जफराबाद: छेत्र के संघईपुर प्राथमिक विद्यालय में पढ़ाई कर रहे गरीब एवं निराश्रित बच्चों को समाजसेवी द्वारा मंगलवार को नि:शुल्क पाठ्य सामग्री वितरित की गई जिसमे कापी , पेंसिल, पेन, इरेजर, स्केच, आदि प्रमुख थे। समाजसेवी दिनेश चौहान ने बताया कि हम आने यथाशक्ति से गरीब एवं निराश्रित परिवारों हेतु कार्य कर रहे है, इसी कड़ी में हमारी टीम द्वारा प्रत्येक ग्राम सभा के कुछ सरकारी स्कूलों को चिन्हित किया गया है जहां पहुंचकर हम उन बच्चों को पाठ्य सामग्री नि:शुल्क उपलब्ध करा रहे हैं। समाजसेवी दिनेश चौहान ने बताया कि हमारा उद्देश्य गरीब, जरूरतमंद, निराश्रित, शोषित, वंचित व्यक्तियों एवं उनके परिवारों तक राहत सामग्री पहुंचाना है।
करंजाकला ब्लाक से निकाली गई भव्य तिरंगा यात्रा
वीर सपूतो के बलिदान से देश को मिली थी आजादी : सुनील यादव मम्मन
- इंदिरा गांधी स्टेडियम सिद्धीकपुर में हुआ समापन
जौनपुर। विकासखंड करंजाकला परिसर से स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई ।जिसमें सैकड़ो लोगो शामिल होकर देश की एकता और अखंडता रक्षा के लिए संकल्प लिया और देशभक्ति सद्भावना के तिरंगे की आन बान बनाए रखने के लिए संकल्प लिया।
करंजाकला ब्लॉक परिसर से भाजपा नेता एवं ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि सुनील कुमार यादव मम्मन के नेतृत्व में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। जिसमें सैकड़ो लोगों ने हाथों में तिरंगा लहराकर भक्ति की नई लहर पैदा कर दी। सुनील यादव मम्मन ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि देश की एकता और अखंडता की रक्षा के लिए प्रत्येक नागरिक को बड़े से बड़ा योगदान और बलिदान देने के लिए हमेशा तैयार रहना चाहिए । देश के आन बान तिरंगे कि शान हमेशा बनी रहे । समाज में हर व्यक्ति को राष्ट्रभक्ति के प्रति कृत संकल्पित होना चाहिए। बहुत से वीर सपूतों ने आजादी के लिए बलिदान दिया, तब जाकर देश आजाद हुआ । हम सब का उद्देश्य देश के आन बान शान के लिए कुछ कर गुजरने का जज्बा बना रहना चाहिए। तिरंगा यात्रा ब्लॉक से चलकर मेडिकल कॉलेज ,औद्योगिक प्रशिक्षण केंद्र होते हुए अन्य कई बाजार चट्टी चौराहा से होते हुए इंदिरा गांधी स्टेडियम पहुंचा और वही समारोह पूर्वक यात्रा का समापन हुआ । इस अवसर पर जिला क्रिड़ा अधिकारी चंदन सिंह , खंड शिक्षा अधिकारी श्रवण कुमार , शिक्षक नेता डॉ अतुल प्रकाश यादव, प्रभारी खंड विकास अधिकारी विनोद सहाय श्रीवास्तव,एडीओ पंचायत कृष्ण कुमार यादव, रमेश यादव, चंदन यादव ,जितेंद्र सिंह, उमाशंकर, रोहित कुमार मौजूद रहे।
jaunpur Crime,शांति भंग में 4 गिरफ्तार
Khetasarai police arrested four accused including peace disturbance and warrant,jaunpur crime
TAFTISH OF JAUNPUR CRIME खेतासराय (जौनपुर) सोमवार को खेतासराय पुलिस टीम ने अलग-अलग मामलों में कुल चार अभियुक्तों को गिरफ्तार कर चालान भेज दिया। पुलिस के अनुसार, क्षेत्र के ग्राम बाराकलां से जन्म-प्रमाण पत्र बनवाने को लेकर हुए विवाद के मामले में सजरुद्दीन पुत्र इजहार अहमद (उम्र 42 वर्ष) निवासी को शांति भंग की आशंका में गिरफ्तार किया गया।
के अंतर्गत चालान किया गया। वही इसके अलावा, ग्राम अमरेथुआ से मलावती पत्नी लालचंद (उम्र 50 वर्ष), संध्या पुत्री लालचंद (उम्र 20 वर्ष) और संगम उर्फ संगा पुत्री लालचंद (उम्र 27 वर्ष) न्यायालय से फरार चल रही थी। जिसको सोमवार को घर से गिरफ्तार कर अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट जौनपुर में पेश किया गया। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक शैलेन्द्र कुमार राय, कांस्टेबल विनोद प्रजापति, कांस्टेबल अनिल कुमार यादव व महिला आरक्षी नेहा यादव शामिल रही।
JAUNPUR सर्वोदय इंटर कॉलेज खुदौली में तिरंगे का उत्सव
JAUNPUR सर्वोदय इंटर कॉलेज खुदौली में मनाया गया तिरंगे का उत्सव
- Every home tricolor festival: Tricolor celebration in Khudauli at Sarvodaya Inter College jaunpur
खेतासराय (जौनपुर) हर घर तिरंगा अभियान 2025 महोत्सव के अंतर्गत क्षेत्र के सर्वोदय इण्टर कॉलेज खुदौली में मंगलवार को भव्य तिरंगा यात्रा निकाला गया। जिसको प्रधाधाचार्य दिनेश कुमार गुप्ता से हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। इसके अलावा कॉलेज में विभिन्न कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
रैली कॉलेज प्रांगण से निकलकर तीन किलोमीटर दूर खेतासराय कस्बा में भ्रमण किया। इस दौरान गगनभेदी आवाज में देशभक्ति से ओत-प्रोत नारे लगा रहे थे। वही कॉलेज प्रांगण में तिरंगा मेला, तिरंगा रंगोली प्रतियोगिता, तिरंगा प्रदर्शनी, तिरंगा कंसर्ट, तिरंगा निबंध एवं क्विज प्रतियोगिता सहित भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन एवं तिरंगे का इतिहास विषय पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों, शिक्षकों विस्तार से प्रकाश डाला।
कार्यक्रम के अंत में प्रधानाचार्य श्री गुप्ता ने विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि आज़ादी महोत्सव न केवल हमें हमारे गौरवशाली इतिहास की याद दिलाता है, बल्कि यह आने वाली पीढ़ी में देशभक्ति की भावना भी प्रज्वलित करता है। तिरंगा हमारे स्वतंत्रता संग्राम के त्याग, एकता और संकल्प का प्रतीक है। आज हमारे विद्यालय में विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह के साथ तिरंगा यात्रा से लेकर संगोष्ठी तक सभी कार्यक्रमों में भाग लिया। यह देखकर गर्व होता है कि युवा पीढ़ी अपने राष्ट्रीय ध्वज के महत्व को समझते हुए उसे सम्मान दे रही है। हमारा संकल्प है कि हर दिल में तिरंगे का मान और देश के प्रति समर्पण सदैव बना रहे। इस दौरान प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उज्ज्बल भविष्य की कामना किया। इस अवसर पर कैप्टन राजेश यादव, एनसीसी अधिकारी विनोद मिश्रा, रेखा यादव, प्रभात पाण्डेय, जयदेव पाण्डेय, गिरिजाशंकर यादव, अभिलाष यादव समेत अन्य लोग उपस्थित रहे।
खेतासराय भव्य तिरंगा यात्रा,देशभक्ति के नारों से गूंजा कस्बा
खेतासराय (जौनपुर): स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में मंगलवार को ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि शाहगंज सोंधी अजय कुमार सिंह के नेतृत्व में शाहगंज विवेकानंद तिराहे से जेसीज चौराहे तक भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस दौरान प्रमुख प्रतिनिधि श्री सिंह ने कहा कि तिरंगा हमारी आन, बान और शान का प्रतीक है। यह यात्रा युवाओं में देशभक्ति की भावना जागृत करने के साथ राष्ट्रीय एकता का संदेश देती है। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ। यात्रा में भाजपा मण्डल अध्यक्ष चिंता हरण शर्मा, पूर्व मण्डल अध्यक्ष विनय सिंह, पार्टी पदाधिकारी प्रदीप जायसवाल, अनिल मोदनवाल, मण्डल महामंत्री धर्मेंद्र सिंह, विकास चौधरी, वरिष्ठ भाजपा नेत्री अनीता रावत, डॉ. अभिषेक रावत, वेद प्रकाश जायसवाल, ईशान राम, भाजपा युवा मोर्चा मण्डल अध्यक्ष धीरज पाटिल समेत बड़ी संख्या में गणमान्य लोग शामिल रहे।
इसी कड़ी में शाहगंज सोंधी ब्लॉक मुख्यालय पर सफाई कर्मचारी अध्यक्ष रविन्द्र कुमार के नेतृत्व में भी तिरंगा यात्रा का आयोजन हुआ। यात्रा ब्लॉक मुख्यालय से शुरू होकर सोंधी तक पहुंची। इस दौरान देशभक्ति के गीत, तिरंगे की लहराहट और भारत माता की जय, वंदे मातरम् जैसे नारों से माहौल गूंज उठा। कार्यक्रम में पशुपालन विभाग, स्वास्थ्य विभाग व अन्य शाखाओं के कर्मचारी रमेश कुमार, विजय गौड़, पिंटू निशानाथ, गिरीश राजभर, जयराम गौतम, राहुल यादव आदि उपस्थित रहे।
मानव सेवा चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा निःशुल्क दवा वितरण
शाहगंज [जौनपुर ] स्थानीय नगर के भादी मुहल्ले मे श्रीमती सैयद शबनम रिज़वी द्वारा आयोजित 17 सफर का जुलूस निकाला गया जिसमे मानव सेवा चैरिटेबल ट्रस्ट संस्था के द्वारा जुलूस मे फ्री मेडिकल कैम्प बड़ा गाव की तरफ से लगाया गया यह संस्था जाति भावना से हटकर समय समय पर जरूरत मन्दो और बीमारो की यथा सम्भव सेवा करती रहती है ट्रस्ट के अध्यक्ष एव संचालक हुसैन हैदर अभिकर्ता एलआईसी शाहगंज के साथ-साथ विवेक कुमार यादवसबी हैदर.सैयद आरजू आबदी. मोह हसीब खान.धर्मेंद्र कुमार यादव. धर्मेंद्र कुमार प्रधानराहुल राज.निजाम अहमद.सैयद गुलाम अब्बास रिजवी.गुलाम अब्बास.मोहम्मद शाहिद.प्रदीप कुमार सी.एस.सी.नईम अहमद.वारिस हाशमी.मोहम्मद लारेब खान.सैयद सकलैन सदस्यों की सहयता से 17 सफर के जुलूस के मौके पर निःशुल्क मेडिकल कैम्प एव निशुल्क दवा के वितरण के कार्य से सेवा की गई. फ्री मेडिकल कैम्प में मुख्य रूप से डॉक्टर सुनील कुमार. देवकी नन्दन सेवा सदन हॉस्पिटल डॉ पी. के.यादव.डॉक्टर यस. के. यादव भांदी.डॉक्टर नंद लाल प्रजा पति
एलआईसी.सद्दाम हुसैन विनोद कुमार एलआईसी. डॉक्टर राम दुलार भारतीय का ताबीस खान विशेष योगदान रहा. जनता इस कार्य की सराहना कर रही है. जुलूस मे आए जायरीनो के अलावा स्थानीय लोगों ने भी फ्री मेडिकल और स्वास्थ्य सलाह का लाभ उठाया. स्थानीय और बाहर से आए हुए लोगों ने इस कार्य की प्रशंसा ब्यक्त करते हुए सराहना की है.संस्था के संस्थापक संचालन कर्ता एवं अध्यक्ष के साथ ही सभी सदस्य ने जुलूस आयोजक श्रीमती शबनम रिज़वी एवं जुलूस ने आए हुए श्रद्धालु का शुक्रिया अदा किया कि संस्था को सेवा करने का मौका दिया गया l
- mohammad kasim
शाहगंज तहसील में अव्यवस्थित पार्किंग से परेशानी
निर्धारित स्थान छोड़ मुख्य द्वार पर खड़े किए जा रहे दोपहिया वाहन, आवाजाही बाधित
शाहगंज, जौनपुर। स्थानीय तहसील परिसर में दोपहिया वाहनों की अव्यवस्थित पार्किंग से गंभीर समस्या उत्पन्न हो गई है। तहसील प्रांगण में दोपहिया वाहनों के लिए निर्धारित पार्किंग स्थल होने के बावजूद लोग अपने वाहन मुख्य द्वार पर खड़े कर रहे हैं।
इस अव्यवस्था के कारण तहसील परिसर में आने वाले फरियादियों और अधिवक्ताओं को आवागमन में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। तहसील परिसर अब वाहनों की पार्किंग स्थल में तब्दील होता जा रहा है।
स्थिति की गंभीरता यह है कि तहसील में मौजूद अधिकारी भी इस समस्या की ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं। वे अनियमित पार्किंग को देखकर भी कोई कार्रवाई नहीं कर रहे हैं। इससे तहसील में आने वाले आम नागरिकों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है।
Jaunpur News, photo of paddy plantation on road goes
Jaunpur News, photo of paddy plantation on road goes viral
- भुवालापट्टी के लोगों ने सड़क पर की धान की रोपाई, वीडियो हुआ वायरल।
- जनप्रतिनिधि कुम्भ कर्णी निद्रा लीन, जनता परेशान।
Jaunpur News जौनपुर। जहां एक तरफ सरकार सड़कों को गड्ढा मुक्त करने की बात कर रही है वहीं दूसरी ओर जौनपुर जिले के नगर पालिका परिषद जौनपुर के गंगा पट्टी वार्ड के भुवालापट्टी मोहल्ले में सड़क को लेकर मोहल्ले के लोगों ने विरोध का एक अलग तरीका अपनाया है, जिसका वीडियों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियों में दिख रहा है कि सड़क बराबर कचरा व पानी डूबा हुआ है, जिससे लोग हमेशा परेशान है। इस सड़क की समस्या को लेकर मोहल्ले के लोगों ने सड़क पर ही धान के पौधे रोपते हुए जनप्रतिनिधियों के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन किया है। सड़क पर धान रोपने का वीडियों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
जिस सड़क पर लोगों ने धान की रोपाई कर विरोध जताया है वह सड़क मोहल्ले में जाने का मुख्य मार्ग है। सड़क के अगल-बगल दोनों तरफ अधिक आबादी है जहां पर बरसात होते ही सड़क पानी व कचरा में डूब जाता है जिससे मोहल्ले में रहने वाले लोगों को आने-जाने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। कई बार तो यहां बाइक से आने जाने वाले लोग भी गिर कर घायल हो जाते हैं। सबसे ज्यादा तकलीफ स्कूली बच्चों को उठानी पड़ रही है। सड़क की हालत ऐसी हो गयी है कि उस पर पैदल चलना दुश्वार हो गया है। मोहल्ले के लोगों ने बताया कि कई वर्षों से यह सड़क खराब है। स्थानीय सभी जनप्रतिनिधियों से बार-बार कहने के बावजूद भी आज तक उनके द्वारा इस सड़क को ठीक नहीं कराया गया।
Jaunpur News,छात्र -छात्राएं रैगिंग में संलिप्त मिले तो कार्रवाई होगी
Jaunpur News, If students are found involved in ragging then action will be taken
JAUNPUR NEWS IN HINDI : रैगिंग में संलिप्त पाने पर सख्त कार्रवाई होगी जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के विवेकानंद केंद्रीय पुस्तकालय में मंगलवार को एंटी रैगिंग सप्ताह का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय की कुलपति प्रोफेसर वंदना सिंह की अध्यक्षता में उद्घाटन समारोह आयोजित हुआ।
कुलपति प्रो. वंदना सिंह ने रैगिंग को छात्र जीवन के लिए एक गंभीर अपराध बताते हुए कहा कि विश्वविद्यालय परिसर में किसी भी प्रकार की रैगिंग को सहन नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि रैगिंग के विरुद्ध सख्त कानून बने हुए हैं और यदि कोई विद्यार्थी इसमें संलिप्त पाया गया तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। प्रो. सिंह ने यह भी निर्देश दिया कि विश्वविद्यालय के प्रत्येक विभाग में एंटी रैगिंग से संबंधित पोस्टर लगाए जाएं, ताकि सभी छात्र जागरूक हो सकें और इस प्रकार की गतिविधियों से दूर रहें।
उन्होंने यह भी कहा कि विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर एंटी रैगिंग स्क्वॉड के सदस्यों के नाम व मोबाइल नंबर उपलब्ध रहे जिससे कोई भी पीड़ित छात्र तत्काल सहायता प्राप्त कर सके। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के वित्त अधिकारी आत्म प्रकाश धर द्विवेदी ने कहा कि रैगिंग जैसी कुप्रथा विद्यार्थियों के मानसिक विकास में बाधा उत्पन्न करती है और इसके उन्मूलन हेतु सभी को मिलकर कार्य करना होगा।
कुलानुशासक प्रोफेसर राजकुमार सोनी ने कहा कि शिक्षण संस्थान अनुशासन और संस्कार का केंद्र होते हैं। ऐसे में रैगिंग जैसी नकारात्मक प्रवृत्तियों के लिए यहां कोई स्थान नहीं है। उन्होंने छात्रों से सकारात्मक माहौल बनाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के संयोजक डॉ. मनीष प्रताप सिंह ने बताया कि एंटी रैगिंग सप्ताह के अंतर्गत विभिन्न जागरूकता कार्यक्रमों जैसे पोस्टर प्रदर्शनी, छात्र संवाद, और निबंध प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा, जिससे छात्र रैगिंग के खिलाफ एकजुट हो सकें।
कार्यक्रम में प्रो.संतोष कुमार, डॉ प्रमोद कुमार , डॉक्टर सुनील कुमार, डॉ. इंद्रेश कुमार, डॉ राजीव कुमार, डॉ राजित राम सोनकर, डॉ.अवधेश कुमार मौर्य, डॉ. वनिता सिंह, डॉ सोनम झा, उद्देश्य सृष्टि सिंह डा. रामनरेश यादव, विपुल मिश्रा, अंशुल दुबे, सोनू कुमार यादव आदि शिक्षक और विद्यार्थी उपस्थित थे।
JAUNPUR,1 से 5 तक चल रहे बिना मान्यता के विद्यालय सील
Schools running from 1 to 5 without recognition are sealed
JAUNPUR NEWS IN HINDI जौनपुर : खंड शिक्षा अधिकारी करंजाकला श्रवण कुमार यादव ने सोमवार को न्याय पंचायत मल्हनी के ग्राम पंचायत जेठपुरा में कक्षा 1 से 5 तक चल रहे बिना मान्यता के विद्यालय को सील कर दिया।इस अवैध संस्थान में करीब 200 बच्चे अध्ययनरत थे। खंड शिक्षा अधिकारी ने नोटिस जारी कर कक्षाओं का संचालन रोकने का आदेश दिया। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ0 गोरखनाथ पटेल ने कहा कि यह न केवल कानून का उल्लंघन है, बल्कि इन मासूम बच्चों के भविष्य के साथ गंभीर खिलवाड़ खंड शिक्षा अधिकारी ने चेतावनी भी दी कि कोई भी व्यक्ति शिक्षा विभाग की मान्यता शर्तों का उल्लंघन करते हुए पाया गया, तो उसके विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।इसके साथ ही उन्होंने अभिभावकों से अपील किया कि अपने बच्चों को केवल मान्यता प्राप्त विद्यालयों में ही दाखिला दिलाएं, ताकि उनके भविष्य को सुरक्षित बनाया जा सके।











