खेतासराय (जौनपुर) अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाएं जा रहे अभियान के क्रम में खेतासराय पुलिस टीम ने गैर जमानती वारंट पर फरार एक वारंटी अभियुक्त को पुलिस टीम ने दबोच लिया। थाने लाकर विधिक कार्यवाई करते हुए चालान न्यायालय भेज दिया। थानाध्यक्ष त्रिवेणी सिंह ने बताया कि सोमवार को पाराकमाल निवासी महेंद्र राजभर पुत्र अवध राजभर को घर से दबोच लिया। जिसको थाने लाकर विधिक कार्यवाही करते हुए चालान न्यायालय भेज दिया गया। पुलिस टीम में एसओ त्रिवेणी सिंह, उपनिरीक्षक हरदेव मौर्य समेत अन्य लोग शामिल रहे।
पूर्वांचल विश्वविद्यालय के आर्यभट्ट सभागार में ‘युवाओं में राम’ को जागृत करने के उद्देश्य से भव्य वैचारिक संगोष्ठी का हुआ अयोजन।
रामभक्ति से राष्ट्रभक्ति: रमेश,प्रतिकूलता में अनुकूलता का दर्शन करने वाला युवा राम: शान्तनु महाराज
जौनपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के महाविद्यालय विद्यार्थी कार्य विभाग द्वारा पूर्वांचल विश्वविद्यालय के आर्यभट्ट सभागार में प्रभु श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा के उपरांत ‘युवाओं में राम’ को जागृत करने के उद्देश्य से एक भव्य वैचारिक संगोष्ठी युवाओं में राम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता के चित्र पर पुष्प अर्पण एवं दीप प्रज्वलन से किया गया। संगोष्ठी के प्रथम सत्र में युवाओं को संबोधित करते हुए डॉ. राजकुमार ने कहा कि इस संगोष्ठी का आयोजन विश्वविद्यालय में कराये जाने का उद्देश्य युवाओं को संदेश देना है कि भगवान राम जिन आदर्शों पर चलकर अपने जीवन को जिये हैं उन आदर्शों का अनुसरण करते हुए हमारे युवाओं को विकसित भारत का निर्माण करना है। कार्यक्रम के प्रथम सत्र में महाविद्यालय विद्यार्थी प्रमुख मनीष प्रताप ने अतिथि परिचय कराया।

प्रथम सत्र में उद्बोधन देते हुए प्रान्त प्रचारक रमेश जी ने कहा कि सर्वाधिक ऊर्जा शक्ति युवाओं में निहित है। जब भी देश में गंभीर चुनौतियां आई है उनके समाधान में युवाओं का योगदान रहा है। उन्होंने कहा कि राम सृष्टि के नियंता हैं, राम देश की आत्मा हैं, राम एक परम्परा हैं, संस्कृति हैं, राम को राष्ट्र के रूप में, जीवन के एक मूल्य के रूप में जाना जाता है। जब असुरि प्रवृत्तियों का प्रभाव पड़ता है तब भगवान राम का पदार्पण होता है। मर्यादा के रूप में कैसे रहते हैं वह राम हैं, कैसे मर्यादा में रखा जाता है वह कृष्ण है। राम कथा का केवल श्रवण ही नहीं अनुसरण भी करना चाहिये तभी राष्ट्र निर्माण होगा। अध्यक्षीय उद्बोधन में डॉ. अरुण कुमार मिश्रा ने कहा कि भगवान राम हमारी प्रेरणा हैं। युवा शक्ति भगवान राम के आदर्शों का अनुसरण करेगी तो हमारा राष्ट्र आगे बढ़ेगा। कार्यक्रम के द्वितीय सत्र में डा. कुलदीप जी प्रान्त बौद्धिक प्रमुख काशी प्रान्त ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना पर प्रकाश डालते हुए कहा कि युवाओं में हनुमान जी शक्ति को देखना और जामवन्त की तरह उनकी युवा शक्ति को जगाना है। कार्यक्रम के तृतीय सत्र में प्रख्यात कथावाचक आचार्य शान्तनु महाराज ने कहा कि युवाओं को साधु जैसा गुण एकत्र करने वाला होना चाहिये। युवाओं को श्रीराम के आदर्श चरित्र से समुद्र जैसी गम्भीरता एवं हिमालय जैसा धैर्य, क्रोध पर नियंत्रण, प्रतिकूलता एवं अनुकूलता, निस्वार्थ मित्रता, खुद श्रेय न लेकर अपने साथियों को दे देना जैसे गुणों को प्रभु श्रीराम से आत्मसात करना चाहिये। उन्होंने कार्यक्रम की समाप्ति पर बहुत सारे विद्यार्थियों के इस विषय पर किये गये प्रश्नों का उत्तर देकर उनकी जिज्ञासाओं को शान्त किया। उन्होंने कहा कि 22 जनवरी को भारत की आत्मा स्वतंत्र हुई है। अध्यक्षीय उद्बोधन में जौनपुर विभाग के सह विभाग संघचालक अविनाश पाथर्डीकर ने कहा कि अयोध्या में भव्य राम मन्दिर समाज के एकीकरण में महत्वपूर्ण योगदान देगा। इसी भावना को जागृत करने के निमित्त इस एक दिवसीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का समापन भारत माता एवं प्रभु श्रीराम की आरती से किया गया। कार्यक्रम में विभाग प्रचारक अजीत, जिला प्रचारक रजत, प्रान्त प्रचारक प्रमुख रामचंन्द्र, विभाग कार्यवाह नितेश, जिला कार्यवाह रजनीश, सह जिला कार्यवाह रविन्द्र, डॉ. अरुण कुमार मिश्रा, भारत विकास परिषद शौर्य के अध्यक्ष डा. सन्दीप पाण्डेय, डॉ. इन्द्रेश गंगवार, डॉ. इन्द्रजीत, डॉ. दिनेश, डॉ. प्रमोद यादव, आचार्य विक्रम देव, नृपेन्द्र सिंह, आचार्य अजय प्रताप, डॉ. प्रमोद यादव, डॉ. जान्हवी श्रीवास्तव, अमित निगम, डॉ. राजीव, डॉ. मुक्ता राजे सहित अन्य शिक्षक, कर्मचारी एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
अंतराष्ट्रीय वेटलैंड दिवस व बर्ड फेस्टिवल पर प्रतियोगिता का हुआ आयोजन
चित्रकला में दिव्यांशी, निबंध में उत्कर्ष चौधरी ने मारी बाज़ी
खेतासराय (जौनपुर) अंतराष्ट्रीय वेटलैंड दिवस एवं बर्ड फेस्टिवल दिवस के अवसर पर शुक्रवार की सुबह खेतासराय-खुटहन मार्ग पर स्थित वन विभाग में भव्य समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान चित्रकला व निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वालों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम समारोह में अतिथि के रुप में वन विभाग एसडीओ सरफराज अहमद उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की शुरुआत समारोह के शामिल छात्र-छात्राओं को ऐतिहासिक स्थल गुजरात ताल का भ्रमण कराया गया। भ्रमण के दौरान विभिन्न पक्षियों को दिखाया गया और उनके बारे में बताया गया। इसके पश्चात चित्रकला एवं निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कला प्रतियोगिता दिव्यांशी जैन, आरुही मिश्रा व अभी मौर्या क्रमशः प्रथम, द्वितीय, व तृतीय स्थान प्राप्त किया।

वही निबंध प्रतियोगिता में उत्कर्ष चौधरी, उमा बिन्द व पुष्पा बिन्द क्रमशः प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। बाकी प्रतियोगिता में शामिल छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति-पत्र व सात्वना पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
इस दौरान कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए उक्त अतिथि ने पशु-पक्षियों, ताल व वृक्ष के बारे में विस्तार से प्रकाश डाला। इसके अलावा कार्यक्रम में वन क्षेत्राधिकारी डॉ. रीता तिवारी, वन क्षेत्राधिकारी जौनपुर शालिनी चौरसिया, वन क्षेत्राधिकारी बरसठी विनय प्रकाश आदि सम्बोधित किया। इस अवसर पर वन दरोगा जय हिंद यादव, कपिल देव मिश्रा, ईश्वर चन्द्र, गोरख प्रसाद, राजेश दूबे, सियाराम पाण्डेय व गिरिजेश तिवारी आदि लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन वन क्षेत्राधिकारी महेंद्र देव विक्रम ने किया। अंत में अध्यक्षता वन क्षेत्राधिकारी राकेश कुमार ने अभी आंगतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया।
JAUNPUR:पूर्व ऊर्जा मंत्री ललई ने दी श्रद्धांजलि
JAUNPUR NEWS शाहगंज। नगर पालिका परिषद शाहगंज के पूर्व चेयर मैन स्वर्गीय जितेंद्र सिंह की धर्मपत्नी एवं चेयर मैन प्रतिनिधि वीरेंद्र सिंह (बंटी) की माता ऊषा देवी के निधन पर शुक्रवार को उनके निवास स्थान पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।श्रद्धांजलि सभा में उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व ऊर्जा एवं नियोजन राज्य मंत्री शैलेंद्र यादव ललई ने प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी।श्री ललई ने श्रद्धांजलि सभा में सम्मिलित होकर श्रद्धा सुमन अर्पित किया।आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।पूर्व ऊर्जा मंत्री ने शोकाकुल परिजनों से मिलकर शोक संवेदना प्रकट करते हुए सांत्वना दी। इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष राकेश मौर्य,सैयद उरूज ,ताड़क नाथ गुप्ता,उमेश अग्रहरि,राम प्रसाद मोदनवाल, धर्मेंद्र यादव सभासद,अर्पित जायसवाल,अरशद अंसारी, मकसूद हसन ,एकलाख अहमद, विजय जायसवाल आदि उपस्थित रहे।
RSS आयोजित करेगी वैचारिक संगोष्ठी ‘युवाओं में राम’
जौनपुर। RSS राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के महाविद्यालयीन विद्यार्थी कार्य विभाग द्वारा 4 फरवरी को पूर्वांचल विश्वविद्यालय में एक भव्य वैचारिक संगोष्ठी का कार्यक्रम ‘युवाओं में राम’ होना सुनिश्चित हुआ है। जिसके तैयारियों के संदर्भ में बरसाना बैंक्वेट हॉल सिद्दीकपुर में संघ परिवार द्वारा एक बैठक आयोजित की गयी। कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला प्रचारक रजत जी ने बताया कि अयोध्या में श्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के पश्चात एक नये युग का आरम्भ हुआ है। उन्होंने आह्वान किया कि भारत के प्रत्येक युवा में भगवान राम हृदयांगन करें। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य यह है कि भारत के प्रत्येक युवा में प्रभु श्रीराम के गुणों का विकास हो। उन्होंने इस संगोष्ठी में अधिक से अधिक युवाओं को प्रतिभाग करने के लिये प्रेरित किया।

उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम में विशिष्ट लोगों में प्रान्त प्रचारक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ रमेश जी, प्रसिद्ध कथावाचक पूज्य शान्तनु जी महाराज, प्रयागराज से प्रो. आनन्द शंकर जी, संघ के प्रान्त बौद्धिक शिक्षण प्रमुख डा. कुलदीप जी तथा जौनपुर विभाग के विभाग प्रचारक अजीत जी की उपस्थिति रहेगी। उक्त बैठक में जिला महाविद्यालयीन विद्यार्थी प्रमुख कार्य विभाग डा. मनीष प्रताप सिंह, डा. नवीन, डा. दिनेश, डा. केदारनाथ, प्रो. वीडी शर्मा, डा. इन्द्रजीत, भारत विकास परिषद शौर्य के अध्यक्ष डा. सन्दीप पाण्डेय, पंकज सिंह, राणा प्रताप, अमित निगम, अतुल जायसवाल, भास्कर, प्रिंस, गौरव आदि उपस्थित रहे।
दिल में छेद वालों तीन शिशुओं को मिलेगा जीवनदान:-डा. समरीन
राष्ट्रीय बाल विकास कार्यक्रम के अंतर्गत सालभर में डेढ़ दर्जन बच्चों को मिली नई ज़िंदगी
खेतासराय (जौनपुर) प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र सोंधी की आर.बी.एस.के. टीम ने इस वर्ष 18 शारीरिक रूप से विकलांग बच्चों को चयनित करके राष्ट्रीय बाल विकास कार्यक्रम के तहत सफल इलाज कराया और उन पीड़ित परिवारों के परिजनों में मुस्कान बिखरने का काम किया है। जानकारी के अनुसार प्रभारी चिकित्साधिकारी डा. रमेश चंद्रा के निर्देशन में गुरुवार को दिल में छेद से पीड़ित तीन शिशुओं को चयनित करके सफल इलाज के लिए अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज भेजा जाएगा। जिसमें सालू पुत्री संजय निवासी गुरैनी (10 वर्ष) हृदय में छेद से पीड़ित आयुष कुमार पुत्र जितेन्द्र निवासी रुधौली (2.5 वर्ष) दिल में छेद अजितेश गुप्ता पुत्र रजनीश गुप्ता निवासी जपटापुर लगभग (3 वर्ष) मुखबाधिर जिसका इलाज कानपुर के लिए भेजा गया। इसके लिए यात्रा भत्ता के रूप में जिलाधिकारी के आदेश रेडक्रॉस ने प्रत्येक बच्चों को चार हज़ार नकदी देकर इलाज के लिए भेजा गया। उक्त लाभार्थियों को पीएचसी सोंधी पर चिकित्साधिकारी डा. सुधाकर चौहान व डॉ. फैजान ने यात्रा भत्ता राशि दिया। इस सम्बंध में बातचीत करने पर आर.बी.एस.के. के चिकित्सक डा. फैजान अहमद ने बताया कि इस तरह के शारीरिक रूप से असामान्य बच्चों को गाँव में टीम द्वारा चयनित किया जाता है और उसका सफल इलाज कराया जाता है। डॉ. समरीन शैला ने बताया कि इस वर्ष 18 विकलांग बच्चों को चयनित किया गया। जिसमें जन्म से दिल में छेद होने के पाँच, मुखबाधिर के पाँच, दो का पैर टेढ़ा तथा छः के होंठ कटे बच्चों का निःशुल्क सफल इलाज कराया गया और गुरुवार को तीन बच्चों को यात्रा भत्ता भी विभाग द्वारा दिया गया। कुछ परिवार ऐसे थे जो यात्रा के खर्च को वहन नहीं कर सकते थे। आर.बी.एस.के. की टीम हर वर्ष अपंग बच्चों के इलाज कराकर उनके परिवार में मुस्कान बिखरने का काम कर रही है। इस अवसर पर रश्मि सेठ अप्टोमेट्रिक राधेश्याम टण्डन, राहुल यादव आदि टीम में शामिल रहे।
बाइक सवार बदमाशों ने हार्डवेयर व्यवसायी को गोली मारी गोली
सीमा विवाद में उलझी रही पुलिस
शाहगंज जौनपुर l सरपतहांखुटहन थाना क्षेत्र के पट्टीनरेंद्रपुर बाजार स्थित खुटहन मार्ग पर हार्डवेयर व्यवसायी को बाइक सवार बदमाशों ने बृहस्पतिवार देर शाम गोली मार दी और फरार हो गए। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।पट्टीनरेंद्रपुर निवासी लाल बहादुर सोनी बाजार के प्रतिष्ठित व्यवसायी हैं। इनकी बाजार में हार्डवेयर, अलमीरा व बक्से की तीन फर्म हैं। खुटहन मार्ग पर श्री सोनी आवास बनाकर रहते हैं तथा उसी मकान में इनकी आलमारी व लोहे के बक्से की दुकान है। शाम पौने सात बजे के लगभग बाइक पर सवार होकर पहुंचे बदमाशों ने इन्हें गोली मार दी और फरार हो गए। गोली पेट मे लगी जिसके बाद ये भूमि पर गिर पड़े। गोली की आवाज तथा चीख-पुकार सुनते ही घटनास्थल पर भीड़ जुट गई और आनन-फानन में लालबहादुर को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खुटहन ले गए। जहां से उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। इस संबंध में पूछे जाने पर प्रभारी निरीक्षक सरपतहां दीपेंद्र सिंह ने बताया कि घटनास्थल खुटहन थाना क्षेत्र में है। बहरहाल जांच-पड़ताल के साथ ही बदमाशों को चिन्हित करने का प्रयास किया जा रहा है।
सोनार नरहरि सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने चार सूत्रीय ज्ञापन सीओ शाहगंज को सौपा
- स्वर्ण व्यापारी के परिवार के साथ बंधक बनाकर लाखों के लूट करने के मामले में सोनार नरहरि सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने अपनी टीम के साथ परिवार से किया मुलाकात
शाहगंज जौनपुर : शाहगंज में सर्राफा व्यवसायी के घर में महिला को चाकू के बल पर बंधक बनाकर लूटपाट के आरोपियों को ट्रेस करने में पुलिस अभी तक नाकाम रही है । गुरुवार को सोनार नरहरि सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष धर्मेंद्र वर्मा और अन्य पदाधिकारी पीड़ित परिवार से मिले और उनका हालचाल लिया । बाद में सीओ अजीत सिंह चौहान को चार सूत्रीय ज्ञापन सौंपा और पीड़ित परिवार को सुरक्षा मुहैया कराने समेत अपराधियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की मांग की ।
सीओ शाहगंज से मुलाकात के बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष धर्मेंद्र वर्मा ने बताया कि पुलिस की तरफ से 24 घंटे में घटना के खुलासे का आश्वासन मिला है । उन्होंने बताया कि सीओ के मुताबिक पुलिस की पांच टीमें इस दिशा में लगातार काम कर रही हैं और जल्द आरोपी पकड़े जाएंगे । इस मौके पर जौनपुर सर्राफा एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष अमर जौहरी भी मौजूद रहे ।
समाज के हर तबके को विकास की मुख्य धारा से जोड़ रही सरकार:अजीत सिंह
जरूरतमंदों को किया गया कंबल वितरण
खुटहन जौनपुर l ब्लाक सभागार में गुरुवार को बिधायक रमेश सिंह के अनुज व सोनपत्ती देवी मेडिकल ट्रस्ट के डायरेक्टर अजीत सिंह के नेतृत्व में कंबल वितरण का आयोजन किया गया। जिसमें साढ़े छह सौ जरूरतमंदों को कंबल प्रदान किया गया। जिसे पाकर उनके चेहरे खिल उठे।श्री सिंह ने कहा कि गरीबों की सेवा सबसे पुनीत और परम धर्म है। हमारा धर्म शास्त्र भी कहता है कि प्रत्येक जीवों में परमात्मा का वास होता है। गरीबों, लाचारों की सेवा से भगवान भी प्रसन्न होते हैं। उन्होंने कहा कि इसी तर्ज पर डबल इंजन की सरकार गरीबों, दलितों,पिछड़ों,दिव्यांगो को सरकारी योजनाओं से आच्छादित कर उन्हें विकास की मुख्य धारा से जोड़ने के लिए सतत प्रयत्नशील है।
जिसका परिणाम भी गांव से लेकर शहर तक दिखने लगा है।मंडल अध्यक्ष बंशबहादुर पाल ने कहा कि मूलभूत सुविधाओं के अलावा बिजली,पानी, सड़क,चिकित्सा,शिक्षा और सुरक्षा के बल पर समाज के सबसे निचले पायदान पर रह रहा परिवार भी तरक्की कर निरंतर ऊंचाइयों की तरफ बढ़ रहा है। जो एक बार फिर से भारत को विश्व गुरु बनने की तरफ ले जा रहा है।बीडीओ गौरवेंद्र सिंह ने बताया कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं जरूरतमंद और पात्र व्यक्तियों तक पहुंच रही हैं।सरकार की योजनाओं का शत- प्रतिशत लाभ पात्रों को दिलाना हमारी सबसे बड़ी प्राथमिकता है।संचालन अजय सिंह राजू ने किया।मौके पर एडीपीआरओ राजेश कुमार, कमला प्रसाद कानूनगो ,आशुतोष तिवारी शशांक तिवारी, रविकांत विश्वकर्मा, लेखपाल अभिषेक विवेक सरोज संजय यादव आदि मौजूद रहे।
गैर जमानती वारंट पर अभियुक्त गिरफ्तार
खेतासराय (जौनपुर) अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाएं जा रहे अभियान के क्रम में खेतासराय पुलिस टीम ने गैर जमानती वारंट पर फरार एक वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार कर चालान न्यायालय भेज दिया। थानाध्यक्ष त्रिवेणी सिंह ने बताया कि बुधवार को मानीकला निवासी सचिन कुमार पुत्र मनका को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया गया। थाने लाकर विधिक कार्यवाही करते हुए चालान न्यायालय भेज दिया गया।











