Home Blog Page 83

JAUNPUR:घायल राष्ट्रीय पक्षी मोर का हुआ  उपचार

0
JAUNPURघायल राष्ट्रीय पक्षी मोर का हुआ  उपचार
JAUNPUR:घायल राष्ट्रीय पक्षी मोर का हुआ  उपचार

Injured national bird peacock treated in jaunpur

JAUNPUR NEWS: ( खुटहन ) शनिवार को शेरा पट्टी गांव में तेज हवा के साथ हुई बारिश में राष्ट्रीय पक्षी मोर पेड़ से गिरकर घायल हो गया था। जिसे सुबह जमीन पर पड़ा देख ग्रामीण इसकी सूचना वन विभाग निरीक्षक ईश्वर चंद्र को दिए। वे मौके पर पहुंच मोर को अपने वाहन से खुटहन के पशु चिकित्सालय ले गए। जहां उसका उपचार किया गया। वन निरीक्षक ने कहा कि स्वस्थ होने तक मोर को अपने पास सुरक्षित रखेंगे। जब वह उड़ान भरने लगेगा तो उसे छोड़ दिया जायेगा।

JAUNPUR,देर शाम करबला में ताजिए किए गए दफन

0
JAUNPUR,देर शाम करबला में ताजिए किए गए दफन
jaunpur news

The procession of Yaume Ashura took place on the tenth of Moharram in Khetasarai,jaunpur news :

JAUNPUR NEWS खेतासराय (जौनपुर): रविवार को मोहर्रम की दसवीं तारीख यानी यौमे आशूरा के अवसर पर खेतासराय नगर में सुन्नी समुदाय के लोगों ने परंपरागत रूप से ताजियों का जुलूस निकाला गया। पूरे दिन नगर और आस-पास के क्षेत्रों में मातम और अकीदत का माहौल रहा। जुलूस का समापन देर शाम तकिया स्थित करबला में ताजियों को दफन करने के साथ हुआ।

नगर एवं आस-पास के 18 ताजिया चौकों से ताज़िए तीन अलग-अलग समूहों में नगर भ्रमण के लिए निकले। यह सभी जुलूस क्रमशः नगर के मुख्य चौक फातमान गेट पर पहुँचे जहाँ सभी ताजियादारों ने फातिहा पढ़ी। इसके बाद जुलूस ने सामूहिक रूप से तकिया स्थित इमामबाड़े की ओर कूच किया।

ताजिया जुलूस में ढोल-नगाड़ों की गूंज और मातमी धुनें वातावरण को गमगीन बना रही। अखाड़ा रौनक-ए-इस्लाम के फ़नकार कलाकारों ने लाठी, भाले और अन्य पारंपरिक हथियारों के साथ कला का प्रदर्शन कर लोगों का मन मोह लिया। लोगों ने सड़क के दोनों किनारों पर खड़े होकर इस दृश्य को श्रद्धा व आदर के साथ निहारा।

जुलूस में मुख्य रूप से मोहम्मद असलम खां, परवेज अंसारी, आज़म अशर्फी, तबरेज अहमद, महमूद खां, जुबैर अहमद इदरीसी, इलियास मोनू, सलीम अहमद सब्बू, मोहम्मद रजा, इकराम खान और एजाज सलमानी सहित आदि लोग उपस्थित रहे। वही नगर पंचायत खेतासराय चेयरमैन वसीम अहमद ने जुलूस मार्ग पर साफ-सफाई और चूना छिड़काव की व्यवस्था कराई गई थी। सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टि से प्रभारी निरीक्षक रामाश्रय राय पुलिस बल के साथ लगातार गश्त करते रहे।

जुलूस के दौरान प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आया। क्षेत्राधिकारी शाहगंज अजीत सिंह चौहान, नायब तहसीलदार शीतला सिंह, कानूनगो अखिलानंद शर्मा, जगह-जगह दस इंस्पेक्टर, एक प्लाटून पीएसी, महिला कांस्टेबल, तथा एक अग्निशमन वाहन को तैनात किया गया था। देर शाम ताजियों के करबला में दफन के साथ यह पवित्र अवसर समाप्त हुआ। संपूर्ण आयोजन शांति, अनुशासन और सौहार्द के साथ सम्पन्न हुआ, जिसके लिए प्रशासन व ताजियादारों की सराहना की गई।

यह भी पढ़े : JAUNPUR NEWS:30 से कम पथरगड्डी पर रुकेगा वेतन,DM

JAUNPUR बंद कमरे में विवाहिता ने लगाई फांसी

0
JAUNPUR बंद कमरे में विवाहिता ने लगाई फांसी
JAUNPUR बंद कमरे में विवाहिता ने लगाई फांसी

JAUNPUR: Married woman hanged herself in a closed room,jaunpur

JAUNPUR NEWS खुटहन [जौनपुर ] शनिवार की शाम गृह कलेश से व्यथित विवाहिता ने बंद कमरे में पंखे से फांसी लगाकर अपनी लीला समाप्त कर ली। नगवां गांव निवासी नाजमा (25) के मौत से गांव में मातम पसरा है। मौत की खबर सुनते ही सीओ शाहगंज अजीत सिंह चौहान इंस्पेक्टर मुन्ना राम घुरिया मय फोर्स सहित घटना स्थल पर पहुंच गए।देर रात पंचनामा कर शव पीएम के लिए भेज दिया गया।मृतक नाजमा के दो बच्चे रहमान व आलिया है पति रहीम मुम्बई में रहकर गाड़ी चलाता है।इंस्पेक्टर मुन्ना राम घुरिया ने बताया कि मौत का कारण घरेलू कलह था।

jauNpur News,शादी की खुशियाँ मातम में तब्दील

0
jauNpur News,शादी की खुशियाँ मातम में बदलीं
jauNpur News

A girl died due to a poisonous animal bite,jaunpur news

(जौनपुर) खेतासराय क्षेत्र के कलापुर गांव में शनिवार दोपहर उस समय कोहराम मच गया जब मोबाइल चार्जर लगाते समय एक युवती को जहरीले जंतु ने काट लिया। अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इस हृदयविदारक घटना से गांव और परिवार में गहरा शोक व्याप्त है। बताया जा रहा है कि युवती की शादी आगामी फरवरी महीने में तय थी और घर में जोर-शोर से तैयारियां चल रही थीं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, कलापुर निवासी दिनेश यादव की 25 वर्षीय पुत्री पूजा शनिवार को दोपहर बाद घर में मोबाइल चार्ज करने के लिए बिजली बोर्ड में चार्जर लगा रही थी। इसी दौरान ज़मीन पर बैठे एक जहरीले जंतु ने अचानक उसे पैर में डंस लिया। शुरुआत में परिजनों को इसकी गंभीरता का अंदाज़ा नहीं हुआ, लेकिन थोड़ी ही देर में पूजा की तबीयत बिगड़ने लगी ।

परिजन तुरंत उसे शाहगंज के एक निजी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक जांच के बाद गंभीर स्थिति बताकर रेफर कर दिया। इसके बाद उसे जौनपुर स्थित एक दूसरे निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जिसके चलते बेटी की शादी की खुशियाँ मातम में बदल गई जहरीले जंतु के काटने से युवती की मौत हो गई।

घटना की खबर मिलते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गई। पूजा की मौत से परिवार पूरी तरह टूट गया है। ग्रामीणों ने बताया कि फरवरी में उसकी शादी होने वाली थी और घर में शादी की तैयारियाँ जोरों पर थीं, लेकिनअचानक हुई इस त्रासदी ने सब कुछ बदल दिया मौत की पुष्टि के बाद स्वजनों ने विधिपूर्वक अंतिम संस्कार कर दिया।

JAUNPUR NEWS:30 से कम पथरगड्डी पर रुकेगा वेतन,DM

0
JAUNPUR NEWS30 से कम पथरगड्डी पर रुकेगा वेतन,DM
JAUNPUR NEWS:30 से कम पथरगड्डी पर रुकेगा वेतन,DM

Salary will be stopped if there are less than 30 Pathargaddi,jaunpur news :

JAUNPUR NEWS IN HINDI जौनपुर :सम्पूर्ण समाधान दिवस में पट्टा निर्धारण लाभार्थी को दिया गया अनुबन्ध पत्र सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन कलेक्ट्रेट स्थित प्रेक्षागृह में किया गया  जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चंद्र की अध्यक्षता और पुलिस अधीक्षक डॉ कौस्तुभ की उपस्थिति में सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी के समक्ष कृष्ण मुरारी मिश्र, एडवोकेट कलेक्ट्रेट द्वारा ग्राम डमरुआ परगना करियादोस्त तहसील सदर द्वारा चकमार्ग पर पुनः मनरेगा द्वारा मिट्टी डालकर खडन्जा लगाये जाने हेतु शिकायत की गयी जिसपर जिलाधिकारी ने बीडीओ सिकरारा को आवश्यक कार्यवाही करने का निर्देश दिया।

महेन्दर निवासी मौजा हमजापुर परगना हेवली सदर द्वारा धारा 24 की पैमाइस किये जाने के सम्बन्ध में उपजिलाधिकारी सदर को शीघ्र पैमाइस कराने, रामजीत निवासी तरसण्ड परगना सरेमू गौराबादशाहपुर द्वारा भूमि पर लेखपाल हल्का व राजस्व निरीक्षक द्वारा गाडे गए पत्थर को उखाड़कर फेकने के सम्बन्ध में शिकायत की गयी जिस पर जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारी, एसएचओ गौराबादशाहपुर, राजस्व/पुलिस की सयुक्त टीम बनाकर जॉचकर प्रकरण का निस्तारण करने के निर्देश दिये।ग्राम पंचायत गजना न्याय पंचायत कुछमुछ के ग्राम प्रधान द्वारा जल निकासी हेतु रास्ते पर ह्यूम पाइप डालने के सम्बन्ध में प्रार्थना पत्र दिया जिसपर जिलाधिकारी ने बीडीओ धर्मापुर और एसएचओ गौराबादशाहपुर को आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये।

ब्लाक करंजाकला के सा0मौ0 विशम्भरा निवासी सन्दीप कुमार यादव द्वारा मत्स्य पालन के कार्य में 2024-25 में पट्टे के लिए चयन होने के बाद भी पट्टे का अनुबन्ध पत्र तहसील द्वारा न देने की शिकायत की गयी जिस पर जिलाधिकारी ने त्वरित संज्ञान लेते हुए उपजिलाधिकारी/तहसीलदार द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए सम्पूर्ण समाधान दिवस में ही जिलाधिकारी के हाथों से अनुबन्ध पत्र लाभार्थी को उपलब्ध करा दिया गया।विनय कुमार सिंह मोहल्लावासी (गिरि बस्ती) मो0 दरीबा जफराबाद द्वारा विद्युत पोल पर विद्युत तार को 500 मीटर दूर बिछाये जाने के सम्बन्ध में, उम्मे रहिला अध्यक्ष नगर पंचायत जफराबाद द्वारा नगर पंचायत जफराबाद क्षेत्रान्तर्गत मो0 दरीबा में लगे विद्युत तार को खुला और जर्जर होने की शिकायती पत्र प्रस्तुत किया गया, जिसपर जिलाधिकारी ने एक्सईएन विद्युत को मौके पर जाकर देखते हुए निस्तारित कराने का निर्देश दिया गया।थाना गौराबादशाहपुर से सम्बन्धित अधिक शिकायते प्राप्त हाने पर जिलाधिकारी द्वारा एसएचओ के प्रति नाराजगी व्यक्त करते हुए गम्भीरता से प्रकरणों को ससमय निस्तारित करने के निर्देश दिये गये। सम्पूर्ण समाधान दिवस पर अनुपस्थित होने के कारण जिलाधिकारी ने एक्सईएन विद्युत, एक्सईएन ट्यूबवेल, एआर कापरेटिव, समस्त खण्डों के एक्सईएन सिचाई के प्रति नाराजगी व्यक्त की।  

इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि राजस्व विभाग संबंधित मामलों में आख्या को विवेकपूर्ण तथा न्यायोचित ढंग से लगाकर निस्तारित किया जाए। कोई भी राजस्व निरीक्षक 30 से कम पथरगड्डी करेगा तो उसका वेतन आहरित नही किया जायेगा।पुलिस और राजस्व विभाग को निर्देशित किया कि जमीन विवाद और आपसी विवाद एक ही विषय से सम्बन्धित होते है इस लिए राजस्व विभाग के अधिकारियों और पुलिस विभाग के समन्वय से ही इसका निस्तारण हो सकता है। दोनों पक्षों की समस्याओं को गम्भीरतापूवर्क सुनते हुए शिकायत का निस्तारण करें। जिलाधिकारी ने जिला कृषि अधिकारी, ए आर कापरेटिव को निर्देश दिया कि सुनिश्चित करे कि जनपद में उर्वरक की कमी न होने पाये। सभी अधिकारियों को निर्देश दिया कि अपने अपने विभाग से सम्बन्धित पौधो का उठान करवाना सुनिश्चित करें।इस दौरान जिलाधिकारी द्वारा तहसील के समस्त लेखपालों को निर्देशित किया गया कि शिकायतकर्ता की छोटी-छोटी समस्याएँ जिनका तत्काल निस्तारण किया जाए। उन्होंने कहा कि जन शिकायतों का निस्तारण शासन की प्राथमिकता है अतः इसमें किसी भी तरह की लापरवाही या उदासीनता अक्षम्य होगी।

सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 110 शिकायती प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए जिसमें 07 प्रार्थना पत्रों का मौके पर निस्तारित कर शेष प्रार्थना पत्रों को सम्बंधित अधिकारियों को हस्तान्तरित करते हुए जल्द से जल्द गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने के निर्देश दिये गए।इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खाड़िया, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा0 लक्ष्मी सिंह, उप जिलाधिकारी सदर संतवीर सिंह, तहसीलदार सौरभ कुमार, नायब तहसीलदार, सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित रहे।इसी क्रम में अन्य तहसीलों में भी फरियादियों की समस्याओं को सुनते हुए उसके निस्तारण हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिया गया।

जौनपुर:206.81 लाख की 8 सड़क परियोजना का हुआ शिलान्यास

0
जौनपुर में 206.81 लाख की 8 सड़क परियोजना का हुआ शिलान्यास
जौनपुर में 206.81 लाख की 8 सड़क परियोजना का हुआ शिलान्यास

Foundation stone of 8 road projects worth Rs 206.81 lakh laid in Jaunpur

JAUNPUR NEWS : जौनपुर में 206.81 लाख की आठ सड़क परियोजना का किया शिलान्यास राज्यमंत्री (स्वतन्त्र प्रभार)सड़क परियोजना निर्माण कार्य में गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं राज्यमंत्री (स्वतन्त्र प्रभार) शनिवार को मा0 राज्यमंत्री (स्वतन्त्र प्रभार) खेल एवं युवा कल्याण गिरीश चन्द्र यादव ने मुख्यमंत्री नगरीय अल्पविकसित मलिन बस्ती विकास योजना के अंतर्गत रूपए 206.81 लाख की लागत की आठ सड़क परियोजना का शिलान्यास किया।


जिन सड़कों का शिलान्यास किया गया उसमें प्रमुख रूप से वाजिदपुर दक्षिणी में वाजिदपुर तिराहे के सामने सेंट थामस कोचिंग के सामने आशादीप इलेक्ट्रॉनिक होते हुए अवधेश श्रीवास्तव के मकान तक इंटरलॉकिंग व नाली निर्माण कार्य अनुमति लागत रु 34.93 लाख, नईगंज में रामनारायण अग्रहरी के मकान से जयप्रकाश के मकान से होते हुए उमेश सोनकर के मकान तक इंटरलॉकिंग व नाली का निर्माण कार्य अनुमति लागत रु 24.49 लाख, परमानतपुर में मैहर देवी ओलंदगंज मार्ग पर कृष्णा बुक डिपो से अशोक नगर कालोनी होते हुए प्रताप कालोनी तक इंटरलॉकिंग व नाली का निर्माण कार्य अनुमति लागत रु 29.75 लाख, हुसैनाबाद रोडवेज के सामने से जगदीश सिंह के मकान तक इंटरलॉकिंग व नाली निर्माण कार्य अनुमति लागत रु 13.89 लाख, उर्दूबाजार में गल्ला मंडी तिराहे से रमन श्रीवास्तव के मकान तक इंटरलॉकिंग व नाली निर्माण कार्य अनुमति लागत रु 28.25 लाख, ईसापुर में रसूलाबाद मार्ग से रवि सोनकर व सतीश सोनकर के मकान से होते हुए शाहगंज मार्ग तक इंटरलॉकिंग व नाली का निर्माण कार्य अनुमति लागत रु 9.81 लाख, उर्दूबाजार चौराहे से डा हरिनंदन श्रीवास्तव के मकान से होते हुए बड़ी मस्जिद तक इंटरलॉकिंग व नाली निर्माण कार्य अनुमति लागत रु 30.81 लाख, बलुआघाट में बुलबुल मौर्या के मकान से नरसिंह निषाद के मकान तक इंटरलॉकिंग व नाली निर्माण कार्य अनुमति लागत रु 34.88 लाख है।


  शिलान्यास के दौरान राज्यमंत्री (स्वतन्त्र प्रभार) ने स्थानीय लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री नगरीय अल्पविकसित /मलिन बस्ती विकास योजना के अंतर्गत लगभग 34 सड़क परियोजना स्वीकृत है जिसमें आज 8 सड़क परियोजना निर्माण कार्य शिलान्यास करके शुभारंभ किया जा रहा है। जिससे लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी। उन्होंने कहा कि सड़क निर्माण में गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं होगा, यदि आपको लगता है कि निर्माण कार्य में लापरवाही हो रही है, मानक के अनुरूप निर्माण कार्य नहीं है तो उसकी जानकारी आप हमको दीजिए, उसके खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जाएगी। शिलान्यास के दौरान प्रमुख रूप से डा0 रामसूरत मौर्या, मण्डल अध्यक्ष कमलेश निषाद, आनंद निषाद, सभासद सीपीन सिंह, विकास शर्मा, प्रदीप जायसवाल, अजय सिंह, मनीष श्रीवास्तव व राजदेव यादव सहित अन्य मौजूद रहे।

यह भी पढ़े : JAUNUR NEWS : अमृत योजना की पोल खोलता बरसात का पानी

JAUNPUR:बालिकाओं को 3 माह तक आत्मरक्षा प्रशिक्षण दिया जायेगा

0
JAUNPUR:बालिकाओं को 3 माह तक आत्मरक्षा प्रशिक्षण दिया जायेगा
ads

Girls will be given self-defense training for 3 months jaunpur :

JAUNPUR NEWS : विद्यालयों में अध्ययनरत बालिकाओं को 03 माह तक आत्मरक्षा प्रशिक्षण दिया जायेगा राज्य परियोजना निदेशक, समग्र शिक्षा (माध्यमिक), 18 पार्क रोड, लखनऊ द्वारा “रानी लक्ष्मीबाई आत्मरक्षा प्रशिक्षण“ के अन्तर्गत बालिकाओं को विपरीत परिस्थितियों से सामना करने एवं मानसिक एवं शारीरिक रूप से सशक्त बनाने हेतु जनपद के चयनित 32 राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में अध्ययनरत बालिकाओं को 03 माह तक आत्मरक्षा प्रशिक्षण प्रदान किये जाने के निर्देश दिये गये हैं जिस हेतु प्रशिक्षक (मार्शल आर्ट में ब्लैक बेल्ट योग्यताधारी) की आवश्यकता है।

 जिला विद्यालय निरीक्षक ने अवगत कराया है किइच्छुक अभ्यर्थी अपने समस्त प्रशिक्षण, शैक्षिक प्रमाण-पत्रों एवं अंक पत्रों की प्रमाणित छायाप्रति 25 जुलाई, 2025 को सायं 5ः00 बजे तक जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय, जौनपुर में जमा कर सकते है। आवेदन पत्र कार्यालय जिला विद्यालय निरीक्षक, जौनपुर से प्राप्त किया जा सकता है तथा आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 25 जुलाई 2025 निर्धारित है।जनपद-जौनपुर के राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में रानी लक्ष्मीबाई आत्मरक्षा प्रशिक्षण के अन्तर्गत बालिकाओं को प्रशिक्षण प्रदान किये जाने हेतु प्रशिक्षकों के चयन हेतु 25 जुलाई 2025 तक आवेदन आमंत्रित किये जाते है। निर्धारित अंतिम तिथि के उपरान्त कोई आवेदन किसी भी माध्यम से स्वीकार नहीं किया जायेगा। प्रशिक्षक द्वारा अपना आवेदन निर्धारित तिथि तक पंजीकृत डाक से अथवा व्यक्तिगत रूप से जिला विद्यालय निरीक्षक, कार्यालय, जौनपुर में जमा किया जा सकता है। प्रधानाचार्य द्वारा प्रशिक्षण को तीन माह हेतु अधितकम रू0-15000 मानदेय दिया जायेगा। मानदेय का भुगतान पी०एफ०एम०एस० के माध्यम से किया जायेगा। आत्मरक्षा प्रशिक्षण की अवधि तीन माह होगी। प्रशिक्षण की अवधि प्रतिदिन 40 मिनट निर्धारित है। अभ्यर्थी के विरूद्ध किसी भी न्यायालय में कोई अपराधी मुकदमा लम्बित नही होना चाहिए। प्रशिक्षण हेतु ऐसे खिलाडियों को चयन किया जायेगा जिसके पास मार्शल आर्ट में ब्लैक बेल्ट, जूडो, ताइक्याडो, कराटे, मान्यता प्राप्त खेल संघ ब्लैक बेल्ट, प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में जूनियर या सीनियर वर्ग में प्रतिभाग किया हुआ खिलाड़ी आवेदन करने हेतु पात्र होगें। चयनित प्रशिक्षक ग्रामीण क्षेत्र के विद्यालयों में भी कार्य करने का इच्छुक हो। प्रशिक्षक के रूप में यथा सम्भव महिला प्रशिक्षक का ही चयन किया जायेगा। महिला प्रशिक्षक न मिलने की स्थिति में पुरुष प्रशिक्षक  चयनित किया जायेगा।

JAUNPUR NEWS:गांव में पंचायत उत्सव भवन का निर्माण कराया जायेगा   

0
JAUNPUR NEWSगांव में पंचायत उत्सव भवन का निर्माण कराया जायेगा   
JAUNPUR NEWSगांव में पंचायत उत्सव भवन का निर्माण कराया जायेगा   

Panchayat Utsav Bhawan will be constructed in the village ,jaunpur news

JAUNPUR NEWS TODAY:जौनपुर जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चंद्र की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में पंचायत उत्सव भवन के निर्माण के सम्बन्ध बैठक संपन्न हुई। बैठक में एडीपीआरओ अरविन्द प्रभाकर ने बताया कि प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्र की प्रत्येक विधानसभा में पंचायत उत्सव भवन निर्माण कराये जाने के सम्बन्ध में दिशा-निर्देश दिये गये हैं।
प्रदेश के ग्रामीण आबादी को उचित दर पर मांगलिक कार्यक्रम यथा विवाह, मुण्डन एवं अन्य कार्यक्रमों के आयोजन हेतु प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्र में पड़ने वाली प्रत्येक विधानसभा में एक पंचायत उत्सव भवन का निर्माण कराया जायेगा l

पंचायत उत्सव भवन के स्थापित होने से ग्रामीण आबादी को वैवाहिक एवं अन्य कार्यक्रमों के आयोजन हेतु सुलभ एवं सस्ती दरों पर स्थान उपलब्ध हो पायेगा। यह योजना ग्राम पंचायतों के माध्यम से क्रियान्वित एवं संचालित की जायेगी। प्रथम चरण में प्रदेश की 71 ग्रामीण विधान सभाओं में एक पंचायत उत्सव भवन का निर्माण कराया जाना प्रस्तावित है। प्रत्येक पंचायत उत्सव भवन की अनुमानित लागत रु0 1.41 करोड आकलित की गयी है। पंचायत उत्सव भवन के निर्माण हेतु स्थल का चयन एवं अनुश्रवण हेतु जिलाधिकारी की अध्यक्षता में गठित  समिति के द्वारा की जाएगी। समिति में जिलाधिकारी अध्यक्ष, मुख्य विकास अधिकारी, जिलाधिकारी द्वारा नामित अपर जिलाधिकारी, अपर मुख्य अधिकारी, जिला पंचायत अधिशासीअभियन्ता, लो०नि०वि०,अधिशासी अभियन्ता, विद्युत सदस्य और जिला पंचायत राज अधिकारी सदस्य सचिव होंगे। उन्होंने बताया कि अभी जनपद में 01 पंचायत उत्सव बनाए जाने के निर्देश प्राप्त हुए हैं, जिलाधिकारी ने जिला पंचायत राज अधिकारी को निर्देशित किया कि पंचायत उत्सव भवन हेतु स्थल चयन करने की प्रक्रिया शुरू की जाए। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खाडिया, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व राम अक्षयवर चौहान सहित अन्य उपस्थित रहे।

श्री महाकाली माता मंदिर में मनाया गया 12वां पुनर्स्थापना दिवस

0
श्री महाकाली माता मंदिर में 12वां पुनर्स्थापना दिवस मनाया गया
श्री महाकाली माता मंदिर में 12वां पुनर्स्थापना दिवस मनाया गया

JAUNPUR NEWS : शाहगंज नगर के श्रीरामपुर गल्ला मंडी स्थित श्री महाकाली माता मंदिर में गुरुवार व शुक्रवार को 12वां पुनर्स्थापना दिवस एवं श्रृंगार महोत्सव अत्यंत श्रद्धा व भव्यता के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर मंदिर परिसर में अखंड रामायण पाठ, विशाल भंडारे और भक्ति जागरण का आयोजन किया गया, जिसमें भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया।

कार्यक्रम की शुरुआत बृहस्पतिवार को अखंड रामायण पाठ से हुई, जिसका समापन शुक्रवार अपराह्न पूर्णाहुति के साथ सम्पन्न हुआ। इस दौरान बारिश में भीगते हुए भी दर्जनों भक्तों ने यज्ञ मंडप में पूर्णाहुति अर्पित की। श्रद्धालुओं ने महाकाली माता की आरती की और पूरे क्षेत्र में “जय माता दी” के जयकारे गूंजते रहे।

शाम होते ही मंदिर परिसर में विशाल भंडारे का शुभारंभ हुआ, जिसमें देर रात तक हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। साथ ही, स्थानीय मां दुर्गाजी जागरण ग्रुप द्वारा प्रस्तुत किए गए भजन-कीर्तन ने वातावरण को भक्तिमय बना दिया। कलाकारों की भक्ति संगीतमयी प्रस्तुतियों ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण बर्फ से निर्मित बाबा बर्फानी शिवलिंग रहा, जिसकी दिव्यता को देखने श्रद्धालु देर रात तक उमड़ते रहे। मंदिर की भव्य सजावट और आलोकमय वातावरण ने श्रद्धालुओं के मन को छू लिया।

इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि वीरेंद्र सिंह बंटी, सभासद अर्पित जायसवाल, समाजसेवी धीरज जायसवाल समेत अनेक गणमान्य जनों ने माता रानी के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।कार्यक्रम को सफल बनाने में विनोद अग्रहरि, मायाशंकर यादव, सिकंदर साहू, मनोज जायसवाल, सूरजमल सेठ, दिवाकर, शुभम मोदनवाल, नीरज अग्रहरि आदि का विशेष योगदान रहा।

GREEN GOLD SCHEMS के तहत प्रसूता महिलाओं को दिया जा रहा प्रमाणपत्र

0
GREEN GOLD SCHEMS के तहत प्रसूता महिलाओं को दिया जा रहा प्रमाणपत्र
GREEN GOLD SCHEMS के तहत प्रसूता

Trees and certificates are being given to pregnant women under the Green Gold scheme

  • पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक नई पहल, 1 से 7 जुलाई तक चलेगी योजना

JAUNPUR NEWS ( खेतासराय ) पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 1 जुलाई से 7 जुलाई तक GREEN GOLD SCHEMS,ग्रीन गोल्ड योजना चलाई जा रही है जिसके तहत ब्लॉक में प्रसव कराने वाली महिलाओं को एक पौधा और प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया जा रहा है। यह पहल नवजात जीवन के साथ-साथ पर्यावरण में हरियाली लाने की एक अनूठी कोशिश है।

वन क्षेत्राधिकारी राकेश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि यह योजना पूरे सप्ताह चलेगी, जिसमें प्रत्येक प्रसूता को एक-एक पौधा और प्रमाण-पत्र प्रदान किया जाएगा। इसके माध्यम से लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया जा रहा है।

योजना के तहत शनिवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्साधिकारी डॉ. मसूद द्वारा तारगहना निवासी एक महिला, जिसने नवजात को जन्म दिया, को एक पौधा और प्रमाण-पत्र प्रदान किया गया। इस अवसर पर स्वास्थ्य कर्मियों और वन विभाग के कर्मचारियों की उपस्थिति में कार्यक्रम आयोजित किया गया।