Home Blog Page 358

इसे चुनावी स्टैंड माना जायें या फिर हमदर्दी?

0

खेतासराय दोहरे हत्याकांड के एक माह मिलने पहुँचे सांसद श्याम सिंह यादव

आश्वासन की घुट्टी पिलाकर चले गए सांसद

खेतासराय [जौनपुर ]  खेतासराय कस्बा में एक माह पूर्व दो सगे भाइयों की निर्मम हत्या कर दिए जाने के बाद तमाम सियासी पार्टियों के अलावा सामाजिक कार्यकर्ता और सगे-सम्बन्धियों ने पीड़ित परिवार के घर पहुँचकर शोक संवेदना व्यक्त करते हुए हर तरह की मदद करने का आश्वासन दिया तो कुछ लोगों अपने सामर्थ्य अनुसार पीड़ित परिवार का आँसू पोछने का काम किया। लोगों ने जाति, धर्म, मज़हब से ऊपर उठकर पीड़ित परिवारों की मदद की। भारतीय संस्कृति में आज भी सदियों से यह प्रथा सदियों से चली आ रही है कि किसी के घर किसी कोई अनहोनी घटना होने पर शोक संवेदना व्यक्त करने के लिए लोग जाति, धर्म, मज़हब से ऊपर उठकर मानवता के लिए शोक संवेदना व्यक्त करते है।

लोकतांत्रिक व्यवस्था में जनप्रतिनिधि अपने – अपने क्षेत्रों में पहुँचकर पीड़ित को सांत्वना देते है और एक जनप्रतिनिधि की यह जिम्मेदारी भी होती है कि वह जनता के हर दुख-सुख में शामिल हो। एक जनप्रतिनिधि की भी यह जिम्मेदारी होती है की वह जनता के हर सुख-दुःख में शामिल हो। एक माह पूर्व खेतासराय में दो सगे भाइयों की निर्मम हत्या होने के बाद तमाम पार्टियों के जनप्रतिनिधि ने अपने सुविधानुसार पहुँचकर पीड़ित परिवार के साथ दुःख में ढांढस बाधने का काम किया। आर्थिक मदद भी की एवं सरकार से मदद दिलाने व न्याय दिलाने का विश्वास दिलाया। एक माह बाद जौनपुर के सांसद श्याम सिंह यादव भी गुरुवार की देर शाम खेतासराय हत्याकांड के पीड़ित परिवार से मिलने पहुँचे तो सिर्फ पीड़ित परिवार को सिर्फ आश्वासन की घुट्टी पिलाया। सांसद ने सरकार में ना होने का रोना रोते हुए कहा कि मैं आप की बात सरकार तक पहुँचाने की कोशिश करूँगा तो सवाल उठता है की क्या सांसद के क्षेत्र की जनता न्याय की आस लगाना छोड़ दें एक जनप्रतिनिधि की ज़ुबाँ से ये बात शोभा नहीं देती। जब एक जनप्रतिनिधि ही विपक्ष का बहना बना कर न्याय मिलने की उम्मीद छोड़ दें तो आम जनता का क्या होगा? जिसको लेकर कस्बा में तमाम तरह की चर्चाएं व्याप्त है लोगों का कहना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इतने बड़े पद पर होने के बाद खुद को जनता सेवक बताते है और गरीबों के हर दुःख-सुख को बाटने का वीणा उठाने के लिए जनप्रतिनिधियों को निर्देशित करते है।

एक जनप्रतिनिधि का एक माह बाद पीड़ित परिवार से मिलने जाना कही चुनावी स्टैंड तो नहीं या फिर जो झूठी हमदर्दी के सहारे 2024 में नैया पार लगाने ताना-बाना तो नहीं तो बुना जा रहा है। सांसद को पीड़ित परिवार को इतने दिनों के बाद याद क्यों और कैसे आयी। जबकि सत्ताधारी पक्ष या विपक्ष के नेता रहे हो सभी ने लगभग तमाम लोगों ने पीड़ित परिवार का आँसू पोछने का काम किया है। सच तो यह है की लोकतंत्र में जनता को उम्मीदें अपने सांसद, विधायक व जनप्रतिनिधियों से जुड़ी हुई होती है। एक माह बाद कोई सांसद पीड़ित परिवार से मिलने आये और ऊपर से आश्वसन की घुट्टी पिलाकर चला जाये तो उसके लिए यह कहावत चरितार्थ होती है कि नाम बड़े और दर्शन छोटे। सांसद के देर से आने के बाबत जब पूछा गया तो उनके साथ आएं बसपा के पूर्व प्रत्याशी सलीम खान ने कहा शीतकालीन सत्र चलने के वजह से आने में देरी हुई है। विदित हो कि शीतकालीन सत्र सम्भवतः 22 दिसम्बर को ही समाप्त हो गया था। उसके बाद एक पखवारे बाद पहुँचे से सांसद ने अपनी जिम्मेदारियों की इतिश्री कर ली लेकिन उनका आना हों क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। लोग दबी जुबान से यह कहते हुए पाएं गए कि कहने को तो जनप्रतिनिधि खुद को जनता का सेवक बताता है लेकिन पीड़ित परिवार का दुखों का पहाड़ टूट जाने की खबर जनप्रतिनिधि को न होना इस बात को जाहिर करता है कि इस तरह जनप्रतिनिधि को जनता की कोई फिक्र नहीं ऐसे लोग वोट के समय फिर जनता से हमदर्दी का रोना रोते है और जनता के वोटों से जनप्रतिनिधि बनकर जनता को ही भूल जाते है।

ज्ञात हो कि 28 नवम्बर को खेतासराय कस्बा बभनौटी मोहल्ला निवासी फूलचन्द्र प्रजापति के दो पुत्र अजय और अंकित प्रजापति खेतासराय – खुटहन मार्ग पर चाऊमीन की दुकान पर चाकू मारकर निर्मम हत्या कर दी गई थी। इस दिल दहला देने वाली घटना से हर किसी की आँखें नम हो गई और शोक संवेदना व्यक्त करने वालों का तांता लगा रहा। परिवार के यही दोनों बेटे किसी तरह परिवार चला रहे थे। लेकिन अब फूलचन्द्र का कुनबा वीरान हो गया। अब ऐसे में सवाल यह उठता है फूलचन्द्र के बढ़ापे की लाठी कौन बनेगा और उनका जीवकोपार्जन कैसे चलेगा।

जिलाधिकारी ने जारी की चाचा चौधरी और चुनावी दंगल कॉमिक्स 

0
चाचा चौधरी की कॉमिक्स,मतदाताओं को करेगी जागरूक
जौनपुर l चाचा चौधरी और साबू की कॉमिक्स आपने खूब पढ़ी होंगी। लेकिन अब लोकसभा चुनाव में ये कॉमिक्स मतदाताओं को मतदान के लिए जागरुक, प्रेरित व रिझाने का काम करेगी।चुनाव आयोग से प्राप्त, “चाचा चौधरी और चुनावी दंगल” शीर्षक की कॉमिक्स को एनआईसी कक्ष में जिलाधिकारी/ जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अनुज कुमार झा द्वारा जारी किया गया।  इस कामिक्स के माध्यम से लोगों को विशेषकर युवाओं को मतदान प्रक्रिया में भाग लेने के लिए शिक्षित, प्रेरित और प्रोत्साहित किया जायेगा।

इस अवसर पर जिलाधिकारी ने बताया कि आगामी लोकसभा चुनाव में ज्यादा से ज्यादा मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करें, इसके लिए निर्वाचन आयोग ने स्वीप योजना के तहत चाचा चौधरी और चुनावी दंगल नाम से एक कॉमिक्स जारी की है। 56 पेज की इस कॉमिक्स में छोटी-छोटी 10 कहानियां दी गई हैं। ये कहानियां हर मतदाता वर्ग को जागरुक करने के उद्देश्य से दी गई हैं, ताकि सभी लोग जागरुक हो और मतदान करें। इस कामिक्स में हर वर्ग के वोटरों को ध्यान में रखकर 10 अलग-अलग कहानियां चाचा चौधरी और न्यू वोटर, बनें स्मार्ट वोटर, महिला मतदाता की भागीदारी, चुनावी हेराफेरी, थर्ड जेंडर वोटर अवेयरनेस आईकॉन, अपने उम्मीदवार को जानो एप, पोस्टल वोटर, हर वोट है जरूरी, चुनाव में हमले की साजिश व चाचा चौधरी ओर अपना बहुमूल्य वोट शामिल की गईं हैं। कॉमिक्स में बेहद रोचक अंदाज में चाचा चौधरी और साबू लोगों को मतदाता बनने, प्रलोभन में न आने, मतदान करने आदि के लिए प्रेरित करते नजर आ रहे हैं।

जिलाधिकारी ने कहा कि डिजिटल मीडिया के इस युग में भी आउटरीच माध्यम के रूप में कॉमिक्स प्रासंगिक और विशिष्ट है। अपने बचपन के दिनों को याद करते हुए उन्होंने कहा कि ये कॉमिक चरित्र, अपनी सार्वभौमिक अपील और ईमानदारी, दया और करुणा जैसे मूल्यों पर बल देने के साथ चुनाव से संबंधित जानकारी को रचनात्मक रूप से व्यक्त करने के लिए एक आकर्षक मंच प्रदान करते हैं।
जिलाधिकारी ने लोगों से इस कामिक्स का प्रचार प्रसार करने एवं स्वयं बच्चों व युवाओं को पढ़ने के  लिए अपील किया है। ये कॉमिक की डिजिटल कॉपी https://ecisveep.nic.in/files/file/2152-chacha-chaudhary-aur-chunavi-dangal/  Ceoup व जनपद जौनपुर की वेबसाइट jaunpur.nic.in पर भी देखी जा सकती है। तथा विभिन्न वाटसअप ग्रुप पर भी उपलब्ध है। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वि.एवं रा. उप जिला निर्वाचन अधिकारी राम अक्षयबर चौहान, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी बृजेश चतुर्वेदी, जिला स्वीप कोआर्डिनेटर सैय्यद मोहम्मद मुस्तफा, ईएलसी कोआर्डिनेटर रमेश चन्द्र यादव आदि उपस्थित रहे।

रोजगार मेला में ब्लाक बरसठी में 75 का हुआ चयन

0

बरसठी विकास खंड के सभागार में गुरुवार को विकास खंड स्तरीय रोजगार मेला का आयोजन किया गया, जिसमें 310 बेरोजगारों ने प्रतिभाग किया। साक्षात्कार में 75 सफल प्रतियोगियों का चयन मौके पर उपस्थित कंपनियों द्वारा किया गया।खंड विकास अधिकारी राकेश कुमार मिश्र ने कहा कि ब्लॉक स्तर पर रोजगार मेला का आयोजन होने से क्षेत्र के युवाओं को अब निराश नही होना पड़ेगा।जिला समन्वयक कौशल विकास मिशन शशिकांत सरोज ने बताया कि दीन दयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल्य योजना, सेवायोजन विभाग व कौशल विकास मिशन के सयुक्त तत्वाधान में विकास खंड स्तरीय निःशुल्क रोजगार मेला का आयोजन कराया जा रहा है। उक्त मेला में निःशुल्क प्रतिभाग करके युवा रोजगार व जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। बरसठी ब्लॉक में आयोजित रोजगार मेला में विभिन्न क्षेत्रों की 07 कंपनियों ने साक्षात्कार करके 75 अभ्यर्थियों का चयन किया। इस अवसर पर मेला प्रभारी प्रभात पांडेय, अनूप पांडेय, अजीत कुमार समेत सभी कंपनियों के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

गैर इरादतन हत्या का नामजद आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे

0

सोमवार को कस्बा में चाय विक्रेता से किया था मारपीट

खेतासराय (जौनपुर) अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाएं जा रहे धर-पकड़ अभियान के क्रम में गुरुवार की सुबह कस्बा में चाय विक्रेता से मारपीट करने वाला नामजद आरोपी रेलवे क्रासिंग पर पुलिस के हत्थे चढ़ गया। आरोपी के निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त हॉकी व लाठी को बरामद कर लिया। आरोपी को थाने लेकर विधिक कार्यवाही करते हुए चालान न्यायालय भेज दिया। एसओ चन्दन राय ने बताया कि अपराधियों के खिलाफ चलाएं जा रहे अभियान के क्रम में गुरुवार को रेलवे क्रासिंग के पास से चाय विक्रेता से मारपीट करने का नामजद आरोपी विनय साहू पुत्र नीरज साहू को गिरफ्तार कर लिया गया।

गिरफ्तार अभियुक्त के निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त हॉकी व लाठी बरामद कर लिया गया। आरोपी को थाने लाकर विधिक कार्यवाही करते हुए चालान न्यायालय भेज दिया गया। विदित हो कि 1 जनवरी को कस्बा के स्टेशन गली के पास बभनौटी मोहल्ला निवासी वेद प्रकाश प्रजापति (सल्लू) से किसी बात को लेकर कहासुनी में उक्त आरोपी समेत आधा दर्जन लोगों ने लाठी, हॉकी से हमला बोल दिया था। जिससे उक्त चाय विक्रेता घायल हो गया था। चाय विक्रेता के तहरीर के आधार पर पुलिस मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। जिसमें नामजद आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ गया। जिसके खिलाफ विधिक कार्यवाही करते हुए चालान न्यायालय भेज दिया गया।

प्रेम मानने का सौदा है न की मनवाने का

0

 निरंकारी सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज

जौनपुर :प्रेम मानने का विषय है मनवाने का नहीं, जब हमें यह अहसास हो जाता है तो हम हर प्रकार के बंधनों से मुक्त होकर भक्ति मार्ग पर अग्रसर हो पाते हैं ‘‘ यह जानकरी स्थानीय मीडिया सहायक उदय नारायण जायसवाल ने नव वर्ष पर सतगुरु माता सुदीक्षा  जी महराज के पावन संदेशो को देते हुए बताया की अक्सर हम अपने व्यवहारिक जीवन के सीमित दायरे में संकीर्ण और भेदभाव पूर्ण व्यवहार को अपनाते है। इस प्रभाव से ऊपर उठकर तभी जीवन जीया जा सकता है जब हम ब्रह्मज्ञान को आधार बनाकर सब में एक परमात्मा का रूप देखें। हमें अपनी सोच को विशाल करते हुए केवल प्रेम के भाव से ही जीवन को जीना है; तब ही तंगदिली का भाव मन से समाप्त हो पायेगा।
प्रेम के भाव का ज़िक्र करते हुए अपने प्रवचनो में सतगुरु माता जी ने कहा कि जब हम इस विशाल परमात्मा से जुड़ जाते है तो फिर कोई बंधन शेष नहीं रहता। इस बेरंगे के रंग से जुड़ने पर भक्ति का ऐसा पक्का रंग हम पर चढ़ जाता है कि हमारी भक्ति ओर सुदृढ़ होती चली जाती है, किन्तु भ्रांति वश हम इस सत्य को भूलकर केवल अपनी ही विचारधारा से दूसरों को प्रभावित करने का प्रयास करते हैं । वास्तविकता तो यही है कि प्रेम मानने का विषय है, मनवाने का नहीं। हमें ब्रह्मज्ञान रूपी चेतनता से ही हर कार्य करना है। सबके लिए मन में प्रेम के भाव को लेते हुए भक्ति भरा जीवन जीना है।
इस अवसर पर निरंकारी राजपिता रमित जी ने साध संगत को सम्बोधित करते हुए फरमाया कि निरंकार पर हमारी आस्था और श्रद्धा हमारे निजी आध्यात्मिक अनुभव पर आधारित होनी चाहिए, न कि मात्र किसी अन्य के कहने से प्रेरित होकर। सतगुरु द्वारा प्राप्त ब्रह्मज्ञान की दृष्टि से परमात्मा का अंग संग दर्शन करते हुए भक्ति करना ही उत्तम है। सतगुरु सभी को समान रूप से ब्रह्मज्ञान प्रदान कर जीवन मुक्त होने का मार्ग सुलभ करवा रहे हैं और हमें अपने अनुभव, अपनी सच्ची लग्न से ही इसकी प्राप्ति हो सकती है।
अंत में सतगुरु माता जी ने नव वर्ष के अवसर पर सभी के लिए मंगल कामना करते हुए यही आशीर्वाद दिया कि इ नये वर्ष में भी हम सभी का जीवन सेवा, सुमिरण और सत्संग से सजा रहे। नव वर्ष के उपलक्ष्य पर सतगुरु के यह अनमोल वचन वास्तविकता में समस्त मानवता के लिए निसंदेह एक वरदान है।

उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना में वितरित हुआ स्मार्ट फोन

0

स्मार्ट फोन पाकर छात्र—छात्राओं के खिले चेहरे

जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के माता प्रसाद आदर्श महाविद्यालय में उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना हर छात्र के हाथ में स्मार्ट फ़ोन और हर छात्र भारत के निर्माण में सहयोग करें, के अंतर्गत स्मार्टफोन छात्र—छात्राओं को वितरित किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित विद्यालय के संचालक डा. विजय बहादुर सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा हर छात्र—छात्राओं को पढ़ाई से लेकर आधुनिक भारत के निर्माण में सहयोग के लिए सभी को स्मार्टफोन वितरित किया जा रहा है।

आप सभी इस योजना से जो भी लाभ पाए हैं, उनका यह नैतिक दाइत्व है कि इसका सदुपयोग करके भारत निर्माण में सहयोग करें। इस अवसर पर नोडल अधिकारी डा. आनन्द सिंह, जयशंकर तिवारी, मनोज कुमार, विश्वम्भर नाथ सिंह सहित तमाम लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन डा. तिलकराज सिंह ने किया।

जौनपुर में जमीनी विवाद में भतीजे ने चाचा को कुल्हाड़ी से मारकर किया घायल हुई मौत

0

जौनपुर: महराजगंज  थाना क्षेत्र के उमरी कला गांव के पूर्व प्रधान की जमीनी विवाद में भतीजे ने कुल्हाड़ी से मारकर घायल कर दिया ।परिजन घायलावस्था में सामुदायिक स्वास्थ केंद्र बदलापुर ले गए जहां  डाक्टरों ने मृतक घोषित कर दिया।उमरी कला गांव के पूर्व प्रधान जय प्रकाश शर्मा 65 वर्ष का जमीनी विवाद काफी दिन से जमीदार शर्मा से चल रहा था जमीदार शर्मा की मौत हो जाने के बाद उनके पुत्र सुनील शर्मा से विवाद चलने लगा।सुनील शर्मा नसेड़ी है वो अपने पिता का अकेला पुत्र है।

बुधवार को शाम जब सुनील नशा करके घर आया और किसी बात को लेकर अपने चाचा जय प्रकाश शर्मा से तू तू मय मय करने लगा तो जय प्रकाश शर्मा उसको डांटने  लगे उसी डांट से क्षुब्ध होकर सुनील जो उस समय अलाव के लिए लकड़ी काटने जा रहा था उसी कुल्हाड़ी से जय प्रकाश पर वार कर दिया ।चोट लगने पर जय प्रकाश वही गिर गए।आनन फानन में परिजन उनको सामुदायिक स्वास्थ केंद्र बदलापुर ले गए जहां डाक्टरों ने मृतक घोषित कर दिया । जय प्रकाश के परिजनों ने उनके बड़े पुत्र राहुल शर्मा जो मुंबई में रहते है को सूचना दिया और राहुल ने महराजगंज थाने पर सूचना दिए।सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच कर सुनील शर्मा को दबोच लिया और मृतक को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है l

जौनपुर :2005 में हुए श्रमजीवी एक्सप्रेस विस्फोटकांड के दो आतंकियों को मिली फांसी की सज़ा

0

जौनपुर : 2005 में हुए श्रमजीवी एक्सप्रेस विस्फोटकांड के दो आतंकियों को मिली फांसी की सज़ा,अपर सत्र न्यायधीश प्रथम राजेश कुमार राय ने सुनाई फांसी की सजा,18 वर्ष पूर्व  हुए श्रमजीवी एक्सप्रेस विस्फोटकांड के दो  आतंकियों को फांसी की सज़ा, आतंकी नफीकुल विश्वास और हिलालुद्दीन को फांसी की सज़ा,  कोर्ट ने दोनों आरोपियों पर लगाया अर्थदंड. इसके पहले वर्ष 2016 में ओबैदुर्रहमान और आलमगीर उर्फ़ रोनी को सुनाई जा चुकी है l

जौनपुर :2005 में हुए श्रमजीवी एक्सप्रेस विस्फोटकांड के दो आतंकियों को मिली फांसी की सज़ा

फ़ाँसी की सजा, हाईकोर्ट में दोनों ने की है सजा के खिलाफ अपील, 28 जुलाई 2005 को सिंगरामऊ रेलवे स्टेशन के हरिहरपुर रेलवे क्रासिंग के पास श्रमजीवी एक्सप्रेस की जनरल बोगी में शाम 5 बजकर 20 मिनट पर हुआ था विस्फोट, आतंकियों ने अटैची में बम रखकर वारदात को दिया था अंजाम, विस्फोट काण्ड में 14 लोगों की हुई थी मौत, 62 से अधिक यात्री हुए थे घायल, बांग्लादेशी आतंकी हिलालुद्दीन, ओबैदुर्रहमान, शरीफ उर्फ़ कंचन, आलमगीर उर्फ़ रोनी, याहिया और डॉ सईद और पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद निवासी नफीकुल विश्वास ने विस्फोटकांड को दिया था अंजाम, आतंकी याहिया को दिल्ली पुलिस ने एनकाउंटर में किया था ढेर, डॉ सईद का आजतक पता नही लगा सकी पुलिस, शरीफ उर्फ़ कंचन चल रहा है फ़रार इस केस में अबतक कुल 4 आरोपियों को मिल चुकी है फांसी की सज़ा, आज बुधवार को  हिलालुद्दीन उर्फ़ हेलाल, निवासी : राजशाही, बांग्लादेश धारा 148  में 3 वर्ष कारावास 5 हज़ार जुर्माना

धारा 302/ 149  में मृत्युदंड धारा 307/149 में 10 वर्ष सश्रम कारावास, 5 लाख अर्थदंड धारा 3 विस्फोटक पदार्थ अधिनियम  में सश्रम आजीवन कारावास, 5 लाख जुर्माना। धारा 150 रेलवे अधिनियम आजीवन कारावास, 151 रेलवे अधिनियम 5 वर्ष कारावास.. हिलालुद्दीन को 14 फोर्नेर्स एक्ट 1946 में  5 साल की सजा 20 हज़ार जुर्माना…- नफीकुल विश्वास, निवासी मुर्शिदाबाद, पश्चिम बंगाल  148 में 3 वर्ष कारावास, 5 हज़ार रु अर्थदंड धारा 302/149 में मृत्युदंड 307/149 में 10 वर्ष सश्रम कारावास, 5 लाख अर्थदंड धारा 3 विस्फोटक पदार्थ अधिनियम 1908 में आजीवन कारावास, 5 लाख जुर्माना धारा 150 रेलवे अधिनि. में आजीवन करावास, धारा 151 रेलवे अधि. में 5 वर्ष का कारावास की सजा सुनाई है l

 अन्तर्राष्ट्रीय सम्मेलन में डां सुरेंद्र उपाध्याय को आमन्त्रण पर लोगों मे खुशी

0

जौनपुर । इन्डोनेशिया के बाली मे होने वाले सातवे वर्ल्ड आयुष फाउंडेशन और विश्व हिंदी मंच के तत्वावधान में आयोजित अन्तर्राष्ट्रीय सम्मेलन में भाग लेने तथा कल्चरल कान्ट्रेक्ट विद साउथ एण्ड साउथ ईस्ट एशिया विषय पर  16 जनवरी से22 जनवरी तक होने वाले सेमिनार में व्याख्यान के लिए तिलकधारी महाविद्यालय जौनपुर के प्राचीन इतिहास संस्कृति एवं पुरातत्व विभाग के पूर्व विभागाध्यक्ष डां सुरेंद्र उपाध्याय को सहभागिता करने  के लिए आमंत्रित किए जाने पर जनपद के वुद्धिजीवीयो मे हर्ष व्यापत  है । डां उपाध्याय के शुभचिन्तको और सहयोगियो ने शुभकामनाएं और बधाइयां देते हुए उनके सेमिनार मे प्रतिभाग के लिए शुभकामनाएं दी है ।

केराकत ने पेनाल्टी शूट आउट में वाराणसी को 4-3 से हराकर ट्राफी पर किया कब्जा

0

राज्यस्तरीय फुटबाल प्रतियोगिता का महामुकाबला सम्पन्न

वाराणसी के ठाकुर सिंह रहे मैन ऑफ मैच तो वेस्ट गोल कीपर का खिताब केराकत के फरहाद को मिला

जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के सिझवारा में केराकत फुटबॉल एकेडमी के तत्वावधान में राज्यस्तरीय फुटबाल प्रतियोगिता हुआ जिसका फाइनल मैच केराकत स्पोर्ट्स एकेडमी एवं शाहपुर स्पोर्ट्स क्लब बाबतपुर—वाराणसी के बीच हुआ। प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि आरएसपीएल कम्पनी के वरिष्ठ अधिकारी अतिन्द्र मोहन सिन्हा एवं विशिष्ट अतिथि समूह सम्पादक रामजी जायसवाल, सपा नेता संजय सरोज, डा. उर्मिला गुप्ता, चन्द्रसेन गुप्ता प्रबन्धक जीवन ज्योति चिकित्सालय, फौजी दिनेश यादव राष्ट्रीय महासचिव अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा, पूर्व प्रधान गुड्डू, राज खान व टीएसआई पवन मिश्र रहे जिन्होंने खिलाड़ियों से परिचय करके मैच का शुभारम्भ कराया।

मैच के पहले हाफ में दोनों टीमों में से कोई भी टीम गोल नहीं कर सकी। खेल के दूसरे हाफ में भी दोनों में से किसी भी खिलाड़ी अपने टीम के लिये एक भी गोल करने में असफल रहे। खेल पेनाल्टी शूट आउट में तब्दील हो गया। रोमांचक पेनाल्टी शूट आउट में केराकत ने 4-3 से गोल करके बाबतपुर को शिकस्त देकर ट्राफी पर कब्जा कर लिया। इसके बाद मंचासीन अतिथियों ने विजेता टीम को ट्राफी—एलईडी टीवी और उपविजेता टीम को ट्राफी—मिक्सर दिया। बेहतर प्रदर्शन वाले वाराणसी के खिलाड़ी ठाकुर सिंह को मैन ऑफ मैच मिला तो वेस्ट गोल कीपर केराकत टीम के फरहाद खान को मिला।

अन्त में आयोजन समिति के अध्यक्ष राजेश साहू राजू पत्रकार/व्यवसायी प्रदेशस्तरीय बैडमिण्टन खिलाड़ी ने समस्त आगंतुकों व सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया। मैच रेफरी सन्त राम निषाद, मनीष निषाद, प्रिंस यादव, पारसनाथ सीआरपीएफ जवान रहे तो आफिसियल रेफरी की भूमिका में नवनीत यादव, स्वतंत्र यादव मिश्रा जी रहे। वहीं प्रतियोगिता की कमेंट्री विरेन्द्र यादव एवं संजय कसौधन ने संयुक्त रूप से किया। इस मौके पर आये लोगों का स्वागत विनोद साहू एडवोकेट व राजीव साहू बबलू ने किया।

इस अवसर पर अरविन्द यादव, सन्तराम निषाद मास्टर, विनोद साहू एडवोकेट, कयाम खान सभासद, डा. मनीष सोनकर, गुलाम खान, साहब लाल सोनकर, बल्लू खान, सुनील श्रीवास्तव, मुन्ना लाल निषाद, वेदप्रिय साहू विशाल (एलआईसी), चन्द्रशेखर यादव फौजी, अविनाश साहू, मनोज यादव, आशीष कुमार, ध्रुव कुमार, सत्य प्रकाश आर्य, प्रदीप गुप्ता, रामा यादव, रूपेश शर्मा, संजीव गौड़, फतेह बहादुर यादव, कार्तिकेय साहू, शैलेन्द्र कुमार, अमन साहू, सर्वेश साहू, हिमांशु निषाद सहित तमाम गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

इस दौरान मुख्य अतिथि श्री सिन्हा ने कहा कि दोनों टीमों ने जबर्दस्त खेल का परिचय देते हुये अपनी प्रतिभाओं का प्रदर्शन किया। समूह सम्पादक रामजी जायसवाल ने कहा कि जीत और हार एक ही सिक्के के दो पहलू होते हैं। हराने वाला ही अगली बार जीतता है, इसलिए हार से खिलाड़ियों को घबराना नहीं चाहिए, बल्कि अपने हार से सीख लेते हुये खेल में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने चाहिये। वहीं सपा नेता संजय सरोज ने कहा कि सीझवारा गांव में हो रहे राज्यस्तरीय फुटबाल प्रतियोगिता ग्रामीण खिलाड़ियों के लिये वरदान साबित होगा। उपविजेता टीम को कहना चाहूंगा कि आप लोग हार से घबराये नहीं। अगर मुझे क्षेत्र की जनता ने अपना प्रतिनिधि चुना तो मैं इस सिझवारा मैदान को ग्रामीणांचल का मिनी स्टेडियम बनाऊंगा। इसी क्रम में डा. चन्द्रसेन गुप्ता ने केराकत के सभी खिलाड़ियों को किट देने की घोषणा किया जिस पर उपस्थित लोगों ने स्वागत किया।

खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाती दिखी दर्शकों की भीड़ सिझवारा गांव में पहली बार हो रहे राज्यस्तरीय फुटबॉल मैच प्रतियोगिता में दर्शकों की भारी भीड़ मैदान में देखने को मिली। दर्शकों द्वारा समय—समय पर खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाते देखा गया। मैच के समापन पर दर्शकों द्वारा आयोजकों का आभार प्रकट करते हुए बताया कि इस तरह के आयोजन से ग्रामीणांचल में खेल के प्रति छिपी प्रतिभा को निखारने का अवसर प्राप्त हो रहा है जो सराहनीय कार्य है। इससे गांव से निकलकर खिलाड़ी देश के लिए भी खेल सकते हैं।