Home Blog Page 355

सपा में आजम खान का बढ़ा रुतबा, बनाए गए राष्ट्रीय प्रवक्ता

0

जिले में खुशी की लहर, लोग दे रहे बधाई एवं शुभकामनाएं

खेतासराय (जौनपुर) समाजवादी पार्टी अल्पसंख्यक सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष आजम खान एडवोकेट का रुतबा बढ़ाते हुए पार्टी सुप्रीमो के निर्देश पर उन्हें राष्ट्रीय प्रवक्ता बनाया गया। ज्ञातव्य है कि श्री खान सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव के करीबी लोगों में एक हैं जनपद के खुटहन विकासखंड के गभीरन गाँव निवासी हैं और समाजवादी पार्टी के जुझारू कार्यकर्ता के साथ-साथ अधिवक्ता भी हैं। इनकी शिक्षा दीक्षा लखनऊ विश्वविद्यालय एवं इलाहाबाद विश्वविद्यालय से हुई है।

इन्होंने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत समाजवादी पार्टी से शुरू किया और आज राष्ट्रीय प्रवक्ता के रूप में स्थापित हुए प्रखर वक्ता के साथ-साथ अच्छे नीति-निर्धारक भी है। श्री खान के राष्ट्रीय प्रवक्ता घोषित होते ही जनपद में हर्ष की लहर दौड़ गई और बधाई देने वालों का ताता लग गया। बधाई देने वालों में प्रमुख रूप से जिलाध्यक्ष समाजवादी पार्टी जौनपुर राकेश मौर्य, पूर्व मंत्री शैलेंद्र यादव ललई, पूर्व विधायक राज नारायन बिंद, केराकत विधायक तूफ़ानी सरोज, जफ़राबाद चेयरमैन डॉ. सरफ़राज़ ख़ान, वरिष्ठ नेता हिसामुद्दीन शाह, ईशा फ़ारूक़ी, गजराज यादव, संजय सरोज, जितेंद्र यादव, रतन साहू, गप्पू मौर्य, अज़ीज़ फ़रीदी, कमाल आज़मी आदि।

 थाने में इधर उधर भागता रहा अधिवक्ता पिटते रहे दबंग

0

जौनपुर (खुटहन) खुटहन थाने में दबंगों द्वारा अधिवक्ता की पिटाई का मामला सामने आया है जहाँ बीच बचाव कर रहा एक पुलिस कर्मी को भी मन बढो ने पिट दिया सुत्रों के मुताबिक रात 11 बजे के लगभग बस्ती बंदगान गाँव निवासी थाना सरायख्वाजा अधिवक्ता पदमाकर उपाध्याय दबंगों के भय से अपने चार पहिया वाहन से भागते हुए खुटहन थाने में आ गया उनके पीछे आधा दर्जन की संख्या में दबंग भी आ पहुंचे सभी ने अपने वाहन से लाठी डंडा निकाल थाना परिसर में ही दौड़ा दौड़ा कर अधिवक्ता को मारने लगे अधिवक्ता अपनी जान बचाने की गुहार लगाता इधर उधर भागता रहा l

मनबढ़ दबंग पिटते रहे मौजूद पहरा ने जब अधिवक्ता को बचाने की कोशिश की तो उसे भी मारकर घायल कर दिए पुलिस ने उक्त मन बढो की पहचान कर विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया दबंग सुबेदार सिंह दिनेश सिंह अरबिंद सिंह विशाल सिंह व पीड़ित अधिवक्ता पदमाकर उपाध्याय के खिलाफ मारपीट के मामले में धारा 147,353,504,506 में मुकदमा दर्ज कर लिया वही अधिवक्ता की पिटाई से दिवानी न्यायालय के अधिवक्ता काम से विरत रहे खुटहन पुलिस की लाचार व्यवस्था से आम जन में भय व्याप्त है l

 जमैथा गाँव मे विशाल भण्डारे का आयोजन होगा

0

जौनपुर । भगवान श्री राम के प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर जमैथा के अखड़ो देवी बाबा परमहंस मन्दिर पर विशाल भण्डारे का आयोजन किया गया है मन्दिर के मुख्य पुजारी महत्व राजनदास ने बताया कि 22 जनवरी को दोपहर 3 बजे से मन्दिर परिसर मे सुन्दर कांड का आरम्भ हो जायेगा । सायंकाल भगवान प्रभु श्री राम को छप्पन भोग लगाया जायेगा। इसके बाद प्रसाद वितरण व विशाल भण्डारा होगा । ग्राम प्रधान अमर सेन यादव ने बताया है कि सभी तैयारिया पूरी कर ली गयी है । समस्त गाववासी व आसपास की क्षेत्रीय जनता सादर आमन्त्रित है ।

हनुमान जी के मंदिर पर भव्य भंडारे का आयोजन 22 को पूरे गांव में दीपावली सा माहौल

0

[ जौनपुर] शाहगंज के ग्राम सभा सुरिश अंतर्गत मनीष सिंह के मकान के पास अति प्राचीन हनुमान मंदिर पर भव्य भंडारा और कीर्तन भजन का आयोजन 22 तारीख को आयोजित है तथा पूरे गांव को दिए से सजाया जा रहा है गांव में उत्सव का माहौल है मनीष सिंह ने बताया कि हमारे गांव में हनुमान जी और शिव जी का मंदिर है जो की अति प्राचीन 500 वर्ष पुराना मंदिर है अयोध्या में भगवान राम का 22 तारीख को प्राण प्रतिष्ठा आयोजित है इस उपलक्ष में हमारे सुरिश गांव में मंदिर पर भव्य भंडारे का आयोजन किया गया है l

जिसमें प्रसाद के रूप में खीर तथा अन्य मिष्ठान व भोजन की व्यवस्था की गई है पूरे गांव में उत्सव का माहौल है हम सभी गांव और नगर वासियों से अपील करते हैं कि इस भंडारे पर सभी लोग 22 तारीख को आए और प्रसाद ग्रहण करें और पुण्य के भागी बने मौके पर दिवाकर सिंह, आशीष सिंह, धर्मेंद्र सिंह, प्रभाकर सिंह बम बम, शेरू सिंह ,अतेंद्र सिंह, शैलेंद्र सिंह, दीपक सिंह ,भास्कर सिंह, रवि सिंह, राजकुमार सिंह, प्रतीक सिंह, विनय कुमार सिंह उर्फ पप्पू, संत प्रसाद सिंह सहित लोगों ने कार्यक्रम सफल बनाने की सभी लोगों से अपील की

गायक आशीष पाठक अमृत के सुपरहिट एल्बम कण राम की नगरिया का हुआ विमोचन .

0

गायक आशीष पाठक अमृत के सुपरहिट एल्बम कण राम की नगरिया का हुआ विमोचन .

जौनपुर,जनपद से सटे बाजार रामदयालगंज पचोखर हरखपुर(कुकुरिहावां) निवासी आशीष पाठक अमृत का इस राममय वातावरण में कई भजन भारत की नंबर 1 कम्पनी टी..सीरीज और ए पी म्यूजिक से अयोध्या में राम,मेरे राम की नगरिया अनेक एल्बम रिलीज हुआ है। शुक्रवार को सिटी स्टेशन ओवर ब्रिज के निकट स्थित दक्षिणा काली मंदिर के प्रांगण में मंदिर के महंत भगवती सिंह वागीश ने एल्बम का विमोचन किया। इस मौके पर वागीश जी ने कहा कि इस समय राम नाम की महिमा का पूरे देश में बयार चल रही है।

इस अवसर पर इंस्पेक्टर वेद त्रिपाठी विनय सिंह,पुजारी रामदेव सिंह, महेंद्र राकेश श्रीवास्तव व सर्वेश सिंह,हमसफर यादव व वन्देश सिंह उपस्थित रहे। गायक आशीष पाठक ने बताया कि इस एल्बम के म्यूजिक डायरेक्टर आशीष वर्मा,गीत कुलदीप सिंह,जयंती यादव जगमग,वीडियो डायरेक्टर भ्रमर है। यह गीत यू ट्यूब पे उपलब्ध है।

विधायक के नेतृत्व में हुई राम-जानकी मंदिर की साफ-सफाई

0

सरपतहां (जौनपुर): विधायक शाहगंज रमेश सिंह के नेतृत्व में शुक्रवार को रुधौली गांव स्थित राम-जानकी मंदिर पर साफ-सफाई की गई। इस दौरान विधायक ने कहा कि स्वच्छता में ही ईश्वर का वास होता है। आज का यह स्वच्छता अभियान प्रतीकात्मक है।विधायक के नेतृत्व में हुई राम-जानकी मंदिर की साफ-सफाई

किंतु हमे अपने देवस्थलों की साफ-सफाई अपनी दिनचर्या में शामिल करनी चाहिए। देश के प्रधानमंत्री मोदी व मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व में आगामी 22 जनवरी को श्रीधाम अयोध्या में निर्मित हो रहे नव्य-भव्य मंदिर में रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा भारत मे सनातन के अभ्युदय की प्राण-प्रतिष्ठा है। इस दौरान बीडीओ सुभाष चंद्र, पीओ गौरवेंद्र सिंह, हृदयनारायण शुक्ला, डॉ उमेश चंद्र तिवारी, राकेश वर्मा,सचिवगण राजकुमार लक्ष्मीचंद सौरभ मिश्र मो. शाहिद,जय प्रकाश मौर्य,हरिश्चंद्र यादव ,प्रधानगण राम सकल वर्मा ब्लॉक अध्यक्ष प्रधान संघ ,मनोज प्रजापति,पंचम बिंद सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

समस्याओं से जूझ रहा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सुईथाकला

0

विभिन्न समस्याओं से जूझ रहा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सुईथाकला

[सुईथाकला शाहगंज]  बेहतर स्वास्थ्य सेवा ही मानव जीवन का आधार है। किसी भी समाज या देश की समृद्धि और विकास की परिकल्पना वहां की स्वास्थ्य सेवा ही साकार करती है। उत्तर प्रदेश सरकार गरीबों और आम जनमानस तक स्वास्थ्य सेवाओं और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को पहुंचा कर उनके जीवन को खुशहाल रखने के लिए सतत प्रयत्नशील है।जहां सरकार की मंशा गरीबों के जीवन स्तर को सुधार कर तमाम सुविधाओं से लैस करने के लिए प्रयासरत है वहीं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सुईथाकला तमाम समस्याओं से जूझ रहा है।जहां स्वास्थ्य सेवा से संबंधित उपकरण मशीन और स्वास्थ्य कर्मियों के स्टाफ की कमी है ।ऐसी स्थिति में बेहतर स्वास्थ्य सेवा और सुविधा लोगों को प्रदान करना चुनौती का विषय बन गया है।तमाम समस्याओं और चुनौतियों के बीच सामना करते हुए फिर भी आम जनमानस को चिकित्सा सुविधा मुहैया कराने के लिए सीएचसी के अधीक्षक डा.सूर्य प्रकाश यादव तत्पर हैं।स्वास्थ्य सेवाओं में कोई कमी न आए इसके लिए किसी को किसी भी प्रकार की दिक्कत का सामना न करना पड़े यथा संभव स्वास्थ्य सेवा लोगों को मिल रही है।

ये हैं समस्याएं-

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टरों की कमी है केवल दो डॉक्टरों डा. सूर्य प्रकाश यादव और डा. विक्रांत गुप्ता के ही भरोसे अस्पताल चल रहा है जबकि पांच चिकित्साधिकारियों की आवश्यकता है।स्टाफ में एक ही फार्मासिस्ट गंगाराम चौरसिया हैं। लिपिक और एक्स-रे के लिए टेक्नीशियन के अभाव से स्वास्थ्य केंद्र जूझ रहा है।एक ही फार्मासिस्ट लगातार कार्य कर रहा है।दो चिकित्सकों से ही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और उप केंद्र पर नियमित रूप से स्वास्थ्य सेवा प्रदान करना अत्यंत चुनौती पूर्ण कार्य साबित हो रहा है। जिन स्वास्थ्य कर्मियों की कमी है उनके स्थान पर मौजूदा चिकित्सक काम करते हैं और उसके साथ अपनी भी ड्यूटी करते हैं।

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र समोधपुर और भैंसौली में नहीं हैं एक भी चिकित्साधिकारी

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र समोधपुर और भैंसौली में एक भी चिकित्साधिकारी की तैनाती नहीं है।चिकित्सकों के अभाव में स्वास्थ्य सेवा आम जनमानस को प्रदान करना अत्यंत चुनौती पूर्ण साबित हो रहा है।

एक भी महिला चिकित्सक की नहीं है तैनाती

अस्पताल में कोई भी महिला चिकित्सक न होने के कारण महिलाओं को इलाज और उपचार में तमाम समस्याएं आ रही हैं। महिलाएं अपनी व्यक्तिगत समस्याएं पुरुष चिकित्साधिकारियों को बताने में संकोच महसूस करती हैं जिसके चलते उनका रोग और उनकी समस्या जस की तस बनी रहती है।खुलकर अपनी बात नहीं बता सकतीं।सबसे ज्यादा समस्या आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की महिलाओं को है।हर सुविधा संपन्न प्राइवेट हॉस्पिटल में इलाज कराने के लिए उनके पास धन का अभाव है जहां महिला चिकित्सकों से वह अपनी बात कह सकें।सुल्तानपुर और जौनपुर जनपद की सीमा के अंतिम छोर पर स्थित होने के कारण जिला महिला अस्पताल करीब 55 किलोमीटर दूर है।किराए भाड़े की भी समस्या के कारण वह जिला अस्पताल इलाज के लिए नहीं जा सकतीं।महिला चिकित्सकों की कमी को पूरा करना क्षेत्र की महिलाओं और आम नागरिकों की मांग है।

बेहतर स्वास्थ्य सेवा प्रदान करना सबसे बड़ी प्राथमिकता:डा.सूर्य प्रकाश यादव

तमाम समस्याएं और चुनौतियां सामने होने के बावजूद उनसे संघर्ष करते हुए अस्पताल चलाना टेढ़ी खीर साबित हो रहा है। पत्रकारों से बातचीत में अधीक्षक ने बताया कि प्रधानमंत्री आयुष्मान जन आरोग्य योजना, प्रधानमंत्री मातृत्व सुरक्षित अभियान,प्रधानमंत्री मातृ वंदन योजना,जननी सुरक्षा योजना, टीकाकरण आदि सेवाएं संचालित हैं ।प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री की 2025 तक टीवी मुक्त भारत की परिकल्पना साकार होगी।गोल्डन कार्ड के लिए कैंप लगाया जा रहा है।90 फ़ीसदी लोगों के गोल्डन कार्ड बन चुके हैं।आम जनमानस को बेहतर चिकित्सा सुविधा प्रदान करना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।

बड़ागांव में ऐतिहासिक नौचंदी का जूलूस निकाला गया

0

बड़ागांव में ऐतिहासिक नौचंदी का जूलूस निकाला गया

[ शाहगंज ] क्षेत्र के बड़ागांव में गुरुवार को शाम से ही मातमी श्रद्धालुओं के आने का सिलसिला शुरू हुआ जबकि जूलूस अपने निर्धारित समय पर गुरुवार रात्रि लगभग 11:00 बजे सिब्तैन मियां के इमाम बारगाह से बरामद किया गया।जिसकी प्रारंभिक तकरीर मौलाना सैयद आरजू हुसैन ने किया जिसके बाद जुलूस अपने निर्धारित मार्ग से होता हुआ बाजार के रास्ते शुक्रवार की प्रात: हजरत अब्बास के रौजे पर संपन्न किया गया।

जुलूस का संचालन सैयद परवेज मेहंदी शहर अर्शी द्वारा किया गया कार्यक्रम के अध्यक्षता सदरे हुसैनी मिशन सैयद जीशान हैदर, व जुलूस का नेतृत्व वकील सलमानी द्वारा सकुशल संपन्न किया गया जिसमें अंजुमन हैदरी सुल्तानपुर और अंजुमन अज़ादारिया हुसैनाबाद के साथ-साथ अंजुमन नसरुल अज़ा, अंजुमन गुंचे-ए नसरुल अज़ा अंजुमन तमन्ना-ए ज़हरा मैं पूरी रात नोहा व मातम पेश किया। जुलूस को आगे लेकर चलने का काम हुसैन हैदर द्वारा किया गया।मौलाना एजाज मोहसिन, की तकरीर के बाद जुलूस को संपन्न किया गया।सैयद परवेज़ मेहंदी सहर आर्सी श्रद्धालुओं के रूबरू रहे।बड़ागांव की मुकामी अंजूमन ने नौहा मातम किया। इस सफल जुलूस में पूरी रात लाइटों की जगमगाहट का पूरा जिम्मा बबलू इलेक्ट्रिक के कांधे पर रहा जिसको उन्होंने बखूबी निभाया।

शाहगंज में चल रही फिल्म की शुटिंग मुख्य भूमिका में दिखेंगे अवनीश तिवारी

0

 

Avnish Tiwari will be seen in the lead role in the film shooting going on in Shahga

शाहगंज में चल रही फिल्म की शुटिंग मुख्य भूमिका में दिखेंगे अवनीश तिवारी

खुटहन (जौनपुर)  शाहगंज तहसील क्षेत्र में चल रही है फिल्म की शुटिंग जिसमें मुख्य किरदार में नजर आयेंगे गजल गायक व कलाकार अवनीश तिवारी फिल्म दो चुटकी सिंदूर के निर्माता मेडले इंटरटेनमेंट महेश पिलानिया जी निदेशक अरुण तिवारी हैं फिल्म के मुख्य कलाकार अवनीश तिवारी प्रशांत गुप्ता संजय वर्मा विमल पांडे ललित उपाध्याय डमरू इत्यादि हैं ,फिल्म के एसोसिएट डायरेक्टर सुनील पाण्डेय चंद्रिका मिश्रा प्रोडक्शन शेखर यादव सुबास हैं.फिल्म का शुभारंभ शाहगंज नगर पालिका अध्यक्ष पति बंटी जी ने किया
दो चुटकी सिंदूर एक पारिवारिक फिल्म है।

प्रभु का आश्रय लेने वालों को भवसागर पार करने में नहीं होती कोई कठिनाई:हिमेश शास्त्री

0

ध्रुव और प्रहलाद चरित्र सुनकर श्रोता मंत्रमुग्ध

शाहगंज जौनपुर। तहसील क्षेत्र के छताईं कला गांव में शीतला प्रसाद सिंह के निवास स्थान पर आयोजित सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा के दूसरे दिन बुधवार को श्रीमद्भागवत कथा प्रवक्ता हिमेश शास्त्री जी महाराज ने ध्रुव चरित्र,प्रहलाद चरित्र,जड़ भरत चरित्र और नरसिंह अवतार का प्रेरक प्रसंग सुनाया।कृष्ण गोविंद, गोविंद गोपाला,भजो मुरली मनोहर नंदलाला।भक्तिमय गीत सुनकर लोग आध्यात्मिक आनंद में अपने आप को आनंदित महसूस करने लगे। भक्त ध्रुव और प्रह्लाद का प्रसंग सुनकर श्रोता भक्ति रस से अभिभूत हो उठे।भक्त ध्रुव और प्रह्लाद चरित्र की महत्ता प्रकट करते हुए शास्त्री जी ने कहा कि मानव जीवन अनमोल है।मनुष्य शरीर जीवन में बार-बार नहीं मिलता है।ध्रुव और प्रह्लाद के जीवन से हमें यही सीख मिलती है कि भक्ति की कोई उम्र और समय सीमा नहीं होती। प्रभु का आश्रय लेने वालों को भवसागर पार होने में कोई कठिनाई नहीं होती ।उन्होंने कहा कि जिसके ऊपर ईश्वर की कृपा होती है उसका कोई भी बाल बांका नहीं कर सकता।जब-जब भक्तों के ऊपर अन्याय- अत्याचार बढ़ा है तब – तब परमात्मा अपने भक्तों की रक्षा और दुष्टों का नाश करने के लिए इस धरती पर अवतार लेते हैं।

यहां तक कि जब अत्याचार की सीमा समाप्त हो जाती है तो कोई भी रूप ईश्वर को धारण करना पड़ता है। प्रहलाद की रक्षा के लिए नारायण को नरसिंह अवतार धारण करना पड़ा।भगवान अपने भक्तों पर अत्याचार कदापि सहन नहीं कर सकते।कृष्ण गोविंद, गोविंद गोपाला,भजो मुरली मनोहर नंदलाला।इस संसार में जो कुछ है सब नाशवान है इसलिए जीवन के रहते ईश्वर के भक्ति भजन में मनुष्य को समय देना चाहिए ।भागवत प्रवक्ता ने कहा कि मुख्य इस अवसर पर पूर्व विधायक सुरेंद्र खुटहन के ब्लॉक प्रमुख बृजेश कुमार यादव नरेंद्र उपाध्याय भाजपा नेता ,सत्येंद्र सिंह,नीतेन्द्र सिंह , संदीप सिंह, अजय सिंह, दीपक सिंह,चतुर्भुज सिंह,राजेश पासवान ,आनंद राजभर ,सतई यादव ,धीरेंद्र कुमार सिंह,अजय सिंह ,वीरेंद्र मौर्य ,पारस नाथ मौर्य, श्रीनाथ मौर्य, अमन सिंह ,प्रेम प्रकाश सिंह सहित क्षेत्र के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।