JAUNPUR NEWSगांव में पंचायत उत्सव भवन का निर्माण कराया जायेगा
Panchayat Utsav Bhawan will be constructed in the village ,jaunpur news
JAUNPUR NEWS TODAY:जौनपुर जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चंद्र की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में पंचायत उत्सव भवन के निर्माण के सम्बन्ध बैठक संपन्न हुई। बैठक में एडीपीआरओ अरविन्द प्रभाकर ने बताया कि प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्र की प्रत्येक विधानसभा में पंचायत उत्सव भवन निर्माण कराये जाने के सम्बन्ध में दिशा-निर्देश दिये गये हैं। प्रदेश के ग्रामीण आबादी को उचित दर पर मांगलिक कार्यक्रम यथा विवाह, मुण्डन एवं अन्य कार्यक्रमों के आयोजन हेतु प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्र में पड़ने वाली प्रत्येक विधानसभा में एक पंचायत उत्सव भवन का निर्माण कराया जायेगा l
पंचायत उत्सव भवन के स्थापित होने से ग्रामीण आबादी को वैवाहिक एवं अन्य कार्यक्रमों के आयोजन हेतु सुलभ एवं सस्ती दरों पर स्थान उपलब्ध हो पायेगा। यह योजना ग्राम पंचायतों के माध्यम से क्रियान्वित एवं संचालित की जायेगी। प्रथम चरण में प्रदेश की 71 ग्रामीण विधान सभाओं में एक पंचायत उत्सव भवन का निर्माण कराया जाना प्रस्तावित है। प्रत्येक पंचायत उत्सव भवन की अनुमानित लागत रु0 1.41 करोड आकलित की गयी है। पंचायत उत्सव भवन के निर्माण हेतु स्थल का चयन एवं अनुश्रवण हेतु जिलाधिकारी की अध्यक्षता में गठित समिति के द्वारा की जाएगी। समिति में जिलाधिकारी अध्यक्ष, मुख्य विकास अधिकारी, जिलाधिकारी द्वारा नामित अपर जिलाधिकारी, अपर मुख्य अधिकारी, जिला पंचायत अधिशासीअभियन्ता, लो०नि०वि०,अधिशासी अभियन्ता, विद्युत सदस्य और जिला पंचायत राज अधिकारी सदस्य सचिव होंगे। उन्होंने बताया कि अभी जनपद में 01 पंचायत उत्सव बनाए जाने के निर्देश प्राप्त हुए हैं, जिलाधिकारी ने जिला पंचायत राज अधिकारी को निर्देशित किया कि पंचायत उत्सव भवन हेतु स्थल चयन करने की प्रक्रिया शुरू की जाए। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खाडिया, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व राम अक्षयवर चौहान सहित अन्य उपस्थित रहे।
श्री महाकाली माता मंदिर में 12वां पुनर्स्थापना दिवस मनाया गया
JAUNPUR NEWS : शाहगंज नगर के श्रीरामपुर गल्ला मंडी स्थित श्री महाकाली माता मंदिर में गुरुवार व शुक्रवार को 12वां पुनर्स्थापना दिवस एवं श्रृंगार महोत्सव अत्यंत श्रद्धा व भव्यता के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर मंदिर परिसर में अखंड रामायण पाठ, विशाल भंडारे और भक्ति जागरण का आयोजन किया गया, जिसमें भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया।
कार्यक्रम की शुरुआत बृहस्पतिवार को अखंड रामायण पाठ से हुई, जिसका समापन शुक्रवार अपराह्न पूर्णाहुति के साथ सम्पन्न हुआ। इस दौरान बारिश में भीगते हुए भी दर्जनों भक्तों ने यज्ञ मंडप में पूर्णाहुति अर्पित की। श्रद्धालुओं ने महाकाली माता की आरती की और पूरे क्षेत्र में “जय माता दी” के जयकारे गूंजते रहे।
शाम होते ही मंदिर परिसर में विशाल भंडारे का शुभारंभ हुआ, जिसमें देर रात तक हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। साथ ही, स्थानीय मां दुर्गाजी जागरण ग्रुप द्वारा प्रस्तुत किए गए भजन-कीर्तन ने वातावरण को भक्तिमय बना दिया। कलाकारों की भक्ति संगीतमयी प्रस्तुतियों ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।
कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण बर्फ से निर्मित बाबा बर्फानी शिवलिंग रहा, जिसकी दिव्यता को देखने श्रद्धालु देर रात तक उमड़ते रहे। मंदिर की भव्य सजावट और आलोकमय वातावरण ने श्रद्धालुओं के मन को छू लिया।
इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि वीरेंद्र सिंह बंटी, सभासद अर्पित जायसवाल, समाजसेवी धीरज जायसवाल समेत अनेक गणमान्य जनों ने माता रानी के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।कार्यक्रम को सफल बनाने में विनोद अग्रहरि, मायाशंकर यादव, सिकंदर साहू, मनोज जायसवाल, सूरजमल सेठ, दिवाकर, शुभम मोदनवाल, नीरज अग्रहरि आदि का विशेष योगदान रहा।
Trees and certificates are being given to pregnant women under the Green Gold scheme
पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक नई पहल, 1 से 7 जुलाई तक चलेगी योजना
JAUNPUR NEWS ( खेतासराय ) पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 1 जुलाई से 7 जुलाई तक GREEN GOLD SCHEMS,ग्रीन गोल्ड योजना चलाई जा रही है जिसके तहत ब्लॉक में प्रसव कराने वाली महिलाओं को एक पौधा और प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया जा रहा है। यह पहल नवजात जीवन के साथ-साथ पर्यावरण में हरियाली लाने की एक अनूठी कोशिश है।
वन क्षेत्राधिकारी राकेश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि यह योजना पूरे सप्ताह चलेगी, जिसमें प्रत्येक प्रसूता को एक-एक पौधा और प्रमाण-पत्र प्रदान किया जाएगा। इसके माध्यम से लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया जा रहा है।
योजना के तहत शनिवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्साधिकारी डॉ. मसूद द्वारा तारगहना निवासी एक महिला, जिसने नवजात को जन्म दिया, को एक पौधा और प्रमाण-पत्र प्रदान किया गया। इस अवसर पर स्वास्थ्य कर्मियों और वन विभाग के कर्मचारियों की उपस्थिति में कार्यक्रम आयोजित किया गया।
JAUNPUR NEWS TODAY : जौनपुर में ट्रिपल इंजन की सरकार में भ्रष्टाचार चरम पर अमृत योजना बनी विष योजना पहली बारिश में ही शहर की सभी प्रमुख सड़कें धंस गई।ओलंदगंज से मच्छरहट्टा होते हुए कचहरी जाने वाली सड़क पर प्रेम गाढ़ा के पास स्थित डाट के पुल के नीचे सड़क लगभग 10 फिट अंदर घुस गई। यही हाल सिटी स्टेशन रोड का भी हुआ है इसके पहले पॉलिटेक्निक से ओलंदगंज की सड़क लगभग 1 किलोमीटर तक धंस चुकी है अभी कुछ दिन पहले खास ओलंदगंज बाजार में भी सड़क में अचानक से 10 फिट गड्ढा हो गया था।
टीचर्स कॉलोनी मुरादगंज में गली नाल में तब्दील हो चुकी है। सड़कों के निर्माण में हुए भ्रष्टाचार के खिलाफ आम आदमी पार्टी लगातार आवाज बुलंद कर रही है इस अवसर पर पूर्वांचल प्रांत प्रभारी डॉ अनुराग मिश्र ने कहा की महज 7 दिन पहले राज्य मंत्री गिरीश चंद्र यादव जी ने लोक निर्माण विभाग के साथ समीक्षा बैठक कर यह निर्देश दिया था कि जब तक सड़के गड्ढामुक्त ना हो जाए एक्सियन, एई व जेई का वेतन रोक दिया जाए। लेकिन भ्रष्टाचार की गंगोत्री में लगातार जौनपुर की सड़क डूब रही है अमृत योजना के तहत सीवर बचाने का काम और फिर सड़क बनाने के काम में जमकर भ्रष्टाचार हुआ है जिसकी परतें पहले ही बारिश में खुलने लगी है आम आदमी पार्टी इस पूरे भ्रष्टाचार की उच्च स्तरीय जांच की मांग करती है। और इस पर एक बड़े आंदोलन की रणनीति तैयार कर रही है। इस अवसर पर पार्टी के वरिष्ठ साथी सोम कुमार वर्मा और बंटी अग्रहरि, एच एन तिवारी मौजूद रहे और सड़क का निरीक्षण किया।
Seven people arrested in a dispute over drinking alcohol jaunpur crime:
JAUNPUR CRIME NEWS जौनपुर। जफराबाद थाने की पुलिस ने सात अभियुक्तो को धारा 170/126/135 बीएनएसएस में गिरफ्तार कर किया गया चालान। क्षेत्राधिकारी (नगर), देवेश सिंह के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक विश्वनाथ प्रताप सिंह के मार्गदर्शन में उ0नि0 राधेश्याम सिह,उ0नि0 रामप्रताप सिंह मय हमराही कर्मचारीगण के ग्राम समोपुर खुर्द,वसीरपुर,नाथूपुर से विभिन्न विवाद जैसै दारू पीने के विवाद,पारिवारिक विवाद व पैसे के लेन देन के विवाद को लेकर के अभियुक्त.सुखराम चौहान पुत्र स्व0भगेलू चौहान नि0 समोपुर खुर्द थाना जफराबाद l
शिवकुमार चौहान पुत्र राजेन्द्र चौहान समोपुर खुर्द थाना जफराबाद जनपद जौनपुर . गुड्डू निषाद पुत्र स्व0 पन्नालाल निषाद नि0 वशीरपुर थाना जफराबाद जनपद जौनपुर.अरविन्द निषाद पुत्र स्व0 पन्नालाल निषाद नि0 वशीरपुर थाना जफराबाद जनपद जौनपुर .कपिल निषाद पुत्र स्व0 पन्नालाल निषाद नि0 वशीरपुर थाना जफराबाद जनपद जौनपुर . सिब्बू सिंह पुत्र स्व0रामसमुझ सिंह नि0 नाथूपुर थाना जफराबाद जौनपुर .रिंकू वर्मा पुत्र प्रमोद वर्मा नि0 जमैथा थाना जफराबाद जौनपुर को संज्ञेय अपराध कारित करने की दशा मे शान्ति व्यवस्था भंग होने की सम्भावना के दृष्टिगत अन्तर्गत धारा 170/126/135बीएनएसएस मे गिरफ्तार कर न्यायालय पेशी के लिए शुक्रवार को भेज दिया गया ।
2 criminals shot in police encounter, gold recovered from neck in jaunpur :
JAUNPUR PULICE ENCOUNTER : जौनपुर केराकत,सर्विलांस व स्वाट टीम की संयुक्त पुलिस टीम के साथ हुई पुलिस मुठभेड़ में अंतर्जनपदीय शातिर लुटेरा समेत दो गिरफ्तार,एक अभियुक्त के पैर में लगी गोली। कब्जे से एक मोटरसाइकिल चोरी की,एक तमंचा 01 खोखा कारतूस, 02 जिन्दा कारतूस .315 बोर,01 मोबाइल ओपो कम्पनी व लूट का 4.400 ग्राम गला हुआ सोना बरामद।।
अपराध एवं अपराधियों एवं वाँछित अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये गये विशेष अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी केराकत के पर्यवेक्षण एवं दिशा – निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक अवनीश कुमार राय के नेतृत्व में थाना केराकत पुलिस द्वारा दिनांक 05.07.2025 को रात्रि मे मुखबिर की सूचना कुसरना मे हुई चैन स्नैचिंग की घटना के अभियुक्त को पूरनपुर मजार के पास नहर पुलिया के चौराहे के पास गाणाबन्दी कर रोकने का प्रयास किया गया तो उक्त बदमाशान द्वारा अपने को पुलिस से घिरा देखकर पुलिस पर फायरिंग करने लगा आत्मरक्षार्थ मे पुलिस द्वारा गोली चलाने पर बदमाश चन्द्रदीप पटेल पुत्र शिवालाल पटेल निवासी दनियालपुर थाना शिवपुर जनपद वाराणसी के बायें पर मे गोली लगी जिससे वो घायल हो गया मौके पर पुलिस द्वारा उसे गिरफ्तार किया गया तथा प्राथमिक उपचार हेतु सीएचसी केराकत भेजवाया गया जहां से जिला अस्पताल रेफर किया गया। तथा मौके पर एक अभियुक्त लवकुश पाल पुत्र जयहिन्दर पाल निवासी दनियालपुर थाना शिवपुर जनपद वाराणसी अंधेर का फायदा उठाकर फरार हो गया जिसकी तलाश जारी है l
पुलिस मुठभेड़ मे घायल अभियुक्त चन्द्रदीप पटेल द्वारा पुछताछ पर बताया कि उक्त लूट की चैन हमलोगो ने किशन ज्वैलर्स काशीराम आवास शिवपुर पर बेचा था जिसके आधार पर व मोबाइल नम्बर लोकेशन के आधार पर संजय सेठ पुत्र स्व0 शोभनाथ सेठ निवासी थानागद्दी थाना केराकत जनपद जौनपुर को गिरफ्तार किया गया जिसने उक्त लूट में चोरी गयी चैन को 20 हजार रुपये मे खरीदने व चैन को गला देने की बात स्वीकार करते हुए उक्त गली हुई सोने की चैन एक बटन के आकार का सोना वजन 4.400 ग्राम बरामद किया गया।
पप्पू माली दूसरी बार बने अपना दल एस पार्टी के राष्ट्रीय सचिव
Pappu Mali again became the national secretary of Apna Dal S party
जौनपुर। अपना दल एस पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष व केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल व कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल ने पप्पू माली पर दोबारा भरोसा जताया है। पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने पप्पू माली को दोबारा राष्ट्रीय सचिव पद का उत्तरदायित्व सौंपा है। पार्टी ने उनके समाज के विभिन्न संगठनों व सामाजिक कार्यों में महत्वपूर्ण योगदान, गहरी और मजबूत राजनीतिक पृष्ठभूमि व पैठ के चलते फिर से विश्वास किया है। संयुक्त श्रीमाली महासभा के राष्ट्रीय संयोजक के पद का ईमानदारी पूर्वक निर्वहन करने, महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के साथ-साथ समाज के विभिन्न मंचों को एकता के सूत्र में पिरोने का काम किया है। राष्ट्रीय सचिव के पद पर मनोनीत होने पर विभिन्न जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और गणमान्य नागरिकों का तांता लग गया है।
फिर से जिम्मेदारी मिलने पर राष्ट्रीय सचिव ने पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष, शीर्ष पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के प्रति हार्दिक आभार प्रकट किया है। उन्होंने कहा कि पार्टी के संस्थापक बोधिसत्व, यशःकायी डॉ. सोनेलाल पटेल व केंद्रीय मंत्री की मंशा पर सदैव खरा उतरने का काम करेंगे। उन्होंने कहा कि पार्टी की रीतियों और नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने के साथ-साथ संगठन को मजबूती देने का काम करेंगे। उन्होंने कहा कि सांगठनिक मजबूती के लिए जो भी महत्वपूर्ण एवं सार्थक कदम उठाने होंगे जरुर उठाएंगे। इस अवसर पर राज्य मंत्री सोहनलाल श्रीमाली, महाराष्ट्र के पूर्व गृह राज्य मंत्री कृपा शंकर सिंह, मडियाहूं के विधायक डॉ. आरके पटेल, पूर्व सांसद बीपी सरोज , वरिष्ठ समाजसेवी ज्ञान प्रकाश सिंह, संयुक्त श्रीमाली महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष छोटेलाल श्रीमाली, जिलाध्यक्ष शिवनायक पटेल, डॉ. अखिलेश सैनी , जिलाध्यक्ष लाल बहादुर पटेल, अनिल जायसवाल, माता बदल तिवारी, डॉ अजय सिंह, डॉ राजेंद्र प्रताप सिंह, राजनाथ पटेल, प्रमोद माली, रामकुमार माली, रतन कुमार माली, मानसिंह पटेल, राजेश कुमार पाल आदि लोगों ने बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की है।
JAUNPUR NEWS TODAY : जौनपुर “गोमती के सफाई अभियान पर फिरा पानी, न मलबा, न गंदगी हटी“ खबर का हुआ खंडन अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद, ने अवगत कराया है कि नगर पालिका परिषद, जौनपुर के मध्य से गोमती नदी प्रवाहित हो रही है, जिसमें प्रत्येक वर्ष बरसात के समय में पानी का बहाव अधिक होने के कारण जल कुम्भी भी बह कर चली आती है, नदी में अत्यधिक जल कुम्भी होने के कारण कुछ जलकुम्भी किनारे पर एकत्रित हो जाती है जिसका समय-समय पर उठान कराया जाता है। जबकि इसके पूर्व जल कुम्भी को सफाई कर्मचारियों द्वारा तथा सिल्ट की सफाई पोक लैण्ड मशीन लगा कर उच्चाधिकारियों की निगरानी में करायी गयी है।
प्रकाशित खबर “चार करोड़ मिलने के बाद भी नहीं शुरू हो सका अमृत योजना फेस- दो का कार्य“ उक्त के संबंध में अधीक्षण अभियन्ता जल जीवन मिशन द्वारा अवगत कराया गया है कि अमृत 2 योजनान्तर्गत जनपद जौनपुर में नगर पंचायत बदलापुर पुनर्गठन पेयजल योजना से संबंधित प्रायोजना की प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति शासनादेश के माध्यम से 06 सितम्बर 2024 को प्राप्त हो चुकी है।शासनादेश के सापेक्ष टेण्डर संबंधी प्रक्रिया पूर्ण कर फर्म का चयन कर लिया गया है। जिसकी स्वीकृति हेतु दिनांक 02 जुलाई को आहुत SLTC की बैठक में योजना का प्रस्तुतिकरण किया गया। बैठक का कार्यवृत्त जारी होने के उपरान्त अनुबन्ध गठन की कार्यवाही पूर्ण कर सम्बन्धित फर्म को कार्य प्रारम्भ की तिथि प्रदान कर दी जायेगी
JAUNPUR, Electricity Control Room Number 9450963636
सभी उपकेंद्रों पर अधिकारियों और लाइनमैन के नंबर अवश्य चस्पा होने चाहिए
JAUNPUR NEWS जौनपुर: उत्तर प्रदेश विधान परिषद की प्रदेशीय विद्युत व्यवस्था सम्बन्धी जाँच समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में मा० सभापति श्री दिनेश कुमार गोयल जी की अध्यक्षता में संपन्न हुई।बैठक में सदस्य शैलेन्द्र प्रताप सिंह, सदस्य डॉ० रतनपाल सिंह, सदस्य जितेन्द्र सिंह सेंगर, सदस्य श्री विजय बहादुर पाठक, जिलाधिकारी डॉ० दिनेश चंद्र, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ० कौस्तुभ, मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खड़िया एवं समिति के साथ आए हुए अधिकारी एवं विद्युत विभाग के अधिकारीगण उपस्थित रहें।
जिलाधिकारी डॉ० दिनेश चंद्र, मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खाड़िया ने मा० सभापति और सदस्यगण का पुष्प गुच्छ देकर, अंगवस्त्रम कर सम्मानित किया गया।समिति के द्वारा कलेक्ट्रेट परिसर में पौधरोपण किया गया।बैठक के दौरान मा० सभापति व समिति के सदस्यगण ने जनपद में ट्रांसफार्मर की मरम्मत, जनपद में औसत विद्युत आपूर्ति का विवरण, विद्युत उपभोक्ता लोड के अनुरूप ट्रांसफार्मर की स्थिति व उसके रख-रखाव की व्यवस्था, 1912 पर विद्युत से सम्बन्धित प्राप्त शिकायतों के निस्तारण व मीटर रीडिंग से से सम्बन्धित प्राप्त शिकायतों के निस्तारण व कार्यवाही के सम्बन्ध में अधिकारियों से जानकारी प्राप्त की, मीटर रीडरों के तैनाती और संख्या के संबंध में जानकारी ली बैठक के दौरान मा० सभापति महोदय ने कहा कि विद्युत समस्या से सम्बन्धित उपभोक्ता द्वारा प्राप्त शिकायतों का निस्तारण ससमय सुनिश्चित किया जाये, 1912 पर प्राप्त होने वाली शिकायतों के निस्तारण हेतु प्राथमिकता के आधार पर किया जाये। मा० जनप्रतिनिधि द्वारा प्राप्त प्रस्तावों पर प्राथमिकता के आधार पर कार्यवाही सुनिश्चित की जाये, ट्रांसफार्मरों के मरम्मत का कार्य भी निर्धारित समय के अनुसार सुनिश्चित किया जाए। मा० सदस्यगण ने बिजली विभाग के अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि ग्रामीण, तहसील व जिला मुख्यालय पर मा० मुख्यमंत्री जी के मंशानुरूप अनुमन्य घण्टे के अनुसार विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित कराई जाए, इसमें किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाशत नही की जाएगी।
उन्होंने अधिशासी अभियंताओ को निर्देशित करते हुए कहा कि सभी उपकेन्द्रो पर अधिकारियों व लाइनमैनो के नाम व मोबाइल नम्बर सूची चस्पा कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि जिलाधिकारी व विद्युत विभाग के अधिकारी मासिक समीक्षा बैठक करते रहे एवं उपभोक्ताओ के शिकायतों को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण करें। खराब ट्रांसफार्मरो को निर्धारित समय के अन्दर परिवर्तित कर दिया जाए। उन्होंने कहा कि ट्रांसफार्मर की पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध रखे जिससे शहरी व ग्रामीण क्षेत्रो के उपभोक्ताओं को किसी प्रकार की कोई परेशानी न होने पाए। उन्होंने कहा कि उपभोक्ताओं के मीटर में खराबी की शिकायते प्राप्त हो रही है उनका तत्काल प्रभाव से निस्तारण कराया जाए। उन्होंने खंभों पर फैली केबिलो से होने वाली दुर्घटनाओं को नियंत्रित करने के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त की।
सभापति ने लाइन लास को रोकने हेतु विभागीय अधिकारियो को निर्देशित किया कि टीम बनाकर निरीक्षण कर ऐसे लोगो पर सख्त कार्यवाही करें। उन्होंने वाणिज्यिक औद्योगिक क्षेत्रो इकाइयों को कनेक्शन देने के की स्थिति के बारे में जानकारी ली गई बताया गया कि झटपट पोर्टल तथा निवेश मित्र पोर्टल के माध्यम से प्राप्त आवेदनो को समय-सीमा के अन्दर विद्युत संयोजन निर्गत किया जा रहा हैं। सभापति के द्वारा निर्देश दिया गया कि जनपद के विद्युत कंट्रोल रूम नंबर 9450963636 को प्रमुख स्थानों पे प्रदर्शित किया जाए।इस दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि बैठक में जाँच समिति द्वारा जो भी दिशा-निर्देश दिये गये हैं, उसका अनुपालन अधिकारीगण निर्धारित समयावधि में सुनिश्चित करेंगें।
बैठक में मुख्य अभियन्ता मुकेश बाबू,अधीक्षण अभियंता रमेश चंद, रामदास अधिशासी अभियंता शुभम मिश्र,अधिशासी अभियंता आशीष कुमार चौहान, अधिशासी अभियंता अमित वर्मा,अधिशासी अभियंता वीके सिंह,सभी नगर के उपखण्ड अधिकारी, प्रवर्तन दल अधिकारी उपस्थित रहें।
JAUNPUR:उप निरीक्षक गिरीश मिश्र के हाथ लगे दो शातिर चोर,तमंचा कारतूस बरामद
उप निरीक्षक गिरीश मिश्र के हाथ लगे दो शातिर चोर, डिग्गी से चोरी का मोबाईल तमंचा बरामद JAUNPUR CRIME
TAFTISH OF CRIME JAUNPUR जौनपुर। सरपतहां पुलिस ने मोटरसाइकिल की डिग्गी मे रखी मोबाइल फोन चोरी कर ले जाने वाले दो शातिर चोर को गिरफ्तार किया है कब्जे से एक मोबाइल,एक तमंचा व एक कारतुस बरामद। जनपद जौनपुर के पर्यवेक्षण एवं दिशा निर्देशन में उप निरीक्षक गिरीश मिश्र हे0का0 राधेश्याम व हे0का0 सुबाष यादव व क्राइम टीम SI श्री चन्द्रमा पाण्डेय, SI राजेश कुमार पाण्डेय व थाना क्राइम टीम SI श्री सुरेश कुमार सिंह का0 अंकित राय व का0 पवन यादव के चेकिंग के दौरान मुखबिर खास की सूचना अभियुक्त अक्षत सिंह S/O सत्य प्रकाश सिंह R/O भिखनापुर PS सरपतहांउम्र करीब 19 वर्ष जो जून को वादी के पाही पर से अज्ञात चोरो द्वारा वादी की मोटर साइकिल व मोटर साइकिल के डिग्गी के अन्दर रखी मोबाइल फोन को चोरी कर लेने के सम्बन्ध मे l
मु0अ0सं0 150/25 धारा 303 (2) बी0एन0एस0 दिनाँक 16.06. को पंजीकृत किया गया जिसकी विवेचना उ0नि0 गिरिश मिश्र द्वारा की जा रही थी तीन जुलाई को को वादी की मोटसाईकिल अभियुक्त गण अक्षत सिंह S/O सत्य प्रकाश सिंह R/O भिखनापुर PS सरपतहां जनपद जौनपुर उम्र करीब 19 वर्ष 02.आनन्द दुबे पुत्र संतोष दुबे निवासी अहियाई थाना सरपतहाँ जनपद जौनपुर जो बेंचने के लिए जा रहा था कि भगासा सुईथाकला मार्ग छोटी नहर पुलिया के पास से गिरफ्तार कर चोरी गयी मोटरसाईकिल बरामद कर धारा 317(2) बी.एन.एस. की बढ़ोतरी की गयी तथा अभियुक्त आनन्द दुबे पुत्र संतोष दुबे निवासी अहियाई थाना सरपतहां जनपद जौनपुर के पास से 01 अदद अबैध तमंचा .315 बोर व एक जिन्दा कारतुस .315 बोर बरामद हुआ जिसके सम्बन्ध मे फर्द के आधार पर मु0अ0सं0 162/25 धारा 3/25 आर्मस एक्ट का अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली टीम में उ0नि0 गिरिश मिश्र थाना सरपतहाँ SI चन्द्रमा पाण्डेय, SI राजेश कुमार पाण्डेय जौनपुर सुरेश कुमार सिंह ,का0 अंकित राय,का0 पवन यादव शामिल रहे l