Home Blog Page 82

JAUNPUR CRIME,9 महिला समेत 11 लोग  शांतिभंग में पाबंद  

0
JAUNPUR CRIME,9 महिला समेत 11 लोग  शांतिभंग में पाबंद  
JAUNPUR CRIME

Police booked 11 people including 9 women for disturbing peace jaunpur crime:

TAFTSH OF CRIME JAUNPUR NEWS ( खेतासराय ) सोमवार को खेतासराय पुलिस ने दो अलग-अलग घटनाओं में कुल 11 लोगों को शांतिभंग में गिरफ्तार कर चालान कर न्यायालय भेज दिया। थाना प्रभारी रामाश्रय राय ने बताया कि कस्बा के वार्ड नंबर 4 बभनौटी वाईफाई पासवर्ड को लेकर उपजे विवाद में एक पक्ष से बिदुम पत्नी विद्यासागर (50 वर्ष),सोनू पुत्री विद्यासागर (27 वर्ष), संजना पुत्री विद्यासागर (22 वर्ष), रंजना पुत्री विद्यासागर (19 वर्ष) व द्वितीय पक्ष से मखनचू पुत्र शारदा सोनकर (50 वर्ष), मीला पत्नी मखनचू (48 वर्ष), प्रीति सोनकर पुत्री मखनचू (20 वर्ष), हीना पुत्री मखनचू (22 वर्ष) शामिल है।

वहीं क्षेत्र के मुस्तफाबाद में छोटे-छोटे बच्चों के पारिवारिक विवाद को लेकर हुए झगड़े में 3 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया। तीनों को शांतिभंग में चालान कर न्यायालय भेजा गया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक अनिल कुमार पाठक, उपनिरीक्षक भोलानाथ सिंह,हेड कांस्टेबल दिवाकर यादव, कांस्टेबल बृकेश यादव,महिला आरक्षी अन्तिमा सिंह, नेहा यादव व आशा गुप्ता शामिल रही।

school pairing merge के विरोध में यूटा ने राज्यमंत्री को सौपा ज्ञापन

0
school pairing merge के विरोध में यूटा ने राज्यमंत्री को सौपा ज्ञापन
school pairing merge के विरोध में यूटा ने राज्यमंत्री को सौपा ज्ञापन

school pairing merge JAUNPUR NEWS जौनपुर। विद्यालय पेयरिंग मर्ज के विरोध में यूटा ने राज्यमंत्री को सौपा ज्ञापन प्राथमिक विद्यालय पेयरिंग मर्ज के विरोध में यूनाइटेड टीचर एसोसिएशन यूटा ने प्रदेश की राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार गिरीशचंद्र यादव को ज्ञापन दिया और कहां की परिषदीय विद्यालय के पेयरिंग मर्ज का आदेश शिक्षकों और छात्रों के हित में नहीं है। इसे तत्काल निरस्त करवाया जाए ।

बता दें कि प्रदेश में 50 संख्या छात्र संख्या से कम परिषदीय विद्यालयों के पेयरिंग और मर्ज का आदेश जारी हुआ है और इसकी प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। इसके विरोध में शिक्षकों ने आवाज मुखर की है। जिसके क्रम में यूनाइटेड टीचर एसोसिएशन यूटा के महामंत्री एवं जिलाध्यक्ष डॉ. हेमंत सिंह के नेतृत्व में यूटा के प्रतिनिधि मंडल ने मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश शासन लखनऊ को संबोधित ज्ञापन दिया है। यह ज्ञापन प्रदेश के स्वतंत्र प्रभार राज्यमंत्री गिरीशचंद्र यादव को सौपा है और सभी ने मांग की है ,कि जो school pairing merge. विद्यालय पेयरिंग मर्ज किया जा रहे हैं यह शिक्षक एवं छात्रों के हित में नहीं है। इसे तत्काल निरस्त कराया जाए। बल्कि इसमें और संसाधन बढ़ाए जाएं। जिससे पठन-पाठन के प्रति विद्यालय में बच्चों की संख्या बढ़ सके इस संबंध में राज्यमंत्री गिरीशचंद्र यादव ने कहा कि उनकी बातें शासन स्तर तक पहुंचाई जाएगी और जो शिक्षक छात्र के हित में होगा उसे पर विचार किया जाएगा। इस अवसर पर यूटा के संरक्षक डॉ शिवनारायण यादव, संजय यादव, जिला मंत्री राजकुमार मिश्रा, जिला उपाध्यक्ष श्रवण कुमार यादव, जिला संगठन मंत्री रविशंकर यादव,श्याम सिंह, प्रवेश पटेल समेत अन्य कई शिक्षक मौजूद रहे।

JAUNPUR 7 स्कूली वाहनों का हुआ चालान

0
JAUNPUR 7 स्कूली वाहनों का हुआ चालान
JAUNPUR 7 स्कूली वाहनों का हुआ चालान

07 school vehicles were challaned in the special checking campaign,jaunpur news

JAUNPUR NEWS : जौनपुर ” 01 जुलाई से 15 जुलाई तक स्कूली वाहनों के प्रति परिवहन आयुक्त उ०प्र० एवं जिलाधिकारी के आदेशानुसार विशेष चेकिंग अभियान चलाये जाने के निर्देश दिये गये है। उक्त के अनुपालन में 07 जुलाई को जनपद के ग्रामीण क्षेत्रों में स्कूली वाहनों के विरूद्ध अभियान चलाया गया। उक्त अभियान का नेतृत्व यात्री/मालकर अधिकारी प्रमोद कुमार एवं यातायात निरीक्ष सुशील मिश्रा द्वारा सयुक्त रूप से किया गया। जिसमें कुल 40 स्कूली वाहनों का सघन जॉच की गयी, जिसमें मानक के अनुरूप न पाये जाने वाले 07 स्कूली वाहनों का चालान/बन्द की कार्यवाही की गयी है। उक्त के साथ जनपद के समस्त स्कूल प्रबन्धकों एवं वाहन स्वामियों से अपील किया गया कि वाहनों को मानक के अनुरूप कराकर ही संचालन किया जाय। उक्त अवसर पर समस्त प्रवर्तन कार्मिक उपस्थित रहे।

Jaunpur News , ताजिया जुलूस के दौरान हादसा, 2 की मौत

0
Jaunpur News, accident during Tazia procession, two dead
Jaunpur News, accident during Tazia procession, two dead

Jaunpur News, accident during Tazia procession, two dead

JAUNPUR NEWS ( जौनपुर) खुटहन थाना क्षेत्र के ग्राम सधनपुर में ताजिया दफन कर वापस आते समय हाइटेंशन तार की चपेट में आने से तीन लोग घायल हो गये बेहतर इलाज के लिए उनको प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहाँ डॉक्टरों ने दो लोगो को मृत घोषित कर दिया ।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक बीती रात्रि खुटहन थाना क्षेत्र के सघन पुर गांव में ताजिया जुलूस निकालने के दरम्यान दो ब्यक्ति बिजली के हाई टेंशन तार की चपेट में आ गये जिससे वह घायल हो गए बेहतर इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहाँ दो ब्यक्तियों को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया एक का इलाज चल रहा है। मरने वालों के नाम की अभी आधिकारिक पुष्टि नही हुई है। मौके पर शांति ब्यवस्था कायम है।

व्यक्तियों की मृत्यु हो जाने की घटना के उपरान्त पुलिस अधीक्षक जौनपुर द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण कर सम्बन्धित को आवश्यक निर्देश दिया गया।*

JAUNPUR,प्राचीन शिव मंदिर का कार्य 7 दिनों में होगा पूरा 

0
JAUNPUR,प्राचीन शिव मंदिर का जीर्णोद्धार कार्य 7 दिनों में होगा पूरा 
SHIV TEMPLE JAUNPUR

The renovation work of the ancient Shiva temple located in Badlapur will be completed in seven days jaunpur :

SHIV TEMPLE JAUNPUR जौनपुर : पीली नदी पर खुदाई का कार्य शीघ्र होगा पूर्ण, 90 प्रतिशत से अधिक कार्य हो चुका है जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चंद्र के द्वारा तहसील बदलापुर के राजस्व ग्राम नूरुद्दीनपुर के ग्राम पंचायत देवरिया में स्थित प्राचीन शिव मंदिर पर जनसहभागिता से हो रहे जीर्णोद्धार के कार्य का औचक निरीक्षण किया गया।

पीली नदी पर खुदाई के कार्य के निरीक्षण के दौरान स्थानीय निवासियों द्वारा जिलाधिकारी को पीली नदी के तट पर स्थित शिव मंदिर की प्राचीनता तथा दिव्यता से अवगत कराते हुए मंदिर का जीर्णोद्धार कराए जाने हेतु अनुरोध किया गया था, जिसपर जिलाधिकारी द्वारा विगत कुछ दिनों पूर्व पीली नदी के निरीक्षण के दौरान 10 दिनों में जनसहभागिता के साथ कार्य कराते हुए मंदिर का सौंदर्यीकरण कराने के निर्देश उपजिलाधिकाधिकारी बदलापुर को दिए गए थे।

इसी क्रम में आज जिलाधिकारी द्वारा पुनः मंदिर पर किए जा रहे कार्यों का औचक निरीक्षण किया गया। जिलाधिकारी ने कहा कि आगामी 07 दिनों में इस दिव्य और भव्य प्राचीन मंदिर के सौंदर्यीकरण का कार्य पूर्ण हो जाएगा। उन्होंने उपस्थित श्रमिकों से संवाद करते हुए उनके कार्यों की सराहना की तथा श्रमिकों सहित स्थानीय निवासियों में मिष्ठान्न और फल का वितरण किया। उन्होंने कहा कि श्रावण मास प्रारंभ होने से पूर्व मंदिर के जीर्णोद्धार का कार्य पूर्ण कर लिया जाएगा। श्रमिकों द्वारा जीर्णोद्धार के कार्य को तीव्र गति से किया जा रहा है। यह प्राचीन मंदिर स्थानीय श्रद्धालुओं के आस्था का केंद्र है। इस श्रावण मास में श्रद्धालुओं द्वारा दर्शन पूजन करने के दौरान कोई परेशानी नहीं होगी।

इस दौरान जिलाधिकारी द्वारा पीली नदी पर हो रहे खुदाई के कार्य का भी औचक निरीक्षण किया गया। जिला प्रशासन के समन्वय, जनसहयोग, तथा मा० विधायक बदलापुर श्री रमेश चंद्र मिश्र के सहयोग से अब तक 90 प्रतिशत से अधिक खुदाई का कार्य हो चुका है। 11 जून 2025 से यह कार्य प्रारंभ किया गया था तथा बारिश से अब जगह जगह पर पानी भी दिखने लगा है। जिलाधिकारी ने इस कार्य में प्रत्यक्ष तथा अप्रत्यक्ष रूप से अपना सहयोग देने वाले, मा० जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, सभी सम्मानितजनों, श्रमिकों, समाजसेवियों आदि का आभार व्यक्त किया।

जिलाधिकारी ने कहा कि  मुख्यमंत्री जी के आह्वान पर प्रत्येक जनपद में एक नदी का जीर्णोद्धार किया जाना था, जो विलुप्त होने के कगार पर है। इसी क्रम में हमने जनपद में विलुप्त हो रही पीली नदी के जीर्णोद्धार का जो संकल्प लिया था, वह अब यथार्थ रूप ले रहा है तथा पीली नदी अब जीवंत होने की ओर अग्रसर है। इस अवसर पर उपजिलाधिकारी बदलापुर, संबंधित अधिकारी ने, ग्राम प्रधान, स्थानीय निवासी सहित अन्य उपस्थित रहे।

समाजवादी सचिव महिला सभा उषा जायसवाल का हुआ जोरदार स्वागत

0
समाजवादी सचिव महिला सभा उषा जायसवाल का हुआ जोरदार स्वागत
समाजवादी सचिव महिला सभा उषा जायसवाल का हुआ जोरदार स्वागत

Samajwadi Secretary Mahila Sabha Usha Jaiswal received a warm welcome

JAUNPUR NEWS जौनपुर। समाजवादी पार्टी सदर विधानसभा द्वारा गुलाबी देवी स्नातकोत्तर महाविद्यालय सिद्दीकपुर में नव मनोनीत प्रदेश सचिव महिला सभा उषा जायसवाल का स्वागत समारोह आयोजित हुआ जिसमें पूर्व विधायक अरशद खान की अगुवाई में सदर विधानसभा के अध्यक्ष वीरेंद्र यादव की अध्यक्षता में पुष्प गुच्छ व अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर पूर्व विधायक अरशद खान ने कहा कि निश्चित रूप से प्रदेश सचिव के रूप में उषा जायसवाल के मनोनीत होने से पार्टी का महिलाओं में पैठ और बढ़ेगी। विधानसभा प्रभारी सुशील दुबे ने कहा कि महिलाओं की सहभागिता पार्टी के अंदर और बढ़ानी चाहिए ताकि हम परिवार के अंदर तक अपने मतदाताओं की संख्या बढ़ा सके।

वहीं जिला महासचिव आरिफ हबीब ने कहा कि हमारी बहन उषा जायसवाल को चुनाव लड़ने का अनुभव है जिससे उनके अनुभव पार्टी के काम आएंगे। नवमनोनीत प्रदेश सचिव उषा जायसवाल कहा कि पार्टी की रीतियों, नीतियों को महिलाओं के माध्यम से हर परिवार तक पहुंचाने का कार्य करूंगी और सरकार की गलत नीतियों का विरोध पार्टी के निर्देशानुसार करती रहूंगी। पार्टी जो भी आदेश देगी उसका अक्षरश: पालन करते हुए पार्टी के उम्मीदों पर खरा उतरने का कार्य करूंगी। इस मौके पर पूर्व जिला महासचिव हिसामुद्दीन शाह, छात्रसभा के जिलाध्यक्ष दिलीप प्रजापति, दशरथ यादव, चंद्रशेखर यादव, रमेश बिंद, मतभारत बिन्द, जितेंद्र यादव, पिंटू, मंजय कनौजिया, सुशील यादव, पूनम यादव, सोनी सेठ, सोनी यादव, विजय यादव, रवि यादव, शाहिद सहित तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन विधानसभा सचिव रामकेश बिन्द ने किया।

JAUNPUR,54 लाख पौधे रोपित किए जाएंगे 

0
JAUNPUR,54 लाख पौधे रोपित किए जाएंगे 
JAUNPUR,54 लाख पौधे रोपित किए जाएंगे 

A target has been set to plant 5495000 saplings in jaunpur

JAUNPUR NEWS जौनपुर : एक पेड़ माँ के नाम’ विषयवस्तु पर आधारित वृक्षारोपण महाअभियान में 9 जुलाई को एक दिन में 37 करोड़ पौधारोपण किए जाएंगे। जनपद में लगभग 5495000 पौधे रोपित किए जाने का लक्ष्य रखा गया है। 09 जुलाई को मा० प्रभारी मंत्री जी के द्वारा विकासखंड सुईथाकला के गांव कम्मरपुर में लगभग 5000 पौधे लगाए जाने का कार्यक्रम प्रस्तावित है, जिसके क्रम में जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चंद्र के द्वारा स्थलीय निरीक्षण कर व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी लेते हुए संबंधित को सभी प्रकार की आवश्यक तैयारी पूर्ण कर लेने के निर्देश दिए। उन्होंने इस कार्य में लगे उप जिलाधिकारी शाहगंज कुणाल गौरव, खंड विकास अधिकारी, ग्राम प्रधान प्रवेश सिंह सहित अन्य का उत्साह वर्धन करते हुए कहा कि सभी लोग मनोयोग से कार्य करते हुए इस कार्यक्रम को सफल बनाए। इस अवसर पर उपजिलाधिकारी कुणाल गौरव, डीएफओ प्रोमिला, एसडीओ सरफराज, तहसीलदार सहित अन्य उपस्थित रहे।

Jaunpur News, दबंगों ने दुकानदार को पीटा

0

Jaunpur NEWS: ( शाहगंज ) थाना खुटहन अंतर्गत ग्राम दरना मे बीती शाम दुकानदार को कुछ दबंगों ने मार पीट कर बुरी तरह घायल कर दिया भुक्त भोगी उमेश विश्वकर्मा पुत्रः वेदप्रकाश निवासी ग्राम दरना के अनुसार शनि वार की शाम करीब 5 बजे अपनी चाय पान की दुकान पर था कि ग्राम दरना निवासी अजय गौतम पुत्रः राम केवल संगम गौतम पुत्रः राधेश्याम व भागमल पुर निवासी प्रभाकर गौतम पुत्रः बिखरी और दो अन्य ब्यक्ति मेरी दुकान पर गाली गलौज करने लगे तो मैंने मना किया तो आमादा फौजदारी हो गया और सभी लोगों ने मिलकर मुझे मार पीट कर गम्भीर रूप से घायल कर दिया और जान से मारने की धमकी दी वहा मौजूद लोगों ने पहुंचकर मेरी जान बचाई जिसकी सूचना प्रभारी निरीक्षक थाना खुटहन को दी जा चुकी है।

JAUNPUR विद्यालय मर्जर-पेयरिंग के विरोध में अटेवा

0
JAUNPUR अटेवा विद्यालय मर्जर-पेयरिंग के विरोध में-लामबंद  
JAUNPUR अटेवा विद्यालय मर्जर-पेयरिंग के विरोध में-लामबंद  

JAUNPUR अटेवा विद्यालय मर्जर-पेयरिंग के विरोध में-लामबंद  

JAUNPUR NEWS ” जौनपुर विद्यालय मर्जर के खिलाफ अटेवा जौनपुर ने मछलीशहर विधायक डॉ रागिनी सोनकर जी को दिया ज्ञापन । परिषदीय विद्यालयों के मर्जर के खिलाफ अटेवा जौनपुर ने मछलीशहर विधायक डॉ रागिनी सोनकर जी को ज्ञापन दिया और निवेदन किया कि यह आदेश शिक्षा के मौलिक अधिकारों का पूर्णतः उल्लघंन है और यह ग्रामीण शिक्षा के साथ साथ विशेष रूप से बालिका शिक्षा के लिए अभिशाप है। जहाँ सरकार एक ओर बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा दे रही है वहीं दूसरी ओर ग्रामीण विद्यालयों को बंद करके ग्रामीण बालिकाओं को शिक्षा से वंचित करने का कार्य भी कर रही है।

जैसा कि सर्वविदित है कि सुरक्षा कारणों से आज भी बहुत सी बालिकायें उच्च शिक्षा से वंचित रह जा रही हैं वही सरकार की इस काले कानून की वजह से अब बालिकाएं प्राथमिक शिक्षा से भी वंचित रह जाएंगी अतः आप से निवेदन है कि इस मुद्दे को सदन में उठाकर प्राथमिक शिक्षा को बचाने की कृपा करें। ज्ञापन कार्यक्रम जिला संयोजक चन्दन सिंह, जिला संयोजिका डॉ यामिनी सिंह एवं जिला महामंत्री इन्दु प्रकाश यादव एवं जिला कोषाध्यक्ष नन्द लाल पुष्पक के नेतृत्व में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर ज्ञापन प्रभारी सुभाष सरोज, जिला उपाध्यक्ष डॉ राजेश उपाध्याय, जिला संगठन मंत्री अरविंद यादव, प्रमोद प्रजापति, अध्यक्ष धर्मापुर मनीष यादव, अध्यक्ष खुटहन आनन्द स्वरूप यादव, आशीष लोहिया, अध्यक्ष रामनगर शेर बहादुर यादव, हनुमान प्रजापति आदि लोग उपस्थित रहे।J

SHAHGANJ” जुलूस-ए आश़ूर बरामद

0
SHAHGANJ" जुलूस-ए आश़ूर बरामद
SHAHGANJ" जुलूस-ए आश़ूर बरामद

ज़मीं ने हिल के बताया हुसैन क़त्ल हुए की सदाओं के साथ जुलूस-ए आश़ूर बरामद

JAUNPUR NEWS ” शाहगंज क्षेत्र के बड़ागांव में रविवार को जुलूस-ए आश़ूर बरामद किया गया। सैयद इम्तियाज हुसैन के अज़ाखाने से 10 मोहर्रम का ऐतिहासिक जुलूस का नेतृत्व सैयद अबूज़र आब्दी द्वारा किया गया। यह जुलूस अपने प्राचीन मार्ग से भ्रमण करता हुआ। गन्तव्य तक पहुंच कर शह कुशल संपन्न किया गया। जुलूस के दौरान ज़ायरीनो ने जंजीर का मातम पेश किया।


10 मोहर्रम के तारीख में हजरत इमाम हुसैन को शहीद करने के बाद उनकी लाश के सिर को एक नेजे पर रख कर कर्बला के मैदान से दमिश्क की तरफ यजीद को भेजा गया था। पैगंबर-ए इस्लाम मोहम्मद साहब के नवासे इमाम हुसैन को पूरे आल समेत प्यासा व भूखा रख कर शहीद किया गया था।कर्बला की लड़ाई हकीकत में सच व झूठ की लड़ाई थी। ये मानवता, लोकतंत्र व समानता की लड़ाई थी।


इस्लाम के मानने वालों की बहुसंख्या मोहम्मद साहब के नवासे, अली के बेटे इमाम हुसैन के साथ हैं और अय्याश व जालिम बादशाह यजीद ने अपने कबीले बनी उमय्या की फौजी व माली ताकत के बल पर बादशाहत हासिल की थी।
जनता ऐसे जालिम व अय्याश को अपना खलीफा मानने को तैयार नहीं थी जो दीन के खिलाफ़ काम करना चाहता था और शरीयत को पामाल करना चाहता था तब हजरत मोहम्मद साहब के नवासे इमाम हुसैन ने ताक़त रखते हुए अहिंसा के रास्ते को अख़्तियार किया और 10 मोहरम को इमाम हुसैन के पूरे परिवार के साथ कर्बला के मैदान में निर्मम हत्या करवा दी गई। उन्हीं की याद में बड़ा गांव में जुलूस का आयोजन किया गया जिसमें क्षेत्र के सभी वर्ग के लोग ने अपना अपना सहयोग प्रदान किया। जुलूस का उपदेश भी आपसी भाई सचार सौहार्द और मानवता का है जो बड़ा गांव में भली भांति देखने को मिलता है।जुलूस के दौरान आले हसन गुल्ला,हसन मेंहदी, ज़फ़र,समीम हैदर, वारिस हाशमी, एज़ाज बुद्धू, बब्लू इलेक्ट्रीशियन, ज़ाकिर हुसैन सैजी,रईस अहमद, समेत सैकड़ों अकीदतमंद मौजूद रहे।

रिपोर्ट मोहम्मद कासिम