Home Blog Page 349

Jaunpur news: खुटहन के पिलकिछा श्मशान घाट से चोरी हुई बाइक का नहीं दर्ज हो सका केस

0

  • Jaunpur news: Case could not be registered regarding bike stolen from Pilkichha cremation ground of Khuthan.

(जौनपुर) खुटहन थाना क्षेत्र में बाइक चोरी की तहरीर लिए तीन दिनों से थाने का चक्कर लगा रहा है पिड़ित। तमाम प्रयासों के बाद भी पुलिस ने केस दर्ज नहीं किया।
ज्ञातव्य हो कि गत मंगलवार को सरपतहा थाना क्षेत्र के सुल्तानपुर घुघरी निवासी राजेन्द्र प्रसाद पिलकिछा घाट पर शव दाह में सम्लित होने बाइक से आये थे।

शव जलाने के बाद जब वापस आये तो उक्त स्थान पर अपनी बाइक न देख इधर उधर ढूढने लगे, लेकिन कहीं भी बाइक का पता न चल सका। थक हार कर उन्होने थाने में तहरीर दिया। लेकिन तीन दिनों के बाद भी मामले में थाना पुलिस के द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई ‌। यही नहीं घाट से अब तक कयी बाइकें चोरी हो चुकी है। उन चोरों के खिलाफ भी कोई भी कार्यवाही नहीं हो सकी। जिसके चलते बेखौफ बाइक चोर घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। थाना अध्यक्ष अरविंद सिंह ने बताया तहरीर मिली है, घटना की छानबीन की जा रही है।

समोधपुर इंटर कॉलेज में मनाया गया राष्ट्रीय बालिका दिवस

0

सुईथाकला /शाहगंज।श्री गांधी स्मारक इंटर कॉलेज समोधपुर में 24 जनवरी बुधवार को राष्ट्रीय बालिका दिवस मनाया गया।प्रधानाचार्य डॉ.अजेय प्रताप सिंह ने कहा कि आज बेटियां बेटों से किसी भी मामले में पीछे नहीं हैं। सिविल सेवा,चिकित्सा ,अंतरिक्ष, विज्ञान ,इंजीनियरिंग हर क्षेत्र में बालिकाओं की भागीदारी बढ़ रही है।उन्होंने आम जनमानस से अपील करते हुए कहा कि लड़के और लड़कियों को समान अधिकार मिलना चाहिए।अंग्रेजी प्रवक्ता विनय त्रिपाठी ने कहा कि बालिकाएं तमाम प्रतियोगी परीक्षाओं से लेकर हर क्षेत्र में सफलता का परचम लहरा रही हैं।पीसीएस परीक्षा 2023 में जनपद की बिटिया श्वेता सिंह ने बाजी मारी। उन्होंने यह साबित कर दिया कि अब लड़कियां क्या नहीं कर सकतीं।भौतिकी प्रवक्ता धर्मदेव शर्मा ने बताया कि राष्ट्रीय बालिका दिवस मनाने का उद्देश्य बाल लिंगानुपात को बढ़ाना तथा बालिकाओं को सुरक्षित माहौल प्रदान करना है।बालिकाओं को शिक्षा ,स्वास्थ्य और रोजगार के प्रति जागरूक करना मूल उद्देश्य है।इस अवसर पर पूर्व प्रधानाचार्य विनोद सिंह ,संतोष कुमार सिंह,अजय कुमार सिंह,संतोष कुमार ,डॉ. शोभनाथ यादव, पुष्पेंद्र बहादुर सिंह,अरुण कुमार मौर्य ,प्रमोद कुमार कुशवाहा, राकेश सिंह ,प्रेमनाथ सिंह चंदेल, राम बख्श सिंह,लाल बहादुर, कृष्ण मोहन श्रीवास्तव, नवीन सिंह ,अमृतलाल विश्वकर्मा, मनोज तिवारी,दिनेश कुमार सिंह, अंकित मिश्रा,मनीष दुबे ,जितेंद्र बहादुर सिंह बबलू आदि उपस्थित रहे।

पूर्व ब्लाक प्रमुख की भाभी के निधन पर विधायक ने प्रकट की शोक संवेदना

0

सुईथाकला/शाहगंज। पूर्व ब्लाक प्रमुख प्रदीप सिंह (गप्पू) की भाभी संगीता सिंह के निधन पर शाहगंज के विधायक रमेश सिंह बुधवार को परिजनों से मिले। विधायक ने शोकाकुल परिजनों को सांत्वना दी।उन्होंने असामयिक निधन पर गहरा दुख जताया।आत्मा की शांति के लिए विधायक ने ईश्वर से प्रार्थना की। इस अवसर पर सतीश सिंह वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष शिक्षक संघ जौनपुर,ललित दीक्षित बीडीसी, पारसनाथ यादव,प्रवीण सिंह शिक्षक,राकेश सिंह, श्रीनाथ वर्मा, संदेश कुमार आदि लोगों ने भी शोक व्यक्त किया।

jauNpur News: राममय हुआ जमैथा अखडो घाट 

0

अलौकिक छटा दिखी   बाबा परमहंस  आश्रम जमैथा मे 

 500वर्षो की प्रतिक्षा के बाद अयोध्या मे  प्रभु श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा के सु अवसर  पर गांव गांव मे रामोत्सव मनाया गया । 

  • SUDHAKAR SHUKLA

जमैथा( जफराबाद ) गांव के लोगो ने भी रामोत्सव पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया पूजा पाठ, राम-ज्योति एवं विशाल भण्डारा किया गया ।गोमती तट पर स्थित मां अखड़ो देवी बाबा परमहंस आश्रम पर ग्रामवासियों के द्वारा सुन्दर काण्ड का पाठ किया गया  शाम को पूरे मन्दिर परिसर को सजाया गया । झालर और दीयों की सजावट मन को मोह ले रही थी । रंग विरगी  लाईट से मानो पूरा गोमती तट नहा उठा था । सभी भक्तो ने भव्य आरती किया । इस अवसर पर आतिशबाजी भी की गई  डीजे पर भक्ति गीत ने  पूरे  माहौल को आनन्दित कर दिया  । जय श्री राम के नारों से पूरा परिसर गुंजायमान रहा । 

jauNpur News: राममय हुआ जमैथा अखडो घाट 

बाबा परमहंस मन्दिर के मुख्य पुजारी  महंथ राजन दास ने बताया कि आज का दिन ऐतिहासिक दिन है । 500 वर्षों के संघर्ष और  अनेकों  लोगों के त्याग व बलिदान के बाद आज आज भगवान अपने मंदिर में विराजमान हुए है । प्रधानमंत्री मोदी जी मुख्यमंत्री योगी जी के हाथ से आज प्रभु श्रीराम विराजमान हुए है । आज के दिन का जितना वर्णन किया जाय उतना कम ही है । वही जमैथा गांव के ग्राम प्रधान अमरसेन यादव ने कहा कि भगवान राम हम सभी के अराध्य है । आज का दिन भगवान को याद करने का है । क्योंकी राममंदिर देश ही नहीं  पूरे विश्व के लिए सांस्कृतिक चेतना का संचार है । प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में आज गांव वालो के उपस्थिति में सुन्दर काण्ड पाठ रामज्योति व विशाल भंडारा किया गया इस अवसर समस्त गांव वासी उपस्थित रहे

UPPSC:जौनपुर की श्वेता सिंह PCS की परीक्षा पास कर बनी एसडीएम,शिक्षको ने बधाई दी है 

0
UPPSC:जौनपुर की श्वेता सिंह PCS की परीक्षा पास कर बनी एसडीएम, शिक्षको ने बधाई दी है 
IMAGE SOURCE SOCIAL MEDIA

UPPSC RSULT 2024: जौनपुर जिले के सिकरारा थाना क्षेत्र के जाम गांव निवासी श्वेता सिंह ने यूपीपीएससी की परीक्षा पहले प्रयास में पास कर बनी एसडीएम मंगलवार को उत्तर प्रदेश संघ लोक सेवा आयोग द्वारा जारी परीक्षा परिणाम में स्वेता सिंह ने 11वीं रैंक हासिल किया है।जाम गांव निवासी स्वेता सिंह के पिता सत्य प्रकाश सिंह तिलक धारी सिंह इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य हैस्वेता को एसडीएम का पद मिलते ही जिले में ख़ुशी की लहर है l

UPPSC:जौनपुर की श्वेता सिंह PCS की परीक्षा पास कर बनी एसडीएम,शिक्षको ने बधाई दी है 
UPPSC Shweta Singh of Jaunpur

बधाई देने वालो का लगा तांता स्वेता ने यूपीपीएससी की परीक्षा पहले प्रयास में वास करके प्रदेश का मान बढ़ाया है। स्वेता की ग्रेजुएशन की पढ़ाई जौनपुर से हुई है प्रयाग राज में रहकर पीसीएस की तैयारी कर रही थी।

Source

वित्तीय साक्षरता का ज्ञान सभी के लिए आवश्यक:प्रोफेसर रीता सिंह

0
वित्तीय साक्षरता का ज्ञान सभी के लिए आवश्यक:प्रोफेसर रीता सिंह

जौनपुर जनपद के अग्रणी शिक्षण संस्थान तिलकधारी स्नाकोत्तर महाविद्यालय में शिक्षक शिक्षा विभाग एवं नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ सिक्योरिटीज मार्केट (सेबी) के संयुक्त तत्वाधान में ‘ कोना-कोना शिक्षा’ कार्यक्रम के अंतर्गत एकदिवसीय वित्तीय साक्षरता कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें एम.एड्. प्रथम तृतीय सत्र के छात्रों ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम का प्रारंभ मां सरस्वती के चरणों में दीप प्रज्वलन एवं पुष्पांजलि के साथ हुआ। कार्यशाला को संबोधित करते हुए बी.एड. के विभागाध्यक्ष प्रोफेसर अजय कुमार दुबे ने कहा कि वित्तीय साक्षरता वर्तमान में सभी के लिए प्रासंगिक एवं आवश्यक है।

कार्यशाला में सेबी की तरफ से संदर्भ दाता के रूप में श्री चंद्रकेतु सिंह एवं श्रीमती निधि सिंह ने विद्यार्थियों को दैनिक जीवन में वित्तीय प्रबंधन एवं महत्व को रेखांकित करते हुए निवेश एवं जोखिम के विविध पहलुओं से अवगत कराया। आपने शेयर मार्केट, वित्तीय प्रबंधन एवं वित्तीय जागरूकता से जुड़े हुए विविध तकनीकी पक्षों पर विस्तृत रूप से व्याख्यान प्रस्तुत किया। कार्यशाला में महाविद्यालय की मुख्य अनुशास्ता प्रोफेसर रीता सिंह ने कहा कि जीवन मे सजगता और वित्तीय जानकारी के विविध पहलुओं का ज्ञान होना आवश्यक है । डॉ प्रशांत कुमार पांडे ने कार्यशाला में कहा कि वित्तीय प्रबंधन दैनिक जीवन में अत्यंत आवश्यक है जिसके लिए वित्तीय साक्षरता अत्यंत आवश्यक है। कार्यशाला संयोजन एवं संचालन डॉ वैभव सिंह ने किया। कार्यशाला में प्रो० श्रद्धा सिंह, डॉ अरविंद कुमार सिंह, डॉ० गीता सिंह, डॉ० वंदना शुक्ला एवं डाॅ० सुलेखा सिंह, डॉ सीमांत कुमार राय ने भी संबोधित किया। कार्यशाला के अंत में श्री चंद्रकेतु सिंह ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया ।

अलौकिक छटा दिखी परमहंस बाबा आश्रम जमैथा मे

0
अलौकिक छटा दिखी परमहंस बाबा आश्रम जमैथा मे

500वर्षो की प्रतिक्षा के बाद अयोध्या मे प्रभु श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा के सु अवसर पर गांव गांव मे मनाया गया रामोत्सव


जौनपुर ( जफराबाद ) गांव के लोगो ने भी रामोत्सव पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया । पूजा पाठ, राम-ज्योति एवं विशाल भण्डारा किया गया ।गोमती तट पर स्थित मां अखड़ो देवी बाबा परमहंस आश्रम पर ग्रामवासियों के द्वारा सुन्दर काण्ड का पाठ किया गया । शाम को पूरे मन्दिर परिसर को सजाया गया । झालर और दीयों की सजावट मन को मोह ले रही थी । रंग विरगी लाईट से मानो पूरा गोमती तट नहा उठा था । सभी भक्तो ने भव्य आरती किया । इस अवसर पर आतिशबाजी भी की गई । डीजे पर भक्ति गीत ने पूरे माहौल को आनन्दित कर दिया । जय श्री राम के नारों से पूरा परिसर गुंजायमान रहा ।बाबा परमहंस मन्दिर के मुख्य पुजारी महंथ राजन दास ने बताया कि आज का दिन ऐतिहासिक दिन है । 500 वर्षों के संघर्ष और अनेकों लोगों के त्याग व बलिदान के बाद आज आज भगवान अपने मंदिर में विराजमान हुए है ।

प्रधानमंत्री मोदी जी मुख्यमंत्री योगी जी के हाथ से आज प्रभु श्रीराम विराजमान हुए है । आज के दिन का जितना वर्णन किया जाय उतना कम ही है । वही जमैथा गांव के ग्राम प्रधान अमरसेन यादव ने कहा कि भगवान राम हम सभी के अराध्य है । आज का दिन भगवान को याद करने का है । क्योंकी राममंदिर देश ही नहीं पूरे विश्व के लिए सांस्कृतिक चेतना का संचार है । प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में आज गांव वालो के उपस्थिति में सुन्दर काण्ड पाठ रामज्योति व विशाल भंडारा किया गया
इस अवसर समस्त गांव वासी उपस्थित रहे ।

खेतासराय दोहरे हत्याकांड में पीड़ित परिवार को मंत्री ने सौंपा सात लाख का चेक

0

मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से पीड़ित परिवार को दस लाख स्वीकृत

खेतासराय (जौनपुर) खेतासराय में दो सगे भाइयों की हत्या के मामले में पीड़ित परिवार को स्वतंत्र प्रभार राज्यमंत्री गिरीशचन्द्र यादव ने शासन द्वारा स्वीकृत दस लाख रुपए की आर्थिक मदद की और ढांढस बढ़ाया और कहा की हर सम्भव भारतीय जनता पार्टी की सरकार पीड़ित परिवार के साथ है।

मंगलवार की देर शाम पहुँचे मंत्री ने खेतासराय में अजय और अंकित प्रजापति की निर्मम हत्या के मामले में पिता फूलचन्द्र प्रजापति को मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से स्वीकृत दस लाख रुपए जिसमें मंगलवार को सात लाख रुपये का चेक सौंपकर आर्थिक मदद किया, बताया कि बाकी तीन लाख रुपए का चेक शीघ्र ही पीड़ित परिवार को मिल जाएगा। इस दौरान उन्होंने कहा भारतीय जनता पार्टी की सरकार पीड़ित परिजनों के साथ हमेशा खड़ी है और हर सम्भव मदद करेगी।

ज्ञात हो कि बीते 28 नवम्बर को खेतासराय में दो सगे भाईयों अजय, अंकित प्रजापति पुत्रगण फूलचन्द्र प्रजापति चाऊमीन की दुकान चला रहे दोनों को चाकू मारकर हत्या कर दी गई थी। जो घर का सहारा बनकर माता-पिता का पेट पालते थे। लेकिन उन दोनों की हत्या से परिवार बेसहारा हो गया। जिससे फूलचन्द्र का कुनबा समाप्त हो गया। इस दौरान मुख्य रूप से तहसीलदार आशीष सिंह, थानाध्यक्ष त्रिवेणी सिंह, लेखपाल अशोक सिंह, मंत्री प्रतिनिधि अजय सिंह, मण्डल अध्यक्ष धर्मेंद्र मिश्रा, मनीष गुप्ता, जगदम्बा प्रसाद पाण्डेय, अनिल प्रजापति, धर्मचंद गुप्ता, शांतिभूषण मिश्रा, गजेंद्र पांडेय, संजय विश्वकर्मा, राकेश श्रीवास्तव, संजय विश्वकर्मा, रूपेश गुप्ता, मुखई बिन्द उपस्थित रहे।

Ramlila staging was organized on the occasion of Pran Pratistha

0

प्राण-प्रतिष्ठा के अवसर पर रामलीला मंचन का हुआ आयोजन

बाल कलाकरों ने मोहा मन

  • suresh kumar

खेतासराय(जौनपुर) अयोध्या राममन्दिर में प्राण-प्रतिष्ठा के अवसर पर विभिन्न जगहों पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिससे समूचा देश राममय हो गया। इसकी कड़ी में नगर पंचायत खेतासराय के बभनौटी मोहल्ले में श्री हनुमान मंदिर रामलीला समिति की तरफ से रामलीला मंचन किया गया। जिसमें बाल कलाकारों ने लोगों का मन मोह लिया। रामलीला समिति के अध्यक्ष जगदम्बा प्रसाद पाण्डेय ने बताया कि रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा के अवसर पर नारद मोह से सीता-विवाह का मंचन किया गया। जिसमें बाल कलाकार द्वारा अद्भुत भूमिका निभाया। इस अवसर पर रामलीला समिति के प्रबंधक डॉ. अशोक कुमार पाण्डेय, रामदवर प्रजापति, गंगेश्वर पाण्डेय, राकेश पाण्डेय, सुरेन्द्र पाण्डेय, अखिलेश पाण्डेय, राम आधार प्रजापति, मनीष पाण्डेय, विकास पाण्डेय, राजकुमार, विक्की मुख्य रूप से मौजूद रहे।

Jai Maa Vindhyavasini Durga Puja Pandal Committee organized a grand program

0

जय माँ विंध्यवासिनी दुर्गा पूजा पंडाल समिति ने भव्य कार्यक्रम का किया आयोजन

लाइव प्रसारण के उपरांत वितरण हुआ प्रसाद

90 दशक के कारसेवकों को किया गया सम्मानित

  • suresh kumar

खेतासराय (जौनपुर) सदियों बीत जाने के बाद रामभक्तों के लिए वह दिन आ गया जिसको इंतज़ार था। सोमवार को अयोध्या में नवनिर्मित मंदिर में प्रभु श्रीरामचन्द्र जी की प्राण-प्रतिष्ठा का हुआ। जिसको स्थानीय कस्बा खेतासराय में जय माँ विंध्यवासिनी दुर्गा पूजा पंडाल समिति के तहत संरक्षक मनीष कुमार गुप्ता (धर्मरक्षक) के नेतृत्व में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत एलईडी पर प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम का लाइव प्रसारण किया गया। इस अवसर पर भारी संख्या में भीड़ एकत्र रही वही महिलाएं कार्यक्रम में महिलाओं ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। लाइव प्रसारण के पश्चात श्रीरामचन्द्र जी की भव्य आरती किया गया।

Jai Maa Vindhyavasini Durga Puja Pandal Committee organized a grand program

कार्यक्रम सन 1990, 1992 अयोध्या राममन्दिर मुक्ति आंदोलन में खेतासराय से राजेन्द्र मोदनवाल, कपूरचंद जायसवाल, विठ्ठल राव, राधेश्याम जायसवाल, जगदम्बा प्रसाद पाण्डेय, धर्मचंद्र गुप्ता, सतीश बरनवाल, गोपाल सेठ, दूधनाथ पटवा, फूलचन्द्र साहू, सुरेश सेठ, संजय मौर्या समेत पचास कारसेवकों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के उपरांत प्रसाद वितरण किया गया। कार्यक्रम का संचालन कृष्ण मुरारी मौर्या ने किया। इस अवसर पर बृजनाथ जायसवाल, डॉ. अमलेंद्र कुमार गुप्ता, आशीष गुप्ता, अनूप गुप्ता, शिवम जायसवाल, अनिल प्रजापति, गजेंद्र पाण्डेय, संजीव गुप्ता, बल्लू साहू, शांतिभूषण मिश्रा, अवधेश गुप्ता, हरिओम बरनवाल, विजय बरनवाल, ओमप्रकाश गुप्ता मुख्य रूप से मौजूद रहे। कार्यक्रम में आयोजक मनीष कुमार गुप्ता ने आगन्तुको के प्रति आभार व्यक्त किया।