Homeउत्तर प्रदेशजौनपुरएमए होम्योपैथी क्लीनिक के शिविर में 135 मरीजों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

एमए होम्योपैथी क्लीनिक के शिविर में 135 मरीजों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

खेतासराय (जौनपुर): पुरानी बाजार रोड़ स्थित जेबी मेगा मार्ट के पास एमए होम्योपैथी क्लीनिक की ओर से गुरुवार को निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन नगर पंचायत अध्यक्ष वसीम अहमद ने फीता काटकर किया। इस दौरान नगर अध्यक्ष वसीम अहमद और पत्रकारों का मोहम्मद अनवर ने अंगवस्त्र भेंट कर स्वागत किया।

शिविर में सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक चले शिविर में कुल 135 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर निःशुल्क उपचार किया गया। शिविर में वायरल फीवर और जोड़ों के दर्द से पीड़ित मरीजों की संख्या अधिक रही। शिविर चिकित्सक डॉ. सुमित सिंह ने कहा कि बदलते मौसम में लोगों को अपने खान-पान और स्वास्थ्य के प्रति विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है। उन्होंने लोगों को संतुलित आहार लेने और स्वास्थ्य संबंधी परेशानी होने पर चिकित्सकीय सलाह लेने की बात कही।

शिविर के आयोजक डॉ. मोहम्मद अलकैश ने बताया कि क्लीनिक की ओर से वर्ष में दो बार निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया जाता है। यह तीसरा शिविर था, जिसमें 135 मरीजों को जाँच के बाद निःशुल्क उपचार और परामर्श दिया गया।

शिविर के आयोजन में एसबीएल कम्पनी की ओर से पहुँचे प्रवीण सिंह और अंकुर सिंह ने सहयोग किया। इस मौके पर मोहम्मद अनवर, मोहम्मद अल्फैज, उपनिरीक्षक मोहम्मद तारिक, दानिश, फहद, जमाल, फखरुद्दीन समेत अन्य लोग मौजूद रहे। अंत में डॉ. मोहम्मद अलकैश इराकी ने सभी आगन्तुको के प्रति आभार व्यक्त किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments