जौनपुर । सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के लोहता गांव निवासी सपा के युवा नेता आनंद गुप्ता को समाजवादी लोहिया वाहिनी का जिला अध्यक्ष और मछलीशहर विधानसभा के भूसौला महापुर गांव निवासी प्रमोद यादव को प्रदेश महासचिव बनाया गया है । यह न्यूक्ति समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व सीएम अखिलेश यादव के निर्देश पर किया गया। समाजवादी लोहिया वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष राम करन निर्मल ने आनंद गुप्ता उर्फ पंकज को पार्टी के प्रति समर्पित निष्ठा और सक्रियता को देखते हुए समाजवादी लोहिनी वाहिनी जौनपुर का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया ।
वही इलाहाबाद विश्वविद्यालय के छात्र नेता विभिन्न सामाजिक आंदोलन में सक्रिय भूमिका निभाने वाले युवा नेता प्रमोद यादव को समाजवादी लोहिया वाहिनी का प्रदेश महासचिव बनाया गया है। समाजवादी पार्टी की नियुक्ति की। इस मौके पर महासचिव प्रमोद यादव व जिलाध्यक्ष आनंद गुप्ता ने कहा कि सामाजिक न्याय की लड़ाई को मजबूत करने के लिए जन-जन के बीच जाकर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के विचारों को जनता तक पहुंचाने का काम करेंगे दोनों लोगों के मनोनयन की खबर मिलते ही सफाईयों में खुशी की लहर दौड़ गई। जिसमें लोगों ने मिलकर बधाई दी है।
शाहगंज महोत्सव में भोजपुरी अभिनेता पवन सिंह बिखेरेंगे जलवा
मशहूर भोजपुरी स्टार पवन सिंह सहित दिग्गज कलाकार शाहगंज महोत्सव में बिखरेंगे जलवा
501 दिव्यांगों को दी जाएगी ट्राई साइकिल ,शादी के पवित्र बंधन में बंधेंगे 701 जोड़े
शाहगंज। रामलीला मैदान में 17,18 फरवरी को आयोजित होने वाले शाहगंज महोत्सव की तैयारियों को लेकर मंगलवार को विधायक रमेश सिंह ने डाक बंगले में अधिकारियों- कर्मचारियों के साथ बैठक करके आवश्यक दिशा निर्देश दिए। आयोजित प्रेस वार्ता में पत्रकारों को उन्होंने बताया कि शाहगंज महोत्सव भव्य ,ऐतिहासिक और अयोध्या की तर्ज पर आयोजित होगा।उन्होंने कहा कि कन्यादान सबसे बड़ा दान है। इससे बढ़कर दूसरा कोई दान दुनिया में नहीं हो सकता। क्षेत्र की बहन -बेटियों का कन्यादान करने का अवसर हमारे लिए ही नहीं बल्कि समस्त क्षेत्र वासियों के लिए सौभाग्य का विषय है।
विधायक ने बताया कि संध्या पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में मशहूर भोजपुरी फिल्म स्टार पवन सिंह, अनुपमा यादव,डिंपल सिंह व आस्था सिंह आदि कलाकार अपनी शानदार प्रस्तुति से जलवा बिखरेंगे।श्री सिंह ने कहा कि 501 दिव्यांगों को ट्राई साइकिल और मोटराइज्ड साइकिल एवं अन्य उपकरण वितरित किए जाएंगे ।आयोजित होने वाले इस महोत्सव में 701 जोड़ों का सामूहिक विवाह कराया जाएगा।
उन्होंने विधानसभा क्षेत्र के अलावा जनपद के लोगों से भी कार्यक्रम में शामिल होकर सकुशल संपन्न कराने की अपील की है। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में सीएम योगी आदित्यनाथ,निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ संजय निषाद, अपना दल एस के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष आशीष पटेल सहित पूरे मंत्रिमंडल को आमंत्रित किया गया है।कार्यक्रम में उपद्रवी,असामाजिक अथवा अराजक तत्वों का प्रवेश न हो, शांतिपूर्ण तरीके से सफल बनाने के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं ।
राष्ट्रीय एकीकरण शिविर में प्रतिभाग करने वाले स्वयंसेवकों का महाविद्यालय में हुआ भव्य स्वागत
जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय जौनपुर राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम के अंतर्गत कुलपति प्रोफेसर वंदना सिंह, कार्यक्रम समन्वयक डॉ राज बहादुर यादव, महाविद्यालय के प्रबंधक डॉ विजय प्रताप सिंह एवं प्राचार्य डॉ अल्केश्वरी सिंह के मार्गदर्शन में चितकारा विश्वविद्यालय राजपुरा पंजाब में आयोजित सात दिवसीय राष्ट्रीय एकीकरण शिविर में बयालसी पी.जी .कॉलेज जलालपुर जौनपुर के स्वयंसेवकों का प्रशिक्षण के उपरांत वापस आने पर भव्य स्वागत किया गया ।
राष्ट्रीय एकीकरण प्रशिक्षण शिविर मे स्वयंसेवकों को राष्ट्र की एकता, अखंडता ,प्रभुता ,देश प्रेम ,देश सेवा एवं अपनी सांस्कृतिक विरासत को अक्षुण्ण बनाए रखने के लिए रखने के लिए युवाओं को प्रेरित एवं जागरूक करने के लिए प्रशिक्षण आयोजित किया गया था । पायल विश्वकर्मा, वेद प्रकाश सिंह एवं विकास महाविद्यालय की ओर से इस प्रशिक्षण में प्रतिभाग किये। यह महाविद्यालय परिवार के लिए बहुत बड़ी उपलब्धि और गौरव शाली पल है। इस अवसर पर महाविद्यालय के पूर्व प्राचार्य डॉ अखिलेश चन्द्र सेठ ,डॉ संजय नारायण सिंह ,पूर्व वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी डॉ प्रवीण कुमार ,कार्यक्रम अधिकारी डॉ जगत नारायण सिंह , सोमारु राम , कृष्ण कुमार सिंह, श्री हिमांशु कुमार ,डॉ सुनील कुमार मौर्य, श्री प्रमेय कुमार सिंह , भूपेंद्र प्रताप सिंह, विनय कुमार सिंह, श्री संतोष कुमार सोनकर ,सोमारू दादा, विनय कुमार शर्मा ,बफाती अली,श्री मनोज कुमार यादव ,युधिष्ठिर कुमार आदि लोग उपस्थित रहे।
जौनपुर:वीर बहादुर सिंह पूर्वान्चल विश्वविद्यालय, स्थित संगोष्ठी भवन में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में समीक्षा/कार्यशाला का आयोजन किया गया। समीक्षा/कार्यशाला में विकास योजनाओं से सम्बन्धित जिला स्तरीय अधिकारियो ने अपने-अपने विभाग की योजनाओं के सम्बन्ध में पी०पी०टी० के माध्यम से संक्षिप्त में उपस्थित प्रधानों एवं कर्मचारियों को जानकारी प्रदान किया।
जिला उद्यान अधिकारी सीमा सिंह राणा के द्वारा पर ड्रॉप मोर क्रॉप के सम्बंध में जानकारी दी गई और अधिक से अधिक किसानों को लाभ लेने के लिए प्रेरित किया गया। मिनी और ड्रिप स्प्रिंकलर, पोर्टबेल स्प्रिंकलर के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि इस सुविधा का लाभ उठाकर किसान भाई पानी की बचत करें। उन्होंने जानकारी दी कि किसान पीएमएफएमई योजना के तहत मशरूम, डेयरी शहद की यूनिट लगा कर रोजगार प्राप्त कर सकते है।
एकीकृत बागवानी विकास योजना के तहत गेंदे, अमरूद, केले की बाग लगाकर लाभ के सकते हैं। उन्होंने बताया कि पॉलीहाउस लगाने पर 50 प्रतिशत की सब्सिडी दी जा रही है जिसे लगाकर किसान बिना मौसम के सब्जी की खेती सकते है और अपनी आमदनी दोगुनी कर सकते है। उन्होंने परम्परागत खेती से हटकर वैज्ञानिक तरीके से खेती करने पर भी जोर दिया। डिप्टी आरएमओ नृपुंजय पाठक ने बताया कि किसान ज्वार और बाजरा की खेती अधिक करे। सभी किसानों से कहा कि थोड़ा बहुत मोटे अनाज की खेती अवश्य करें। उन्होंने किसानो को अपने गेहूं सरकारी केन्द्र पर ही बेचने के लिए कहा और सभी ग्राम प्रधानों से भी किसानों को प्रोत्साहित करने के लिए कहा। उन्होंने बताया कि किसान मित्र एप के माध्यम से स्वयं पंजीकरण कर सकते है।
जिला पूर्ति अधिकारी संतोष विक्रम शाही के द्वारा अपने अपने विभागों से संचालित योजनाओं की जानकारी दी गई। परियोजना निदेशक जयकेश त्रिपाठी के द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना के सम्बंध में पात्रता व शर्तो के सम्बंध में विस्तार से जानकारी प्रदान की गई। समीक्षा बैठक में समस्त जिला स्तरीय अधिकारी, समस्त खण्ड विकास अधिकारी, समस्त सहायक विकास अधिकारी, समस्त प्रधान, समस्त तकनीकी सहायक मनरेगा, समस्त डी०एम०एम०/ बी०एम०एम० (एन०आर०एल०एम०) सहित समस्त ग्राम पंचायत सचिव उपस्थित रहें।
dm द्वारा निर्देशित किया गया कि विद्यालयों में कायाकल्प का कार्य 20 दिन में खत्म कर दिया जाए। जिन विद्यालयों में चहारदीवारी अभी नहीं बनी है शीघ्र ही बना लिया जाए, यदि किसी भी विद्यालय में सीमांकन का विवाद है तो संबंधित उप जिलाधिकारी, बीएसए और एबीएसए आपस में समन्वय करते हुए विवाद को खत्म कराये। विद्यालयों में शौचालय, पेयजल, साफ-सफाई का विशेष ध्यान दिया जाए। ग्राम पंचायत में साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखा जाए। विद्यालयो में स्मार्ट क्लासेस संचालित होती रहे। जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि यदि विद्यालयों में शिक्षक अनुपस्थित है, तो इसकी सूचना शिकायत प्रकोष्ठ, जिलाधिकारी के सीयूजी नंबर, बेसिक शिक्षा अधिकारी को सूचित करें, उन पर कठोर कार्यवाही की जाएगी।
जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर छोटी-छोटी बीमारियों का इलाज किया जाए। सभी सीएचओ अनिवार्य रूप से निर्धारित समयावधि में उपस्थित रहे। सभी प्रकार की आवश्यक दवाई उपलब्ध रहे। सामुदायिक शौचालय निर्धारित समय अवधि में अनिवार्य रूप से खुले, अगर निरीक्षण के दौरान बंद होने की शिकायत पाई गई तो सम्बंधित सेक्रेटरी और ग्राम प्रधान पर कार्यवाही की जाएगी। सामुदायिक शौचालय साफ सुथरा रहे। जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि पंचायत भवन पर शासकीय सुविधा उपलब्ध कराया गया है। उन्होंने बताया कि पंचायत भवनों पर पंचायत सहायकों की नियुक्ति की गई है जिनके द्वारा पंचायत भवन पर ही प्रार्थना पत्र का रजिस्ट्रेशन कराया जाता है। जिलाधिकारी ने कहा कि कई पंचायत सहायक बहुत अच्छा कार्य कर रहे हैं और अन्य लोग भी उनसे प्रेरणा ले। सभी आंगनबाड़ी केंद्र समय से खोलने और बच्चों को शासन के निर्देश क्रम में एक्टिविटी कराये जाये।
जिलाधिकारी ने मुख्य विकास अधिकारी को निर्देशित किया कि आंगनबाड़ी केंद्रों के कायाकल्प करने की योजना बनाई जाए। जिलाधिकारी ने सभी लोगों को निर्देशित किया कि आगे भी इस तरह की बैठक कर कार्यों की समीक्षा भी की जाएगी अच्छा प्रदर्शन करने वालो को प्रोत्साहित एवं खराब प्रदर्शन करने वालो को दंडित किया जाएगा। जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि स्वच्छता बहुत ही जरूरी है 16 तारीख से जनपद में वृहद रूप से साफ-सफाई का कार्य कराया जाएगा, जिसके लिए आज से ही तैयारी कर ले। नालियों में एंटी लारवा का छिड़काव भी कराया जाएगा।
उन्होंने सभी उपस्थित लोगों को निर्देशित किया कि पूर्ण मनोयोग और सकारात्मक सोच के साथ कार्य करते हुए जनपद के विकास में अपना योगदान दें।जिलाधिकारी के द्वारा निर्देशित किया गया कि मतदान बूथों पर सभी प्रकार की आवश्यक तैयारियां पूर्ण कर ली जाए। बिजली व्यवस्था सुनिश्चित कर ली जाए, रैम्प ठीक करा लिया जाए।उन्होंने यह भी निर्देशित किया गया कि जल जीवन मिशन के तहत जो भी सड़के टूटी हैं उन्हें अभियान चलाकर 20 दिन के भीतर समतलीकरण करने का कार्य किया जाए।
गीता ज्ञान कर्म और भक्ति की त्रिवेणी है-राकेश मिश्रा
JAUNPUR NEWS जौनपुर। भगवद्गीता परिवार द्वारा रविवार को कोतवाली क्षेत्र के हिंदी भवन जौनपुर में गीता महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मेडिकल एसोसिएशन जौनपुर के अध्यक्ष डा अरुण कुमार मिश्रा,पूर्वांचल विश्वविद्यालय मनोविज्ञान की प्रोफेसर डा जान्हवी श्रीवास्तव, वरिष्ठ समाजसेवी डा विमला सिंह, आध्यात्मिक वक्ता व मोटिवेशनल स्पीकर राकेश मिश्रा और जनपद एड्स काउन्सलर व ख्यातिलब्ध कवयित्री डां सीमा सिंह के द्वारा मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन व वंदना कर किया गया।
समारोह को संबोधित करते हुए आध्यात्मिक वक्ता व मोटिवेशनल स्पीकर राकेश मिश्रा ने कहा कि गीता के प्रत्येक श्लोक मंत्र हैं इसके श्लोकों को हृदय में उतारने से अंतःकरण शुद्ध होता है और इसका हर शब्द अमृत है। गीता के अनुसार आचरण करने मनुष्य का तुरंत उद्धार हो जाता है। वरिष्ठ चिकित्सक डा अरुण मिश्रा ने कहा कि गीता साक्षात भगवान की वाणी है ,गीता ज्ञान रूपी गंगा जल में स्नान करने पर समस्त पाप ताप जलकर नष्ट हो जाते हैं। मनोविज्ञान की प्रोफेसर डा जान्हवी श्रीवास्तव ने कहा कि गीता में कहा गया है कि व्यर्थ की चिंता क्यों करते हो ? किससे डरते हो? डर को त्याग दो ! जब आत्मा न पैदा हो सकती है और न मर सकती है तो फिर डरने की जरूरत नहीं है ।इस ज्ञान को हर इंसान को अपनाना चाहिए क्योंकि चिंता करने से जीवात्मा और शरीर दोनों को कष्ट पहुंचता है। आज के समय में तनाव के कारण इंसान को तरह-तरह की बीमारियां उत्पन्न हो रही है ऐसे में गीता का यह ज्ञान मनुष्य के लिए बहुत फायदेमंद हो सकता है।
जनपद एड्स काउन्सलर व कवयित्री डा सीमा सिंह ने कहा कि गीता एक दर्शन है यह जीवन जीने की सबसे अच्छी कला सिखाती है। इसी कड़ी में शिक्षिका व कवियत्री डा सुमति श्रीवास्तव ने कहा कि गीता सुख-दुख, लाभ हानि, मान अपमान में सम रहना सिखाती है। अटल, अडिग और सम रहकर अपना कर्तव्य कर्म करने के लिए प्रेरित करती है।
इस ग्रंथ में ऐसा कोई भी शब्द नही है जो सदुपदेश से खाली हो। प्रसिद्ध.हृदय रोग चिकित्सक डा बीएस उपाध्याय ने ह्रदय रोग के कारण और निवारण सम्बन्धित सामान्य जानकारी देते हुए पर्यावरण के प्रति जागरूक किया। दार्शनिक, साहित्यकार व आदित्य बिड़ला कैपिटल जौनपुर के मैनेजर राजेश पांडेय ने बहुत ही आकर्षक अंदाज में संचालन का कार्य किया। सिद्धि एकेडमी की ताइक्वांडो कोच श्वेता सिंह ने मार्शल आर्ट का प्रदर्शन किया।
तिलकधारी इंटर कालेज की छात्रा ,अंशिका तिवारी,संस्कृति गुप्ता और सुमायल,फातमा ने बारी बारी से मधुर कृष्ण भजन प्रस्तुत किया। गीता ज्ञान मंदिर की छात्रा अंबिका गुप्ता ने पर्यावरण पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह प्राण वायु कहीं प्राणहर्ता न बन जाए। इस समारोह में वरिष्ठ समाजसेवी डा विमला सिंह, संजय उपाध्याय, मंजू सिंह, शिवसागर तिवारी, संतोष श्रीवास्तव सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे !कार्यक्रम के अंत में आयोजक राकेश मिश्रा जी ने सभी उपस्थित जनो के प्रति आभार व्यक्त किया।
JAUNPUR NEWS जौनपुर : वीआरपी इण्टर कालेज के मैदान में मनाया गया श्रीश्री ठाकुर अनुकूल चन्द्र जी का शुभ 136 वॉ जन्मोत्सव जन्मोत्सव की शोभा यात्रा हजारों श्रद्धालुओं के साथ, गाजे बाजे वं भजन-कीर्तन के साथ तथा वन्दे पुरुषोत्तम के जयघोष के साथ वी०आर०पी० इण्टर कालेज के उत्तरी गेट से निकल कर जेसीज चैराहा, ओलन्दगंज चहारसू चैराहा, होते हुए रोडवेज तिराहा की ओर से चलकर उत्सव स्थल पर समाप्त हुई। जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया। इसके उपरान्त डा. पंखुडी श्रीवास्तव के संचालन में मातृ सम्मेलन का आयोजन हुआ।
जिसमें श्रीश्री ठाकुर जी ने नारी के वैष्ठिय एवं समाज, परिवार के गठन में उनकी भूमिका पर चर्चा की गई। दोपहर धर्म सभा का आयोजन हुआ। वक्ताओं ने कहा कि सत्संग मनुष्य बनाने का कारखाना है। इसके माध्यम से आदर्ष माता पिता, भाई और पत्नी, बहन बनकर अपने कर्तव्यों का पालन करते हुए जीवन पथ पर चलना चाहिएं। सभी वक्ताओं ने डीपी वर्क करने का आहवान किया। इसके तहत जो गुरूभाई दीक्षा लिये है उनसे सम्पर्क करके याजन करते हुए अन्य लोगों को भी दीक्षित कराने में अपने भूमिका का निर्वाह करने पर जोर दिया गया। वक्ताओं ने कहा कि श्रीश्री ठाकुर के बताये गये यजन, याजन और ईष्टभृत्ति का पूरा करते हुए अपने जीवन को धन्य बनाना चाहिए। इससे मनुष्य का जीवन नियंत्रित और मर्यादित रहता है तथा पारिवारिक और सामाजिक जीवन खुषहाल बनता है।
JAUNPUR NEWS वक्ताओ में शुक्लागंज उन्नाव से अरूण कुमार शुक्ला आजमगढ से कृष्ण मोहन अस्थाना, गोरखपुर से प्रकाश चन्द्र झॉ ,बनारस से टीपीराग वैद्य, प्रयागराज से डा. पंकज सिंह, देहरादून से एश बहादुर आले, लखनऊ से रामजीत शुक्ला एवं गया से आगत चिरंजन (फौजी) दादा ने श्रीश्री ठाकुर अनुकूल चन्द्र के बहुयामी व जीवनोपयोगी व्यक्तित्व पर बृहद चर्चा किया। जन्मोत्सव पर एक निःशुल्क मेडिकल कैम्प का आयोजन किया गया। इस मेडिकल कैम्प उद्घाटन जौनपुर इण्यिन मेडिकल एसोसियेशन के अध्यक्ष डा. अरूण कुमार मिश्रा के द्वारा किया गया। संचालन काली प्रसाद सिंह एवं धन्यवाद ज्ञापन डा. निलेश श्रीवास्तव के द्वारा किया गया।JAUNPUR NEWS
Swayamsevak lives not for himself but for his loved ones: State Pracharak
पथ संचलन शक्ति प्रदर्शन का कार्यक्रम नहींः प्रान्त प्रचारक
जौनपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ जौनपुर द्वारा सामाजिक एकता एवं सामाजिक समरसता के उद्देश्य से एक भव्य पथ संचलन का कार्यक्रम आयोजित किया गया। सर्वप्रथम राज कालेज के मैदान में उपस्थित सभी स्वयंसेवकों के बीच परम पवित्र भगवा ध्वज फहराकर तथा संघ प्रार्थना के साथ कार्यक्रम का शुभारम्भ हुआ। नगर कार्यवाह डा. राजीव द्वारा मंच पर उपस्थित लोगों का परिचय कराया गया। जिसमें मुख्य अतिथि प्रान्त प्रचारक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ रमेश जी, विभाग सह संघ चालक अविनाश पाथर्डीकर, जिला संघ चालक डा. सुबाष सिंह, नगर संघ चालक धर्मवीर जी रहे। मुख्य अतिथि प्रान्त प्रचारक रमेश जी ने भगवा ध्वज को प्रणाम करते हुए अपने उद्बोधन में बताया कि यह पथ संचलन शक्ति प्रदर्शन का कार्यक्रम नहीं है, अपितु राष्ट्र के प्रति सब कुछ समर्पित करने का भाव है।
उन्होंने संघ का इतिहास बताते हुए कहा कि 27 सितम्बर 1925 को आदरणीय गुरूजी केशव बलिराम हेडगेवार जी ने विजय दशमी के दिन आरएसएस की स्थापना की थी और हिन्दू समाज को एकत्रित करने का संकल्प लिया। वह संगठन आज वट वृक्ष बनकर दुनिया का सबसे बड़ा स्वयंसेवी संगठन है। स्वयंसेवक अपने लिये नहीं, अपनों के लिये जीता है। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि 98 साल की साधना के पश्चात् संगठन 99वें वर्ष में प्रवेश कर रहा है और एक वर्ष पश्चात् यह भारतवर्ष का पहला संगठन होगा जो राष्ट्रहित में कार्य करता हुआ अपने 100 वर्ष पूरा करेगा। उन्होंने बताया कि भारतवर्ष के स्वतंत्र होने के पश्चात् संघ द्वारा राष्ट्रहित में निरंतर किये गये कार्यों का यह परिणाम हुआ कि 26 जनवरी 1963 को तत्कालीन प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू द्वारा गणतंत्र परेड पर स्वयंसेवकों को बुलाकर उनका अभिवादन किया गया। आने वाले समय में भारतवर्ष जगद्गुरू और प्रबल राष्ट्र के रूप में स्थापित होगा। मुख्य अतिथि उद्बोधन के पश्चात पथ संचलन का कार्यक्रम प्रारम्भ हुआ। बड़े ही अनुशासन व धैर्य का परिचय देते हुए भारी संख्या में उपस्थित स्वयंसेवकों द्वारा राज कालेज के मैदान से सब्जी मण्डी, कोतवाली, चहारसू, अटाला मस्जिद, किला होते हुए पुनः राज कालेज के मैदान में पथ संचलन का यह कार्यक्रम समाप्त किया गया। इस कार्यक्रम में प्रान्त प्रचारक प्रमुख श्रीराम चन्द्र जी, प्रान्त सम्पर्क प्रमुख दीन दयाल जी, प्रान्त कार्यालय प्रमुख जगदीश जी, विभाग प्रचारक अजीत जी, जिला प्रचारक रजत जी, शिव प्रकाश जी, डा. नितेश, जिला कार्यवाह रजनीश जी, नगर प्रचारक मण्डलेश्वर जी, भारत विकास परिषद शौर्य के अध्यक्ष डा. सन्दीप पाण्डेय, रामसूरत मौर्य, ज्ञान प्रकाश सिंह, अतुल जायसवाल, विनीत सेठ, विमल सिंह, पंकज सिंह, अमित निगम, ब्रह्मेश शुक्ल आदि उपस्थित रहे।
First audition of Shahganj participants, second audition will be held on 15th February.
जौनपुर। शाहगंज विधायक प्रतिनिधि संतोष पाण्डेय की देख देख में शाहगंज डाक बंगला पर पूर्वांचल के जाने माने इवेंट मैनेजर व प्लानर शशि द्विवेदी जो बदलापुर महोत्सव, जौनपुर महोत्सव ,शाहगंज महोत्सव करते आ रहे हैं । साथ में मुंबई से आए मोंटी ऐक्टर एवम् एंकर , वी डी जे सैंकी स्पॉन रिकॉर्ड जर्मनी, नीरज सिंह , शाहगंज के प्रतिभाशाली गायिका प्रियांशी जायसवाल की टीम आए हुए 25 प्रतिभागियों का पहला ऑडिशन लिए गया दूसरा ऑडिशन 15 फरवरी लिया जायेगा। जिसमे सभी प्रतिभागियों को बुलाया गया है ।
इस अवसर गायन, नित्य, सामूहिक नित्य के कलाकारों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया ।इस अवसर पर वेद प्रकाश जायसवाल पिछड़ा मोर्चा भाजपा,धीरज पाटिल भाजयुमो महामंत्री, राम जी यादव, आदि उपस्थित रहे।
सहायक शिक्षा निदेशक बेसिक वाराणसी मंडल की अध्यक्षता में मंडलीय समीक्षा बैठक का आयोजन
JAUNPUR NEWS जौनपुर: अनावश्यक अवकाश लेने वाले शिक्षकों पर लगेगी लगाम,शिक्षा निदेशक जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय में आज सहायक शिक्षा निदेशक बेसिक वाराणसी मंडल वाराणसी डॉ0 सत्य प्रकाश त्रिपाठी की अध्यक्षता में मंडलीय समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें जनपद के समस्त खंड शिक्षा अधिकारी, समस्त जिला समन्वयक, समस्त कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की वार्डन तथा समस्त एस0आर0जी0 उपस्थित रहे।
सहायक शिक्षा निदेशक (बेसिक) वाराणसी ने जनपद में बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा चलाई जा रही समस्त योजनाओं की बारी-बारी से समीक्षा की गई। कायाकल्प से संबंधित पैरामीटरों के संतृप्तिकरण पर प्रसन्नता व्यक्त की गई। निपुण विद्यालय बनाने, विद्यालयों के निरीक्षण की प्रगति, एमडीएम में बच्चों की उपस्थिति की प्रगति, कोर्ट केस की प्रगति, आईजीआरएस प्रगति, एमडीएम की प्रगति, किचन गार्डन की धनराशि प्रेषण की समीक्षा तथा रानी लक्ष्मीबाई आत्मरक्षा प्रशिक्षण की समीक्षा की।
उन्होंने विद्यालयों में टाइम टेबल से पढ़ाई, समय से विद्यालयों का संचालन, कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों में बच्चियों से संबंधित समस्त व्यवस्थाएं की समीक्षा के दौरान कहा कि यदि यह कार्य अच्छे ढंग से हो तो हमारा जनपद प्रदेश में सबसे पहले निपुण हो जाएगा।
सीसीएल एवं अन्य अवकाश लेने वाले शिक्षकों पर अनावश्यक अवकाश, छुट्टी अर्जित करने पर लगाम लगाए जाने की बात कही एवं यह भी कहा कि शिक्षक खंड शिक्षा अधिकारी एवं सभी पदों पर विराजमान अधिकारी अगर अपनी अपनी जिम्मेदारियों को सही रूप में निर्वहन करें तो जनपद को निपुण जिला बनाने में देर नहीं लगेगी। उक्त अवसर पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ0 गोरखनाथ पटेल द्वारा सभी का आभार व्यक्त किया।
डीएम जौनपुर ने भूमि विवाद पर,फर्जी मुकदमे न दर्ज करने के निर्देश दिए है
JAUNPUR NEWS : पूर्वांचल विश्वविद्यालय के संगोष्ठी भवन में आज शुक्रवार को राजस्व कर्मियों की डीएम जौनपुर ने बुलाई बैठक जिलाधिकारी द्वारा वीर बहादुर पूर्वांचल विश्वविद्यालय के संगोष्ठी भवन में राजस्व कर्मियों के साथ भूमि विवाद, आईजीआरएस, रियल टाइम खतौनी,सामान्य निर्वाचन लोकसभा-2024,घरौनी वितरण, वरासत आदि के संबंध में बैठक हुई।
जिलाधिकारी ने उपस्थित सभी अधिकारियों एवं कार्मिकों से शासन की अपेक्षा के अनुरूप प्रतिबद्ध होकर कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सकारात्मक सार्वजनिक प्रतिक्रिया अत्यंत महत्वपूर्ण है। आम जनमानस को अपने समाधान से संतुष्ट करें। राजस्व विभाग के तहत तहसीलों में जो भी विसंगतिया है उसे दूर करे।
आपसे अपेक्षा है कि बिना किसी प्रलोभन के शुचिता के साथ कार्य किया जाए, जिससे किसी भी शिकायतकर्ता को परेशानी का सामना न करना पड़े। जहां भूमि सम्बन्धित विवाद है वहां राजस्व विभाग अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है वहां पर हमारी साझी जिम्मेदारी है कि इसके निस्तारण के कार्य को निष्पक्ष होकर करें। आय, जाति, निवास आदि प्रमाण पत्र को समयबद्ध तरीके से निर्गत करें। डीएम जौनपुर ने कहा कि आगामी लोकसभा निर्वाचन चुनाव अत्यंत महत्वपूर्ण है अतः सभी प्रकार की तैयारियां समयबद्ध तरिके से पूर्ण कर ली जाए और बूथ संबंधी समस्या का त्वरित निस्तारण किया जाए।
डीएम जौनपुर ने सभी उपजिलाधिकारी को निर्देशित किया कि सरकारी जमीनों पर अवैध कब्जे की कोई सूचना मिले तो इस पर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करें। यह हमारी जिम्मेदारी है कि सरकारी जमीनों पर अवैध कब्जे न होने पाए। उपजिलाधिकारी, तहसीलदार, लेखपाल आदि कि व्यक्तिगत जिम्मेदारी है की क्षेत्र में जाकर जटिल एवं संवेदनशील मुद्दों को समयबद्ध तरीके से निस्तारित कराए।
लेखपाल संघ के अध्यक्ष से लेखपाल की समस्याओं के संदर्भ में जानकारी प्राप्त की जिसपर बताया गया कि मछलीशहर में एसीपी पेंडिंग का मुद्दा है, जिसको त्वरित निस्तारण करने के निर्देश सम्बन्धित को दिये साथ ही उन्होंने निर्देशित किया कि भूमि संबंधी विवादों पर अनावश्यक मुकदमे न दर्ज किए जाएं। लेखपाल, अमीन आदि के अनियमित वेतन मिलने की जानकारी होने पर वेतन नियमित करने के निर्देश दिए। तहसीलदार और लेखपाल को संयुक्त रूप से मिलकर कार्य करने के लिए निर्देश दिए, लेखपालों के आईडी कार्ड भी जारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कही पर भी संवादहीनता की स्थिति न हो।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी साई तेजा सीलम, अपर जिलाधिकारी (वि.एवंरा.) राम अक्षयबर चौहान, मुख्य राजस्व अधिकारी गणेश प्रसाद, समस्त उपजिलाधिकारीगण, तहसीलदार व नायब तहसीलदारगण, समस्त राजस्व निरीक्षक, समस्त लेखपाल सहित अन्य उपस्थित रहे।