Homeउत्तर प्रदेशजौनपुरट्रक की चपेट में आने से लेखपाल गम्भीर रूप से घायल

ट्रक की चपेट में आने से लेखपाल गम्भीर रूप से घायल

तहसील जाते समय खेतासराय मुख्य मार्ग पर हुआ हादसा, जिला अस्पताल रेफर

खेतासराय (जौनपुर): घर से तहसील जाने के लिए निकले एक लेखपाल को रास्ते में हादसे का शिकार होना पड़ा। शनिवार को खेतासराय मुख्य मार्ग पर पुरानी यूनियन बैंक के समीप ट्रक की चपेट में आने से लेखपाल रणजीत गौतम (35 वर्ष) गम्भीर रूप से घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार, खुटहन थाना क्षेत्र के बीरी शमशुद्दीनपुर निवासी बाबूराम के पुत्र रणजीत गौतम शाहापुर और तारगहना क्षेत्र में लेखपाल के पद पर तैनात हैं। शनिवार को वह घर से तहसील के लिए निकले थे। इसी दौरान खेतासराय मुख्य मार्ग पर पुरानी यूनियन बैंक के पास एक ट्रक की चपेट में आ गए। हादसे में वह गम्भीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े।

घटना के बाद मौके पर जुटे राहगीरों ने मानवता का परिचय देते हुए घायल लेखपाल को उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सोंधी पहुँचाया। जहाँ चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गम्भीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। उधर, हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। थाना प्रभारी प्रदीप कुमार सिंह ने बताया की ट्रक को कब्जे में लेकर घटना की तफ्तीश की जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments