Homeउत्तर प्रदेशजौनपुरविधिक जागरूकता साक्षरता शिविर का मछलीशहर विकासखंड में हुआ आयोजन

विधिक जागरूकता साक्षरता शिविर का मछलीशहर विकासखंड में हुआ आयोजन

जौनपुर / जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सुशील कुमार शशि के निर्देशन तथा सचिव पूर्ण कालिक सुशील कुमार सिंह की देख-रेख में ‘‘विकास खण्ड मछलीशहर, जौनपुर’’ में एक विधिक साक्षरता और जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।

        इस अवसर पर सिविल जज सी0डि0/सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के कार्यों पर विस्तार से प्रकाश डाला औरे अधिक से अधिक संख्या में मुकदमों को समझौते और राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से निस्तारित करने पर बल दिया। इसके अतिरिक्त लोगों से अनुशासन का महत्व के बारें में जानकारी प्रदान की गयी और उन्हे अधिकारों का दुरुपयोग न करने के बारे में भी सावधान किया गया। इस दौरान बताया गया कि जनपद में कोई भी पीड़ित व्यक्ति कभी भी प्राधिकरण में सहायता के लिए आ सकते है।  

        उन्होंने 18 जुलाई को धारा 138 एन आई एक्ट के राष्ट्रीय लोक अदालत एवं 22, 23, 24 अगस्त को  माननीय सर्वोच्च न्यायालय में होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के बारे में जानकारी देते हुए अधिक से अधिक मामलों को आपसी सुलह समझौते के आधार पर निस्तारित करने पर बल दिया।

         डिप्टी चीफ डिफेंस काउंसिल डॉ दिलीप कुमार सिंह के द्वारा जेल में निरुद्ध कैदियों के अधिकारों के बारे में बच्ची देवी बनाम स्टेट तथा सतेंद्र आंटील के द्वारा दिए गए माननीय सर्वोच्च न्यायालय के बारे में विस्तार से बताते हुए कहा कि यदि कोई बंदी जेल में है और उसकी जमानत हो गई है और वह जमानत देने में सक्षम नहीं है उसकी सामाजिक आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है तो वह व्यक्तिगत बंध पत्र पर आवेदन पत्र देने पर संबंधित न्यायालय द्वारा 30 दिन के लिए छोड़ दिया जाएगा और उसे कालखंड में वह अपने जमानतदार दाखिल कर देगा  राष्ट्रीय लोक अदालत और सुबह समझौता केंद्र पैरा लीगल वालंटियर फ्रंट लीगल ऑफिस सुबह समझौता प्री लिटिगेशन केंद्र के बारे में भी विस्तार से बताया।

        काउंसलर श्री देवेंद्र कुमार यादव ने पारिवारिक मामलों प्राधिकरण के अंगों के बारे में बताते हुए न्याय विभाग द्वारा संचालित टेलीलॉ के बारे में विस्तार से वर्णन किया और 15100 नंबर के महत्व को समझाया और कहा कि अधिक से अधिक मुकदमे आपस में समझौते से निपटाया जाए श्रम प्रवर्तन अधिकारी ने उपस्थित लोगों को श्रम कानून के बारे में बताते हुए उसे अधिक से अधिक लाभ लेने की बात कही गई। आभार महाजन अली के द्वारा दिया गया।
इसमें सचिव पूर्ण कालिक सुशील कुमार सिंह डा दिलीप कुमार सिंह, डिप्टी चीफ डिफेंस काउंसिल देवेंद्र कुमार यादव, काउंसलर श्रम प्रवर्तन अधिकारी दीपक गौतम, ग्राम प्रधान महाजन अली, एक्शन एनजीओ उप निरीक्षक थाना मछलीशहर मोहम्मद अहमद खान और बड़ी संख्या में महिलाएं तथा ग्रामवासी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments