Homeउत्तर प्रदेशजौनपुरप्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र ताखा में पौधरोपण कर जन आरोग्य मेले का शुभारंभ

प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र ताखा में पौधरोपण कर जन आरोग्य मेले का शुभारंभ

प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र ताखा में पौधरोपण कर जन आरोग्य मेले का शुभारंभ

खेतासराय(जौनपुर): पर्यावरण संरक्षण एवं हरित वातावरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विकास खण्ड शाहगंज सोंधी क्षेत्र के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र ताखा परिसर में रविवार को पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. स्मृति यादव ने किया। इस अवसर पर चिकित्सकों, स्वास्थ्यकर्मियों तथा अन्य कर्मचारियों ने विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपकर उनके संरक्षण का संकल्प लिया।

पौधरोपण के उपरांत प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र परिसर में आयोजित जन आरोग्य मेले का शुभारंभ किया गया। मेले में क्षेत्र से पहुंचे मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया तथा उन्हें आवश्यक दवाएं नि:शुल्क उपलब्ध कराई गईं। साथ ही लोगों को मौसमी बीमारियों से बचाव, स्वच्छता, संतुलित आहार, नियमित स्वास्थ्य जांच तथा टीकाकरण के प्रति जागरूक किया गया।

प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. स्मृति यादव ने कहा कि पौधे केवल पर्यावरण को शुद्ध करने का माध्यम नहीं हैं, बल्कि मानव जीवन के लिए भी अत्यंत आवश्यक हैं। उन्होंने सभी लोगों से अपने जीवन में कम से कम एक पौधा लगाने और उसकी देखभाल करने की अपील की। उन्होंने कहा कि स्वस्थ पर्यावरण और स्वस्थ समाज एक-दूसरे के पूरक हैं, इसलिए पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ लोगों को अपने स्वास्थ्य के प्रति भी सजग रहना चाहिए।

जन आरोग्य मेले में चिकित्सकों ने मरीजों को स्वास्थ्य संबंधी परामर्श दिया तथा नियमित जांच और समय पर उपचार कराने की सलाह दी। कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने पौधों की देखभाल का संकल्प लेते हुए पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। स्थानीय लोगों ने भी इस पहल की सराहना करते हुए अधिक से अधिक पौधे लगाने का आह्वान किया। इस अवसर पर नीलम यादव, अस्मिता सोनकर, मुकेश चौरसिया, सनी गुप्ता, संतरा देवी, पूनम सिंह, आशा यादव, मंजू, सुनीता मुख्य रुप से उपस्थित रही।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments