जौनपुर ” बच्चे किसी भी देश और समाज का भविष्य होते हैं। उनके चेहरे पर मुस्कान लाना, उनके सपनों को नई उड़ान देना और उन्हें बेहतर शिक्षा के साथ अच्छे संस्कार प्रदान करना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए परिवार, समाज और शिक्षकों को मिलकर सकारात्मक प्रयास करने की जरूरत है।
बच्चों को सही दिशा और मार्गदर्शन मिले तो वे आगे चलकर अपने परिवार, गांव, समाज और देश का नाम रोशन कर सकते हैं। इसके लिए जरूरी है कि प्रत्येक बच्चे को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का अवसर मिले। आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे, इसके लिए समाज के जागरूक लोगों को भी आगे आकर सहयोग करना चाहिए।
शिक्षा केवल किताबों तक सीमित नहीं होती, बल्कि बच्चों को अच्छे संस्कार, अनुशासन, नैतिकता और सामाजिक जिम्मेदारियों का ज्ञान देना भी बेहद जरूरी है। बच्चों की प्रतिभा को पहचानकर उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करना चाहिए। उनके मन में छिपे सपनों को समझना और उन्हें पूरा करने में सहयोग करना हम सभी का कर्तव्य है।
गांव के विकास की मजबूत नींव भी शिक्षित और संस्कारी बच्चों से ही तैयार होती है। यदि आज हम बच्चों की शिक्षा और उनके बेहतर भविष्य पर ध्यान देंगे तो आने वाली पीढ़ी एक मजबूत, शिक्षित और विकसित समाज का निर्माण करेगा
अपने गांव के प्रत्येक बच्चे को बेहतर शिक्षा, उचित मार्गदर्शन और आगे बढ़ने का समान अवसर दिलाने के लिए निरंतर प्रयास करेंगे, ताकि हर बच्चे के चेहरे पर मुस्कान हो और उसका भविष्य उज्ज्वल बन सके।
इस अवसर पर शशिधर चौहान पन्ना लाल विनय कुमार सभाजीत गौतम महमूद अहमद आदि समस्त छात्र छात्राओं अध्यापक उपस्थित रहे।






