Homeउत्तर प्रदेशजौनपुरअधूरी खुदाई से ठप पड़ा गुरैनी बाजार,नाराज़ व्यापारियों का प्रदर्शन

अधूरी खुदाई से ठप पड़ा गुरैनी बाजार,नाराज़ व्यापारियों का प्रदर्शन

लगभग चार महीने से सड़क किनारे गहरे गड्ढे, ग्राहक नदारद

  • जल्द समाधान नहीं हुआ तो उग्र आन्दोलन की चेतावनी

खेतासराय (जौनपुर) राष्ट्रीय राजमार्ग 135A पर स्थित गुरैनी बाजार में सड़क चौड़ीकरण कार्य की लापरवाही अब व्यापारियों के लिए भारी मुसीबत बन गई है। मंगलवार सुबह आक्रोशित व्यापारियों ने सड़क किनारे एकत्र होकर प्रदर्शन किया और प्रशासन के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। व्यापारियों का कहना है कि करीब चार महीने पहले सड़क चौड़ीकरण के नाम पर बाजार के दोनों किनारों पर खुदाई कर दी गई, लेकिन आज तक कार्य पूरा नहीं हुआ।

स्थिति यह है कि सड़क किनारे लगभग 10 फीट चौड़े और 5 फीट गहरे गड्ढे खोदकर छोड़ दिए गए हैं। इन गड्ढों के कारण ग्राहकों का दुकानों तक पहुँचना मुश्किल हो गया है। न वाहन खड़े हो पा रहे हैं और न ही लोग सुरक्षित तरीके से आ-जा पा रहे हैं। इसका सीधा असर व्यापार पर पड़ा है और बाजार में सन्नाटा पसरा हुआ है।

प्रदर्शन का नेतृत्व व्यापार मण्डल अध्यक्ष मसूद सिद्दीकी ने किया तथा उनके साथ ग्राम प्रधान बाबर सिद्दीकी सहित बड़ी संख्या में दुकानदार मौजूद रहे। व्यापारियों ने ठेकेदार पर मनमानी का आरोप लगाते हुए कहा कि जहाँ काम की आवश्यकता नहीं है, वहाँ खुदाई कर दी गई, जबकि बाजार के मुख्य हिस्से को अधूरा छोड़ दिया गया है।

अधूरी खुदाई से ठप पड़ा गुरैनी बाजार,नाराज़ व्यापारियों का प्रदर्शन

मसूद सिद्दीकी (अध्यक्ष, उद्योग व्यापार मण्डल गुरैनी)

व्यापारियों का कहना है कि गड्ढों के कारण आए दिन जाम की स्थिति बनती है और दुर्घटनाओं का खतरा भी बढ़ गया है। ग्राहक बाजार आने से कतरा रहे हैं, जिससे व्यापार पूरी तरह चौपट होने की कगार पर पहुँच गया है। प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन को चेतावनी दी कि यदि जल्द कार्य पूरा नहीं हुआ तो वे उग्र आंदोलन करने को मजबूर होंगे।

प्रदर्शन में इलेक्ट्रॉनिक व्यापारी हुजैफा, एहतेशाम, मोबाइल पार्ट व्यापारी पप्पू, सुरेश, बिल्डिंग मैटेरियल व्यापारी मोहम्मद हासिम, जूता-चप्पल व्यापारी समीम, मोटर पार्ट व्यापारी चुन्ना, बर्तन व्यापारी नेसार अहमद, किराना संचालक सुनील, मेवालाल, भोला, कपड़ा व्यापारी फैसल, डॉ. अशोक, संतलाल, विनोद समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

गुरैनी बाजार में पुराना नाला था, सड़क चौड़ीकरण में नए नाले का निर्माण चल रहा है, जल-जमाव हो गया था, जिसमें मिट्टी डालने का कार्य चल रहा है, शीघ्र ही पूर्ण कर समस्या का समाधान कर दिया जाएगा। प्रशांत कुमार मौर्या (साइड इंजीनियर)


दुकान का किराया घर से देना पड़ रहा: संतलाल (जलपान दुकानदार) का कहना है कि सड़क किनारे खुदाई के बाद गड्ढों को ऐसे ही छोड़ दिया गया है, जिससे ग्राहक आना बन्द हो गए हैं। दुकान चलाना मुश्किल हो गया है और किराया घर से देना पड़ रहा है। कई बार शिकायत करने के बावजूद कोई सुनवाई नहीं हुई।

अधूरी खुदाई से ठप पड़ा गुरैनी बाजार,नाराज़ व्यापारियों का प्रदर्शन

संतलाल “

व्यापार 10 प्रतिशत भी नहीं बचा: सुनील कुमार (किराना व्यापारी) बोले कि गड्ढों की वजह से दुकानदारी पूरी तरह चौपट हो गई है। जहां काम की सबसे ज्यादा जरूरत है, वहां काम नहीं हो रहा है। जनप्रतिनिधियों से शिकायत के बाद भी कोई समाधान नहीं निकला।

अधूरी खुदाई से ठप पड़ा गुरैनी बाजार,नाराज़ व्यापारियों का प्रदर्शन

बाबर सिद्दीकी (ग्राम प्रधान गुरैनी)

500 से ज्यादा मकान-दुकान प्रभावित: बाबर सिद्दीकी (गुरैनी ग्राम प्रधान) का कहना है कि खुदाई के कारण जल निकासी बाधित हो गई है, जिससे जलभराव की समस्या बढ़ रही है। लोग बाल्टी और डिब्बों से पानी निकालने को मजबूर हैं। यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो स्थिति और गंभीर हो सकती है।

अधूरी खुदाई से ठप पड़ा गुरैनी बाजार,नाराज़ व्यापारियों का प्रदर्शन

सुनील कुमार (व्यापारी)

आंदोलन के लिए होंगे मजबूर: मसूद सिद्दीकी (गुरैनी, व्यापार मण्डल अध्यक्ष) ने बताया कि चार महीने से गड्ढे खोदकर छोड़ दिए गए हैं। व्यापार पूरी तरह प्रभावित है और कई स्थानों पर जलभराव हो रहा है। बार-बार शिकायत के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई, अब आंदोलन ही एकमात्र विकल्प बचा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments