एआरपी एसोसिएशन,जौनपुर के जिला अध्यक्ष राजमणि यादव ने बी एस ए जौनपुर को विभिन्न मुद्दों पर ज्ञापन सौंपा।
JAUNPUR NEWS जौनपुर। एआरपी एसोसिएशन, जौनपुर के जिला अध्यक्ष राजमणि यादव के नेतृत्व में संगठन के पदाधिकारियों ने एआरपी हितों से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों को लेकर बीएसए जौनपुर एवं सहायक वित्त एवं लेखाधिकारी बीएसए कार्यालय जौनपुर को ज्ञापन सौंपा।प्रतिनिधिमंडल ने बेसिक शिक्षा विभाग से संबंधित एआरपी के कार्य, दायित्व, सुविधाओं एवं प्रशासनिक समस्याओं पर विस्तार से चर्चा करते हुए उनके शीघ्र एवं सकारात्मक समाधान की मांग की। ज्ञापन में एआरपी साथियों के अधिकारों की रक्षा, कार्य परिस्थितियों में सुधार तथा विभागीय समन्वय को सुदृढ़ बनाने पर विशेष बल दिया गया।
जिला समन्वयक प्रशिक्षण विशाल उपाध्याय से एफ़ एल एन प्रशिक्षण के मानदेय भुगतान को लेकर वार्ता हुई,उनके द्वारा आश्वत किया गया कि दो या तीन दिन के अंदर मानदेय का भुगतान हो जाएगा।जिला अध्यक्ष राजमणि यादव ने कहा कि एआरपी शिक्षा व्यवस्था की सुदृढ़ कड़ी हैं और उनके कार्यों को सुचारु रूप से संचालित करने के लिए आवश्यक संसाधन एवं सम्मान मिलना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि विभाग संगठन की मांगों पर संवेदनशीलता के साथ विचार करेगा।
इस अवसर पर संगठन के कोषाध्यक्ष रामकृष्ण गुप्ता, उपाध्यक्ष सरिता यादव, संयुक्त मंत्री पुष्कर मिश्रा तथा संगठन मंत्री मनोज यादव सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। एआरपी एसोसिएशन, जौनपुर ने स्पष्ट किया कि यदि समस्याओं का समाधान शीघ्र नहीं हुआ तो संगठन आगे की रणनीति बनाने के लिए बाध्य होगा।





