Home Blog Page 87

JAUNPUR NEWS’पीली नदी बदलापुर खुदाई कार्य का DM ने किया निरीक्षण   

0
JAUNPUR NEWS'पीली नदी बदलापुर खुदाई कार्य का DM ने किया निरीक्षण   
JAUNPUR NEWS

DM inspected the excavation work of Yellow River Badlapur jaunpur news

JAUNPUR NEWS ‘जौनपुर:डीएम ने बदलापुर में पीली नदी पर खुदाई के कार्य का औचक निरीक्षण किया किया गया।इस दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि शासन के निर्देश के क्रम में जिला प्रशासन द्वारा पीली नदी के जीर्णोद्धार के कार्य को शुरू किया गया था। 11 जून 2025 को जीर्णोद्धार कार्य शुरू किया गया था और अनवरत यह कार्य जारी रहा तथा लगभग अब तक 90% से भी अधिक कार्य पूर्ण हो चुका है, 25 किलोमीटर के लक्ष्य के सापेक्ष 20 से 22 किलोमीटर तक खुदाई का कार्य कर दिया गया है जो प्रशंसनीय है। इसमें माननीय विधायक बदलापुर श्री रमेश चंद्र मिश्र के सहयोग, उप जिलाधिकारी बदलापुर सहित सिंचाई विभाग के अधिकारी, जिला स्तरीय अधिकारी ने, जेसीबी संचालक, ग्राम प्रधान, स्थानीय निवासियों, समाजसेवियों के स्तर से किए गए सहयोग पर उन्होंने आभार व्यक्त किया और कहा कि मा0 मुख्यमंत्री जी के आह्वाहन पर आप सभी ने आकर इस पुनीत कार्य में सहयोग किया, इसके लिए सभी का हृदय से आभार है, यह एक सामाजिक कार्य है, जिसमें आप सभी का सहयोग सराहनीय रहा।

इस दौरान अपने जन्मदिवस के अवसर पर जिलाधिकारी ने पीली नदी के तट पर स्थित प्राचीन शिव मंदिर पर दर्शन पूजन किया और कहा कि पीली नदी पर जीर्णोद्धार के क्रम में नदी के किनारे वृक्षारोपण के साथ ही नदी के तट पर स्थित इस प्राचीन शिव मंदिर मंदिर के भी जीर्णोद्धार के कार्य को कराने का संकल्प लिया गया है। अगले 10 दिन में मंदिर का सुंदर स्वरूप आपको देखने को मिलेगा। इस दौरान उन्होंने स्थानीय निवासियों में मिष्ठान भी वितरित किया।इसके साथ ही जिलाधिकारी द्वारा दान के माध्यम से संग्रहित 50 क्विंटल चोकर निराश्रित गोवंशों हेतु विभिन्न गोशालाओं में उपलब्ध कराया गया।इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खाडिया,उपजिलाधिकारी बदलापुर योगिता सिंह, तहसीलदार, खंड विकास अधिकारी, ग्राम प्रधान सहित अन्य उपस्थित रहे।

JAUNPUR NEWS:स्कूल की शुरुआत बैंड बाजे के साथ

0
JAUNPUR NEWS:स्कूल की शुरुआत बैंड बाजे के साथ
jaunpur news स्कूल चलो अभियान

School Chalo Abhiyan started, children were welcomed with band music, roli and flower shower in jaunpur news

JAUNPUR NEWS IN HINDI जौनपुर : बेसिक शिक्षा परिषद के विद्यालयों में ग्रीष्मकालीन अवकाश के पश्चात मंगलवार को बच्चों की विद्यालय वापसी पर उत्साह का वातावरण देखने को मिला। जिलाधिकारी डाॅ0 दिनेश चन्द्र द्वारा जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डाॅ0 गोरखनाथ पटेल को उपलब्ध कराये गये प्रसाद रूपी लड्डू को प्राथमिक विद्यालय ताहिरपुर,कम्पोजिट विद्यालय चाँदपुर, कम्पोजिट विद्यालय भरतपुर,प्राथमिक विद्यालय मेंहदीगंज, उच्च प्राथमिक विद्यालय मेंहदीगंज, प्राथमिक विद्यालय भटवाचक, पीएमश्री कंपोजिट विद्यालय नाथूपुर में वितरित कराया और इसके साथ ही बीएसए एवं शिक्षकों ने पारंपरिक रूप से तिलक लगाकर और फूल बरसाकर एवं विद्यार्थियों को मिष्ठान खिलाकर जोरदार स्वागत किया।

 जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने कम्पोजिट विद्यालय भरतपुर में कुल 10 छात्रों का विद्यालय में नामांकन किया। नवीन छात्रों का नामांकन करनें के उपरांत बीएसए ने बताया कि ‘स्कूल चलो अभियान’ की औपचारिक शुरुआत भी हो गई है, जिससे अधिक से अधिक बच्चों की उपस्थिति सुनिश्चित हो सकेगी। विद्यालय में स्वागत समारोह की तैयारियां कई दिनों से चल रही थीं और इसका उद्देश्य बच्चों को विद्यालय के प्रति उत्साहित और प्रेरित करना है।उन्होने बताया कि एक जुलाई से स्कूल चलो अभियान का द्वितीय चरण शुरू हो गया है। इसको लेकर पूर्व में ही सारी तैयारियां पूर्ण कर ली गयी थी। यह अभियान 15 जुलाई तक चलेगा। स्कूलों के अध्यापक, शिक्षा मित्रों, अनुदेशकों  और एसएमसी सदस्यों द्वारा क्षेत्र के घरों में संपर्क किया जाएगा और बच्चों का नामांकन सुनिश्चित किया जाएगा। ड्रॉपआउट बच्चों की सूची बनाकर उपस्थिति सुनिश्चित की जाएगी।

इसके अलावा बच्चों की रैली निकालकर विभागीय योजनाओं, शत-प्रतिशत नामांकन एवं नियमित उपस्थिति के लिए लोगों को जागरूक किया जाएगा। स्कूल चलो अभियान के समाप्ति के बाद 30 जुलाई तक प्रेरणा पोर्टल पर सूचना अपलोड कर दी जाएगी। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने बताया कि बेसिक शिक्षा के स्कूलों में दाखिला के लिए मलिन बस्तियों,झुग्गी-झोपड़ियों,ओवरब्रिज के नीचे रहने वाले परिवारों आदि से संपर्क करते हुये उनके बच्चों का नामांकन किया जाएगा। 

jaunpur news n0- 2 पीयू में प्रवेश प्रक्रिया हेतु ऑनलाइन आवेदन 02 जुलाई तक,समर्थ पोर्टल के माध्यम से करें आवेदन

वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय, जौनपुर में शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए विश्वविद्यालय परिसर स्थित विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 02 जुलाई 2025 निर्धारित की गई है। यह जानकारी विश्वविद्यालय के प्रवेश समन्वयक प्रो. मिथिलेश सिंह ने दी।कुलपति प्रो. वंदना सिंह ने कहा कि विश्वविद्यालय का उद्देश्य न केवल गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करना है, बल्कि शोध गतिविधियों को भी प्रोत्साहित करना है, जिससे विद्यार्थी वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धी बन सकें।


विश्वविद्यालय परिसर में कुल छह संकाय —विज्ञान, अनुप्रयुक्त सामाजिक विज्ञान, विधि, अभियांत्रिकी, फार्मेसी एवं व्यवसाय प्रबंधन — के अंतर्गत स्नातक, स्नातकोत्तर एवं डिप्लोमा स्तर के पाठ्यक्रम संचालित हैं। साथ ही रज्जू भैया संस्थान में भी शिक्षण कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। प्रो. सिंह ने बताया कि प्रवेश परीक्षा जुलाई के तीसरे सप्ताह में आयोजित की जाएगी, जिसका विस्तृत कार्यक्रम एवं प्रवेश पत्र विश्वविद्यालय के समर्थ पोर्टल पर उपलब्ध रहेगा।पूर्वांचल विश्वविद्यालय की विशिष्ट पहचान इसकी अत्याधुनिक सुविधाओं में निहित है, जिसमें उच्च स्तरीय प्रयोगशालाएं, समृद्ध केंद्रीय पुस्तकालय, वाई-फाई युक्त परिसर, इंडोर एवं आउटडोर स्टेडियम तथा छात्रावास की सुविधाएं सम्मिलित हैं। यह सभी सुविधाएं विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए सहायक सिद्ध हो रही हैं।

यह भी पढ़े :JAUNPUR NEWS : बहु चर्चित जनार्दन हत्या कांड में BJP नेता विजय सिंह विद्यार्थी को आजीवन कारावास

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के जन्मदिन पर मजदूरों का जीवन बचाने का लिया संकल्प 

0
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के जन्मदिन पर मजदूरों का जीवन बचाने का लिया संकल्प 
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के जन्मदिन पर मजदूरों का जीवन बचाने का लिया संकल्प 

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के जन्मदिन पर मजदूरों का जीवन बचाने का लिया संकल्प 

जौनपुर। समाजवादी मजदूर सभा ने पीडीए के महानायक, सामाजिक न्याय के योद्धा और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के 52 वें जन्मदिन को यादगार बनाने के लिए मजदूरों के लिए निःशुल्क जाँच व चिकित्सा शिविर आयोजित कर उनकी जांच और उपचार कराया तथा उनको विभिन्न बीमारियों के प्रति जागरूक किया गया ।

समाजवादी मजदूर सभा के राष्ट्रीय महासचिव अमित यादव की ओर से मंगलवार सुबह आठ बजे जौनपुर शहर शाहगंज पड़ाव के पास  लेबर चौराहा पर आयोजित शिविर में डॉक्टरों टीम ने मजदूरों की विभिन्न परेशानी सुनीं। उनकी जांच शुरू की और दवाएं उपलब्ध कराईं।

इस दौरान हड्डी रोग विशेषज्ञ डा. आलोक यादव,  डा. नरेन्द्र यादव,  डा. पूजा यादव,  डा. बीके यादव, डॉ. मो० आसिम राईन सहित अन्य डॉक्टरों ने मजदूरों को विभिन्न बीमारियों से बचाव के तरीके भी बताए। उन्हें समझाया कि अपनी दिनचर्या के बीच कैसे खुद को स्वास्थ्य रखें? जिन मजदूरों ने जोड़ों में दर्द, कंधे में खिंचाव, सिर में अक्सर होने वाले दर्द सहित अन्य समस्याएं बताई उन्हें उपचार और एक्सरसाइज बताया गया। 

शिविर का शुभारंभ करते हुए समाजवादी मजदूर सभा के राष्ट्रीय महासचिव अमित यादव ने कहा कि पीडीए की सेवा करने का जज्बा हमें विरासत में मिला है। हमारी कोशिश है कि इस जज्बे को कायम रखें। हमारे परिवार की परंपरा है कि हम किसी को दुखी नहीं देख सकते हैं। हमारे आराध्य नेता पूर्व मुख्यमंत्री माननीय श्री अखिलेश यादव जी यही भी चाहते हैं कि प्रदेश का हर नागरिक खुशहाल हो। इसी वजह से उनके जन्मदिन पर जश्न मनाने के बजाय स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। जब हमारा मजदूर खुश होगा। पीड़ा रहित होगा तभी प्रदेश और देश में खुशहाली आएगी। अमीर और सुविधा संपन्न लोग निजी कारपोरेट अस्पताल में उपचार करा सकते हैं लेकिन रोज कमाने खाने वालों के लिए यह संभव नहीं है। यही वजह है कि हम डॉक्टरों की टीम लेकर खुद मजदूरों के पास पहुंचे हैं ताकि उनका दर्द दूर कर सकें|

कार्यक्रम का संचालन मंजय कन्नौजिया और अध्यक्षता मनोज कुमार शर्मा ने किया। साहब लाल गौतम, विशाल कन्नौजिया, मोo जावेद, अवधेश शर्मा, रमाशंकर चौहान,

डाक्टरों का हुआ सम्मान 

और अन्त में चिकित्सक दिवस पर मजदूरों का उपचार करने वाले डॉक्टरों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी गई साथ ही उनका माल्यार्पण कर सम्मान  किया गया। 

हड्डी रोग विशेषज्ञ डा.आलोक यादव, डा. नरेन्द्र यादव, डा.पूजा यादव, डा. बीके यादव, डॉ.मो० आसिम राईन सहित अन्य डॉक्टरों और स्वास्थ्य कर्मियों को सम्मानित करते हुए राष्ट्रीय महासचिव अमित यादव ने कहा कि सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के जन्मदिन पर जिस तरह से मरीजों की सेवा हुई है। वह यादगार है। जौनपुर ही नहीं पूरे प्रदेश में यह अपने आप में अलग तरह का कार्यक्रम है। उन्होंने डॉक्टरों से अपील की कि गरीब मजदूरों की सेवा के लिए तत्पर रहें। उनका जीवन स्तर ऊंचा उठाने में अपना योगदान दें। यही असली समाजवाद है। हम समाजवादी लोग हर वर्ग व समाज को खुशहाल बनाने की मुहिम पर निकले हैं। यह मुहिम डॉक्टरों की मदद से अंजाम तक पहुंचेगी।

शाहगंज: ज़ुलजना के साथ निकला पांचवी मोहर्रम का जुलूस

0
शाहगंज ज़ुलजना के साथ निकला पांचवी मोहर्रम का जुलूस
शाहगंज ज़ुलजना के साथ निकला पांचवी मोहर्रम का जुलूस

ल्फ़िकार अलम व ज़ुलजना के साथ निकला पांचवी मोहर्रम का जुलूस

शाहगंज [ जौनपुर ] स्थानीय क्षेत्र के बड़ागांव चहार रौज़ा स्थित मंगलवार को शाम लगभग 02:30 बजे पांचवी मोहर्रम का जुलूस बरामद किया गया।जुलूस का आरंभ मौलाना सैयद आज़मी अब्बास की तकरीर द्वारा किया गया।जुलूस की अध्यक्षता सदरे हुसैनी मिशन सैयद जीशान हैदर द्वारा की गई। जुलूस का संचालन असगर मेंहदी गुड्डू द्वारा किया गया।इसके बाद अंजुमन नासरुल अज़ा के साहिबे व्याज असलम, वकील, अशफ़ाक हुसैन,मैय हमराह नौहा व सीना ज़नी करते हुए जुलूस को आगे बढ़ाते रहे।

आपको बता दे कि यह जुलूस अपने प्राचीन मार्ग से होता बड़ागांव बाज़ार मार्ग से होता हुआ पंजे शरीफ पर जाकर संपन्न किया गया।जिसमें स्थानीय अंजुमनों ने अपना अहम योगदान निभाते हुए जुलूस को सह कुशल संपन्न कराया।
जिसकी अंतिम मर्सिया तकरीर सैयद एजाज आब्दी द्वारा किया गया।जुलूस की सुरक्षा के लिए शाहगंज कोतवाली उप निरीक्षक मुन्ना लाल शर्मा,आनंद यादव, मय हमराह साथियों के साथ तैनात रहे।जुलूस के दौरान सैयद परवेज़ मेहदी शहर अर्शी, मोहम्मद वारिस हाशमी, समीम हैदर, हसन मेहंदी, बबलू इलेक्ट्रीशियन, रईस अहमद, ज़फ़र, एज़ाज बुद्धू, ज़ाकिर हुसैन, अबूज़र आब्दी,समेत सैकड़ों लोग मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

15 दिवसीय कार्यशाला का समापन समारोह सम्पन्न

0
15 दिवसीय कार्यशाला का समापन समारोह सम्पन्न
15 दिवसीय कार्यशाला का समापन समारोह सम्पन्न

सस्कार भारती एवं उत्तर प्रदेश संगीत नाट्य अकादमी द्वारा आयोजित था 15 दिवसीय ग्रीष्मकालीन कार्यशाला

शाहगंज [जौनपुर ] संस्कार भारती एवं उत्तर प्रदेश संगीत नाट्य अकादमी द्वारा आयोजित था 15 दिवसीय ग्रीष्मकालीन कार्यशाला प्रशिक्षण शिविर का समापन सत्र पक्का पोखरा स्थित श्री वैकुंठ धाम सिदेश्वर महादेव मंदिर प्रांगण में आयोजित हुआ। मुख्य अतिथि काशी प्रांत के संगठन मंत्री दीपक शर्मा अध्यक्षता सुनील जायसवाल और विशिष्ट अतिथि दिनेश मोदनवाल तथा संस्था ने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। शंखनाद आनन्द अग्रहरि ने किया। भगवान जगन्नाथ पर बनी सुंदर रंगोली कार्यक्रम के आकर्षण का केंद्र रही। जिसे संस्था के राजकुमार, संजीव, आनंद ने मिलकर बनाया।


संस्था द्वारा कथक, मेकअप, मेहंदी, कंटेम्प्रेरी के बच्चों को पुरस्कृत किया गया। कथक में प्रथम संस्कृति जायसवाल, द्वितीय साक्षी अग्रहरि, तृतीय आद्या अग्रहरि रही। मेकअप में प्रथम अनामिका, द्वितीय श्रुति जायसवाल, तृतीय अदुती बरनवाल रही। मेहंदी में प्रथम श्रेष्ठा गुप्ता, द्वितीय निशा गुप्ता, तृतीय आराध्या अग्रहरि रही। कंटेम्प्रेरी नृत्य में प्रथम विभा सेठ, द्वितीय प्रावी गुप्ता, तृतीय रिया यादव रही। प्रतिभागियों को संस्था द्वारा प्रमाण पत्र दें सम्मानित किया गया। विभिन्न प्रशिक्षकों जैसे योग में वीरेन्द्र वीरू, मेकअप में सिमरन सिंह, मेंहदी में राजकुमार कसेरा, कंटेम्प्रेरी में अमन मोदनवाल को संस्था द्वारा अंगवस्त्र और शील्ड प्रदान किया गया।


मुख्य अतिथि ने संस्कार भारती को कला जगत की अग्रणी संस्था बताया तथा अध्यक्ष की भूमिका की सराहना की। बच्चों की प्रस्तुति पर प्रशंसा की। कार्यक्रम का संचालन अनुपमा अग्रहरि ने किया।समापन महामंत्री राजकुमार कसेरा ने सभी आगंतुकों को बधाई एवं धन्यवाद देकर किया। कार्यक्रम में संरक्षक अरविन्द अग्रहरि, संजय गुप्त, संघ से दिलीप जी, हनुमान प्रसाद अग्रहरी, कोषाध्यक्ष प्रवीण बरनवाल, उपाध्यक्ष मुकेश जायसवाल, सीम प्रकाश सिम्पू, पवन तनय, नीतू मिश्रा, प्रचार मंत्री शुभम केसरी, मंत्री संजीव जायसवाल, कुसुम जायसवाल, अनुपमा अग्रहरि, सीमा जायसवाल, रिंकी कसेरा, अजेंद्र, श्रवण, अमित, कृष्णकांत, वीरेंद्र वीरू, सुशील बागी, संदीप जायसवाल आदि मौजूद रहे।

दीवानी न्यायालय अधिवक्ता संघ ने अखिलेश यादव का मनाया जन्मदिन   

0
दीवानी न्यायालय अधिवक्ता संघ ने अखिलेश यादव का मनाया जन्मदिन   
दीवानी न्यायालय अधिवक्ता संघ ने अखिलेश यादव का मनाया जन्मदिन   

JAUNPUR NEWS लोकहितकारी चेंबर, दीवानी न्यायालय अधिवक्ता संघ, जौनपुर…सीनियर अधिवक्ता नवनीत यादव की अध्यक्षता में सैकड़ों अधिवक्ताओं की गरिमामयी उपस्थिति में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष, पूर्व मुख्यमंत्री एवं पीडीए जननायक, हम सभी के लोकप्रिय नेता अखिलेश यादव का जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया । इस अवसर पर अधिवक्ताओं द्वारा श्री अखिलेश यादव जी के सम्पूर्ण जीवन, उनके सामाजिक योगदान, जनहितकारी नीतियों और समावेशी विकास दृष्टिकोण पर विस्तार से चर्चा की गई। वक्ताओं ने कहा कि श्री यादव ने उत्तर प्रदेश की राजनीति में स्वच्छ, प्रगतिशील और विकासोन्मुख राजनीति को एक नई दिशा दी है।

इस अवसर पर अधिवक्ताओं द्वारा आयोजित गोष्ठी में आदरणीय श्री अखिलेश यादव जी के राजनैतिक जीवन पर विशेष चर्चा की गई। वक्ताओं ने कहा कि श्री यादव एक दूरदर्शी, युवाओं के प्रेरणास्रोत तथा समाज के सभी वर्गों के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध नेता हैं। उन्होंने अपने कार्यकाल में उत्तर प्रदेश को विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य, अधोसंरचना व तकनीकी क्षेत्र में नई ऊँचाइयों तक पहुँचाया। मेट्रो रेल, आईटी सिटी, लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे जैसी परियोजनाएं उनके नेतृत्व की दूरदृष्टि और विकासशील सोच का परिचायक हैं। गरीबों, किसानों, पिछड़ों, अल्पसंख्यकों और महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए उन्होंने हमेशा आवाज़ उठाई और नीतिगत निर्णय लिए। उनका मानना है कि राजनीति का उद्देश्य केवल सत्ता नहीं, बल्कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक न्याय और अवसर पहुँचाना होना चाहिए। वक्ताओं ने यह भी कहा कि श्री यादव लोकतांत्रिक मूल्यों के रक्षक, संवैधानिक संस्थाओं के सम्मानकर्ता और नफरत की राजनीति के विरुद्ध सामाजिक सौहार्द्र के पक्षधर हैं। उन्होंने प्रदेश में शांति, कानून-व्यवस्था और सुशासन को प्राथमिकता दी, जिससे जनता का विश्वास सरकार पर कायम रहा।कार्यक्रम में मौजूद अधिवक्ताओं ने आशा जताई कि भविष्य में भी श्री यादव जनता के हित में इसी प्रकार जनसेवा व सकारात्मक राजनीति के माध्यम से मार्गदर्शन करते रहेंगे। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी अधिवक्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं और श्री यादव जी के दीर्घायु व स्वस्थ जीवन की कामना की।लोक हितकारी चैंबर में कार्यक्रम के अध्यक्षता कर रहे सीनियर एडवोकेट नवनीत यादव सभी अधिवक्ता साथियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

JAUNPUR NEWS :आकाशीय बिजली की चपेट की चपेट में आईं तीन महिलाएँ

0
Jaunpur news
Jaunpur newd

JAUNPURNEWS : खेतासराय(जौनपुर):- क्षेत्र के कलापुर गाँव में मंगलवार की देर दोपहर धान की रोपाई के दौरान तीन महिलाएँ आकाशीय बिजली की चपेट में आकर झुलस गईं। घटना के समय मौसम अचानक बदला और तेज़ गरज-चमक के साथ बारिश शुरू हो गई। तभी खेत में काम कर रही महिलाएँ बिजली की चपेट में आ गईं। जिनका इलाज कस्बा के एक निजी अस्पताल में चल रहा है स्थिति सामान्य बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार उक्त गाँव निवासी गीता (55 वर्ष) पत्नी सोहन, विमला (53 वर्ष) पत्नी राम अचल, और रम्पत्ति (50 वर्ष) पत्नी मोहन गाँव में ही धान की रोपाई में जुटी थीं। तभी तड़क-गरज के साथ शुरू हुई बारिश के बाद आकाशीय बिजली की चपेट आ गई और झुलस गई। घटना के तुरंत बाद ग्रामीणों की मदद से सभी को नगर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहाँ उन्हें प्राथमिक उपचार दिया गया। डॉक्टरों में मुताबिक तीनों की स्थिति अब सामान्य है और खतरे से बाहर हैं।

JAUNPUR NEWS : बहु चर्चित जनार्दन हत्या कांड में BJP नेता विजय सिंह विद्यार्थी को आजीवन कारावास

0
BJP leader Vijay Singh Vidyarthi gets life imprisonmen
BJP leader Vijay Singh Vidyarthi gets life imprisonmen

BJP leader Vijay Singh Vidyarthi gets life imprisonment in the much talked about Janardhan murder case,jaunpur news

JAUNPUR NEWS जौनपुर l भाजपा नेता विजय सिंह विद्यार्थी और उनके सहम सहयोगी प्रमोद सिंह उर्फ लल्ला को जिला सत्र न्यायालय द्वितीय रंजीत कुमार की कोर्ट ने आज उम्रकैद की सजा सुनाते हुए 25 – 25 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है।हत्याकांड के मामले में दोषी पाए जाने पर कोर्ट ने सुनाई सजा,साल 2000 में जनार्दन सिंह की हुई थी हत्या, 25 वर्ष बाद हुई सजा,

BJP नेता विजय विद्यार्थी के सगे भाई ( अजय सिंह शाहगंज ब्लॉक प्रमुख मंजू सिंह के पति ) को कोर्ट द्वारा पहले ही सुनाई जा चुकी है उम्रकैद की सजा,फरार होने के चलते, दोनों आरोपियों की पत्रावली अलग करके कोर्ट में चल रही थी बहस,दोषी पाए जाने पर अपर सत्र न्यायधीश द्वितीय रंजीत कुमार ने सुनाई सजा। शाहगंज (सोंधी) ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि है विजय विद्यार्थी,अजय सिंह की पत्नी शाहगंज ब्लाक प्रमुख है विजय और प्रमोद सिंह कस्टडी में भेजे गए जिला जेल।

प्राप्त जानकारी के मुताविक 3 अक्टूबर 2000 की शाम इटौरी बाजार में स्थित लाला विश्वकर्मा की दुकान के सामने शाम 4 बजकर 30 मिनट पर उडली गांव निवासी जनार्दन सिंह को गोली मार कर हत्या कर दिया गया था।मुकदमा के वादी अनिरुद्ध सिंह ने जो कोर्ट में दलील दी उनके मुताविक घटना की जानकारी देते हुए अनिरुद्ध ने कहा कि मेरा भतीजा देवेन्द्र कुमार सिंह इटौरी बाजार गया था। जहाँ अजय सिंह पुत्र तिलकधारी सिंह ने मेरे भतीजे को धमकी दिया कि तुम्हारे परिवार का कोई भी व्यक्ति अगर हमारे काम में रोड़ा डालेगा तो उन‌को गोली मार दूंगा इसपर मैंने दिनांक 02-10-2000 को पंचायत बुलायी थी जिसकी जानकारी अजय व विजय सिंह को हुई तो वह लोग काफी नाराज दूसरे दिन. 03-10.2000 समय करीब 4-30 शाम जब हमारा भाई और भतीजा देवेन्द्र कुमार सिंह इटौरी बाजार से घर वापस आ रहे थे तभी दो मोटरसाइकिल से अजय कुमार सिंह, विजय कुमार सिंह निवासी सोनिकपुर व प्रमोद कुमार सिंह उर्फ लल्ला पुत्र सुवेदार सिंह निवासी सरायख्वाजा प्रार्थी के भाई को लोगों ने घर जाते वक्त नहर की पुलिया के पूरब की तरफ भाई जनार्दन सिंह को विजय व प्रमोद ने पकड़ लिया और ललकारा कि आज इसे जान से मार दो इसपर अजय कुमार सिंह ने प्राधी के भाई के अपर जान मारने की नियत से फायर कर दिया। जिससे प्रार्थी के भाई को गोली लगी वह गीरकर छटपटाने लगा गोली की आवाज पर हम लोगों नें लोगों को पकड़ना चाहा तो पूरे बाजार में भगरड़ सच गई ।

उन लोगों ने कहा कि कोई पास आया तो गोली मार देंगे और किसी ने गवाही किया तो अंजाम बुरा होगा।हम लोग व बाजार वालो के ललकारने पर अलग तकरी में एक मोटर साइकिल छोड़कर एक ही मोटरसा से तीनों लोग भाग गये ।

Jaunpur News : लेफ्टिनेंट कर्नल और लेखाकार को भाव भीनी श्रद्धांजलि

0
Jaunpur News : Heartfelt tribute to lieutenant colonel
Jaunpur News : Heartfelt tribute to lieutenant colonel

Jaunpur News : Heartfelt tribute to lieutenant colonel and accountant

खुटहन (जौनपुर ) क्षेत्र के दो अलग अलग स्थानों पर सोमवार को श्रद्धांजलि सभा का आयोजन कर सेना में लेफ्टिनेंट कर्नल और ब्लाक मुख्यालय पर तैनात लेखाकार को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शोक सभा में दो मिनट का मौन रखा गया।

सराय नसीब गांव के मूल निवासी व तीन दसकों से मध्य प्रदेश के भोपाल शहर में रहने के साथ साथ सेना में तैनात लेफ्टिनेंट कर्नल नवीन यादव की हृदय गति रुकने से हुई मौत से आहत क्षेत्र वासियों ने उनके पैतृक आवास पर शोक सभा आयोजित कर उनके प्रति श्रद्धांजलि अर्पित किया।

वक्ताओं ने कहा कि उनका जीवन देश की सेवा के लिए समर्पित रहा। वहीं ब्लाक मुख्यालय पर तैनात लेखाकार आमोद सिंह की दुर्घटना में घायल होने के पखवाड़ा भर बाद उपचार के दौरान हुई मौत से आहत कर्मचारियों ने ब्लाक सभागार में शोक सभा आयोजित कर उनके प्रति श्रद्धांजलि अर्पित किया। इस मौके पर रामनाथ यादव, ऋषि कृष्ण मिश्र, बिनोद यादव, बिपिन सिंह,अजय मिश्रा, अखिलेश वर्मा, प्रधान संतलाल सोनी, प्रधान रामदुलार यादव, अच्छेलाल, विजय बहादुर यादव,प्रमोद यादव,हीरालाल जितेन्द्र यादव,राहुल यादव दिनेश यादव, कृष्ण कुमार यादव, विनय चौरसिया, ओमप्रकाश आदि ने श्रद्धांजलि अर्पित किया।

JAUNPUR NEWS:23 ब्लैक स्पॉट चिन्हित

0
JAUNPUR NEWS जौनपुर की सड़को पर बार बार हादसे होने वाले स्थान पर जिला प्रसाशन की नजर
JAUNPUR NEWS 23 ब्लैक स्पॉट चिन्हित

23 black spots identified, jaunpur news

TODAY JAUNPUR NEWS जौनपुर: जिले में तेजी से हो रहे एक्सीडेंट को लेकर सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में सड़क सुरक्षा समिति की बैठक जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चंद्र की अध्यक्षता तथा पुलिस अधीक्षक डॉ0 कौस्तुभ की उपस्थिति में को संपन्न हुई।बैठक में जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि सेंट पैट्रिक के पास सड़क चौड़ीकरण हेतु आकलन संबंधी प्रस्ताव उच्चाधिकारियों को प्रेषित किया जाए। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल यूनिवर्सिटी के सामने फुट ओवरब्रिज बनाए जाने हेतु जिलाधिकारी की तरफ से प्रस्ताव भेजा जाए।

 जिलाधिकारी ने स्पष्ट रूप से निर्देशित किया कि जनपद में सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन कराया जाए, लोगों को जागरुक किया जाए, डग्गामार वाहन न चलने पाए, इसके साथ ही अवैध बसटैक्सी स्टैंड संचालित नहीं होने चाहिए। साथ ही उन्होंने निर्देशित किया गया कि जनपद की सभी सड़के गड्ढा मुक्त होनी चाहिए,अधीक्षण अभियंता पीडब्ल्यूडी को निर्देशित किया कि ऐसे सड़कों को चिन्हित करते हुए तत्काल गड्ढे भरवाने का कार्य किया जाए।यातायात निरीक्षक द्वारा अवगत कराया गया कि करीब 23 [black spots ] ब्लैक स्पॉट चिन्हित किए गए है। जिलाधिकारी ने ऐसे मार्गों पर सड़क सुरक्षा संबंधी कार्य कराने के निर्देश दिए, जिससे संभावित दुर्घटना को रोका जा सके। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि सड़कों पर अनफिट वाहन नहीं चलने चाहिए। यह भी सुनिश्चित किया जाए कि विद्यालयों में भी अनफिट वाहन संचालित ना हो।पुलिस अधीक्षक ने कहा कि हमारा दायित्व है कि अभियान चलाकर वाहनों की चेकिंग कराई जाए, पुलिस प्रशासन द्वारा इसमें पूरा सहयोग किया जाएगा। गड्ढा मुक्ति का कार्य भी किया जा रहा है इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खाड़िया, अपर पुलिस अधीक्षक आयुष श्रीवास्तव समेत तमाम अधिकारी कर्मचारी  उपस्थित रहे।

JAUNPUR NEWS IN HINDI वही दूसरी तरफ 30 जून को डीएम की अध्यक्षता में आजमगढ़-वाराणसी राजमार्ग संबंधी मुआवजे के प्रकरण के निस्तारण के सम्बन्ध में बैठक भी कलेक्ट्रेट सभागार में  हुई। बैठक में जिलाधिकारी के द्वारा अवगत कराया गया कि आजमगढ़-वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग के निर्माण के दौरान वर्ष 2013 से भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया चल रही थी, किन्ही कारणों से किसानों तथा एनएचएआई के मध्य मुआवजे के निर्धारण को लेकर गतिरोध चल रहा था। उन्होंने कहा कि किसानों को न्यायोचित मुआवजा मिल सके इस हेतु तीन गांव का अभिनिर्णय किया जा चुका है तथा अन्य सभी गांवों में अभिनिर्णय की प्रक्रिया चल रही है, दोनो पक्षों को सुनते हुए न्यायोचित निर्णय किया जाएगा जिससे आने वाले समय में शीघ्र राष्ट्रीय राजमार्ग का निर्माण किया जा सके तथा किसानों और एनएचएआई के मध्य जो गतिरोध है उसे समाप्त किया जा सके। लम्बित मुआवजे के प्रकरण के निस्तारण के लिए एनएचएआई और किसानों के मध्य कई बार बैठक कराया गया है और पूरे प्रकरण को उच्च अधिकारियों से भी अवगत कराया गया। उन्होने कहा कि जो दर निर्धारित किया गया है अभिनिर्णय के पश्चात सम्पूर्ण धनराशि सम्बन्धित किसान के खाते में हस्तान्तरित कर दी जाएगी।उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जी का निर्देश है कि इसमें किसी भी बिचैलिए का हस्तक्षेप नही होना चाहिए। उन्होने सभी किसानों का आश्वस्त कराया कि उन्हे यथोचित मुआवजा दिया जाएगा। जिलाधिकारी ने कहा कि जनहित के कार्यो को प्रत्येक अधिकारी गम्भीरता से लें यह राजमार्ग बन जाने से सभी किसानों, आम जनमानस को आवागमन में सुविधा होगी तथा उस क्षेत्र का तीव्र गति से विकास भी हो सकेगा।