Homeउत्तर प्रदेशजौनपुरविकसित कृषि संकल्प अभियान में वैज्ञानिक खेती उन्नत बीजों के चयन पर...

विकसित कृषि संकल्प अभियान में वैज्ञानिक खेती उन्नत बीजों के चयन पर ज़ोर

खेतासराय(जौनपुर): उत्तर प्रदेश सरकार के खेत बचाओ अभियान एवं विकसित कृषि संकल्प अभियान के तहत शनिवार को शाहगंज विकास खण्ड के ग्राम पंचायत अब्बोपुर के पंचायत भवन में एक वृहद कृषक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में किसानों को वैज्ञानिक खेती, सरकारी योजनाओं और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया। ​कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि भाजपा किसान मोर्चा के वरिष्ठ नेता शेर बहादुर जी उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता सहायक विकास अधिकारी (कृषि) धर्मेंद्र कुमार सरोज ने की, जबकि मंच का सफल संचालन एसएमएस नंद किशोर द्वारा किया गया।

​नवीन कृषि तकनीकों और योजनाओं पर हुई विशेष चर्चा शिविर में उपस्थित कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक डॉ. रूपेश सिंह और डॉ. सुरेंद्र सोनकर ने किसानों को खेत से सही तरीके से मृदा नमूना लेने की विधि और सॉइल हेल्थ कार्ड के फायदों के बारे में विस्तार से बताया। वैज्ञानिकों ने आगामी खरीफ सीजन को देखते हुए धान की वैज्ञानिक खेती और उन्नत बीजों के चयन पर भी कृषकों का मार्गदर्शन किया। ​इसके साथ ही, शासन की महत्वपूर्ण फार्मर रजिस्ट्री योजना, कृषि यंत्रीकरण और सिंचाई के लिए पीएम कुसुम योजना (सोलर पंप) पर भी विशेष चर्चा की गई।

पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए किसानों को मानसून में अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने के लिए प्रेरित किया गया। वहीं, ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए उपस्थित महिला समूहों को रोजगारपरक शिक्षा और आजीविका के गुर सिखाए गए। ​उद्यान विभाग के इंस्पेक्टर सत्यभान सिंह और एडीओ पीपी अशोक यादव ने भी अपने-अपने विभागों द्वारा चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी किसानों के साथ साझा की। ​शिविर की सबसे खास बात यह रही कि किसानों की समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण किया गया। बीटीएम शमशाद अंसारी द्वारा कई किसानों का पीएम किसान सम्मान निधि के तहत ई-केवाईसी सफलतापूर्वक पूर्ण किया गया। ​इस अवसर पर ग्राम प्रधान अनिता बिंद और प्रधान प्रतिनिधि त्रिलोकी बिंद के नेतृत्व में क्षेत्र के सैकड़ों किसानों व महिलाओं ने पूरे उत्साह के साथ कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और कृषि विशेषज्ञों से सीधा संवाद कर अपनी शंकाओं का समाधान किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments