Homeउत्तर प्रदेशजौनपुरआवारा कुत्तों के झुंड ने आठ वर्षीय मासूम को नोचा, हालत गंभीर

आवारा कुत्तों के झुंड ने आठ वर्षीय मासूम को नोचा, हालत गंभीर

खेतासराय (जौनपुर): क्षेत्र के शाहापुर गांव में गुरुवार शाम आवारा कुत्तों के झुंड ने एक आठ वर्षीय बालक पर हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। बालक को प्राथमिक उपचार के बाद वाराणसी के ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया, जहां उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है।

जानकारी के अनुसार शाहापुर निवासी कल्लू बिन्द का पुत्र शिवांश गांव में घर लौट रहा था। इसी दौरान एक पोखरे के पास मौजूद आवारा कुत्तों के झुंड ने अचानक उस पर हमला कर दिया। जान बचाने के प्रयास में शिवांश पास के पोखरे में कूद गया, लेकिन कई कुत्ते भी उसके पीछे पानी में उतर गए और उस पर हमला करते रहे।

बालक की चीख-पुकार सुनकर वहां से गुजर रहे एक राहगीर ने उसे बचाने का प्रयास किया। इस दौरान कुत्तों ने उस पर भी झपटने की कोशिश की। राहगीर के शोर मचाने पर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और काफी मशक्कत के बाद बालक को कुत्तों के चंगुल से बाहर निकाला।

घटना में गंभीर रूप से घायल शिवांश को पहले शाहगंज के एक निजी अस्पताल ले जाया गया। चिकित्सकों ने उसकी नाजुक स्थिति को देखते हुए वाराणसी ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया। परिजनों के अनुसार बालक का उपचार जारी है और उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। घटना के बाद गांव में आवारा कुत्तों के बढ़ते आतंक को लेकर लोगों में चिंता और आक्रोश है। ग्रामीणों ने प्रशासन से आवारा कुत्तों पर नियंत्रण के लिए प्रभावी कार्रवाई की मांग की है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments