Home Blog Page 86

Jaunpur News:बसपा के पूर्व सांसद धनंजय सिंह बेलाव डबल मर्डर मामले में दोष मुक्त

0
Jaunpur news dhananjay singh
Jaunpur news dhananjay singh

Jaunpur News : बसपा के पूर्व सांसद धनंजय सिंह बेलाव डबल मर्डर मामले में दोष मुक्त

Jaunpur News जौनपुर।15 वर्ष पूर्व डबल मर्डर मामले में बसपा के पूर्व सांसद धनंजय सिंह को एमपी एमएलए की कोर्ट ने निर्दोष घोषित किया है।

केराकत थाना क्षेत्र के बेलाव घाट पर ठेकेदारी को लेकर 1 अप्रैल 2010 की सुबह बेलाव घाट पर संजय निषाद व नंदलाल निषाद की गोली मार कर हत्या हुई थी। इस हत्या में तत्कालीन सांसद धनंजय सिंह ,आशुतोष सिंह पुनीत सिंह समेत चार लोग आरोपी बनाया गया था।

Jaunpur: Former BSP MP Dhananjay Singh, accused in a double murder case 15 years ago, has been declared innocent by the MP MLA court. Sanjay Nishad and Nandlal Nishad were shot dead on the morning of April 1, 2010 at Belav Ghat in Kerakat police station area over contracting.

JAUNPUR NEWS: मध्यस्थता अभियान 30 तक

0
JAUNPUR NEWS मध्यस्थता अभियान 30 तक
JAUNPUR NEWS

Mediation campaign till 30 September jaunpur news


campaign till jaunpur news जौनपुर :अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश तृतीय/सचिव पूर्णकालिक, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण प्रशांत कुमार सिंह ने अवगत कराया है कि राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली व उ0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ एवं माननीय जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जौनपुर अनिल कुमार वर्मा-प्रथम के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, जौनपुर के तत्वावधान में 01 जुलाई 2025 से 30 सितम्बर 2025 तक राष्ट्रीय मध्यस्थता अभियान चलाया जा रहा है। उक्त अभियान का उद्देश्य मध्यस्थता के माध्यम से न्यायालयों में लम्बित प्रकरणों का अधिकाधिक संख्या में निस्तारण किया जायेगा।

इस मध्यस्थता अभियान में वैवाहिक विवाद के मामलें, दुर्घटना दावे के मामले, घरेलू हिंसा के मामले, चैक बाउन्स के मामले, वाणिज्यिक विवाद के मामले, सेवा विवाद के मामले, शमनीय आपराधिक मामले, उपभोक्ता विवाद के मामले, ऋण वसूली के मामले, सम्पत्ति के बंटवारे से संबंधित मामले, बेदखली से संबंधित मामले, भूमि अधिग्रहण के मामले, अन्य उपयुक्त दीवानी मामले आपसी सुलह-समझौते के आधार पर निस्तारित किये जायेगें अतः वादकारी गण एवं अधिवक्ता गण अपने-अपने वादों से सम्बन्धित न्यायालयों में सम्पर्क स्थापित कर वादों को मध्यस्थता हेतु संदर्भित करायें एवं अधिकतम वादों का निस्तारण कराकर उक्त अभियान का लाभ उठायें।

आईएमए शाहगंज द्वारा डॉक्टर डे पर चिकित्सकों का हुआ सम्मान

0
आईएमए शाहगंज द्वारा डॉक्टर डे पर चिकित्सकों का हुआ सम्मान
आईएमए शाहगंज द्वारा डॉक्टर डे पर चिकित्सकों का हुआ सम्मान

शाहगंज (जौनपुर) शहर की प्रतिष्ठित संस्था इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए), शाखा शाहगंज द्वारा मंगलवार को डॉक्टर्स डे के अवसर पर एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। समारोह की अध्यक्षता संस्था के अध्यक्ष डॉ अभिषेक रावत ने की जबकि मुख्य अतिथि के रूप में स्व. उमानाथ सिंह राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय की प्रिंसिपल प्रो. डॉ. रुचिरा सेठी उपस्थित रहीं। कार्यक्रम में चिकित्सा क्षेत्र से जुड़े दर्जनों सम्मानित चिकित्सकों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि डॉ. रुचिरा सेठी ने अपने वक्तव्य में कहा, डॉक्टर का पेशा केवल इलाज नहीं, एक जीवित मानवता की सेवा है। सेवा, संवेदना और समर्पण ही इस पेशे की आत्मा है।” उन्होंने सभी डॉक्टरों को अपने कार्य में निष्ठा और ईमानदारी बनाए रखने की प्रेरणा दी और संस्था के पदाधिकारियों का अभिनंदन करते हुए सभी को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम के प्रारंभ में मुख्य अतिथि का माल्यार्पण और पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया। समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ. रफीक फारूकी (अधीक्षक, सीएचसी शाहगंज) और डॉ. एस.एल. गुप्ता (निदेशक, ग्लैस्की हॉस्पिटल शाहगंज) मौजूद रहे।

डॉ. रफीक फारूकी ने अपने संबोधन में कहा,”डॉक्टर केवल रोगों का उपचार नहीं करता, वह पीड़ा के अंधेरे में आशा की किरण बनता है।” वहीं डॉ. एस.एल. गुप्ता ने कहा, हमारा पेशा इंसानियत की पहली पंक्ति में खड़ा प्रहरी है, जो हर परिस्थिति में अपने फर्ज को निभाता है।”मंच पर उपस्थित डॉ. डी.के. गुप्ता, डॉ. के.पी. मिश्रा, डॉ. ज्ञानचंद चित्रवंशी एवं डॉ. ए.के. सिंह ने भी विचार रखते हुए डॉक्टरी पेशे को सेवा का सबसे पावन रूप बताया।

समारोह का सफल संचालन संस्था सचिव डॉ. देवी प्रसाद पुष्प एवं कोषाध्यक्ष डॉ. अब्दुल्लाह ने किया। कार्यक्रम में डॉ जे. पी दूबे, डॉ हरिओम मौर्या ,डॉक्टर आरबी यादव, डॉ राकेश कुमार, डॉ तीव्र डॉ नीना, डॉ सुनील दुबे, डॉ विकास दुबे,.डॉ. रुचि मिश्रा, डॉ. सुधाकर मिश्रा, डॉक्टर मौसी चित्रवंशी डॉक्टर प्रेमचंद चंद्रवंशी डॉक्टर महेंद्र यादव डॉ डी एस यादव, डॉ. सुधांशु चित्रवंशी,डॉ हिमांशु चित्रवंशी , डॉ. मोहम्मद साले, डॉ. फारूक अरशद, डॉ. अबू फैसल ,डॉ सचिन मौर्य , सहित आईएमए शाहगंज के समस्त पदाधिकारी और सदस्य उपस्थित रहे।

इस अवसर पर चिकित्सकों ने संकल्प लिया कि वे जनसेवा, नैतिकता और करुणा के मूलमंत्र पर कार्य करते रहेंगे।
कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।

  • MOHAMMAD KASIM

JAUNPUR NEWS,दिल्ली से वाराणसी जा रही चलती बस में लगी आग

0
JAUNPUR NEWS,दिल्ली से वाराणसी जा रही चलती बस में लगी आग
JAUNPUR NEWS,दिल्ली से वाराणसी जा रही चलती बस में लगी आग

A moving Volvo bus going from Delhi to Varanasi caught fire,jaunpur news

JAUNPUR NEWS :दिल्ली से वाराणसी जा रही वोल्वो बस में लगी आग यूपी के जौनपुर में बड़ा हादसा होते होते बच गया सिकरारा थाना क्षेत्र के प्रतापगंज बाजार के पास आज दोपहर वोल्वो टूरिस्ट बस में अचानक आग, लग  गई बस में कुल 14 यात्री सवार थे ।

प्राप्त जानकारी के अनुशार प्रतापगंज बाजार में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब दिल्ली से वाराणसी जा रही एक टूरिस्ट बस में अचानक आग लग गई। बताया जा रहा है कि बस के डीजल टैंक में रिसाव के कारण आग लगी।देखते ही देखते पूरी बस आग का गोला बन गई।और जलकर राख हो गई बस में सवार सभी 14 यात्रियों ने सूझबूझ दिखाते हुए समय रहते कूदकर अपनी जान बचाई।हालांकि आग की लपटें इतनी विकराल थीं कि सड़क किनारे स्थित एक गुमटी की दुकान भी उसकी चपेट में आ गई और जलकर राख हो गई।घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियों की मदद से आग पर पाया काबू ।इस दुर्घटना के विषय पर क्षेत्राधिकारी सदर परमानंद कुशवाहा ने बताया कि वॉल्वो बस एक बस दिल्ली से वाराणसी जा रही थी प्रताप गंज बाजार के पास 11 :30 पर  आग लग गई किसी के हताहत की सूचना नही है। आग किस लिए लगीं उसकी अभी जाँच की जा रही है।

JAUNPUR CRIME:साइबर क्राइम से बचाव के  टिप्स

0
JAUNPUR CRIMEसाइबर क्राइम से बचाव के  टिप्स
JAUNPUR CRIME:साइबर क्राइम से बचाव के  टिप्स

Awareness about cybercrime is the only protection jaunpur crime :

JAUNPUR CRIME NEWS :जौनपुर :साइबर थाना पुलिस द्वारा जनक कुमारी इण्टर कालेज जौनपुर में साइबर सुरक्षा व जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन-किया गया  पुलिस अधीक्षक जौनपुर के निर्देशन में चलाये जा रहे साइबर सुरक्षा व जागरूकता कार्यक्रम अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक नगरग्रामीण व क्षेत्राधिकारी नगर के पर्यवेक्षण एवं दिशा निर्देश में प्रभारी साइबर क्राइम थाना राजुकमार सिंह के नेतृत्व में आज साइबर क्राइम जागरूकता दिवस के अवसर पर जनक कुमारी इंटर कॉलेज जौनपुर के सभागार में आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य शिक्षकगण कर्मचारीगण व छात्र छात्राओं को साइबर क्राइम अपराध के बारे में जागरूक किया गया ।

साइबर क्राइम से बचाव हेतु सुरक्षा टिप्स-

साइबर क्राइम की रिपोर्ट करने के लिए हेल्प लाइन नम्बर 1930 व बेवसाइट www.cybercrime.gov.in का प्रयोग करें। साइबर अपराध के शिकार होने पर तत्काल 1930 पर आनलाइन शिकायत करें अथवा www.cybercrime.gov.in पर शिकायत पंजीकृत करें या अपने नजदीकी थाने की साइबर हेल्पडेस्क पर पहुँच कर लिखित शिकायत करें।

ऑनलाइन लेन-देन में सावधानी बरतें ।

किसी भी अनजान फोन कॉल पर अपनी बैंक डिटेल, ओटीपी, बायोमैट्रिक डेटा, पैन कार्ड व आधार कार्ड की डिटेल किसी के साथ साझा न करें। सोशल मीडिया पर व्यक्तिगत जानकारी साझा न करें।नजान लिंक्स पर क्लिक न करें।अपने डिवाइस को सुरक्षित रखें।ऑनलाइन शॉपिंग में सुरक्षित वेबसाइट्स का उपयोग करें।पासवर्ड को मजबूत और गुप्त रखें।ऑनलाइन गतिविधियों पर निगरानी रखें।साइबर बुलिंग और साईबर स्टॉकिंग के मामलों में तुरंत पुलिस को सूचित करें। ऑनलाइन उत्पीड़न के मामलों में कंपनी प्रबंधन और पुलिस को सूचित करें।

JAUNPUR NEWS:डा.महिमा सिंह को मिली कजाकिस्तान से डिग्री  

0
JAUNPUR NEWSडा.महिमा सिंह को मिली कजाकिस्तान से डिग्री  
JAUNPUR NEWSडा.महिमा सिंह को मिली कजाकिस्तान से डिग्री  

Dr.Mahima Singh got MBBS degree from Kazakhstan jaunpur news :

JAUNPUR NEWS TAFTISH OF CRIME जौनपुर:सरायख्वाजा के लपरी गांव की मूल निवासी डा.महिमा सिंह को कजाकिस्तान से मिली एमबीबीएस की डिग्री मिली है सेमी मेडिकल यूनिवर्सिटी से की मेडिकल की पढ़ाई सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के लपरी नसिरा गांव के निवासी डॉ.महिमा सिंह को कजाकिस्तान के सेमी मेडिकल यूनिवर्सिटी से पढ़ाई पूरी की और वहीं से उन्हें एमबीबीएस की डिग्री मिली जिससे क्षेत्र में लोगों में खुशी का माहौल बन गया ।लोगों ने परिजनों से मिलकर बधाई दी।
.
बता दे की लपरी गांव निवासी पूर्व पीसीएस अधिकारी एआईजी स्टांप रजिस्ट्रेशन महेंद्र प्रताप यादव की पुत्री डॉ. महिमा सिंह कजाकिस्तान देश में स्थित सेमी मेडिकल यूनिवर्सिटी से एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी की और पढ़ाई में टॉप टेन में स्थान बनाने वाली डॉ महिमा सिंह को एमबीबीएस की डिग्री दी गई,सेमी मेडिकल यूनिवर्सिटी में रेक्टर डॉ. झानारगुल यूनिवर्सिटी के डीन डॉ.आलुवा एम.सारापियेवा एमबीबीएस की उपाधि प्रदान की,डा. महिमा सिंह मानवेंद्र सिंह सुमन पीजी कॉलेज व फार्मेसी कॉलेज की डायरेक्टर व सपा की राष्ट्रीय सचिव महिला सभा डॉ सुमन यादव की सुपुत्री हैं,डॉ सुमन यादव ने बताया कि सेमी मेडिकल यूनिवर्सिटी में उच्चतम अंक प्राप्त करके यह उपाधि हासिल किया है। पूर्व एआईजी स्टांप महेंद्र यादव ने बताया कि बिटिया डॉक्टर बनकर मानव कल्याण में अपनी सेवा देने के लिए लक्ष्य निर्धारित किया था ,जिसमें उन्हें अच्छी सफलता मिली, जिसके चलते क्षेत्र के और बच्चों में नई ऊर्जा का संचार होगा। डॉक्टर महिमा सिंह ने कहा कि किसी भी सफलता के लिए नियमित रेगुलर पढ़ाई करें निश्चित ही सफलता मिलेगी। उन्होंने सफलता का श्रेय माता-पिता शिक्षको को दिया है।

यह भी पढ़े : JAUNPUR NEWS: 8 अनफिट स्कूली वाहनों का हुआ चालान,शेष अभी बाकी है

JAUNPUR NEWS: 8 अनफिट स्कूली वाहनों का हुआ चालान,शेष अभी बाकी है

0
8 unfit school vehicles challaned jaunpur news
8 unfit school vehicles challaned jaunpur news

unfit school vehicles challaned jaunpur news

  • अनफिट स्कूली वाहनों के विरुद्ध चला विशेष चेकिंग अभियान

JAUNPUR NEWS IN HINDI जौनपुर। परिवहन आयुक्त उत्तर प्रदेश द्वारा एवं जिलाधिकारी के आदेश पर आज दो जुलाई से 15 जुलाई तक स्कूली वाहनों के प्रति विशेष चेकिंग अभियान चलाये जाने के निर्देश दिये गये है। उक्त के अनुपालन में पुलिस विभाग और परिवहन विभाग की संयुक्त टीम द्वारा 02 जुलाई को स्कूली वाहनों के विरूद्ध सघन जॉच की गयी जिसमें मानक के अनुरूप न पाये जाने वाले 08 स्कूली वाहनों का चालान/बन्द की कार्यवाही की गयी है।उक्त के साथ जनपद के समस्त स्कूल प्रबन्धकों एवं वाहन स्वामियों को निर्देशित किया गया है कि वाहनों को मानक के अनुरूप कराकर ही संचालन किया जाय। उक्त अवसर पर एआरटीओ सत्येंद्र कुमार सिंह, यातायात निरीक्षक सुशील मिश्रा सहित समस्त प्रवर्तन कार्मिक उपस्थित रहे।

Aam Aadmi Party, मधुशाला नहीं पाठशाला चाहिए

0
Aam Aadmi Party
Aam Aadmi Party

Aam Aadmi Party protests against closure of government school in Jaunpur news

  • जौनपुर में सरकारी विद्यालय बंद करने के विरोध में आम आदमी पार्टी ने जिला मुख्यालय पर किया जोरदार प्रदर्शन

Aam Aadmi Party’s demonstration in Jaunpur जौनपुर। उत्तर प्रदेश में योगी सरकार द्वारा सरकारी स्कूलों को बंद करने की नीति के विरोध में बुधवार के दिन आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जमकर प्रदर्शन किया और सरकार विरोधी नारे लगाए। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष राम रतन विश्वकर्मा के नेतृत्व में सरकारी स्कूलों को बंद करने संबंधी सरकार के आदेश की प्रतियॉ जलाई।

इस अवसर पर पूर्वांचल प्रांत प्रभारी डॉक्टर अनुराग मिश्रा ने योगी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि योगी सरकार बड़ी मात्रा में पाठशाला बंद कर रही है और उससे कहीं अधिक मात्रा में मधुशालाएं खोल रही है जब से योगी सरकार सत्ता में आई है तब से लगभग 26हज़ार से ज्यादा सरकारी स्कूल बंद हो गए तथा 27हज़ार से ज्यादा स्कूल फिर से बंद करने की योजना है, वहीं दूसरी तरफ 2024 में 27308 मधुशालाएं खोली गई। हम उत्तर प्रदेश में पाठशालाओं को बंद कर मधुशालाओं को खोलने की राजनीति नहीं चलने देंगे। जिला अध्यक्ष राम रतन विश्वकर्मा ने कहा कि जौनपुर में अब तक पहले चरण में 57 सरकारी स्कूल बंद कर दिए गए तथा सरकार मीडिया में यह नेगेटिव बना रही है कि हम केवल 4000 सरकारी स्कूल बंद करने जा रहे हैं जबकि यह केवल पहले चरण का आंकड़ा है इनकी असली योजना 27000 से अधिक सरकारी स्कूलों को बंद करने की है।

Aam Aadmi Party, मधुशाला नहीं पाठशाला चाहिए

उक्त कार्यक्रम में प्रमुख शामिल हुए पूर्वांचल प्रांत प्रभारी डॉ अनुराग मिश्रा, जिलाध्यक्ष रामरतन विश्वकर्मा, जिला उपाध्यक्ष विजय सिंह बागी, महिला प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष अनीता मिश्रा, जिला उपाध्यक्ष वंदना मिश्रा, काशी प्रांत उपाध्यक्ष सूर्य नारायण सिंह मुन्ना, जिला महासचिव विनोद प्रजापति, निवर्तमान जिला मीडिया प्रभारी अतुल कुमार तिवारी, समाजसेवी शत्रुघ्न सिंह सोनू, व्यापार प्रकोष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष हिंच नारायण तिवारी, विधि प्रकोष्ठ पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष अनुराग मणि त्रिपाठी, व्यापार प्रकोष्ठ प्रदेश सचिव बंटी अग्रहरि, प्रदेश सचिव बबलू गुप्ता, यूथ विंग प्रदेश उपाध्यक्ष आशुतोष मौर्या, ओबीसी प्रकोष्ठ प्रदेश सचिव विशाल यादव, श्रम प्रकोष्ठ प्रदेश सचिव जय प्रकाश चौहान जिला उपाध्यक्ष मुरली मनोहर, प्रदीप मिश्रा, वरिष्ठ सदस्य सोम वर्मा, राजेश अस्थान, नंदलाल, विनय कुमार, संजय, कमले, दिनेश, संतोष, सुरेंद्र, राहुल, रमेश, सचिव संजय पाल, सिकंदर, रविपाल, राकेश, रत्नेश, जफर मसूद, इस्लाम, अब्बूसाद, शशि कुमार, हरिकेश, पंकज समेत इत्यादि लोग शामिल हुए। उक्त प्रदर्शन कार्यक्रम कि सूचना निवर्तमान जिला मीडिया प्रभारीअतुल कुमार तिवारी ने दिया।

JAUNPUR NEWS,अवैध खनन की जांच के लिए संयुक्त टीम गठित  

0
JAUNPUR NEWS,अवैध खनन की जांच के लिए संयुक्त टीम गठित  
JAUNPUR NEWS: संकेतात्मक तस्वीर

Joint team formed to investigate illegal mining,jaunpur news

JAUNPUR NEWS TODAY : जौनपुर में अवैध खनन माफिया द्वारा  20 फीट मिट्टी खोदकर कुए को खड़ा कर दिया टीले के रूप में” के संबंध में जिला खनन अधिकारी ने अवगत कराया है कि ग्राम पुरेंच, केराव में साधारण मिट्टी खनन की सूचना समय-समय पर शिकायती प्रार्थना पत्र दूरभाष व अन्य माध्यमों से प्राप्त हुई।प्राप्त सूचना के आधार पर उनके द्वारा स्थल निरीक्षण किया गया। एक बार जिला खनन अधिकारी तथा नायब तहसीलदार केराकत द्वारा संयुक्त जाँच की गयी। जाँच के दौरान कभी भी अवैध रूप से साधारण मिट्टी खनन एवं परिवहन होते नहीं पाया गया। जांच के समय उपस्थित ग्रामीणों द्वारा बताया गया कि यहाँ रात्रि में लोगों द्वारा मिट्टी खनन किया जाता है दिन में खनन कार्य नहीं होता है।

ग्राम चकबंदी प्रकिया के अन्तर्गत है। जिस स्थल की शिकायत हो रही है वह काफी भू-भाग अनुपजाऊ एवं काफी नीचे ऊपर की उबड खाबड भूमि है। अधिक संख्या में जहाँ-जहाँ खनन हुआ है वहीं काफी संख्या में जंगली घास-फूस बडे बडे उगे है और खनन के निशान बहुत पुराना है। ग्रामीणों द्वारा बताया गया कि यहाँ से तीन-चार साल पहले काश्तकारों व अन्य ने अपनी स्वेच्छा से मिट्टी बनारस जौनपुर एन०एच० मार्ग तथा अन्य कार्यों में दिया गया है। जो नये खनन के निशान मौजूद है उसमें से कई काश्तकारों द्वारा ऑनलाइन पोर्टल पर अपना आवेदन पंजीकरण करके मिट्टी खनन करके अपने खेत समतल किये गये है तथा किये भी जा रहे है साथ ही एन० एच० (भदोही-जौनपुर) द्वारा मिट्टी खनन हेतु अनुमति प्राप्त किया गया है।उन्होंने बताया है कि यह भी उल्लेखनीय है कि शासन द्वारा साधारण मिट्टी खनन की रायल्टी दर शून्य घोषित किया गया है। यदि कोई काश्तकार अपना खेत समतल कराना चाहता है अथवा कुछ मिट्टी अपने घरेलू कार्य के लिए चाहता है तो माइन्स मित्र पोर्टल पर आवेदन पंजीकरण कराकर 100 घन मीटर की अनुमति प्राप्त कर सकता है। रात्रि में अवैध खनन होने की प्राप्त शिकायत को संज्ञान में लेते हुए जिलाधिकारी द्वारा उपजिलाधिकारी केराकत व पुलिस क्षेत्राधिकारी केराकत एवं खनन निरीक्षक जौनपुर की संयुक्त टीम गठित करके जाँच/कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया है।

यह भी पढ़े : JAUNPUR NEWS : बहु चर्चित जनार्दन हत्या कांड में BJP नेता विजय सिंह विद्यार्थी को आजीवन कारावास 

जोश उत्साह के साथ मनाया अखिलेश यादव का जन्मदिन 

0
जोश उत्साह के साथ मनाया अखिलेश यादव का जन्मदिन 
जोश उत्साह के साथ मनाया अखिलेश यादव का जन्मदिन 

समाजवादी पार्टी ने धूमधाम से मनाया अखिलेश यादव का जन्मदिन

खेतासराय (जौनपुर) समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का जन्मदिन पूरे जोश और उत्साह के साथ मनाया। वही कस्बा के नगर अध्यक्ष सलीम अहमद के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में केक काटा गया और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए वृक्षारोपण भी किया गया।

कार्यक्रम में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भाग लिया और एक-दूसरे को मिठाई, केक खिलाकर शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर चेयरमैन वसीम अहमद ने कहा कि अखिलेश यादव केवल एक राजनेता नहीं, बल्कि युवाओं के प्रेरणास्त्रोत हैं। उन्होंने अपने कार्यकाल में प्रदेश को विकास की नई दिशा दी और समाज के हर वर्ग को साथ लेकर चलने का प्रयास किया। हम लोग मिलकर 2027 में भारी मतों से विजयी बनाकर तोहफा दूँगा।

वृक्षारोपण कार्यक्रम के अंतर्गत नगर के विभिन्न स्थानों पर पौधे लगाए गए। अंत मे नगर अध्यक्ष सलीम अहमद ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण समाजवादी पार्टी की प्राथमिकता रही है और इस संदेश को जन-जन तक पहुँचाना पार्टी का उद्देश्य है। इस मौके पर सभासद सतीष यादव त्रिदेव, सभासद विवेक यादव, करमचंद यादव, शमीम अहमद, मोहम्मद आसिफ, शाह फ़हद, गुड्डू यादव, शाहिद, राकेश यादव, मोनू, अजय व अनुराग समेत पार्टी के अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।