Jaunpur News : राजा श्री कृष्ण दत्त स्नातकोत्तर महाविद्यालय जौनपुर के नए सत्र का शुभारंभ मां सरस्वती के पूजन अर्चन के साथ किया गया ।
जौनपुर । राजा श्री कृष्ण दत्त स्नाकोत्तर महा विद्यालय जौनपुर में नए सत्र 2026 -2027 का शुभारंभ शिक्षा की देवी माँ सरस्वती की पूजा अर्चना के साथ शुरू किया गया । इस अवसर पर महाविद्यालय के प्रबंधक सत्यराम प्रजापति , प्राचार्य प्रो.(डा) शंभू राम ने मां सरस्वती के चित्र के सम्मुख वैदिक रीति से पूजा अर्चना किया । डा रजनी कांत दिवेदी डा गंगाधर शुक्ला डा मृत्युंजय मिश्र ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ सविधि पूजा सम्पन्न कराई ।
पूजन हवन व मंत्रोच्चार से पूरे महाविद्यालय का माहौल सकारात्मक हो उठा । उपस्थित सभी शिक्षकगण ने भी मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उत्कृष्ट शैक्षिक माहौल और विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना किया ।
शिक्षा की अधिष्ठात्री देवी माँ सरस्वती की पूजा अर्चन के उपरांत प्रबंधक और प्राचार्य ने सभी विद्यार्थियों व शिक्षकों को नए सत्र की शुभ कामनाएं दिया । और कहा कि शिक्षा केवल डिग्री प्राप्त करने का साधन ही नहीं है । बल्कि एक अच्छा नागरिक बनकर देश व समाज को एक नई दिशा प्रदान करना है ।
प्राचार्य ने समस्त छात्र छात्राओं से अनुशासन, नियमित अध्ययन और नैतिक मूल्यों का पालन करने का आह्वान किया ।
इस अवसर पर समस्त शिक्षक और शिक्षणेत्तर कर्मचारी उपस्थित रहे ।




