Home Blog Page 98

Jaunpur Encounter | जौनपुर पुलिस मुठभेड़ में गो तस्कर गिरफ्तार

0
Jaunpur encounter Cow smuggler arrested in Jaunpur
Jaunpur encounter Cow smuggler arrested in Jaunpur

Jaunpur encounter|Cow smuggler arrested in Jaunpur police encounter

Jaunpur Encounter : बकरीद के दिन भी चला पुलिस का अभियान जफराबाद पुलिस टीम के साथ हुई पुलिस मुठभेड़ में एक शातिर गौतस्कर घायलगिरफ्तार, कब्जे से एक तमंचा एक खोखा व एक जिन्दा Saving, एक मोटरसाइकिल व नकदी बरामद पुलिस अधीक्षक के द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी नगर जौनपुर के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक थाना जफराबाद मय हमराह बीती रात्रि करीब 0.20 बजे थाना क्षेत्र में रात्रि गस्त, तलाश वांछित अपराधी रोकथाम जुर्म जरायम में मामूर थे कि जरिये मुखबीर सूचना प्राप्त हुई कि एक शातिर गौतस्कर/बदमाश हौज टोल हाइवे के पास से राजेपुर रोड की तरफ जा रहा है। मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम हौज टोल हाइवे राजेपुर की तरफ बढ रही थी कि तभी एक व्यक्ति राजेपुर की ओर से मोटरसाइकिल से आता दिखाई दिया, पास आने पर मोटर साइकिल सवार ने पुलिस टीम को देख कर अपनी मोटरसाइकिल को खेत की ओर मोड लिया जिससे मोटरसाइकिल अनियन्त्रित होक गिर गई, व्यक्ति को टार्च की रोशनी डालते हुए रुकने को कहा गया तो उसने पुलिस टीम पर फायर कर दिया। पुलिस टीम ने अपने आप को बचाते हुए व्यक्ति को आत्मसमर्पण हेतु कहा गया, परन्तु वह नही रूका। आत्मरक्षार्थ पुलिस टीम द्वारा फायर किया गया, जिससे अभियुक्त घायल होकर गिर गया। पुलिस टीम खुद को बचाते हुए व्यक्ति के पास गई, मौके से उसके पास से एक तमंचा 315 बोर मय एक खोखा कारतूस व एक जिन्दा कारतूस, नकदी 320 रूपया व एक मोटर साइकिल बरामद हुआ है। नाम पता पूछने पर उसने अपना नाम शैलेश यादव उर्फ धीरज यादव पुत्र रामआसरे यादव उर्फ नन्हकू यादव निवासी रेहटी तुल्लापुर थाना जलालपुर जनपद जौनपुर बताया, जो कि एक अन्तर्जनपदीय शातिर गौतस्कर है,जिसके विरुध्द कई जनपदों में मुकदमें पंजीकृत है।

घायल बदमाश को जीवन रक्षार्थ जिला अस्पताल जौनपुर में दाखिल कराया गया। गिरफ्तारी बरामदगी के आधार पर उक्त के विरुद्ध समुचित धाराओ में अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है। अभियुक्त उपरोक्त की गिरफ्तारी से जनपद में इस तरह की घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगेगा।

खुटहन: जला ट्रांसफार्मर से नाराज़ ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

0
खुटहन जला ट्रांसफार्मर से नाराज़ ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
खुटहन: जला ट्रांसफार्मर से नाराज़ ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

जला ट्रांसफार्मर न बदले जाने से नाराज़ ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

खुटहन:लवायन गांव के दलित बस्ती के पास लगा 63 केवीए का ट्रांसफार्मर जल जाने के बाद पांचवें दिन भी दूसरा न लगाए जाने से नाराज़ ग्रामीणों ने ट्रांसफार्मर स्थल पर शुक्रवार को प्रदर्शन कर आक्रोश जाहिर किया।

ग्रामीणों का आरोप है कि गत एक जून को बस्ती में लगा ट्रांसफार्मर अचानक धू-धू कर जल गया। इसकी शिकायत आन लाइन व आफ लाइन दोनों तरीकों से दर्ज कराई गई। लेकिन अभी तक दूसरा ट्रांसफार्मर नहीं लगाया गया। इसी से सौ से अधिक उपभोक्ताओं का कनेक्शन जुड़ा हुआ है।उमस और तेज गर्मी के चलते ग्रामीणों के सब्र का बांध टूट गया। वे इकजुट होकर प्रदर्शन करने लगे। जिसमें मुख्य रूप से मिथिलेश,समारू, दिलीप, राजेश, रिंकू सिंह,दीपक चतुर्वेदी, हैप्पी उपाध्याय, शंकर अग्रहरि, संतोष आदि सामिल रहे

खेतासराय: अवैध असलहे के साथ अभियुक्त गिरफ्तार

0
खेतासराय अवैध असलहे के साथ अभियुक्त गिरफ्तार
खेतासराय: अवैध असलहे के साथ अभियुक्त गिरफ्तार

Khetasarai: Accused arrested with illegal weapons

खेतासराय (जौनपुर) खेतासराय पुलिस ने शुक्रवार तड़के एक बड़ी सफलता हासिल की। मानीकला हाल्ट के पास से एक अभियुक्त को अवैध देशी तमंचा और ज़िंदा कारतूस के साथ धर दबोचा।

प्रभारी निरीक्षक रामाश्रय राय ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान सचिन गौतम पुत्र मुन्ना राम निवासी मानीकला, थाना खेतासराय के रूप में हुई है। उसे मुखबिर की सूचना पर रात्रि 1:30 बजे मानीकला हाल्ट के पास से गिरफ्तार किया गया। तलाशी के दौरान उसके पास से एक देशी तमंचा 315 बोर व एक ज़िंदा कारतूस बरामद हुआ।

पुलिस ने बताया कि अभियुक्त का आपराधिक इतिहास पहले से रहा है। उसके खिलाफ पूर्व में भी थाना खेतासराय में तीन मुकदमे दर्ज हैं, जिनमें वर्ष 2021 और 2025 के आर्म्स एक्ट व आपराधिक धाराएं शामिल हैं। पुलिस टीम ने अभियुक्त के विरुद्ध मु0अ0सं0 106/25 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है। गिरफ्तार करने वाली टीम में उपनिरीक्षक शैलेन्द्र कुमार राय, हेड कांस्टेबल ईश्वर कुमार, कांस्टेबल अनिल कुमार यादव शामिल रहे।

JAUNPUR नगर पंचायत जफराबाद का लेखा-जोखा प्रस्तुत  

0
JAUNPUR नगर पंचायत जफराबाद का लेखा-जोखा प्रस्तुत  
JAUNPUR नगर पंचायत जफराबाद का लेखा-जोखा प्रस्तुत  

रूखसाना कमाल16वें केंद्रीय वित्त आयोग की बैठक में शामिल हुईं नगर पंचायत अध्यक्ष


JAUNPUR NEWS जौनपुर। 16वें केंद्रीय वित्त आयोग द्वारा नगर निगम, नगर पालिका एवं नगर पंचायत को और कैसा बेहतर बनाया जाए इसको लेकर लखनऊ में आवश्यक बैठक नगर निगम के महापौर, नगर पालिका अध्यक्ष व नगर पंचायत अध्यक्ष की उपस्थिति में सम्पन्न हुई। इस बैठक में पूर्वांचल की एकमात्र मड़ियाहूं नगर पंचायत अध्यक्ष रूखसाना कमाल को भी आमंत्रित किया गया था। बैठक में वाराणसी, गोरखपुर, पीलीभीत, देवरिया, महोबा, कानपुर देहात, लखनऊ, गाजियाबाद व बलिया के अध्यक्षगण भी मौजूद थे। मड़ियाहूं नगर पंचायत अध्यक्ष रूखसाना कमाल ने 16वें केंद्रीय वित्त आयोग के समक्ष अपने कार्यकाल का लेखा-जोखा प्रस्तुत करने के साथ-साथ मड़ियाहूं नगर पंचायत में और बेहतर कार्य किया जा सकता है, रिपोर्ट कार्ड अध्यक्ष के सामने पेश किया। 15वें वित्त आयोग में आने वाली समस्याओं के बारे में भी विस्तृत जानकारी पेश की।


रूखसाना कमाल ने बताया कि वे निर्दल प्रत्याशी के रूप में जनता के आशीर्वाद से लगातार दूसरी बार मड़ियाहूं नगर पंचायत की अध्यक्ष चुनी गईं और आज केंद्रीय वित्त आयोग के समक्ष अपना लेखा-जोखा पेश कर रही है। उन्होंने केंद्रीय वित्त आयोग के अध्यक्ष से मांग किया कि मड़ियाहूं नगर पंचायत को और बेहतर व आदर्श कैसे बनाया जाए, इसके लिए हम लोग मिलकर सरकार की योजनाओं को लागू करते हुए जनता व जनप्रतिनिधियों के साथ मिलकर काम कर रहे हैं। प्रदेश की सभी सरकारी योजनाओं का लाभ जहां जनता को दिया जा रहा है वहीं केंद्र सरकार द्वारा कई योजनाओं का लाभ भी हम लोग जनता को देने में जुटे हैं। गौरतलब है कि पूरे उत्तर प्रदेश से 10 नगर निगम, नगर पालिका और नगर पंचायत अध्यक्षों को ही इस बैठक में आमंत्रित किया गया था जिसमें भाजपा व उनके गठबंधन के अध्यक्ष ही मौजूद थे। रूखसाना कमाल एकलौती निर्दल महिला नगर पंचायत अध्यक्ष इस बैठक में मौजूद थी, जिन्होंने मड़ियाहूं के विकास का संकल्प ले रखा है। JAUNPUR

Jaunpur News,जौनपुर में चला जलकुंभी सफाई अभियान

0

JAUPUR NEWS । जौनपुर में घाटों पर विशेष सफाई अभियान: जलकुंभी और नालों की सफाई से मिलेगा स्वच्छ वातावरण

जौनपुर। शासन की मंशानुसार बरसात के मौसम से पहले शहर को स्वच्छ और जलभराव मुक्त बनाए रखने के उद्देश्य से जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र के निर्देश पर नगर पालिका परिषद जौनपुर द्वारा विशेष सफाई अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के अंतर्गत जहां एक ओर प्रमुख घाटों की सफाई की जा रही है, वहीं दूसरी ओर सभी नालों और नालियों की भी समय से पहले सफाई कराई जा रही है, जिससे बरसात में जल भराव की स्थिति उत्पन्न न हो। इस कार्य की निगरानी नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती मनोरमा रामसूरत मौर्या और अधिशासी अधिकारी पवन कुमार स्वयं कर रहे हैं।

नगर क्षेत्र के प्रमुख घाटों पर सफाईकर्मियों की टीम तैनात कर नालियों की सफाई, कूड़ा-कचरा निष्कासन, जल निकासी व्यवस्था को दुरुस्त किया जा रहा है। विशेष रूप से गोमती नदी के किनारे फैली जलकुंभी को मशीनों और सफाई मित्रों की सहायता से हटाया जा रहा है, जिससे नदी के प्रवाह में भी सुधार हुआ है। इस अभियान से श्रद्धालुओं और स्थानीय नागरिकों को साफ-सुथरे और सुरक्षित घाटों की सुविधा मिल सकेगी।

नगर पालिका अध्यक्ष मनोरमा मौर्या ने कहा कि जौनपुर शहर को स्वच्छ, सुंदर और जलभराव से मुक्त बनाना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने बताया कि यह अभियान केवल एक दिन का नहीं है, बल्कि इसे लगातार और नियमित रूप से जारी रखा जाएगा।

अधिशासी अधिकारी पवन कुमार ने बताया कि शहर की सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए नालों, नालियां एवं घाटों पर बृहद सफाई अभियान शुरू हो चुका है। सफाई व्यवस्था को स्थायी रूप से सुदृढ़ किया जाएगा।

Shahganj जन सेवा केंद्र संचालक को कार सवार बदमाशों ने मारी गोली

0
Oplus_131072

जौनपुर। शाहगंज थाना क्षेत्र के निजमापुर स्थित जनसेवा केन्द्र के संचालक को चार पहिया वाहन सवार अज्ञात व्यक्तियों द्वारा आधार कार्ड से पैसा निकालने की बात को लेकर विवाद पर गोली मार दी गई है घायल जनसेवा केंद्र संचालक मोहम्मद सऊब के पैर में लगी

घटना स्थल पर पहुची पुलिस ने घायल जन सेवा केंद्र संचालक का मेडिकल जरवाते हुए शाहगंज के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया जहाँ इलाज चल रहा है। क्षेत्राधिकारी शाहगंज अजीत सिंह चौहान ने बताया कि मौके पर शांति ब्यवस्था कायम है पुलिस विधिक कार्यवाही में जुटी है।

jaunpur News :विश्व पर्यावरण दिवस पर वृक्षारोपण

0
Oplus_131072

Jaunpur News :विश्व पर्यावरण दिवस पर वृक्षारोपण संपन्न
आज विश्व पर्यावरण दिवस पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जौनपुर के प्रांगण में प्रभारी जनपद न्यायाधीश एवं सचिन अतिरिक्त सत्र एवं जिला जज के द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम संपन्न हुआ इस वृक्षारोपण कार्यक्रम में न्यायिक अधिकारी गण चीफ डिफेंस काउंसिल अनिल कुमार सिंह डिप्टी चीफ डिफेंस काउंसिल डॉ दिलीप कुमार सिंह असिस्टेंट डिफेंस काउंसिल अनुराग चौधरी एवं प्रकाश तिवारी प्राधिकरण के कर्मचारी का और बड़ी संख्या में में वादकारी गण सुरक्षा कर्मी एवं अन्य लोग उपस्थित रहे।

चोरी के माल के साथ अभियुक्त गिरफ्तार

0
चोरी के माल के साथ अभियुक्त गिरफ्तार
चोरी के माल के साथ अभियुक्त गिरफ्तार

JAUNPUR NEWS जौनपुर :अपराधियों पर अंकुश एवं प्रभावी नियन्त्रण बनाये रखने हेतु अभियान के क्रम में दिनांक-05.06.2025 को थाना सुरेरी पुलिस द्वारा 12 घण्टे के अन्दर चोरी गये माल के साथ अभियुक्त गिरफ्तार- पूर्व की घटना का संक्षिप्त विवरणः-04.06. की रात्रि में वादिनी मुकदमा निवासी पृथ्वीपुर नेबुअरिया थाना सुरेरी जनपद जौनपुर के घर से गोलू चौबे उर्फ शिवम चौबे पुत्र अशोक चौबे ग्राम नवलपुर थाना जंसा जनपद वाराणसी द्वारा घर के अन्दर आलमारी मे रखे गहने के डिब्बे में से गहना निकाल ही रहा था कि वादिनी मुकदमा द्वारा खट खट की आवाज सुनकर मौके पर पहुची तो वादिनी मुकदमा के शोरगुल की आवाज सुनकर गोलू चौबे उपरोक्त ने चांदी की 2 बिच्छीया जेब भरकर भाग गया। जिसके सम्बन्ध में वादिनी मुकदमा नगीना देवी पत्नी स्व0 मोहन पाण्डेय की लिखित तहरीर के आधार पर मु0अ0सं0-70/25 धारा-305 बीएनएस थाना सुरेरी जनपद जौनपुर बनाम गोलू चौबे उर्फ शिवम चौबे पुत्र अशोक चौबे ग्राम नवलपुर थाना जंसा जनपद वाराणसी के पंजीकृत किया गया।


दिनांक-05.06.2025 को उ0नि0 श्री अम्ब्रीश कुमार सिंह, उ0नि0 सत्येन्द्र कुमार सिंह, हे0का0 रामाशीष यादव व हे0का0 अनवर अहमद थाना सुरेरी जनपद जौनपुर द्वारा मुकदमा उपरोक्त में वांछित अभियुक्त गोलू चौबे उर्फ शिवम चौबे पुत्र अशोक चौबे ग्राम नवलपुर थाना जंसा जनपद वाराणसी को मुखबिरी सूचना पर ग्राम मुरारपुर कमरुद्दीनपुर थाना सुरेरी जनपद जौनपुर से मय चोरी गये माल के साथ समय करीब 14.20 बजे अभियुक्त उपरोक्त को गिरफ्तार कर थाना स्थानीय पर लाकर अन्य अग्रिम विधिक कार्यवाही किया जा रहा है। पूछताछ का विवरणः- गिरफ्तार अभियुक्त द्वारा पूछताछ में बताया गया कि पृथ्वीपुर नेबुअरिया थाना सुरेरी जनपद जौनपुर के घर में रखे आलमारी को खोलकर डिब्बे में रखे गहना मे से 02 बिछिया चुराकर लेकर भाग गया था व पिछले माह घाघरपुर से धीरज मिश्रा के करकट से 12 पीस गाटर भी मैने ही चुराया था।

एक पेड़ मां के नाम,मुहिम का आगाज़

0
एक पेड़ मां के नाम,मुहिम का आगाज़
एक पेड़ मां के नाम,मुहिम का आगाज़

विश्व पर्यावरण दिवस पर वृक्षारोपण कर पर्यावरण संतुलन का दिया संदेश

खेतासराय (जौनपुर):- विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर अब्दुल अज़ीज़ अंसारी डिग्री कॉलेज, मज़डीहा में वृक्षारोपण कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय की प्रबंधक कहकशां खान ने पीपल का पौधा लगाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। एनएसएस प्रभारी द्वारा नीम का पौधा लगाया गया तथा उपस्थित प्रवक्ताओं एवं छात्र-छात्राओं ने भी विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपित किए।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महाविद्यालय की प्रबंधक ने कहा, वर्तमान समय में जलवायु परिवर्तन और प्रदूषण की बढ़ती समस्या का समाधान केवल अधिक से अधिक वृक्षारोपण और पर्यावरण संरक्षण के माध्यम से ही संभव है। पेड़ केवल ऑक्सीजन ही नहीं देते, बल्कि पृथ्वी के संतुलन को बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। हमें अपनी आने वाली पीढ़ियों के लिए एक स्वच्छ, हरा-भरा और सुरक्षित पर्यावरण छोड़ना है। इसके लिए यह आवश्यक है कि प्रत्येक व्यक्ति वर्ष में कम से कम एक पौधा अवश्य लगाए और उसकी देखभाल भी करे। इस अवसर पर सचिव मिर्ज़ा अज़फ़र बेग डॉ0 सलीम खान, प्रवक्ता डॉ. सिमी, आशीष कुमार अस्थाना, लालचन्द्र, अनुराग यादव आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन प्राचार्य एनपी उपाध्याय ने किया।

इसी कड़ी में एक पेड़ मां के नाम,मुहिम में शाहगंज वन विभाग के अधिकारियों ने वन क्षेत्राधिकारी राकेश कुमार के नेतृत्व में क्षेत्र के गूजर ताल, नौली में भी वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया, जिसमें ग्राम प्रधान रोशन लाल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उनके साथ बड़ी संख्या में ग्रामीण, शाहगंज रेंज के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। इस अवसर पर पीपल, बरगद व नीम के साथ-साथ शीशम, कंजी, कदम्ब, आम आदि पौधों का सामूहिक रूप से रोपण किया गया। कार्यक्रम में प्रधान रोशन लाल को वन क्षेत्राधिकारी शाहगंज द्वारा आम का पौधा भेंट किया गया। वहीं रेंज अधिकारी ने उपस्थित जनसमूह को अधिक से अधिक वृक्ष लगाने के लिए प्रेरित किया और पर्यावरणीय संतुलन को बनाए रखने की आवश्यकता पर बल दिया। कार्यक्रम में जय हिंद यादव, ईश्वर चंद्र गोरख प्रसाद, सरिता यादव, दुर्गेश यादव सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

खेतासराय:संदिग्ध हालात में किशोरी की मौत,विषाक्त की आशंका  

0
फिट इंडिया मिशन साईकिल रैली
फिट इंडिया मिशन साईकिल रैली

संदिग्ध हालात में किशोरी की मौत, विषाक्त पदार्थ खाने की आशंका

खेतासराय (जौनपुर) क्षेत्र के पोरईखुर्द गांव में एक किशोरी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से इलाके में सनसनी फैल गई है। बुधवार की रात 16 वर्षीय सोनम यादव की इलाज के दौरान जिला अस्पताल में मौत हो गई। मौत का कारण स्पष्ट न होने से मामला रहस्यमय बना हुआ है। चर्चा है कि किशोरी ने किसी विषाक्त पदार्थ का सेवन किया था, हालांकि इसकी पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही हो सकेगी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सोनम यादव पुत्री रमेश यादव मूल रूप से पोरईखुर्द गांव की निवासी थी। वह अपने पिता के साथ पिछले कुछ वर्षों से मुंबई में रह रही थी और कुछ महीने पहले ही गांव आई थी। बुधवार की देर शाम अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई। परिजन आनन-फानन में उसे खेतासराय स्थित एक निजी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी नाजुक हालत को देखते हुए तुरंत जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल पहुंचने के कुछ ही देर बाद किशोरी ने दम तोड़ दिया।

मौत की सूचना मिलते ही खेतासराय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने परिजनों से पूछताछ शुरू कर दी है। हालांकि परिजन इसे एक सामान्य हादसा बता रहे हैं, लेकिन किशोरी की अचानक मौत और विषाक्त पदार्थ खाने की आशंका ने पूरे मामले को संदिग्ध बना दिया है।

इस सम्बंध में प्रभारी निरीक्षक रामाश्रम राय का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों की सही जानकारी हो सकेगी। फिलहाल सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस ने फिलहाल कुछ भी कहने से परहेज़ किया है, लेकिन किशोरी की संदिग्ध मौत ने कई सवाल जरूर खड़े कर दिए है।