रूखसाना कमाल16वें केंद्रीय वित्त आयोग की बैठक में शामिल हुईं नगर पंचायत अध्यक्ष
JAUNPUR NEWS जौनपुर। 16वें केंद्रीय वित्त आयोग द्वारा नगर निगम, नगर पालिका एवं नगर पंचायत को और कैसा बेहतर बनाया जाए इसको लेकर लखनऊ में आवश्यक बैठक नगर निगम के महापौर, नगर पालिका अध्यक्ष व नगर पंचायत अध्यक्ष की उपस्थिति में सम्पन्न हुई। इस बैठक में पूर्वांचल की एकमात्र मड़ियाहूं नगर पंचायत अध्यक्ष रूखसाना कमाल को भी आमंत्रित किया गया था। बैठक में वाराणसी, गोरखपुर, पीलीभीत, देवरिया, महोबा, कानपुर देहात, लखनऊ, गाजियाबाद व बलिया के अध्यक्षगण भी मौजूद थे। मड़ियाहूं नगर पंचायत अध्यक्ष रूखसाना कमाल ने 16वें केंद्रीय वित्त आयोग के समक्ष अपने कार्यकाल का लेखा-जोखा प्रस्तुत करने के साथ-साथ मड़ियाहूं नगर पंचायत में और बेहतर कार्य किया जा सकता है, रिपोर्ट कार्ड अध्यक्ष के सामने पेश किया। 15वें वित्त आयोग में आने वाली समस्याओं के बारे में भी विस्तृत जानकारी पेश की।
रूखसाना कमाल ने बताया कि वे निर्दल प्रत्याशी के रूप में जनता के आशीर्वाद से लगातार दूसरी बार मड़ियाहूं नगर पंचायत की अध्यक्ष चुनी गईं और आज केंद्रीय वित्त आयोग के समक्ष अपना लेखा-जोखा पेश कर रही है। उन्होंने केंद्रीय वित्त आयोग के अध्यक्ष से मांग किया कि मड़ियाहूं नगर पंचायत को और बेहतर व आदर्श कैसे बनाया जाए, इसके लिए हम लोग मिलकर सरकार की योजनाओं को लागू करते हुए जनता व जनप्रतिनिधियों के साथ मिलकर काम कर रहे हैं। प्रदेश की सभी सरकारी योजनाओं का लाभ जहां जनता को दिया जा रहा है वहीं केंद्र सरकार द्वारा कई योजनाओं का लाभ भी हम लोग जनता को देने में जुटे हैं। गौरतलब है कि पूरे उत्तर प्रदेश से 10 नगर निगम, नगर पालिका और नगर पंचायत अध्यक्षों को ही इस बैठक में आमंत्रित किया गया था जिसमें भाजपा व उनके गठबंधन के अध्यक्ष ही मौजूद थे। रूखसाना कमाल एकलौती निर्दल महिला नगर पंचायत अध्यक्ष इस बैठक में मौजूद थी, जिन्होंने मड़ियाहूं के विकास का संकल्प ले रखा है। JAUNPUR
JAUPUR NEWS । जौनपुर में घाटों पर विशेष सफाई अभियान: जलकुंभी और नालों की सफाई से मिलेगा स्वच्छ वातावरण
जौनपुर। शासन की मंशानुसार बरसात के मौसम से पहले शहर को स्वच्छ और जलभराव मुक्त बनाए रखने के उद्देश्य से जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र के निर्देश पर नगर पालिका परिषद जौनपुर द्वारा विशेष सफाई अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के अंतर्गत जहां एक ओर प्रमुख घाटों की सफाई की जा रही है, वहीं दूसरी ओर सभी नालों और नालियों की भी समय से पहले सफाई कराई जा रही है, जिससे बरसात में जल भराव की स्थिति उत्पन्न न हो। इस कार्य की निगरानी नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती मनोरमा रामसूरत मौर्या और अधिशासी अधिकारी पवन कुमार स्वयं कर रहे हैं।
नगर क्षेत्र के प्रमुख घाटों पर सफाईकर्मियों की टीम तैनात कर नालियों की सफाई, कूड़ा-कचरा निष्कासन, जल निकासी व्यवस्था को दुरुस्त किया जा रहा है। विशेष रूप से गोमती नदी के किनारे फैली जलकुंभी को मशीनों और सफाई मित्रों की सहायता से हटाया जा रहा है, जिससे नदी के प्रवाह में भी सुधार हुआ है। इस अभियान से श्रद्धालुओं और स्थानीय नागरिकों को साफ-सुथरे और सुरक्षित घाटों की सुविधा मिल सकेगी।
नगर पालिका अध्यक्ष मनोरमा मौर्या ने कहा कि जौनपुर शहर को स्वच्छ, सुंदर और जलभराव से मुक्त बनाना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने बताया कि यह अभियान केवल एक दिन का नहीं है, बल्कि इसे लगातार और नियमित रूप से जारी रखा जाएगा।
अधिशासी अधिकारी पवन कुमार ने बताया कि शहर की सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए नालों, नालियां एवं घाटों पर बृहद सफाई अभियान शुरू हो चुका है। सफाई व्यवस्था को स्थायी रूप से सुदृढ़ किया जाएगा।
जौनपुर। शाहगंज थाना क्षेत्र के निजमापुर स्थित जनसेवा केन्द्र के संचालक को चार पहिया वाहन सवार अज्ञात व्यक्तियों द्वारा आधार कार्ड से पैसा निकालने की बात को लेकर विवाद पर गोली मार दी गई है घायल जनसेवा केंद्र संचालक मोहम्मद सऊब के पैर में लगी
घटना स्थल पर पहुची पुलिस ने घायल जन सेवा केंद्र संचालक का मेडिकल जरवाते हुए शाहगंज के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया जहाँ इलाज चल रहा है। क्षेत्राधिकारी शाहगंज अजीत सिंह चौहान ने बताया कि मौके पर शांति ब्यवस्था कायम है पुलिस विधिक कार्यवाही में जुटी है।
Jaunpur News :विश्व पर्यावरण दिवस पर वृक्षारोपण संपन्न आज विश्व पर्यावरण दिवस पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जौनपुर के प्रांगण में प्रभारी जनपद न्यायाधीश एवं सचिन अतिरिक्त सत्र एवं जिला जज के द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम संपन्न हुआ इस वृक्षारोपण कार्यक्रम में न्यायिक अधिकारी गण चीफ डिफेंस काउंसिल अनिल कुमार सिंह डिप्टी चीफ डिफेंस काउंसिल डॉ दिलीप कुमार सिंह असिस्टेंट डिफेंस काउंसिल अनुराग चौधरी एवं प्रकाश तिवारी प्राधिकरण के कर्मचारी का और बड़ी संख्या में में वादकारी गण सुरक्षा कर्मी एवं अन्य लोग उपस्थित रहे।
JAUNPUR NEWS जौनपुर :अपराधियों पर अंकुश एवं प्रभावी नियन्त्रण बनाये रखने हेतु अभियान के क्रम में दिनांक-05.06.2025 को थाना सुरेरी पुलिस द्वारा 12 घण्टे के अन्दर चोरी गये माल के साथ अभियुक्त गिरफ्तार- पूर्व की घटना का संक्षिप्त विवरणः-04.06. की रात्रि में वादिनी मुकदमा निवासी पृथ्वीपुर नेबुअरिया थाना सुरेरी जनपद जौनपुर के घर से गोलू चौबे उर्फ शिवम चौबे पुत्र अशोक चौबे ग्राम नवलपुर थाना जंसा जनपद वाराणसी द्वारा घर के अन्दर आलमारी मे रखे गहने के डिब्बे में से गहना निकाल ही रहा था कि वादिनी मुकदमा द्वारा खट खट की आवाज सुनकर मौके पर पहुची तो वादिनी मुकदमा के शोरगुल की आवाज सुनकर गोलू चौबे उपरोक्त ने चांदी की 2 बिच्छीया जेब भरकर भाग गया। जिसके सम्बन्ध में वादिनी मुकदमा नगीना देवी पत्नी स्व0 मोहन पाण्डेय की लिखित तहरीर के आधार पर मु0अ0सं0-70/25 धारा-305 बीएनएस थाना सुरेरी जनपद जौनपुर बनाम गोलू चौबे उर्फ शिवम चौबे पुत्र अशोक चौबे ग्राम नवलपुर थाना जंसा जनपद वाराणसी के पंजीकृत किया गया।
दिनांक-05.06.2025 को उ0नि0 श्री अम्ब्रीश कुमार सिंह, उ0नि0 सत्येन्द्र कुमार सिंह, हे0का0 रामाशीष यादव व हे0का0 अनवर अहमद थाना सुरेरी जनपद जौनपुर द्वारा मुकदमा उपरोक्त में वांछित अभियुक्त गोलू चौबे उर्फ शिवम चौबे पुत्र अशोक चौबे ग्राम नवलपुर थाना जंसा जनपद वाराणसी को मुखबिरी सूचना पर ग्राम मुरारपुर कमरुद्दीनपुर थाना सुरेरी जनपद जौनपुर से मय चोरी गये माल के साथ समय करीब 14.20 बजे अभियुक्त उपरोक्त को गिरफ्तार कर थाना स्थानीय पर लाकर अन्य अग्रिम विधिक कार्यवाही किया जा रहा है। पूछताछ का विवरणः- गिरफ्तार अभियुक्त द्वारा पूछताछ में बताया गया कि पृथ्वीपुर नेबुअरिया थाना सुरेरी जनपद जौनपुर के घर में रखे आलमारी को खोलकर डिब्बे में रखे गहना मे से 02 बिछिया चुराकर लेकर भाग गया था व पिछले माह घाघरपुर से धीरज मिश्रा के करकट से 12 पीस गाटर भी मैने ही चुराया था।
विश्व पर्यावरण दिवस पर वृक्षारोपण कर पर्यावरण संतुलन का दिया संदेश
खेतासराय (जौनपुर):- विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर अब्दुल अज़ीज़ अंसारी डिग्री कॉलेज, मज़डीहा में वृक्षारोपण कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय की प्रबंधक कहकशां खान ने पीपल का पौधा लगाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। एनएसएस प्रभारी द्वारा नीम का पौधा लगाया गया तथा उपस्थित प्रवक्ताओं एवं छात्र-छात्राओं ने भी विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपित किए।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महाविद्यालय की प्रबंधक ने कहा, वर्तमान समय में जलवायु परिवर्तन और प्रदूषण की बढ़ती समस्या का समाधान केवल अधिक से अधिक वृक्षारोपण और पर्यावरण संरक्षण के माध्यम से ही संभव है। पेड़ केवल ऑक्सीजन ही नहीं देते, बल्कि पृथ्वी के संतुलन को बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। हमें अपनी आने वाली पीढ़ियों के लिए एक स्वच्छ, हरा-भरा और सुरक्षित पर्यावरण छोड़ना है। इसके लिए यह आवश्यक है कि प्रत्येक व्यक्ति वर्ष में कम से कम एक पौधा अवश्य लगाए और उसकी देखभाल भी करे। इस अवसर पर सचिव मिर्ज़ा अज़फ़र बेग डॉ0 सलीम खान, प्रवक्ता डॉ. सिमी, आशीष कुमार अस्थाना, लालचन्द्र, अनुराग यादव आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन प्राचार्य एनपी उपाध्याय ने किया।
इसी कड़ी में एक पेड़ मां के नाम,मुहिम में शाहगंज वन विभाग के अधिकारियों ने वन क्षेत्राधिकारी राकेश कुमार के नेतृत्व में क्षेत्र के गूजर ताल, नौली में भी वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया, जिसमें ग्राम प्रधान रोशन लाल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उनके साथ बड़ी संख्या में ग्रामीण, शाहगंज रेंज के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। इस अवसर पर पीपल, बरगद व नीम के साथ-साथ शीशम, कंजी, कदम्ब, आम आदि पौधों का सामूहिक रूप से रोपण किया गया। कार्यक्रम में प्रधान रोशन लाल को वन क्षेत्राधिकारी शाहगंज द्वारा आम का पौधा भेंट किया गया। वहीं रेंज अधिकारी ने उपस्थित जनसमूह को अधिक से अधिक वृक्ष लगाने के लिए प्रेरित किया और पर्यावरणीय संतुलन को बनाए रखने की आवश्यकता पर बल दिया। कार्यक्रम में जय हिंद यादव, ईश्वर चंद्र गोरख प्रसाद, सरिता यादव, दुर्गेश यादव सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
संदिग्ध हालात में किशोरी की मौत, विषाक्त पदार्थ खाने की आशंका
खेतासराय (जौनपुर) क्षेत्र के पोरईखुर्द गांव में एक किशोरी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से इलाके में सनसनी फैल गई है। बुधवार की रात 16 वर्षीय सोनम यादव की इलाज के दौरान जिला अस्पताल में मौत हो गई। मौत का कारण स्पष्ट न होने से मामला रहस्यमय बना हुआ है। चर्चा है कि किशोरी ने किसी विषाक्त पदार्थ का सेवन किया था, हालांकि इसकी पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही हो सकेगी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, सोनम यादव पुत्री रमेश यादव मूल रूप से पोरईखुर्द गांव की निवासी थी। वह अपने पिता के साथ पिछले कुछ वर्षों से मुंबई में रह रही थी और कुछ महीने पहले ही गांव आई थी। बुधवार की देर शाम अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई। परिजन आनन-फानन में उसे खेतासराय स्थित एक निजी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी नाजुक हालत को देखते हुए तुरंत जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल पहुंचने के कुछ ही देर बाद किशोरी ने दम तोड़ दिया।
मौत की सूचना मिलते ही खेतासराय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने परिजनों से पूछताछ शुरू कर दी है। हालांकि परिजन इसे एक सामान्य हादसा बता रहे हैं, लेकिन किशोरी की अचानक मौत और विषाक्त पदार्थ खाने की आशंका ने पूरे मामले को संदिग्ध बना दिया है।
इस सम्बंध में प्रभारी निरीक्षक रामाश्रम राय का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों की सही जानकारी हो सकेगी। फिलहाल सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस ने फिलहाल कुछ भी कहने से परहेज़ किया है, लेकिन किशोरी की संदिग्ध मौत ने कई सवाल जरूर खड़े कर दिए है।
साहित्यकार कल्याण, प्रकाशन अनुदान योजना में होगा मुफ्त इलाज
जौनपुर उत्तर प्रदेश हिंदी संस्थान राजर्षि पुरुषोत्तम दास टंडन हिंदी भवन 6 महात्मा गांधी मार्ग हजरतगंज लखनऊ द्वारा साहित्यकारों से प्रस्ताव आमंत्रित किए गए हैं जिसमें साहित्यकार कल्याण कोष योजना के अन्तर्गत विषम आर्थिक स्थितिग्रस्त साहित्यकारों को जिनकी वार्षिक आय (समस्त स्रोतों से) रुपये पांच लाख तक है तथा 60 वर्ष की आयु पूर्ण कर ली है। उन्हें अधिकतम रुपये पचास हजार तक अनावर्तक चिकित्सा हेतु आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु प्रस्ताव आमंत्रित किये जाते हैं। आवेदन के साथ तहसीलदार द्वारा जारी आय प्रमाण-पत्र एवं चिकित्सक का प्रमाण-पत्र, दो साहित्यकारों की संस्तुतियाँ संलग्न किया जाना अनिवार्य है।उक्त योजना की नियमावली एवं आवेदन पत्र का प्रारूप संस्थान कार्यालय से किसी कार्य दिवस में प्राप्त किया जा सकता है। संस्थान में प्रार्थना पत्र जमा करने की अन्तिम तिथि 27 जून, 2025 है। योजनाओं का विवरण एवं प्रार्थना पत्र का प्रारूप संस्थान की वेबसाइट www.uphindisansthan.in पर भी उपलब्ध है।
इसके साथ ही प्रकाशन अनुदान योजना के अंतर्गत ऐसे रचनाकारों को जिनकी वार्षिक आय (समस्त स्रोतों से) रुपये पांच लाख तक है, उनकी पाण्डुलिपि के मुद्रण के लिए अनावर्तक प्रकाशन अनुदान प्रदान करने हेतु प्रस्ताव आमंत्रित हैं। (पुस्तक अधिकतम 200 पृष्ठों की हो) पाण्डुलिपि संलग्न करना अनिवार्य है। प्रस्तुत पाण्डुलिपि वापस नहीं की जाएगी। स्वीकृत पाण्डुलिपि लेखक/लेखक के उत्तराधिकारी द्वारा मुद्रित करायी जायेगी। निर्धारित तिथि तक संस्थान में मुद्रित पुस्तक की पाँच प्रतियाँ एवं मुद्रक का प्रमाण-पत्र संलग्न किया जाना होगा। आवेदन के साथ तहसीलदार द्वारा जारी आय प्रमाण-पत्र, तीन प्रेसों के कोटेशन, दो साहित्यकारों की संस्तुतियाँ संलग्न किया जाना अनिवार्य है। शोध ग्रंथों / सम्पादित पाण्डुलिपि अनुदान हेतु स्वीकार नहीं की जायेगी। नियमानुसार अनुदान लेखक को स्वीकृत होगा।उक्त योजना की नियमावली एवं आवेदन पत्र का प्रारूप संस्थान कार्यालय से किसी कार्य दिवस में प्राप्त किया जा सकता है। संस्थान में प्रार्थना पत्र जमा करने की अन्तिम तिथि 18 जुलाई, 2025 है। योजनाओं का विवरण एवं प्रार्थना पत्र का प्रारूप संस्थान की वेबसाइट www.uphindisansthan.in पर भी उपलब्ध है।
Jaunpur News : युवा पीढ़ी प्रकृति के उपहारों का समझे महत्व – कुलपति विश्व पर्यावरण दिवस पर हुआ पौधारोपण एक सप्ताह के योग शिविर की हुई शुरुआत
Jaunpur News जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में राज भवन के दिशा- निर्देश पर अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस समारोह के 10 कार्यक्रमों के अंतर्गत गुरुवार को प्रकृति के महत्व पर अराइज एंड अवेक संस्था के सहयोग से एक ज्ञानवर्धक पोस्टर प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी में पेड़ की उपयोगिता और पर्यावरण संरक्षण के महत्व को दर्शाने वाली जानकारी दी गई। प्रदर्शनी का उद्घाटन फार्मेसी संस्थान में विश्वविद्यालय की कुलपति प्रोफेसर वंदना सिंह ने किया। इसके आयोजन का उद्देश्य प्रकृति के प्रति लोगों को जागरूक करना रहा।
कुलपति ने कहा कि हमारे आसपास बहुत सारे ऐसे पौधे हैं जिनके उपयोग से हमें लाभ है और जो हमारे लिए बहुउपयोगी है। आज की युवा पीढ़ी को इसके महत्व को जानने की जरूरत है। हमारे भारतीय समाज में पेड़ों के प्रति बहुत ही आस्था रही है । पेड़ों के संरक्षण का ज्ञान हमारे पूर्वजों ने हमें दिया है. आज की पीढ़ी प्रकृति के उपहारों का महत्व समझे. परीक्षा नियंत्रण डॉ. विनोद कुमार सिंह ने कहा कि पेड़- पौधो के बिना मानव जीवन की कल्पना भी नहीं की जा सकती। आज पूरी दुनिया पर्यावरण के प्रति संवेदनशील है। हम सभी को अपने स्तर पर कोई भी ऐसा कृत्य नहीं करना चाहिए जिससे प्रकृति को कष्ट हो। इस प्रदर्शनी का संयोजन डॉ. जान्हवी श्रीवास्तव, डॉ. श्याम कन्हैया सिंह, डॉ. दिग्विजय सिंह राठौर, डॉ. विवेक पाण्डेय एवं डॉ. अवधेश मौर्य ने किया. प्रदर्शनी में पौधों के महत्व को बखूबी दर्शाया गया. इसके साथ ही पर्यावरण विज्ञान विभाग के विद्यार्थियों द्वारा इको ब्रिक्स फॉर्मेशन फॉर प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट, बायोडायवर्सिटी कंजर्वेशन, वेस्ट वाटर ट्रीटमेंट, पॉल्यूशन मैनेजमेंट, बायोडायवर्सिटी लॉस, ग्रीन टेक्नोलॉजी, बेनिफिट्स ऑफ़ रिन्यूएबल एनर्जी , फैक्टर ऑफ़ बायोडायवर्सिटी लॉस, ग्राउंडवाटर कंजर्वेश विषय पर पोस्टर लगाए गए. इस अवसर पर अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस समारोह के संयोजक प्रो. प्रमोद कुमार यादव, प्रो. राकेश यादव, प्रो. गिरिधर मिश्र, प्रो बीड़ी शर्मा, डॉ. राज बहादुर यादव, डॉ. धीरेन्द्र समेत अन्य लोग उपस्थित रहे।
इसी क्रम में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मुक्तांगन में विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. वंदना सिंह एवं कुलसचिव महेंद्र कुमार ने पौधरोपण किया। ग्रीन कमेटी के संयोजक प्रो. राजकुमार एवं अन्य शिक्षक, कर्मचारियों ने विश्वविद्यालय के विभिन्न स्थानों पर पौधे लगाये। मुक्तांगन में एक सप्ताह का योग शिविर प्रारंभ हुआ। कुलपति प्रो. वंदना सिंह ने प्रतिभागियों के साथ योग किया. योगाचार्य जय सिंह ने जॉइंट रोटेशन, लोलक आसन, ताड़ासन, कोनआसन, तितली आसन, बुद्ध कोणासन, कपालभाति प्राणायाम, शव आसन एवं योग निद्रा मेडिटेशन कराया. इसका संयोजन नोडल अधिकारी डॉ. मनोज कुमार पाण्डेय ने किया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के अधिकारी, शिक्षक, कर्मचारी एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।
JAUNPUR NEWS : विधान परिषद की नियम पुनरीक्षण समिति की बैठक सम्पन्न कलेक्ट्रेट सभागार में जनपद जौनपुर तथा गाजीपुर की विधान परिषद की नियम पुनरीक्षण समिति की बैठक बुधवार को आहूत हुई, जिसकी अध्यक्षता समिति के सभापति धर्मेंद्र भारद्वाज द्वारा की गयी।
समिति के सदस्य के रूप में विधान परिषद सदस्य, आशुतोष सिन्हा, बृजेश सिंह ’’प्रिंसू’’, किरण पाल कश्यप, विच्छे लाल राजभर उपस्थित रहे।समिति के आगमन पर जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चन्द्र, पुलिस अधीक्षक डॉ0 कौस्तुभ, मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खाड़िया, अपर जिलाधिकारी राम अक्षयवर चौहान ने समिति के सभापति और सदस्यों को पुष्पगुच्छ, अंगवस्त्रम तथा स्मृतिचिन्ह देकर स्वागत किया गया। बैठक में राजस्व विभाग, ग्राम्य विकास, पंचायती राज विभाग, लोकनिर्माण विभाग, माध्यमिक शिक्षा विभाग, विकास प्राधिकरण, खाद्य एवं रसद समेत विभिन्न विभागों के प्रश्नों की समीक्षा की गयी। समिति द्वारा सभी जनप्रतिनिधियों के प्रश्नों के उत्तर संबंधित सदस्य को उपलब्ध कराने को निर्देशित किया।विधान परिषद के अल्पसूचित, तारांकित और अतारांकित प्रश्नों की स्थिति, विधान परिषद के नियम 105, 110, 111 और 115 से संबंधित सूचनाओं की प्रगति सहित अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा और समीक्षा की गई।
समिति के द्वारा जनपद जौनपुर में पिछले 03 वर्षो में लूट, डकैती,हत्या और साईबर क्राइम की समीक्षा की। इसके सम्बन्ध में उन्होंने पुलिस अधीक्षक डा0 कौस्तुभ से विस्तृत रिपोर्ट मांगी। पुलिस अधीक्षक के द्वारा अवगत कराया गया कि 2025 में अभी तक साइबर क्राइम से सम्बन्धित कुल 51 मामलें पंजीकृत किये गये है और 43 लाख रूपये रिकवर किये गये है। सभी थाने में साइबर सेल स्थापित किये गये है। समिति के द्वारा पुलिस अधीक्षक को निर्देश दिया गया कि साइबर क्राइम को लेकर आमजन में जागरूकता लायी जाए।
पुलिस अधीक्षक गाजीपुर ने अवगत कराया कि साइबर अपराध में लिप्त 01 गैंग चिन्हित की गयी है, साइबर क्राइम के दृष्टिगत प्रशिक्षण दिया जा रहा है। आम जनमानस को जागरूक किया जा रहा है। समिति के द्वारा अधिशासी अभियंता जल निगम ग्रामीण से पाइप लाइन, सड़क रेस्टोरशन के सन्दर्भ में जानकारी ली गयी। समिति के द्वारा जिला समाज कल्याण अधिकारी से जानकारी ली गयी कि कुल कितने अनूसूचित जाति, सामान्य वर्ग और अन्य पिछडा वर्ग के प्री-मैट्रिक और पोस्ट मैट्रिक छात्रों को छात्रवृति का लाभ दिया गया है। जिला पंचायत राज अधिकारी से अत्येष्ठी स्थलो कि निर्माण के सम्बन्ध में जानकारी ली।
सभापति द्वारा निर्देशित किया गया कि प्रदेशवासियों के लिए चलाई जा रही योजनाओं का लाभ समाज के हर वर्ग तक पहुंचे। उन्होंने कहा, “अंतिम व्यक्ति तक लाभ पहुंचाने के लिए सभी अधिकारी अपने दायित्वों का पालन करें और जनप्रतिनिधियों के साथ समन्वय बनाए रखें।” यह सुनिश्चित करे कि कोई भी पात्र व्यक्ति योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे।समिति के द्वारा जनपद जौनपुर में हुए उल्लेखनीय कार्य पर जिलाधिकारी को समिति की तरफ से प्रशंसा-पत्र देने के लिए कहा गया।
सभापति द्वारा अधिकारियों को निर्देश दिया कि मा0 जनप्रतिनिधियों, सदस्यों और विधायकों द्वारा भेजे गए पत्रों का जवाब समय पर दिया जाए और उनकी समस्याओं का समाधान सुनिश्चित हो। उन्होंने कहा कि “सभी जनप्रतिनिधियों के पत्रों का न केवल त्वरित समाधान हो, बल्कि उनसे नियमित रूप से संवाद भी बनाए रखा जाए।”
बैठक में यह भी स्पष्ट किया गया कि विधायकों और विधान परिषद सदस्यों के प्रोटोकॉल का उल्लंघन किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं होगा। इसके लिए सभी अधिकारियों को संवेदनशील होकर कार्य करने के निर्देश दिये गये। जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों के तरफ से समिति को आश्वस्त कराया गया कि समिति द्वारा जितने भी निर्देश दिये गये है उसका अक्षरशः पालन सुनिश्चित कराया जायेगा। समिति की बैठक में जिलाधिकारी गाजीपुर श्री अविनाश कुमार, पुलिस अधीक्षक गाजीपुर डॉ0 ईरज राजा समेत दोनों जनपदों के राजस्व विभाग, ग्राम्य विकास, पंचायती राज विभाग, लोक निर्माण विभाग, माध्यमिक शिक्षा विभाग, समाज कल्याण के अधिकारी उपस्थित रहे।