Home Blog Page 348

JAUNPUR:साल का पहला मन की बात कार्यक्रम को सुनें भाजपाई

0
JAUNPUR:साल का पहला मन की बात कार्यक्रम को सुनें भाजपाई

मिश्रा बिल्डिंग मैटेरियल पर आयोजित हुआ कार्यक्रम

खेतासराय (जौनपुर) भारतीय जनता पार्टी के खेतासराय मण्डल महामंत्री मनीष कुमार गुप्ता के नेतृत्व में रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात कार्यक्रम को सुना। कस्बा स्थित मिश्रा बिल्डिंग मैटेरियल पर रविवार को उक्त भाजपा नेता एकत्र हो गए। जहाँ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मन की बात कार्यक्रम के 109वें एपिसोड को सुना। जिसमें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि इस साल हमारे संविधान के भी 75 वर्ष हो रहे हैं और सुप्रीम कोर्ट के भी 75 वर्ष हो रहे हैं। हमारे लोकतंत्र के ये पर्व, मदर ऑफ डेमोक्रेसी के रूप में भारत को और सशक्त बनाते हैं। 2024 का ये पहला मन की बात का कार्यक्रम है। अमृतकाल में एक नयी उमंग है, नयी तरंग है। इस मौके पर शांतिभूषण मिश्रा, वरिष्ठ भाजपा नेता गजेंद्र पाण्डेय, सभासद अनिल प्रजापति, वंश श्रीवास्तव, आदर्श श्रीवास्तव, सचिन सोनी, आकाश सोनी, राजकेशर आदि लोग उपस्थित रहे।

JAUNPUR : ट्रक्टर की चपेट में आने से बृद्ध की मौत

0
JAUNPUR : ट्रक्टर की चपेट में आने से बृद्ध की मौत

JAUNPUR NEWS : जौनपुर (खुटहन) रविवार की सुबह खलसापट्टी गाँव निवासी हनुमान सिंह (80 ) सामान खरीदने खुटहन बाजार आये थे वे पोस्ट आफिस के सामने से पैदल खुटहन चौक की तरफ आ रहें थे उक्त स्थान पर विपरित दिशा से तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक्टर टाली की चपेट में आ गए जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई मौत की खबर लगते ही स्वजन दहाड़े मार रोने लगे सुचना पर पहुची पुलिस शव को कब्जे में लेकर आवस्यक कार्यवाही कर पीएम हेतु भेज दिया हनुमान सिंह के घर में पत्नी बीना के अलावा दो बच्चे है l

Jaunpur:जौनपुर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा बाल शिविर का किया गया आयोजन

0

JAUNPUR NEWS जौनपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने नगर में बाल शिविर का आयोजन रामनाथ महाविद्यालय ईसापुर में हुआ जिसमें कक्षा 5 से कक्षा 10 तक के 120 बाल स्वयंसेवकों ने प्रतिभा किया जो दिनांक 27 जनवरी से आरंभ होकर 28 जनवरी 2024 दोपहर 1:00 संपन्न हुआ। शिविर का उद्घाटन करते हुए जौनपुर विभाग के विभाग प्रचारक श्रीमान अजीत ने कहा कि बच्चे राष्ट्र के भविष्य हैं बच्चों के मन में राम है राम के चरित्र को बच्चे चरितार्थ कर राष्ट्र भावना से ओत प्रोत हो यही शिविर का उद्देश्य है ।

समापन सत्र को संबोधित करते हुए जौनपुर जिला के जिला प्रचारक श्रीमान रजत जीतने कहा कि यह शिविर बच्चों के अंदर अनुशासन, भारतीय संस्कार और राष्ट्र भावना जागृत करेगी। कार्यक्रम में माननीय जिला संघ चालक डॉक्टर सुभाष सिंह जी नगर सह संघचालक श्रीमान अरुण जी नगर प्रचारक मंगलेश्वरम जी सर्वव्यवस्था प्रमुख राजीव जी, नगर कार्यवाह डॉ राजीव त्रिपाठी जी ,आनंद जी ,अमित जी ,अनिल ,अनिकेत ,शक्ति , सूर्या ,अजय ,ऐश्वर्या जी जिला विभाग प्रांत आदि से लोग उपस्थित रहे।।

जौनपुर:जेसी ऋचा गुप्ता ने आठवीं अध्यक्ष के रूप में लिया शपथ,MLC ने दी बधाई 

0
जौनपुर:जेसी ऋचा गुप्ता ने आठवीं अध्यक्ष के रूप में लिया शपथ,MLC ने दी बधाई 

जेसीआई क्लासिक का  आठवां शपथ ग्रहण समारोह सफलतापूर्वक संपन्न 

JAUNPUR NEWS जौनपुर: जेसीआई क्लासिक के तत्वाधान में सफलतापूर्वक आठवां शपथ ग्रहण समारोह संपन्न हुआ जेसी ऋचा गुप्ता ने आठवीं अध्यक्ष के रूप में शपथ लिया। शपथ निवर्तमान अध्यक्ष जेसी शिवम सिंह ने दिलाया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि बृजेश सिंह  ने नवनियुक्त अध्यक्ष ऋचा गुप्ता को बधाई देते हुए कहा जेसीआई क्लासिक आज के विकसित समाज का आईना है साथ ही उन्होंने क्लासिक द्वारा चलाए जा रहे सस्टेनेबल प्रोग्राम ट्रैफिक अवेयरनेस वह ब्लड डोनेशन कैंप की भूरि भूरि प्रशंसा की। की नोट स्पीकर जेसी रवि प्रकाश ने कहा प्रथम महिला अध्यक्ष के रूप में ऋचा गुप्ता निश्चित  ही इस वर्ष को स्वर्णिम एवं उल्लेखनीय बनाएंगे ऐसा उम्मीद करते हैं। विशिष्ट अतिथि अभिनव चौरसिया ने कहा जिस प्रकार से मूर्तिकार पत्थरों को तराश  कर मूर्ति बनाता है उसी प्रकार जेसीआई क्लासिक समाज के लोगों को निखारने का प्रयास कर रहा है। इंस्टालिंग ऑफिसर पल्लवी सिंह ने कहा जेसीआई व्यक्तित्व विकास की संस्था है और विकास के लिए समर्पण का भाव होना चाहिए।

जौनपुर:जेसी ऋचा गुप्ता ने आठवीं अध्यक्ष के रूप में लिया शपथ,MLC ने दी बधाई 

नवनियुक्त अध्यक्ष ऋचा गुप्ता ने कहा मुझे आशा ही नहीं पूर्ण विश्वास है इस वर्ष संस्था आप सभी के सहयोग से नए आयाम स्थापित करेगी। इस अवसर पर संस्था की नई कार्यकारिणी सदस्य ने भी शपथ लिया। डॉ प्रतीक मिश्रा, साधना सिंह, अनुज वर्मा, पूजा गोयल, शालिनी सेठ, डा देवव्रत उपाध्याय ने नवीन सदस्य के रूप में शपथ लिया। संस्था द्वारा यूट्यूब चैनल, इंस्टाग्राम पेज, मासिक बुलेटिन का विमोचन किया गया। समाज की विभिन्न संस्थाओं से पहुंचे लोगों ने नवनियुक्त अध्यक्ष को  बधाइयां दी।

इस अवसर पर संस्थापक अध्यक्ष विशाल गुप्ता, श्याम जी सेठ, सुजीत अग्रहरि, राजीव साहू, प्रदीप सेठ, सतपाल सिंह, नितिन सिंह, कार्तिक सेठी, हर्षित अग्रहरि, शुभम जावा, प्रदीप उपाध्याय, अविनाश गोयल, एस बैंकर, रितेश गुप्ता, हसन अब्बास, विकल्प शुक्ला, अभिषेक जायसवाल, लक्ष्मी सिंह, प्रियंका पांडे, ज्योत्सना साहू आदि उपस्थित रहे। संगीता सेठ द्वारा आस्था पथ का वचन हुआ वह बबीता उपाध्याय द्वारा मुख्य अतिथि का जीवन परिचय प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम का संचालन अमित पांडे ने वह आभार विनय साहू ने प्रस्तुत किया।

JAUNPUR:गणतंत्र दिवस के अवसर पर आन,बान व शान से फहराया गया तिंरगा

0
JAUNPUR:गणतंत्र दिवस के अवसर पर आन,बान व शान से फहराया गया तिंरगा
JAUNPUR NEWS

शिक्षण संस्थानों में आयोजित हुआ सांस्कृतिक कार्यक्रम

JAUNPUR NEWS खेतासराय (जौनपुर) पूरे भारत में गुरुवार को बड़े धूमधाम से 75वां गणतंत्र दिवस मनाया गया। इसी क्रम में स्थानीय थाना क्षेत्र के अंतर्गत स्थित विभिन्न सरकारी भवनों विभिन्न संस्थाओं में आन, बान व शान के साथ तिंरगा फहराया गया वही शिक्षण संस्थानों में भी हर्षोल्लास के साथ झण्डा फहराया गया और सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। क्षेत्र स्थित सर्वोदय इण्टर कॉलेज खुदौली में प्रधानाचार्य अनिल कुमार उपाध्याय, नेशनल चिल्ड्रेन स्कूल खेतासराय में चेयरमैन वसीम अहमद, खेतासराय थाना में थानाध्यक्ष त्रिवेणी सिंह, उद्योग व्यापार मण्डल कार्यालय खेतासराय में नगर अध्यक्ष संजय विश्वकर्मा, अब्दुल अजीज अंसारी डिग्री कॉलेज में प्रबंधक कहकशां खान, जय माँ विंध्यवासिनी दुर्गा पूजा समिति पर भाजपा नेता मनीष गुप्ता, सोंधी ब्लॉक पर ब्लॉक प्रमुख मंजू सिंह, सर्वोदय इण्टर कॉलेज खुदौली में प्रधानाचार्य अनिल कुमार उपाध्याय, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सोंधी पर चिकित्साप्रभारी डॉक्टर रमेश चंद्रा ने झण्डा फहराया। जे.डी. कान्वेंट स्कूल में डॉ. सलीम खान ने झंडा फहराया इसके उपरांत इस देश के लिए कुर्बानी देने वाले अमर शहीदों को याद किया गया। इस दौरान मुख्य रूप से डॉक्टर मसूद खान, दिनेश कुमार गुप्ता, कैप्टन राजेश यादव, विनोद मिश्रा, रेखा यादव, जगदम्बा प्रसाद पाण्डेय, शान्ति भूषण मिश्र, पप्पू पटवा, अनूप गुप्ता, अली, जिगर सहित आदि लोग उपस्थित रहे। JAUNPUR NEWS

JAUNPUR CRIME :जौनपुर में लुटेरे को ग्रामीणों ने बनाया बंधक,फरार साथियो को पुलिस खोज रही है

0
JAUNPUR CRIME :जौनपुर में लुटेरे को ग्रामीणों ने बनाया बंधक,फरार साथियो को पुलिस खोज रही है
jaunpur crime news

छिनैती की घटना को अंजाम देने जा रहे लुटेरे को ग्रामीणों ने बनाया बंधक ,फरार साथियो को पुलिस खोज रही है 

JAUNPUR CRIME [ शाहगंज] जौनपुर में छिनैती की घटना असफल नकली बन्दुक और चाकू बरामद ,खुटहन थाना क्षेत्र के बड़नपुर गांव के प्राथमिक विद्यालय के पास एक चोर को  ग्रामीणों द्वारा बंधक बनाकर पीटने का मामला सामने आया है  घटना शनिवार की  दोपहर का बताया जा रहा है प्रत्यक्ष दर्शियों की माने तो लूट की घटना को अंजाम देने जा रहे लुटेरों को गांव वालो की सक्रियता के चलते  साइकिल सवार सराफा व्यवसाई का गहनों से भरा  बैग  छिनैती होते होते  बच गया। गांव के चारो तरफ घेराबंदी कर ग्रामीणों ने एक बदमाश को  बाइक के साथ पकड़ लिया। वही दो  बदमाश मौके का फायदा उठाते हुए भागने में सफल रहे। भीड़ में लोगों ने बदमाश का हाथ पांव बांध कर थोड़ी बहोत  पिटाई करने के बाद पुलिस को सौंप दिया। लुटेरे के  पास से एक चाकू और‌ पिस्टल के माडल का नकली गन बरामद किया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार इमामपुर गांव निवासी श्रीराम सोनी झोले में गहने रख साइकिल से गांव -गांव फेरी लगाकर सोने चांदी के आभूषण बेचते हैं। शनिवार की दोपहर वह घर साइकिल से खेतासराय की तरफ जा रहे थे। उक्त विद्यालय के पास दो बाईकों से पांच की संख्या में बदमाशों ने ओवरटेक कर रोक लिया। गहनों का झोला छीन रहे थे कि श्रीराम ने शोर मचा दिया। घटनास्थल के पास किराने की दुकान पर बैठे कुछ ग्रामीण ललकारते हुए मौके की तरफ दौड़े। सामने से भी गांव वालों को आता देख बदमाश झोला छोड़ भागने लगे। चार बदमाश तो भागने में सफल रहे। लेकिन एक को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। उसकी पिटाई शुरू कर दिया। वारदात स्थल पर पहुंची पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। 

सूचना पर पहुँची पुलिस द्वारा बदमाश को हिरासत में लेकर आगे की कार्यवाही  में जुटी । घटना के सम्बन्ध में जानकारी देते हुए क्षेत्राधिकारी शाहगंज हेमंत कुमार ने बताया कि एक बाइक पर तीन की संख्या में सवार बदमाश स्वर्ग व्यवसायी को लूटने की नीयत से आये हुए थे। इस दौरान वहां मौजूद ग्रामीणों ने एक बदमाश को दौड़ाकर पकड़ लिया जबकि अन्य भागने में सफल रहे। वही पुलिस बदमाश को पकड़ कर थाने लेकर गई। पार्क में बांधे गये बदमाश से ग्रामीणों द्वारा पूछताछ की गई तो उसने अपना नाम सिकन्दर राजभर ग्राम आरे-बर्रे जिला आजमगढ़ बताया। बाईक से आये बेख़ौफ़ बदमाशों ने दिन दहाड़े लूट की घटना को अंजाम देने की कोशिश थी। इस दौरान ग्रामीणों द्वारा तमंचा व चाकू के साथ उसे पकड़ा लिया गया। वही ग्रामीणों द्वारा दैहिक समीक्षा करने के बाद पुलिस के हवाले किया गया। दूसरी तरफ इस घटना से खुटहन  क्षेत्र में तरह तरह की चर्चा है l JAUNPUR CRIME NEWS

JAUNPUR: जौनपुर में धूमधाम से मनाया गया 75 वां गणतंत्र दिवस

0
जौनपुर में धूमधाम से मनाया गया 75 वां गणतंत्र दिवस
जौनपुर में धूमधाम से मनाया गया 75 वां गणतंत्र दिवस

JAUNPUR NEWS : जनपद जौनपुर में 75 वां गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया।  जिलाधिकारी अनुज कुमार झा द्वारा कलेक्ट्रेट प्रांगण में झंडारोहण किया गया तथा उपस्थित सभी अधिकारियों, कर्मचारियों को शपथ दिलाया गया कि ’’हम भारत के लोग, भारत को एक सम्पूर्ण प्रभुत्व सम्पन्न, समाजवादी, धर्म निरपेक्ष, लोकतान्त्रिक गणराज्य बनाने के लिये उसके समस्त नागरिकों को सामाजिक, आर्थिक और राजनैतिक न्याय, विचार, अभिव्यक्ति, विश्वास, धर्म और उपासना की स्वतंत्रता, प्रतिष्ठा और अवसर की समता प्राप्त कराने के लिये तथा उन सबमें व्यक्ति की गरिमा और राष्ट्र की एकता और अखण्डता सुनिश्चित कराने वाली बन्धुता बढ़ाने के लिये पुनः दृढ़ संकल्प होकर अपनी इस सभा में एतद् द्वारा संविधान को अंगीकृत, अधिनियमित और आत्मार्पित करते हैं।’’

 इसके पश्चात जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट सभागार में सभी लोगो को देश के गोल्डन जुबली यानी 75वे गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि एक लंबे संघर्ष के बाद हमें आजादी मिली है निश्चय ही यह उत्सव  का अवसर है। हमारे संविधान निर्माताओं ने दूरदृष्टि के साथ संविधान का निर्माण किया है, यह पूरे विश्व में सबसे बड़ा संविधान है ही, साथ ही इसमें कभी किसी बड़े व्यवस्था परिवर्तन की आवश्यकता नही पड़ी। वर्तमान में जहां अन्य कई देशों को तख्ता पलट जैसी विषमताओं का सामना करना पड़ रहा है हम भाग्यशाली है कि हमे कभी ऐसी प्रतिकूल परिस्थितियों का सामना नही करना पड़ा।यह  निश्चय ही हमारे संविधान निर्माताओं की दूरदर्शिता का ही परिणाम है।

JAUNPUR: जौनपुर में धूमधाम से मनाया गया 75 वां गणतंत्र दिवस
जौनपुर में धूमधाम से मनाया गया 75 वां गणतंत्र दिवस

 उन्होंने कहा कि आज हमारा देश विकसित देश की ओर अग्रसर है, आने वाले 25 साल देश के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। आज देश में एक्सपोनेंशियल विकास हो रहा है। आज समाज के हर तबके के बच्चो को शिक्षा का अवसर मिल रहा है देश में विकास कार्य हो रहे है  वर्ष 2047 तक हम निश्चय ही विकसित राष्ट्र का निर्माण कर लेंगे। वर्तमान में हमारे द्वारा की गई शुरुआत ही हमारी आने वाली पीढ़ी को एक नया आयाम देगी। उन्होंने लोगो से अपील किया कि  देश को विकसित बनाने में अपना योगदान अवश्य दे। इस दौरान देश को आजादी दिलाने वाले वीर सपूतों, स्वतंत्रता सेनानियों  आदि के बलिदान को याद किया गया।

इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी JAUNPUR वि. एवम रा. रामअक्षयबर चौहान, मुख्य राजस्व अधिकारी गणेश प्रसाद, नगर मजिस्ट्रेट जल राजन चौधरी सहित अन्य अधिकारीगण एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे इसी प्रकार मुख्य विकास अधिकारी साई तेजा सीलम द्वारा विकास भवन में गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया और अधिकारियों एवं कर्मचारियों को शपथ दिलाई गई।पुलिस लाइन जौनपुर पर आयोजित कार्यक्रम में मा० राज्यमंत्री खेल एवं युवा कल्याण विभाग श्री गिरीश चन्द्र यादव द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया एवं परेड का निरीक्षण किया गया। इस अवसर पर स्कूली बच्चों द्वारा विभिन्न देशभक्ति एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया। विधायक बदलापुर रमेश चन्द्र मिश्रा, मा0 विधायक शाहगंज RAMESH सिंह, जिलाधिकारी अनुज कुमार झा, पुलिस अधीक्षक डॉ० अजय पाल शर्मा एवं अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।   

JUNPUR LETEST NEWS

 

jaunpur news: खुटहन मुजुक्कीपुर गौशाला का हाल बेहाल गौ पालन में भारी गोलमाल

0

खुटहन (jaunpur news ) पशुशाला में गौ माता किचड़ में रहने को मजबुर सरकार द्वारा करोड़ों रुपये गौ सेवा में खर्च करने के बाद भी आधा पेट सुखा पुवाल खाने से आये दिन हो रही है मौतें ग्राम प्रधान व विकास अधिकारी रवि यादव की है जिम्मेदारी आपको बता दे गौशाला गाँव के किनारे जंगल में होने के नाते वहाँ बहोत कम लोगों का आना जाना रहता है जिसका फायदा ग्राम प्रधान व विकास अधिकारी रवि यादव खुब उठा रहे हैं यहाँ लाखों रुपये का गोलमाल है गौ माता की दुर्दशा का विडियो सोसलमिडिया पर खुब वायरल हो रहा है l

राष्ट्रीय मतदाता दिवस: निर्भीक होकर मतदान करना चाहिए- आशीष सिंह

0

अब्दुल अजीज अंसारी डिग्री कॉलेज में कार्यक्रम का हुआ आयोजन

खेतासराय (जौनपुर):- गणतंत्र दिवस से एक दिन पूर्व राष्ट्रीय मतदाता दिवस के रूप में मनाया जाता है। जिसमें विभिन्न तरह के कार्यक्रमों का आयोजन कर मतदाताओं को उनके मतदान के बारे में बताया और जागरूक किया जाता है। इस अवसर पर क्षेत्र के अब्दुल अजीज अंसारी डिग्री कॉलेज मजडीहा शाहगंज में गुरुवार को राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रुप में तहसीलदार शाहगंज आशीष सिंह उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की शुरुआत छात्राओं द्वारा स्वागत गीत के माध्यम से किया गया। कार्यक्रम में मतदाता जागरूकता से सम्बंधित छात्राओं द्वारा लघु नाट्य, गीत, देशभक्ति गीत आदि का प्रस्तुत किया। वही छात्राओं द्वारा प्रस्तुत संस्कृतिक कार्यक्रम को अतिथियों ने सराहा। इस दौरान कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए अतिथि शाहगंज तहसीलदार आशीष सिंह ने कहा कि मतदान का प्रयोग बुद्धिमानी से करनी चाहिए। किसी के दबाव में आकर मतदान नहीं करना चाहिए। मतदाता पूरी तरह से निर्भीक होकर मतदान करना चाहिए और इसके लिए लोगों को भी प्रेरित करना चाहिए।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रही सेक्रेट्री मिर्ज़ा अजफर बेग ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि लोकतंत्र में मतदान एक ऐसी ताकत है जो सत्ता को पलट सकती है। इसीलिए मतदान को सोच-विचार कर ही करना चाहिए। अंत में उपस्थित लोगों को अथिति ने शपथ दिलाया। इस मौके पर नायब तहसीलदार संदीप कुमार गुप्ता, संजय कुमार राय, लेखपाल विकास, डॉ. सलीम खान, प्राचार्य मो. आमिर सिद्दीकी, प्रधानाचार्य नौशाद खान, प्रधानाचार्य प्रभात पाठक, डॉ. प्रशांत, आशीष कुमार अस्थाना, लालचन्द, अनुराग यादव समेत आदि लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन अतहर खान प्राचार्य एन.पी. उपाध्याय ने आगन्तुको के प्रति आभार व्यक्त किया।

Jaunpur news। अटेवा ने मतदाता दिवस पर निकाला पेंशन जागरूकता मार्च :

0


जौनपुर। अटेवा पेंशन बचाओ मंच जौनपुर ने निकाली पेंशन जागरूकता मार्च । लोगों को मतदान हेतु जागरूक करने के साथ साथ अटेवियंस ने राजनीतिक दलों को आगाह किया कि अटेवा आगामी चुनाव में वोट की चोट करेगा।
सर्वप्रथम डा भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हे नमन करते हुए जागरूकता मार्च का शुभारंभ किया गया। हजारों की संख्या में पेंशन विहीन शिक्षक ,कर्मचारी पेंशन योजना को बहाल करने की मांग करते हुए कलेक्ट्रेट , जोगियापुर, जेसीज , रोडवेज और जेल रोड होते हुए विकास भवन स्थित शहीद स्तंभ पर पहुंच कर जागरूकता मार्च का समापन किया गया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष चंदन सिंह और महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष डा यामिनी सिंह सभी क्रांतिकारी साथियों का आभार व्यक्त किया साथ ही साथ जिला महामंत्री इन्दु प्रकाश यादव एवं जिला प्रवक्ता विनय वर्मा ने 4 फरवरी को रन फॉर ओ पी एस के लिए लखनऊ चलने का आवाह्न किया । इस अवसर पर अनिता मौर्य, पूनम जायसवाल , आराधना , फूलकली, सीमा यादव, पूजा पांडेय , जगदीश यादव, संदीप यादव , शशि राय ,प्रवीण श्रीवास्तव,राजेश उपाध्याय, अरविंद यादव,सुरेंद्र सरोज, शैलेश यादव, प्रशांत यादव,रितेश श्रीवास्तव, हिमांशु भास्कर, राजधारी तिवारी, गौरी शंकर यादव, ,विजय पाल, अशोक राव , हरिश्चंद्र यादव, नन्द लाल पुष्पक, प्रदीप उपाध्याय , रजी अहमद, माणिक चन्द, उदय राज पटेल, अनिल चौधरी, संदीप यादव महाराजगंज, अनिल चौधरी सुईथाकला , गौरव यादव, प्रदीप यादव, कृपा निधि यादव, शरद यादव, नागेंद्र यादव, विनोद यादव, विनय उपाध्याय, सर्वेश , विनय यादव, प्रमोद प्रजापति, अखिलेश, लाल चंद यादव, सूरज कन्नौजिया, लक्ष्मण पाठक,रविन्द्र नाथ, तेजबहादुर ,अखिलेश यादव,राहुल शर्मा , अमरेंद्र सिंह, जितेंद्र कुमार, रमाकांत पाल, रमेश मौर्य, संजय कन्नौजिया, नितिन यादव, रत्ती लाल निषाद,प्रेम चंद यादव, अरुण प्रकाश यादव आदि लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम प्रभारी जिला संगठन मंत्री सुभाष सरोज एवं संदीप चौधरी ने अन्त में सभी का आभार व्यक्त किया।