कर्बला के शहीदों के ग़म में अक़ीदतमंदो ने निकाला सातवीं मोहर्रम का जुलूस
शाहगंज [जौनपुर ] क्षेत्र के बड़ागांव में बृहस्पतिवार को 1400 साल पहले हुए कर्बला के जुल्मों सितम व यजीद की बर्बरियत को याद कर निकाला गया सातवीं मोहर्रम का जुलूस।जुलूस की अध्यक्षता सदरे हुसैनी मिशन सैयद जीशान हैदर ने किया। यह जुलूस अपने निर्धारित स्थान सैयद इम्तियाज हुसैन आब्दी के अज़ाखाने से बरामद होकर बाजार के रास्ते चहार रौज़े होता हुआ बड़ा गांव स्थित कर्बला पर जाकर संपन्न किया गया।
जुलूस का संचालन असगर मेहंदी गुड्डू ने किया। जुलूस के दौरान पुलिस प्रशासन द्वारा कड़े सुरक्षा के इंतजाम किए गए।जिसमें उप निरीक्षक मुन्ना लाल शर्मा, मुख्य आरक्षी संतोष यादव, अनंत कुमार, आरक्षी पप्पू सिंह, इस्माइल खान,समेत पुलिसकर्मी मुस्तादी से उपस्थित रहे।यह जुलूस सबीह-ए अलम व दुलज़नाह के साथ स्थानीय अंजुमनों ने नौहा खानी व सीना ज़नी करते हुए जुनून को सकुशल संपन्न कराया। जुलूस के दौरान मोहम्मद अजहर, मोहम्मद वारिस हाशमी,सैयद परवेज़ मेहंदी,समीम हैदर,हसन मेहंदी,ज़फ़र,बब्लू इलेक्ट्रीशियन, रईस अहमद, ज़ाकिर हुसैन, इमरान खान वाटर सप्लायर समेत सैकड़ों लोग मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
JAUNPUR CRIME:अपराध से अर्जित गैंगस्टर की संपत्ति कुर्क
Cattle smuggler Aslam’s Apache bike confiscated under Gangster Act jaunpur crime
JAUNPUR CRIME NEWS जौनपुर: खेतासराय पुलिस ने गुरुवार को एक बड़ी कार्रवाई करते हुए शातिर गोतस्कर एवं दुराचारी असलम पुत्र स्वर्गीय हबीब, निवासी लेदरही, थाना खेतासराय, जनपद जौनपुर की अपराध से अर्जित संपत्ति को जब्त किया। आरोपी द्वारा अपराध से प्राप्त धन से खरीदी गई अपाचे मोटरसाइकिल जिसकी अनुमानित कीमत ₹1,23,930 है, को उत्तर प्रदेश गिरोहबंद एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप (निवारण) अधिनियम की धारा 14(1) के तहत कुर्क किया गया।
खेतासराय प्रभारी निरीक्षक रामाश्रय राय ने बताया कि कुर्की की यह कार्यवाही गैंगस्टर एक्ट के अंतर्गत पंजीकृत मुकदमा के संबंध में की गई जिला मजिस्ट्रेट जौनपुर के आदेश पर नायब तहसीलदार शाहगंज शीतला प्रसाद सिंह की उपस्थिति में मुनादी कराकर जब्त की गई। आरोपी असलम का आपराधिक इतिहास भी बेहद संगीन है। उसके विरुद्ध थाना खेतासराय, महराजगंज, सुजानगंज में गम्भीर धाराओं में मुकदमा दर्ज है।
A boy who went to take bath in the river drowned and died ,JAUNPUR NEWS
JAUNPUR TODAY NEWS जौनपुर : खुटहन थाना क्षेत्र के कृष्णापुर गांव में गुरुवार को दो साथियों संग गोमती नदी में नहाने गया पानी में डूब गया। घटना के लगभग दो घंटे बाद उसका शव गोताखोरों ने घटनास्थल से 50 मीटर दूर खोज निकाला। आनन फानन में उसे सीएचसी बदलापुर ले जाया गया। जहां देखते ही चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
भेलूपुर गांव निवासी संतू निषाद का 11 वर्षीय पुत्र प्रिंस एक सप्ताह पूर्व कृष्णापुर गांव में अपने मौसा अशोक उर्फ राजा निषाद के घर शादी समारोह में शामिल होने गया था। साथ में उसकी मां गुड्डी देवी भी गई थी। गुरुवार की सुबह लगभग आठ बजे प्रिंस हम उम्र दो साथियों के साथ गोमती नदी में नहाने चला गया। जहां घाट पर एक नाव बंधी देख दोनों साथी उस पर चढ़ नदी के पानी में छलांग लगाकर नहाने लगे। प्रिंस भी नाव पर चढ़ पानी में कूद गया। वह गहरे पानी में डूबने लगा तो दोनों साथी भागकर घर पहुंच इसकी जानकारी स्वजनों को दिए। लोग मौके पर पहुंचे तो प्रिंस कहीं दिखाई नहीं दिया। कुछ तैराकों ने पानी में उतर उसकी तलाश शुरू कर दिया। लगभग दो घंटे बाद उसका शव घटनास्थल से 50 मीटर आगे पानी में उतराया दिखा। मृत बालक दो भाई और एक बहन में सबसे बड़ा था। पिता रोजी रोटी के सिलसिले में अहमदाबाद में रहते हैं। बालक की मौत से गांव का माहौल गमगीन हो गया। स्वजनों के करुण क्रंदन से वहां मौजूद सबकी आंखें नम हो गई
Jaunpur News : बसपा के पूर्व सांसद धनंजय सिंह बेलाव डबल मर्डर मामले में दोष मुक्त
Jaunpur News जौनपुर।15 वर्ष पूर्व डबल मर्डर मामले में बसपा के पूर्व सांसद धनंजय सिंह को एमपी एमएलए की कोर्ट ने निर्दोष घोषित किया है।
केराकत थाना क्षेत्र के बेलाव घाट पर ठेकेदारी को लेकर 1 अप्रैल 2010 की सुबह बेलाव घाट पर संजय निषाद व नंदलाल निषाद की गोली मार कर हत्या हुई थी। इस हत्या में तत्कालीन सांसद धनंजय सिंह ,आशुतोष सिंह पुनीत सिंह समेत चार लोग आरोपी बनाया गया था।
Jaunpur: Former BSP MP Dhananjay Singh, accused in a double murder case 15 years ago, has been declared innocent by the MP MLA court. Sanjay Nishad and Nandlal Nishad were shot dead on the morning of April 1, 2010 at Belav Ghat in Kerakat police station area over contracting.
campaign till jaunpur news जौनपुर :अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश तृतीय/सचिव पूर्णकालिक, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण प्रशांत कुमार सिंह ने अवगत कराया है कि राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली व उ0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ एवं माननीय जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जौनपुर अनिल कुमार वर्मा-प्रथम के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, जौनपुर के तत्वावधान में 01 जुलाई 2025 से 30 सितम्बर 2025 तक राष्ट्रीय मध्यस्थता अभियान चलाया जा रहा है। उक्त अभियान का उद्देश्य मध्यस्थता के माध्यम से न्यायालयों में लम्बित प्रकरणों का अधिकाधिक संख्या में निस्तारण किया जायेगा।
इस मध्यस्थता अभियान में वैवाहिक विवाद के मामलें, दुर्घटना दावे के मामले, घरेलू हिंसा के मामले, चैक बाउन्स के मामले, वाणिज्यिक विवाद के मामले, सेवा विवाद के मामले, शमनीय आपराधिक मामले, उपभोक्ता विवाद के मामले, ऋण वसूली के मामले, सम्पत्ति के बंटवारे से संबंधित मामले, बेदखली से संबंधित मामले, भूमि अधिग्रहण के मामले, अन्य उपयुक्त दीवानी मामले आपसी सुलह-समझौते के आधार पर निस्तारित किये जायेगें अतः वादकारी गण एवं अधिवक्ता गण अपने-अपने वादों से सम्बन्धित न्यायालयों में सम्पर्क स्थापित कर वादों को मध्यस्थता हेतु संदर्भित करायें एवं अधिकतम वादों का निस्तारण कराकर उक्त अभियान का लाभ उठायें।
आईएमए शाहगंज द्वारा डॉक्टर डे पर चिकित्सकों का हुआ सम्मान
शाहगंज (जौनपुर) शहर की प्रतिष्ठित संस्था इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए), शाखा शाहगंज द्वारा मंगलवार को डॉक्टर्स डे के अवसर पर एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। समारोह की अध्यक्षता संस्था के अध्यक्ष डॉ अभिषेक रावत ने की जबकि मुख्य अतिथि के रूप में स्व. उमानाथ सिंह राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय की प्रिंसिपल प्रो. डॉ. रुचिरा सेठी उपस्थित रहीं। कार्यक्रम में चिकित्सा क्षेत्र से जुड़े दर्जनों सम्मानित चिकित्सकों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि डॉ. रुचिरा सेठी ने अपने वक्तव्य में कहा, डॉक्टर का पेशा केवल इलाज नहीं, एक जीवित मानवता की सेवा है। सेवा, संवेदना और समर्पण ही इस पेशे की आत्मा है।” उन्होंने सभी डॉक्टरों को अपने कार्य में निष्ठा और ईमानदारी बनाए रखने की प्रेरणा दी और संस्था के पदाधिकारियों का अभिनंदन करते हुए सभी को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम के प्रारंभ में मुख्य अतिथि का माल्यार्पण और पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया। समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ. रफीक फारूकी (अधीक्षक, सीएचसी शाहगंज) और डॉ. एस.एल. गुप्ता (निदेशक, ग्लैस्की हॉस्पिटल शाहगंज) मौजूद रहे।
डॉ. रफीक फारूकी ने अपने संबोधन में कहा,”डॉक्टर केवल रोगों का उपचार नहीं करता, वह पीड़ा के अंधेरे में आशा की किरण बनता है।” वहीं डॉ. एस.एल. गुप्ता ने कहा, हमारा पेशा इंसानियत की पहली पंक्ति में खड़ा प्रहरी है, जो हर परिस्थिति में अपने फर्ज को निभाता है।”मंच पर उपस्थित डॉ. डी.के. गुप्ता, डॉ. के.पी. मिश्रा, डॉ. ज्ञानचंद चित्रवंशी एवं डॉ. ए.के. सिंह ने भी विचार रखते हुए डॉक्टरी पेशे को सेवा का सबसे पावन रूप बताया।
समारोह का सफल संचालन संस्था सचिव डॉ. देवी प्रसाद पुष्प एवं कोषाध्यक्ष डॉ. अब्दुल्लाह ने किया। कार्यक्रम में डॉ जे. पी दूबे, डॉ हरिओम मौर्या ,डॉक्टर आरबी यादव, डॉ राकेश कुमार, डॉ तीव्र डॉ नीना, डॉ सुनील दुबे, डॉ विकास दुबे,.डॉ. रुचि मिश्रा, डॉ. सुधाकर मिश्रा, डॉक्टर मौसी चित्रवंशी डॉक्टर प्रेमचंद चंद्रवंशी डॉक्टर महेंद्र यादव डॉ डी एस यादव, डॉ. सुधांशु चित्रवंशी,डॉ हिमांशु चित्रवंशी , डॉ. मोहम्मद साले, डॉ. फारूक अरशद, डॉ. अबू फैसल ,डॉ सचिन मौर्य , सहित आईएमए शाहगंज के समस्त पदाधिकारी और सदस्य उपस्थित रहे।
इस अवसर पर चिकित्सकों ने संकल्प लिया कि वे जनसेवा, नैतिकता और करुणा के मूलमंत्र पर कार्य करते रहेंगे। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।
JAUNPUR NEWS,दिल्ली से वाराणसी जा रही चलती बस में लगी आग
A moving Volvo bus going from Delhi to Varanasi caught fire,jaunpur news
JAUNPUR NEWS :दिल्ली से वाराणसी जा रही वोल्वो बस में लगी आग यूपी के जौनपुर में बड़ा हादसा होते होते बच गया सिकरारा थाना क्षेत्र के प्रतापगंज बाजार के पास आज दोपहर वोल्वो टूरिस्ट बस में अचानक आग, लग गई बस में कुल 14 यात्री सवार थे ।
प्राप्त जानकारी के अनुशार प्रतापगंज बाजार में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब दिल्ली से वाराणसी जा रही एक टूरिस्ट बस में अचानक आग लग गई। बताया जा रहा है कि बस के डीजल टैंक में रिसाव के कारण आग लगी।देखते ही देखते पूरी बस आग का गोला बन गई।और जलकर राख हो गई बस में सवार सभी 14 यात्रियों ने सूझबूझ दिखाते हुए समय रहते कूदकर अपनी जान बचाई।हालांकि आग की लपटें इतनी विकराल थीं कि सड़क किनारे स्थित एक गुमटी की दुकान भी उसकी चपेट में आ गई और जलकर राख हो गई।घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियों की मदद से आग पर पाया काबू ।इस दुर्घटना के विषय पर क्षेत्राधिकारी सदर परमानंद कुशवाहा ने बताया कि वॉल्वो बस एक बस दिल्ली से वाराणसी जा रही थी प्रताप गंज बाजार के पास 11 :30 पर आग लग गई किसी के हताहत की सूचना नही है। आग किस लिए लगीं उसकी अभी जाँच की जा रही है।
Awareness about cybercrime is the only protection jaunpur crime :
JAUNPUR CRIME NEWS :जौनपुर :साइबर थाना पुलिस द्वारा जनक कुमारी इण्टर कालेज जौनपुर में साइबर सुरक्षा व जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन-किया गया पुलिस अधीक्षक जौनपुर के निर्देशन में चलाये जा रहे साइबर सुरक्षा व जागरूकता कार्यक्रम अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक नगरग्रामीण व क्षेत्राधिकारी नगर के पर्यवेक्षण एवं दिशा निर्देश में प्रभारी साइबर क्राइम थाना राजुकमार सिंह के नेतृत्व में आज साइबर क्राइम जागरूकता दिवस के अवसर पर जनक कुमारी इंटर कॉलेज जौनपुर के सभागार में आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य शिक्षकगण कर्मचारीगण व छात्र छात्राओं को साइबर क्राइम अपराध के बारे में जागरूक किया गया ।
साइबर क्राइम से बचाव हेतु सुरक्षा टिप्स-
साइबर क्राइम की रिपोर्ट करने के लिए हेल्प लाइन नम्बर 1930 व बेवसाइट www.cybercrime.gov.in का प्रयोग करें। साइबर अपराध के शिकार होने पर तत्काल 1930 पर आनलाइन शिकायत करें अथवा www.cybercrime.gov.in पर शिकायत पंजीकृत करें या अपने नजदीकी थाने की साइबर हेल्पडेस्क पर पहुँच कर लिखित शिकायत करें।
ऑनलाइन लेन-देन में सावधानी बरतें ।
किसी भी अनजान फोन कॉल पर अपनी बैंक डिटेल, ओटीपी, बायोमैट्रिक डेटा, पैन कार्ड व आधार कार्ड की डिटेल किसी के साथ साझा न करें। सोशल मीडिया पर व्यक्तिगत जानकारी साझा न करें।नजान लिंक्स पर क्लिक न करें।अपने डिवाइस को सुरक्षित रखें।ऑनलाइन शॉपिंग में सुरक्षित वेबसाइट्स का उपयोग करें।पासवर्ड को मजबूत और गुप्त रखें।ऑनलाइन गतिविधियों पर निगरानी रखें।साइबर बुलिंग और साईबर स्टॉकिंग के मामलों में तुरंत पुलिस को सूचित करें। ऑनलाइन उत्पीड़न के मामलों में कंपनी प्रबंधन और पुलिस को सूचित करें।
JAUNPUR NEWSडा.महिमा सिंह को मिली कजाकिस्तान से डिग्री
Dr.Mahima Singh got MBBS degree from Kazakhstan jaunpur news :
JAUNPUR NEWS TAFTISH OF CRIME जौनपुर:सरायख्वाजा के लपरी गांव की मूल निवासी डा.महिमा सिंह को कजाकिस्तान से मिली एमबीबीएस की डिग्री मिली है सेमी मेडिकल यूनिवर्सिटी से की मेडिकल की पढ़ाई सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के लपरी नसिरा गांव के निवासी डॉ.महिमा सिंह को कजाकिस्तान के सेमी मेडिकल यूनिवर्सिटी से पढ़ाई पूरी की और वहीं से उन्हें एमबीबीएस की डिग्री मिली जिससे क्षेत्र में लोगों में खुशी का माहौल बन गया ।लोगों ने परिजनों से मिलकर बधाई दी। . बता दे की लपरी गांव निवासी पूर्व पीसीएस अधिकारी एआईजी स्टांप रजिस्ट्रेशन महेंद्र प्रताप यादव की पुत्री डॉ. महिमा सिंह कजाकिस्तान देश में स्थित सेमी मेडिकल यूनिवर्सिटी से एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी की और पढ़ाई में टॉप टेन में स्थान बनाने वाली डॉ महिमा सिंह को एमबीबीएस की डिग्री दी गई,सेमी मेडिकल यूनिवर्सिटी में रेक्टर डॉ. झानारगुल यूनिवर्सिटी के डीन डॉ.आलुवा एम.सारापियेवा एमबीबीएस की उपाधि प्रदान की,डा. महिमा सिंह मानवेंद्र सिंह सुमन पीजी कॉलेज व फार्मेसी कॉलेज की डायरेक्टर व सपा की राष्ट्रीय सचिव महिला सभा डॉ सुमन यादव की सुपुत्री हैं,डॉ सुमन यादव ने बताया कि सेमी मेडिकल यूनिवर्सिटी में उच्चतम अंक प्राप्त करके यह उपाधि हासिल किया है। पूर्व एआईजी स्टांप महेंद्र यादव ने बताया कि बिटिया डॉक्टर बनकर मानव कल्याण में अपनी सेवा देने के लिए लक्ष्य निर्धारित किया था ,जिसमें उन्हें अच्छी सफलता मिली, जिसके चलते क्षेत्र के और बच्चों में नई ऊर्जा का संचार होगा। डॉक्टर महिमा सिंह ने कहा कि किसी भी सफलता के लिए नियमित रेगुलर पढ़ाई करें निश्चित ही सफलता मिलेगी। उन्होंने सफलता का श्रेय माता-पिता शिक्षको को दिया है।
अनफिट स्कूली वाहनों के विरुद्ध चला विशेष चेकिंग अभियान
JAUNPUR NEWS IN HINDI जौनपुर। परिवहन आयुक्त उत्तर प्रदेश द्वारा एवं जिलाधिकारी के आदेश पर आज दो जुलाई से 15 जुलाई तक स्कूली वाहनों के प्रति विशेष चेकिंग अभियान चलाये जाने के निर्देश दिये गये है। उक्त के अनुपालन में पुलिस विभाग और परिवहन विभाग की संयुक्त टीम द्वारा 02 जुलाई को स्कूली वाहनों के विरूद्ध सघन जॉच की गयी जिसमें मानक के अनुरूप न पाये जाने वाले 08 स्कूली वाहनों का चालान/बन्द की कार्यवाही की गयी है।उक्त के साथ जनपद के समस्त स्कूल प्रबन्धकों एवं वाहन स्वामियों को निर्देशित किया गया है कि वाहनों को मानक के अनुरूप कराकर ही संचालन किया जाय। उक्त अवसर पर एआरटीओ सत्येंद्र कुमार सिंह, यातायात निरीक्षक सुशील मिश्रा सहित समस्त प्रवर्तन कार्मिक उपस्थित रहे।