दोनों प्रत्याशियों की जीत का किया दावा
जौनपुर।
वाराणसी खंड स्नातक एवं शिक्षक विधान परिषद चुनाव के तहत विकास खंड करंजाकला स्थित मतदान केंद्र पर प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार गिरीश चंद्र यादव ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।बुथ संख्या 212 पर मतदान करने के बाद उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए स्नातक और शिक्षक दोनों वर्गों के प्रत्याशियों की भारी मतों से जीत का दावा किया।
राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव ने कहा कि स्नातक एवं शिक्षक दोनों वर्गों के हमारे प्रत्याशी भारी मतों से विजय हासिल कर रहे हैं। उन्होंने अपनी जीत के प्रति विश्वास जताते हुए चुनाव में सकारात्मक परिणाम आने की उम्मीद व्यक्त की। वही करंजाकला ब्लॉक प्रमुख पूनम यादव ने भी बूथ संख्या 212 पर मतदान किया।
मतदान केंद्र पर विधान परिषद चुनाव को लेकर मतदाताओं में उत्साह देखने को मिला। स्नातक और शिक्षक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। चुनाव के परिणाम को लेकर राजनीतिक दलों और प्रत्याशियों की नजरें मतदाताओं के रुझान पर टिकी हैं। करंजाकला बूथ पर भारी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात थी। वोटरों को लुभाने के लिए एजेंट एजेंट सभी दाव पेच अपना रहे थे।






