जौनपुर। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के जमुहाई गांव निवासी समाजसेवी इंद्रप्रकाश सिंह 60 वर्ष की उम्र मे मुंबई में उपचार के दौरान निधन हो गया। उनके निधन की सूचना मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई ।स्वर्गीय इन्द्रप्रकाश सिंह बिजनेसमैन अमित कुमार सिंह सोनू के बङे चाचा थे ।
प्रदेश के स्वतंत्र प्रभार राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव, भाजपा नेता अजय सिंह खर्चू, पूर्व जिला पंचायत सदस्य पंचम राजभर, ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधी सुनील कुमार यादव मम्मन, जितेंद्र सिंह झिनकू ,राहुल सिंह, सुनील यादव अध्यक्ष कर्मचारी संघ ने शोक संवेदना जताई। वही काफी संख्या मे लोगों ने घर पहुंच कर शोक प्रकट किया और परिजनों को सांत्वना दी। उनका अंतिम संस्कार मुंबई में ही किया ।
खेतासराय (जौनपुर) प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सोंधी पर गुरुवार को एक प्रसूता जे ऐसे बच्चे का जन्म दिया जो क्षेत्र में कौतूहल का विषय बन गया। जिसको लेकर तरह-तरह की चर्चायें होने लगी।
मिली जानकारी के अनुसार उक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर गुरुवार को मवई गाँव निवासी चंद्रसेन की पुत्री सीमा चौहान को प्रसव पीड़ा शुरू हुआ तो स्वजनों ने पीएचसी सोंधी लेकर पहुँचे। जहाँ गुरुवार की दोहपर प्रसव हुआ तो एक ऐसे बच्चे जन्म दिया की लोग हतप्रभ हो गए।बच्चे की ऐसी तस्वीर हमारे पास मौजूद है किन्तु स्पस्ट दिखा नहीं सकते l
नवजात बच्चे के पास न तो कान है न ही नाक है, बडी-बडी आँख होने के साथ-साथ जन्म के समय से ही दाँत है। उसके शरीर पर लाल रंग की दरारें भी पड़े हुए है। हालांकि स्वजनों ने नवजात शिशु को लेकर घर चले गए। डिलेवरी के पश्चात बिना नाक, कान के बच्चे को देख लोग हतप्रभ रह गए जो क्षेत्र में कौतूहल का विषय बना हुआ है।
तदर्थ अध्यापकों का वेतन न मिलने से नाराज हुए शिक्षक,सम्बंधित अधिकारियो के प्रति जताया विरोध
जौनपुर के तदर्थ अध्यापकों ने सम्बंधित अधिकारियो के प्रति जताया आक्रोश ,सौपा ज्ञापन
JAUNPUR NEWS जौनपुर। तदर्थ अध्यापकों का विशाल समूह नगर पालिका इंटर कॉलेज में एकत्रित होकर शासन में बैठे हुए अधिकारियों के प्रति अपना आक्रोश व्यक्त किया। माध्यमिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने कहा कि 4 महीने से हम अध्यापकों का वेतन रोककर सरकार ने हम लोगों को सड़क पर ला दिया। उच्च न्यायालय के स्पष्ट आदेश के बावजूद भी सरकार में बैठे हुए अधिकारी उच्च न्यायालय के आदेश का अनुपालन करने में अपनी तौहीन समझते हैं।
शासन में बैठे हुए अधिकारियों ने 7 अगस्त 1993 से 2000 तक नियुक्त समस्त शिक्षकों को पठन-पाठन पट से मुक्त कर दिया जबकि यह शिक्षक निरंतर 25 से 30 सालों तक विद्यालयों में अपनी निरंतर सेवा देते रहे हैं और ट्रेजरी से इनका वेतन भुगतान होता रहा है। अचानक 9 नवंबर 2023 को एक पत्र जारी कर उनकी सेवा समाप्त करने का निर्णय ले लिया। इन अधिकारियों के बर्बरता पूर्ण निर्णय हजारों परिवारों के मानसिक स्थिति को विचलित कर दिया। पीड़ित अध्यापकों को अब केवल माननीय योगी सरकार से ही अपेक्षा है जो इन अध्यापकों को दयालुता पूर्वक निर्णय लेते हुए उन्हें विद्यालय में पुनः स्थापित कर उनका वेतन भुगतान कराने पर ध्यान दें। सभा में राजीव सिंह, विनय ओझा, अनिल यादव, ओम प्रकाश सिंह, पूनम सिंह, शाहिद बानों, सुमन श्रीवास्तव, वेद प्रकाश सिंह, रवीश सिंह, चित्रसेन सिंह, मदन मिश्रा, बबलू सिंह, अजय सिंह, राजेश पांडे, रमेश सिंह, राघवेंद्र सिंह, सीताराम मौर्य, अखिलेश सिंह, जय प्रताप सिंह आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
विकास खण्ड करंजाकला परिसर मे आयोजित रोजगार मेले में 205 का चयन 407 ने किया प्रतिभा
JAUNPUR NEWS जौनपुर : करंजाकला विकास खंड के परिसर में गुरुवार को द्वितीय चरण के विकास खंड स्तरीय रोजगार मेला का आयोजन किया गया, जिसमें 407 से अधिक युवाओं ने प्रतिभाग किया। साक्षात्कार में 205 सफल प्रतियोगियों का चयन विभिन्न कंपनियों द्वारा किया गया। मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि सुनील कुमार यादव उर्फ मम्मन, खंड विकास अधिकारी रामदुलार जी रहे।
ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि ने कहा कि प्रधानमंत्री के विजन कौशल विकास मिशन द्वारा विकास खंड स्तर पर दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना के अंतर्गत आयोजित रोजगार मेला से बेरोजगारों को अत्यधिक लाभ मिल रहा है। आज के युवा को इस रोजगार मेला की अत्यधिक आवश्यकता है एवं सरकार के द्वारा चल रही योजनाओं पर प्रकाश डालते हुए किए गए कार्यों की सराहना की।
कौशल विकास मिशन जौनपुर, आईटीआई, जिला सेवायोजन विभाग के तत्वाधान में विकास खंड स्तरीय निःशुल्क रोजगार मेला का आयोजन कराया जा रहा है। जो कि 28 फरवरी 2024 तक सभी ब्लाक में क्रमशः लगाया जाएगा।करंजाकला ब्लॉक में आयोजित रोजगार मेला में विभिन्न क्षेत्रों की 17 कंपनियों ने साक्षात्कार करके 205 अभ्यर्थियों को आफर लेटर दिया गया। इस अवसर पर जिला समन्वयक कौशल विकास मिशन राजकीय आई.टी.आई. के प्रिंसिपल मनीष कुमार पाल, मेला प्रभारी जिला कार्यक्रम प्रबंधक कौशल विकास मिशन प्रभात पाण्डेय, अखिलेश कुमार सिंह, सुनील कुशवाहा, आईटीआई के अनुदेशक एवं कौशल विकास मिशन के जिला कौशल प्रबंधक अनूप पाण्डेय और गुरकुल ज्ञान के प्रशिक्षण प्रदाता ध्रव पाठक समेत सभी कंपनियों के पदाधिकारी उपस्थित रहे। अगला रोजगार मेला 09 फरवरी शुक्रवार को विकास खंड धर्मापुर परिसर में आयोजित होगा।
जौनपुर के डीएम ने स्पोर्ट्स स्टेडियम के निरीक्षण के दरम्यान,अधिकारियो को लगाई फटकार
जौनपुर के डीएम रविन्द्र कुमार मॉंदड़ ने जिले के इन्दिरा गांधी स्पोर्ट्स स्टेडियम सिद्दीकपुर का गुरुवार को औचक निरीक्षण करने पहुंचे हुए थे निरीक्षण के दौरान क्रीड़ा अधिकारी से जनपद में चल रहे खेल गतिविधियों की जानकारी प्राप्त किया। क्रीड़ा अधिकारी ने प्रशिक्षण शिविर, निर्माण एवं अवस्थापना के विषय में विस्तृत जानकारी से जिलाधिकारी को अवगत कराया। उन्होंने बैडमिण्टन हाल, टी०टी० हाल एवं खेल कार्यालय का भी निरीक्षण किया। उसके बाद निर्माणाधीन एथलेटिक्स सिन्थेटिक रनिंग ट्रैक का निरीक्षण किया उसके बाद खेलो इण्डिया योजनान्तर्गत बन रहे मल्टीपरपज हाल का निरीक्षण किया। मल्टीपरपज हाल के निरीक्षणोपरान्त उ०प्र० सरकार द्वारा स्वीकृत स्वीमिंग पूल का निरीक्षण किया।
जौनपुर के डीएम ने क्रीड़ा अधिकारी को निर्देशित किया कि समय-समय पर गुणवत्ता समीक्षा की जांच अवश्य करायी जाय अन्यथा की स्थिति में सम्बन्धित के खिलाफ कार्यवाही की जायेगी। इस क्रम में यह भी कहा कि निर्माण इकाई को अपने स्तर से यह निर्देशित कर दें कि गुणवत्ता में किसी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जायेगी। निर्माण कार्यो की समीक्षा के उपरान्त खेलो इण्डिया योजनान्तर्गत संचालित शिविर के प्रशिक्षक श्री कृष्ण कुमार यादव से शिविर में प्रतिभाग करने वाले खिलाड़ियों के विषय में जानकारी प्राप्त की साथ ही निर्देशित किया कि छोटे बच्चों पर विशेष ध्यान दिया जाय।
फुटबाल प्रशिक्षक उप क्रीड़ा अधिकारी चन्दन सिंह यादव से फुटबाल शिविर के विषय में पूछताछ किया। जिसमें विशेषकर खिलाड़ियों की संख्या, उम्र एवं खेल के स्तर को बारीकी से पूछा एवं निर्देशित किया कि खिलाड़ियों को गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण दिया जाना सुनिश्चित करें, प्रशिक्षण ही विभाग का मूल दायित्व है।
जौनपुर में धर्मरक्षा आंदोलन कार्य कर्ताओं ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट में धरना दिया ।इस अवसर पर आंदोलन के संचालक चंद्रमणि पांडे ने कहा की राजनीति में धर्म के दुरुपयोग को आज रोकने की बहुत अधिक आवश्यकता है। किसी भी धर्म को अपमानित करने की टिप्पणी किसी भी हाल में नहीं की जानी चाहिए। देश काबहुसंख्यक समाज। इन कृत्यों सेअत्यधिक दुखी हो रहा है,और इतना बड़ा समाज अगर संतुष्ट रहेगा तो यह असंतोष एक दिन एक बहुत बड़ी समस्या बन जाएगा। हमारा संविधान इस देश की जनता की भावनाओं परआधारित है,अगर देश की जनताआक्रोश में रहेगी तो संविधान भी सुरक्षित रहने कीउम्मीद कम हो जाती है।
ऐसे मेंसंविधान की रक्षा के लिए देश और समाज में शांति बनाए रखने के लिए सभी के धर्म कीसम्मान कीरक्षा होनी चाहिए। विशेष रूप से बहुत संख्यक वर्ग जो की सनातन धर्म से जुड़ा है,वह आजकल निशाने पर हैइसलिए सभी की जिम्मेदारी हैकि इस तरह केकृत्यों को रोका जाए, जिससे कि संविधान भी सुरक्षित रहे और देश भी सुरक्षित रहे।इस अवसर पर।विकास कुमार पांडे विजय बहादुर सिंह राम नगीना यादव रुद्र प्रताप श्रीवास्तव राम आशीष पांड एएन वर्मासभा नारायण चौबे सुदामा उपाध्याय पंकज गुप्ताअनेक लोग उपस्थित थे।
Goatskar was shot in the leg during an encounter with the police of two police stations.
जौनपुर। चन्दवक और केराकत पुलिस टीम के साथ हुई पुलिस मुठभेड़ में एक अन्तर्जनपदीय गोतस्कर अभियुक्त गिरफ्तार, मुठभेड़ के दौरान अभियुक्त गोली लगने से घायल, कब्जे से एक देशी तमंचा व एक जिन्दा कारतूस व एक खोखा के साथ एक मोटरसाइकिल बरामद हुई है।
जिले के एसपी अजय पाल शर्मा, जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण एवं गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक नगर के दिशा निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी केराकत के कुशल पर्यवेक्षण में बीती रात्रि थानाध्यक्ष चन्दवक व प्रभारी निरीक्षक केराकत मय हमराह कर्मचारीगण के साथ क्षेत्र में भ्रमणशील रहकर अपराध एवं अपराधियों के बारे में बातचीत कर रहे थे कि ग्राम मढ़ी के पास संदिग्ध व्यक्ति वाहन की चेकिंग के दौरान एक मोटरसाइकिल पर दो व्यक्ति आते हुए दिखाई दिये, जिन्हें रोकने का प्रयास किया गया तो अभियुक्तगण द्वारा पुलिस बल पर जान से मारने की नियत से फायर किया, जिसके जवाबी कार्यवाही में दोनो संयुक्त टीम द्वारा फिल्ड क्राफ्ट का प्रयोग करते हुए आत्मरक्षार्थ जबाबी फायर किया गया, जिससे एक अभियुक्त के दाये पैर के घुटने के नीचे गोली लगी और गिर गया तथा दूसरा अभियुक्त फरार हो गया ।
घायल अभियुक्त को समय करीब 23.05 बजे गिरफ्तार करते हुए नाम पता पूछने पर अपना नाम- जमालू नट पुत्र स्व0 शिवबल नट निवासी ग्राम- तराँव थाना- चन्दवक जनपद- उम्र-42 वर्ष बताया, जो थाना स्थानीय का एचएस है, जिसका एचएस नं0 35 ए है। जिसके कब्जे से एक नाजायज देशी तमंचा .315 बोर व एक जिन्दा कारतूस .315 बोर व एक खोखा कारतूस .315 बोर व एक अदद मोटरसाइकिल बिना नम्बर प्लेट की पैशन प्लस बरंग लाल बरामद हुई। घायल अभियुक्त को इलाज हेतु अस्पताल भेजवाया गया तथा अन्य अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही हैं ,गिरफ्तार अभियुक्त का नाम जमालू नट पुत्र स्व0 शिवबल नट निवासी तराँव थाना चंदवक उम्र 42 वर्ष है। ।
विधायक रागिनी सोनकर ने 900 करोड़ के बिजली विभाग में घोटाले का मामला उठाया
गरीब जनता को 300 यूनिट बिजली मुफ्त देने पर पूछा सवाल
गर्भवस्था के बाद महिला शिक्षक को गृह जनपद में पोस्टिंग का मामला उठाया
केजीएमयू भर्ती के आरक्षण में धांधली का मामला उठाया ,विधान परिषद में आश्वासन के बाद भी इंटरव्यूह जारी,भाजपा को भगवान राम की तरह मर्यादा अपनाने की नसीहत
जौनपुर। मछलीशहर की विधायक डॉ. रागिनी सोनकर ने बजट सत्र में विधानसभा में बुधवार को जिले के मुद्दे को लेकर सरकार को घेरा। जनता की समस्याओं के लिए वह सदन में सरकार लगातार सवाल दागती रहीं। बिजली प्लांट के मुद्दे पर ऊर्जा मंत्री को घेरा। कहा कि जो परियोजनाओं के पूरा होने की टाइमलाइन दिया था उस पर खरे नहीं उतरी सरकार। उत्तर प्रदेश की दलित, आदिवासी और गरीब जनता को तीन सौ यूनिट फ्री बिजली देने के साथ पूर्वांचल विद्युत वितरण में गलत ढंग से बिजली बिल बढ़ाकर नौ सौ करोड़ के घोटाले का मामला संज्ञान में लाया। कहा कि विद्युत विभाग के एक्सईएन, एसडीओ, जेई मिलकर कर जनता को परेशान कर रहे हैं। मनरा देवी शिक्षण संस्थान तक पिच रोड के नवनिर्माण समेत कई संपर्क मार्ग के मरम्मत का मामला भी उन्होंने उठाया।
इसके पूर्व बजट सत्र में उन्होंने भारतीय जनता पार्टी की सरकार को भगवान राम के आदर्शों पर चलने की नसीहत दी। उन्होंने कहा कि भाजपा के जय श्री राम के नारे में सब कुछ तो है सिर्फ राम नहीं हैं। भगवान राम ने कितने दुःख उठाए वे चाहते तो अपने रिश्तेदारों और बड़े- बड़े राजाओं की मदद लेकर रावण को हरा सकते थे। मगर उन्होंने दलितों, वंचितों, सबरी, सुग्रीव और हनुमानजी को गले लगाया। यह मर्यादा पुरषोत्तम का रामराज है, लेकिन भाजपा के रामराज से पीडीए समुदाय गायब है। उन्होंने सपा सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी ने मेट्रो लाइन बनवाई, गोमती रिवर फ्रंट बनवाया, मेदांता बनवाया, इलेक्ट्रिसिटी प्रोडक्शन यूनिट बनवाई, बच्चों को साक्षरता देने के लिए जगह-जगह लैपटाप बांटे, पुलिस हेडक्वार्टर बनवाया, लोकभवन बनवाया, एंबुलेंस दिया, डायल 100 दिया जिसे आज 112 के नाम से इस्तेमाल किया जा रहा है। लेकिन अगर बात अगर भारतीय जनता पार्टी की की जाए तो उनके सारे काम कागजी हैं और ये कोरा कागज लेकर रामराज्य की बात करते हैं। उन्होंने जनपद में बढ़ते अपराध का भी मुद्दा उठाया। कहा कि सरकार हर स्तर पर विफल रही है।
उन्होंने केजीएमयू 2022 के भर्ती आया है। इसमें सामान्य और बैकलाग की भर्ती है। इसमें आरक्षण के मामले धांधली का आरोप लगाया। कहा कि इस पर आर्टिकल-13 के तहत बनाए गए कमेटी के मेम्बर वहीं हैं जो इस धांधली को नहीं रोक सके थे। इनसे निष्पक्ष जांच की उम्मीद नहीं की जा सकती। उन्होंने कहा आरक्षित वर्ग के बैकलाग की सीट को इड्ब्ल्यूएस के तहत भरी जा रही है जो कि नाइंसाफी है। उन्होंने केजीएमयू के कुलपति को आरएमएल का डायरेक्टर बनाए जाने पर आपत्ति जताई कहा कि सरकार के पास अधिकारियों की कमी है क्या कि एक ही व्यक्ति को कई पदों पर बैठाया जा रहा है। विधान परिषद से आश्वासन के बाद भी इंटरव्यूह जारी रहा। यह इन लोगों के असंवैधानिक रवैये को दर्शाता है। शिक्षा की गुणवत्ता पर बेसिक शिक्षा मंत्री को घेरा। साथ ही बेसिक के शिक्षकों के बीमा का मुद्दा उठाया। कहा कि राज्य के शिक्षकों का कैशलेश बीमा है कि नहीं। गर्भवस्था के बाद जब तक महिला शिक्षक का बच्चा पांच साल तक नहीं हो जाता ऐसी महिला शिक्षकों को उनके गृह जनपद में पोस्टिंग दिलाने की व्यवस्था की जाए।
शाहगंज। तहसील क्षेत्र के रामलीला मैदान में 17,18 फरवरी को विधायक रमेश सिंह के प्रयास से आयोजित होने वाले शाहगंज महोत्सव की तैयारियां जोरों पर हैं। विधायक रमेश सिंह ने बताया कि आयोजित होने वाला यह महोत्सव जनपद का ऐतिहासिक कार्यक्रम साबित होगा। महोत्सव को भव्य और सुंदर रूप देने के लिए संबंधित अधिकारियों कर्मचारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए जा चुके हैं ।
सामूहिक शादी के पात्र लाभार्थियों का सत्यापन अंतिम दौर में है।तहसील क्षेत्र के तीनों विकास खंड क्षेत्रों सुईथाकला, खुटहन और शाहगंज के खंड विकास अधिकारियों सुभाष चंद्र, गौरवेंद्र सिंह तथा जितेंद्र सिंह ने 15-15 सफाई कर्मियों को साफ सफाई के लिए लगाया है।ग्राम पंचायत सचिव संदीप यादव की देखरेख में साफ सफाई शुरू हो चुकी है। दर्जनों की संख्या में सफाई कर्मचारी और जेसीबी द्वारा भूमि का समतलीकरण और साफ सफाई की जा रही है।
शाहगंज । विधायक रमेश सिंह ने वाराणसी मंडल के विधायकों व विधान परिषद सदस्यों की बैठक में बुधवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के समक्ष विधानसभा क्षेत्र के विकास के प्रमुख मुद्दों को रखा। विधायक ने वर्षों से बंद पड़ी शाहगंज की रत्ना शुगर मिल को सुचारू रूप से चालू करवाने ,शाहगंज को जिला घोषित करने,फायर अकैडमी की स्थापना सहित राजकीय महिला महाविद्यालय की स्थापना की मांग रखी। विधायक ने कहा कि कई दशकों से बंद पड़ी रत्ना शुगर मिल चालू हो जाने से क्षेत्र के युवाओं को रोजगार मिलेगा।उन्होंने कहा कि फायर अकैडमी खुलने से क्षेत्र के युवाओं को प्रशिक्षण मिलेगा।
यह अकैडमी नौकरी के लिए एक मजबूत विकल्प साबित होगी। राजकीय महिला महाविद्यालय की स्थापना से महिलाओं की साक्षरता में वृद्धि होगी।महिलाएं पढ़ लिखकर हर क्षेत्र में आगे बढ़कर पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के महिला सशक्तिकरण की दिशा में काम करेंगी।सीएम योगी ने विधायक की मांगों को प्राथमिकता के तौर पर रखा और समस्या के समाधान का आश्वासन दिया।विधायक की विकासवादी विचारधारा की चर्चा क्षेत्र में चारों तरफ हो रही है।