Home Blog Page 85

पूर्व प्रधानाध्यापक स्व0 राधे मोहन मिश्र की मनाई गई चतुर्थ पुण्यतिथि

0
Fourth death anniversary of former headmaster Late Radhe Mohan Mishra was celebrated
Fourth death anniversary of former headmaster Late Radhe Mohan Mishra was celebrated

Fourth death anniversary of former headmaster Late Radhe Mohan Mishra was celebrated

जौनपुर ( कजगावं) स्थानीय नगर पंचायत के गद्दीपुर में पूर्व प्रधानाध्यापक एवं राष्ट्रपति द्वारा सम्मानित स्व राधे मोहन मिश्रा की चतुर्थ पुण्यतिथि शुक्रवार को स्मृति दिवस के रुप में मनाईं गई। आयोजित कार्यक्रम में उनकी पत्नी एवं परिवार के सदस्य व अतिथियों ने उनके तैल चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलित कर पुष्पांजलि अर्पित की।
कार्यक्रम में आएं वक्ताओं ने उनके जीवन के संघर्षों पर प्रकाश डालते हुए बताया कि शिक्षा के क्षेत्र में राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त कर उन्होंने क्षेत्र व जनपद की पहचान राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाई।

यह बात आज भी गौरवान्वित करतीं उनके छात्र देश विदेश में सेवा दें रहें।इस दौरान राधेश्याम मिश्रा,राजेन्द्र प्रसाद मिश्रा, महेंद्र, नरेंद्र, सत्य प्रकाश, संतोष मिश्रा गुडू, संतोष मिश्रा सुग्गू, विपिन, शैलेश, विकास,मनोज, शाश्र्वत, आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन सत्येन्द्र प्रसाद ने किया। कार्यक्रम में आए हुए अतिथियों का पत्रकार राजेश मिश्रा ने आभार जताया।

JAUNPUR CRIME ,पुलिस मुठभेड़ में बदमाश घायल

0
Criminal injured in police encounter,jaunpur Crime
Criminal injured in police encounter,jaunpur Crime

Criminal injured in police encounter,jaunpur Crime

JAUNPUR : पवांरा पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में अन्तर्जनपदीय गो-तस्कर के पैर में लगी गोली,गिरफ्तार एक पिस्टल, एक खोखा कारतूस दो जिन्दा कारतूस व एक मोटरसाइकिल बरामद

JAUNPUR CRIME NEWS :मुंगराबादशाहपुर। पवांरा पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ अन्तर्जनपदीय गौतस्कर के पैर में लगी गोली पुलिस ने गिरफ्तार कर इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। मुठभेड़ के बाद गौतस्कर के पास से दो पिस्टल जिन्दा कारतूस ,एक खोखा कारतूस 32 बोर का कट्टा एक मोटरसाइकिल बरामद हुआ है।

थानाध्यक्ष पवांरा रमेश कुमार द्वारा थाना क्षेत्र में भ्रमण के दौरान चेंकिग की जा रही थी कि मुखबिर से सूचना मिली की एक बदमाश अपराध की घटना को अंजाम देने के लिये कुंवरपुर होते हुए बंधवा बाजार मीरगंज की तरफ जाने वाला है।थानाध्यक्ष मय हमराह द्वारा कुंवरपुर बंधवा मार्ग पर बरेठी नहर पुलिया के पास पहुँच कर आने वाले व्यक्ति का इंतजार करने लगे, कुछ देर बाद एक व्यक्ति एक मोटरसाइकिल से आता हुआ दिखाई दिया, पुलिस टीम द्वारा टार्च की रोशनी देकर रोकने का इशारा दिया गया तो पुलिस बल को अचानक सामने देख कर अपने असलहे से पुलिस बल को लक्ष्य साध कर जान से मारने की नियत से फायर कर दिया।

थानाध्यक्ष द्वारा आत्मरक्षार्थ दो राउण्ड फायर किया गया तो कुछ समय बाद बदमाश ने फायर बन्द कर दिया गया।आगे बढ कर देखा गया तो बदमाश के दाहिने पैर में गोली लगी है ।नाम पता पूछने पर उसके द्वारा अपना नाम मनोज यादव पुत्र राजकुमार यादव निवासी गौरा माफी थाना आसपुर देवसरा जनपद प्रतापगढ बताया। पुलिस हिरासत में लेकर उपचार हेतु अस्तपताल भेजवाया गया।इस बाबत सीओ मछलीशहर ने बताया कि पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में शातिर गौतस्कर के पैर में गोली लगी है जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गौतस्कर पर मुंगराबादशाहपुर,पवांरा व जनपद प्रतापगढ़ में आठ मुकदमे दर्ज हैं।गिरफ्तार करने वाली टीम में थानाध्यक्ष पवांरा रमेश कुमार, उपनिरीक्षक प्रभुनाथ यादव,लक्ष्मण प्रसाद शर्मा,हेड कांस्टेबल सर्वेश कुमार,कांस्टेबल रामनिवास यादव,संजय चौहान,धनंजय यादव अन्य पुलिस वाले शामिल रहे।

JAUNPUR CRIME,3 अंतर्जनपदीय लुटेरे गिरफ्तार 

0
JAUNPUR CRIME,3 अंतर्जनपदीय लुटेरे गिरफ्तार 
JAUNPUR CRIME,3 अंतर्जनपदीय लुटेरे गिरफ्तार 

3 inter-district robbers arrested ,jaunpur news

JAUNPUR CRIME NEWS जौनपुर।थाना लाइन बाजार पुलिस, स्वाट टींम, सर्विलांस की संयुक्त पुलिस टीम ने आज  लूट से सम्बन्धित अभियोग का सफल अनावरण करते हुए विभिन्न मुकदमों में चोरी लूट के सामानों के साथ 03 अंतर्जनपदीय लुटेरों को किया गया गिरफ्तार।प्रभारी निरीक्षक सतीश कुमार सिंह, थाना लाइन बाजार जनपद जौनपुर मय टीम,नि0 के0के0 सिंह, स्वाट टीम प्रभारी (मय टीम),उ0नि0 प्रवीण कुमार यादव, प्रभारी डेल्टा (मय टीम), नि0 मनोज ठाकुर, प्रभारी सर्विलांस (मय टीम) व उ0नि0 अरविन्द कुमार यादव,चौकी प्रभारी टीम (मय हमराह) द्वारा लूट के माल की सकुशल बरामदगी करते हुये अभियुक्तगण 1.सचिन चौहान पुत्र विजय बहादुर निवासी मरगुपुर थाना आसपुर देवसरा जनपद प्रतापगढ उम्र करीब 26 वर्ष, 2. मनीष रजक पुत्र महेन्द्र रजक निवासी ग्राम सकरा थाना मुंगराबादशाहपुर जनपद जौनपुर  उम्र करीब 27 वर्ष , 3. प्रभाकर सिंह उर्फ आशु सिंह पुत्र अनिल सिंह निवासी ग्राम चमरु नन्दवत थाना फुलपुर जनपद प्रयागराज उम्र करीब 36 वर्ष को गिरफ्तार किया गया।

पूर्व की घटना का संक्षिप्त विवरणः-

 दिनांक-14.06.2025 को वादी मुकदमा श्री नन्द किशोर सिंह पुत्र स्व0 भृगुनाथ सिंह निवासी यू0पी0 सिंह कालोनी थाना लाइन बाजार जनपद जौनपुर से सुबह टहलकर घर आते समय अज्ञात लूटेरो द्वारा पिस्टल दिखाकर वादी की सोने की अंगूठी व चेन लूट लेने के सम्बन्ध में दी तहरीर पर मु0अ0सं0 243/25 धारा 309(4) बीएनएस बनाम 02 अज्ञात अभियुक्तगण के पंजीकृत हुआ था।

दिनांक-24.06.2025 को वादिनी श्रीमती ज्योति शुक्ला पत्नी राहुल शुक्ला निवासी देवनहरी थाना थरवई जनपद प्रयागराज जौनपुर के द्वारा वादिनी के गले से सोने की चेन छीन कर भाग जाने के सम्बन्ध में दी गई तहरीर पर मु0अ0सं0- 125/2025 धारा- 304(2) बीएनएस थाना उतरांव जनपद प्रयागराज बनाम अज्ञात के पंजीकृत हुआ था ।

दिनांक-28.06.2025 को वादिनी श्रीमती पुष्पा पटेल पत्नी मुकेश सिंह निवासी ग्राम तुलापुर थाना रौनापार जनपद आजमगढ़ द्वारा वादिनी की सोने की चेन छीनकर भाग जाने के सम्बन्ध में दी गई तहरीर पर मु0अ0सं0- 279/2025 धारा 304(2) बीएनएस थाना फूलपुर जनपद प्रयागराज बनाम अज्ञात के पंजीकृत हुआ था ।

 दिनांक-27.06.2025 को वादी श्री पंकज अग्रहरी पुत्र स्व0 पारसनाथ अग्रहरी निवासी गुलजारगंज रईया थाना सिकरारा जनपद जौनपुर के द्वारा वादी की पत्नी गुडिया अग्रहरी के गले से सोने के चेन छीन लेने के सम्बन्ध में दी तहरीर पर मु0अ0सं0-166/25 धारा- 309(4)) बीएनएस थाना मुंगराबादशाहपुर जनपद जौनपुर बनाम अज्ञात के पंजीकृत हुआ ।  

गिरफ्तारी का विवरणः-

उपरोक्त घटनाओं के अनावरण हेतु जारी प्रयास के क्रम में प्रभारी निरीक्षक सतीश कुमार सिंह, थाना लाइन बाजार जनपद जौनपुर मय टीम,नि0 श्री के0के0 सिंह, स्वाट टीम प्रभारी (मय टीम),उ0नि0 प्रवीण कुमार यादव, प्रभारी डेल्टा (मय टीम), नि0 श्री मनोज ठाकुर, प्रभारी सर्विलांस (मय टीम) व उ0नि0 अरविन्द कुमार यादव,चौकी प्रभारी टीम (मय हमराह) द्वारा को जरिए मुखबीर खास से सूचना प्राप्त हुई कि दिनांक- 24.06.2025 को थाना लाइन बाजार क्षेत्रान्तार्गत यू0पी0 सिंह कालोनी के पास पिस्टल सटाकर लूट करने वाले बदमाश पालपुर तिराहा(सैदनपुर बगीचे के पास) सोना बेचने-खरीदने की बात कर रहे हैं। उक्त सूचना पर पुलिस टीम द्वारा दबिश देकर बदमाशो को पकड़ लिया गया।

पूछतांछ का विवरणः-

1.सचिन चौहान के बायें फेंटे से 01 तमंचा .315 बोर 02 अदद जिंदा कारतूस,बायें जेब से ठोस पीली धातु  2. मनीष रजक के पहने हुए पैन्ट के दाहिने जेब से एक टूटी हुई सोने की चेन और बायें जेब से 12,500 रुपया तथा एक अदद अपाचे मो0सा0 यू0पी0 70 सी0बी0 4754 बरामद 3.प्रभाकर सिंह उर्फ आशू सिंह के दाहिने जेब से 14,700 रुपया उक्त बरामद सामानों के बारे मे कड़ाई से अलग-अलग व सामूहिक रुप से पूछताछ करने पर दिनांक 14.06.25 को चांदमारी(यू0पी0 सिंह कालोनी), दिनांक- 27.06.25 को पी0जी0 कालेज,प्रयागराज,जौनपुर मार्ग पर महिला से छिनैती,दिनांक-28.06.25 को थाना क्षेत्रान्तर्गत फूलपुर जनपद प्रयागराज से महिला से चेन छिनैती व 24.06.25 को बलीपुर हाईवे थाना उतरांव जनपद प्रयागराज से महिला से छिनैती का माल व बेचने से प्राप्त धन होना बताये। उक्त माल को बरामद करते हुए 03.07.2025 को हिरासत पुलिस मे लेकर गिरफ्तार किया गया । 

JAUNPUR NEWS:सूक्ष्म उद्यम सखी परीक्षा सकुशल सम्पन्न  

0
JAUNPUR NEWSसूक्ष्म उद्यम सखी परीक्षा सकुशल सम्पन्न  
JAUNPUR NEWSसूक्ष्म उद्यम सखी परीक्षा सकुशल सम्पन्न  

Micro Enterprise Sakhi Exam completed successfully

JAUNPUR NEWS TODAY : जौनपुर सूक्ष्म उद्यम सखी के चयन हेतु जनपद-के समस्त विकास खण्ड से एन.आई.सी. की वेबसाइट के माध्यम से आवेदन पत्र प्राप्त किये गये। प्रत्येक विकास खण्ड में 16 उद्यम सखियों का चयन किया जाना प्रस्तावित था जिसके आधार पर प्रति उद्यम सखी पर तीन आवेदन प्राप्त किये जाने थे, जिसके अनुरूप प्रति विकास खण्ड 48 की दर से कुल 1008 आवेदन 336 उद्यम सखी हेतु प्राप्त किये जाने थे जिसके सापेक्ष जनपद में कुल 827 आवेदन प्राप्त हुए 03 जुलाई 2025 को प्रत्येक विकास खण्ड पर लिखित परीक्षा का आयोजन किया गया। समस्त प्राप्त 827 आवेदन के सापेक्ष 680 आवेदकों द्वारा परीक्षा में प्रतिभाग किया गया। 

मुख्य विकास अधिकारी के सतत अनुश्रवण एवं दिशा निर्देश में समस्त विकास खण्ड में सकुशल परीक्षा सम्पन्न की गयी। सफल परीक्षा संखलन में परियोजना निदेशक,डी.आर.डी.ए.,उपायुक्त (स्वतः रोजगार) सहित समस्त खण्ड विकास अधिकारियों का अहम सहयोग रहा।

कमलेश यादव दर्जनों समर्थकों के साथ AAP में शामिल

0
कमलेश यादव दर्जनों समर्थकों के साथ आम आदमी पार्टी में शामिल
कमलेश यादव दर्जनों समर्थकों के साथ आम आदमी पार्टी में शामिल

Kamlesh Yadav joined Aam Aadmi Party along with dozens of supporters

जौनपुर।समाजसेवी एवं पूर्व प्रधान कमलेश यादव अपने दर्जनों समर्थकों के साथ आम आदमी पार्टी में हुए शामिल। आम आदमी पार्टी के केंद्रीय कार्यालय पर आज समाजसेवी एवं पूर्व प्रधान दयालापुर कमलेश यादव अपने दर्जनों समर्थकों के साथ आम आदमी पार्टी में सम्मिलित हुए उनके साथ सदस्यता ग्रहण करने वालों में प्रमुख रूप से राकेश यादव केवटली खुर्द, सुनील मौर्य लालगंज, प्रदीप यादव डेहुणा, राजेश सिंह मुरादपुर कोटिला ,माता प्रसाद गौतम तियरा,महताब सिद्दिकी ढालगर टोला ,संजय कुमार बेनबंशी ऐडवोकेट खुटहन रहे बदलापुर विधानसभा स्थित दयालापुर के प्रधान रह चुके कमलेश यादव वह उनके समर्थकों को पूर्वांचल प्रांत प्रभारी डॉक्टर अनुराग मिश्र ने सदस्यता ग्रहण कराई।

इस अवसर पर डॉ अनुराग मिश्र ने कहा कि आम आदमी पार्टी का कारवां लगातार बढ़ रहा है आम आदमी पार्टी भारत में सबसे तेज बढ़ाने वाली तथा तीसरे नम्बर की पार्टी है। आम आदमी पार्टी के नेता राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और उत्तर प्रदेश प्रभारी संजय सिंह जी के नेतृत्व पर पूरे देश के लोग भरोसा कर रहे हैं और बड़ी तेजी से जुड़ रहे हैं संगठनात्मक स्तर पर आम आदमी पार्टी ने उत्तर प्रदेश को 8 प्रांतों में बांटा हुआ है जिसमें से पूर्वांचल प्रांत का सम्मेलन आगामी 12 एवं 13 जुलाई को गोरखपुर में प्रस्तावित है, जिसमें बड़ी संख्या में पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता जौनपुर से जाएंगे। जिलाध्यक्ष राम रतन विश्वकर्मा ने कहा कि आम आदमी पार्टी आगामी पंचायत चुनाव को ध्यान में रखते हुए अपने संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने में लगी हुई है। हमारा लक्ष्य है कि हम अगले तीन माह के भीतर प्रत्येक गांव के बूथ स्तर तक अपना संगठन खड़ा कर लें। पंचायत चुनाव आम आदमी पार्टी अकेले दम पर पूरी मजबूती से लड़ेगी।

मोहर्रम की सातवीं पर निकला अलम का जुलूस

0
मोहर्रम की सातवीं पर निकला अलम का जुलूस
मोहर्रम की सातवीं पर निकला अलम का जुलूस

अट्ठारह ताजियादारों ने किया प्रतिभाग

खेतासराय (जौनपुर) नगर में सातवीं मोहर्रम के मौके सुन्नी समुदाय द्वारा हज़रत अब्बास अलमबरदार की याद में अलम का जुलूस निकाला गया जो देर शाम पुरानी बाजार से होते हुए तकिया स्थित करबला पहुंचा जहां ताजियादारों ने फातेहा दरूद पढ़ा। नगर में बृहस्पतिवार की दोपहर अलग ताजियादारों द्वारा अपनी अपनी चौक से सातवी मोहर्रम का जुलूस निकाला गया। जुलूस सामूहिक रूप से पुरानी बाजार में एकत्रित होकर दुर्गा मंदिर रोड होते हुए तकिया स्थित करबला पहुंचा। जुलूस में शामिल ताजियादार अपने अपने समूह के साथ ढोल व ताशा बजाते अलम के साथ आगे बढ़ रहे थे। जुलूस करबला पहुंच कर समाप्त हुआ जहा से वापस अपने अपने चौक पर जाकर समाप्त हुआ। जुलूस में मुख्य रूप से सेराज खां, आज़म अशर्फी, इलियास मोनू , सलीम अहमद सब्बू , इकराम खान, तबरेज अशर्फी, एजाज सलमानी, परवेज अंसारी आदि शामिल रहे। जुलूस का संचालन मोहम्मद असलम खान ने किया। प्रभारी निरीक्षक रामाश्रय राय शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिऐ मौजूद रहे ।

SHAHGANJ एडीओ ST के अभद्रता पर भड़के रोजगार सेवक  

0
SHAHGANJ एडीओ ST के अभद्रता पर भड़के रोजगार सेवक  
SHAHGANJ एडीओ ST के अभद्रता पर भड़के रोजगार सेवक  

Employment servants staged a protest, demanding a collective apology,shahganj

खेतासराय (जौनपुर) विकास खण्ड SHAHGANJ कार्यालय परिसर में गुरुवार को उस समय तनावपूर्ण स्थिति उत्पन्न हो गई जब खंड मुख्यालय पर तैनात सहायक विकास अधिकारी राकेश बहादुर सिंह पर रोजगार सेवकों ने अभद्र भाषा का प्रयोग करने का गंभीर आरोप लगाया। इस घटना से नाराज़ रोजगार सेवकों ने बीडीओ से मिलकर सामूहिक माफ़ी की मांग करते हुए ज्ञापन सौंपा और चेतावनी दी कि यदि माफ़ी नहीं मांगी गई तो वे कार्य बहिष्कार करने को बाध्य होंगे।

जानकारी की अनुसार गुरुवार शाम लगभग 5 बजे जब विकास खण्ड कार्यालय (सोंधी) बंद होने की प्रक्रिया में था, उसी दौरान एडीओ, एसटी द्वारा वहां मौजूद रोजगार सेवकों के खिलाफ कथित रूप से अपमानजनक भाषा का प्रयोग किया गया। बताया गया कि उस समय कुछ रोजगार सेवक मौके पर उपस्थित थे, जिन्होंने यह सब सुना। इससे आक्रोशित होकर उन्होंने अपने संगठन के नेतृत्व में विरोध जताया।

इस घटना से आहत होकर रोजगार सेवक संघ के ब्लाक अध्यक्ष निशा नाथ के नेतृत्व में रोजगार सेवकों का एक समूह नारेबाजी करता हुआ खंड विकास अधिकारी पीयूष त्रिपाठी से मिला और उन्हें लिखित शिकायत सौंपी। ज्ञापन में यह मांग की गई कि एडीओ को अपनी अभद्र भाषा के लिए सार्वजनिक रूप से माफ़ी मांगनी चाहिए, अन्यथा सभी रोजगार सेवक आंदोलन और कार्य बहिष्कार का रास्ता अपनाने को विवश होंगे।

इस संबंध में जब खंड विकास अधिकारी पीयूष त्रिपाठी का कहना है कि रोजगार सेवकों द्वारा एडीओ, एसटी के खिलाफ अभद्र भाषा के प्रयोग की शिकायत प्राप्त हुई है। दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर भविष्य में मर्यादित भाषा के प्रयोग की हिदायत दे दी गई है। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है।

यह भी पढ़े : Jaunpur News:बसपा के पूर्व सांसद धनंजय सिंह बेलाव डबल मर्डर मामले में दोष मुक्त

कर्बला शहीदों के ग़म में सातवीं मोहर्रम का जुलूस  

0
कर्बला शहीदों के ग़म में सातवीं मोहर्रम का जुलूस  
कर्बला शहीदों के ग़म में सातवीं मोहर्रम का जुलूस  

कर्बला के शहीदों के ग़म में अक़ीदतमंदो ने निकाला सातवीं मोहर्रम का जुलूस

शाहगंज [जौनपुर ] क्षेत्र के बड़ागांव में बृहस्पतिवार को 1400 साल पहले हुए कर्बला के जुल्मों सितम व यजीद की बर्बरियत को याद कर निकाला गया सातवीं मोहर्रम का जुलूस।जुलूस की अध्यक्षता सदरे हुसैनी मिशन सैयद जीशान हैदर ने किया। यह जुलूस अपने निर्धारित स्थान सैयद इम्तियाज हुसैन आब्दी के अज़ाखाने से बरामद होकर बाजार के रास्ते चहार रौज़े होता हुआ बड़ा गांव स्थित कर्बला पर जाकर संपन्न किया गया।

जुलूस का संचालन असगर मेहंदी गुड्डू ने किया। जुलूस के दौरान पुलिस प्रशासन द्वारा कड़े सुरक्षा के इंतजाम किए गए।जिसमें उप निरीक्षक मुन्ना लाल शर्मा, मुख्य आरक्षी संतोष यादव, अनंत कुमार, आरक्षी पप्पू सिंह, इस्माइल खान,समेत पुलिसकर्मी मुस्तादी से उपस्थित रहे।यह जुलूस सबीह-ए अलम व दुलज़नाह के साथ स्थानीय अंजुमनों ने नौहा खानी व सीना ज़नी करते हुए जुनून को सकुशल संपन्न कराया। जुलूस के दौरान मोहम्मद अजहर, मोहम्मद वारिस हाशमी,सैयद परवेज़ मेहंदी,समीम हैदर,हसन मेहंदी,ज़फ़र,बब्लू इलेक्ट्रीशियन, रईस अहमद, ज़ाकिर हुसैन, इमरान खान वाटर सप्लायर समेत सैकड़ों लोग मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

JAUNPUR CRIME:अपराध से अर्जित गैंगस्टर की संपत्ति कुर्क

0
JAUNPUR CRIME:अपराध से अर्जित गैंगस्टर की संपत्ति कुर्क
JAUNPUR CRIME:अपराध से अर्जित गैंगस्टर की संपत्ति कुर्क

Cattle smuggler Aslam’s Apache bike confiscated under Gangster Act jaunpur crime

JAUNPUR CRIME NEWS जौनपुर: खेतासराय पुलिस ने गुरुवार को एक बड़ी कार्रवाई करते हुए शातिर गोतस्कर एवं दुराचारी असलम पुत्र स्वर्गीय हबीब, निवासी लेदरही, थाना खेतासराय, जनपद जौनपुर की अपराध से अर्जित संपत्ति को जब्त किया। आरोपी द्वारा अपराध से प्राप्त धन से खरीदी गई अपाचे मोटरसाइकिल जिसकी अनुमानित कीमत ₹1,23,930 है, को उत्तर प्रदेश गिरोहबंद एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप (निवारण) अधिनियम की धारा 14(1) के तहत कुर्क किया गया।

खेतासराय प्रभारी निरीक्षक रामाश्रय राय ने बताया कि कुर्की की यह कार्यवाही गैंगस्टर एक्ट के अंतर्गत पंजीकृत मुकदमा के संबंध में की गई जिला मजिस्ट्रेट जौनपुर के आदेश पर नायब तहसीलदार शाहगंज शीतला प्रसाद सिंह की उपस्थिति में मुनादी कराकर जब्त की गई। आरोपी असलम का आपराधिक इतिहास भी बेहद संगीन है। उसके विरुद्ध थाना खेतासराय, महराजगंज, सुजानगंज में गम्भीर धाराओं में मुकदमा दर्ज है।

JAUNPUR NEWS: नदी में नहाने गए बालक की डूबकर मौत

0
JAUNPUR NEWS नदी में नहाने गए बालक की डूबकर मौत
JAUNPUR NEWS

A boy who went to take bath in the river drowned and died ,JAUNPUR NEWS

JAUNPUR TODAY NEWS जौनपुर : खुटहन थाना क्षेत्र के कृष्णापुर गांव में गुरुवार को दो साथियों संग गोमती नदी में नहाने गया पानी में डूब गया। घटना के लगभग दो घंटे बाद उसका शव गोताखोरों ने घटनास्थल से  50 मीटर दूर खोज निकाला। आनन फानन में उसे सीएचसी बदलापुर ले जाया गया। जहां देखते ही चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

भेलूपुर गांव निवासी संतू निषाद का 11 वर्षीय पुत्र प्रिंस एक सप्ताह पूर्व कृष्णापुर गांव में अपने मौसा अशोक उर्फ राजा निषाद के घर शादी समारोह में शामिल होने गया था। साथ में उसकी मां गुड्डी देवी भी गई थी। गुरुवार की सुबह लगभग आठ बजे प्रिंस हम उम्र दो साथियों के साथ गोमती नदी में नहाने चला गया। जहां घाट पर एक नाव‌ बंधी देख दोनों साथी उस पर चढ़ नदी के पानी में छलांग लगाकर नहाने लगे। प्रिंस भी नाव पर चढ़ पानी में कूद गया। वह गहरे पानी में डूबने लगा तो दोनों साथी भागकर घर पहुंच इसकी जानकारी स्वजनों को दिए। लोग मौके पर पहुंचे तो प्रिंस कहीं दिखाई नहीं दिया। कुछ तैराकों ने पानी में उतर उसकी तलाश शुरू कर दिया। लगभग दो घंटे बाद उसका शव घटनास्थल से 50 मीटर आगे पानी में उतराया दिखा। मृत बालक दो भाई और एक बहन में सबसे बड़ा था। पिता रोजी रोटी के सिलसिले में अहमदाबाद में रहते हैं। बालक की मौत से गांव का माहौल गमगीन हो गया। स्वजनों के करुण क्रंदन से वहां मौजूद सबकी आंखें नम हो गई