कंपोजिट विद्यालय बन्द कर सरकार ने खोली कंपोजिट मदिरा की दुकाने
जौनपुर । समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश अहीर ने प्राथमिक विद्यालय पसेवा बस्ती में दो दर्जन से अधिक बच्चों को पठन-पाठन सामग्री वितरित किया। बच्चों को मेहनत से पढ़ाई लिखाई के लिए प्रेरित किया और शिक्षकों को नसीहत देते हुए कहा कि बच्चे ही देश के भविष्य हैं ,उनके प्रति किसी तरह की लापरवाही ना करें। मेहनत से निष्ठा से उनकी पढ़ाई करवाया जाया
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश अहीर ने मौके पर लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार कंपोजिट प्राथमिक/माध्यमिक विद्यालय बंद कर रही हैं शिक्षा के प्रति अच्छे काम नहीं कर रही हैं । गरीब असहाय सुविधाओ से उपेक्षित बच्चों के पठन-पाठन के साथ खिलवाड़ कर रही है ।
उन्होंने कहा कि अब कंपोजिट मदिरा की दुकानों को बढ़ावा दे रही है। शिक्षा स्वास्थ्य चिकित्सा पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। क्योंकि सत्ता में बैठे लोगों के बच्चे हाई-फाई संस्थानों में पढ़ाई कर रहे हैं और यहां गरीबों असहाय मजदूरों के बच्चों की शिक्षा छीनी जा रही है ,जिसके लिए लोगों को जागना होगा, लड़ना होगा। इस अवसर पर उन्होंने दो दर्जन से अधिक बच्चों को मिठाई खिलाकर पठन-पाठन सामग्री वितरित किया और उन्हें अच्छी शिक्षा के प्रति प्रेरित किया । संचालन हेडमास्टर राजेश कुमार ने किया। इस मौके पर झारखंडे, मीना कुमारी, सरोज यादव, ज्योति यादव, रेखा मौर्य, अनीता देवी, हंसा देवी मौजूद रही।




