Homeउत्तर प्रदेशजौनपुरपांचवीं पुण्यतिथि पर पत्रकार रिंकू श्रीवास्तव को श्रद्धांजलि

पांचवीं पुण्यतिथि पर पत्रकार रिंकू श्रीवास्तव को श्रद्धांजलि

खेतासराय (जौनपुर): पत्रकार रिंकू श्रीवास्तव की पांचवीं पुण्यतिथि पर शनिवार को कस्बा के मीडिया कार्यालय पर शोकसभा का आयोजन किया गया। 18 मार्च को कोरोना संक्रमण से उनका निधन हुआ था। कार्यक्रम की अध्यक्षता पत्रकार अजीम सिद्दीकी ने की। इस दौरान उपस्थित पत्रकारों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।


अजीम सिद्दीकी ने दिवंगत रिंकू श्रीवास्तव के व्यक्तित्व व कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए उन्हें निष्पक्ष, निर्भीक और समर्पित पत्रकार बताया। उन्होंने कहा कि उनकी कलम भले थम गई हो, लेकिन उनका योगदान और पहचान हमेशा जीवित रहेंगे। उन्होंने पत्रकारिता में जनसरोकारों को प्राथमिकता दी और समाज के कमजोर वर्गों की आवाज को मजबूती से उठाया। वरिष्ठ पत्रकार आनंद कुमार सिंह ने कहा कि स्व. श्रीवास्तव हंसमुख और मिलनसार व्यक्तित्व के धनी थे। उनका सहयोग और अपनापन साथियों के बीच सदैव याद किया जाएगा। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और उनके अधूरे कार्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के दौरान सभी ने उनकी स्मृतियों को साझा करते हुए नम आंखों से उन्हें याद किया। इस दौरान वरिष्ठ पत्रकार राममूर्ति यादव, विवेक श्रीवास्तव, यूसुफ खान, श्यामचंद्र यादव, फहीम अहमद, सुरेश कुमार, उमेश कुमार सिंह बाबा, राकेश शर्मा, हाजी जियाउद्दीन, मोनू श्रीवास्तव, भानु सिंह आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन आनंद बरनवाल ने किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments