मल ने किया उत्तीर्ण,शिक्षको ने दी बधाई

0
JEE MAIN 2024 की परीक्षा निर्मल ने किया उत्तीर्ण,शिक्षको ने दी बधाई
JEE MAIN 2024 की परीक्षा निर्मल ने किया उत्तीर्ण,शिक्षको ने दी बधाई

Nirmal passed JEE MAIN 2024 exam, teachers congratulated

JEE MAIN 2024 JAUNPUR जौनपुर। मां शीतला चौकियां धाम निवासी होनहार निर्मल विश्वकर्मा ने ज्वाइंट इन्ट्रेंस इक्जामिनेशन (जीईई मेन्स 2024) में परीक्षा उत्तीर्ण करके परिवार सहित पूरे क्षेत्र का नाम रोशन कर दिया। पिता काशीनाथ विश्वकर्मा जो पेशे से आर्टिकेट हैं, ने बताया कि निर्मल ने 96.14 अंक से परीक्षा उत्तीर्ण किया है जो परिवार ही नहीं, बल्कि पूरे क्षेत्र के लिये गौरव की बात है।

वहीं माता पूरे विश्वकर्मा ने बताया कि निर्मल ने उनका सपना साकार कर दिया है। वहीं यह जानकारी होने पर  विश्वकर्मा के नात, रिश्तेदार, परिचित, शुभचिन्तक आदि ने निर्मल को बधाई देते हुये उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना भी किया।

पहलवान जनार्दन यादव का विधायक जगदीश राय ने किया स्वागत  

0
पहलवान जनार्दन यादव का विधायक जगदीश राय ने किया स्वागत  
पहलवान जनार्दन यादव का विधायक जगदीश राय ने किया स्वागत  

जौनपुर। महाराष्ट्र के राष्ट्रीय कुश्ती में कांस्य पदक जीत करके गृह जनपद आने पर जौनपुर के पहलवान जनार्दन यादव को जफराबाद विधायक सहित तमाम लोगों ने माल्यार्पण करके जोरदार स्वागत किया। साथ ही बधाई देते हुये उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना भी किया। बताया गया कि जनार्दन यादव महाराष्ट्र में आयोजित राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता के 57 किलो भार वर्ग में कांस्य पदक जीते।

यादव मड़ईया बाबा अखाड़ा धर्मापुर के पहलवान हैं जो क्षेत्र के उत्तरगावां निवासी लालजी यादव के पुत्र हैं। महाराष्ट्र से वापस आने पर क्षेत्रीय विधायक जगदीश नारायण राय ने माल्यार्पण करके स्वागत किया। इसी क्रम में अखिल भारतीय यादव महासंघ के राष्ट्रीय महासचिव फौजी दिनेश यादव सहित अन्य लोगों ने भी स्वागत किया। इस अवसर पर अनिल यादव फौजी, कमलेश यादव फौजी, मेवा लाल यादव, मुन्ना राय, राकेश यादव, अवधेश यादव, प्रदीप मौर्य, पारस यादव, राहुल कुमार, मनीष कुमार सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

सरस्वती विद्या मन्दिर महंगूपुर जौनपुर के कार्यक्रम में जुटीं तमाम हस्तियां

0
सरस्वती विद्या मन्दिर महंगूपुर जौनपुर के कार्यक्रम में जुटीं तमाम हस्तियां
सरस्वती विद्या मन्दिर महंगूपुर जौनपुर के कार्यक्रम में जुटीं तमाम हस्तियां

सरस्वती पूजन के साथ विद्यारम्भ संस्कार का हुआ आयोजन

JAUNPUR NEWS जौनपुर। मां शीतला चौकियां धाम के पास स्थित सरस्वती विद्या मन्दिर महंगूपुर चौकियां में मां सरस्वती पूजन पर अखण्ड रामचरित मानस पाठ एवं विद्यारम्भ संस्कार का आयोजन हुआ। कार्यक्रम का शुभारम्भ भारत माता एवं मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण करते हुये उनके समक्ष दीप प्रज्ज्वलन से हुआ जिसके बाद विद्या भारती काशी प्रान्त के संगठन मंत्री डा. राम मनोहर ने बतौर मुख्य वक्ता विद्या भारती की योजना, लक्ष्य एवं संस्कारित भैया/बहनों के विकास योजना पर विचार व्यक्त किया। इसी क्रम में भारतीय शिक्षा समिति के प्रदेश निरीक्षक शेषधर द्विवेदी, काशी प्रान्त के अध्यक्ष कंचन सिंह सहित अन्य वक्ताओं ने भी अपना विचार व्यक्त किया। साथ ही प्रभारी प्रधानाचार्य दिलीप पाठक ने कार्य की पूर्णता, विद्यालय सहित अतिथियों का परिचय कराया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता अध्यक्ष सत्येन्द्र प्रताप सिंह एवं संचालन प्रधानाचार्य गणेश दत्त उपाध्याय ने किया। इस अवसर पर डा. सुभाष सिंह जिला संघचालक, वरिष्ठ चिकित्सक डा. क्षितिज शर्मा, डा. संजय पाण्डेय प्रान्तीय टोली सदस्य काशी प्रान्त एवं जौनपुर विभागाध्यक्ष सेवा भारती, कृष्णनाथ सेठ, जयकिशन साहू, रामेश्वर सिंह, प्राचार्य कमलेश , हर्षवर्धन गुप्ता, संजय अस्थाना, प्रशांत सिंह, प्रीतम सिंह, मनीष सेठ, मनोज कुमार सहित तमाम लोग उपस्थित रहे। अन्त में विद्यालय के प्रबन्धक संजय श्रीवास्तव एडवोकेट ने समस्त आगंतुकों एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

JAUNPUR सोशल ऑडिट टीम के सदस्यों का साक्षात्कार 19 फरवरी से 

0
JAUNPUR सोशल ऑडिट टीम के सदस्यों का साक्षात्कार 19 फरवरी से 
जौनपुर समाचार :

Interview of Social Audit Team members from 19th February in jaunpur

SOCIAL AUDIT 2024: जनपद जौनपुर के उपायुक्त श्रम रोजगार मनरेगा ने अवगत कराया है कि सोशल आडिट टीम सदस्यों का चयन प्रत्येक विकास खण्ड कार्यालय पर विकास खण्ड डोभी, बरसठी, महराजगंज में 19 फरवरी  विकासखण्ड बक्शा, मछलीशहर, रामनगर में 20 फरवरी ,विकासखण्ड सुइथाकला, शाहगंज, खुटहन में 21 फरवरी , विकासखण्ड मुफ्तीगंज, रामपुर, सिकरारा, में 22 फरवरी ,विकासखण्ड केराकत,

सिरकोनी, सुजानगंज में 23 फरवरी , विकासखण्ड करंजाकला, मुंगराबादशाहपुर, मडियांहू में 24 फरवरी एवं विकासखण्ड धर्मापुर, बदलापुर, जलालपुर में 26 फरवरी  को पूर्वान्ह 11 बजे से प्राप्त आवेदन पत्रों के परीक्षणोपरांत अभ्यर्थियों को साक्षात्कार चयन समिति द्वारा किया जायेगा। प्रत्येक अभ्यर्थी समय से अपने-अपने विकासखण्ड पर साक्षात्कार हेतु उपस्थित हो।

विधायक रमेश सिंह और एसपी जौनपुर ने शाहगंज महोत्सव की तैयारियों का लिया जायजा 

0
विधायक रमेश सिंह और एसपी जौनपुर ने शाहगंज महोत्सव की तैयारियों का लिया जायजा 

शाहगंज जौनपुर : शाहगंज विधायक रमेश सिंह और पुलिस अधीक्षक डॉ अजय पाल शर्मा ने रामलीला मैदान में 17,18 फरवरी को आयोजित शाहगंज महोत्सव कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया। विधायक ने समस्त विभाग के अधिकारियों कर्मचारियों को तैयारी को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक ने सीओ दीपेंद्र सिंह चौहान से सुरक्षा व्यवस्था के बारे में जानकारी प्राप्त की। विधायक ने बताया कि महोत्सव में 17 फरवरी को 701 जोड़ो का सामूहिक विवाह होगा। अयोध्या की तर्ज पर सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे।सरकार द्वारा संचालित सभी विभाग की योजनाओं की अलग-अलग स्टॉल का आयोजन है।आवास के पात्र लाभार्थियों का सत्यापन एवं पात्रता की जानकारी प्रदान की जाएगी, पात्र लाभार्थी आवेदन भी कर सकते हैं। तहसील क्षेत्र के प्रत्येक विकासखंड के दो दो ग्राम पंचायत सचिव और सफाई कर्मचारी, उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षक सरकारी और निजी चिकित्सक, पत्रकार ,समूह की महिलाएं ,वॉलिंटियर्स ,पार्टी और संघ के कार्यकर्ता,आंगनबाड़ी कार्यकत्री आदि सम्मानित किए जाएंगे।

महोत्सव में मशहूर जाने-माने कलाकार मचाएंगे धमाल-

भोजपुरी फिल्म स्टार पवन सिंह, आस्था सिंह , फिल्म अभिनेत्री क्वीन शालिनी,भोजपुरी गायिका अनुपमा यादव ,सुर संग्राम आलोक सिंह ,गायिका प्रियांशी जायसवाल , भजन गायक विराट द्विवेदी।

इन लोगों की रहेगी उपस्थित-

कार्यक्रम में मत्स्य विभाग के मंत्री एवं निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ संजय निषाद,कुंवर हरिबंस सिंह पूर्व सांसद प्रतापगढ़ डॉ आशीष पटेल कैबिनेट मंत्री एवं कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष अपना दल एस , ओमप्रकाश राजभर।

सुरक्षा व्यवस्था की ये हैं तैयारियां-

कार्यक्रम स्थल पर करीब 500 पुलिस और पी ए सी फोर्स तैनात हैं कार्यक्रम की हर गतिविधियों की निगरानी के लिए लगभग 6 ड्रोन और 20 सीसीटीवी कैमरे लगे हैं।

इस अवसर पर एसडीएम शैलेंद्र कुमार, खुटहन के ब्लॉक प्रमुख बृजेश कुमार यादव, जिला विकास अधिकारी, खंड विकास अधिकारी गौरवेंद्र सिंह, सुशील सिंह अमरेश राजभर विनय सिंह सुधीर सिंह भीम सिंह अंगद वर्मा सोनू सिंह, नरेंद्र दुबे, बब्बल यादव उर्फ राजेश आदि उपस्थित रहे।

विधानसभा क्षेत्र शाहगंज में आयोजित शाहगंज महोत्सव जनपद का अभूतपूर्व और ऐतिहासिक कार्यक्रम है। पिछले वर्ष की भांति और भी भव्य तरीके से महोत्सव का आयोजन हो रहा है। पिछले वर्ष से शाहगंज प्रदेश में विशेष पहचान की तरफ निरंतर अग्रसर है। शाहगंज सर्वांगीण विकास की दृष्टि से पूरे प्रदेश में जाना जाएगा। चौमुखी विकास से ही यह विधानसभा क्षेत्र जाना जाएगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार गरीबों पिछड़ों दलित और दबे – कुचले लोगों की खुशहाली और समृद्धि के लिए तत्पर है।

जौनपुर:370 लोगो के साक्षात्कार में 137 प्रतियोगियों का हुआ चयन   

0
जौनपुर370 लोगो के साक्षात्कार में 137 प्रतियोगियों का हुआ चयन   
जौनपुर370 लोगो के साक्षात्कार में 137 प्रतियोगियों का हुआ चयन   

जौनपुर : जलालपुर विकास खंड के सभागार में  शुक्रवार को विकास खंड स्तरीय रोजगार मेला का आयोजन किया गया, जिसमें 370 बेरोजगारों ने प्रतिभाग किया। साक्षात्कार में 137 सफल प्रतियोगियों का चयन मौके पर उपस्थित कंपनियों द्वारा किया गया। खंड विकास अधिकारी जगदीश कुमार ने कहा कि वर्तमान में बेरोजगारी एक बड़ी समस्या है, ऐसे में विकास खंड स्तर पर आयोजित रोजगार मेला के द्वारा युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जा रहे हैं।

जिला समन्वयक कौशल विकास मिशन मनीष पाल ने बताया कि दीन दयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल्य योजना, कौशल विकास मिशन, आईटीआई एवं जिला सेवायोजन कार्यालय के सयुक्त तत्वाधान में विकास खंड स्तरीय निःशुल्क रोजगार मेला का आयोजन कराया जा रहा है। जो कि 04 फरवरी 2024 तक सभी ब्लाक में क्रमशः लगाया जाएगा। जलालपुर ब्लॉक में आयोजित रोजगार मेला में विभिन्न क्षेत्रों की 09 कंपनियों ने साक्षात्कार करके 137 अभ्यर्थियों का चयन किया। इस अवसर पर जिला समन्वयक कौशल विकास मिशन जौनपुर मनीष पाल, मेला प्रभारी प्रभात पांडेय, अनूप पांडेय समेत सभी कंपनियों के पदाधिकारी उपस्थित रहे। अगला विकास स्तरीय  रोजगार मेला बदलापुर ब्लॉक परिसर में 17 फरवरी को होगा।

यदि धर्म की रक्षा करोगे तो धर्म तुम्हारी रक्षा करेगा – आचार्य तिलोकी तिवारी

0
यदि धर्म की रक्षा करोगे तो धर्म तुम्हारी रक्षा करेगा - आचार्य तिलोकी तिवारी

जौनपुर (खुटहन) १६ फरवरी शुक्रवार को विशुनपुर गाँव में सजन सनातन पार्टी का आयोजन किया गया राजस्थान से आये आचार्य तिलोकी तिवारी जी ने सनातन संस्कृति परम्परा पर प्रकाश डालते हुए मौजूद देश के हालातों पर भी जमकर बोले उन्होंने ने कहा वर्षों से हमारी संस्कृति परम्परा पर कुठाराघात होता चला आ रहा है हमारी खान पान रहन सहन वेशभूषा में शिक्षा में भी भारी बदलाव देखने को मिल रहा है जिसका दुष्प्रभाव भी देखने को मिल रहा है युवा आत्महत्या कर रहे हैं घर में बुजुर्गों का सम्मान खो गया है सेवा परोपकार भार लगने लगा है शिक्षा क्षेत्र में आज हमारे बच्चे क्या सीख रहे उनको क्या पढाया जा रहा यह सब ध्यान देने योग्य बातें हैं l

आज हमारे जीवन में पश्चिमीकरण का प्रभाव बहुत प्रभाव है यदि हम धर्म की रक्षा करेंगे तो धर्म हमारी रक्षा करेगा सनातन धर्म के रक्षार्थ वेदों की सुरक्षा होनी आवस्यक है जिस समय विदेशी आक्रांताओं ने हमारी पहचान मिटाने के लिए मंदिरों को तोड़ने लगे हमारे धर्म ग्रंथों को जलाकर नष्ट करने लगे तब लोगों ने धर्म ग्रंथों को अपने जिह्वा पर कंठस्थ कर सुरक्षित कर लिये पीढ़ी दर पीढ़ी इसी तरीके से हम आक्रांताओं से बचाते चले आये मौके पर विशिष्ट अतिथि शीतला प्रसाद दयाशंकर मिश्रा रंगनाथ तिवारी अरुणेश मिश्रा पवन कुमार मिश्रा संदीप कुमार गोविन्द आदि मौजूद रहे l

राजा श्रीकृष्ण दत्त स्नातकोत्तर महाविद्यालय में निशुल्क स्मार्टफोन पाकर खिल उठे चेहरे

0
राजा श्रीकृष्ण दत्त स्नातकोत्तर महाविद्यालय में निशुल्क स्मार्टफोन पाकर खिल उठे चेहरे

जौनपुर। राजा श्रीकृष्ण दत्त स्नातकोत्तर महाविद्यालय जौनपुर में निशुल्क स्मार्टफोन वितरण योजना के तहत छात्र छात्राओं को स्मार्ट फोन वितरित किया गया । मोबाइल फोन पाकर सभी के चेहरे खिल उठे ।

महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ शंभूराम की अध्यक्षता में वितरण किया गया । प्राचार्य ने कहा कि स्मार्टफोन से पठन पाठन और सुलभ होगा । वर्तमान युग टेक्नोलॉजी का युग है ई.लर्निंग व ऑनलाइन पढ़ाई के लिए यह स्मार्ट फोन उपयोगी है । । सरकार छात्रों की पढ़ाई को सुगम बनाने के लिए यह योजना आरंभ की है । सभी छात्र स्मार्ट फोन का सदुपयोग करे।
डा लाल साहब यादव ने कहा कि इस योजना से युवा तकनीकी रूप से सशक्त होगे । सरकार की यह योजना छात्र हित में है ।
वितरण प्रभारी डॉ निशीथ सिंह ने बताया कि महाविद्यालय को स्नातक कला वर्ग अंतिम वर्ष के (2023 उत्तीर्ण )छात्रों के लिए आठ सौ इक्कीस स्मार्टफोन वितरण के लिए मिले है । सभी को वितरित किया जा रहा है । इस अवसर पर डॉ सुनीता गुप्ता डॉ श्याम सुंदर उपाध्याय डा ओम प्रकाश दूबे डॉ अविनाश डा धर्मवीर डा आशीष शुक्ला डा राजेश त्रिपाठी, डा सुशील गुप्ता, सुधाकर शुक्ला, डा अतुल श्रीवास्तव अनिल यादव सुधाकर मौर्य आशीष सिंह स्वयं यादव ,परमजीत विश्वकर्मा,राजकुमार यादव मनोज बहेलिया सहित लोग उपस्थित रहे ।