JAUNPUR NEWSश्रेष्ठा गुप्ता ने NEET परीक्षा किया पास,डॉक्टर बनेंगी
Shrestha Gupta passed the NEET exam, will become a doctor
JAUNPUR NEWS खेतासराय (जौनपुर) कस्बा की होनहार छात्रा श्रेष्ठा गुप्ता ने राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET) 2025 में 720 में से 554 नम्बर पाकर आल इंडिया रैंक 11074 प्राप्त कर जिले का नाम गौरवांवित किया है। उनकी इस उल्लेखनीय उपलब्धि से क्षेत्र में खुशी की लहर है और शिक्षा जगत में भी इसे प्रेरणास्रोत बताया जा रहा है। श्रेष्ठा ने कठिन परिश्रम, नियमित अभ्यास और आत्मविश्वास के बल पर इस प्रतिष्ठित परीक्षा को सफलता पूर्वक उत्तीर्ण किया। उन्होंने NEET जैसी कठिन परीक्षा में बेहतरीन प्रदर्शन कर यह सिद्ध कर दिया कि समर्पण और निरंतरता से किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है।
श्रेष्ठा गुप्ता की प्रारंभिक शिक्षा केंद्रीय विद्यालय वाराणसी से और कक्षा 9 से 10 तक शिव ज्योति कोटा राजस्थान से तथा कक्षा 11 व 12 की परीक्षा यूएसएम दिल्ली से विज्ञान वर्ग में 12वीं की परीक्षा प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण की थी। मेडिकल क्षेत्र में जाने का सपना उन्होंने बचपन से ही देखा था, और उसी दिशा में उन्होंने अपने लक्ष्य को स्पष्ट रखा। वे प्रतिदिन निर्धारित समयानुसार पढ़ाई करती थीं और कठिन विषयों पर विशेष ध्यान देती थीं। उनकी इस उपलब्धि पर माता-पिता, शिक्षकगण एवं मित्रों ने हर्ष व्यक्त किया है। श्रेष्ठा के पिता डॉ. अमलेंद्र गुप्ता ने बताया कि, श्रेष्ठा बचपन से ही पढ़ाई में गंभीर रही है और उसे डॉक्टर बनने का जुनून था। उसने अपनी मेहनत से हमारा और जिले का नाम रोशन किया है।
श्रेष्ठा ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, शिक्षकों और मार्गदर्शकों को दिया है। उन्होंने कहा, यह सफलता अकेले मेरी नहीं है। मेरे माता-पिता ने हर कदम पर मेरा साथ दिया। मेरे शिक्षकों ने मुझे हमेशा प्रेरित किया और सही दिशा में मार्गदर्शन दिया। श्रेष्ठा अब देश के किसी प्रतिष्ठित मेडिकल कॉलेज में MBBS की पढ़ाई करके एक कुशल डॉक्टर बनने का सपना पूरा करना चाहती हैं। उनका उद्देश्य न केवल एक सफल चिकित्सक बनना है, बल्कि ग्रामीण क्षेत्रों में सेवा देकर समाज को कुछ लौटाना भी है।
उनकी इस उपलब्धि से जौनपुर ही नहीं, बल्कि पूरे उत्तर प्रदेश के विद्यार्थियों के लिए यह संदेश जाता है कि लगन, अनुशासन और धैर्य से किसी भी बड़े लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है। डॉ.शौकत खान, डॉ.आलोक पालीवाल, दीपक गुप्ता प्रबंधक रामदेव विद्या मंदिर गुरैनी, डॉ. अरविन्द गुप्ता, मनीष गुप्ता भाजपा नेता, नवीन चतुर्वेदी, डॉ. सालिम, डॉ. प्रमोद भारद्वाज, सुभाष कुशवाहा भाजपा नेता, विनोद साहू पत्रकार, आनंद बरनवाल, अनूप गुप्ता समेत आदि लोगों ने बधाई देते हुए शुभकामनाएं दी है।
जय माँ विंध्यवासिनी दुर्गा पूजा समिति के सदस्यों ने किया प्रेरक योगदान
खेतासराय (जौनपुर) विश्व रक्तदान दिवस के अवसर पर शनिवार को जय माँ विंध्यवासिनी दुर्गा पूजा समिति के सदस्यों ने मानवीय संवेदनाओं का परिचय देते हुए तीन यूनिट रक्तदान किया। समिति के सदस्यों ने स्थानीय ब्लड बैंक में पहुंचकर स्वेच्छा से रक्तदान किया और समाज को सेवा व सहयोग का संदेश दिया।
इस अवसर पर भाजपा मण्डल महामंत्री मनीष धर्मरक्षक ने कहा कि रक्तदान महादान है। इससे न केवल किसी ज़रूरतमंद की जान बचाई जा सकती है, बल्कि यह समाज में सहयोग व एकजुटता की भावना को भी मजबूत करता है।
समिति के अन्य सदस्यों ने भी नियमित रक्तदान करने का संकल्प लिया और लोगों से अपील की कि वे भी आगे आकर इस पुनीत कार्य में भाग लें। कार्यक्रम के अंत में ब्लड बैंक की ओर से रक्तदाता वंश श्रीवास्तव, विशाल साहू व दीपक देवंशी को प्रमाणपत्र व प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया गया।
has given instructions to install AC in the emergency room of the district hospital. dm jaunpur
JAUNPR NEWS जौनपुर :DM JAUNPUR डॉ० दिनेश चंद्र ने आज जिला चिकित्सालय का औचक निरीक्षण किया निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी के द्वारा चिकित्सालय के इमरजेंसी कक्ष पैथोलॉजी कक्ष,आयुष्मान विभाग का निरीक्षण किया गया।इमरजेंसी कक्ष के निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने ए.सी. लगाने हेतु निर्देशित किया।उन्होंने पैथोलॉजी कक्ष में समस्त जांचों के बारे में जानकारी ली गई। जिलाधिकारी ने मरीजों से सीधे संवाद करते हुए उनसे अस्पताल में दिए जाने वाले स्वास्थ्य सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। आयुष्मान विभाग के निरीक्षण के दौरान उन्होंने आयुष्मान मित्र को निर्देशित किया कि आयुष्मान कार्ड धारक मरीजों का काउंसलिंग कर संख्या बढ़ाई जाए। रक्तदाता दिवस के अवसर पर अमर उजाला एवं मेडिकल कॉलेज जौनपुर के तत्वाधान में जिलाधिकारी द्वारा रक्तदाता को उत्साहित किया गया एवं अधिक अधिक संख्या में रक्तदान करने की अपील की गई।
Anish Rajpal of Jaunpur passed the NEET exam, wave of happiness in the district :
NEET RESULT 2025 JAUNPUR : जौनपुर के होनहार छात्र अनीश राजपाल ने नीट की परीक्षा पास कर के न केवल अपने परिवार बल्कि जनपद जौनपुर का नान रोशन किया है इस छात्र की सफलता क्षेत्र के छात्रों के लिए प्रेरणा स्रोत है ।
धर्मापुर क्षेत्र के कमरुद्दीनपुर गांव निवासी राजेश कुमार पाल के पुत्र अनीश आल इंडिया में 12871 वीं रैंक है 720 में 549 अंक हासिल कर जनपद का नाम रोशन किया है। अनीश के पिता सोशल ऑडिट विभाग में प्रभारी जिला समन्वयक है माता सरोज पाल गृहणी है । अनीश अपनी इस सफलता का श्रेय अपने गुरु शिक्षक, परिवार के बड़े बुजुर्ग और माता – पिता को दिया है।
रास्ट्रीय एजेंसी NTA की तरफ से नेशनल एलीजिबिटी कम एंट्रेस टेस्ट अंडर ग्रेजुएट NEET UG 2025 के रिजल्ट में अनीश के परसेंटाइल की बात करे तो 994153397 है। अनीश की इस क़ामयाबी से क्षेत्र के छात्रों में उत्साह है तो वही अनीश के घर पर लोगो का जमावड़ा है एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशिया मना रहे है । परिवार वाले भी अपने बेटे की इस सफलता पर गदगद है।
ऑल इंडिया की बात करे तो 2025 इस वर्ष नीट यूजी की परीक्षा में राजस्थान के महेश कुमार ने टॉप किया है। मध्यप्रदेश के उत्कर्ष ने दूसरा स्थान हासिल किया है। तीसरे स्थान पर महाराष्ट्र के कृषग जोशी है।
चौथा स्थान मृणाल किशोर झा दिल्ली , पांचवे स्थान पर अविका अग्रवाल दिल्ली ,छठवे स्थान पर जेनिल विनोद भाई भयानी गुजरात,सातवें स्थान पर केशव मित्तल पंजाब, आठवें स्थान पर झा भव्य चिराग, नवां स्थान हर्ष केदावत दिल्ली ,दसवाँ स्थान महाराष्ट्र के आरव अग्रवाल ने हासिल किया है।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी समस्त जनपद, उत्तर प्रदेश उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद के नियंत्रणाधीन वीण संचालित विद्यालयों/मान्यता प्राप्त विद्यालयों में ग्रीष्म अवकाश के संबंध में। 26.12 24 का सन्दर्भ ग्रहण करने का कष्ट करें, जिसके उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद के नियंत्राणाधीन संचालित विद्यालयों / मान्यता प्राप्त विद्यालयों में दिनांक 20.05.2025 से दिनांक 15.06.2025 तक की ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित किया गया है।
वर्तमान में अत्याधिक गर्मी एवं हीट-वेव के दृष्टिगत दिनांक 30.06.2025 तक विद्यालय में पठन पाठन हेतु छात्र-छात्राएँ विद्यालय में उपस्थित नहीं होंगे। दिनांक 01.07.2025 से पठन पाठन हेतु छात्र-छात्राएँ नियमित रूप से विद्यालय में उपस्थित रहेंगे। दिनांक 16.06.2025 से विद्यालय परिषद के पत्रांक बे०शि०प०/15520-693/2024-25 दिनांक 26.12.2024 में निर्धारित समय / सारिणी के अनुसार ही संचालित किये जायेंगे तथा शिक्षक/शिक्षामित्र / अनुदेशक / शिक्षणेत्तर कर्मचारी विद्यालय में उपस्थित रहकर शैक्षणिक, प्रशासकीय एवं अन्य कार्यों को पूर्ण करेंगे।
मान्यता प्राप्त विद्यालयों हेतु विद्यालय प्रबन्ध समिति यथावश्यक निर्णय लेने के लिये अधिकृत होगी। कृपया उक्त आदेश का अनुपालन करना सुनिश्चित करें।
शुद्धता व स्वाद की गारंटी के साथ राजू स्वीट्स का शुभारंभ, भगवताचार्य गोपीनाथ त्रिपाठी ने कराया उद्घाटन
शाहगंज (जौनपुर) नगर के रामलीला भवन चौराहा, मेंन रोड स्थित ‘राजू स्वीट्स नमकीन एंड स्नैक्स’ का भव्य उद्घाटन शुक्रवार को विधिवत मंत्रोच्चार के साथ सम्पन्न हुआ। उद्घाटन विख्यात मानस कोकिल भगवताचार्य पंडित गोपीनाथ त्रिपाठी के कर-कमलों द्वारा किया गया। इस अवसर पर क्षेत्रीय जनों में विशेष उत्साह देखा गया।
प्रोपराइटर राजू मोदनवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि इस प्रतिष्ठान में ग्राहकों को शुद्ध, ताजगीपूर्ण एवं गुणवत्तापरक मिठाई एवं नमकीन की सेवा दी जाएगी। उन्होंने कहा कि “ग्राहकों की संतुष्टि ही हमारा प्रथम उद्देश्य है, और हम पूर्ण स्वच्छता के साथ स्वाद की परंपरा को आगे बढ़ाएंगे।”
शुभारंभ अवसर पर मनीष जायसवाल, सानू अग्रहरि, देवी प्रसाद चौरसिया मंटू, दीपक अग्रहरि, प्रथम यादव, नवीन मोदनवाल एवं कमलेश अग्रहरि जैसे गणमान्य जन उपस्थित रहे। सभी ने राजू स्वीट्स नमकीन एंड स्नैक्स की सेवा, गुणवत्ता व नवाचार की खुले दिल से सराहना की। स्थानीय लोगों में मिठाई प्रेमियों के लिए यह प्रतिष्ठान एक नई सौगात के रूप में देखा जा रहा है।
जौनपुर(जफराबाद)आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने से कोई भी असुविधा आड़े नहीं आ सकती। मेहनत और लगन के बल सफलता की बुलंदियों की बुलंदियां हासिल कर गांव व प्रदेश का नाम रोशन कर रहे हैं। कचगांव निवासी नरेंद्र प्रसाद मिश्रा के पुत्र विशाल मिश्रा( 22) वर्ष एसबीआई बैंक में पीओ के पद पर चयन हुआ है। परिजनों में खुशी का माहौल है । विशाल की यह बड़ी सफलता है।ग्रामीणों का कहना है कि विशाल ने मेहनत से पढ़ाई करके गांव व प्रदेश का नाम देश में रोशन किया है। विशाल मिश्रा की माध्यमिक शिक्षा प्रकाश ग्लोबल से ग्रहण किए हैं ।
विशाल कि सफलता पर पिता नरेंद्र प्रसाद व माता क्षमा मिश्रा फूले नहीं समा रहे हैं। उन्होंने बताया कि प्रकाश ग्लोबल से इंटर तक की शिक्षा ग्रहण किए।इसके बाद बीएचयू से बीए व एम ए की शिक्षा ग्रहण किया । वह हमेशा से मेहनत करता है जिससे यह सफलता प्राप्त हुआ।इनके दादा स्व राधे मोहन मिश्रा राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित थे।उनका प्रभाव पर बच्चों पर पढ़ रहा है। इस सफलता पर महेंद्र मिश्रा, सत्येन्द्र, सत्य प्रकाश मिश्रा, राजेश, संतोष, मनोज, सहित अन्य लोगों ने बधाई दिया
Jaunour News जौनपुर. वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो0 वंदना सिंह की अध्यक्षता में संबद्ध महाविद्यालय के प्राचार्यों के साथ समर्थ पोर्टल के माध्यम से प्रवेश के लिए ऑनलाइन मीटिंग संपन्न. कुलपति प्रो. वंदना सिंह ने कहा कि किसी भी कॉलेज में प्रवेश के लिए विश्वविद्यालय के समर्थ पोर्टल से रजिस्ट्रेशन कराना अनिवार्य है इसके बिना प्राचार्य अपने कॉलेज में किसी भी बच्चों का प्रवेश नहीं ले पाएंगे
उन्होंने प्राचार्यों से कहा कि नव प्रवेशी बच्चों का रजिस्ट्रेशन विश्वविद्यालय के समर्थ पोर्टल के माध्यम जल्द से जल्द से कराना सुनिश्चित करें. नोडल अधिकारी प्रवेश समर्थ प्रो. मिथिलेश सिंह ने पूरे रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को विश्वविद्यालय के समर्थ पोर्टल पर करके दिखाया. इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलसचिव महेंद्र कुमार, परीक्षा नियंत्रक डॉ. विनोद कुमार सिंह, उपकुलसचिव अमृतलाल,अजीत सिंह तथा बबीता सिंह समेत अन्य उपस्थित रहे.
Weather Today, it will rain in the districts around Purvanchal including Jaunpur
Weather Today Jaunpur मौसम की भविष्यवाणी। जौनपुर आसपास पूर्वांचल तथा उत्तरी भारत में प्रचंड और विकराल गर्मी का आज आखिरी दिन है दोपहर में फिर प्रचंड गर्मी और धूप रहेगी लेकिन बादलों का आना-जाना बढ़ता चला जाएगा ।
कल अर्थात 14 जून से जौनपुर और इसके आसपास के सभी जिलों में दूसरी मानसूनी लहर से बूंदाबांदी हल्की वर्षा कहीं-कहीं अच्छी वर्षा बिजली की गरज चमक वज्रपात के साथ झंझा झकोर घन गर्जन वारिद माला के साथ प्रारंभ हो जाएगी कहीं कम तो कहीं अधिक लेकिन वर्ष का क्रम शुरू हो जाएगा
मौसम विभाग आज स्काई वेदर के सारे अनुमान ग्रस्त हो गए जब किए लोग लाखों रुपया वेतन पाते हैं और उपग्रह से लेकर लाखों करोड़ों रुपए के यंत्र इनके पास रखे हुए हैं इन्होंने कल ही पूरे प्रदेश में अर्थात 12 और 13 जून को आंधी तूफान बवंडर और प्रचंड वर्ष की भविष्यवाणी कर दी जो सभी समाचार पत्रों में मोटे-मोटे हेडलाइंस में छापी गई थी और उन्हें अपना यह आकलन वापस लेना पड़ा
हमारे अलका शिप्रा वैष्णवी केंद्र के द्वारा जो भविष्यवाणी 5 जून को की गई थी वह एक-एक अक्षर सही हुई और आज अर्थात 13 तक भयंकर और महा प्रचंड गर्मी पसीना और उम्र से सब की तेरही हो चुकी है
प्रतीक्षा की घड़ियां आज शाम तक समाप्त हो जाएंगे हवा में धीरे-धीरे नामी और ठंडापन बढ़ता जाएगा और कल दिन बीते हर जगह शरीर को खिला देने वाली मानसूनी वर्षा शुरू हो जाएगी इसलिए आवाज और खेल लीजिए और एक बार फिर लगातार 48 वर्षों से हमारे केंद्र की भविष्यवाणी सही होगी जो 99 परीक्षित की दर से सही हुई जो दुनिया का एक नौंवा आश्चर्य है
आज तो हमारी भविष्यवाणी सही होने की शुभकामना हमारे शत्रु और आलोचक गण ऊपर से मित्र अंदर से महान शत्रु आस्तीन के सांप और प्रेजेंट ईर्ष्या द्वेष जलन रखने वाले लोग भी कर रहे होंगे और इसी के साथ लगातार 10 दिनों की भयानक झुलसा देने वाली और पसीने से डर कर देने वाली और खोपड़ी हिला देने वाली गर्मी धीरे-धीरे समाप्त हो जाएगी
हमारे अलका शिप्रा वैष्णवी ज्योतिष मौसम पूर्वानुमान और विज्ञान अनुसंधान केंद्र के अनुसार अभी भयंकर गर्मी और अग्नि वर्षा एक दिन अर्थात आज 13 जून तक तक जारी रहेगी जो कि हमने 15 दिन पहले कई समाचार पत्रों में लिख दिया था
जबकि भारतीय मौसम विभाग और स्काई वेदर आज से ही जौनपुर सहित पूरे उत्तर प्रदेश और पश्चिमी उत्तरी भारत में आंधी तूफान वर्षा दिखा रहा है 5 जून से 13 जून तक आग उगलता रहेगा सूर्य आसमान से बरसेगी आज पारा होगा 44 के पार मच जाएगा हाहाकार 13 के पहले नहीं होना है उद्धार 14 जून से मौसम बदलने और वर्षा होने की प्रबल संभावना बन रही है वैसे मौसम का परिवर्तन कल अर्थ 13 जून से दिखना शुरू हो जाएगा
आज का अधिकतम तापमान 44.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 32डिग्री सेल्सियस रहेगा हल्के-फुल्के बादलों के अलावा प्रचंड तेज धूप और भीषण गर्म मौसम रहेगा वर्षा की संभावना नहीं है । अचानक कुछ क्षेत्रों में बादल के साथ बूंदाबांदी हो सकती है यद्यपि इसकी संभावना बहुत कम है
पूर्वी हवा होने के कारण या गर्मी 49 डिग्री के समान असर करेगी गर्मी सूचकांक अर्थात हिट इंडेक्स 50 के आसपास होनेसे पूरा जन जीवन अभी दो दिनों तक बुरी तरह अस्त-व्यस्त रहेगा अब देखना है कि खरबो रूपयों के आश्चर्यजनक मौसम यंत्रों और उपग्रह से सुसज्जित भारतीय मौसम विभाग और स्काई वेदर की भविष्यवाणी सही होती है या कुछ सावधानियां और ज्योतिष पंचांग और भारतीय कहावत पर आधारित हमारे केंद्र की 15 दिन पहले की भविष्यवाणी सही होती है
कल के बारे में अनुमान है कि अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा कल भी खुली धूप और साफ चटक मौसम होगा कहीं-कहीं बादल हो सकते हैं वर्ष की कोई विशेष संभावना नहीं है लेकिन यह याद रखने की बात है कि कभी भी और कहीं भी अचानक तेज हवा वज्रपात आंधी तूफान के साथ मौसम बदल सकता है और हल्की वर्षा हो सकती है।
हवा की दिशा परिवर्तित होती रहेगी मुख्य रूप से पूर्वी रहेगी और हवा की गति 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटा के आसपास रहेगी वायुमंडल में आर्द्रता की मात्रा 25 से 70% के बीच रहेगी पूर्वी हवा होने के कारण वास्तविक गर्मी और तापमान 5 डिग्री अधिक प्रतीत होता 43 डिग्री सेल्सियस ऐसा लगेगा मानो हम 48 डिग्री तापमान में रह रहे हैं न्यूनतम तापमान 32 डिग्री होने से रात को सोना असंभव हो जाएगा
वायु गुणवत्ता सूचकांक 100 से 200 के बीच रहेगा जबकि पराबैंगनी किरणों का स्तर 7 से 11 के बीच रहेगी जो बहुत खतरनाक है वायु प्रदूषण और प्रदूषण कारकों की मात्रा मध्यम रहेगी
अचानक आंधी बवंडर के साथ वर्षा हो जाए तो अलग बात जौनपुर और आसपास के सभी पूर्वांचल के जिलों में और उत्तरी भारत के अनेक भागों में यह प्रचंड सुपर अर्थात महान तापलहर सब कुछ झुलसाकर हाहाकार मचा का पूर्वी हवा में नया कीर्तिमान स्थापित करते हुए 13 जून के आसपास धीरे-धीरे सुधार पर आ जाएगी और 13 -14 जून को जौनपुर सहित कई भागों में वर्षा होने की प्रबल संभावना बन रही है आज और कल बेहद सावधान रहना है।
मानसून का पहला कमजोर चक्र जौनपुर उत्तर प्रदेश पूर्वांचल से जा चुका है और अभी यह दक्षिण भारत महाराष्ट्र से लेकर उड़ीसा बंगाल पूर्वोत्तर भारत में घनघोर वर्षा कर रहा है अगला मानसूनी चक्र 14 से सकरीहोकर 21 तक वर्षा करेगा तब तक बहुत ही प्रचंड भयंकर गर्मी झेलना पड़ेगा।
केरल से मुंबई तक नया मानसूनी चक्र 11 से 12 के बीच विकसित होगा और केरल कर्नाटक गोवा तमिलनाडु आंध्र प्रदेश तेलंगाना उड़ीसा महाराष्ट्र मुंबई नालासोपारा वसई विरार दहानू रोड सूरत अहमदाबाद वापी वलसाड पुणे ठाणे नवी मुंबई कांदिवली बोरीवली मुलुंड हर जगह भारी से बहुत भारी वर्षा 12 जून तक प्रारंभ हो जाएगी और लोगों को बहुत राहत मिलेगी उत्तर भारत और जौनपुर वासियों को 14 जून तकिया खुशखबरी प्राप्त होगी
डॉ दिलीप कुमार सिंह मौसम विज्ञानी ज्योतिष शिरोमणि एवं निदेशक अलका शिप्रा वैष्णवी ज्योतिष मौसम पूर्वानुमान एवं विज्ञान अनुसंधान केंद्र जौनपुर कल 2:24 पर अधिकतम तापमान 44.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।
अंत में हमेशा की तरह हमारी ही भविष्यवाणी सही होगी मौसम विभाग के अनुसार तो आज जौनपुर और उत्तर प्रदेश में वर्ष होनी चाहिए थी जो पूरी तरह गलत हुई इसी तरह लापरवाही पूर्व काम करने वाले सरकारी विभाग और अनुमान पर चलने वाले निजी विभाग लगातार फेल होते रहेंगे क्योंकि यह लोग कड़ी धूप आंधी तूफान में बाहर निकाल कर काम नहीं करते केवल एयर कंडीशनर रूम में यंत्रों को देखकर जो भी उल्टा सीधा मन में आता है हनुमान व्यक्त कर देते हैं जौनपुर में इंटरनेट पर आधारित कुछ तथा कथित बड़े समाचार पत्रों का तापमान 42 डिग्री सेल्सियस पर नहीं हुआ जबकि इस बार पांच बार जौनपुर का तापमान 45 डिग्री पार किया है।
भदोही! ज्ञानपुर श्रम विभाग तथा मानव संसाधन एवं महिला विकास संस्थान व न्याय नेटवर्क के सयुक्त रूप से एक कार्यशाला का आयोजन किया गया जिसमें श्रम विभाग द्वारा इस कार्यक्रम का संचालन किया गया जिसमें इंद्रजीत तिवारी जी ने सभी अधिकारी गण का माल्यार्पण कराया गया जिसमें जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव, चाइल्ड लाइन, CWC अध्यक्ष, श्रम विभाग , ईट भट्ठा संघ के अध्यक्ष और इस गोष्ठी में मौजूद रहे जिसमें श्रम प्रवर्तन अधिकारी द्वारा यह बताया गया कि सभी बच्चों को शिक्षा से जोड़ने का कार्य किया जाए तथा CWC अध्यक्ष महोदय ने बताया कि जब भी कहीं से भी मजदूर आए तो उन मजदूरों के जो बच्चे हैं उनका नामांकन सरकारी नजदीकी विद्यालय में करवाया जाए ताकि जिससे बाल श्रम का खतरा कम होने का असर रहता है जब बच्चे शिक्षा से जुड़ेंगे तो बाल श्रम काम होता चला जाएगा इसी कड़ी में मानव संसाधन एवं महिला विकास संस्थान तथा न्याय नेटवर्क मनोज कुमार पाल जी द्वारा बताया गया कि जो भी मजदूर कहीं से आ रहे हैं उनके बच्चे नजदीकी विद्यालय में नामांकित हो और जो श्रमिक आए हुए हैं उनके लिए एक डायरी सुनिश्चित हो की जो भी मजदूर आए उनका लेखा-जोखा उसे डायरी पर हो जिसमें जिला बंधुआ निगरानी समिति के सदस्य श्री बृजेश कुमार बनवासी जी ने बताया कि हम अपने माध्यम से सभी वनवासी बस्तियों में जाकर के उन लोगों को जागरुक करते हैं ताकि उनके बच्चे नियमित स्कूल जाएं कहीं जाने से पहले अपने ग्राम प्रधान को सूचित करें कि वह किस जगह जा रहे हैं और जब अपने परिवार के साथ अपने बच्चों को लेकर जा रहे हैं तो उसी जगह अपने बच्चों का नामांकन कारण ताकि वह शिक्षा से वंचित न रह सके जिसमें ईट भट्ठा संघ के अध्यक्ष मिठाई लाल दुबे जी ने बताया कि अब यह सुनिश्चित किया जाए की सभी ईट भट्टे पर पानी की व्यवस्था हो शौचालय की व्यवस्था हो रहने की व्यवस्था हो हिसाब किताब की व्यवस्था सुनिश्चित हो और उनके जो बच्चे हैं नजदीकी विद्यालय में नामांकित हो यदि जो भी ईट भट्ठा पर कोई भी बच्चा कार्य करते हुए यदि मिला तो श्रम विभाग द्वारा उस पर कार्यवाही की जाएगी। इस कार्यक्रम में सभी लोगों को बधाई देते हुए कार्यक्रम का समापन हुआ जिसमें संस्था द्वारा अजय कुमार यादव, बृजेश बनवासी, और मनोज कुमार पाल तथा श्रम विभाग से इंद्रजीत तिवारी, वीरेंद्र यादव, दीपक तथा रामविलास, सोनी चौरसिया प्रभारी चाल्ड लाइन, सीमा सिंह, उपासना हेड कास्टेबल तथा संदीप दुबे विधिक सलाहकार, हरिलाल पाल टास्क फोर्स मेंबर आदि लोग मौजूद रहे।